All posts by tiwarishivpratap

शिक्षक समाज का मार्गदर्शक एवं राष्ट्र का निर्माता होता है: प्रोफेसर राघवेन्द्र

शिक्षक समाज का मार्गदर्शक एवं राष्ट्र का निर्माता होता है: प्रोफेसर राघवेन्द्र

गाजीपुर। शहर के पी जी कॉलेज में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की नवागत प्रोफेसर शिखा तिवारी और सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. बद्रीनाथ सिंह का सम्मान किया गया। समारोह में प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य के अभिभाषण के साथ हुई। शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक एवं राष्ट्र निर्माता होता हैं।

वह ज्ञान और संस्कारों से भविष्य को आकार देता हैं। नए शिक्षकों की ऊर्जा और सेवानिवृत्त शिक्षकों के अनुभव से संस्थान नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। यह दिन हमें उनके समर्पण को सम्मानित करने और शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराने का अवसर देता है। प्राचीन काल से भारत ॠषियों, महर्षियों एवं शोध कर्त्ताओं का देश रहा है और भारत से निकले वाली ज्ञान विज्ञान की ज्योति से सम्पूर्ण विश्व आलोकित होता था जिसके परिणामस्वरूप भारत को विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त था।

आजादी के उपरान्त 1962 से तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ० राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हुए शिक्षकों को समाज द्वारा सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर नवागत प्रोफेसर शिखा तिवारी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। प्रोफेसर तिवारी को बूके, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. बद्रीनाथ सिंह को उनकी दीर्घकालिक शैक्षणिक सेवाओं के लिए भी बूके, स्मृति चिन्ह, एवं अंगवस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया गया ।

प्राचार्य ने नवागत प्रोफेसर शिखा तिवारी और सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉक्टर बद्रीनाथ सिंह को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रोफेसर शिखा तिवारी के नए दृष्टिकोण और डॉ. बीएन सिंह के अनुभव से कॉलेज को नई दिशा मिलेगी।
समारोह में उपस्थित सभी ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उनके मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति का संकल्प लिया।

स्वास्थ्य एवं फिटनेस डेटा संग्रह शिविर का किया गया आयोजन

शारीरिक शिक्षा विभाग ने सफल स्वास्थ्य एवं फिटनेस डेटा संग्रह शिविर का आयोजन किया

गाजीपुर। बुधवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान विभाग द्वारा आज छात्रों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय डेटा संग्रह एवं फिटनेस चुनौती शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 250 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता कुमारी द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में, डॉ. कुमारी ने महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए शारीरिक फिटनेस और समग्र स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विभाग के अंतिम वर्ष के छात्राओं और फैकल्टी द्वारा इस तरह के एक जागरूकता फैलाने वाले और कल्याणकारी संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले शिविर के आयोजन की सराहना की।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य स्वास्थ्य मापदंडों का डेटा एकत्र करने और शारीरिक शक्ति का परीक्षण करने के लिए बनाया गया था। छात्राओं की लंबाई, वजन, आयु, बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स), और नाड़ी दर (पल्स रेट) को समर्पित स्टेशनों पर छात्रा स्वयंसेवकों की एक टीम द्वारा मापा गया।


शिविर का एक प्रमुख आकर्षण फिजिकल चैलेंज रही, जहाँ प्रतिभागियों को वजन उठाकर अपनी शक्ति का परीक्षण करने के लिए आमंत्रित किया गया। भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, 50 किग्रा उठाने वाले छात्रों को एक चॉकलेट, 60 किग्रा उठाने वाले को दो चॉकलेट और 70 किग्रा की प्रभावशाली लिफ्ट करने वाले को तीन चॉकलेट पुरस्कार के रूप में दिए गए। इस प्रतियोगिता में उल्लेखनीय उत्साह देखा गया, जहाँ 125 से अधिक छात्रों ने सफलतापूर्वक 50 किग्रा उठाया और 15 से अधिक छात्रों ने 70 किग्रा उठाकर शीर्ष स्तर हासिल किया।


