गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता मे गुरुवार को जिला स्तरीय बार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में बताया गया कि मैजिक चिली फैमिली रेस्टोरेन्ट निकट सैनिक चौराहा द्वारा बार के लाईसेंस हेतु आवेदन किया था, जिस पर आर0बी0 ओ0 एक्ट के अन्तर्गत भवन निर्माण नियमानुसार न होने के कारण नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र द्वारा अनापत्ति प्रमाण प्रत्र निर्गत नहीं किया गया। जिससे बार हेतु लाईसेंस आवेदन को निरस्त कर दिया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधिकक्षक ज्ञानेन्द्र प्रसाद, आबकारी अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
All posts by tiwarishivpratap
कांग्रेसियों ने सौंपा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन, किया मांग
भूमिहीनों को उजाड़े जाने और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का ज़ोरदार धरना प्रदर्शन, राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन सौंपा मजिस्ट्रेट को।
गाजीपुर। स्थानीय समस्याओं और गरीबों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जिला मुख्यालय पर प्रदेश महासचिव फसाहत हुसैन बाबू, जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गुरुवार को सरजू पांडे पार्क में ज़ोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मजिस्ट्रेट के माध्यम से एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को सौंपा गया। कांग्रेस ने मांग किया कि बरसात के मौसम में भूमिहीनों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर देना अमानवीय है और इन पीड़ितों को तुरंत सरकारी आवास मुहैया कराया जाए। धरने के दौरान कांग्रेस वक्ताओं ने यह भी मांग उठाई कि वर्षों से बंद पड़ी नन्दगंज चीनी मिल और बहादुरगंज कताई मिल को दोबारा चालू किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिले और पलायन रुके। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित पांच हजार विद्यालयों को बंद करने की योजना को तुरंत रद्द करने की मांग की गई, ताकि बच्चों को उनके शिक्षा के अधिकार से वंचित न किया जाए। प्रदेश सचिव एवं प्रभारी गाजीपुर फसाहत हुसैन बाबू ने कहा भाजपा सरकार में गरीबों की ज़िंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। अंधऊ और बिराईच ग्राम सभा के भूमिहीनों को बरसात में बुलडोजर से उजाड़ दिया गया है, प्रदेश में स्कूल बंद कर बच्चों से शिक्षा छीनी जा रही है और बंद पड़ी मिलों की अनदेखी कर युवाओं का भविष्य अंधकारमय किया जा रहा है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। जिला अध्यक्ष सुनील नाम एवं कर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा गाजीपुर की पहचान रही चीनी मिलें और कताई मिलें वर्षों से बंद हैं। अगर इन्हें चालू कर दिया जाए तो हज़ारों लोगों को रोज़गार मिलेगा, अंधऊ और बिराइच गांव में बेघर किए गए लोगों को तत्काल प्रभाव से सरकारी आवास दिया जाए। भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, भूमिहीनों और छात्रों की दुश्मन बन चुकी है। कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई जारी रखेगी। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिक मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन को मांग पत्र सौंपकर प्रदर्शन समाप्त किया गया। इस दौरान रविकांत राय, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर मारकंडे सिंह, बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, विद्याधर पांडे, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, सतीश उपाध्याय, राजेश उपाध्याय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
पी.जी. कॉलेज में 6 जुलाई तक भरे जाएंगे ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म
पी.जी. कॉलेज में 6 जुलाई तक भरे जाएंगे ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के सभी विषयों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन फार्म भरें जाने की तिथि 6 जुलाई 2025 कर दी गयी है। प्रवेश परीक्षा फॉर्म के सम्बन्ध में प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में आगामी सत्र: 2025-26 में प्रवेश लेने के लिए प्रतीक्षारत छात्र- छात्राओं के लिए अपना प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वेबसाइट : http://www.pgcghazipur.ac.in पर 30 जून 2025 तक भरने की समय सीमा को छात्र- छात्राओं एवं अभिभावकों की मांग पर 30 जून से बढ़ा कर 6 जुलाई 2025 कर दी गयी है। अब छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरने के लिए 6 जुलाई 2025 तक कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन करने का विकल्प मिलेगा।

