All posts by tiwarishivpratap

सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर डीएम ने दिया निर्देश

गाज़ीपुर। जिला वृक्षारोपण, जिला गंगा एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी है। बैठक में निम्न बिन्दुओं पर गहनता से चर्चा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागो द्वारा 2024-25 में कराये गये वृक्षारोपण स्थलों के उत्कृष्ट 5-5 स्थलों के नाम व फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने तथा विभागों द्वारा 2024-25 में कराये गये वृक्षारोपण स्थलों के अन्तर्विभागीय सत्यापन रिपोर्ट हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। उन्होने गंगा ग्राम पंचायतों से निकलकर गंगा नदी में मिलने वाले समस्त नालों में लिक्विड वेस्ट मैनेजमेन्ट हेतु नाले फिल्टर चेम्बर बनाने को कहा। उन्होने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोके जाने के सम्बन्ध में  कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका ईओ को उपवन योजना के अन्तर्गत भूमि चिन्हीत कर सोमवार तक रिर्पोट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में ’’ग्राम आर्द्र भूमि समिति’’ का गठन जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होने बताया कि All Women Ganga River Rafting Expedition  की टीम 53 दिवस की गंगोत्री (उत्तराखण्ड) से गंगा सागर (पश्चिम बंगाल) की यात्रा पर निकली है, जिसका उद्देश्य ’’महिला सशक्तिकरण एवं स्वच्छ और निर्मल गंगा अभियान’’ है। जनपद गाजीपुर में दल का आगमन 30.11.2024 को होगा एवं प्रस्थान 1.12.2024 को होना है। जनपद में आगमन पर उक्त दल का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, डी0एफ0ओ0, एवं अन्य संबन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

शैक्षणिक यात्राएं हमारे ज्ञान और अनुभव को करती है समृद्ध:प्राचार्य

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूगोल परिषद द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण दल को प्राचार्य प्रो अनीता कुमारी ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शैक्षणिक यात्राएं हमारे ज्ञान और अनुभव को समृद्ध करती हैं। अपने देश के भौगोलिक स्वरूप से परिचित कराती हैं। इस यात्रा में कुल 97 छात्राएं सम्मिलित हैं। यह राजगीर और नालंदा के भौगोलिक एवं सांस्कृतिक को समझने की कोशिश करेंगी। इस अवसर पर भूगोल विभाग के प्रभारी निरंजन कुमार यादव, डा शिखा सिंह, डा अमित यादव एवं मीडिया प्रभारी शिव कुमार जी उपस्थित रहे।

एक लाख 44 हजार रुपए की शराब बरामद

गाज़ीपुर। गहमर थाना पुलिस टीम ने चार पहिया वाहन से शराब बरामद किया। गुरूवार की रात भदौरा नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान पुलिस को देख भाग रहे एक सफेद रंग के ब्रेजा कार न0 UP32MB5444 को स्टेशन रोड चौक के पास से पकड़ा गया। मौके से ब्रेजा कार को सड़क के किनारे छोड़कर चालक अंधेरे का लाभ उठा कर भाग गया। वाहन चेक किया गया तो वाहन में कुल 25 पेटी शराब (जिसमें 8PM के कुल 1200 पाउच बरामद किया गया। बरामद की गई शराब की कीमत लगभग एक लाख 44 हजार रुपये है। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोंग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मारपीट में दर्ज नहीं हुआ मुकदमा तो एसपी से लगाई गुहार

