गाज़ीपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताम्दी वर्ष के अवसर पर शनिवार को जूनियर बालक/बालिकाओ की एथलेटिक्स व जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अंशुल मौर्य जिला पंचायत राज अधिकारी रहे। इस दौरान पुरस्कार वितरण दिलीप कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी के द्वारा विजेता खिलाड़ियो को किया गया। अरविन्द यादव क्रीड़ाघिकारी द्वारा मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया गया।
जिमनास्टिक प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलो के कुल 110 खिलाड़ियो ने प्रतिभांग किया, इसी प्रकार एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 176 बालक/बालिकाओ ने प्रतिभांग किया। इस अवसर पर अश्वनी राय व्यायाम शिक्षक बेसिक शिक्षा, राधेश्याम सिंह यादव, विनोद कुमार जायसवाल, प्रदीप राय, प्रेमचन्द यादव, विजय, मु0 मोईन, योगेन्द्र कुमार, संगीता यादव, श्रीमती अनामिका, अंकिता राय, सावित्री कुशवाहा, कु0 जुगनू वारिसी, एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। अन्त में अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया।
गाज़ीपुर। 22 दिसम्बर रविवार को दो पालियों में होने वाली राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पी0सी0एस0 प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल, शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा ने संयुक्त रूप से शनिवार को हनुमान सिंह इण्टर कालेज देवकली, नन्द किशोर सिंह इण्टर कालेज रामपुर माझा, शहिद स्मारक इण्टर कालेज नन्दगंज परीक्षा केन्द्रांे पर की गयी तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।
उन्होने निरीक्षण के दौरान परीक्षा की निगरानी हेतु सी0सी0टी0वी कैमरा, कक्षोें में विद्युत की व्यवस्था, साफ सफाई आदि अन्य कक्षों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा दिये दिये। सेक्टर मजिस्टेªट, स्टेटिक मजिस्टेªट एवं केन्द्र व्यवस्थापको को परीक्षा को पूरी निष्पक्षता एंव ईमानदारी के साथ सम्पन्न कराने का सख्त निर्देश दिया। उन्होने कहा कि आयोग द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन प्रत्येक दशा में सुनिश्चत करते हुए परीक्षा सम्पन्न कराया जाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती न जाय। कोई भी प्रतिकुल परिस्थितियो पर तत्काल पुलिस बल का सहयोग लिया जाय।
गाज़ीपुर। करंडा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा तुलापट्टी ( ब्राह्मणपुरा) निवासी पवन दुबे ब्राह्मण वेलफेयर महासभा वाराणसी मंडल प्रभारी बनाए गए। वेलफेयर के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र ने नव दायित्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। पेशे से शिक्षक पवन दुबे समाज सेवा व ब्राह्मण समाज के उत्थान में सदैव प्रयत्नशील रहते है। समाज हित में दीन-दुखियों की सेवा करना इनके आचार-व्यवहार में शामिल है। ठंड के मौसम से बचाव के लिए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति में प्रतिवर्ष कंबल वितरण करना। वृद्धाश्रम में फल- भोजन वितरण आदि कार्य करते रहते है। समाजसेवा के लिए अन्य सक्षम व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना, इनकी जीवन शैली है। ब्राह्मण समाज की बेटियों का दहेज मुक्त विवाह इनका प्रमुख उद्देश्य है। पवन दुबे ने बताया कि नव दायित्व का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा व समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा।
अम्बेडकर सर्वमान्य सुधारों के प्रणेता थे- प्रो. ओ पी सिंह
स्तरीय शोध कार्य उच्च शिक्षा संस्थानों के मानदंड हैं- प्रो. वी के राय
गाजीपुर। नगर के स्वामी सहजानन्द महाविद्यालय के राजनीतिक शास्त्र विभाग में शोध उपाधि हेतु शुक्रवार को प्री-सबमिशन सेमिनार का आयोजन किया गया। विभाग में शोधरत कुल चार छात्रों का प्री सबमिशन प्रस्तुतीकरण हुआ। डॉ कृष्णानंद चतुर्वेदी के शोध निर्देशन में सुबाष चंद्र यादव तथा मनीष कुमार पांडेय ने शोध प्रस्तुतीकरण किया। राजनीति शास्त्र विभाग में ही शोधरत अवधेश कुमार पांडेय तथा अरुण कुमार ने भी इस संगोष्ठी में अपने शोध कार्यों को प्रस्तुत किया। प्रस्तुतीकरण संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. वी के राय ने किया। महाविद्यालय के शोध समिति के सभी सदस्य इस शोध सगोष्ठी में सम्मिलित थे। शोध प्रस्तुतीकरण के संदर्भ में दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोरखपुर के प्राचार्य तथा शोध निदेशक प्रो. डॉ. ओ पी सिंह भी उपस्थित रहे।
उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा गांधी के तुलनात्मक अध्ययन को स्पष्ट करते हुए कहा कि गांधी के अतिरिक्त अंबेडकर जी सर्वमान्य सुधारों के प्रणेता थे. अंबेडकर के प्रभाव तथा सुझाव को वर्तमान के सभी राजनीतिक दलों को स्वीकार करना पड़ा है. प्रो. ओ पी सिंह ने कहा कि, राजनीतिक दलों ने कुछ स्वभावगत ,कुछ चुनावगत तथा कुछ प्रभावगत परिवेश में अंबेडकरवादी विचारों को स्वीकार किया है। इस संगोष्ठी में प्रो. अवधेश नारायण राय , प्रो. विलोक सिंह, डा. रामधारी राम ,डॉ राकेश पांडेय, डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डा. जयशंकर राय, अजय कुमार सिंह, कुशल पाल सिंह , डॉ नर नारायण राय ,डा सतीश कुमार पांडेय, डॉ सतीश राय, तथा डॉ. विजय कुमार ओझा आदि उपस्थित थे। सदस्यों ने शोध के गुणवत्ता को स्थापित करने के लिए अनेक सुझाव दिए। संगोष्ठी के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डा) वी के राय ने शोधरत छात्रों को जीवन में राजनीतिक समस्याओं के गहन विश्लेषण के प्रति रुचि को बनाए रखने की सीख दी। उन्होंने कहा कि स्तरीय शोध कार्य उच्च शिक्षा संस्थाओं के मानक हैं. प्रो. राय ने संगोष्ठी में प्रस्तुतीकरण देने वाले सभी शोधार्थी छात्रों को बधाई देते हुए उनके मंगलमय एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
गाजीपुर। शुक्रवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘अटल बिहारी वाजपेई एवं सुशासन’ विषय पर महाविद्यालय की स्नातक- स्नातकोत्तर की छात्राओं ने अपने विचार रखे। खुशी सिंह ,आयुषी यादव ,ब्यूटी यादव,अंजली कुमारी,संध्या राजभर, निक्की कुमारी,साक्षी सिंह,बबली कुमारी,पायल, प्रज्ञा वर्मा, शांति सोनी, राजश्री मोदनवाल, सहित लगभग दो दर्जन छात्राओं ने ‘अटल बिहारी वाजपेई एवं सुशासन’ विषय पर अपने विचारों को मंच से अभिव्यक्ति दी। निर्णायक मंडल द्वारा छात्राओं के भाषण का ‘कथ्य’ ‘प्रस्तुति’ एवं ‘प्रभाव’के आधार पर मूल्यांकन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शशिकला जायसवाल ने किया। डॉ. शिव कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान विभाग एवं मीडिया प्रभारी) डॉ. संगीता (असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी विभाग) ने छात्राओं को उनके अभिव्यक्ति कौशल के लिए बधाई दी तथा आगे की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने हेतु आवश्यक टिप्स प्रदान किए। भाषण प्रतियोगिता में कुमारी संध्या राजभर एम.ए.तृतीय सेमेस्टर प्रथम स्थान पर रही, जबकि अंजली वर्मा एम.ए. प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर एवं ब्यूटी यादव बी.ए. तृतीय सेमेस्टर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने तीनों छात्राओं को आशीर्वचन सहित शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।
टीवी मुक्त ग्राम पंचायत बनने की राह पर चला रसूलपुर टी शेखपुर, हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
ग़ाज़ीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा टीवी मुक्त भारत 2025 तक करने का संकल्प लिया गया है और इसी क्रम में टीवी मुक्त ग्राम पंचायत योजना भी चलाई जा रही है । इसी के क्रम में शुक्रवार को गाजीपुर के रसूलपुर टी शेखपुर ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य एवं बलगम परीक्षण हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ सुनील पांडे एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य रहे। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फीता काटकर अनावरण किया। इसी क्रम में ग्राम प्रधान कल्पना यादव के द्वारा 10 क्षय रोग मरीजों को पोषण पोटली भी दिया गया ताकि वह अपने स्वास्थ्य के लिए खान-पान का ध्यान रख सके।
इस स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा 25 क्षय रोग मरीजों को, ग्राम प्रधान रसूलपुर टी शेखपुरा कल्पना यादव के द्वारा 10 मरिज क्षय रोग अधिकारी के द्वारा 15 मरिज ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाकरपुर के अधीक्षक के द्वारा 15 मरिज को गोद लेकर उनके स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखने का संकल्प लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील पांडे ने बताया कि टीवी मुक्त भारत की परिकल्पना को लेकर लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं । और इसी के क्रम में इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है । जिसमें अधिक से अधिक ग्रामीणों को अपने स्वास्थ्य के परीक्षण के साथ ही अपना बलगम जांच कराए और यदि इस बलगम में क्षय रोग से संबंधित किसी भी तरह का सिमटम मिलता है तो इनका निशुल्क इलाज स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किया जाएगा।
ग्राम प्रधान कल्पना यादव ने बताया कि भारत सरकार की जो मनसा है टीवी मुक्त भारत उसी के क्रम में हम सभी ने टीवी मुक्त ग्राम पंचायत करने का लक्ष्य रखा है। और इसी लक्ष्य पर चलते हुए आज इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से ग्राम पंचायत में आयोजित किया गया है। जिसमें गांव की बहुत सारी महिलाओं के साथ ही साथ बुजुर्ग और बच्चों ने भी स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। इस दौरान टीवी के परीक्षण के अलावा एचआईवी जांच, नेत्र की जांच, ब्लड प्रेशर ,शुगर, के साथ ही मौसमी बीमारी से संबंधित रोगों केजांच के साथ ही निशुल्क दवा का भी वितरण कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभी एक छोटा सा प्रयास है आने वाले समय में इस तरह के और भी कैंपों का आयोजन कराया जाएगा और हमारी कोशिश होगी कि गांव का प्रत्येक व्यक्ति निरोग रहे।
इस कार्यक्रम में एचआईवी एवं क्षय रोग विभाग के कर्मचारी के साथ ही अन्य स्वास्थ्य कर्मी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम के आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश यादव ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कुशवाहा पंकज, रीमा यादव, बैजनाथ तिवारी, धीरेंद्र कुमार सिंह, बीडीसी सदस्य ,शशि यादव, कमल पाल, अंकित कुशवाहा ,राजेश यादव ,पवन यादव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो द्वारा गुरुवार को नगर के भुतहियाटांड़ स्थित सैनिक चौराहे पर जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी विरोधी नारे भी लगाए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला ने कहा कि लगातार संविधान और डा भीमराव अम्बेडकर की उपेक्षा करने वाले लोगों को भाजपा सरकार एवं उसके नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा संविधान और डा भीमराव अम्बेडकर का किया जा रहा सम्मान स्वीकार नही हो रहा है। इस हताशा और निराशा में कांग्रेस के नेता भाजपा नेताओं पर अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। इस पर भाजयुमो ने विरोध जताते हुए कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी का पुतला जलाया है। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मनोज सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री अविनाश सिंह, काशीनाथ तिवारी , नंदू कुशवाहा , सुनील गुप्ता , नीरज पांडेय,लव जायसवाल,गौरव श्रीवास्तव,शशांक राय , योगेश शुक्ल , शुभम राय गब्बर, कमलेश बिंद, हीरा लाल चक्रवर्ती, विनय चौहान, दिनेश व अन्य लोग उपस्थित थे।
ग़ाज़ीपुर। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा यातायात पुलिस कर्मी के साथ अभद्रता, हाथापाई व सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि बुधवार को रेलवे स्टेशन तिराहे पर मोटरसाईकिल से नशे की हालत में गिरे दो लोगों को उठाकर सड़क से किनारे करते समय यातायात कर्मी से उलझ गए और गाली-गलौज, हाथापाई करने के साथ ही सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न किया। इस मामले में यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल ने थाना कोतवाली में तहरीर दिया। जिसमें थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 697/2024 धारा 131,132,352 बी0एन0एस0 में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें प्रिन्स सिंह पुत्र रणविजय बहादुर सिंह निवासी मेंदनीपुर थाना सुहवल और रजनीश सिंह पुत्र मनमोहन सिंह निवासी युवराजपुर थाना सुहवल के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमें नामजद आरोपितों को बुधवार को ही रेलवे स्टेशन तिराहे से कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पाण्डेय के साथ विशेश्वरगंज चौकी प्रभारी रोहित कुमार द्विवेदी और पुलिस कर्मी शामिल रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु बैठक हुई आयोजित
22 दिसम्बर 2024 को जनपद के 19 परीक्षा केन्द्रों पर सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सम्बंधित अधिकारी दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
परीक्षा केन्द्रोेें पर कोई भी परीक्षार्थी साथ में मोबाइल अथवा कोई भी इलेक्ट्रानिक गैजट्स नही ले जा सकेगें।
गाज़ीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में गुरूवार को उ0प्र0 लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पी0सी0एस प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से समस्त सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक संग बैठक कलेक्टेट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि 22 दिसम्बर 2024 दिन रविवार को दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। (प्रथम पाली पूर्वान्ह 9.30 बजे से मध्यान्ह 11.30 बजे तक द्वितीय पाली अपरान्ह 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक) में कराया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु जनपद में निर्धारित 19 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 8352 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित होगे। उन्होने बताया कि परिक्षार्थी समय से डेढ़़ घण्टा पहले केन्द्र पर पहुॅकर रिपोर्टिंग करें। प्रथम पाली में 8ः45 एवं द्वितीय पाली में 1ः45 के बाद परीक्षार्थियों का प्रवेश नही होगा। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, तथा 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाये गये है। उन्होने बताया कि अपरिहार्य परिस्थिति के दृष्टिगत 3 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट, 3 आरक्षित स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 3 सहायक केन्द्र व्यवस्थापक की तैनाती की गयी है।
उन्होने बताया कि 22 दिसम्बर 2024 दिन रविवार को दो पालियों में आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पी0सी0एस0 प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 में परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने एवं शान्ति विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्नपत्र/गोपनीय परीक्षा सामग्री पहुँचाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नामित अधिकारी अपने-अपने परीक्षा केन्द्रो का परीक्षा से पूर्व भ्रणम कर वहां भौतिक सत्यापन एवं केन्द्र के केन्द्र व्यवस्थापक एवं सह केन्द्र व्यवस्थापक के साथ बैठक कर परीक्षा से सम्बन्धित समस्त तैयारी की समीक्षा कर लेगें । समस्त सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्रो पर बिजली, सी सी टी वी कैमरे, शुद्ध पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, साफ-सफाई, सोशल डिस्टेसिंग के आधार पर परीक्षार्थी के बैठने की व्यवस्था एव अन्य समुचित व्यवस्था पूर्व मे सुनिश्चित कर लेगे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाईस, खाने पीने की सामाग्री, केल्कुलेटर, मोबाईल एवं अन्य सामाग्री ले कर आना सख्त प्रतिबधित रहेगा। उन्होने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन एंव पारदर्शी ढंग से कराना हम सभी का कर्तव्य है। परीक्षा में कही भी किसी भी प्रकार की नकल होने की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित केन्द्र व्यवथापक स्वयं जिम्मेदार होगे। किसी भी परीक्षा केन्द्रो पर विषम स्थिति उत्पन्न होने पर जिलाधिकारी मोबाईल नंबर 9454417577 एवं नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 के मो0न0 9454417648 पर तत्काल सूचना देना सुनिश्चित करेगे। उन्होने कहा कि परीक्षा समयबद्ध एवं अतिमहत्तपूर्ण है, इसमे किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेक, केन्द्र व्यव्थापक, सहायक केन्द्र व्यवस्थापक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकरीगण उपस्थित थे।
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अमित यादव का चयन भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद नयी दिल्ली के निदेशक (प्लानिंग एंड रिसर्च) पद के लिए हुआ है। डॉ अमित यादव लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा चयनित होकर जून 2014 से महुआबाग स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर दर्शनशास्त्र के रूप में कार्य कर रहे हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो (डा) अनीता कुमारी एवं सभी प्राध्यापक साथियों ने डा अमित यादव के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया। डॉ अमित यादव के अब तक 14 शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। आपके अधीन पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से एक पीएचडी अवार्ड हो चुकी है तथा अभी दो शोधरत हैं। आप की लिखी पुस्तक ‘सात्र का नैतिक दर्शन’ नयी दिल्ली से 2021 में प्रकाशित हुई। इसके साथ ही 32 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में आप ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न विषयों पर शोध पत्र का वाचन किया। शैक्षणिक कार्यों के अतिरिक्त डॉ अमित यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी तथा जनपद नोडल अधिकारी का दायित्व भी निर्वहन किया। डा अमित यादव को लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 में स्वीप कोआर्डिनेटर के रूप में बेहतरीन स्विप कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सन् 2020 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा बेस्ट स्वीप एक्टिविटी के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया था। कोविड काल के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए जनपद गाजीपुर के 50 गांवों को संपूर्ण रूप से मास्क आच्छादित करने में डॉ अमित यादव की नेतृत्वकारी भूमिका रही। डा अमित यादव ने पेट परीक्षा 2021 के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एवं 2022 से 2024 तक लगातार संयुक्त बी एड प्रवेश परीक्षा के जनपद नोडल समन्वयक के रूप में कार्य किया था।