All posts by tiwarishivpratap

23 से 25 अगस्त तक किसना ज्वेलर्स ने लगाया डायमंड और गोल्ड की प्रदर्शनी

गाजीपुर। ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए जिले के आर के बिके के पास स्थित होटल नन्द रेजीडेंसी में शनिवार को किसना ज्वेलर्स द्वारा डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी का तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाया गया है। यह प्रदर्शनी 23, 24 एवं 25 अगस्त तक जनपदवासियों के लिए लगाया गया है। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, गोपाल जी शास्त्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।

  इस प्रदर्शनी में छह हज़ार रुपये से लेकर लाखों रुपये तक की आकर्षक, आधुनिक और ब्रांडेड आभूषणों की श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी। किसना ज्वेलर्स के आरंभ से ही स्थानीय ग्राहकों ने इसे भरपूर सराहना दी है। किसना के हीरा आभूषणों को मिल रही उत्साहजनक प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि जिले के ग्राहकों को श्रेष्ठ डिज़ाइन और गुणवत्ता की जो तलाश थी आज सुलभ हो गई है।

इस दौरान किसना डायमंड के रीजनल सेल्स मैनेजर कमल नारायण सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक ग्राहक को किसना की विश्वसनीयता, सुंदरता और पारदर्शिता का अनुभव शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान राधेकृष्ण ज्वेलर्स के माध्यम से प्राप्त हो। हम चाहते हैं कि हमारे आभूषण लोगों की खुशियों, परंपराओं एवं समृद्धि का हिस्सा बनें।

इस विशेष प्रदर्शनी के माध्यम से ग्राहक केवल आभूषण ही नहीं, बल्कि एक भरोसेमंद नाम का अनुभव करेंगे। किसना के आभूषण अपने उत्कृष्ट शिल्प, विशिष्ट डिज़ाइन और प्रमाणित हीरों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। अब यह सब कुछ गाजीपुर में, आपके अपने राधेकृष्ण ज्वेलर्स पर उपलब्ध मिलेगा।

कमल नारायण सिंह ने कहा कि अब तक देशभर में लगाए गए कृष्णा ज्वेलर्स के प्रदर्शनी में एक हजार से ज्यादा स्कूटी और 200 से ज्यादा कार किसना ज्वेलर्स के प्रदर्शनी में खरीदारी करके लकी ड्रा के माध्यम से जीत चुके हैं।

अब गाजीपुर के ग्राहकों को भी मिलेगा किसना हीरा एंड गोल्ड ज्वेलरी का अद्वितीय संग्रह

अपनी शानदार डिजाइनों, असली हीरों और उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए जाना जाता है किसना।

यह प्रतिष्ठित ब्रांड अब राधेकृष्ण ज्वेलर्स, मिश्रबाजार रोड गाजीपुर पर उपलब्ध है।

यह प्रतिष्ठान प्रसिद्ध राधेकृष्ण ज्वेलर्स की नई शाखा है, जो सालों से गाजीपुर एवं आसपास के लोगों को विश्वसनीय सेवा प्रदान कर रहा है।

23 से 25 अगस्त तक किसना ज्वेलर्स लगाई प्रदर्शनी

खरीदारी करने वाले ग्राहकों को मिलेगा आकर्षक लाभ

अभी आए और पाएं…….

निरीक्षण के दौरान कैदियों ने की जिलाजज से शिकायत

गाजीपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र पाण्डेय, जिलाधिकारी अविनाश कुमार और मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा जनपद में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी तथा राजकीय संप्रेक्षण गृह का शुक्रवार को निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश द्वारा राजकीय संप्रेषण गृह में पहुंचकर बारी-बारी से  बैरक मे जाकर निरुद्ध विचाराधीन बंदियों से प्रतिदिन के खान पान, दैनिक उपयोग की सामग्रियों तथा किसी प्रकार कि समस्या के बाबत जानकारी ली। न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बंदियों द्वारा कुछ शिकायते भी कि गयी, जिसके समाधान का निर्देश दिया गया। उन्होने शौचालय एवं रसोईयो का निरीक्षण भी किया गया तथा प्रतिदिन साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के समय विजय कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हार्दिक सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला प्रोबेशन अधिकारी उपस्थित रहे।

असितांग ने किया जिले का नाम रौशन

असितांग ने किया गाजीपुर का नाम रौशन

गाजीपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा घोषित यूजीसी नेट का परिणाम आ चुका है, जिसमें पीजी कॉलेज अंग्रेजी विभाग के छात्र असितांग भारत के सबसे कम उम्र के उम्मीदवार बन चुके हैं। जिन्होंने अंग्रेजी में नेट क्वालीफाई किया है। असितांग कुर्था ग्राम के लाल बहादुर सिंह के पौत्र एवं आशुतोष सिंह के पुत्र हैं। जिन्होंने यह कारनामा महज 20 वर्ष में कर दिखाया है। परीक्षा फल एवं इनके विद्यार्थी व्यवहार से प्रभावित होकर जीवनोदय शिक्षा समिति गाजीपुर जो अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करती है, असितांग को अनिल कुमार शर्मा बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड – 2025 देगी। जीवनोदय शिक्षा समिति गाजीपुर द्वारा दिया जाने वाला अनिल कुमार शर्मा बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड असितांग के लिए एक बड़ा सम्मान है। यह अवार्ड असितांग को और भी मेहनत करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।

जिला अपराध निरोधक कमेटी ने जेल में शिविर का किया आयोजन

जिला अपराध निरोधक कमेटी ने जिला कारागार में शिविर का किया आयोजन

गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला अपराध निरोधक कमेटी के बैनर तले महर्षि विश्वामित्र स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आनन्द मिश्रा के सहयोग से जिला कारागार  में डा. अनुकृति सिंह के साथ डॉ. संतोष कुमार यादव , रोहित प्रकाश वर्मा (फार्मासिस्ट) , जेल के डॉ. संतोष जायसवाल , भुवनेश कुमार (फर्मासिस्ट) चर्मरोग (त्वचा रोग) शिविर का आयोजन किया गया था। 

जिसमें कुल 676 कैदीयों के मौजूदगी में 170 त्वचा रोग से ग्रसित बन्दी पाए गए । इन सभी बंदियों को उनके लक्षण के आधार पर जांच के बाद दवा वितरण किया गया । जिससे बंदी रक्षकों में खुशी का माहौल रहा । इस मौके पर जिला अपराध निरोधक समिति के (जिला सचिव) अभिषेक कुमार सिंह सहित सुजीत कुमार सिंह, विनीत चौहान मौजूद रहे । इस कार्यक्रम के अंत में (जेल अधीक्षक) जगदंबा प्रसाद दुबे ने जिला अपराध निरोधक कमेटी के सदस्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए, बधाई दिया । इस मौके पर (जेलर) शेषनाथ यादव, (डिप्टी जेलर) राजेश कुमार एवं रविन्द्र सिंह सहित धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव (शिक्षा अध्यापक) इत्यादि लोग मौजूद रहे ।

सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व एमएलसी को श्रद्धांजलि

जब तक सूरज चांद रहेगा,बच्चा बाबू तेरा नाम रहेगा –गोपाल यादव


गाजीपुर। शुक्रवार को पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व विधान परिषद सदस्य, कोआपरेटिव बैंक के पुर्व चेयरमैन और समाजवादी महिला सभा की जिला महामंत्री रीना यादव के पिता बच्चा यादव (बच्चा बाबू) का निधन हो गया है। उनके निधन से समाजवादी पार्टी ने अपना एक महान सपूत खो दिया है। उनके निधन की खबर फैलते ही जनपद का सियासी जगत शोक में डूब गया। खबर पाते ही लोगों का उनके चूंगी स्थित आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। समाजवादी पार्टी एवं उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों की भारी भीड़ उनके आवास पर जुट गयी ।


उनके शवयात्रा आरंभ होने से पुर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके आवास पर उनके शव पर पार्टी का झंडा ओढ़कर श्रृद्धांजलि अर्पित किया और जिला प्रशासन की तरफ से सम्मान प्रकट करते हुए तहसीलदार सदर राजीव यादव ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनकी शवयात्रा पार्टी कार्यालय समता भवन पर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और सांसद अफजाल अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज समाजवादी पार्टी ने अपना एक महान सपूत को दिया है। वह बहुत ही सहज,सरल, सादगी, समर्पण एवं ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। वह किसानों, नौजवानों और आमजन में काफी लोकप्रिय थे। इस जनपद में जब जब ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठ नेता की चर्चा होगी बच्चा बाबू याद किये जायेंगे।


सांसद अफजाल अंसारी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नेक दिल इंसान और संघर्षों का साथी बताया। उन्होंने कहा कि‌ वह अपने संघर्षों की बदौलत एक गरीब परिवार से उठकर राजनीति के इस मुकाम तक पहुंचे थे। उनके निधन से समाजवादी परिवार ने अपना एक महान नेता को दिया है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
पार्टी कार्यालय समता भवन पर पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पुर्व विधायक त्रिवेणी राम,पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, मुहम्मदाबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन र ईस अहमद, अरूण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,नुसरत अंसारी , शम्भू अकेला,डॉ सीमा यादव,शौर्या सिंह, संतोष यादव,अमित ठाकुर, कमलेश यादव,सुशील जायसवाल,विभा पाल, भानु यादव,राजेन्द्र यादव,सदानंद यादव, सुनील यादव,वंशबहादुर कुशवाहा, रामाशीष यादव,सुग्गु यादव, रीता विश्वकर्मा, दिनेश सरकार,अनिता यादव, धन्नो यादव, सुनीता यादव, राजनाथ कुशवाहा, अंजनी यादव गौरव, शेर अली राईन,कमलेश लाला, अनिल राय, आदित्य यादव, राहुल सिंह,द्वारिका प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे।

पूर्व एमएलसी का राष्ट्रीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

गाजीपुर। पूर्व विधान परिषद सदस्य बच्चा यादव का राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को श्मशानघाट पर अंत्येष्टि संस्कार हुआ।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने दुख व्यक्त किया साथ ही पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ श्मशान घाट पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। भाजपा की ओर से पूर्व महामंत्री रामनरेश कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि डा प्रदीप पाठक, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,अर्जून सेठ, धनेश्वर बिंद, हेमंत त्रिपाठी, रासबिहारी राय,सुबाष चौहान, राकेश यादव सहित आदि अन्य ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

शाह फैज स्कूल की छात्राओं को मिला गोल्ड मेडल

गाजीपुर। आज के दिन शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘अस्मिता खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग लीग चैंपियनशिप 2025 ‘में विद्यालय की छात्राओं द्वारा कोच देवेन्द्र प्रजापति , टीम  मैनेजर आमना ओबैद एवं जूनियर कोच प्रियांशु राय के निर्देशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। जिसमें छात्राओं ने 9 गोल्ड मेडल और दो सिल्वर मेडल प्राप्त किया ।

गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्राओं में – कीर्ति कौर, तेजस्विनी सिंह, खुशी, अंजली यादव, रिद्धि गुप्ता ,शिल्पा यादव, उषमा यादव, प्रज्ञा राय और साक्षी कुमारी तथा सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाली – अर्पिता कुमारी एवं अनुषा यादव को विद्यालय की ओर से भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी एवं निदेशिका डॉ मीना अदहमी ने छात्राओं को बधाई दिया तथा भविष्य में भी सफलता प्राप्त करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