गाजीपुर। रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के बासूचक गांव निवासी अरविंद सिंह बीते 23 नवम्बर को हुए मारपीट में अब तक मुकदमा नही लिखे जाने पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। अरविंद सिंह ने कहा कि बासूचक में मेरी आबादी की पुस्तैनी जमीन है जिसपर 40 वर्षों से छप्पर व तीन शेड डालकर रहन सहन के रूप में प्रयोग करता आ रहा हू। कहा कि गांव के ही प्रधानपति राकेश सिंह व उनके परिवार के लोग बीते शनिवार को मेरी जमीन जबर्दस्ती कब्जा करने लगे जब मेरी भाभी शर्मा उम्र 60 वर्ष मना करने गई तो उनके साथ गाली गलौज करने लगे तथा मारपीट कर घायल कर दिया। जब मैं बीच बचाव करने गया तो मुझे भी लात घुसो से जमकर पीट दिया।

आरोप लगाया कि जब थानाध्यक्ष को मारपीट का मुकदमा दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया तो उल्टा मुझपर ही मुकदमा करने की धमकी देकर व डांटकर भगा दिया। यही नही पूरे मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद है उसके बाद भी थानाध्यक्ष द्वारा मुकदमा दर्ज न करके विपक्षी का ही साथ दे रहे। बता दे कि बासूचक गांव में अरविंद सिंह से अपने पाटीदार प्रधानपति राकेश सिंह से जमीन का विवाद चला आ रहा है जिसपर उपजिलाधिकारी न्यायिक सैदपुर ने मुकदमे में राकेश सिंह के दादा सूर्यबली सिंह द्वारा कब्जा हेतु किया गया मुकदमा ये कहते हुए निरस्त कर दिया कि यह मामला सिविल न्यायालय का है। इसके बावजूद 23 नवम्बर को प्रधानपति तथा उनके परिवार के आधा दर्जन लोग जबर्दस्ती जमीन कब्जा करने लगे औऱ मना करने पर जमकर मारपीट किया । अरविंद सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मारपीट में शामिल लगभग आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।

‘पढ़ें महाविद्यालय, बढ़े महाविद्यालय’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

किताबें होती हैं जीवन के सच्चे साथी: प्रोफेसर अनीता कुमारी प्राचार्य

महाविद्यालय में ‘पढ़ें महाविद्यालय, बढ़े महाविद्यालय’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन!

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को ‘पढ़े महाविद्यालय, बड़े महाविद्यालय’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसके अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापको, कर्मचारियो एवं विद्यार्थियों ने अपने निर्धारित स्थान पर रहते हुए पुस्तके पढ़ी तथा पुस्तकों के महत्व पर चर्चा करते हुए इसकी तस्वीर महाविद्यालय की सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया ताकि लोग जीवन में पुस्तकों के महत्व को समझें और पुस्तकों को अपने जीवन का सच्चा साथी बनाएं।


विदित हो कि यह कार्यक्रम प्रदेश की कुलाधिपति/राज्यपाल महोदय के निर्देश पर समस्त विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के कुलपति/ प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा मनाया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी ने योग पर अपनी पसंदीदा पुस्तक पढ़ते हुए सभी प्राध्यापकों एवं छात्राओं को पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित किया। आपके अनुसार उच्च शिक्षा से जुड़े सभी लोगों को अनिवार्य रूप से हर माह कम से कम एक किताब पढ़ना चाहिए। इससे आपके पठन-पाठन संबंधी ज्ञान में वृद्धि होगी। साथ ही आप अपने कार्य को अधिक कुशल एवं आधुनिक तरीके से संपन्न कर पाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक को अपने जीवन के पसंदीदा क्षेत्र एवं रुचियां के अनुकूल पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करनी चाहिए जो आपके जीवन में सदैव पथ प्रदर्शक का काम करेंगी।


इस कार्यक्रम के संयोजक एवं महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार ने कहा कि शरीर के लिए उचित भोजन के साथ-साथ दिमाग के पोषण के लिए भी अच्छी पुस्तके आवश्यक हैं। इसलिए विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा से जुड़े सभी लोगों को अपनी अपनी रुचि एवं अनुकूल पुस्तकों का चयन कर अवश्य पढ़ना चाहिए। पुस्तक पढ़ने की आदत जीवन में सकारात्मकता, आत्मविश्वास एवं स्व सक्षमता में वृद्धि करती हैं।