प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि छात्र-छात्राएं चयनित विषय में एडमिशन लेने के लिए पहले समर्थ पोर्टल:
https://vbspuadm.samarth.edu.in/ पर पंजीकरण कर ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भरने के उपरांत प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क भी कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से ही आनलाईन जमा करेंगें। आनलाईन आवेदन करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को प्रवेश फॉर्म की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी। छात्र छत्राओं को ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या की दशा में समस्या समाधान हेतु कार्यालय अवधि में महाविद्यालय कार्यालय में आकर या वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा तिथि, प्रवेश पत्र डाउनलोड, प्रवेश परीक्षा परिणाम, काउन्सलिंग आदि सूचनाएं आवश्यकतानुसार समय – समय पर महाविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेंगी।
शपथ दिलाकर किया गया विशेष संचारी रोग अभियान का शुभारंभ
गाजीपुर। संचारी व मच्छर जनित रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डा० सुनील पाण्डेय ने मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत शपथ दिलाकर किया गया। इस दौरान जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य समेत सभी विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि संचारी व मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इन्हीं बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इसी बीच 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निमग, पंचायती राज विभाग समेत 11 विभागों की टीम तैनात की गईं हैं जो घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम और समुदाय को जागरूक करेंगी। ऐसे में जन समुदाय का भी दायित्व है कि अभियान में सहयोग करे, सतर्क और जागरूक रहें। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अपील की कि डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है तथा इससे बचाव के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। मच्छर रोधी क्रीम का इस्तेमाल करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। प्रशासन व विभिन्न विभागों के साथ ही जन प्रतिनिधि भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा छिड़काव, फोगिंग, स्वच्छता, साफ-सफाई आदि का कार्य किया जाएगा। जांच व उपचार के साथ आवश्यक दवा भी प्रदान की जाएगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नोडल विभाग रहेगा। नगर निगम, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित 11 विभाग आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाएंगे।
सीएमओ ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बेहद महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि रोगों को विशेष अभियान चलाकर काबू कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आपसी समन्वय से नगर पालिका व नगर पंचायत की टीमें शहरी क्षेत्र तथा पंचायती राज विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण कार्य के साथ ही समुदाय को जागरूक करेंगी। सीएमओ ने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसमें जन प्रतिनिधियों, प्रभावशाली व्यक्तियों, विभिन्न संस्थाओं के साथ ही जनमानस का भी सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ, एसीएमओ, चिकित्सा अधीक्षक, जिला मलेरिया अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत, पंचायती राज, आईसीडीएस, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग समेत सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी व सहकर्मी, सहायक मलेरिया अधिकारी, मलेरिया निरीक्षक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थि
समीक्षा बैठक में डीएम ने दिया निर्देश, मांगा स्पष्टीकरण
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक, 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को विकास भवन सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान कस्तूरबा आवासीय विद्यालय देवकली मे नामित नोडल अधिकारी ने कार्यदायी संस्था द्वारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण ने होने सम्बन्धित जानकारी दी गयी। जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कार्यदायी संस्था सी एण्ड डी एस जल निगम जौनपुर के अधिशासी अभियन्ता को इस सम्बन्ध मे स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने उ0प्र0 जल निगम शहरी द्वारा शहर के वार्ड नं0 10 मे पाईप पेयजल योजना के कार्याे को नवम्बर 2025 तक प्रत्येक दशा मे पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार विभागो में आवास विकास परिषद, निर्माण खण्ड वाराणसी, प्रथम, सी.