All posts by UP Fast News

लाभार्थियों को वितरित किया प्रमाण पत्र

ग़ाज़ीपुर।जंगीपुर विधानसभा के विकास खण्ड सदर के शुभाखरपुर ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को विस्तार से योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश बदल रहा है,देश की व्यवस्था बदल रही है, लोगों में विकसित भारत का भाव पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सरकार लगातार समर्पित होकर कार्य कर रही है। राजनेताओं से जो जनता का विश्वास कम हो गया था या उठ गया था वह नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ रहा है।इस अवसर पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रवीण सिंह,विधानसभा संयोजक मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिला महामंत्री रामनरेश कुशवाहा, अच्छेलाल गुप्ता, प्रो धर्मेन्द्र सिंह, सतीश राय,अभिनव सिंह, राजाराम कुशवाहा, संतोष सिंह, पुजारी तिवारी एवं बूथ अध्यक्ष राजेश यादव एवं अन्य संगठन की विशिष्ट जन उपस्थित रहे ।

जरूरतमंदो की मदद करके दिल को मिलता है सुकून:समाजसेवी संजय सिंह

जरूरतमंदो की मदद करके दिल को मिलता है सुकून:समाजसेवी संजय सिंह

गाजीपुर। शुक्रवार को इस कड़कड़ाती ठण्ड को देखते हुए समाजसेवी एवं पूर्व सभासद संजय सिंह ने अपने राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर 500
लोगों को कम्बल वितरण किया। जिसमें दिव्यांग, विधवा, महिलायें और वृद्धजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कम्बल वितरण से पहले दिव्यांग, विधवा, महिलायें सहित गरीब लोगों का समाजसेवी ने पेट भी भरने का काम किया। इस दौरान समाजसेवी संजय सिंह ने बताया कि कम्बल वितरण का कार्य हर वर्ष तण्ड के मौसम में किया जाता है।

साथ में यह भी प्रयास किया जाता है कि कोई भी व्यक्ति जो इस लायक है। वह कम्बल पाने से वंचित न रह जाये। श्री सिंह ने यह भी कहा कि कम्बल पाकर किसी का दिन नही कटेगा पर इस ठण्ड से उसको कुछ राहत जरूर मिलेगी। कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य करने से हमे खुशी मिलती है। उससे मेरे दिल को बहुत सुकुन मिलता है। उन्होंने हर समाजसेवी से यही अपील किया कि आप भी अपने आस पास के दिव्यांग, विधवा महिलाओं और गरीब असहाय को ज्यादा नहीं तो एक ही सही उनके बीच ठण्ड में कम्बल जरूर पहुंचाये ताकि उनको इस ठण्ड में कुछ राहत मिल सके। इस कम्बल वितरण समारोह में मुख्य रूप से शैलेन्द्र सिंह, श्वेताभ सिंह, विनोद शर्मा, मोहित
श्रीवास्त, प्राशु राय, विवेक कुमार सिंह ‘शम्मी’, संजीव सिंह, मिंटू राय, अमीत राय, राजन आर्य, धर्मेन्द्र आर्य, संतोष चौधीर, मनोज सिंह, रामाकान्त द्विवेदी, लल्लन सिंह, विरेन्द्र सिंह, मिथिलेश सिंह, शिवराम चौधरी, सुजीत कुमार, बिन्नी पाण्डेय, बिहारी
यादव, अशोक चौधरी सहित सैकडों लोग उपस्थित थे।

स्व.कल्याण सिंह की जयंती पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

स्व कल्याण सिंह की जयंती पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे स्व. कल्याण सिंह के शुक्रवार को 92 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता, राम भक्त तथा कुशल प्रशासक के रुप में विभिन्न सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया। उनका कुशल नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी को शिखर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण रहा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह जी ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने दायित्व निर्वहन और जिम्मेदारियों से कत्तई पिछे नहीं हटे और मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देना उचित समझा।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि एक इंटर कॉलेज के शिक्षक से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल तक के संघर्षों भरे सफर की डगर बेहद कांटों भरी रही है। युवा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि कठिन और कठोर परिस्थितियों में विभिन्न सामाजिक पदों का सफल निर्वहन कल्याण सिंह जी की विशेषता रही है। उनका जीवन भारतीय जनता पार्टी और भगवान श्रीराम की सेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहा। इस अवसर पर पूर्व मुख्य मंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
गोष्ठी को विधानसभा प्रभारी रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश आदि ने सम्बोधित किया। गोष्ठी का संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, जिला मंत्री सुरेश बिन्द,,राजन प्रजापति, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, गोपाल राय, सुनील गुप्ता, नितिश दूबे,नन्दू कुशवाहा, मुरली कुशवाहा,अजय कुशवाहा, रंजीत कुमार, आदि लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

