All posts by UP Fast News

25 हजार का इनामिया गिरफ्तार

25 हजार का इनामिया गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर।जमानिया कोतवाली क्षेत्र के अंसारी मुहल्ले से एसओजी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को 62 लाख की हेरोइन तस्करी करने वाले एवं गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी जमानिया के कुशल प्रर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम और एसओजी टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर अंसारी मुहल्ला से गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 25 हजार रुपये के हेरोइन तस्कर रइस उर्फ लइक निवासी अंसारी मुहल्ला को उसके घर से दबोच लिया गया ।
तस्कर ने बताया कि गैंग का लीडर, जो हेरोइन तस्करी करता है। पुलिस टीम ने तीन नवंबर 2021 उसके घर से करीब 62 लाख रुपये की हेरोइन, तीन पिस्टल और एक कारतूस बरामद की गई थी। साथ ही गैंग के पांच सदस्य राजू यादव निवासी सब्बलपुर कला, कृष्णाकांत जायसवाल उर्फ सोनू निवासी सोनार टोली, रामजी सिंह निवासी ब्रम्हपुरा दक्षिण टोला बक्सर बिहार, सुदामा प्रसाद निवासी गुलामचक वार्ड नंबर 10 भोजपुर बिहार और अंकित राय उर्फ प्रिंस निवासी बेताबर कला जमानिया को गिरफ्तार जेल भेजा जा चुका है।

मांगो को लेकर सौंपा पत्रक

मांगो को लेकर सौंपा पत्रक

जखनिया (गाज़ीपुर)। सोमवार को भाजपा का प्रतिनिधि मंडल भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव के नेतृत्व में जखनिया में नवागत उप जिलाधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव से औपचारिक मुलाकात की।लोगों की जन समस्याओं का निस्तारण कराया।नवागत उप जिलाधिकारी को व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने बुक भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। क्षेत्र की आवश्यकताओं हेतु उनको पत्रक सौंपा। उक्त अवसर पर प्रमोद वर्मा ने उप जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा की बारिश की वजह से रोडे जर्जर हो गई है, उनको दुरुस्त किया जाए जिससे जखनिया तहसील, ब्लाक, कोतवाली, बाजार में आने-जाने वाले राहगीरों को समस्या न हो। इसके साथ-साथ वर्मा ने कहा जखनिया स्टेशन वाराणसी भटनी रेल मार्ग का प्रमुख स्टेशन है और इस क्षेत्र के लोगो के अवागमन की लाइफ लाइन रेल है, यहां से हजारों यात्री सुदूर महानगरों एवं वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली गोरखपुर के लिए आते जाते हैं पर यहां प्रमुख ट्रेनों का ठहराव ना होने की वजह से यात्रियों को काफी समस्या होती है। यह क्षेत्र शैक्षणिक एवं धार्मिक संस्थाओं से भरा पड़ा है, जहां सुप्रसिद्ध हथियाराम मठ एवं 500 वर्ष पुराना भुड़कुड़ा मठ स्थित है। जखनिया क्षेत्र परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद एवं महावीर चक्र विजेता शहीद राम उग्रह पांडेय का जन्मस्थली भी है। जितनी संख्या में लोग जखनिया स्टेशन से ट्रेन के द्वारा यात्रा करते हैं, जन सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। जखनिया स्टेशन वाराणसी भटनी रेलखंड का कमाऊ स्टेशन होने के बाद भी दुर्व्यवस्था का शिकार है। यहां प्लेटफार्म पर पानी टंकी पेयजल की व्यवस्था नहीं है, पीपी शेल्टर नाम मात्र के हैं, जिससे यात्रियों को गर्मी बरसात में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नवनिर्मित पार्क कूड़ेदान बन गया है। सर्कुलर एरिया ना होने की वजह से स्टेशन के पास अतिक्रमण रहता है जिससे आम यात्रियों को आने जाने में परेशानी होती है। आरक्षण काउंटर कुछ घंटों के लिए ही खुलता है। प्लेटफार्म के ऊपर कोच डिस्प्ले बोर्ड ना होने की वजह से आरक्षित यात्रियों को अपने कोच में चढ़ने में परेशानी होती है।समस्याओं के निस्तारण के लिए वर्मा ने रेल प्रबंधक वाराणसी, रेल महाप्रबंधक गोरखपुर, केंद्रीय रेलवे मंत्री नई दिल्ली, रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के नाम पत्र प्रेषित किया और आग्रह किया की सभी मांगों को ध्यान आकर्षित करते हुए यहां 22539/22540 मऊ आनंद विहार से द्विसप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 19489/19490 गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेनों सहित सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव जखनिया स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए और स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय सुलभ शौचालय के साथ बनाया जाए।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह, अवधेश यति, मण्डल महामंत्री द्वय धर्मवीर राजभर, पीयूष सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, अजय विक्रम सिंह, मदन पांडेय, राकेश सिंह, सुदामा यादव सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

