All posts by UP Fast News

पूर्व विधायक समेत चार को उम्रकैद

आजमगढ़। हत्या मामले के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने सपा के पूर्व विधायक अभय नारायण सिंह पटेल समेत चार लोगों को आजीवन कारावास तथा 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। यह फैसला बुधवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट के जज ओमप्रकाश वर्मा तृतीय ने दिया।अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा रामनयन सिंह निवासी उर्दिहा नई बस्ती कोलवा, थाना रौनापार के भाई संतराज को कोटे की दुकान आवंटित हुई थी। उससे पहले यह दुकान अभय नरायन पटेल को आवंटित थी। इस बात से गांव के अभय नारायण सिंह पटेल रंजिश रखते थे। इसी रंजिश की वजह से 22 अक्टूबर 1998 की शाम सात बजे जब संतराज चांदपट्टी से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अभय नारायण, लाल बिहारी सिंह, लाल बहादुर सिंह, हरेंद्र ने संतराज को रोक लिया और गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद अभय नरायन पटेल का नाम निकालते हुए तीन आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित कर दिया।दौराने मुकदमा वादी राम नयन के बयान पर अदालत ने 2001 में अभय नारायण सिंह पटेल को बतौर आरोपी न्यायालय में तलब किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता दीपक मिश्रा ने वादी मुकदमा समेत पांच गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने अभय नारायण सिंह पटेल, लाल बहादुर, लाल बिहारी तथा हरेंद्र को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

भाजपाइयों ने की बैठक,कहा….

भाजपाइयों ने की बैठक,कहा….

जखनिया।मंगलवार को माता तेतरा देवी महाविद्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रचना तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा की 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस से 2 अक्टूबर गांधी जी की जयंती तक पूरे प्रदेश के प्रत्येक बूथ स्तर तक समाज सेवा एवं स्वच्छता अभियान, पंडित दीनदयाल जी की जयंती, निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर, जल ही जीवन, वोकल फॉर लोकल, विविधता में एकता, कोविड-19 टीकाकरण स्टॉल, रक्तदान वृक्षारोपण, मन की बात, सेवा सप्ताह अनेकों कार्यक्रम पार्टी द्वारा किए जाएंगे। भानू प्रताप सिंह ने कहा देश को पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सशक्त प्रधानमंत्री मिला है। जिन्होंने पूरे देश की तकदीर और तस्वीर बदल दी। आज हमारा भारत विश्व के सबसे ज्यादा उभरते हुए देशों में शुमार है। हमारी आंतरिक और वाह्य शक्तियां बढ़ी हैं। आर्थिक और व्यापारिक दृष्टिकोण से भारत का रुतबा बड़ा है। आज पूरा विश्व भारत से उम्मीद लगाए बैठा है। भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। नरेंद्र मोदी ने अनेकों ऐसे काम देश के लिए किया है जो कल्पना से परे था। “मोदी व्यक्ति नहीं अलौकिक शक्ति हैं।” ऐसे व्यक्तित्व के जन्मदिन पर पूरा पखवारा सप्ताह पार्टी ने कार्यक्रम आयोजन किए हैं जो गांधी जी की जयंती तक चलाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, मंडल प्रभारी रघुवंश सिंह पप्पू, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, महामंत्री द्वय पीयूष सिंह, धर्मवीर राजभर, अवधेश यति, दयाशंकर सिंह, दशरथ चौहान, अशोक गुप्ता, पंकज सिन्हा, शिव सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, अटल सिंह, लालजी गोड़, प्रशान्त सिंह, मृदुला पांडेय, अजीत सिंह काली, नारद गोड़ उमाशंकर राजभर सहित पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता एवं सेक्टर प्रमुख, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

जिले में धारा 144 लागू

जिले में धारा 144 लागू

गाज़ीपुर। पर्व और त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू किया गया है। जो एडीएम के निर्देशानुसार, 13 सितंबर से अगले दो माह तक प्रभावी रहेगा।मालूम हो कि महानवमी ( दुर्गापूजा ) व विजयादशमी 4 और 5 अक्टूबर, दीपावली 24 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा 26, भैयादूज 27, डाला छठ 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसी क्रम में कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर को मनाया जा रहा है।
विजयादशमी व डाला छठ के दिन जगह-जगह पर मेले का आयोजन भी होता है जिसमें काफी भीड़-भाड़ होती है। इन प्रमुख हिंदुओ त्योहारों के साथ ही मुस्लिम संप्रदाय का त्यौहार चेहल्लुम 17 सितंबर तथा बारावफात 9 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर जगह-जगह पर मेले का आयोजन होता है, जिसमें काफी भीड़-भाड़ होती है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट अरूण कुमार सिंह ने बताया कि निषेधाज्ञा तात्कालिक प्रभाव से लागू की गई है। इस दौरान किसी सार्वजनिक स्थान पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे और न ही गैर कानूनी सभा करेंगे तथा न ही ऐसे स्थान पर प्रदर्शन व अनशन आदि का आयोजन करेंगे। कोई भी व्यक्ति या लाइसेंस धारक अपना लाइसेंसी असलहा लेकर किसी भी परिस्थिति में विचरण नहीं करेगा।

थैंक गॉड का बायकॉट करेगा कायस्थ समाज

थैंक गॉड का बायकॉट करेगा कायस्थ समाज

ग़ाज़ीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक आवश्यक बैठक महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में के चंदन नगर स्थित आवास पर आयोजित हुई। इस बैठक में सभी देशवासियों से अजय देवगन द्वारा अभिनीत फिल्म थैंक गॉड का बायकॉट करने का अनुरोध किया गया। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस फिल्म में का जो ट्रेलर जारी किया गया है उसमें हम सबके आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी को अत्याधुनिक वेशभूषा में दिखाकर उन्हें मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है।जो कायस्थ समाज को स्वीकार्य नहीं है। उनके द्वारा बोले गए डायलॉग भी अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अपमान पूरे हिंदू समाज का अपमान है। सम्पूर्ण चराचर सृष्टि के रचयिता परमपिता ब्रह्मा के मानसपुत्र , बुद्धि, ज्ञान और विवेक के दाता कायस्थों के सर्वेसर्वा भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अपमान केवल कायस्थों का ही नहीं पूरे हिंदू समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि हिंदू देवी देवताओं का अपमान करना, उन्हें बेढंगे तरीके से दिखाना मानो वालीवुड का शगल बन गया है। उन्होंने कहा कि जब तक थैंक गॉड फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य को काटा नहीं जायेगा और डायलॉग में परिवर्तन नहीं होगा तब तक थैंक गॉड फिल्म के साथ साथ बॉलीवुड का भी बहिष्कार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा । यदि फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य हटाया नहीं गया और डायलॉग में परिवर्तन नहीं किया गया तो कायस्थ महासभा आंदोलन करने को मजबूर होगी ।
इस बैठक में मुख्य रूप से चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, मोहन लाल श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, अरुण सहाय, अनूप श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव , हिमांशु श्रीवास्तव,हर्ष आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष शैल श्रीवास्तव ने किया।

यूपी के खिलाड़ियों को मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) कराने जा रही है। बीमा होने से खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिलेगी। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) से खिलाड़ियों का स्वास्थ्य बीमा कराने के लिए वार्ता की जा रही है।जल्द ही उन्हें इसकी सुविधा दी जाएगी। ऐसे में किसी भी खेल प्रतियोगिता व प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ी को अगर चोट लगती है तो उसे अधिकतम पांच लाख रुपये तक की आर्थिक मदद उपचार के लिए दी जाएगी। एकलव्य क्रीड़ा कोष से खिलाड़ियों को फैलोशिप व आर्थिक सहायता भी मिलेगी।
अपर मुख्य सचिव, खेल नवनीत सहगल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाओं के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से भी मदद देने की पहल की जा रही है ताकि, वह तनाव मुक्त होकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सकें और प्रदेश के लिए अधिक से अधिक पदक जीत सकें। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स से डिप्लोमा करने वाले खिलाड़ियों को 25 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

अनियंत्रित होकर पलटी बस

ग़ाज़ीपुर।सादात थाना क्षेत्र के मौधिया बाजार के पास शुक्रवार की देर शाम सैदपुर से शादियाबाद की ओर से जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत करके यात्रा कर रहे 15 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन में जुट गई।सैदपुर से एक निजी बस शादियाबाद के लिए रवाना हुई। उसमें करीब 15 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार बस मौधिया अस्पताल के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और एक-एक करके सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिए गए। इधर हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस बस को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।

सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने आया छात्र हुआ अचेत

सीएम के कार्यक्रम में अचेत हुआ छात्र

ग़ाज़ीपुर। पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शुक्रवार को शामिल होने आया एक छात्र गर्मी से अचानक अचेत हो गया। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्काल छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। छात्र अब स्वस्थ है।मूर्ति अनावरण एवं जनसभा संबोधन कार्यक्रम में महुआबाग आदर्श इंटर के छात्र शामिल होने गए थे। तेज धूप से उमस एवं गर्मी के चलते लोग परेशान थे। इधर विद्यालय के अन्य छात्रों के साथ आया हुसैनपुर गांव निवासी दीपक कुमार गर्मी के कारण अचानक बेहोश हो गया। शोरगुल सुनकर वहां तैनात कांस्टेबल बलवंत, कांस्टेबल सतेंद्र और कांस्टेबल मृदुल त्रिपाठी ने उसे गोद में उठाया और तत्काल नजदीक स्थित जिला अस्पताल ले गए और उसे भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। उपचार के बाद छात्र होश में आ गया। डॉक्टरों के अनुसार छात्र स्वस्थ है।

प्रसूता की मौत,लोगों ने लगाया जाम

गाज़ीपुर।बिरनो थाना से अवैध ढंग से संचालित हो रहे एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर महिला का शव अस्पताल के सामने आजमगढ़ रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
जंगीपुर थाना क्षेत्र के सेखुवापुर बघोल गांव निवासी धीरेंद्र बनवासी की पत्नी रेनू वनवासी (22) ने पवन हास्पिटल में आपरेशन से बच्चे को जन्म दिया। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने परिजनों से कहा कि वे जच्चा को गाजीपुर के अस्पताल में ले जाएं। महिला के परिजनों का आरोप है कि बिना रेफर कागज के गाजीपुर के सिंह हास्पिटल के लिए उन्हें भेज दिया गया। वहां जाने पर डॉक्टरों ने मरीज को एडमिट करने से साफ मना कर दिया। ऐसे वे लोग दुबारा मरीज को लेकर पवन अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक चिकित्सक वहां ताला बंद कर फरार हो चुके थे। ऐसे में प्रसूता की मौत हो गई।प्रसूता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे और चिकित्सक सहित अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर एनएच 31 को जाम कर दिया। जाम करीब दो घंटे तक चला। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और आरोपियों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

टहल रहे लोगों को कार ने रौंदा,तीन की मौत

टहल रहे लोगों को कार ने रौंदा, तीन की मौत

गाजीपुर । जंगीपुर थाना के बेलवा गांव के सामने फोरलेन पर गुरुवार की सुबह मार्निग वाक कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौद दिया। इससे तीनों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिठ्ठानपारा गांव निवासी अच्छे लाल यादव 45, दिवाकर सिंह यादव 36 व विनोद सिंह यादव 40 वर्ष हमेशा की तरह फोरलेन पर टहल रहे थे। बेलवा गांव के सामने मऊ की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बैगनार कार से धक्का लग गया। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण सभी को जिला अस्पताल ले आई। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।पुलिस कार को थाने ले आयी। जानकारी होने पर विधायक डा. वीरेन्द्र यादव भी वहा पहुंच गके।इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।

सड़क हादसे में एक की मौत

सड़क हादसे में एक की मौत

ग़ाज़ीपुर।मरदह थाना क्षेत्र के सिंगेरा चट्टी से पहले एक मंदिर के सामने दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के पीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।कोदई गांव निवासी लालदेव चौहान (70) गांव के ही एक युवक की बाइक पर बैठकर सिंगेरा चट्टी पर बाजार जा रहे थे। सिंगेरा चट्टी से पहले एक मंदिर के सामने आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में लालदेव चौहान और मरदह निवासी बृजेश मद्धेशिया गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की मदद से दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने लालदेव चौहान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।