केटीएम बाइक सवार युवक की पेड़ से टकराने से हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम गाजीपुर। जंगीपुर- केटीएम बाईक से तेज गति से घर जा रहे युवक की सड़क के किनारे पेड़ में सामने से टक्कर होने की वजह से मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को ईलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई!ल। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौप दिया। जंगीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 गुरु सेवक नगर निवासी आलोक कनौजिया पुत्र अनिल कनौजिया उम्र(20) वर्ष नोनहरा थाना क्षेत्र के महुआरी स्थित भट्टे पर काम करता था मंगलवार के दिन अनिल अरखपुर महुवारी स्थित भट्ठा से काम करके अपने घर जंगीपुर वापस आ रहा था।
लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि आलोक घर आते समय रास्ते में कहीं छक्कर ताड़ी पी लिया था जिसकी वजह से वह नशे में हो गया और बाईक की रफ्तार को संभाल न पाया जहां उसकी बाईक सीधे पेड़ में जाकर टकरा गई जिससे उसके सर सहित चेहरा में गम्भीर चोट आई जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। बीच रास्ते में छट पटा रहे आलोक को स्थानीय लोगों द्वारा ईलाज के लिए ले जाया जा रहा था की उसकी बीच रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुची नोनहरा थाने की पुलिस ने मृतक के पैंट में रखें डायरी से घर के मोबाइल नंबर पर फोन कर परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजन बेटे का शव देखकर दहाड़े मार कर रोने लगे जिससे परिजनों में कोहराम मच गया!पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर शव परिजनों को सौप दिया!
बीएड परीक्षा में नकल करते सात छात्र-छात्राएं रिस्टीकेट
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बीएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को को भी संपन्न हुई। इस दौरान नकल करते हुए पकड़े गए सात छात्र-छात्राओं को रिस्टीकेट कर दिया गया।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा में कुल 1509 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 1476 उपस्थित रहे और 33 अनुपस्थित। परीक्षा के दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड एवं आंतरिक उड़ाका दल की टीम और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रवण कुमार शुक्ल ने कड़ी निगरानी की। इस बीच, अनुचित साधनों (यूएफएम) का उपयोग करते हुए सात छात्र-छात्राओं को पकड़ा गया। प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी सातों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उन्हें रिस्टीकेट कर दिया गया है।
परीक्षा केंद्र पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद नकल के प्रयासों ने कॉलेज प्रशासन को सतर्क कर दिया है। प्राचार्य ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस घटना ने नकलचियों के दहशत का माहौल बना का विषय बना हुआ है।
“ खेलों से अनुशासन और नेतृत्व का विकास” – प्रो. राघवेंद्र कुमार पाण्डेय
गाजीपुर। गोराबाजार स्थित तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान (टेरी), पी.जी. कॉलेज के सभागार में सोमवार को “स्पोर्ट्स अवार्ड सेरेमनी” का सोमवार को भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के निर्देशों और भारत सरकार के “खेलो इंडिया” पहल के तहत आयोजित हुआ, जिसमें बैडमिंटन, क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों के विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों व टीमों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय प्राचार्य पी.जी. कॉलेज, गाजीपुर, विशिष्ट अतिथि श्री अशोक कुमार सिंह, प्रभारी खेलकूद, डॉ. अजीत प्रताप सिंह गौतम, सहायक निदेशक, श्री कौस्तुभ सिंह, कोऑर्डिनेटर और सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रगान के साथ किया। डॉ. अजीत प्रताप सिंह गौतम ने सम्मानित अतिथियों को स्मृतिचिह्न भेंटकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर बल देते हुए कहा, “खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन और खेल भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। खेल-कूद युवाओं के शारीरिक विकास, मानसिक स्वास्थ्य एवं बौद्धिक विकास का माध्यम बनाता है।गाजीपुर ने खेलों में हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और इसे चैंपियन जिला बनाने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता अटल है।” उन्होंने छात्रों को विश्वविद्यालय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और होनहार खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की। प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा खेलो इण्डिया के माध्यम से खेल को बढ़ावा देने के लिए भरपूर प्रयास किया जा रहा है और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाओं एवं रोजगार में वेटेज प्रदान किया जा रहा है।
प्रबंधक श्री अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश, ने छात्रों को खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सदैव तत्पर रहते हैं। डॉ. अजीत प्रताप सिंह गौतम ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अगले शैक्षिक सत्र में और बृहद खेल आयोजन का वादा किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. दुर्गेश कुमार सिंह ने किया, जबकि संचालन डॉ. अमित प्रताप ने किया। इस अवसर पर डॉ. फाती सफात, डॉ. आरिफ सुल्तान, श्री कमला प्रसाद गुप्त, श्रीमती सुप्रिया सिंह, श्री अमितेश सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
गाजीपुर। बीते दिनों शुक्रवार को छात्रनेता विवेकानंद पाण्डेय ने क्षेत्रिय लोगो के साथ जिलाधिकारी अविनाश कुमार से मिलकर जंगीपुर शुभाखरपुर मार्ग के निर्माण कार्य की लापरवाही की शिकायत की थी। छात्र नेता के द्वारा इस मार्ग पर लगभग दो माह से सडक के किनारे गढ्ढा खोदकर छोड़ने, मानक के अनुरूप कार्य न करने व कार्य मे लापरवाही कि शिकायत लिखित पत्र के माध्यम से किया था। जिसका संज्ञान जिलाधिकारी के लेते ही दूसरे दिन ही सडक निर्माण का कार्य शुरू हो गया और वाराणसी से चीफ इंजीनियर निरिक्षण करने भी पहुंच गये। छात्रनेता विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि इस सडक के लिए क्षेत्र कि जनता ने बहुत संघर्ष किया। तब जाकर शासन से सडक कि चौड़ीकरण और नवनिर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये से ज्यादा धन आवंटित हुवा है। अगर काम थोड़ा भी मानक विहीन किया गया तो हम क्षेत्रीय लोगो के साथ सडक पर आंदोलन करने मे थोडी भी देर नहीं होगी। आंदोलन की सारी जिम्मेदारी लोकनिर्माण विभाग व सम्बंधित फर्म कि होंगी।
गाजीपुर। जिले के 27 केंद्रों पर 1 जून रविवार को बीएड प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न। इस दौरान प्रथम पाली की परीक्षा में कुल पंजीकृत 12299 के सापेक्ष 10819 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 1480 अनुपस्थित रहे। उपस्थित प्रतिशत 87.97 प्रतिशत रहा जबकि अनुपस्थित प्रतिशत 12.03 रहा। दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 5:00 बजे तक संपन्न हुई। जिसमें 12299 पंजीकृत परीक्षार्थियों में कुल 10828 उपस्थित रहे तथा 1471 अनुपस्थित रहे। आश्चर्यजनक रूप से इस बार द्वितीय पाली में उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई। अर्थात कई विद्यार्थी जो सुबह की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। वह शाम की परीक्षा में शामिल हुए। शाम की पाली में कुल 9 परीक्षार्थी अधिक उपस्थित रहे। इस परीक्षा को संपन्न कराने में कुल 54 पर्यवेक्षक 27 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 14 केंद्र प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम एवं तहसीलदार लगे रहे। परीक्षा हेतु नगर प्रभारी नियुक्त दिनेश कुमार अपर जिला अधिकारी वित्तीय में राजस्व के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा, जनपद समन्वय एक डॉक्टर शिव कुमार डीप नूडल प्रोफेसर विक्की राय विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक प्रोफेसर आरके पांडे शामिल रहे। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से आई टीम एम एच इंटर कॉलेज, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज आदि का निरीक्षण किया। समस्त केंद्रों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि अर्पित कर तथा आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर श्रद्धा सम्मान से मनाई गई। इस अवसर पर 21 मई से लगातार अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान मे चलाए जा रहे कार्यक्रमों का समापन भी किया गया।
प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण एवं जयंती समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र किसान मोर्चा अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर सामान्य परिवार मे पैदा जिनका जीवन चरित्र,कार्य व्यवहार 300 वर्ष बाद भी जीवंत व प्रासंगिक है ।निश्चित रूप से वह देश की धार्मिक, राजनैतिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की धरोहर है। उनका जीवन भारतीय संस्कृति और सभ्यता के सनातन स्वरूप को गौरवान्वित करती हमारे आदर्श है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी, परोपकारी कार्य प्रणाली अहिल्याबाई के सिद्धांतों व विचारों पर आधारित है। उन्होंने आह्वान किया कि अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके जीवन आदर्शो को अपनाकर चरित्र व्यवहार में उतारना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर समाज सेवा और नारी सशक्तिकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण व अनेको उल्लेखनीय कार्य किया और उनके कार्यो को आदर्श मानकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्य कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि राज तंत्र में राजा की मनमानी,प्रजा के शोषण से अलग हटकर राजतंत्र में लोकतंत्र की स्थापना करने वाली महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबुत करने वाली अहिल्याबाई का जीवन लोक कल्याण व राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित था।
पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने कहा कि उपाधी सदैव कृत्यों पर आधारित उपमा होती है अहिल्याबाई होलकर को पुण्य श्लोक की उपमा उनके व्यक्तित्व कृतित्व का ही परिचायक है। अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान में आयोजित सफलता के प्रति कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रसन्न मन से किया गया कार्य साधना बन सकती है और साधना सदैव सफल होती है। सबके प्रति आभार धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।
कार्यालय पर स्मृति अभियान में 8 से 15 तथा 16 से 25 आयु वर्ग के जिलास्तरीय प्रतियोगिता मे प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर सफल छः विजेताओ तनिष्क बर्नवाल, सपना मिश्रा, ऋषिकांत, खुशबू चौरसिया, आयुष कुशवाहा और अनामिका कुशवाहा को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम का संचालन स्मृति अभियान के संयोजक श्यामराज तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शोभनाथ यादव,पूर्व विधायक सुनीता सिंह, कालीचरण राजभर, वृजनन्दन सिंह, साधना राय, विनोद अग्रवाल आदि ने सम्बोधित किया। तथा रामनरेश कुशवाहा,जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, सरोज मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,रुद्रा पांडेय, कार्तिक गुप्ता, संकठा प्रसाद मिश्र, जितेन्द्र नाथ पांडेय, बालकृष्ण त्रिवेदी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
गाज़ीपुर में टाटा आईपीएल फैन पार्क 01 व 03 जून को, तैयारियां पूरी – अमित सिद्धेश्वर, पर्यवेक्षक – बी.सी.सी.आई
पूरे भारत में सिर्फ पांच जगहों पर हो रहा है फैन पार्क का आयोजन, सेमीफाइनल और फाइनल मैच का होगा सीधा प्रसारण।
गाज़ीपुर। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड बीसीसीआई द्वारा अधिकृत पर्यवेक्षक अमित सिद्धेश्वर, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल के सदस्य तथा टाटा आईपीएल के स्थानीय अधिकृत लाईजनिंग अधिकारी संजीव कुमार सिंह तथा गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने शुक्रवार को नगर स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को सम्बोधित किया। पर्यवेक्षक अमित सिद्धेश्वर ने बताया कि 01 तथा 03 जून को गाजीपुर के अतिरिक्त झारखंड के जमशेदपुर, आंध्रप्रदेश के काकीनाडा, गोवा के गोवा शहर तथा ओड़िसा के राउरकेला में फैन पार्क का आयोजन किया जायेगा। इस वर्ष देशभर में केवल 50 शहरों में इस प्रकार के फैन पार्क का आयोजन किया जायेगा। इस फैन पार्क में प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क रहेगा। फैन पार्क में दर्शकों को प्रवेश की अनुमति शाम 06:30 बजे के बाद ही प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी दर्शकों के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा गया है। विकसित तकनीकी का प्रयोग करते हुए इस वर्ष बैटफ़ास्ट दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अतिरिक्त सभी आयुवर्ग के बच्चों व महिलाओं के मनोरंजन के लिए भिन्न-भिन्न काउंटर लगाये जायेंगे। साथ ही बेहद ही कम दरों पर खाने-पीने के स्टाल लगाए जायेंगे।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल के सदस्य तथा टाटा आईपीएल के स्थानीय अधिकृत लाईजनिंग अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 01 जून को क्वालीफ़ायर 2 तथा 03 जून को आईपीएल का फाइनल मैच का सीधा प्रसारण 18 x 32 के बड़े स्क्रीन पर किया जायेगा। इस वर्ष क्वालीफ़ायर एवं फाइनल मैच को देखते हुए लगभग पंद्रह से बीस हज़ार की संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद है। दर्शकों के वाहनों के पार्किंग के लिए तीन पार्किंग जोन को चिन्हित कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त दर्शकों के मूलभूत आवश्यकता को देखते हुए शुद्ध पेयजल तथा स्वच्छ अस्थायी शौचालयों की भी व्यवस्था की गयी है। पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि जनपद में फैन पार्क आयोजित किये जाने का श्रेय किसको दिया जाए ? के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले यह फैन पार्क 23 व 25 मई को ही होनेवाला था किन्तु भारत-पाक सीमा पर हो रहे तनाव के कारण स्थगित कर दिया गया। किन्तु बी.सी.सी.आई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और हेमांग अमीन के प्रयास से ही गाजीपुर में इस फैन पार्क का आयोजन सम्भव हो पाया है। इसके लिए जनपद के क्रिकेट प्रेमियों के तरफ से आभार व्यक्त किया।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने जनपद तथा आस पास के क्षेत्रवासियों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में फैन पार्क आयें व सौहार्दपूर्ण वातावरण में शामिल हो शांतिपूर्ण क्रिकेट का आनंद उठायें। उन्होंने बताया कि इस फैन पार्क में दर्शकों को स्टेडियम की अनुभूति मिलेगी। उन्होंने बताया कि टाटा आईपीएल फैन पार्क के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्यनीति बना कार्यों का आवंटन किया गया इसमें उनकी सहयोगी संस्था क्रिकेट परफॉरमेंस सेण्टर के अध्यक्ष वैभव सिंह तथा उनकी पूरी टीम अपने-अपने उत्तरदायित्वो के निर्वहन कर रहे है।
आज के प्रेस वार्ता में पर्यवेक्षक अमित सिद्धेश्वर, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल के सदस्य तथा टाटा आईपीएल के स्थानीय अधिकृत लाईजनिंग अधिकारी संजीव कुमार सिंह तथा गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह के अतिरिक्त क्रिकेट परफॉरमेंस सेण्टर के अध्यक्ष वैभव सिंह, सचिव रंजन सिंह, संजय राय उपस्थित थे।
गाजीपुर। जंगीपुर शुभखारपुर मार्ग आज पुनः शुर्खियों मे आया। शुक्रवार को छात्र नेता विवेकानंद पाण्डेय के नेतृत्व मे जिलाधिकारी अविनाश कुमार से मुलाक़ात कर सडक निर्माण मे कि जा रही देरी व मानक का अनदेखी अवगत कराया। साथ ही सडक के किनारे गड्ढा खोदकर छोड़ने से आये दिन हो रही दुर्घटनाओ के बारे मे लिखित शिकायत किया। छात्र नेता विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि बहुत संघर्ष के बाद शासन द्वारा 22 करोड़ रुपये चौड़ीकरण व सुदृढ़करण के लिए धन अवमुक्त हुवा। लेकिन सम्बंधित विभाग व ठेकेदार के लापरवाही से एक सप्ताह काम कर पैसा उतार कर लगभग दो माह से काम को रोक दिया गया है।जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगो मे बहुत आक्रोश है। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि सम्बंधित विभाग से बात कर जल्द कार्य शुरू कराया जायेगा। श्री पाण्डेय ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर सडक निर्माण का कार्य मानक के अनरूप नहीं शुरू किया गया तो हम क्षेत्रीय लोग चुप नहीं बैठेंगे। विपक्षीयो कि चाल है कि काम को रोककर भारतीय जनता पार्टी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि सरकार को बदनाम किया जाय, जिसे हम किसी हाल मे नहीं होने देंगे। कार्य शुरू नहीं हुआ तो जल्द ही प्रमुख सचिव लोकनिर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन से मिलकर शिकायत करेंगे। विवेकानंद ने कहा कि जंगीपुर के विधायक विरेंद्र यादव सस्ती लोकप्रियता के लिए सडक पर नारियल फोड़ कर बस नौटंकी कर भोली भली जनता को गुमराह करते है। उनको आम लोगो कि समस्या से कोई लेना देना नहीं है। इतने दिन से काम बंद है लेकिन जनप्रतिनिधि होते हुवे भी उनको नहीं दिखा कि इतने दिन से काम क्यों बंद है। आपको बता दे कि इसी सडक के लिए 2015 मे छात्रनेता विवेकानंद पाण्डेय के नेतृत्व मे बड़ा आंदोलन किया गया था जिसमे सपा सरकार के नेताओ के इसारे पर बेगुनाहो पर लाठी चार्ज कर आपराधिक धाराओं मे 69 नामजद और 900 अज्ञात लोगो के ऊपर मुकदमा दर्ज कर जेल मे डाल दिया गया था। लगभग तीन माह बाद छात्रनेता विवेकानंद पाण्डेय जमानत पर बाहर आये तो उसके बाद प्रशासन द्वारा गुंडा एक्ट लगाकर जिला बदर कर दिया गया था। पत्रक देने वाले लोगों में छात्रनेता विवेकानंद पाण्डेय के साथ रामअवध राम,छोटेलाल यादव,राहुल दूबे, मनोज कुशवाहा,राजेंद्र कुमार टंडन,अतुल पाण्डेय,रुद्रामणि त्रिपाठी,शिव यादव, सुबाष यादव सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहे।
गाजीपुर। जनपद के 27 परीक्षा केंद्रों पर 1 जून 2025 को उत्तर प्रदेश बी एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें कुल 12,299 परीक्षार्थी भाग लेंगे । परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कुल 13 केंद्र प्रतिनिधि (सेक्टर मजिस्ट्रेट) एवं 27 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जबकि नोडल विश्वविद्यालय पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से कल 54 पर्यवेक्षक नामित किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 12 तक और द्वितीय पाली दो से 5 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का आगमन परीक्षा प्रारंभ होने की 1 घंटे पूर्व से हो जाएगा तथा वे परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट तक परीक्षा केंद्र पर प्रवेश कर सकेंगे। बी एड प्रवेश परीक्षा का यह आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा लगातार तीसरी बार किया जा रहा है। प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने का आदेश पुलिस अधीक्षक ईरज राजा द्वारा जारी कर दिया गया है। साथ ही परीक्षा कक्ष में दोनों तरफ से सीसीटीवी कैमरा, डिस्प्ले बोर्ड, वॉयस रिकॉर्डिंग तथा वेब कास्टिंग की भी व्यवस्था रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से समस्त व्यवस्था जिलाधिकारी द्वारा नगर प्रभारी के रूप में नामित अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार द्वारा की जा रही है तथा इस परीक्षा को संपन्न कराने में जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा एवं एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद के साथ-साथ पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा नामित डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर नोडल डॉ शिव कुमार एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी द्वारा नामित डिप्टी नोडल अधिकारी प्रोफेसर विजय कुमार राय की टीम लगातार परीक्षा संबंधित सभी व्यवस्थाओं को सकुशल संपन्न कराने में लगी हुई है। सभी केंद्रों को स्वच्छ पेयजल, शौचालय, कमरों की साफ सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति एवं जनरेटर की उपलब्धता हेतु निर्देश दिए जा चुके हैं। परीक्षा के दौरान स्थानीय परीक्षा केंद्रों, चौराहों, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन पर पर्याप्त ट्रैफिक एवं पुलिस बल की तनाती के आदेश दिए जा चुके हैं। सभी केंद्र पर सुरक्षा एजेंसी द्वारा अपने कैमरे एवं वेब कास्टिंग की व्यवस्था स्थापित हो चुकी है। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों की तलाशी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जाएगी तथा उनकी उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन से सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान अपने दो प्रवेश पत्र लाने होंगे तथा एक प्रवेश पत्र को अपनी आवेदन की फोटो पर चस्पा करें। कक्ष निरीक्षक के पास जमा करना होगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ एक वैध परिचय पत्र भी रखना होगा। परीक्षा से संबंधित तैयारी के लिए जनपद स्तर पर 30 मई को एक बैठक अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगी जिसमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि परीक्षा से संबंधित समस्त दिशा निर्देश केंद्र अधीक्षकों,प्रवेश को स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि को देंगे। साथ ही इस दौरान परीक्षा से संबंधित स्टेशनरी का वितरण भी किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जा चुकी है। परीक्षा की सूचना एवं सहजता से संपन्न करने के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसकी निगरानी प्रादेशिक कंट्रोल रूम बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से लगातार की जा रही है।
गाजीपुर। नगर क्षेत्र के गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की ओर से गुरुवार को बी.एड. (चौथे सेमेस्टर), बी.बी.ए. और बी.पी.ई. (बी.एस-सी.) अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित थी।
प्राचार्य प्रोफ. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि बी.एड. चौथे सेमेस्टर में कुल 1147 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 16 अनुपस्थित रहे और 1131 उपस्थित हुए। बी.बी.ए. चौथे सेमेस्टर में 57 छात्रों में से 01 अनुपस्थित और 56 उपस्थित रहे। बी.पी.ई. बी.एससी. में सभी छात्र उपस्थित थे।
बीबीए दूसरे सेमेस्टर में कुल छात्र 102 ,अनुपस्थिति 01 उपस्थित 101 और 01 यूएफएम में पकड़ा गया है। परीक्षा के दौरान डॉ० श्रवण कुमार शुक्ल द्वारा कुल 04 परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों (यू.एफ.एम.) का उपयोग करते पकड़ा गया, जिनमें बी.एड. के 3 और बीबीए के 1 परीक्षार्थी शामिल है। विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार रिस्टीकेट करते हुए इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।