बड़ा हादसा:मकान गिरा,तीन की मौत

बड़ा हादसा:मकान गिरा,तीन की मौत

देवरिया।देवरिया शहर के अंसारी रोड पर पुराना मकान गिरने से तीन लोग दब दब गए। जिसमें से दिलीप, चांदनी व एक मासूम बच्ची पायल की मौत हो गई। करीब तीन घंटे काफी-मशक्कत के बाद मलबे में दबे मासूम सहित तीन का शव निकाल लिया गया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीन शवों को मलवा से बाहर निकाला।मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, उपजिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह ने बताया कि पुरानी मकान में किराए पर एक परिवार रहता था। भोर में करीब 3 बजे मकान अचानक ध्वस्त हो गई। जिसमें सो रहे थे लेकिन एक महिला उसमें से बाहर निकल गई। बाकी तीन लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार के बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर उप जिलाधिकारी सदर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह तथा अग्निशमन विभाग के कर्मियों के साथ राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।

इतिहास बनाना है तो करनी पड़ेगी कड़ी मेहनत

गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर इकाई की एक आवश्यक बैठक शास्त्री नगर मुहल्ले मे सेक्टर प्रभारी अखिलेश साहू के शास्त्री नगर स्थित आवास पर नगर अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में नगरपालिका चुनाव की तैयारी एवं बूथ कमेटी की समीक्षा के साथ-साथ नगर की ज्वलंत समस्याओं पर भी चर्चा की गयी। इस बैठक में उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सभी बूथ प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारी का अंगवस्त्रम् देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका चुनाव में पार्टी को जिताने का भी संकल्प लिया ।
इस बैठक में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि बूथ कमेटी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता ही पार्टी की रीतियों नीतियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के अलावा लाठी गोली खाकर पार्टी के पक्ष में मतदान कराने का काम करता है। बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अवहेलना कर कोई भी पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि नगर में इतिहास बनाना है तो कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी । उन्होंने नगर की समस्यायों को लेकर संघर्ष करने और आन्दोलन का रास्ता पकड़ने की भी आह्वान किया और कहा बिना संघर्ष के कोई मंजिल फतह नहीं होगी । उन्होंने कहा कि इस बार अवसर अच्छा है नगरवासी परिवर्तन के मूड में हैं क्योंकि 25वर्षों से भाजपा को मौका देकर नगरवासी देख चुके हैं कि शहर आज भी विकास की राह नहीं पकड़ सका है। उन्होंने सभी से नगरपालिका चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुटने का आह्वान किया। कहा कि संगठन के जो भी पेंच ढीले है उन्हें समय से कस लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा लगभग पच्चीस वर्षों से नगरपालिका पर भाजपा का कब्जा है लेकिन शहर की समस्यायें ज्यों की त्यों बनी हुई है। शहर विकास के नाम पर शून्य है । शहर की गलियां आज भी अंधेरी है। नालों को ढकने की आज तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है। नाले खुले हुए हैं जिसकी वजह से दुर्घटना होने की संभावना लगातार बनी रहती है। नाले जाम हैं जिसकी वजह से सड़कों पर पानी भरा पड़ा है। लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। शहरवासी पानी की टंकियों की नियमित सफाई न होने से दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा शहर के विकास के लिए नगरपालिका से भाजपा को बेदखल करना जरूरी है।
इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, आमिर अली, दिनेश यादव, अतीक अहमद राईनी, डॉ समीर सिंह, अखिलेश साहू, प्यारे मोहन रावत, राजदीप रावत, अनूप गुप्ता, सुनील यादव, रीना यादव, संजय यादव, आंनद त्रिपाठी,रामशेर कुमार आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह ने किया।