युग बदला है, वातावरण बदला है, वायुमंडल बदला है:प्रान्त प्रचारक

युग बदला है, वातावरण बदला है, वायुमंडल बदला है:प्रान्त प्रचारक

गाजीपुर। श्रीराम जन्मभुमि व्यापक जनसम्पर्क अभियान के तहत काशी प्रान्त से आये प्रान्त प्रचारक रमेश ने नगर के मध्य अग्रसेन मैरेज हाल में गुरूवार के दिन में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। उन्होने बताया कि एक समय था जब अयोध्या से आई हुई राम ज्योति को हम छिप-छिप कर उसका भ्रमण करते थे ताकि कोई पुलिस वाला देख ना ले की जो पुलिस वाले देखते थे तो पडक़कर जेल में डाल दिया करते थे
इसका भी समय था कि जब हिंदू समाज का व्यक्ति आरती लेकर जाता था तो राम नाम सत्य का नारा भी नहीं लग सकता था
यहां तक की टीका तिलक लगाने वाले व्यक्ति को भी कुछ घंटे के लिए थाने व चौकी पर बैठा दिया जाता था। आज वातावरण बदला है वहीं पुलिस वहीं प्रशासन वहीं शासन आज स्वयं राम काज में लगे हैं-युग बदला है वातावरण बदला है वायुमंडल बदला है
आज संघ की जो ख्याति है वह किसी उपकार से नहीं अपने संघर्ष के बल पर आई है श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान का मंदिर किसी के उपकार से नहीं समाज के संघर्ष से वहां बन रही है। श्रीराम मंदिर समर्पण अभियान के समय समाज ने दिल खोलकर भगवान श्रीराम के कार्य में धन समर्पित किया काशी प्रांत का लक्ष्य 51 करोड़ था जिसकी अपेक्षा 72 करोड रुपए आये। कार्यकर्ता मे नया जोश उत्साह भरते हुए श्रीराम मंदिर के अक्षत निमंत्रण कार्यक्रम मे तन-मन से लगकर सभी हिन्दू घरो तक पहुंचाने का निर्देश दिया और आगामी 22 जनवरी को अपने आसपास के सभी मंदिरो मठो पर भजन किर्तन के साथ साथ दीप प्रज्जवलन कर दीपावली मनाने की अपील किया। बैठक में विभाग संघचालक सच्चिदानंद, जिला संघचालक जयप्रकाश, नगर संघचालक दीनदयाल, सह जिला संघचालक सुभाष, विभाग प्रचारक अजीत, सह विभाग प्रचारक दीपक, सह जिला कार्यवाह विपिन, जिला व्यवस्था प्रमुख देवशरण, अभियान के जिला संरक्षक विनोद अग्रवाल व जितेंद्र पांण्डेय, अभियान के नगर संरक्षक मंडल के सदस्य अजय अग्रवाल, विक्रम अग्रहरि, मनोज जायसवाल, श्रीप्रकाश, संजीव गुप्ता, जिला संयोजक विपिन श्रीवास्तव, नगर संयोजक अशोक राय, रविराज गुप्ता, दिनेश चन्द्र मुन्ना, सुधीर केसरी, राज बिहारी राय, नीलम चतुर्वेदी, सरोज कुशवाहा, किरण सिंह, ज्ञान प्रकाश, बृजकिशन आदि राम भक्त उपस्थित रहे।

54 नए कुष्ठ रोगी हुए चिन्हित

कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में 54 नए कुष्ठ रोगी हुए चिन्हित

