गाजीपुर। मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी द्वारा अष्ट शहीद पार्क में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ शनिवार को राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न माडलों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, एवं जागरूकता को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने तकनीक, स्वचालित प्रणालियों,जल संरक्षण, भूकंप ,वर्षा जल संचयन, आधुनिक यातायात प्रणाली ,सड़क सुरक्षा, आधुनिक सिचाई पद्धति, डीएनए आधारित एवं जीवन को सरल तथा सुगम बनाने में उपयोगी तकनीकों पर अनेक मॉडलों का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया ।
विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न आकर्षक एवं महत्वपूर्ण मॉडलों की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन करती हूँ। इस दौरान सौ से भी अधिक संख्या में विद्यार्थीयों ने इस प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। सभी विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर संजय सिंह, प्रधानाचार्य विनय राय, द्वारिका पांडेय, शशिकांत तिवारी, अवधेश पांडेय, रुचिन अग्रवाल, विजय नारायण, सागर बिन्द, राजेश बिन्द, तेजप्रकाश कुशवाहा, जयप्रकाश बिन्द, अमरजीत बिंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गाजीपुर। स्वामित्व योजना अंतर्गत घरौनी वितरण कार्यक्रम जनपद स्तर पर ऑडिटोरियम सभागार निकट विकास भवन मे शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, घरौनी के लाभार्थियों एवं ग्रामीण के द्वारा देखा एवं सुना गया। स्वामित्व योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर के लगभग 50 हजार गांव में 65 लाख प्रॉपर्टी कार्ड का डिजिटल वितरण किया गया। इसके अलावा इस योजना के लाभार्थियों के साथ उन्होंने सीधा संवाद भी किया।
दिल्ली से प्रधानमेत्री एवं प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री योगी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का जनपद स्तर, तहसील स्तर एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में सीधा सजीव प्रसारण किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उ0प्र0 ओम प्रकाश राजभर द्वारा ऑडिटोरियम सभागार मे दीप प्रज्वलन कर किया गया। जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो एंव अधिकारियो द्वारा जनपद के लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड का वितरण किया गया।
इसके साथ ही तहसील एवं विकास खंडों पर भी प्रॉपर्टी कार्ड वितरण हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के दौरान पूरे जनपद में लगभग 25000 प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मंत्री ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री की तारीफ की। उन्होने कहा कि यह योजना गरीब कमजोर असहाय लोगो के हित के लिए है, इस योजना के माध्यम से लोगो का प्रॉपर्टी कार्ड बन जाने से जमीनी विवाद हल होने के साथ ही साथ बैंक से ऋण लेने में भी सुविधा मिलेगी तथा अनावश्यक कोर्ट कचहरी के भाग दौड़ से भी लोगों को निजात मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्वच्छता एंव नशामुक्ति पर उपस्थित लोगो को शपथ भी दिलाई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच स्वामित्व योजना का शुभारम्भ अप्रैल 2020 को हुआ था। इस योजना में ग्रामीण अंचल के लोग जो आबादी मे आवासित होते है उनको अपने सम्पत्ति का अधिकार मिल सके, यह एक क्रान्तिकारी कदम है। हमारे गॉव वासियों को आत्म निर्भर करने, उनकी सम्पत्ति का अधिकार दिलाने तथा सम्पत्ति को सुरक्षित करने के लिए यह योजना चलाई गयी है। उन्होने कहा कि खेत की खतौनी के जैसे ही आबादी मे निवासित लोगो के घरो का मालिकाना हक दिलाने के लिए घरौनी का वितरण किया गया है।
राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि कहा कि स्वामित्व योजना से जहां एक तरफ ग्रामीणजनों के भूमि विवाद संबंधी विवादों का समाधान होगा वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत की भूमि का स्पष्ट मानचित्र प्राप्त होगा, जिससे गांव के आधारभूत संरचना के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को बनाना आसान होगा।इससे लाभार्थी विभिन्न योजनाओं का लाभ, ऋण आदि प्राप्त कर सकेंगे।
