All posts by UP Fast News

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया दिव्यांग बच्चों से संवाद,वितरित की सहायक उपकरण

गाजीपुर। आनंदीबेन पटेल राज्यपाल उत्तर प्रदेश का शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। राज्यपाल के जनपद भ्रमण कार्यकम स्थल पुलिस लाईन सभागार एवं परिसर मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमे दिव्यांग बच्चो से संवाद कार्यक्रम के साथ दिव्यांग बच्चो मे व्हीलचेयर एवं अन्य उपकरण के साथ रिफ्रेसमेंट आदि का वितरित किया गया। तत्पश्चात राज्यपाल द्वारा विवेकाधीन कोश से सेवा कार्य हेतु समर्पित बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।परिसर मे ही स्टाल के माध्यम से विभिन्न विभागो द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरान्त पुलिस लाईन सभागार मे विभिन्न विभागो की जनकल्याणकारी योजनाओ के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/सामग्री वितरण किया गया।
राज्यपाल ने 27 फरवरी 2026 को पुलिस लाईन सभागार मे पूर्वान्ह 10 बजे अपने निर्धारित समय से पहुचकर विभिन्न कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। भ्रमण के दौरान उन्होने दिव्यांग बच्चो से संवाद स्थापित कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। दिव्यांगजनों को वहीलचेयर एवं अन्य उपकरण आदि का वितरित किया। जिससे उन्हें अपने जीवन में सुविधा हो सके। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चो द्वारा ‘‘तारे जमीन पर‘‘ गीत पर भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीबों और वंचितों के जीवन में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना ही प्राथमिकता है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है। राज्यपाल ने बच्चों से उनकी शिक्षा, रुचियों, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दिव्यांगता किसी की प्रतिभा और क्षमता में बाधा नहीं बन सकती। दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के साथ वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस लाईन परिसर मे विभिन्न विभागो द्वारा स्टाल मे माध्यम से प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसका राज्यपाल ने अवलोकन कर जानकार ली गई।
तत्पश्चात राज्यपाल पुलिस लाईन सभागार मे विभिन्न विभागो की जनकल्याणकारी योजनाओ के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/सामग्री का वितरण किया । जिसमे 200 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो को प्री-स्कूल किट का वितरण, पोषण अभियान के अन्तर्गत 10 पोषण पोटली का वितरण, 100 आयुमान कार्ड का वितरण, स्वामित्व योजना के अन्तर्गत 300 लाभार्थियो को घरौनी का वितरण, मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 200 लाभार्थियों को चाभी का वितरण, 100 कृषको को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र, 150 पी एम सूर्य योजना के लाभार्थियो को प्रमाण पत्र वितरण, 100 जीरो पावर्टी के अन्तर्गत अन्त्योदय नवीन राशन कार्ड का वितरण, श्रम विभाग द्वारा संचालित 225 लाभार्थियो को प्रमाण पत्र वितरण,  मुख्यमत्री युवा उद्यमी अभियान के 250 लाभार्थियों को डमी चेक का वितरण किया गयां । इस दौरान सभागार मे बाल विकास पुष्टाहार विभाग के कार्यकम मे आंगनबाड़ी  बच्चो द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ  दीं गई जिनकी राज्यपाल ने सराहना करते हुए बच्चो को फलो की टोकरी एंव चॉकलेट का वितरण किया । इस दौरान महिला महाविद्यालय के छात्राओ द्वारा महिला सुरक्षा पर संबोधन एवं शिक्षा पर सरकारी संस्थाओ की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम मे राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवन्त ने राज्यपाल का स्वागत वन्दन करते हुए कहा कि आपका जनपद गाजीपुर में आना महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है आपने अपने जीवन में प्रारम्भ से ही विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए अपने देश और समाज की सेवा की है वो सभी के लिए बहुत ही प्रेरणा और शिख है।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने राज्यपाल का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए कहा कि आप महोदया के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, दिव्यांगजनों के कल्याण तथा समाज के वंचित वर्गो के प्रति संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टि को निरंतर नई दिशा मिली है। महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, बच्चो के सर्वार्गीण विकास तथा दिव्यांगजनों के सम्मानजनक जीवन के लिये आपके मार्गदर्शन और करूणामय दृष्टिकोण ने हम सभी को प्रेरित किया है। विशेष रूप से टी0बी0 रोगियों के प्रति आपकी मानवीय संवेदना, नियमित समीक्षा पोषण में सहयोग, उपचार की निरंतरता तथा टी0बी0 मुक्त समाज की दिशा में दिए गए आपके स्पष्ट दिशा निर्देश जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सशक्त प्रेरणा है। आपके प्रयासो से टी0बी0 रोगियों को न केवल चिकित्सकीय उपचार बल्कि समाजिक सम्मान और आत्मबल भी प्राप्त हो रहा है।महोदया आज इस अवसर पर प्रशासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्क्षय सरिता अग्रवाल,  पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, सिद्धार्थ राय, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।  

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने कराया पत्रकारों का बीमा

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की अनूठी पहल: होली पर पत्रकारों को मिला बीमा सुरक्षा का उपहार

ग़ाज़ीपुर। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत अपने सदस्यों की सुरक्षा और कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। होली के पावन पर्व के अवसर पर, संगठन ने अपने सभी सदस्यों को दुर्घटना और ट्रैवल बीमा की सौगात दी है। बुधवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से इस बीमा प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक सिंह और महासचिव वसीम रज़ा ने बताया कि पत्रकारों को फील्ड में काम के दौरान कई जोखिमों का सामना करना पड़ता है। उनके जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पहले चरण में सदस्यों का बीमा कराना शुरू कर दिया गया है।
इंडिया पोस्ट बैंक के ब्रांच मैनेजर अभिषेक शर्मा ने योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह बीमा दुर्घटना की स्थिति में और यात्रा बीमा, यात्रा (Travel) के दौरान होने वाले नुकसान की भी भरपाई करेगा। उन्होंने बैंक द्वारा दी जाने वाली अन्य उपभोक्ता सुविधाओं से भी सदस्यों को अवगत कराया।
संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठन अपने हर सदस्य के सुख-दुख में साथ खड़ा है और यह बीमा योजना पत्रकारों के परिवारों को भविष्य के प्रति आश्वस्त करेगी।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय, सुनील गुप्ता, सुजीत कुमार सिंह, सुनील सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, मुकेश उपाध्याय, आरिफ़, कमलदेव राय, महताब, इन्द्र बहादुर सिंह, सुजीत सिंह प्रिंस, सुमित श्रीवास्तव, कमलेश यादव, डॉ शरद वर्मा, प्रभाकर सिंह, सोनू कुमार, जावेद, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, अरुण तिवारी, सऊद अंसारी, राघवेन्द्र सिंह, अजय राय बबलू, प्रशांत सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

मजदूरो ने भरी हुंकार,19 सूत्रीय का सौंपा मांग पत्र

मजदूरो ने भरी हुंकार, पुरानी पेंशन बहाल, संविदाकर्मियो को नियमित व पत्रकारो को सुरक्षा की हुई मांग

गाजीपुर। भारतीय मजदूर संघ अपने देशव्यापी अभियान के तहत जनपद मुख्यालय स्थित सरजू पाण्डेय पार्क में बुधवार को 19 सूत्रीय मांग पत्र सूबे के मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र अपर जिलाधिकारी को सौपा गया। इसकी जानकारी देते हुए संघ के जिला मंत्री दीपक राय ने बताया कि भारतीय मजदूर संध एक राष्ट्रवादी संगठन है और पारस्परिक सहयोग के आधार पर कार्य करता है। आज मजदूर और कर्मचारी महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी उपेक्षाओं के कारण अत्यंत परेशान है। आंगनबाड़ी बहनों के लिए सरकार के द्वारा तय किए गए मानदेय को भी नहीं लागू किया जा रहा है। आशा एवं आशा संगिनी बहनों के साथ भी पूर्ण रूप से अन्याय हो रहा है। संविदा कर्मियों को आउटसोर्सिंग के नाम पर उनको समय पर वेतन नहीं दिया जाता है तथा नौकरी से निकाले जाने का भय सदैव रहता है। उनके लिए कोई नियमावली भी नहीं बनाई गई है। सफाई कर्मचारी को बिना सुरक्षा उपकरण के ही कार्य कराया जाता है और उचित वेतन भी नहीं दिया जाता है। एनएचएम में कार्य कर रहे संविदा कर्मियों को बीमा का लाभ देने के लिए केंद्र सरकार से बजट मिला, लेकिन उसे भी अभी तक लागू नहीं कराया गया। स्थानांतरण का भय दिखाकर उनका शोषण किया जाता है। वेतन विसंगतियां पहले से ही विद्यमान है। 108 व 102 एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मियों को वार्ता के बाद भी अभी तक वापस नहीं लिया गया। वो भुखमरी में जी रहे हैं। पटरी रेहाड़ी दुकानदारों को प्रतिदिन उत्पीड़न और जलालत झेलनी पड़ती है। असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे दिहाड़ी मजदूर, ग्रामीण मजदूर, नाई, धोबी, दर्जी अन्य सभी को कोई सामाजिक सुरक्षा व प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था भी नहीं है। सरकारी कर्मचारियों की बहुत समय से चली आ रही पुरानी पेंशन की मांग को सरकार ने अभी तक पूरा नहीं किया है। उसी के क्रम में 25 फरवरी 2026 को अपर जिलाधिकारी के माध्यम से आपको संबोधित 19 सूत्रीय यह ज्ञापन इस आपेक्षा के साथ प्रेषित है कि इन ज्वलंत समस्याओं पर विचार कर समाधान करने का कष्ट करें। आशा कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए व उन्हें प्रोत्साहन राशि के स्थान पर मानदेय दिया जाए, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करें और मानदेय में वृद्धि की जाये, प्रदेश की डिस्टिलरी एवं शुगर उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों के त्रिपक्षीय समझौते का जल्द से जल्द निवारण कर आदेश जारी किया जाए, एनएचएम के सभी संविदा कर्मियों की बीमा, स्थानांतरण, वेतन विसंगतियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। आयुक्त व निबन्धक सहकारिता उ.प्र. के निर्गत वेतनमान पुनरीक्षण व विसंगतियों का निराकरण करते हुए 16 बैंकों के वेतनमान पुनरीक्षण करने एवं जिला सहकारी बैंकों में सहायक महाप्रबंधक के पद का सृजन किया जाये।
बैंकिंग उद्योग में 5 दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया जाये। वर्ष 2001 से पूर्व के संविदा कर्मचारियों को नियमित करने व उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मृतक आश्रितों को नौकरी देने के आदेश का अनुपालन कराया जाए। निकायों में वर्षों से वाहन चालक का कार्य करने वाले समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ड्राइवर के रिक्त पदों पर समायोजित किया जाए। निकायों में पं. दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस योजना को लागू किया जाए। पटरी रेहाड़ी दुकानदारों को समुचित स्थान दिया जाये एवं उनका उत्पीड़न बंद किया जाये। ई रिक्शा, आटो को स्टैंड दिया जाए। ई रिक्शा चालक, आटो चालक, धोबी, दर्जी, बढ़ई, लुहार, मोची, कुम्हार को मजदूर की श्रेणी प्रदान की जाए और सामाजिक सुरक्षा दिया जाए। कृषि ग्रामीण एवं दिहाड़ी मजदूरों का पारिश्रमिक तय किया जाए एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। संविदा व निविदा सफाई कर्मचारियों को 18 हजार रूपये का वेतन दिया जाए एवं उन्हें नियमित किया जाए। 108 व 102 एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की बहाली हो एवं धन उगाही को बंद किया जाए। संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियमावली बनाई जाये। मिड-डे मील के कर्मचारियों का मानदेय 10 हजार रूपया किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाये। पत्रकारों व श्रमजीवी पत्रकारों को सुरक्षा बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए।

डीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण बोलें-किसी प्रकार की लापरवाही न हो

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने लुदर्स कान्वेन्ट बालिका इण्टर कालेज शास्त्रीनगर के परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्ट्रागं रूम, सीसीटीवी कैमरा रूम, परीक्षा कक्षों में जाकर गहनता से निरीक्षण किया। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया। वही अपने-अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेटो को भी परीक्षा के दौरान निरन्तर भ्रमणशील रहकर  शान्ति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी, यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। जिन परीक्षा केंद्रों पर नकल कराते पाया गया तो संबंधित परीक्षा केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेट किया जाएगा। उन्होंने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट/केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केन्द्रों के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, इसका पूर्णतः ध्यान रखा जाए। उन्होने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आस पास स्थित कम्प्यूटर, फोटो कापी की दुकानें भी बन्द रखी जाएं, इसका पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने उक्त विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा कक्ष तथा प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक को देखा, उन्होंने  संबंधित प्रधानाचार्याे को निर्देश दिया कि परीक्षा को सुचितापूर्ण संपन्न कराना है। इसको देखते हुए सीसीटीवी कैमरे पूर्णतया संचालित रहें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक विद्यालय में स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से भी परीक्षा पर पूरी नजर रहेगी सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराई जाए।

स्मार्ट मीटर को लेकर अधिकारियों को दी गई विस्तृत ट्रेनिंग

गाजीपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर अधिकारियों को दी गई विस्तृत ट्रेनिंग

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत गाजीपुर विद्युत वितरण मंडल में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर स्मार्ट मीटर संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी खंडों के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं GMR के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जीएमआर के प्रतिनिधियों द्वारा स्मार्ट मीटर से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में विशेष रूप से नेट मीटर उपभोक्ताओं के नेट मीटर कॉन्फ़िगरेशन, स्मार्ट मीटर में फ्लैग ऑन करने की प्रक्रिया, बिल जनरेट न होने के कारणों एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर जीएमआर के जोनल हेड राहुल राजपूत, सर्कल मैनेजर पीयूष कुमार, आईटी टीम के पंकज कुमार, डिविजनल मैनेजर इंद्रजीत कुमार एवं अबरार अहमद सहित चारों खंडों के अधिशासी अभियंता, समस्त उपखंड अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, उन्हें पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि स्मार्ट मीटर की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समय से बिल जनरेट किए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से समय पर बिल प्राप्त हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए ऊर्जावान एवं UPPCL Smart App डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे उपभोक्ता प्रतिदिन अपनी बिजली खपत की जांच स्वयं कर सकें और पारदर्शिता बनी रहे।
बैठक में स्मार्ट मीटर व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने पर जोर दिया गया।

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथ न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवींद्र जायसवाल का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मंत्री ने जनपद गाजीपुर मे एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद मुख्यालय पर लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह सभागार मे जनप्रतिनिधियों से भेट/वार्ता, पार्टी संगठन के साथ समन्वय बैठक की।
मंत्री रवींद्र जायसवाल ने जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेंट सभागार मे लॉयन आर्डर एंव जनपद के सार्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्हाने उद्यान,पशुपालन,दुग्ध,वन विभाग,सहकारिता,मत्स्य, ग्राम्य विकास विभाग (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन),मनरेगा, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण), नगर विकास प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/पी०एम०स्वनिधि, पंचायती राज विभाग, निजी लघु सिंचाई/लघु एवं सीमान्त कृषकों को आर्थिक सहायता (निः शुल्क)अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत नेडा एवं पीएम सूर्यघर, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, पर्यटन विभाग,बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, खेल कूद विभाग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जिला सेवायोजन विभाग,चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य, होम्योपैथिक विभाग, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक विभाग दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, नगर विकास (नगरीय पेयजल) लो०नि०वि०, प्रान्तीय खण्ड, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जल निगम नगरीय, निर्माण कार्य के अतिरिक्त अन्य विभागो की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर अधिकारियो को अपने-अपने विभागो मे कुछ नवाचार करने का निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक पात्रों को सरकार की योजनाओ का लाभ मिल सके। मंत्री जी जनपद मे शासन द्वारा संचालित योजनाओ/परियोजनाओ को धरातल पर उतारते हुए उसे मानक के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ त्वरित गति से निर्धारित समयांतराल मे पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की लाभपरक योजनाओं वंचित न रहे अधिकारी विशेष ध्यान दे। मंत्री ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्रामो लगने वाले बाजारो मे महिलाओ के लिए शौचालय व पीने के लिए शुद्ध पेय जल की व्यवस्था कराई जाए। मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि जनपद मे गठित समूहो की महिलाओ से न्याय पंचायत स्तर पर लगने वाले बाजारों मे सुक्ष्म जलपान की दुकाने खुलवाई जाए जिससे उन्हे रोजगार के अवसर प्राप्त हो।
बैठक के दौरान विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, ने जिला पंचायत राज अधिकारी का निर्देश दिया कि ग्राम सभाओं में बनाए गए ग्राम सचिवालय को प्रतिदिन खोला जाए तथा उसमें तैनात पंचायत सहायक अनिर्वाय रूप से बैठे। उन्होने ने यह भी कहा कि ग्राम सचिवालय में अशिक्षित व्यक्ति भी आते है जिन्हे अक्षर का ज्ञान नही होता है जिससे उन्हे सरकारी योजनाओ के बारे में जानाकरी नही हो पाती है इसके लिए ग्राम सचिवालय के दिवालो पर पेंटिग के माध्यम से सरकार की लाभ परक योजनाओं को दर्शाते हुए लोगो को जागरूक भी किया जाए। ग्राम सचिवालय मे ही पात्रो का सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए पंजीकृत किया जाए। जिलाधिकारी अविनाश कुमार मे बैठक मे मंत्री जी को आश्वस्त किया कि आप द्वारा दिए गए निर्देशो का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
बैठक मे राज्य सभा सांसद डा0 संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी,एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

वेलफेयर क्लब द्वारा 29 वे शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब द्वारा 29वे शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को लंका मैदान स्थित मैरिज हॉल में किया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम नगीना सिंह यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी, विशिष्ट अतिथि संजय कुमार सोनी जिला प्रोवेशन अधिकारी, पारस नाथ यादव जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी तथा क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि क्लब द्वारा जनपद में इतने बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता करा कर बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को सम्मान देने का क्लब का प्रयास गौरवमई एवं अद्भुत है, बच्चों के अंदर छुपे बहुमुखी प्रतिभा को तराश कर मंच देने का कार्य क्लब ने जो किया है इसके लिए क्लब के सारे पदाधिकारियों और सदस्यों को मैं सेल्यूट करता हूं उम्मीद करता हूं कि यह बच्चे क्लब के माध्यम से प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा को मुकाम दे सकेंगे। प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि संजय कुमार सोनी ने जिले के अंदर नृत्य की प्रतिभा को देखकर आश्चर्यचकित होकर कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से एक प्रस्तुति देकर हम सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयासों में हमेशा एक सहयोगी के रूप में तत्पर रहूंगा। जबकि विशिष्ट अतिथि पारस नाथ यादव ने बच्चों के बौद्धिक एवम बहुमुखी विकास के लिए क्लब की प्रशंसा करते हुए क्लब के अन्य विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की।
अतिथियों का स्वागत सचिव रामनाथ कुशवाहा तथा संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने किया। क्लब पर्यावरण प्रभारी प्रतीक यादव ने निर्णायक मंडल सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल सदस्यों में वाराणसी से ऋषभ यादव, पियूष किशन तथा गाजीपुर की प्रिंसेस बकस्टार मानसी वर्मा शामिल रहे।
इस प्रतियोगिता में जनपद तथा गैर जनपद से 187 प्रतियोगी शामिल रहे। प्रतियोगिता का परिणाम देर शाम प्रतियोगिता स्थल पर ही घोषित किया गया। निर्णायक मंडल के अनुसार एकल जूनियर में खुशी आबिदा फंक डांस क्लासेज प्रथम, आराध्या सिंह सेंट मैरीज कान्वेंट स्कूल, मेंहल सहाय सेंट जॉन्स स्कूल, शिवानी वर्मा संयुक्त रूप से द्वितीय, हरुप कौर आहूजा शिव डू डाँस तृतीय जबकि सलोनी यादव एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, प्राची तथा आर्यन पटेल शिव डू डाँस तथा प्रियांशु तिवारी द प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया। इसी प्रकार एकल वरिष्ठ वर्ग में विक्की फ़्यूज़न फंक डांस क्लासेज तथा अदिति सिंह एड़ूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर संयुक्त रूप से प्रथम, एंजल चौरसिया रामदूत इंटरनेशनल स्कूल तथा ओम कुमार वाराणसी संयुक्त रूप से द्वितीय, पॉपिंग आरएस सिद्धार्थ इण्टर कालेज तृतीय स्थान पर रहे जबकि शुभम रितेश शिव डू डाँस, संध्या कुमारी कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर, मीनाक्षी सिन्हा एड़ूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, निहारिका जवाहर नवोदय विद्यालय का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया। युगल नृत्य में शिखा व सिमरन शिव डू डाँस प्रथम, शिवानी व खुशी फंक डांस क्लासेज द्वितीय तथा संजना व तन्नू जवाहर नवोदय विद्यालय तृतीय स्थान पर रहे। जबकि अन्वी व हरुप कौर आहूजा शिव डू डाँस, सौम्या व सुहानी एवरग्रीन पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
इसी प्रकार समूह नृत्य में स्ट्रेंजर गर्ल्स ग्रुप व कंतारा ग्रुप जवाहर नवोदय विद्यालय प्रथम, खुशी ग्रुप फंक डांस क्लासेज द्वितीय, सूरज बिंद ग्रुप गणेशा डांस ऐकेडमी तृतीय स्थान पर रहे। जबकि अनुप्रिया ग्रुप सूरज इंटरनेशनल स्कूल लक्ष्मी ग्रुप सनराइज पब्लिक स्कूल तथा सुभी ग्रुप संत कबीर पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कारों के लिए चुना गया। प्रतियोगिता का सफल संपादन पीजी कालेज टेरी के कुशल छात्रों द्वारा किया गया जबकि तकनीकी संचालन क्लब पदाधिकारी सत्यदेव दूबे तथा अजय यादव ने किया तथा संचालन क्लब जनपद गवर्नर पवन पांडेय ने किया। क्लब ऑडिटर डा0 जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी विजयी प्रतिभागियों को क्लब द्वारा आयोजित होने वाले “29वें वेलफेयर उत्सव” में शील्ड व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
इस अवसर पर अनिल सर, राजेश महतो, संजय वर्मा समेत क्लब के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न; अभिषेक सिंह अध्यक्ष और वसीम रज़ा बने महासचिव

गाज़ीपुर। जिला पंचायत सभागार में रविवार को ‘प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन’ का भव्य शपथ ग्रहण एवं परिचय पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रादेशिक और जिला स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, जहाँ पत्रकारों के हितों और सुरक्षा पर गंभीर चर्चा हुई।
नई कार्यकारिणी की घोषणा:
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष और वसीम रज़ा को जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदीप शर्मा को सह सचिव,इसके साथ ही अनिल कुमार व शिवेश कुमार पाण्डेय ‘पंकज’ को उपाध्यक्ष, सुजीत कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष और सुनील गुप्ता को आय-व्यय निरीक्षक के रूप में शपथ दिलाई गई। जिला कार्यकारिणी में प्रभाकर सिंह, सुनील सिंह को शपथ दिलाकर परिचय पत्र वितरित किए गए।

यशवन्त सिंह (एडिटर इन चीफ़, भड़ास मीडिया): मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने वर्तमान दौर में पत्रकारिता की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और जनपद के पत्रकारों का मार्गदर्शन करते हुए निर्भीक पत्रकारिता का आह्वान किया।
सरिता अग्रवाल (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद): उन्होंने कहा कि पत्रकार जहाँ कमियों को उजागर करते हैं, वहीं उन्हें विकास कार्यों को भी सकारात्मक लेखनी से प्रोत्साहित करना चाहिए।
राजकुमार सिंह (अध्यक्ष, क्षत्रिय युवा महासभा): उन्होंने पत्रकारों के जोखिम भरे काम को देखते हुए सरकार से उनके लिए मानदेय और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की।
शशिकांत मिश्र (प्रदेश अध्यक्ष): उन्होंने बलिया और गाज़ीपुर के पत्रकारों के बीच भाईचारे और एकजुटता पर बल दिया।
पत्रकार सुरक्षा और बीमा का संकल्प:
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एसोसिएशन जनपद के पत्रकारों के मान-सम्मान और हितों के लिए “सुरक्षा कवच” की तरह कार्य करेगा। उन्होंने घोषणा की कि संगठन जल्द ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बीमा योजना लागू करने की दिशा में कार्य करेगा।
सम्मान और सांस्कृतिक छटा:
कार्यक्रम में डॉ. डीपी सिंह ने गायकी के माध्यम से पत्रकार और चिकित्सकों के संबंधों को रेखांकित किया। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी कुंवर वीरेंद्र सिंह, रक्तवीर शीर्षदीप, गायक राकेश कुमार और कुशल संचालक संजीव अरुण सहित सभी मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय ने नई टीम को बधाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन संजीव अरुण ने किया और अंत में जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंटू प्रधान , राजेश सिंह, सुधीर प्रधान, राजकुमार सिंह, विशाल चौरसिया, सुनील यादव, मोहन तिवारी, इकरार, आसिफ, कृपा शंकर सिंह, संजय सिंह ,इंद्र बहादुर सिंह विनीत कुमार दुबे, पवन मिश्रा, अनिल उपाध्याय, शशिकांत तिवारी, मुकेश उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार सिंहासन सिंह यादव, फूलचंद सिंह , एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

डीएम ने किया विभिन्न मतदेय स्थलों का  निरीक्षण

गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आज विधान सभा क्षेत्र 376-जंगीपुर के विभिन्न्न मतदेय स्थलो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज मे भाग संख्या-338 से 346 तक के बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। सभी बूथ लेवल अधिकारी को चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशो का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदेय स्थल पर उपस्थित बूथ लेवल ऑफिसरों से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद नागरिकों से संवाद कर निर्वाचक नामावली से संबंधित स्थिति जानी।
जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की प्रक्रिया संचालित है, जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश में निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया जा चुका है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है, तो वह फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकता है। फॉर्म-6 ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरा जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए वोटर डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन ऐप का उपयोग किया जा सकता है। आवेदन के उपरांत बीएलओ द्वारा नियमानुसार सत्यापन किया जाएगा। बताया कि अपमार्जन  हेतु फार्म-7 तथा जिन मतदाताओ के नाम मे संशोधन और स्थल परिवर्तन करना है तो वे फार्म-8 भरकर अपने बूथ लेवल अधिकारी को देगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिन नागरिकों ने पहले से अपना मोबाइल नंबर मतदाता सूची से लिंक कर रखा है, वे वोटर हेल्पलाइन ऐप पर मोबाइल नंबर दर्ज कर परिवार के सभी सदस्यों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में एक साथ देख सकते हैं। जिनका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, वे भी वोटर डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर अपना नाम खोज सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सत्यापन के बाद भी नाम सूची में नहीं मिलता है, तो फॉर्म-6 भरना अनिवार्य होगा। फॉर्म भरते समय आवेदक को अपना विवरण प्रस्तुत करना होगा।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं की फोटो खराब है अथवा जो “नो मैपिंग” की श्रेणी में आते हैं, वे अपने संबंधित बूथ पर उपस्थित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक सुधार करा सकते हैं। उन्होने बताया कि जनपद मे मतदाताओं की सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है जहॉ आमजन को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी बीएलओ को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है, एसडीएम स्तर के अधिकारी भी उपलब्ध हैं और पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए नागरिक वोटर हेल्पलाइन ऐप अथवा निर्वाचन आयोग के पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नई सुविधा के अंतर्गत नागरिक बीएलओ को कॉल रिक्वेस्ट भी भेज सकते हैं, जिस पर संबंधित बीएलओ स्वयं संपर्क करेंगे। मौके पर तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार बिरनों एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

जनपद न्यायाधीश ने किया वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारंभ

गाजीपुर ।उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन रविवार को जनपद न्यायालय परिसर में किया गया है। शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा यह कहा गया कि जनपद के समस्त नागरिकों की सुविधा हेतु सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच से देने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा यह बताया गया कि शासन की समस्त योजनाओं के विषय में आमजन को जागरुक करने में यह शिविर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। शिविर के नोडल अधिकारी शक्ति सिंह, अपर जिला जज कक्ष संख्या-01 द्वारा यह कहा गया कि शिविर में विभिन्न विभागों के 45 स्टाल लगाए गए थे। शिविर बहुआयामी था। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण एवं परामर्श, सभी प्रकार की पेंशन, बिजली एवं पानी के बिल, सभी प्रकार की बीमा योजनायें, राशनकार्ड, आधार कार्ड या कोई भी अन्य योजना, जिसकी आवश्यकता आमजन को दैनिक जीवन में होती है, उन सभी का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया।
प्रदर्शनी/मेगा शिविर के विभिन्न विभागो यथा- जिला सूचना विभाग, प्रोबेशन विभाग एवं पुलिस विभाग मिशन शक्ति, कृषि विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग, जिला मत्स्य विभाग, जिला दुग्ध, जिला उद्यान, डीसी एनआरएलएम , खादी ग्राम उद्योग, कृषि विपणन,  जिला पूर्ति विभाग, जिला कार्यक्रम, समाज कल्याण एवं कल्याण सेक्टर के सभी विभाग, बेसिक शिक्षा, चिकित्सा, वन विभाग, यूपी डास्प, जिला अग्रणी प्रबन्धक, महिला कल्याण विभाग एवं जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, पर्यटन विभाग, आजीविका मिशन, ग्रामोद्योग विभाग,खाद्य रसद विभाग द्वारा गेहू खरीद हेतु पंजीकृत/नवीनिकरण, एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी/स्टाल लगाए गए थे, जिनका फीता काटकर अवलोकन जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं जिला विधिक के सचिव द्वारा किया गया। अवलोकन के उपरानत जनपद न्यायाधीश द्वारा समस्त विभागों द्वारा लगाए गए स्टालो पर उपस्थित होकर सभी योजनाओं की जानकारी ली तथा विभागो द्वारा अपनी-अपनी लाभकारी योजनाओ सेे लाभार्थियों को लाभन्वित कराते हुए सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ की जानकारी भी दी गई।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अर्चना द्वारा यह बताया गया कि शिविर के माध्यम से सभी प्रकार के कैम्प में कुल 21971 व्यक्तियों को लाभ प्राप्त हुआ। मेगा शिविर कैम्प में ग पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं आयुषमान कार्ड, स्वम सहायता समूह की महिलाओं को डेमो चेक आदि भी वितरित किए गए। शिविर में मौके पर ही आवेदन किए जाने की सुविधा भी प्रदान की गया। इस शिविर में पुलिस विभाग द्वारा पंडाल लगाई गई, जिसमें हेल्पलाईन एवं साइबर अपराध से संबंधित विशेष जानकारी प्रदान की गई। बैंकों द्वारा वैयक्तिक ऋण एवं अन्य प्रकार के ऋण हेतु आवेदन कर पाने की सुविधा प्रदान की गयी। दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं बैसाखी का वितरण न्यायाधीश के कर कमलो द्वारा लाभार्थी को वितरित किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन के दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार के माध्यम विभिन्न ब्लाको से महिलाओं को अन्नप्रासन एवं गोभराई का कार्य किया गया जिसमें न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी द्वारा बच्चो को खीर चटाकर सम्पन्न किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी द्वारा न्यायालय परिसर मे पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पी.ओ. (एम.ए.सी.टी) संजय हरिशुक्ला, सिविल बार संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह, न्यायिक अधिकारीगण अली रजा, अलख कुमार, रामअवतार प्रसाद, विजय कुमार, नूतन द्विवेदी, अमित कुमार, अनन्त कुमार, संदेश कुमार पासवान, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राकेश कुमार3कहिकिहकमततहअह मिश्रा, क्षेत्राधिकारी (नगर) शेखर सेंगर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, वादकारीगण व न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।