ग़ाज़ीपुर।कुष्ठ रोगी खोजी अभियान जो 21 दिसंबर से 4 जनवरी तक पूरे जनपद में पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर चलाया गया। जिसका सकारात्मक परिणाम भी निकाल कर सामने आया। इस अभियान में 54 कुष्ठ रोगियों की खोज हुई है।जिन्हें एमडीटी के तहत इलाज किया गया। साथ ही यह संभव है कि इस अभियान का आने वाले कुछ समय में और परिणाम निकल कर सामने आए। क्योंकि बहुत सारे लोग सामाजिक डर से अपने इस रोग को किसी को बताना नहीं चाहते हैं। इस अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही साथ एसीएमओ और नोडल कुष्ठ रोग डॉ रामकुमार खुद इस अभियान में ग्राउंड पर पहुंचकर रोगियों की खोज की।

नोडल डॉ रामकुमार ने बताया कि यह अभियान एक महत्वपूर्ण अभियान में था। क्योंकि सरकार के द्वारा इसे पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर चलाया गया था। जिसमें घर-घर स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे और रोगियों के बारे में जानकारी हासिल किया। इसी क्रम में वह स्वयं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के अंतर्गत ग्राम होलीपुर सहित कई गांव में रोगियों के खोज में जुटे।

यह अभियान 21 दिसंबर से शुरू होकर 4 जनवरी तक चला। जिसमें करीब 35 लाख लोगों का परीक्षण किया गया। जिसमें से 2060 संदिग्ध रोगी पाए गए। संदिग्ध की जांच के पश्चात 54 कुष्ठ रोगी की पुष्टि हुई। इसके पश्चात इन सभी मरीजों को एमडीटी योजना के तहत इलाज किया गया।

कुष्ठ एक संक्रामक रोग है। यह ‘माइकोबैक्टीरियम लेप्रे’ नामक जीवाणु के कारण होता है, जो एक एसिड-फास्ट रॉड के आकार का बेसिलस है। यह त्वचा के अल्सर, तंत्रिका क्षति और मांसपेशियों को कमजोर करता है। कुष्ठ रोग में त्वचा पर हल्के रंग के धब्बे दिखाई देते हैं।धब्बे संवेदना रहित होते हैं और रोग की शुरुआत बहुत धीमी गति व शांति से होती है। यह तंत्रिकाओं, त्वचा और आंखों को प्रभावित करता है। सभी संक्रामक रोगों में कुष्ठ रोग अत्यधिक घातक है, क्योंकि इस रोग में स्थाई शारीरिक दिव्यांगता हो सकती है एवं इस रूप में विशेष रुप से रोग में दिखने वाली दिव्यांगता ही मरीज के साथ होने वाले सामाजिक भेदभाव के लिए जिम्मेदार है।

यदि समय पर इसका इलाज नहीं किया जाए तो यह गंभीर विकृति और दिव्यांगता का कारण बन सकता है। कुष्ठ रोगियों के पैरों के तलवों में छाले, मांसपेशियों की कमजोरी और वजन में कमी सामान्य सी बात है।

कुष्ठ रोग का शीघ्र पता चल जाए तो इसका उपचार मल्टी ड्रग थेरेपी (एम.डी.टी.) द्वारा संभव है। एमडीटी के उपचार के बाद इस रोग की पुनरावृत्ति दुर्लभ होती है | कुष्ठ रोग के लक्षण दिखने पर अपने क्षेत्र की आशा या एएनएम से संपर्क करें या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर एमडीटी निःशुल्क उपलब्ध है।