इस कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के पुस्तकालय, अभ्युदय कोचिंग केंद्र, कामन हाल, कैंटीन, कक्षाओं एवं ग्राउंड में विभिन्न जगहों पर उपस्थित छात्राओं ने चाव से पुस्तके पढ़ी और उससे संबंधित तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया के लिए साझा किया। साथ ही इन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने साथ सदैव कम से कम एक उपयोगी पुस्तक अवश्य रखेंगी तथा भविष्य में भी पुस्तकों को अपना जीवनसाथी बनाएंगे। कार्यक्रम के तहत विज्ञान संकाय

परास्नातक भवन, स्नातक भवन में प्रोफेसर उमाशंकर प्रसाद, डॉ अमित यादव, डॉ दिवाकर मिश्रा, डॉ सर्वेश कुमार, डॉ शिवानी, डॉ शिल्पी राय, डॉ राजेश कुमार, डॉ गजनफर प्रसाद, डॉ रामनाथ केसरवानी आदि प्राध्यापको एवं विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी अपनी पुस्तके पढ़ते हुए तस्वीरें साझा की। सभी लोगों ने एक स्वर से ऑफलाइन पुस्तक पढ़ने एवं जीवन अनुभव प्राप्त करने के लिए किताबों को महत्वपूर्ण बताया।

पात्र लाभार्थीयों को योजना से करें लाभान्वित: सीडीओ

ग़ाज़ीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता मे जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं खंड प्रेरकों के साथ गुरुवार को समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण रिट्रोफिटिंग, ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत आवंटित क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष खर्चा एवं कार्यों की समीक्षा तथा आर जे एस ए अंत्येष्टि स्थल तथा क्यूं आर कोड पंचायत भवन आदि की समीक्षा की गई। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों को स् समय पूर्ण करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतो मे व्यक्तिगत शौचालय के लिए पात्र लाभार्थीयों का सर्वे कराकर पात्र लाभार्थीयों को योजना से लाभान्वित किया जाय। उन्होने ग्राम पंचायतो मे बनाये गये ग्राम पंचायत एवं सामुदायिक शौचालय को प्रतिदिन खोलने  तथा एडीओ पंचायत को औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला पंचायती राज अधिकारी अंशुल मौर्या एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किये गये विजय कुमार मधुरेश

डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किये गये श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महामंत्री विजय कुमार मधुरेश, प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय पार्षद ने भी दी बधाई

गाजीपुर। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला महामंत्री विजय कुमार मधुरेश को डाक्टरेट मानद समतुल्य विद्या वाचस्पति विशेष मानद सम्मान से सम्मानित किये जाने के बाद संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय पार्षद ने बधाई दी। शिक्षक के बाद अब डाक्टर विजय कुमार मधुरेश हो गये है। श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन की स्थानीय जिला इकाई की ओर से उन्हें बधाई दी गयी है।

ज्ञात हो कि विजय कुमार मधुरेश पेशे से शिक्षक थे तथा पूर्व में इण्टर कालेज में लेक्चरर के पद पर लम्बी सेवा देने के बाद अवकाश प्राप्त हो गये। इस दौरान श्री मधुरेश पत्रकारिता से भी जुड़े रहे और हिन्दुस्तान समाचार पत्र को अपनी सेवायें देते रहे। मधुरेश कवि व रचनाकार भी है। मौजूदा समय में उनके द्वारा लिखी गयी कई कविताओं व पुस्तकों का लोकार्पण भी अलग-अलग स्थानो पर हो चुका हैं। मधुरेश श्रमजीवी पत्रकार संगठन की जिला इकाई के लम्बे समय से महामंत्री भी है। श्री मधुरेश को यह सम्मान जनपद के तुलसीसागर स्थित जिला पत्रकार समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अति विशिष्ट लोगो सहित प्रोफेसर रणविजय सिंह द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी, कार्यालय के डी0जी0एम0 डा0 अरविन्द , दिनेश चन्द्र शर्मा, प्रो0 बालेश्वर विक्रम, कवि इन्द्रजीत तिवारी, कार्यक्रम के संयोजक सूर्य कुमार सिंह, पं0 रंगबहादुर सिंह, काशी विद्यापीठ के उपकुलपति धर्मदेव यादव भी मौजूद थे।