महाविद्यालय के सदस्य डॉ. सरिका सिंह, डॉ. संगीता मौर्य और डॉ. मनीष सोनकर इस अवसर पर उपस्थित रहे । आयोजन सचिव डॉ शंभू शरण प्रसाद ने छात्राओं की उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एकत्र किया गया डेटा शोध उद्देश्यों और छात्राओं की आवश्यकताओं के अनुरूप भविष्य की फिटनेस योजनाओं को डिजाइन करने के लिए मूल्यवान साबित होगा।
विभाग ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने में अपने सूक्ष्म कार्य के लिए सभी निम्न छात्र स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।


पंजीकरण: रागिनी यादव, अदिति कुशवाहा, शिवानी राय
वजन माप: प्रीति गुप्ता, आशू यादव
लंबाई माप: स्विटी यादव, पुष्पांजली, महिमा कुमारी
नाड़ी दर माप: ट्विंकल पांडे, एप्शिता सिंह, अमृता यादव, ताहा ज़ारा, गुंजन जायसवाल
बीएमआई गणना: माविश क्यू. अंसारी, सोभना यादव शारीरिक चुनौती :रिद्धा यादव, राधा, रूपाली, अंकिता, रिंकी सिंह


राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान विभाग छात्रों के बीच खेल भावना, शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यह एक व्यापक पाठ्यक्रम और विभिन्न सह-पाठयक्रम गतिविधियों का आयोजन करता है जो शारीरिक और मानसिक दोनों को विकसित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

राहुल और तेजस्वी को मांगनी चाहिए पूरे भारत से माफी

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनकी दिवंगत मां को कांग्रेस व उसके सहयोगी राजनैतिक संगठनों द्वारा अपशब्द व गाली देने पर भाजपा महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा मे उबाल देखा गया। इसको लेकर बुधवार को महिलाओं तथा युवाओं ने संयुक्त रूप से लंका मैदान से आक्रोश रैली निकाली तथा कचहरी स्थित सरयु पांडेय पार्क में सभा कर राहुल गांधी, कांग्रेस व उसके सहयोगी संगठनों को जमकर लताड़ लगाई।


सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मां का अपमान तथा अपशब्द असहनीय है। उन्होंने कहा की राहुल गांधी व तेजस्वी यादव को इसके लिए पुरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है जब जब मातृशक्ति का अपमान हुआ तब तब आरोपियों का समूल नष्ट हुआ है।


नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीया मां ने बहुत ही त्याग, तपस्या से संस्कार सम्पन्न उनका पालन पोषण किया और उन्हें देश सेवा की आदर्श अनुकरणीय परवरिश दी, जिससे आज राष्ट्र विश्व पटल पर सम्मानित है। उन्होंने कहा कि ऐसी त्याग तपस्या बलिदान की प्रतिमूर्ति मां के लिए अपशब्द कहना घिनौना ही नहीं निन्दनीय है।


महिला मोर्चा की नेता विमला मौर्य ने कहा कि कांग्रेस संगठन व उसके नेता संस्कार विहिन है यह बात देश की जनता जान चुकी है और देश की महिलाएं आने वाले सभी चुनावों मे इनकी जमानत जब्त कर देश को कांग्रेस मुक्त बनाकर रहेगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया।


सभा को कार्यक्रम संयोजक भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, सैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर,मरदह ब्लाक प्रमुख सीता सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला, शीला सोनकर,माया सिंह,पूनम मौर्य,मीरा श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय तथा संचालन किरन सिंह ने किया।


आक्रोश रैली लंका मैदान से लंका बस स्टैंड,अम्बेडकर पार्क के रास्ते सांसद तिराहा होते कचहरी स्थित सरयु पांडेय पार्क तक आक्रोश रैली निकाली। रैली मे शामिल महिलाओं व युवाओं ने कांग्रेस पार्टी तथा उसके नेता के खिलाफ राहुल गांधी शर्म करो, मां का अपमान कांग्रेस की पहचान, मां का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, राहुल गांधी माफी मांगो आदि नारे लगाए तथा नारे लिखे तख्तियों को लेकर विशाल प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा,सुमित तिवारी, अविनाश सिंह, विवेकानंद राय, गोदावरी राजभर, कौशल्या यादव, दीपमाला श्रीवास्तव, सुनीता सिंह आदि महिलाएं उपस्थित थी।

अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित होगा शिक्षक दिवस कार्यक्रम


पांच सितंबर को अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित होगा कार्यक्रम
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री व वाराणसी स्नातक खण्ड से प्रत्याशी चौधरी दिनेश चंद्र राय ने बताया कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व सांसद भरत सिंह, वीरेंद्र सिंह मस्त, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार मिश्र आदि मौजूद रहेंगे। श्री दिनेश चंद्र राय ने कहा कि गुरुजनों को परमात्मा से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक मोमबत्ती की तरह स्वयं को गलाकर पूरी दुनिया को रोशन करने का काम करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का अगुवा होता है। वह देश के नवनिर्माण और सभ्य समाज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। वह हमारे भविष्य को आकार देने के साथ साथ श्रेष्ठ से श्रेष्ठ करने की प्रेरणा देता है। ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होते हैं, जो समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

28 कन्याओं का मनाया गया जन्मोत्सव

28 कन्याओं का महिला कल्याण विभाग की तरफ से मनाया गया जन्मोत्सव

गाजीपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन बुधवार को महिला चिकित्सालय में सीएमएस केएन चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। जहां पर उपस्थित लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गिरते हुए लिंगानुपात में सुधार करना बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देना तथा बालिकाओं के जन्म के प्रति आमजन में सकारात्मक सोच विकसित करना और पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संदेश का प्रसार तथा महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। इस अवसर पर 28 नवजात कन्याओं को महिला कल्याण विभाग की तरफ से केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया एवं गिफ्ट भी दिया गया।

महिला चिकित्सालय के अधीक्षक के.एन चौधरी ने PCPNDT Act के प्रावधानों की जानकारी दी। बताया कि गर्भधारण से पूर्व एवं गर्भावस्था के दौरान भ्रूण का लिंग बताना और इस आधार पर गर्भपात कराना पूर्णत: प्रतिबंधित है। इस दौरान कन्या जन्मोत्सव के अवसर पर वहां पर उपस्थित 28 सभी लाभार्थी को तौलिया हिमालया बेबी किट ,मिष्ठान केक देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्या श्रीवास्तव ने समाज में बेटियों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन नेहा राय द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जननी सुरक्षा योजना, पोषण अभियान, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 महिला हेल्पलाइन 181 बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्या श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक, मयंक यादव असिस्टेंट अकाउंटेंट, अजीत कुमार ,एमटीएस ममता सिंह एवं महिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। अंत में यह संदेश दिया गया कि – “बेटी है तो भविष्य है, उसका सम्मान और सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।”

आरओ मशीनों को ठीक कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों पर खराब पड़ी आरओ मशीनों को ठीक कराने की मांग, छात्रों ने सौंपा ज्ञापन..

गाजीपुर। मंगलवार को समाजसेवी व पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों व नगरवासियों ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (EO) को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन शहर के विभिन्न चौराहों और मंदिरों पर स्थापित आरओ वाटर मशीनों की दुर्दशा को लेकर था, जो लंबे समय से खराब पड़ी हैं।


ज्ञापन सौंपते हुए दीपक ने कहा कि लाखों रुपये के सरकारी खर्च से लगाई गईं ये मशीनें रख-रखाव के अभाव में बंद पड़ी हैं। उन्होंने इस स्थिति को सरकारी धन की बर्बादी बताया और कहा कि गर्मी के इस मौसम में राहगीरों, रिक्शा चालकों और स्कूली बच्चों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्हें मजबूरन आर्थिक खर्च कर पानी खरीदना पड़ रहा है। सुधांशु तिवारी और प्रगति दुबे ने भी नगरपालिका प्रशासन की इस लापरवाही पर रोष व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा प्रमुख चौराहों पर लाखों कि लागत से आरओ वाटर मशीन लगाई गई है इसमें मैंटेनेंश के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है और आरओ वाटर मशीन सही करने के बजाय खानापूर्ति करके छोड़ दिया जाता है। यदि एक सप्ताह के भीतर इन मशीनों की मरम्मत नहीं की गई, तो वे सभी नगरवासियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


इस दौरान ज्ञापन के साथ खराब पड़ी मशीनों की तस्वीरें भी पत्रक में संलग्न की गईं। पत्रक सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रगति दूबे,विकास तिवारी, संतोष कुमार, राहुल यादव,रौशन सिंह,निलेश बिन्द, अमित यादव,लालू, मिथलेश कुमार, रविनाथ यादव,शिवम पासवान इत्यादि नागरिक मौजूद थे।

पांच क्षेत्राधिकारियों का तबादला

कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर पांच क्षेत्राधिकारियों का तबादला

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने मंगलवार को पांच क्षेत्राधिकारियों (CO) के तबादले किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादला सूची के अनुसार, क्षेत्राधिकारी जमानिया पद पर तैनात रामकृष्ण तिवारी को अब सैदपुर का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। सैदपुर में तैनात अनिल कुमार को जमानिया भेजा गया है। भुड़कुड़ा में तैनात क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडे को अब मोहम्मदाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहम्मदाबाद में कार्यरत चोब सिंह को भुड़कुड़ा भेजा गया है। शुभम वर्मा को क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के पद पर नियुक्त किया गया है।

समर्थ पोर्टल से हुआ सहायक प्रोफेसरों का ऑनलाइन सीएएस प्रमोशन

पीजी कॉलेज गाजीपुर में समर्थ पोर्टल से हुआ सहायक प्रोफेसरों का ऑनलाइन सीएएस प्रमोशन

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार में पहली बार सहायक प्रोफेसरों का पहली बार सीएएस के तहत प्रमोशन ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से सम्पन्न हुआ। मंगलवार को वर्चुअल साक्षात्कार के जरिए कुल छह सहायक प्रोफेसरों को 6,000 से 7,000 ग्रेड पे में पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण की गई। पदोन्नत होने वाले सहायक प्रोफेसरों में श्री अविनाश चंद्र राय (भौतिक विज्ञान विभाग), डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. उमा निवास मिश्र, डॉ. राकेश कुमार वर्मा, डॉ. सुशील कुमार सिंह और डॉ. दिनेश कुमार मौर्य (सभी समाजशास्त्र विभाग) शामिल हैं। यह प्रक्रिया पारदर्शी और तकनीकी रूप से उन्नत रही।

इस अवसर पर आईक्यूएसी सेल के समन्वयक प्रोफेसर (डॉ.) वीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रोफे० (डॉ.) संजय चतुर्वेदी, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रमोशन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त प्रमोशन प्राप्त करने वाले सभी प्रोफेसरों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
प्राचार्य प्रोफे० (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि ऑनलाइन प्रमोशन प्रक्रिया कॉलेज के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। इससे समय की बचत हुई और शिक्षकों का मनोबल बढ़ा। यह डिजिटल प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसी प्रक्रियाएं अपनाई जाएंगी। इस उपलब्धि ने कॉलेज प्रोफेसरों एवं कर्मचारियों में उत्साह जगाया है। इसे शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षक कल्याण की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।

पवहारी बाबा आश्रम पर हुआ पौधरोपण

गंगा सफाई व पर्यावरण सतुलंन पर पवहारी बाबा आश्रम पर हुआ पौधरोपण
गाजीपुर। गंगा सफाई व पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र ईकाइ गाजीपुर ने एक आवश्यक बैठक पवहारी बाबा आश्रम कुर्था पर रविवार को आयोजित किया गया। गंगा समग्र के जिला संयोजक कुपाशकर राय सभी सदस्यो के साथ बैठक मत्र का शुभारम्भ कर गंगा सफाई व पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गयी। जिसमें गंगा समग्र के पदाधिकारियों व सदस्यो ने अपना अपना विचार व्यक्त किया। जिसमें संस्था के संरक्षक सर्वजीत सिंह ने अपने योजना के अनुसार गंगा सफाई के प्रयास करने पर बल प्रदान किया। पर्वो पर होने वाले गंगा स्नान के अवसरो पर सभी श्रद्धालुओं को गंगा घाट तक पहुचने मे कोई समस्या न हो और यदि समस्या हो रही हो  तो उसे तुरन्त निस्तारण  करने के लिए एक टीम गठन करने पर बल दिया।

जिससे गंगा की भव्यता व पवित्रता बनी रहे। आने वाले पर्व विजयदशमी, दीपावली व डाला छठ, गंगा महोत्सव मकरसंक्रान्ति जैसे पर्वो पर श्रद्धालुओ को अच्छी से अच्छी सुविधाए सुगमता से उपलब्ध करायी जाये। संस्था के पदाधिकारी नितिन अग्रहरि व प्रदीप शर्मा ने नगर  के सीवर के समस्या से शीघ्र निजात दिलाने का सुझाव रखा जिसपर संयोजक ने इसका शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। गंगा सफाई को लेकर संस्था के सहसंयोजक विजय कुमार राय ने बताया कि हम स्वयं के स्तर से ही  गंगा सफाई का संकल्प ले तो वही से गंगा सफाई अभियान की शुरूआत हो जाती है जिसके लिए घरो के कुड़ा कचरा गंगा मे न जाने पाये इसके लिए सार्थक प्रयास  करना चाहिए।