महाकवि गोपाल दास नीरज को दी गई श्रद्धांजलि

गाज़ीपुर।गुरुवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चंदन नगर स्थित आवास पर महाकवि गोपाल दास नीरज की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर‌ श्रृद्धांंजलि अर्पित किया।
महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने नीरज जी को नमन करते हुए कहा कि नीरज जी हिंदी के महान साहित्यकार,शिक्षक ,काव्य वाचक और गीत लेखक के साथ साथ महान गीतकार थे। कवि सम्मेलनों के मंच के वह गीत प्रस्तुति और संचालन के महान फनकार थे।वह पहले व्यक्ति थे जिन्हें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र मे भारत सरकार ने उन्हें दो-दो बार सम्मानित किया। पहले उन्हें पद्म श्री और फिर पद्म भूषण से ।यही नहीं फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ गीत लेखन के लिए लगातार तीन बार फिल्म फेयर के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।मुलायम सिंह ने अपने कार्यकाल में भाषा संस्थान का अध्यक्ष नामित कर उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया था।उनकी रचना संसार का फलक इतना बड़ा है कि वह अपने चाहने वालों के दिलों में आजीवन जिंदा रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहन लाल श्रीवास्तव,चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव,अश्वनी श्रीवास्तव,अनूप श्रीवास्तव,हर्ष,आर्यन,प्रियांशु, आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।

बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

ग़ाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अंतर्गत गत 10 दिसंबर को हुए स्व.आनंद स्वरूप वर्मा स्मृति निबंध प्रतियोगिता का परिणाम गुरुवार को पीरनगर स्थित प्रधान कार्यालय पर घोषित किया गया । जिसके अनुसार कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर एडुरेंन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर से सायमा तथा आरजेपी स्कूल सैदपुर से काव्या रही।द्वितीय स्थान पर मार्टिन्स चिल्ड्रेन अकेडमी भावरकोल से अभिमन्यु शुक्ला तथा तृतीय स्थान पर राहुल सांकृत्यायन, ऊमा विद्यालय गौसपुर से अनामिका यादव रहीं। सेंट जॉन्स स्कूल से रितिका यादव, रामेश्वरम गुरुकुलम मेदनीपुर से अनन्या सिंह, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से अनुष्का यादव सांत्वना पुरस्कार तथा रामदूत इंटरनेशनल स्कूल से अनन्या सिंह व डिवाइन हर्ट पब्लिक स्कूल अगस्ता से छवि सिंह को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसी प्रकार ज्येष्ठ वर्ग में रेनबो मार्डन स्कूल नंदगंज से रिद्धिमा प्रथम,एडुरेंन ग्लोबल स्कूल से राजनंदिनी द्वितीय,सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से जान्हवी सिंह तृतीय,जबकि रामदूत इंटरनेशनल स्कूल से छवि वशिष्ठ, सेंट मैरिज कान्वेंट स्कूल से राशि सिंह, सन्त कबीर पब्लिक स्कूल से आकांक्षा यादव व मार्टिन्स चिल्ड्रेन अकेडमी से राजिया परवीन को सांत्वना पुरस्कार तथा सेंट मैरिज कान्वेंट से मांडवी दुबे, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से रिया यादव मार्टिन्स चिल्ड्रेन अकेडमी से रंजना बौद्ध को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयन किया गया। वरिष्ठ वर्ग में लूर्दस कान्वेंट बालिका इण्टर कालेज से संश्रिता यादव प्रथम, सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज से रिचा राय द्वितीय, तथा एडुरेंन ग्लोबल स्कूल से ज्योति यादव तृतीय स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कारों के लिए तथा चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर से स्नेहा तिवारी,राहुल सांकृत्यायन ऊमा विद्यालय से सपना यादव,सनफ्लावार कान्वेंट नंदगंज से अंजली यादव तथा प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से रिद्धिमा यादव का चयन किया गया। क्लब पीआरओ सूर्य रेख मणि ने बताया कि प्रथम द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कारों का वितरण 27 वें वेलफेयर उत्सव में किया जाएगा। जबकि सांत्वना तथा प्रोत्साहन पुरस्कारों का वितरण विद्यालयों के माध्यम से किया जाएगा । इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी डॉ जितेंद्र कुमार, संजय वर्मा, सुषमा यादव, पवन कुमार पांडे, राहुल मिश्रा, अजय यादव, राम कुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद, सत्येंद्र श्रीवास्तव, रामनाथ कुशवाहा, रिंकू यादव समेत क्लब के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 एवं अर्हता तिथि 1 जनवरी के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के अंतर्गत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उपजिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी,समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार की उपस्थिति में गुरुवार को बैठक सम्पन्न हुई।

उन्होंने कहा इस कार्य मे निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन अवश्य किया जाए,इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा किसी भी मतदेय स्थल पर फार्म 06, 07 ,08  की कमी नहीं होनी चाहिए। सुपरवाइजर मतदेय स्थलों का निरंतर स्थलीय निरीक्षण करें। सुपरवाइजर पहली बार निर्वाचक नामावली का कार्य करने वाले बीएलओ के कार्यों पर विशेष ध्यान रखे। इस दौरान उन्होंने बूथ लेबल ऑफिसर के कार्य प्रणाली को भी देखा तथा पुनरीक्षण अभियान के तहत नए मतदाताओं को शत प्रतिशत वोटर लिस्ट में जोड़ने, साथ ही जो मतदाता स्थान परिवर्तित करके नए स्थानों से जुड़े हैं उनके नाम को भी जोड़ा अथवा हटाया जाए। उन्होंने पुनरीक्षण अभियान में संलग्न कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दिन प्रतिदिन की रिपोर्ट अपने संबंधित अधिकारी को प्रेषित करें।

डीएम व एसपी ने जनपदवासियों से की अपील

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में  ट्रक,बस, यूनियन तथा ट्रांस्पोर्ट एवं पेट्रोल पम्प संचालको के हड़ताल समाप्त करने के संबंध में बैठक आहूत की गई। जिसमें समस्त संबंधित अधिकारी व पेट्रोल पम्प ट्रांसपोर्ट एवं संचालक उपस्थित रहे। उन्होने हिट एण्ड रन कानून के संबंध में वार्ता की। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा परिवहन व्यवस्था को पूर्व के भाती सुचारू रूप चलते रहने के लिए यूनियन के पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा की गई।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन) द्वारा भी सहयोग की अपील की गयी। पेट्रोल पम्प संचालकों से व्यवस्था में कमी न हो की अपेक्षा की गयी। बैठक में उपस्थित समस्त लोग अपनी सहमती जताते हुए सहयोग करने का सहमती दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) तथा क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम उपस्थित रहें। जिलाधिकारी ने समस्त पम्प मालिको को निर्देशित किया कि प्रत्येक पम्प पर पीने का पानी, शौचालय, वहा भरने वाली मशीन के साथ-साथ साफ-सफाई लगातार रखी जाए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील किया है कि पेट्रोल एवं डीजल पर्याप्त उपलब्धता है। जिससे किसी भी व्यक्ति को तेल कमी नही होगी। शान्ति पूर्वक पेट्रोल एवं डीजल ले।

दो थोक दवा विक्रेताओं पर हुई यह कार्यवाही

दो थोक दवा विक्रेताओं पर हुई यह कार्यवाही

गाजीपुर।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषद्यि प्रशासन लखनऊ के आदेश पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के निर्देशन में औषधि निरीक्षक,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गाजीपुर द्वारा दो थोक दवा विक्रेताओं,चौरसिया मेडिसिन कार्नर, प्रो0-नितिन चौरसिया,न्यू मार्केट मिश्र बाजार, दवा केन्द्र प्रो0-धीरज गुप्ता,न्यू मार्केट मिश्र बाजार गाजीपुर के प्रतिष्ठान का 15.09.2023 को औचक निरीक्षण छापा मार कर किया गया था।मौके पर इनके प्रतिष्ठान पर रखे हुए दस्तावेजो का गहन निरीक्षण किया गया। दस्तावेजो के परिशीलन से ज्ञात हुआ कि उपरोक्त प्रतिष्ठान नशीली दवाओं यथा फेन्सिडिल कफ सिरफ(कोडिनयुक्त)के क्रय-विक्रय में लिप्त पाए गए, जिसकी आख्या सहायक आयुक्त (औषधि) वाराणसी मण्डल वाराणसी को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई थी। उपरोक्त के  क्रम में सहायक आयुक्त (औषधि) वाराणसी मण्डल द्वारा कार्यवाही करते हुए दोनो थोक विक्रेताओं के प्रोडक्ट परमीशन को निरस्त कर दिया गया है। जनपद में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने हेतु औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गाजीपुर द्वारा निरंतर जांच प्रक्रिया जारी रहेगी।निरीक्षण के समय नशीली दवाओं के दुरुपयोग पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध औषधि प्रसाधन एवं सामग्री अधिनियम-1940 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।