विधायक जखनियां बेदीराम ने कहा कि इस योजना के लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड प्राप्त हो जाने से उन्हें जमीनी विवाद में उलझना नहीं पड़ेगा। इस योजना के तहत ड्रोन सर्वे के माध्यम से अक्षांशीय एवं देशांतरीय स्थिति की सटीक जानकारी के साथ स्वामित्व कार्ड तैयार किए गए हैं। जिससे किसी भी तरह की विवाद की स्थिति नहीं रहेगी। कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो, अधिकारियों, आमजनो का आभार मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम के उपरान्त मंत्री एंव जनप्रतिनिधियों ने एक-एक पेड मॉ के नाम से परिसर मे पौधरोपण करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण विहारी राय, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेन्द्र राजभर, प्रभारी स्वामित्व योजना संगठन दयाशंकर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष भाजपा प्रीति गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा शशिकान्त शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी ज्योति चौरसिया, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या, एंव अन्य जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे ।
गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तांती के समाजसेवी व शिव सेवा भक्त मंडल के संरक्षक अजीत सिंह उर्फ सोनू के नेतृत्व में महाकुंभ स्नान करने के लिए सैकड़ो लोगों का समूह लेकर शनिवार को सुबह अपने गांव से निजी साधन द्वारा प्रयागराज को प्रस्थान किया। इस दौरान गांव के सैकड़ो की संख्या में लोग महाकुंभ जाते समय भगवान भोलेनाथ व मां गंगा की जयकारा करते हुए प्रस्थान किया। गांव के लोगों ने बताया कि हम लोग अभी तक महाकुंभ में स्नान नहीं कर पाए हैं। सोनू भाई के बदौलत इस बार हम लोग को पहली बार इस दिव्य महाकुंभ का स्नान करने का मौका मिला। सतेंद्र सिंह शेष सिंह श्रीनिवास पांडेय, मन्नू पांडेय सुधीर प्रजापति गुलाब गुप्ता गुड्डू खरवार नगेंद्र खरवार धुरभारी राजभर बुद्धू साधु सजनू राजभर नगदू गुप्ता मंगरू गुप्ता जयप्रकाश सिंह सहित सैकड़ों लोग थे।
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को दूसरे दिन भी क्रीड़ा प्रतियोगिताए जारी रही। प्रातः आयोजित 10,000 मीटर दौड़ में रिद्धा यादव प्रथम, मोनी ने द्वितीय एवं राधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 2000 मीटर दौड़ में श्वेता कुमारी, गुलशन कुमारी एवं ओमकला क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रही जबकि 800 मीटर दौड़ में खुशबू प्रजापति, आफरीन बानो और प्रीति यादव क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही।
इसी प्रकार लंबी कूद में ममता कुशवाहा, आफरीन बानो एवं रागिनी कुशवाहा तथा ऊंची कूद में आफरीन बानो, प्रिया रावत एवं मीना कुमारी क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे जबकि गोला फेक में कृतिका चतुर्वेदी, किरण बिंद, रोमी परवीन क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में रागनी कुशवाहा प्रथम, श्वेता कुमारी द्वितीय एवं रिमझिम तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉ मनीष सोनकर, डॉ रामनाथ, डॉ शैलेंद्र यादव एवं प्रमाण पत्र लेखन का कार्य डॉ सर्वेश एवं डॉ आनंद कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ राजीव व्यास प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग काशी विश्वविद्यालय वाराणसी ने सभी छात्राओं को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके पूर्व प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम प्रदान किया। कार्यक्रम का छायांकन मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार, संचालन डॉ निरंजन कुमार यादव एवं आभार ज्ञापन डॉ शंभू शरण प्रसाद ने किया।
एलएलबी, बीसीए एवं बीबीए विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं सकुशल प्रारम्भ
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की विषम सेमेस्टर की एलएलबी, बीसीए और बीबीए की परीक्षाएं स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को सकुशल प्रारम्भ हुई। इसकी सूचना देते हुए पी० जी० कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विषम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान अगर कोई नकल करते हुए पकड़ा जाएगा तो उस छात्र छात्रा को विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार रिस्टिकेट कर दिया जाएगा। परीक्षा की तैयारियों को लेकर प्राचार्य पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि आंतरिक उड़ाका दल के साथ ही प्राक्टोरियल टीम प्रवेश गेट पर ही परीक्षार्थियों की जांच सुनिश्चित कर रही है। जांच के दौरान यह देखा जा रहा है कि कोई भी परीक्षा देने के लिए आने वाला छात्र और छात्रा अपने साथ परीक्षा में इस्तेमाल किए जाने वाले अनफेयर मिंस ( नकल सामग्री) को साथ नहीं ले आ पाए।
इसके साथ ही बच्चों के परिसर में प्रवेश के समय बैग, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां प्रतिबंधित की गई है। परीक्षा कक्ष में प्राचार्य की अगुवाई में परीक्षा विभाग की टीम परीक्षा से जुड़े इंतजाम को मानक अनुरूप होने की तस्दीक की।प्राचार्य ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार पी जी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा करायी जा रही। हर बार की तरह इस बार भी परीक्षा के मानकों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया गया। परीक्षा के पहले दिन एलएलबी पहले सेमेस्टर में 69, बीबीए पहले में 14 और पांचवें मे 1, इसके साथ ही बीसीए के पहले सेमेस्टर में 74 और पांचवें में 5 छात्र छात्राओं की अनुपस्थिति दर्ज की गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य नियंता डॉ० एस० डी० सिंह परिहार, डॉ० रविशंकर सिंह, डॉ० एस० एन० सिंह, डॉ० अरुण कुमार यादव, डॉ. रामदुलारे आदि मौजूद रहे। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहली पाली सुबह दस बजे से एक बजे तक और दूसरी पाली दो बजे से पांच बजे के बीच परीक्षा करायी जा रही है।
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह ‘स्पर्धा 2025’ का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत रही। जिसका प्राचार्य एवं समस्त महाविद्यालय परिवार तथा एन सी सी छात्रों ने स्वागत किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ.शंभू शरण प्रसाद ने प्राचार्य एवं अतिथि को कैप पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि के अभिनंदन पत्र का वाचन डॉ. संगीता मौर्य ने किया। खेल का प्रारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, एनसीसी, प्रज्ञा रेंजर एवं विभिन्न कुंजो की छात्राओं के मार्च पास्ट एवं विगत वर्ष की चैम्पियन ममता कुशवाहा द्वारा मशाल दौड़ से प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि मैं इस कालेज में आकर गौरवांवित हूँ। यह महाविद्यालय बेटियों के सपनों को साकार कर रहा है। महिलाओं की तरक्की में सरकार का बहुत बड़ा योगदान है। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ योजना से उन्होंने समाज को जागरूक किया और एक दलित बेटी को राष्ट्रपति बनाया। शिक्षा वह अस्त्र हैं जिससे बेटियों का हर सपना पूरा होगा। आप अनुशासन के साथ अपने जीवन पथ पर आगे बढ़े और विकसित भारत के सपने को पूरा करें। प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि आप स्त्री समाज की प्रेरणा पुंज हैं।
निश्चित रूप से हमारी छात्राएं आपसे प्रेरित होकर अपने जीवन पथ को आलोकित करेंगी। मुख्य अतिथि द्वारा पूर्व में संपन्न हुए खेलों बैडमिंटन, खो खो, चेस, कैरम ,क्रिकेट और कबड्डी के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन समारोह डॉ विकास सिंह एवं आभार ज्ञापन क्रीड़ा प्रभारी डॉ शंभू शरण प्रसाद ने किया। आज उद्घाटन दिवस को 100 मीटर दौड़, भाला प्रक्षेपण, चक्र प्रक्षेपण एवं 5000 मीटर दौड़ आयोजित हुई। 100 मीटर दौड़ का फाइनल कल समापन दिवस पर होगा।
भाला प्रक्षेपण में रोमी परवीन प्रथम, रिद्धा यादव द्वितीय और ममता कुशवाहा तृतीय स्थान पर रही। चक्र प्रक्षेपण में रोमी परवीन प्रथम, मीना कुमारी द्वितीय एवं अंजलि तृतीय स्थान पर रही। 5000 दौड़ में मोनी प्रथम, नेहा यादव द्वितीय एवं राधा तृतीय स्थान पर रही।
देर शाम तक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं जारी रहीं। इस अवसर पर डॉ अकबरे आजम, मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार, डॉ अमित यादव, डॉ निरंजन कुमार, डॉ शशि कला, डॉ सर्वेश सिंह, डॉ राजेश यादव, डॉ शिवानी, डॉ सारिका सिंह, डॉ शिल्पी जायसवाल, डॉ शिखा सिंह, डॉ नेहा, आदि प्राध्यापक एवं खेल से जुड़ी छात्राएं उपस्थित रही। स्पर्धा 25 का समापन कल दिनांक 18 जनवरी को अपराह्न होगा । जिसके मुख्य अतिथि प्रो राजीव व्यास, अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा, बी एच यू होंगे।
गाजीपुर। बिहार एवं झारखंड राज्य के भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं हरेंद्र का आगमन व्यक्तिगत रूप से वृहस्पतिवार को नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ ब्रह्मानंद सिंह के आवास पर हुआ। नेता द्वय ने डा ब्रह्मानन्द सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए उनका कुशल क्षेम जाना । ब्रह्मानन्द सिंह को विगत दिनों फिसल कर गिरने से चोट लग गई थी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पारस नाथ राय,कृष्णबिहारी राय, जितेंद्र नाथ पांडेय, मनोज सिंह,अविनाश सिंह,सोनू,सोमेश मोहन राय, धर्मेश राय, हर्ष सिंह, प्रिंस, रामानुज राय, अभिनव सिंह छोटू उपस्थित रहे।
ग़ाज़ीपुर। गहमर थाना पुलिस द्वारा चोरी की 6 मोटरसाइकिलों, एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। सेवराई चौकी प्रभारी पुष्पेश चन्द्र दुबे ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भदौरा दिलदारनगर बार्डर स्थित फरीदपुर पुलिया से अभियुक्त सुल्तान अंसारी पुत्र इमामूद्दीन अंसारी निवासी ग्राम उसिया (सतिनरवा मुहल्ला) थाना दिलदारनगर उम्र 24 वर्ष और लालू कुमार पुत्र सुब्बा राम निवासी ग्राम उसिया दक्षिण मुहल्ला हरिजन बस्ती थाना दिलदारनगर उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 6 चोरी की दो पहिया मोटरसाइकिल व एक तमंचा देशी .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
शिक्षक नेता पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा को शिक्षकों ने किया याद
शिक्षक नेता रहे पूर्व एमएलसी को दी श्रद्धांजलि
संघर्ष दिवस के रूप में मनाई गई पुण्यतिथि बोले- पेंशन बहाली तक जारी रहेगा संघर्ष: चौधरी दिनेश चंद्र राय
गाजीपुर। शिक्षक नेता और विधान परिषद सदस्य रहे ओमप्रकाश शर्मा की पुण्यतिथि शिक्षक संघ ने मनाई। इस अवसर पर शिक्षक हितों के लिए ओमप्रकाश शर्मा के संघर्षों को याद किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रदेश प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने शर्मा जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके जीवन काल की कई घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि शर्मा जी के आदर्श, उनकी नीतियां आज भी रास्ता दिखाती हैं। शर्मा जी के संघर्षों की बदौलत हमने बड़ी उपलब्धियां हासिल की शिक्षक समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा। संघर्ष दिवस पर पुरानी पेंशन, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य समान वेतन पर आने वाले समय मे संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कि कहा संघर्ष की रूपरेखा में सभी शिक्षक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जिलाध्यक्ष अमित कुमार राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए शुरू किए गए संघर्ष को परिणति तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलामंत्री शैलेन्द्र सिंह यादव ने आज के समय मे संघर्ष के सहारे ही मांगो के फलीभूत होने की बात कही। इस मौके पर नारायण उपाध्याय, डॉ रियाज अहमद, रत्नेश कुमार राय, सूर्यप्रकाश राय, मनोज कुमार सिंह, उमेश कुमार राय, विष्णु शंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र यादव, दीपक खरवार, अभिषेक राय, प्रदीप वैश्य, राकेश राय, अनिल दूबे आदि उपस्थित थे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बुधवार को उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नहरो मे सील्ट सफाई की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीशासी अभियन्ता देवकली पंप कैनाल का वेतन रोकते हुए स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक के बैठक मे अनुपस्थित होने पर स्पष्टिकरण एवं वेतन रोकने, समाज कल्याण अधिकारी द्वारा छात्रवृत्ति की कम प्रगति पर वेतन रोकने एवं स्पष्टिकरण , पर्यटन विकास कार्याे मे यूपीपीसीएल द्वारा कराये जा रहे कार्याे की ढीली प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर यूपीपीसीएल को स्पष्टिकरण का निर्देश दिया ।
उन्होने कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा के दौरान कम प्रगति पर जिला प्रोवेशन अधिकारी को सी एम ओ, बी एस ए एवं डी आई ओ एस से समन्वय स्थापित करते हुए 20 दिनो के अन्दर दस हजार आवेदन एकत्र कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को अभियान चलवाते हुए फेैमिली पहचान पत्र बनवाने का निर्देश दिया। उन्होने देवकली पंम्प नहर के अधिशासी अभियन्ता को नहरों की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया ताकि किसानो को डिमाण्ड के अनुसार टेल तक पानी पहुचाया जाये सके तथा किसानो को सिचाई मे किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को नहरो की सील्ट सफाई के सम्बंध मे सत्यापन कर सूचना उपलब्ध कराने तथा समस्त अधिकारियों को अपने-अपने वार्षिक लक्ष्य को माह फरवरी 2025 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होने कुम्भ मेला को देखते हुए खण्ड विकास अधिकारी सदर, देवकली, सैदपुर, बिरनो व मरदह को विशेष अभियान चलाते हुए छुट्टा पशुओ को संरक्षित करने का निर्देश दिया ताकि यात्रियों को आने जाने मे कोइ दिक्कत न हो। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, पशुओ में कृत्रिम गर्भाधान, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाओ की समीक्षा की गयी।
बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। आई0जी0आर0एस प्रकरण मे उन्होने शिकायत पत्रो का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी दशा मंे कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाये। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार की जाती है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस के पाण्डेय, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद एवं खगेन्द्र सिंह समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समेत समस्त सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।