All posts by UP Fast News

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किया बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण

बाबा साहेब अंबेडकर देश की आत्मा है:सपना सिंह

गाजीपुर (जखनिया)। खानपुर रघुवर ग्राम सभा में 14 अप्रैल डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर डॉ अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के कर कमलो द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर सपना सिंह ने कहा की डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सामानता, शिक्षा, सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब ने आजीवन वंचित, शोषित वर्ग के अधिकार महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र की एकता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा “शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा” इसलिए बाबा साहब हमेशा कहते थे “शिक्षित बनो संगठित रहो अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करो।” विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा की बाबा साहब महान समाज सुधारक बहुयामी प्रतिभा के धनी थे। वह महान अर्थशास्त्री, धर्मशास्त्री, दार्शनिक, चिंतक, लेखक, पत्रकार, संपादक, शिक्षाविद, इतिहासकार थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समता मूलक समाज बनाने और लोगों को अधिकार दिलाने में गुजार दिया। पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा की बाबा साहब ने अंधविश्वास और छुआछूत को मिटाने के लिए समाज में बहुत काम किया। वह एक अकेले ऐसे शिक्षाविद थे जिनके पास 32 डिग्रियां, 64 विषयों का ज्ञान और 9 भाषाएं जानते थे। उनकी योग्यता को देखते हुए 1926 में ही मुंबई स्टेट सरकार ने विधान परिषद के सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति किया और 1951 तक वह विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का संविधान उन्होंने लिखा और मरणोपरांत उनको भाजपा समर्थित सरकार में भारत रत्न दिया गया। मोदी सरकार आने के बाद उनके पंच तीर्थ महू जन्मभूमि, लंदन शिक्षा स्थल, नागपुर दीक्षा स्थल, दिल्ली महापरिनिर्वाण भूमि, मुंबई चैत्य भूमि के रूप में स्थापित की गई।उनके दिए गए विचारों और सिद्धांतों को भाजपा सरकार जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के आयोजक कैलाश नाथ व ग्राम प्रधान पूनम देवी ने मुख्य अतिथि को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेट की व आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह वस्त्र देखकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, उमाशंकर यादव, आलोक रंजन तिवारी, राजन प्रजापति, पंकज सिंहा, दयाशंकर सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, ओंकार सिंह, अरविंद चौहान, मृदुला पांडेय, शैलू सिंह, बद्रीराम, लोकनाथ, देवेंद्र वकील, राम सिंह, मनीष कुमार, शुभम, सोनू, अभिषेक, जनार्दन, राकेश, शैलेंन्द्री देवी, बिंदु देवी, शैली देवी, नगीना राम, सुब्बा राम, चन्द्रमा प्रसाद, कृष्ण कुमार सहित समस्त ग्रामीण वासी और पार्टी के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर व संचालन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया।

भाजपा ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में मनाई बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती

गाजीपुर। बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के 135 वें जयंती अवसर को आज भाजपा ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिले के सभी बुथों तथा जिले भर में स्थापित सभी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण व विचार गोष्ठी आयोजित कर धूमधाम से मनाया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व मे लंका कचहरी रोड स्थित डा. भीमराव आंबेडकर पार्क में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनके सम्मान में नारे लगाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। उन्होंने समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को मजबूत किया। उनका जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है, जिससे हमें समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अखिलेश सिंह, प्रवीण सिंह, किरन सिंह व प्रिती गुप्ता आदि उपस्थित थी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, पूर्व जिला मंत्री सुरेश बिंद, सुमन बिंद, प्रतिभा शर्मा, काशी चौहान व संजय बिंद आदि ने ग्राम पंचायत बबेडी स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इसके अलावा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने लगड़पुर, महाराजगंज, जंगीपुर,अगस्ता मे स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया। साथ में गोपाल राय, मुरली कुशवाहा, काशी चौहान सुमन बिंद, आदि उपस्थित रहे।

बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस ने वितरित किए पेन व कापी

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार मंगलवार को कैंप कार्यालय सकलेनाबाद में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के उपरांत फुल्लनपुर ग्राम की दलित बस्ती में कांग्रेस पार्टी की ओर से बच्चों को कापी एवं पेन वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना एवं समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने बाबा साहेब के विचारों को सामाजिक न्याय एवं समानता के लिए मार्गदर्शक बताते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का कार्य किया। उनके विचारों को अपनाकर ही हम एक समतामूलक समाज का निर्माण कर सकते हैं। बच्चों को शिक्षित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का स्रोत है। आज कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। बच्चों को शैक्षिक सामग्री वितरण इसी दिशा में एक छोटा प्रयास है।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में संविधानिक मूल्यों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। बाबा साहेब ने जो अधिकार हमें दिए हैं, उन्हें सुरक्षित रखना और समाज में समानता स्थापित करना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता है।
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि बाबा साहेब का सपना था कि हर व्यक्ति को समान अवसर मिले। कांग्रेस पार्टी उसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा के माध्यम से ही समाज में बदलाव संभव है और यह कार्यक्रम उसी सोच का हिस्सा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से डॉक्टर जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र कुमार, ज्ञान प्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, डॉ सुमेर कुशवाहा, महबूब निशा, प्रकाश राय, मंसूर जैदी, राशीद जफरुल्लाह अंसारी, अयूब भाई, दिव्यांशु पांडे, सुधांशु तिवारी, इंद्रमल यादव, आलोक यादव, संजय सिंह, चंद्रशेखर आर्य ,शंभू सिंह कुशवाहा, संजय गुप्ता, सुंदरलाल जायसवाल, राजेश सिंह, सत्येंद्र यादव, इरफान, शंभू कुमार, राघवेंद्र चतुर्वेदी, शबीहूल हसन, अजलाल अब्बासी अहमद कमल, राजेश उपाध्याय, रमेश चंद्र गुप्ता, शिवम पटेल, सत्येंद्र यादव, अब्दुलहक, मोहम्मद हनीफ आदि लोग उपस्थित रहे।

जनपद न्यायालय में डा.भीम राव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर समारोह का आयोजन

 गाजीपुर।जनपद न्यायालय के दसकक्षीय सभागार में डा. भीम राव अंबेडकर की 135वीं जन्मदिवस जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जयंती समारोह आयोजन में धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर,  विजय कुमार-चतुर्थ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कक्ष सं0-01, गाजीपुर, अर्चना-।।, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, तथा  कृपाशंकर राय, जिला शासकीय अधिवक्ता, फौजदारी, विद्वान अधिवक्तागण, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण व सुरक्षाकर्मी दस कक्षीय सभागार में प्रातः 10ः30 बजे उपस्थित हुए।
 धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर ने डा. भीम राव अंबेडकर की 135वीं जन्मदिवस के अवसर पर बताया कि डॉ0 अंबेडकर भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाज-सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों/दलितों के प्रति होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया था तथा श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।
आयोजन का संचालन अर्चना-।।, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, कर्मचारीगण को डॉ0 बी0आर0 अंबेडकर के 135वीं जन्मदिवस के अवसर पर उनके जन्म स्थान, राजनीतिक संबद्धताऐं, शैक्षिक सम्बद्धता, व्यवसाय, पेशा, धर्म, पुरस्कार/सम्मान, पुस्तकें व अन्य रचनाएं इत्यादि के बारे मे अवगत कराया।

भारत रत्न बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर की धूमधाम मनाई गई जयंती

गाजीपुर।जनपद में भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई। डा. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था। उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता भीमाबाई थीं। बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका विचार था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने।
कलेक्ट्रेट सभागार में  जिलाधिकारी अविनाश कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी  एंव अन्य अधिकारियो एंव कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम मे जिलाधिकारी ने डा. भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा बाबा साहब की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, उनके बताए गए विचारों पर चलें। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज को एक समान जोड़ने का कार्य किया है। भारतीय संविधान बनाने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान रहा है, उनका विचार था कि समाज में समता होनी चाहिए, सभी को बराबर का समान, अधिकार एवं न्याय मिलना चाहिए। डॉ.अंबेडकर जी का पूरा जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा, लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है। उन्होंने व्यक्तिगत जीवन मे अनेक बाधाओं व कष्टों को सहा किंतु कभी भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुए। सार्वजनिक जीवन मे उन्होंने अश्पृश्यता व भेदभाव का कड़ा विरोध किया। उन्होने कहा कि महापुरूषों के जीवन का अनुसरण करते हुए व्यक्ति को उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर देश, प्रदेश की तरक्की, खुशहाली के लिए अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो अपने सुखसाधनों को छोड़कर देश का हित करें, ऐसे महान व्यक्तियों को नमन करते हैं। देश बदलना है तो शिक्षित होना बहुत ज़रूरी है। बाबा साहब ने समाज में परिवर्तन लाने के लिए अनोखा कार्य किया है, समाज के सभी वर्ग एक ही पंक्ति में खड़े हो सकें, ऐसे बाबा साहब के विचार थे। संविधान निर्माण में उन्होंने सभी धर्म, वर्ग,जाति को एक समान करने का विशेष ध्यान रखा। उन्होने कहा कि नारी शक्ति, शिक्षा, मताधिकार सहित आदि अधिकार दिलाने में उनका अहम योगदान हैं। उन्होने कहा कि भारत एक विविधता भरा देश है और तत्कालीन समय मे यह अनेक विषमताओं से जूझ रहा था। ऐसी परिस्थिति में इन विविधताओं को स्वीकारते हुए अखंड राष्ट्र का निर्माण बहुत बड़ी चुनौती थी। लेकिन डॉ. आंबेडकर के नेतृत्व में प्रारूप समिति ने न सिर्फ इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया बल्कि एक ऐसे संविधान का निर्माण किया जो “विविधता में एकता“ जैसे भारतीय मूल्य का साकार रूप था। भारत को एक राष्ट्र के रूप में खड़ा करने में संविधान की अतुलनीय भूमिका है।
जिलाधिकारी ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर सभी जनपदवासियों को संदेश देते हुए कहा कि जिस प्रकार से बाबा साहब ने संविधान निर्माण के वक्त मानव मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए संविधान का निर्माण किया उसी प्रकार से हम सब अपने निजी जीवन में मानव मूल्यों को आत्मसात करते हुए मानव के हितों की रक्षा को सर्वोपरि रखने के लिए हमेशा कार्य करें।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार ने बाबा साहब के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि संविधान में समाज के हर वर्ग, जाति को बराबर का दर्जा दिया गया है। जिस व्यक्ति को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे समय से निभाए। बाबा साहब चाहते थे कि गरीब व्यक्तियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। डा. भीमराव अंबेडकर साहब की इच्छा थी कि संविधान को मजबूत बनाना हैं। प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर समाज के लिए योगदान करते रहें। उन्होंने कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया।   मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी ने कहा कि आज हम एक सफल लोकतंत्र के रूप में दुनिया भर में सम्मान की दृष्टि से देखे जाते हैं तो इसके पीछे उस संविधान की सबसे बड़ी भूमिका है, जिसके शिल्पकार डॉ.अंबेडकर हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक अच्छा लोकसेवक और एक अच्छा नागरिक बनने के लिए हमे डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी व उनकी लिखी किताबों को पढ़ना चाहिए।
 जनपद मुख्यालय के अतिरिक्त समस्त तहसीलो, विकास खंडों, ग्रामीण अंचलो मे बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती घूम धाम से मनाई गई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष कुमार, कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित

गाजीपुर।मंगलवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।
गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके जीवन संघर्ष एवं त्यागमय जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब महान समाज सुधारक, राजनीतिक, अधिवक्ता, अर्थशास्त्री ,लेखक,चिंतक, दार्शनिक थे । उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। वह दलित, शोषित एवं उपेक्षित वर्गों के मसीहा थे।वह ऐसे राजनीतिज्ञ मनीषी थे जिनके मन में हमेशा सर्वजनहिताय सर्वजन सुखाय की भावना व्याप्त थी । बाबा साहब ने वंचितों की आवाज को राष्ट्रीय फलक तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि आज का दलित जो स्वाभिमान एवं सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत कर रहा है उसके पीछे बाबा साहब अम्बेडकर की बनाई गई नीतियों को ही जाता है। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर ने वर्ग विहीन समाज की कल्पना कि‌या था। वह कहा करते थे कि यदि वर्गविहीन समाज बनाना है तो पहले जातिविहीन समाज बनाना होगा । उन्होंने कहा था कि समाजवाद के बिना दलित-मेहनती इंसानो की आर्थिक तंगी से मुक्ति संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि पीडीए को ताकतवर बनाना डॉ अम्बेडकर का सपना था। जिसे पूरा करने के लिए समाजवादी पार्टी कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि आज बाबा साहेब का संविधान खतरे में है। बाबा साहेब का संविधान बचाने के लिए समाजवादी पार्टी कोई भी कुर्बानी देने के लिए कृतसंकल्प है।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव ने उन्हें नमन करते हुए बताया कि भाजपा सरकार संविधान में दिए गए जनता के अधिकारों को छीन रही है। भाजपा निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेच रही है। उन्होंने कहा कि जब सब कुछ निजी हाथों में चला जाएगा तो बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर द्वारा संविधान में दिया गया हक, सम्मान और आरक्षण कैसे मिलेगा। मंडल कमीशन के अनुसार नौकरियां नहीं मिलेगी ।जब तक भाजपा सरकार सत्ता में है बाबा साहेब का संविधान सुरक्षित नहीं है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष एस पी पांडे ने भाजपा को संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा यह सरकार बाबा साहेब के सपनों को कुचलना चाहती है , उसका दलित प्रेम झूठा है,उसका दलित प्रेम केवल चुनाव के समय प्रकट होता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा नन्हकू यादव,राम औतार विश्वकर्मा, शिवशंकर यादव, अमित ठाकुर, राजकुमार पांडेय,रविन्द्र प्रताप यादव अरुण कुमार श्रीवास्तव, शौर्या सिंह, रीता विश्वकर्मा,आत्मा यादव, डॉ समीर सिंह,विभा पाल, शेर अली राईन, रामप्रताप यादव, गोपाल जी श्रीवास्तव,आजाद राय,रीना यादव , अम्बिका यादव, सुग्गु यादव, गोपाल खरवार, धर्मचंद यादव,राजेश यादव,रामाशीष यादव,शेर अली राईनी,राजनाथ कुशवाहा, पप्पू यादव,लड्डन खां,उपस्थित थे।
इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के काशी प्रान्त के प्रांतीय मंत्री बनाए जाने पर दुर्गेश श्रीवास्तव का हुआ स्वागत

गाजीपुर।रविवार को अन्तरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल गाजीपुर द्वारा दुर्गेश श्रीवास्तव को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के काशी प्रान्त के प्रांतीय मंत्री बनाए जाने पर गोराबाजार हनुमान मंदिर पर स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें की काशी प्रान्त के प्रांतीय मंत्री दुर्गेश श्रीवास्तव का फूल माला व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।जिसमें अंतरराष्ट्रीय हिंदु परिषद के प्रांतीय मंत्री दुर्गेश श्रीवास्तव द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा की हर एक पदाधिकारी को अपने अपने निवास स्थान सहित अन्य एक एक हनुमान चालीसा केंद्र संचालित करने पर जोर दिया। जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी, और जिन खंडो का विस्तार नहीं किया गया है, वंहा विस्तार जरूरी और जनपद के सभी शीर्ष पदाधिकारी सप्ताह में एक दिन किसी भी सदस्य के यंहा प्रवास करें ,और हनुमान चालीसा केंद्र संचालित कराए,क्योंकि हिंदु समाज अंतरराष्ट्रीय हिंदु परिषद के तरफ आशा भरी निग़ाहों से देख रहा है,व संगठन के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कोई भी पदाधिकारी थाना का परिक्रमा बिल्कुल न करें।
कार्यक्रम में रमेश गुप्ता, नागेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह अभिषेक सिंह,संदीप, परदुम पांडेय, सत्यम चैरसिया,जगदीश सत्यम,धीरज सिंह,देश दीपक श्रीवास्तव,कन्हैया उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव,राज पांडेय,शशि चौधरी, दीपक,सूर्यभान पांडेय, शिवकुमार, अनुज,आशीष, उमेशपांडेय सूर्यकांत तिवारी सुधीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

मेडिकल कॉलेज द्वारा बस्तियों में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

ग़ाज़ीपुर।भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को 10 विभिन्न सेवा बस्तियों में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन (NMO) इकाई, गाजीपुर मेडिकल कॉलेज द्वारा सेवा भारती के सहयोग से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर NMO इकाई के अध्यक्ष प्रो. धनंजय सिंह ने बताया कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गाजीपुर की 10 प्रमुख सेवा बस्तियों में एक साथ स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। शिविर का संचालन मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. सत्येंद्र पाल, डॉ. चंद्रमौली मिश्रा, डॉ मनोज बिंद, डॉक्टर भानू पांडे, डॉ. अमित यादव एवं डॉ. प्रभात कुमार के नेतृत्व में किया गया।
उन्होंने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ-साथ सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट, इंटर्न तथा एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। शिविर में आने वाले सभी लाभार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया। जिन मरीजों में गंभीर रोग के लक्षण पाए गए, उन्हें अगले दिन मेडिकल कॉलेज में विस्तृत जांच एवं परामर्श हेतु आने की सलाह दी गई।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा, जो NMO इकाई के संरक्षक भी हैं, स्वयं विभिन्न शिविर स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए NMO इकाई, सेवा भारती तथा शिविर में योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों, रेजिडेंट्स और छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
यह स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक और प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

भाजपा द्वारा गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत मोदी व योगी सरकार के लाभार्थियों से किया संपर्क

गाजीपुर(जखनिया)।शनिवार को जखनिया विधानसभा के भाजपा मंडल जखनिया प्रथम के मंदरा ग्राम सभा में भाजपा द्वारा गांव चलो – बस्ती चलो अभियान के तहत केंद्र की मोदी व प्रदेश के योगी सरकार के लाभार्थियों से संपर्क पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किया गया। उक्त अवसर पर भानुप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ, विश्वास से खुशहाली, ‘संपर्क से संबंध’ की रणनीति अपनाते हुए आम जनता के साथ सीधा संवाद कर उनके जीवन मे व्यापक सुधार ला रही है और लोग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं, आज के वर्तमान समय मे कोई ऐसा परिवार नही जो मोदी योगी सरकार के योजनाओं से वंचित हो। यह सम्पर्क अभियान पार्टी और सरकार के प्रति विश्वास को और गहरा करना। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा आज हम भारतीय जनता पार्टी के लोग ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के अंतर्गत आप सभी के बीच, आपके घर, आपकी बस्ती और आपके गांव में उपस्थित हैं। यह केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि यह हमारे लिए एक संकल्प है—विकास को सीधे आपके चौखट तक ले जाने का। हमारा मानना है कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है, और जब तक अंतिम व्यक्ति, जो सबसे गरीब या सबसे कमजोर है, उसका विकास नहीं होता, तब तक हमारा उद्देश्य पूरा नहीं होगा। सपना सिंह ने कहा शोषित, वंचित, गरीब, नौजवान, किसान, माता-बहनों का सम्मान यही है भाजपा की पहचान। इस अवसर पर ग्राम सभा के विशिष्टजन, सरकार की योजनाओं से लाभान्वित,लाभर्थियों का अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मान किया गया। इसके साथ साथ गांव में स्थित शिवालय पर साफ – सफाई अभियान भी चलाया गया। उक्त अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष सरोज मिश्रा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि झुन्ना सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, दयाशंकर सिंह, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, अटल सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, प्रशांत सिंह, पंकज सिंहा, पीयूष सिंह, नलानिश, डब्लू, शुमेंन्द्र सिंह, चन्द्रमा प्रसाद, नितिन कुमार, कैलाश नाथ गौतम, डॉ धर्मेंद्र कुमार, अरविंद चौहान सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा व अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि झुंन्ना सिंह ने किया।

“स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन

गाजीपुर।जनपद उच्च प्राथमिक विद्यालय, बीकापुर (सदर) में “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात “स्कूल चलो अभियान” के तहत बच्चों के नामांकन (Enrollment ) की औपचारिक शुरुआत की गई। अधिकारियों द्वारा नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं पाठ्य सामग्री वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यालय में स्थापित एस्ट्रो लैब (AstroLab ) का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के उपरांत अधिकारियों ने दूरबीन (Telescope ) के माध्यम से आकाशीय पिंडों एवं दूरस्थ वस्तुओं के अवलोकन की प्रक्रिया को देखा तथा बच्चों को इसके उपयोग के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में एस्ट्रो लैब की महत्ता पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि “एस्ट्रो लैब केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि बच्चों के लिए विज्ञान की दुनिया का द्वार है। इसके माध्यम से बच्चे आकाश, ग्रह-नक्षत्रों एवं ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने की जिज्ञासा विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार की प्रयोगात्मक सुविधाओं का नियमित उपयोग अत्यंत आवश्यक है, जिससे बच्चों में ‘करके सीखने’ (स्मंतदपदह इल क्वपदह) की प्रवृत्ति विकसित हो सके।”उन्होंने आगे निर्देशित किया कि एस्ट्रो लैब का नियमित एवं प्रभावी अनुप्रयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह केवल एक प्रदर्शन तक सीमित न रहकर बच्चों के दैनिक शिक्षण-अधिगम का हिस्सा बने। जिलाधिकारी ने शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे बच्चों को प्रतिदिन या साप्ताहिक रूप से लैब का उपयोग कराएं तथा विज्ञान विषय को रोचक और अनुभवात्मक बनाएं।
उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे चारों ओर है। एस्ट्रो लैब के माध्यम से आप स्वयं प्रयोग कर सकते हैं, आकाश को समझ सकते हैं और अपने अंदर छिपे वैज्ञानिक को पहचान सकते हैं।”उन्होंने बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने एवं नवाचार की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने अपने संबोधन में बच्चों को अनुशासन, सुरक्षा एवं जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाते हुए शिक्षा के महत्व पर बल दिया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षा को समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला बताते हुए “निपुण भारत मिशन” के लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं लघु नाटिकाएं शामिल रहीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय को “निपुण” बनाने हेतु सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई।कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।