विजय कुमार मधुरेश के सम्मानित होने के बाद श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय पार्षद व जिलाध्यक्ष पदमाकर पाण्डेय ने हार्दिक बधाई दी है साथ ही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा0 हसीब सिद्दीकी ने भी जनपद महामंत्री को बधाई दी है। संगठन के कैम्प कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में संगठन के रंगनाथ दूबे, जनार्दन प्रजापति, शैलेन्द्र चौधरी, लालजी पाण्डेय, सत्येन्द्र शुक्ला, प्रदीप जायसवाल, एैनुददीन, राजेश कुशवाहा, सतीश पाण्डेय, बुलबुल पाण्डेय, भुवर जायसवाल, सत्येन्द्र नाथ पाण्डेय, मनीष सिंह, गौरीशंकर पाण्डेय, पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद पाण्डेय, गोपाल पाण्डेय आदि ने भी बधाई दी है।

बुजुर्गों को अलग से मिलेगा पांच लाख का कवर

70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को अलग से मिलेगा पांच लाख का कवर

• यह टापअप उनके परिवार के अन्य सदस्यों को मिलने वाली पांच लाख रुपए तक की धनराशि के अतिरिक्त होगा

Beneficiary.nha.gov.in पर जाकर अन्य वृद्ध भी बनवाएं अपने आयुष्मान कार्ड

ग़ाज़ीपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत वर्तमान परिवारों के 70 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के समस्त वरिष्ठ नागरिकों को पृथक से पांच लाख रूपए तक का टॉप अप कवर प्रदान किया जाएगा। यह टापअप उनके परिवार के अन्य सदस्यों को मिलने वाली पांच लाख रुपए तक की धनराशि के अतिरिक्त होगा। इसलिए 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्ग जल्द से जल्द अपने आयुष्मान कार्ड बनवा लें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि अब तक जिले में 3500 से अधिक बुजुर्गों ने अपने आयुष्मान कार्ड बनवा लिए हैं।
उन्होंने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों, चाहे उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति कैसी भी हो, को इस योजना का लाभ मिलेगा। ऐसे परिवार जो वर्तमान में योजना से आच्छादित नहीं हैं, उनके 70 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के बुजुर्गों को पांच लाख रूपए प्रति परिवार प्रति वर्ष का कवर फ्लोटर आधार पर अनुमन्य होगा।

उन्होंने ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्य स्वास्थ्य बीमा योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान एवं अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को वर्तमान योजना में बने रहने अथवा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के अन्तर्गत सम्मिलित होने का विकल्प चयनित करने के लिए एक ही बार अवसर प्रदान किया जाएगा। 70 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, जिन्होंने निजी स्वास्थ्य बीमा का लाभ ले रखा है अथवा ईएसआईसी के लाभार्थी हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ अनुमन्य होगा।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले में 15 सरकारी व प्राइवेट अस्पताल सूचिबद्ध हैं। जिले में 3500 से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। इस योजना के तहत 26 विशेषताओं से संबंधित बीमारियों के 1900 से अधिक पैकेज के अंतर्गत निःशुल्क इलाज दिया जाता है।

ऐसे बनाएं आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए Beneficiary.nha.gov.in पर लॉगिन करना होगा। आधार नंबर दर्ज करने पर लिंक मोबाईल नं0 पर ओ0टी0पी0 प्राप्त होगा। ओ0टी0पी0 दर्ज करने के बाद ई-केवाईसी करना होगा और इसके बाद आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मोबाइल पर प्ले स्टोर से Ayushman ऐप डाउनलोड करके भी आयुष्मान कार्ड आसानी से बनाया जा सकता है। किसी भी तरह की जानकारी टोल फ्री नं0 1800 1800 4444 से प्राप्त की जा सकती है। योजना की पात्रता के लिए एक मात्र शर्त 70 वर्ष की आयु की पूर्णता होगी एवं आयु की गणना आधार कार्ड पर अंकित आयु के आधार पर की जाएगी। योजना के लिए एक मात्र दस्तावेज आधार कार्ड मान्य होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किया खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में खेल संघ के सहयोग से जनपद स्तरीय तीन दिवसीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 नवम्बर को जिला खेल स्टेडियम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रथम दिवस एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती एवं वेटलिफ्टिंग सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई। जिसका परिणाम निम्नवत है।
एथलेटिक्स सब जूनियर बालक वर्ग 100 मी0 दौड़ में मोहित प्रसाद, रेवतीपुर प्रथम, अभिषेक विन्द, कासिमाबाद द्वितीय, 800 मी0 में अनिल विन्द, कासिमाबाद प्रथम, विकास सरोज करण्डा द्वितीय, बालिका वर्ग 100 में प्रीति कुमारी, रेवतीपुर प्रथम, सोनी राजभर, कासिमाबाद द्वितीय, 800 मी0 में आरती यादव, रेवतीपुर प्रथम, कल्पना विन्द, कासिमाबाद द्वितीय, जूनियर बालक वर्ग 100 मी0 अंगद कुमार भारती, विरनो प्रथम, अंकुर गुप्ता, देवकली द्वितीय, 200 मी0 में अभिषेक कुमार विन्द, मुहम्मदाबाद प्रथम, राहुल कुमार, जमानिया द्वितीय

400 मी0 मंे अखिलेश यादव, करण्डा प्रथम, अश्वनी राम, रेवतीपुर द्वितीय, 1500 मी0 में अश्वनी राय, रेवतीपुर प्रथम, योगेश यादव, कासिमाबाद द्वितीय, बालका वर्ग 100 मी0 में निक्की, रेवतीपुर प्रथम, दुर्गा विन्द, कासिमाबाद द्वितीय, 200 मी0 में निक्की, रेवतीपुर प्रथम, पलक, सदर द्वितीय, 400 मी0 में नैन्सी, देवकली प्रथम, दुर्गा विन्द, कासिमाबाद द्वितीय, 800 मी0 में नैन्सी यादव, देवकली प्रथम, अंश, मुहम्मदाबाद द्वितीय, सीनियर बालक वर्ग 100 मी0 में अविनाश कुमार, रेवतीपुर प्रथम, आकाश पासवान, जखनिया द्वितीय, 200 मी0 में अमित यादव, सदर प्रथम, गोला यादव, जमानिया द्वितीय, 400 मी0 में अरुण चौहान, कासिमाबाद प्रथम, अश्वनी सिंह यादव, जमानिया द्वितीय, बालिका वर्ग 800 मी0 में कल्पना विन्द, कासिमाबाद प्रथम, श्वेता पासवान, करण्डा द्वितीय, जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में सदर प्रथम, देवकली द्वितीय, बालिका वर्ग में कासिमाबाद प्रथम, मुहम्मदाबाद द्वितीय, बालीबाल बालक वर्ग में भांवरकोल प्रथम,

कासिमाबाद द्वितीय, बालिका वर्ग में रेवतीपुर प्रथम, भदौरा द्वितीय, भारोत्तोलन बालक वर्ग 55 के0जी0 में विशाल कुमार, मुहम्मदाबाद प्रथम, 61 के0जी0 में आशीष चौधरी, भंावरकोल प्रथम, 67 के0जी0 में सैफअली, देवकली प्रथम, गोला में साजिद अली, सदर प्रथम, रोहित यादव, बाराचवर द्वितीय, कुश्ती 57 के0जी0 में संतोष यादव, सैदपुर प्रथम, सूरज चौहान, सदर द्वितीय, 61 के0जी0 में पंकज राम, करडा प्रथम, 65 के0जी0 में अनिल यादव, सादात प्रथम, अकार चौधरी, भदौरा द्वितीय, 70 के0जी0 में पंकज कुमार यादव, सदर प्रथम, रामपुकार चौधरी, भदौरा द्वितीय, बालिका वर्ग गोला फेक में प्रियंका राजभर, कासिमाबाद प्रथम, अपर्णा सिंह, देवकली द्वितीय, डिस्कश थ्रो में अपर्णा सिंह, देवकली प्रथम, प्रियंका राजभर, मुहम्मदाबाद द्वितीय सीनियर बालक वर्ग कबड्डी में सदर प्रथम, करण्डा द्वितीय, बालीबाल में सदर प्रथम, मनिहारी द्वितीय, भारोत्तोलन 55 के0जी0 में सूर्यांश कुशवाहा, सदर प्रथम, 67 के0जी0 में रुद्र मिश्रा कासिमाबाद प्रथम, 73 के0जी0 में रिषभ सिंह जखनिया प्रथम, गोला फेक में सफिक अली, भदौरा प्रथम, अनिल विन्द, सदर द्वितीय,

कुश्ती 57 के0जी0 मंे अंकित यादव, मनिहारी प्रथम, 61 के0जी0 में अनुराग यादव, सैदपुर प्रथम, 65 के0जी0 में सचिन यादव, सदर प्रथम, 70 के0जी0 में प्रिंस यादव, सैदपुर प्रथम, 74 के0जी0 में शैलेन्द्र पाल, सैदपुर प्रथम, डिस्कश थ्रो में सफीक अलि, भदौरा प्रथम, अनिल विन्द, सदर द्वितीय, फुटबाल में रेवतीपुर प्रथम, सदर द्वितीय, वैडमिन्टन में अजय कुमार, प्रथम, यशलोक द्वितीय, बालिका वर्ग गोला फेक में अमृता यादव, भांवरकोल प्रथम, डिस्कश थ्रो में अमृता यादव, भांवरकोल प्रथम सबजूनियर बालक वर्ग कबड्डी में रेवतीपुर प्रथम, कासिमबाद द्वितीय, वालीवाल में देवकली प्रथम, विरनो द्वितीय, भारोत्तोलन 49 के0जी0 में राजरतन, मुहम्मदाबाद प्रथम, गोला फेक में राजरतन चौहान, मुहम्मदाबाद प्रथम, शौर्य पाण्डेय, विरनो द्वितीय, फुटबाल में रेवतीपुर प्रथम, सदर द्वितीय, जूडो 30 के0जी0 में शौरव सिंह, 45 के0जी0 में अरुण राम, 40 के0जी0 में रविशंकर प्रथम, कुशल पासवान, आयुष यादव, अर्थव पाण्डये द्वितीय, वैडमिन्टन में विकास कुमार प्रथम, आलोक कुमार द्वितीय, बालिका वर्ग कबड्डी में भदौरा प्रथम, सदर द्वितीय, गोला फेक में काजल पाल सैदपुर प्रथम, निलोफर जंहा मुहम्मदाबाद द्वितीय, डिस्कश थ्रो में ,खुशी विन्द मुहम्मदाबाद प्रथम, काजल पाल सैदपुर द्वितीय

, कुश्ती 49 के0जी0 में गुड़िया राजभर, मुहम्मदाबाद प्रथम, 53 के0जी0 में पायल पाण्डेय, रेवतीपुर प्रथम, 40 के0जी0 में प्रियंका विन्द, कासिमाबाद प्रथम, जूडो में शौम्या, आरुषी, संजना मौर्या, मुस्कान मौर्या, प्रथम, कृतिका, अमृता, पिंकी कुमारी आदि द्वितीय।फुटबाल सीनियर वर्ग फाइनल मैच का उद्घाटन परियोजना निदेशक राजेश यादव द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता के समापन की मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा विजेता खिलाड़ियो को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन किया गया। आयोजक दिलीप कुमार, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा शाल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी अरविन्द यादव, खेल संगठन के पदाधिकारी मोहम्मद अकरम, अमरजीत सिंह, पारसनाथ सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविशंकर प्रसाद, अखिलेश यादव, चन्द्रकान्त यादव, किशनचन्द, वकार खान, कनिष्ठ सहायक अमरनाथ कुशवाहा, अनूप राय आदि उपस्थित रहे। अंत में दिलीप कुमार, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

वसीम रज़ा बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष

वसीम रज़ा पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोनीत

गाज़ीपुर। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के वाइस चेयरमैन एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल कार्य क्षेत्र संपूर्ण उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास ने वसीम रज़ा को गाज़ीपुर जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. इस आशय की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास ने मनोनयन पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने वसीम रज़ा के व्यापारिक हितों और मुद्दों पर गतिशीलता को देखते हुए इस आशय का पत्र जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल कार्यक्षेत्र संपूर्ण उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने एक प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के रिसर्च बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार गत दिनों में त्योहारी सीजन में बाजारों में भरपूर रौनक रही तथा ग्राहकों द्वारा दिल खोलकर खरीदारी की गई शादियों का सीजन जो 12 नवंबर देव उठानी एकादशी से शुरू होकर 16 दिसंबर तक रहेगा कैट के रिसर्च बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष इस सीजन में 11 शुभ मुहूर्त थे जबकि इस बार 18 शुभ मुहूर्त निकल रहे हैं इस बार देश भर में लगभग 48 लाख शादियों का अनुमान है और जिसमें 6 लाख करोड़ रुपए का कारोबार खरीदारी होने की संभावना है उन्होंने बताया कि कैट के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद माननीय श्री प्रवीण खंडेलवाल जी ने बताया की कैट की रिसर्च बोर्ड के अनुसार ग्राहकों की खरीदारी के स्वभाव में अंतर आया है अब ग्राहक विदेशी सामान ना खरीद कर देश में निर्मित सामान ही खरीदना चाहता है जो आत्मनिर्भर भारत विजन की सफलता है उधर कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री बी सी भरतीया जी के अनुसार इस बार शादियों के सीजन में देश भर में लगभग 10 लाख शादियां 3 लाख के खर्चे से ,तथा 10 लाख शादियां 10 लाख रुपए के खर्चे से ,10 लाख शादियां, 15 लाख रुपए के खर्चे से, 7 लाख शादियां 25 लाख रुपए के खर्चे से और 50000 शादियां लगभग 50 लाख रुपए के खर्चे से होते हुए 50000 शादियां 1 करोड़ या इससे ऊपर के खर्चे से होने की संभावना है इस शादी सीजन व लंबे त्योहारी सीजन की बिक्री एक साथ भारतीय अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व बढ़ावा देगी इससे भारतीय उद्योगों एवं व्यवसाय को भी लाभ होगा। प.उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल नोएडा के जिलाध्यक्ष राम जनम पांडेय ने वसीम रज़ा के जिलाध्यक्ष मनोनयन पर बधाई दिया है। राम जनम पांडेय ने देश व प्रदेश के व्यापारियों को इस बार पूरे वर्ष अच्छा व्यापार होने की संभावना को देखते हुए शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि व्यापारी निडर होकर ईमानदारी से व्यापार करें राष्ट्रीय संगठन कैट व प्रदेश संगठन पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के हित में खड़ा है।
उक्त अवसर पर वसीम रज़ा ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है और कहा कि जिले में व्यापारिक मुद्दों और हितों के मान सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा।