All posts by UP Fast News

20-20 हजार के तीन इनामिया गिरफ्तार

गाजीपुर।रविवार को करंडा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने बासूचक हाल्ट के पास से 20-20 हजार के तीन इनामिया को गिरफ्तार कर लिया।
मालूम हो कि करंडा थाना थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानंद राय पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सचूना पर पुलिस टीम ने भोर में करीब चार बजे क्षेत्र के बासूचक हाल्ट के पास से हैंड ग्रेनेड बरामदी मामले से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानंद राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में स्थानीय क्षेत्र के बंदी पट्टी निवासी अरविंद राजभर, बृजभान उर्फ बृजभार निषाद और विल्वर का पुरा निवासी रोहित निषाद शामिल है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि बीते 23 जुलाई को एसटीएफ लखनऊ द्वारा छह अभियुक्तों को गिफ्तार किया गया था। उसके पास के दो हैंड ग्रेनेड बरामद बरामद किया गया था। इस मामले में स्थानीय थाना में नौ लोगों के खिलाफ एसटीएफ द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। इस मामले में वांछित गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों पुलिस द्वारा 20-20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम ने प्रभारी निरीक्षक और क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक के साथ उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक, स्वाट टीम के उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, हेड कां सुजीत कुमार सिंह, कां चन्द्रदेव, कां अश्वनी कुशवाहा, कां राकेश राव, कां आजाद हिन्द, कां अंगद सिंह, कां आशुतोष सिंह, कां चन्दनमणि त्रिपाठी, कां विकास श्रीवास्तव, कां अजय प्रसाद और का सूरज कुमार शामिल थे।

कथा संग्राम की जयंती पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी

कथा संग्राम की जयंती पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी

गाजीपुर। कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रविवार को सरजू पांडेय पार्क में मनाई गई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह हिंदी साहित्य के महान लेखक ही नहीं, एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे।
उहोंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में मुंशी प्रेमचंद जी ने ब्रिटानी हुकूमत के खिलाफ जमकर कलम चलाई। वह हमेशा समाज में व्याप्त कुरीतियों, कुप्रथाओं के खिलाफ संघर्ष करते रहे। साहित्य को सच्चाई के धरातल पर उतारने वाले लेखक थे। वह अपने लेखनी से सदैव समाज में व्याप्त गैर बराबरी समाप्त कर समतामूलक समाज की स्थापना के लिए संघर्षरत रहे। आज जब देश में जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश हो रही है, ऐसे दौर में मुंशी प्रेमचंद जी आज भी प्रासंगिक हो उठे हैं। इस अवसर पर मोहन लाल श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अरुण सहाय, डा. सुधीर श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, कमल श्रीवास्तव, अमर सिंह राठौर, अश्वनी श्रीवास्तव, अभिनव सिंह, प्यारे मोहन, गौरव श्रीवास्तव, द्वारिका यादव, अवनीश वर्मा, अजय कुमार श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।

18 लोगों पर एफआईआर दर्ज

18 लोगों पर एफआईआर दर्ज

गाज़ीपुर।रविवार को नगर एसडीओ के नेतृत्व में रौजा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान बिजली चोरी करते हुए 18 लोगों को पकड़ा गया। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया।
नगर एसडीओ गुलाब प्रसाद कोठारिया के नेतृत्व में टीम ने रौजा उपकेंद्र से जुड़े कृष्णापुरी, चन्दननगर, चंदनवाहा, चंद्रशेखर नगर, इंद्रा कालोनी में सहित अन्य क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मीटर से बाईपास कर विद्युत उपभोग करते हुए 12 और 6 लोगों को बिना विद्युत कनेक्शन विद्युत उपभोग करते हुए पकड़ा गया। एसडीओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने वाले 18 लोगों के खिलाफ विजिलेंस थाना रौजा में एफआईआर दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी चोरी करते हुए पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ एफआईआर सहित अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील किया कि जो भी बड़े बकाएदार है, वह समय रहते भुगतान कर दें। ऐसा न करने पर उनका कनेक्शन काटने के साथ ही अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यदि कार्रवाई से बचना है तो किसी भी हाल में बिजली चोरी न करें। चेकिंग टीम ने रौजा जेई सहित अन्य लोग शामिल रहे।

पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर,एक की मौत

पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर,एक की मौत

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खानपुर के सौना निवासी 44 वर्षीय बाइक सवार कांता राजभर को अनौनी बाजार में मेहनाजपुर के तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। कांता सैदपुर सब्जी मंडी से सब्जी लेकर अपने घर जा रहे थे। तभी पिकअप की चपेट में आ गए। पिकअप में लगे हुक में फंस गए और करीब 60 मीटर तक घसीटते हुए दूर जा गिरे। चालक को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। वही कांता को निजी चिकित्सालय लें जाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।

हीरोइन के साथ एक गिरफ्तार

गाजीपुर।गुरुवार की रात मुहम्मदाबाद पुलिस ने क्षेत्र के बालापुर मोड़ के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है। उसके पास से हेरोइन बरामद किया।बतादें की उपनिरीक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी क्षेत्र के बालापुर मोड़ के पास देर रात संदिग्ध वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मलिकपुरा जाने वाली गली से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी, भागने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 33 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र के जीरा बस्ती निवासी रिजवान खान है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के साथ कां राजू यादव और कां जितेंद्र गुप्ता शामिल थे।

महिला पीजी कॉलेज में हुआ ओपीडी का उद्घाटन

महिला पीजी कॉलेज में हुआ ओपीडी का उद्धघाटन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय की प्राचार्य प्रो.सविता भारद्वाज के निर्देशन व चिकित्सा विभाग के सहयोग से ओपीडी का उद्घाटन किया गया। बता दें कि लगभग तीन हजार की संख्या वाले इस महाविद्यालय में छात्राओं का स्वास्थ्य एक जरूरी पहलू है। स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता को देखते हुए महाविद्यालय में चिकित्सा विभाग के सहयोग से ओपीडी की व्यवस्था की गई। प्राचार्य ने कहा कि अपने स्वास्थ्य संबंधित कारणों से छात्राओं को अपनी कक्षा छोड़कर अब कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब प्रत्येक सप्ताह बुधवार और वृहस्पतिवार को कुशल और दक्ष डॉक्टरों द्वारा छात्राओं का ईलाज किया जायेगा। इतना ही नहीं यहाँ छात्राओं के लिए नि:शुक्ल दवा की व्यवस्था भी है। डॉ सविता भारद्वाज ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य दो आधारभूत चीजें हैं। इन्हीं दोनों के समन्वय हेतु एवं नई शिक्षा नीति -2022को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गयी है। छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का आश्वासन देते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आनन्द विद्यार्थी ने कहा कि छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर यह चिंता हर अभिभावक को होती है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. रेनू पटेल मुख्य चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग ने छात्राओं के हित में सदैव तत्पर रहने की बात कही। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. निरंजन कुमार यादव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संगीता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

छात्रों के धरना प्रदर्शन को विधायक ने दिया समर्थन, कहा….

छात्रों के धरना प्रदर्शन को विधायक ने दिया समर्थन, कहा….

गाजीपुर। पीजी कॉलेज के छात्रों ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा बीए, बीएससी, बीकॉम, बीपीई, प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म में लिए गए अतिरिक्त शुल्क 500 छात्रों को वापस कराने को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन पीजी कॉलेज के छात्र संघ भवन पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहे। छात्रों ने कहा कि जब तक अतिरिक्त शुल्क वापस नहीं किया जाता है तब तक धरना जारी रहेगा। छात्रों के इस धरना प्रदर्शन को सदर विधायक जैकिशन साहु, डॉ समीर सिंह और एनएसयूआई संगठन का समर्थन मिला। सदर विधायक ने कहा कि छात्रों कि मांग जायज है। जल्द से जल्द विश्वविद्यालय व प्रशासन छात्रों की मांग पूर्ण नहीं करता है तो इसे जन आंदोलन बनाकर आगे कि लड़ाई लड़ी जाएगी। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में पंकज पांडेय, दीपक उपाध्याय, अनुज कुमार भारती, प्रवीण विश्वकर्मा, उजाला जायसवाल, दुर्गेश यादव, राहुल यादव जरगो, शिवम पाल, अभिषेक यादव, रूद्र प्रताप चौबे, प्रवीण पाण्डेय, रविकान्त यादव रवि, धन्नजय कुशवाहा, अभिलाष यादव, मो0 परवेज, अच्छेलाल भारती, अभिषेक वर्मा, निखिल राज भारती, धीरज सिंह, राज कुमार सरोज, सुजीत कुमार सरोज, विनय सिंह, राजू पाण्डेय, अंकित राव, राहुल कुमार, अरुण कुमार, दीपक कुमार, हिमांशु तिवारी, मनीस्वर सिंह यादव, अभिषेक द्विवेदी, विकास यादव, अनिल कुमार, अभिषेक सिंहानिया, कमलेश गुप्ता, चन्द्रजीत यादव, आकाश सिंह, बृजेश सिंह शेरूवल व रघुराज प्रताप सिंह सहित इत्यादि छात्र मौजूद थे।

दुग्ध वाहन और स्कूली वैन में हुई टक्कर,चालक सहित दो बच्चे घायल

गाजीपुर।शुक्रवार की दोपहर नंदगंज थाना क्षेत्र के फोरलेन पर नैसारा हनुमान मंदिर के पास दुग्ध वाहन और स्कूली मैजिक वैन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में मैजिक चालक सहित दो बच्चे घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एमकेटीएम पब्लिक स्कूल नैसारा की एक बजे छुट्टी होने पर मैजिक वैन चालक बच्चो को लेकर घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान नैसारा फोरलेन पर हनुमान मंदिर के पास रोड क्रास करते समय गाजीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार दुग्ध वाहन से सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मैजिक चालक कुबेर पासवान (55) और बच्चे परी यादव (7), निवासी कुंवरपुर तथा भरत (6) निवासी देवसिहां घायल हो गए। घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उपचार के बाद चिकित्सको ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि घायल बच्चों का उपचार स्थानीय चिकित्सक से कराया गया। इस संबंध में नंदगंज थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुग्ध चालक और वाहन कब्जे में ले लिया गया।

लूट की घटना को देने जा रहा था अंजाम

ग़ाज़ीपुर।शुक्रवार को सुहवल थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तमंचा लहराते हुए भाग रहे अपराधी को ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग के पास गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट की बाइक सहित असलहा और कारतूस बरामद किया।
मालूम हो कि प्रभारी निरीक्षक तारावती उपनिरीक्षक राम कुमार दुबे, उपनिरीक्षक दिग्विजय नाथ तिवारी और पुलिस कर्मियों के साथ मेदिनीपुर तिराहा पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया। पास आने पर जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, बाइक सवार तमंचा लहराते हुए जमानिया की तरफ भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा करने लगी। ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग के पास उसे दौड़ा कर गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार में आया बदमाश इजरी गांव निवासी निखिल यादव है। यह शातिर किस्म की अपराधी है। इसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो तारतूस और एक बाइक बरामद हुआ है। पूछताछ में अभियुक्त ने उसके पास जो बाइक बरामद हुई है, उसे उसने महीनों पहले वाराणसी से लूटा था। आज भी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था।

भाजपा प्रत्याशी के लिए पंकज सिंह चंचल ने किया जनसंपर्क

गाज़ीपुर।करंडा द्वितीय, जिला पंचायत सदस्य पद के उप चुनाव की जैसे जैसे मतदान तिथि नजदीक आ रही है। वैसे वैसे भाजपा प्रत्याशी शैलैश कुमार राम के पक्ष मे भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क तेजी से बढ रहा है।शुक्रवार को शैलैश राम के पक्ष मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के प्रतिनिधि पति पंकज सिंह चंचल ने क्षेत्र के खिदिरपुर और मेहरौली मे घर घर सम्पर्क करते हुए भाजपा सरकार के कार्यों का वर्णन किया।उन्होंने कहा कि भाजपा देश और प्रदेश का विकास संकल्पित रुप से कर रही है। भाजपा ही करंडा क्षेत्र का चतुर्मुखी विकास करेगी। उन्‍होने कहा कि क्षेत्र की जनता भाजपा प्रत्‍याशी शैलेश राम को आशीर्वाद दे। करंडा का विकास जिला पंचायत के माध्‍यम से कराया जाएगा। करंडा द्वितीय क्षेत्र जिले का माडल क्षेत्र होगा। इस अवसर पर अरविंद सिंह, बबलू, आयुष, प्रमोद, संजीव, पप्‍पू, सोनू, रवि, राहुल प्रधान, गोलू सिंह आदि लोग उपस्थित थे।