एण्ड डी.एस, जल निगम जौनपुर, उ0प्र0 जल निगम शहरी/ग्रामीण गाजीपुर, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्र विभाग, सिचाई निर्माण खण्ड, वाराणसी, सी.एल.डी.एफ. यू.पी.सिडको, उ0प्र0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि0 वाराणसी, उ0प्र0 राजकीय निर्माण नि.लि. आजमगढ़ इकाई, राजकीय निर्माण निगम लि0, वाराणसी इकाई-1, राजकीय निर्माण निगम लि0 वाराणसी-2/भदोही, उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 वाराणसी-2, वाराणसी, देवकली पम्प कैनाल प्रखण्ड प्रथम, द्वितीय, लद्यु डाल नहर खण्ड गाजीपुर एवं सोन यंात्रिक खण्ड तथा अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक मे जिलाधिकारी ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय देवकली मे नामित नोडल अधिकारी द्वारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य न कराये जाने की शिकायत पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था सी एण्ड डी एस जल निगम जौनपुर के अधिशासी अभियन्ता को इस सम्बन्ध मे स्पष्टिकरण का निर्देश दिया इसके साथ ही उन्होने ने उ0प्र0 जल निगम शहरी द्वारा शहर के वार्ड नं0 10 मे पाईप पेयजल योजना के कार्याे को नवम्बर 2025 तक पत्येक दशा मे पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने तथा अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओ को निर्माण कार्य निश्चित समयाअवधि में पूर्ण न करने पर ठेकेदारो के विरूद्ध एफ आई आर दर्ज कराने का निर्देश दिया इसके साथ ही जिन विभागो मे धनावंटन अवमुक्त हो चुका है तथा कार्य मे लापरवाही बरती जायेगी तो सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होने जिनपर कार्यवायी तय है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्र शेखर प्रसाद, समेत समस्त सम्बन्धित नामित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
चोरों ने घरों को बनाया निशाना, लाखों का माल लेकर फरार
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के नगवा उर्फ नवापुरा गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने सबसे पहले लक्ष्मण गुप्ता के घर में सेंध लगाई। लक्ष्मण के बड़े बेटे घनश्याम मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। छोटा बेटा विनय कठवमोड बाजार में किराने की दुकान चलाता है। तहरीर के मुताबिक चोर घर की छत पर करकट के रास्ते चढ़े। उन्होंने सोई हुई महिलाओं के कमरों को बाहर से बंद कर दिया। अलमारी तोड़कर सोने के मंगलसूत्र, लॉकेट, झुमके, टॉप्स, अंगूठियां और चांदी की पायल समेत कई जेवरात चुरा लिए।

दूसरी वारदात में चोर 100 मीटर दूर मंगरूफ कुशवाहा के घर में घुसे। परिवार के सदस्यों के सोने के बाद चोरों ने बार्ज पर चढ़कर घर में प्रवेश किया। दो बेटियों के कमरे बाहर से बंद कर अन्य कमरों के ताले तोड़े। यहां से चोर 20 लाख के जेवरात और 41,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। तीसरी वारदात सेवानिवृत्त दरोगा चंद्रिका राम के घर में हुई। चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और 25 लाख के जेवरात चुरा लिए। नोनहरा थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है।



पीजी कॉलेज में हुई सेवानिवृत्त बद्रीनाथ सिंह की विदाई
डॉ. बद्रीनाथ सिंह ने पीजी कॉलेज में पूर्ण की अधिवर्षता, विदाई समारोह आयोजित
गाजीपुर। गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सैन्य विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बद्रीनाथ सिंह ने अपनी अधिवर्षता पूर्ण कर कार्यमुक्ति पत्र प्राप्त कर अवकाश ग्रहण की। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. सिंह ने अपनी सेवा के दौरान न केवल सैन्य विज्ञान विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री, महाविद्यालय शिक्षक संघ गाजीपुर और महाविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) के रूप में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है और शिक्षक समुदाय ही विश्व का वह अनोखा समुदाय है जो सदैव अपने शिष्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि डॉ० बद्रीनाथ सिंह का महाविद्यालय के प्रति समर्पण और उनकी शैक्षणिक और प्रशासनिक उपलब्धियां हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।

उन्होंने सैन्य विज्ञान को न केवल एक विषय के रूप में, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और अनुशासन के उपकरण के रूप में स्थापित किया। उनकी विदाई महाविद्यालय के लिए एक अपूरणीय क्षति है, किंतु उनकी शिक्षाएं और मूल्य हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगे। हम उनके स्वस्थ और सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हैं।”
समारोह में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने डॉ. सिंह को स्मृति चिह्न, श्रीमद्भागवत गीता भेंटकर सम्मानित किया। डॉ. सिंह ने अपने उद्बोधन में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि कॉलेज उनके लिए हमेशा एक परिवार की तरह रहा। इस अवसर पर विभाग के अन्य शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर प्रोफ.जी. सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, विवेक सिंह सम्मी, विजय सिंह, अरुण सिंह, अमितेश सिंह, प्रदीप सिंह, जैकी, घनश्याम, संजय,गुड्डू आदि रहे।

अवध किशोर राय प्रबंधक, नरेंद्र कुमार राय उप प्रबंधक निर्विरोध निर्वाचित…
अष्ट शहीद इंटर कॉलेज:अवध किशोर राय प्रबंधक, नरेंद्र कुमार राय उप प्रबंधक निर्विरोध निर्वाचित…
मोहम्मदाबाद। नगर के अष्ट शहीद इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद के नए प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को चुनाव अधिकारी शिवकुमार राय वरिष्ठ अधिवक्ता व पर्यवेक्षक के अरविंद कुमार सह जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें ऋषिकेश राय अध्यक्ष, दामोदर राय उपाध्यक्ष, अवध किशोर राय प्रबंधक, नरेंद्र कुमार राय उप प्रबंधक, रविंद्र नाथ राय कोषाध्यक्ष, समेत श्री शिवशंकर राय , मृत्युंजय राय, रविंद्र नाथ राय, जितेंद्र नाथ राय, अवधेश राय, मंगला राय, अमिताभ राय आदि कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर अष्ट शाहिद इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद के प्रधानाचार्य शिव शंकर गिरी, पवन कुमार राय, रविंद्र नाथ शर्मा, सुबोध कुमार श्रीवास्तव समेत विद्यालय परिवार के कर्मचारी उपस्थित रहे।
ब्राह्मण रक्षा दल ने जमानियां चेयरमैन को सौंपा पत्रक
महर्षि जमदग्नि का हो भव्य मंदिर निर्माण-ब्राह्मण रक्षा दल
(जमानिया) गाजीपुर। महर्षि जमदग्नि ऋषि की तपोस्थली जमानिया में महर्षि जमदग्नि के नाम से भव्य मंदिर का निर्माण करने हेतु ब्राह्मण रक्षा दल के संरक्षक जमानियाँ के पूर्व भाजपा प्रत्याशी बालकृष्ण त्रिवेदी के निर्देश पर ब्राह्मण रक्षा दल का प्रतिनिधि मंडल जमानिया नगर पालिका के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता से शुक्रवार को मिला और महर्षि जमदग्नि ऋषि के मंदिर के भव्य निर्माण के कराने को लेकर पत्रक सौंपा। जिस पर जयप्रकाश गुप्ता ने आश्वासन दिया कि वह इस नेक कार्य के लिए अपने नगर पालिका में जमीन मुहैया कराएंगे और त्वरित ही जमीन का अवलोकन भी करा दिया। इन्होंने कहा कि महर्षि जमदग्नि जी से ही जमानिया सहित पुरे गाजीपुर की पहचान हैं। इस पहचान के बारे में आने वाली पीढ़ी को बताने के लिए इस तरह का सहयोग कर हम स्वयं को धन्य महसूस करेगें।

ज्ञात हो की महर्षि,भगवान विष्णु के छठ्ठे अवतार भगवान परशुराम जी के पिता हैं।जमानिया जिनकी तपोस्थली रही है। मंदिर निर्माण होने से गाजीपुर में बाहरी लोगो का भी आवागमन बढ़ेगा और पर्यटन के दृष्टिकोण से भी यह स्थल राजकोष मे बृद्धि करेगा। भगवान परशुराम जी का मंदिर भी हरपुर जमानिया में है जो गंगा तट से सटा हुआ है जो हिंदुओं के आस्था का केंद्र है। इस आश्वासन के लिए ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्र ने अध्यक्ष का आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मंडल में गोपीनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संरक्षक राकेश तिवारी, डॉक्टर पियूष कांत दुबे, चमचम चौबे, हरिशंकर तिवारी महाविद्यालय के प्रवंधक प्रभाशंकर तिवारी सहित आदि लोग मौजूद थे।
ग्रामीणों ने सौंपा जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्रक
क्षतिग्रस्त पुल को लेकर दिया जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह को पत्रक
गाजीपुर। भांवरकोल ब्लॉक के वीरपुर सेमरिया पर बने पुल के छतिग्रस्त हो जाने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष सपना सिंह को पत्रक सौंप कर अवगत कराया। पत्रक के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुल का नवनिर्माण हो जाता तो क्षेत्र के आमजन को आने जाने में सहूलियत होगी। अध्यक्ष से कहा कि पुल के आसपास की सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनवाया गया है। अगर पुल का भी नवनिर्माण हो जाता तो ग्रामीण, किसानों और राहगीरों को बहुत राहत मिल जाती। क्योंकि पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से ग्रामीणों का तो आना-जाना तो बाधित है ही साथ ही साथ किसानों को भी खेती करने में दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। पत्रक देने वाले में चंदन राय, तेज नारायण राय, देवेश, क्षत्रपाल शर्मा और अखिलेश राय सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।