महिला पीजी कॉलेज के छात्राओं का हुआ एनसीसी कैडेट में चयन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को एन·सी·सी· में नए कैडेट्स की भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। 28 यू·पी· गर्ल्स बटालियन की एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मेजर संगीता, सूबेदार मेजर इन्द्र गुरुंग एवं एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट शशि कला जायसवाल की उपस्थिति में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं का दौड़, ड्रिल टेस्ट, वायस टेस्ट, फिजिकल टेस्ट आदि शारीरिक परीक्षण एवं हिंदी-अंग्रेजी पठन एवं लेखन आदि मेधा परीक्षण आदि के माध्यम से अंतिम चयन किया गया। चयनित छात्राओं को एनसीसी कैडेट के रूप में भर्ती हेतु निर्धारित फार्म भी वितरित किया गया।


छात्राओं के बीच एनसीसी के बढ़ते रुझान का अनुमान इस चयन प्रक्रिया में उपस्थित छात्राओं की संख्या से लगाया जा सकता है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए महाविद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई प्रांगण मे बी.ए./बीएस.सी .प्रथम वर्ष की लगभग 270 छात्राएं उपस्थित थी। एनसीसी की कुल निर्धारित सीट इस वर्ष के लिए 52 थी । जिसमें 7 कैडेट अन्य इंटरमीडिएट कॉलेज से ‘B’ सर्टिफिकेट उत्तीर्ण करके आए थे , जिन्हें एनसीसी ‘C’ सर्टिफिकेट में सीधे एडमिशन दिया गया। बाकी बची 45 सीटों के लिए 270 दावेदार थे

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार एनसीसी चयन के लिए उपस्थित छात्राओं की शारीरिक ऊंचाई, भारतीय सैन्य एवं पुलिस बलों के प्रति ज्ञान एवं रुझान की चयन से जुड़े अधिकारियों ने अतिशय प्रशंसा की। इस चयन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सीनियर अंडर ऑफिसर प्राजंलि सिंह ,अंडर ऑफिसर पांशी विश्वकर्मा, अंडर ऑफिसर शाइस्ता परवीन, के साथ दीक्षा यादव आकांक्षा यादव आदि कैडेट्स ने अपना सहयोग प्रदान किया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनिता कुमारी ने सभी चयनित छात्राओं को बधाई दी।

डीएम-एसपी ने शिकायतों का निस्तारण, अफसरों को दिया निर्देश

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस सोमवार को तहसील जखनियां में डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं एसपी डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार सम्पन्न हुआ। जिसमे 74 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 04 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 258 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  27 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।

डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है। इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। उन्होने कहा गया कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जखनियां, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, तहसीलदर जखनियां, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महिला पीजी कॉलेज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गाजीपुर। 15 अगस्त 2025 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनिता कुमारी द्वारा ध्वजारोहण करके किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान का समवेत गायन किया गया । डॉ नेहा कुमारी (असि. प्रो. गृह विज्ञान) ने निदेशक,उच्च शिक्षा प्रयागराज के संदेश का वाचन किया।

तत्पश्चात एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना और रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्य एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा ‘ एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। साथ ही समारोह एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत देश की आजादी में अपने प्राण की आहुति देने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए महाविद्यालय की छात्राओं, मानसी, सोनम, प्रज्ञा, हर्षिता, आद्या आदि ने देशभक्ति गीत गाए एवं आजादी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

राजनीति विज्ञान विभाग के आचार्य डॉ राजेश ने कहा कि आजादी का वास्तविक महत्व राजनैतिक एवं आर्थिक समानता के साथ साथ सामाजिक न्याय पर निर्भर है जिसकी परिकल्पना हमारे संविधान में परिलक्षित होती है । प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी ने सभी छात्राओं से आह्वान किया कि हमारे देश की आजादी को बनाए रखने के लिए तन,मन और धन से अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए तत्पर रहे।

कार्यक्रम का संचालन समारोहक डॉ निरंजन कुमार यादव द्वारा किया गया।इस अवसर पर डॉ शंभू शरण, डॉ शशिकला, डॉ रामनाथ, डॉ शैलेंद्र, डॉ पीयूष, डॉ शिखा, डॉ सारिका सिंह, डॉ आनंद, डॉ ओम शिवानी,डॉ सर्वेश, डॉ दिवाकर मिश्रा सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।