गाजीपुर सहित कई जिलाधिकारियों का तबादला,गाजीपुर की नई डीएम होंगी

गाजीपुर सहित कई जिलाधिकारियों का तबादला, गाजीपुर की नई डीएम होंगी

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शनिवार की देर रात जिलाधिकारी सहित 14 आइएएस अफसरों के तबादले कर दिए। सात जिलाधिकारियों को योगी सरकार ने दूसरे जिलों में फिर से जिलाधिकारी बना दिया है। हरदोई, बाराबंकी, मीरजापुर, गाजीपुर, आगरा, चंदौली, मथुरा, पीलीभीत, भदोही व संतकबीरनगर में नए जिलाधिकारी तैनात कर दिए गए हैं।
डा. आदर्श सिंह-डीएम बाराबंकी-प्रभारी आयुक्त झांसी मंडल

मंगला प्रसाद सिंह-डीएम गाजीपुर-डीएम हरदोई

अविनाश कुमार-डीएम हरदोई-डीएम बाराबंकी

दिव्या मित्तल-डीएम संतकबीरनगर-डीएम मीरजापुर

आर्यका अखौरी-डीएम भदोही-डीएम गाजीपुर

नवनीत सिंह चहल-डीएम मथुरा-डीएम आगरा

ईशा दुहन-उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण-डीएम चंदौली

पुलकित खरे-डीएम पीलीभीत-डीएम मथुरा

प्रवीन कुमार लक्षकार-डीएम मीरजापुर-डीएम पीलीभीत

गौरांग राठी-उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अलीगढ़ व नगर आयुक्त नगर निगम
अलीगढ़-डीएम भदोही
प्रेम रंजन सिंह-उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास
प्राधिकरण-डीएम संतकबीरनगर
प्रभु नारायण सिंह-डीएम आगरा-प्रभारी सचिव राजस्व विभाग व प्रभारी राहत आयुक्त
रणवीर प्रसाद-सचिव राजस्व विभाग, राहत आयुक्त तथा आयुक्त चकबंदी-आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ तथा निदेशक नगर भूमि सीमारोपण
अजय चौहान-आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण व सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग-सचिव लोक निर्माण विभाग

जो भी पेंच ढीले हैं उन्हें कस लें

गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर इकाई की एक आवश्यक बैठक परसपुरा मुहल्ले में स्थित एमडी लिटिल फ्लावर स्कूल में नगर अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगरपालिका चुनाव एवं बूथ कमेटी की समीक्षा की गई। इस बैठक में बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सभी बूथ प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारी का अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने हर कीमत पर नगरपालिका चुनाव में पार्टी को जिताने का भी संकल्प लिया ।बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने भाजपा की चेयरमैन सरिता अग्रवाल पर महापुरुषों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा चेयरमैन ने केवल दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को झालर लाइटों से सजाकर उनकी प्रतिमा स्थल को तो रोशन करने का काम किया है, लेकिन और सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं को अंधेरे में छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ सुभाष चन्द्र बोस, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, लोकनायक जयप्रकाश नारायण,स्वामी विवेकानंद,रविंद्र नाथ टैगोर और सरजू पांडे की प्रतिमा पर झालर लाइट न लगाकर उन्होंने भेदभावपूर्ण बर्ताव किया है। महापुरुषों को पार्टी की नजर से देखने का काम किया है।उन्होंने कहा जिन महापुरुषों की प्रतिमाओं की नगरपालिका चेयरमैन ने उपेक्षा किया है उन सभी का दीनदयाल उपाध्याय जी से कहीं अधिक गौरवशाली इतिहास रहा है । उन्होंने कहा कि जब देश आजादी के 75वर्ष पूरा होने पर अमृत महोत्सव मना रही हो ऐसे अवसर पर आजादी की लड़ाई के नायक रहे इन महापुरुषों के साथ सौतेलापूर्ण भेदभाव कत्तई ठीक नहीं। समाजवादी पार्टी इन महापुरुषों की उपेक्षा कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने जल्द से जल्द इन महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों को भी झालर लाइटों से सजाने और सुन्दरी करण करने की मांग किया।
इस बैठक में उपस्थित नगर प्रभारी अहमर जमाल ने सभी कार्यकर्ताओं से नगरपालिका चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के जो भी पेंच ढीले है उन्हें समय से कस लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा लगभग पच्चीस वर्षों से नगरपालिका पर भाजपा का कब्जा है लेकिन शहर की समस्यायें ज्यों की त्यों बनी हुई है। शहर विकास के नाम पर शून्य है । शहर की गलियां आज भी अंधेरी है। नालों को ढकने की आज तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है। नाले खुले हुए हैं जिसकी वजह से दुर्घटना होने की संभावना लगातार बनी रहती है। शहरवासी पानी की टंकियों की नियमित सफाई न होने से दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा शहर के विकास के लिए नगरपालिका से भाजपा को बेदखल करना जरूरी है।
इस बैठक में मुख्य रूप सेनगर प्रभारी अहमर जमाल, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सेक्टर प्रभारी नरेंद्र कुशवाहा, डॉ समीर सिंह,अभिनव सिंह,सोनू खां, मखन्चू चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, राजेश कुशवाहा,विनय शंकर, सुनील कुमार, कमलेश,अजय कुशवाहा,प्रवीण, रमेश, जितेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन सेक्टर प्रभारी नरेंद्र कुशवाहा ने किया।