प्लाास्टिक थेैले का प्रयोग बिल्कुल बन्द कर देना चाहिए जो घरो के नाली से होते हुए बड़े नाले मे जाता है और वो गंगाा मे बहने लगता है जिसे रोकने का प्रयास  हमे अपने घर से करना  होगा और पालिथिन के थैले के स्थान पर कपड़े झोले के प्रयोग से इसे  रोका जा सकता है। पवहारी बाबा आश्रम के महंत पंडित अमरनाथ तिवारी ने गंगा  सफााई व पर्यावरण संरक्षण का संयुक्त अभियान चलाने पर बल दिया, और बताया कि जैसे पवहारी बाबा के तपोस्थली रही और उनके तप व बल की चर्चा अध्यात्म जगत में चहुओर फैली थी जिससे ज्ञान प्राप्त करने आये स्वामी विवेकानन्द ने अपने गुरू स्वामी रामकृष्ण परमहंस के कहने पर पवहारी बाबा आश्रम आये और उन्हे जो  ज्ञान प्राप्त हुआ

और इसके बाद शिकागो  सम्मेलन में जो उन्होने सनातनी परम्परा का परचम पुरे विश्व मे फंहराया वह परम्परा कायम करने पर बल दिया। कार्यक्रम के अन्त में आश्रम में एक देव वृक्ष पीपल का पौथरोपण किया गया और इसकी निगरानी के लिए आश्रम के स्वयसेवक को नामित किया गया। इस अवसर प्रभुनारायण सिंह, डा0 पारसनाथ सिंह प्रदीप शर्मा, चन्द्रकान्त, अंजनी कुमार आदि उपस्थित रहे।   

जिला विद्युत समिति की हुई बैठक सांसद विधायक ने दिए सुझाव, जारी हुआ नोटिस

गाजीपुर। ऊर्जा क्षेत्र में सभी केन्द्रीय योजनाओं, बिजनेस प्लान, जमा योजना व अन्य योजनाओं की समीक्षा एवं क्रियान्यवन के अनुश्रवण हेतु जिला विद्युत समिति की बैठक शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं संयोजक, जिला विद्युत समिति एवं अफजाल अंसारी सांसद की अध्यक्षता में राइफल क्लब में सम्पन्न की गयी। विधायक मुहम्मदाबाद सुहेब उर्फ मन्नु अंसारी, विधायक सदर जयकिशुन साहू, विधायक जमानियॉ के प्रतिनिधि मन्नु सिंह, विधायक जखनियॉ के प्रतिनिधि, सैदपुर विधायक के प्रतिनिध/जनप्रतिनिधि एवं विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी संयुक्त रुप से प्रतिभाग किये।

सर्व प्रथम इं० विवेक खन्ना, अधीक्षण अभियन्ता द्वारा सांसद के साथ अन्य उपस्थित विधायक/जनप्रतिनिधियों को बुके भेट करते हुए अभार व्यक्त किये गये एवं जनपद में विद्युत सम्बन्धी कराये गये कार्यों की विधान सभावार विस्तृत विवरण उपलब्ध करायी गयी। जिसके परिपेक्ष्य में अध्यक्ष, सांसद, जिलाधिकारी, विधायक सदर एवं अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधि द्वारा जनपद ल में विद्युत आपूर्ति सुचारु रुप से प्रदान किये जाने हेतु बहुमूल्य सुझाव दिये गये।

जिसके आलोक में अधीक्षण अभियन्ता द्वारा समस्त अधिशासी अभियन्ता को शत-प्रतिशत अनुपालन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में अनुपस्थित स्टोर एवं वर्कशाप के अधि0 अभियन्ता को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।  अन्त में अफजाल अंसारी सासंद एवं अध्यक्ष द्वारा बैठक के समापन की घोषणा की गयी एवं बैठक सौहार्दपूर्ण सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य विकस अधिकारी, संतोष कुमार वैश्य एवं अन्य विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।