दो भाइयों और काजू की संपत्ति कुर्क

दो भाइयों और काजू की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे व उपजिलाधिकारी डा.हर्षिता तिवारी की देखरेख में मुख्तार अंसारी की मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर दर्जी टोला स्थित मकान को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर कुर्क करने की करवाई की गई। वहीं प्रशासनिक एक्‍शन की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर सील करने के साथ ही विधिक प्रक्रिया पूरी कराने के लिए सुरक्षा के तमाम एहतियाती उपाय किए थे। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे व उपजिलाधिकारी डा.हर्षिता तिवारी की देखरेख में शुक्रवार को पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी की नगर के यूसुफपुर दर्जी मुहल्ला स्थित मकान को कुर्क करने की कार्रवाई की। इसके अलावा पुलिस ने सांसद अफजाल अंसारी के शक्करपुर स्थित भूखंड को तथा गैंग के सदस्य काजू उर्फ शहनवाज उर्फ काजू कुरैशी का यूसुफपुर मंगल बाजार भूखंड को कुर्क करने की कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों का कुल 2.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी श्याम बहादुर सिंह, सीओ सदर गौरव कुमार, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा सहित कई थानों की पुलिस के जवान शामिल रहे।

अब सामान्य बच्चो की तरह चल सकेंगे दिव्या और सत्यम

अब सामान्य बच्चो की तरह चल सकेंगे दिव्या और सत्यम

गाजीपुर।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एवं मिरेकल फीट फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) गाजीपुर में अब तक 40 से ज्यादा बच्चो का नि:शुल्क इलाज किया जा चुका है।.जो की क्लबफुट (टेढ़े पंजे) से पीड़ित थे ।
जिला अस्पताल मे कार्यरत डॉ० प्रभात अग्रहरि द्वारा 4 बच्चो का बुद्धवार को पोनसेटी मेथड से प्लास्टर लगाया गया और इन बच्चो का जल्द ही (टेनोटामी ) कर उनके टेंडेंट को ढीला किया जायेगा ताकी बच्चे के पैर को प्राकृतिक स्थिती प्रदान किया जा सके।

गाजीपुर जिला अस्पताल में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ० प्रभात अग्रहरि ने बताया कि क्लब फुट एक जन्मजात विकृति है। जन्म के समय से ही बच्चो के पैर का पंजा मुड़ा हुआ होता है। उन बच्चों के पैरों के उपचार के लिए पोंसेटी तकनीकी के सहयोग से क्लब फुट का उपचार संभव है। इसमें धीरे-धीरे बच्चे के पैर को बेहतर स्थिति में लाना है और फिर इस पर एक प्लास्टर चढ़ा दिया जाता है, जिसे कास्ट कहा जाता है। यह हर सप्ताह 5 से 8 सप्ताह तक के लिए दोहराया जाता है। आखिरी कास्ट पूरा होने के बाद, अधिकांश बच्चों के टेंडन को ढीला करने के लिए एक मामूली ऑपरेशन (टेनोटॉमी) की आवश्यकता होती है। यह बच्चे के पैर को और अधिक प्राकृतिक स्थिति में लाने में मदद करता है। जिससे पैर अपनी मूल स्थिति पर वापस न आ जाए। फिर बच्चा 4 सालो तक ब्रेस या विशेष प्रकार के जूते पहनता है जो की मिरेकल फीट फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क दिया जाता है

मिरेकल फीट फाउंडेशन के प्रोग्राम एक्जिक्यूटीव आनंद कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि 0 से 1.5 साल तक के बच्चे इस नि:शुल्क इलाज का लाभ ले सकते है हमारे संस्था के द्वारा बच्चो के प्लास्टर में लगने वाला जिप्सोना तथा ब्रेस ( विशेष प्रकार का जूता ) नि: शुल्क प्रदान किया जाता है।कभी-कभी इस प्रक्रिया के काम नहीं करने का मुख्य कारण यह होता है कि ब्रेसिज़ (विशेष प्रकार के जूते) लगातार उपयोग नहीं किये जाते हैं। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि आपका बच्चा लंबे समय तक विशेष जूते और ब्रेसिज़ आमतौर पर तीन महीने के लिए पूरे समय और फिर रात में पहनाने होते है।

एफआईआर दर्ज करने की मांग

एफआईआर दर्ज करने की मांग

ग़ाज़ीपुर।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अपमान करने एवं उपहास उड़ानें वाली फिल्म थैंक गॉड के निर्माता निर्देशक और अभिनेता के खिलाफ शिकायती पत्र कोतवाली प्रभारी गाजीपुर को सौंपा। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग किया ।
जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हम अपने आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अपमान कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक फिल्म थैंक गॉड से आपत्तिजनक दृश्य हटाया नहीं जाता और डायलॉग में संशोधन नहीं किये जाते हम इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अपमान केवल कायस्थ समाज का अपमान नहीं बल्कि पूरे हिंदू समाज का अपमान है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव और राजेंद्र अस्थाना, जिला उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव और शैल श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला सचिव सुनील दत्त श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव, वैवाहिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहनलाल श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव, संदीप वर्मा एडवोकेट आदि उपस्थित थे।

मुख्य चिकित्साधिकारी व डीटीओ को सौंपा ज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी व डीटीओ को सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर। गाजीपुर एड्स कंट्रोल वेलफेयर एसोसिएशन के नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन के कर्मचारियों ने बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरगोविंद सिंह तथा डीटीओ को ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि विगत दिनों naco द्वारा आश्वासन दिया गया था कि सभी कर्मचारियों की वेतन बढ़ोत्तरी की जाएगी।
बहुत इंतजार के बाद विगत 3 अगस्त 2022 को जो बढ़ोत्तरी की गई तो सभी स्तब्ध रह गए, क्योंकि केवल बेसिक वेतनमान को ही बढ़ाया गया और सभी कर्मचारी और अधिकारियों का वेतन पूर्ववत ही रखा गया। इस वेतन विसंगति से सभी कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है, जिससे पूरे देशव्यापी असहयोग आंदोलन छिड़ गया है, जिसमें नो रिपोर्टिंग, नो मीटिंग, नो ट्रेनिंग का संकल्प लिया गया है। इसके यहां पर जांच, दवा और बाकी की सेवाओं को जारी रखा गया है।
सीएमओ ने पूरी यूनिट के प्रति सहानुभूति जताई। इस अवसर पर यूनियन की जिला संरक्षक कविता सिंह महिला चिकित्सालय, अध्यक्ष इकराम गांधी मुहम्मदाबाद एलटी उपाध्यक्ष, गौरव विशाल सैदपुर एलटी, सचिव मोहम्मद सलमान जिला चिकित्सालय एलटी, मीडिया प्रभारी नीरा राय मोहम्मदाबाद, कोषाध्यक्ष स्वर्णलता सिंह जिला सह संयोजक, आनंद प्रताप सिंह जमानिया प्रवक्ता, सर्वेश सिंह उप संयोजक, प्रतिमा यादव बिरनो, संगठन मंत्री श्वेता राय संयुक्त जिला/महिला/चिकित्सालय, महामंत्री प्रदीप कृष्णा मोहन यादव कासिमाबाद के अलावा कार्यकारिणी के सदस्य ओमकार सिंह देवकली, संतोष, सुनील, अमित, मनोज राय सहित एआरटी के अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे।