All posts by UP Fast News

कारगिल विजय दिवस: दयाशंकर मिश्र दयालु ने शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित,बोलें-हमें गर्व है कि मैं गाजीपुर की धरती पर पैदा हुआ

गाजीपुर।कारगिल विजय दिवस की 26 वें स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के बीच गाजीपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री आयुष एवं औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि हमें गर्व है कि मैं गाजीपुर की धरती पर पैदा हुआ। पूरे भारत में गाजीपुर की जो पहचान है वह इन सैनिकों की शहादत की वजह से है या तो प्राचीन ऋषि मुनियों की धरती होने के कारण है। गाजीपुर में गहमर एक  ऐसा गांव है जहां घर-घर से सैनिक है ।उन्होंने इस अवसर पर कारगिल शहीद की परिजनों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध जहां 2 महीने तक चला था वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में भारत में इतनी प्रगति कर ली है कि ऑपरेशन सिंदूर मात्र तीन दिन में ही समाप्त हो गया और भारत को विजयश्री मिली। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश बदल रहा है तथा लखनऊ से ब्रह्मोस मिसाइल तैयार होकर के पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है । भारत सरकार ने 26000 करोड रुपए का रक्षा उपकरण का निर्यात किया है । उन्होंने आगे कहा कि कारगिल युद्ध में या किसी भी रूप में सेवा में अपनी शहादत देने वाले सैनिकों के परिजन हों या पूर्व सैनिक उनको कहीं भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। उत्तर प्रदेश सरकार अब गांव-गांव में खेल का मैदान एवं स्टेडियम बनवा रही है जिससे आने वाली पीढ़ी स्वस्थ समृद्ध एवं भारत मां की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रह सके।
विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि भारत के वीर जवानों ने देश की आन-बान-शान के खिलाफ दुश्मनों के दुस्साहस को सदैव मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने अपना बलिदान देकर भी भारत की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखा है। कारगिल विजय दिवस हमें यही संदेश दे रहा है। जिन वीर सैनिकों ने देश को सुरक्षित रखने के लिए अपना बलिदान दिया है, उनकी प्रेरणा है कि हम एक रहें।
उन्होने  कहा कि राष्ट्र की एकता और अखण्डता सदैव बलिदान मांगती है। हमे भी इसमें अपना योगदान देना होगा। यदि आज हम चैन से सो पाते हैं, समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ पाते हैं, विकास के नये आयामों का लाभ ले पाते हैं और आधुनिक सुविधाओं से लाभान्वित हो पाते हैं, तो इसका कारण यह है कि भारत के वीर जवान सम-विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों के प्रतिमा की साफ-सफाई,दी श्रद्धांजलि,लगाए नारे

गाजीपुर ।भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी सात शहीदों के प्रतिमा स्थलों पर पहुंच कर प्रतिमा परिसर पर साफ- सफाई कर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। उनके सम्मान मे देश भक्ति नारे लगाए। नन्दगंज थाना क्षेत्र के धरवा स्थित शहीद शेषनाथ सिंह यादव के प्रतिमा स्थल पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, भानुप्रताप सिंह व पारसनाथ राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा परिसर की सफाई कर शेषनाथ सिंह यादव के पुण्य स्मृति को नमन किया। माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।इस अवसर पर जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय,प्रो शोभनाथ यादव,मंत्री सुरेश बिन्द, राकेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष काशी चौहान, बलवंत बिंद, भानु जायसवाल, हरेंद्र यादव,कमलेश प्रजापति,विनीत शर्मा, अभिनव सिंह आदि मौजूद थे।

डीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, लिया जायजा

गाजीपुर।उप्र.लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रा०) परीक्षा 2023 हेतु निर्धारित परीक्षा 27 जुलाई 2025 को होने वाली लिखित परीक्षा को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बनाए गए परीक्षा केंद्र एवरग्रीन पब्लिक स्कूल मीरनापुर, स्कॉलर्स एकेडमी मीरनापुर गाज़ीपुर,डालिम्स सनबीम अंधऊ बाईपास ग़ाज़ीपुर, आर्यन पब्लिक स्कूल जंगीपुर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान सी0सी0टी0वी0 कैमरा, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, पीने का पानी, साफ- सफाई एवं पार्किंग की कि गई व्यवस्थाओं की संबंधित से जानकारी लेते हुए संबंधित को निर्देशित किया गया कि कोई भी समस्या हो तो तत्काल अवगत कराए।

34 परीक्षा केंद्रो पर होगी परीक्षा,15216 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश की अध्यक्षता में उ0प्र0 लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रा०) परीक्षा 2023 हेतु निर्धारित परीक्षा की लिखित परीक्षा को नकल विहीन,निर्विघ्न एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट संग बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि 27 जुलाई, 2025 को एक सत्र में (पूर्वाह्न 09.30 बजे से 12.30 तक) में कराया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु जनपद गाजीपुर में निर्धारित 34 परीक्षा केन्द्रों पर कुल मे लगभग 15216 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित होगे। उन्होने बताया कि परिक्षार्थी समय से डेढ़़ घण्टा पहले केन्द्र पर पहुॅकर रिपोर्टिंग करें। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 07 जोनल मजिस्ट्रेट, 34 सेक्टर  मजिस्ट्रेट, तथा 34 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाए गए है।
बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को परीक्षा केंद्रों पर जाने वाले रास्तों को तत्काल गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि विद्युत सप्लाई में जो भी समस्या आ रही है उसको ससमय सही करा लिया जाए। अधिसाशी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत एवं पंचायती राज अधिकारी एवं संबंधित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि केंद्रों पर साफ सफाई एवं जलभराव की निकासी की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करा ली जाए।उन्होंने समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि केंद्रों पर पार्किंग व्यवस्था, परीक्षार्थीओं की चेकिंग/फिस्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उन्होने बताया कि 27 जुलाई, 2025 को आयोजित होने वाली सम्मिलित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 में परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने एवं शान्ति विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्नपत्र/गोपनीय परीक्षा सामग्री पहुँचाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त सेक्टर परीक्षा केन्द्रो पर बिजली,सी सी टी वी कैमरे, शुद्ध पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, साफ-सफाई, सोशल डिस्टेसिंग के आधार पर परीक्षार्थी के बैठने की व्यवस्था एव अन्य समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर लेगे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाईस, खाने पीने की सामाग्री, कैलकुलेटर,मोबाईल एवं अन्य सामाग्री ले कर आना सख्त प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा मे किसी भी संविदाकर्मी को न लगाया जाए। उन्होने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन एंव पारदर्शी ढंग कराना हम सभी का कर्तव्य है। परीक्षा में कही भी किसी भी प्रकार की गडबड़ी होने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित सेक्टर मजिस्टेट स्वयं जिम्मेदार होगे। उन्होने कहा कि परीक्षा समयबद्ध एवं अतिमहत्तपूर्ण है, इसमे किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं अन्य अधिकरीगण उपस्थित थे।

शिवपाल यादव पहुंचे गाज़ीपुर,बोले-  सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की रच रही है साजिश

गाजीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में बंशी बाजार स्थित रायल पैलेस में आरक्षण दिवस-संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुई। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर सामाजिक न्याय राज की स्थापना करने का संकल्प लिया।
इस संगोष्ठी में शामिल होने आए बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार को संविधान एवं लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय विरोधी बताते हुए कहा कि आज देश गंभीर परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है।इस सरकार की तानाशाही नीतियों के चलते देश का आमजन हैरान और परेशान हैं। यह सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की साज़िश रच रही है। यह सरकार साहू जी महाराज,बाबा साहेब, लोहिया और नेता जी के द्वारा दिए गए आरक्षण की नीति को भाजपा सरकार समाप्त करना चाहती है। इस सरकार द्वारा संविधान द्वारा प्रदत्त शिक्षा के अधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी छीनी जा रही है। यह सरकार गरीबों, दलितों और पिछड़ों को आरक्षण नहीं देना चाहती है। समाजवादी पार्टी आरक्षण को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।भाजपा किसानों, नौजवानों और किसानों, छात्रों और महिलाओं का कोई काम नहीं कर रही है।यह झूठी और बेईमान पार्टी है। इसका विकास का दावा कागजी और झूठा है।इस सरकार ने जनता पर मनमाना टैक्स ठोंक दिया है। जनता टैक्स के बोझ से कराह रही है। उन्होंने छात्रों और नौजवानों से खुब पढ़ने लिखने और अपने और अधिकार के लिए लड़ने का आह्वान किया।प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर यह सरकार पीडीए तबके के गरीब बच्चों के भविष्य को अंधकार में ढकेलने का काम कर रही है,वह उनको शिक्षा से वंचित करना चाहती है वह नहीं चाहती कि गरीब का बच्चा पढ़ लिखकर आगे बढ़े। यह सरकार पूंजीपतियों की मित्र और गरीबों का दुश्मन बनी हुई है। गरीब लगातार सताये जा रहे हैं।इस सरकार का गरीबों से कुछ भी लेना देना नहीं है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों के हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं।
इस सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है।न लोगों को पानी मिल रहा है न बिजली। स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। अस्पतालों में न डाक्टर है न दवा। तहसील और थाने भाजपा कार्यालय के रूप में तब्दील हो गये हैं। फरियादियों की कोई सुनने वाला नहीं है। तहसीलों और थानों में गरीब की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। यह दोनों जगह वसूली के अड्डे बन गये है। प्रदेश की कानून व्यवस्था अत्यंत दयनीय है।चारों तरफ अराजकता फैली हुई है। सत्ता संरक्षित अपराधी फल फूल रहे हैं।न उन्हें कानून का खौफ है न पुलिस का डर। विकास का झूठा दावा कर रही है यह सरकार। प्रदेश की सारी सड़कें गड्ढे की शक्ल में तब्दील हो गई है। आवागमन मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार‌ मंत्री और अधिकारी कमीशनखोरी में लगे हैं। विकास के बजट का साठ प्रतिशत इनकी जेब में जा रहा है।
यह सरकार केवल समाज में घृणा और नफ़रत फैलाने का काम कर रही है। अधिकारी मनमाने हो गये हैं। इस सरकार के मंत्री भी इनके आगे बेबस है,अधिकारी इनकी भी बातों को अनसुनी कर रहे हैं। यह सरकार ने अपराधियों पर लगाम लगा पा रही है न अधिकारियों पर। यह सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चौधरी लालता प्रसाद निषाद, डॉ विरेन्द्र यादव, जै किशन साहू,शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी,सैय्यदा शादाब फातिमा, अंकित भारती,काशीनाथ यादव, राजेश कुशवाहा, उमाशंकर कुशवाहा,खुर्शीद अहमद,विजय यादव, सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव,हैदर अली टाइगर,सुधीर यादव,अभिषेक यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, अक्षय यादव, तौकीर खां,रमाशंकर राजभर, अशोक कुमार बिन्द,विभा पाल,रीता विश्वकर्मा,संगीता यादव, अनिता यादव, डॉ सीमा यादव, रीना यादव, सिकन्दर कन्नौजिया, डॉ सिकन्दर यादव, मुन्नीलाल राजभर, रामजन्म चौहान, हरेंद्र विश्वकर्मा,आमिर अली,राम जी राय ,रामवचन यादव, शशि सोनकर,सुभाष यादव, आशीष यादव, मन्नू सिंह, डॉ समीर सिंह,शौर्या सिंह,रामयश यादव ,आत्मा यादव,राजकुमार पांडे , रामाधार यादव, गरीब राम, शिवशंकर राम,
सुशील जायसवाल, तहसीन अहमद, दिनेश यादव,राजेन्द्र यादव, अवधेश यादव, कमलेश यादव, गोवर्धन यादव, जै हिंद यादव,अनिल यादव,सूरज राम बागी, सदानंद यादव, धर्म चंद यादव, सुजीत कुमार, जितेन्द्र भारती,लल्लन राम,राम औतार विश्वकर्मा, गोपाल खरवार, मुन्ना खरवार, ताहिर हुसैन, विरेन्द्र विश्वकर्मा, मुन्ना चौहान, नगेन्द्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा और जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप यादव ने संयुक्त रूप से किया।

स्व.फुलन देवी की पुण्यतिथि पर हुई विचार गोष्ठी आयोजित

गाजीपुर।शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर अन्याय व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक न्याय की योद्धा पूर्व सांसद स्व.फुलन देवी की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा वह बहुत ही बहादुर, साहसी होने के साथ साथ संघर्ष की पर्याय थी। लाख जुल्मों सितम सहने के बावजूद वह संघर्ष करते हुए सड़क से उठकर संसद तक का सफर तय किया। वह अपने आप में एक ऐतिहासिक मिसाल है। हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अन्याय के खिलाफ लड़ने की जरूरत है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विधायक जै किशन साहू ने उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा जोर और‌ ज़ुल्म के खिलाफ संघर्ष किया है, पीड़ित तथा शोषित के संग खड़ी हुई है। नेता मुलायम सिंह ने उनके साथ हुए अन्याय और ज़ुल्म को देखते हुए अपने शासनकाल में उनके उपर लगे सारे आरोपों को सरसरी तौर पर वापस ले लिया था।उन्हें मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र से टिकट देकर लोकसभा में भेजकर सम्मान देने का काम किया था।
उन्होंने कहा कि आज की सरकार भी ज़ुल्म और अन्याय के रास्ते पर है। बुलडोजर संस्कृति पनप रही है,गरीब सताये जा रहे,उनका घर उजाड़ा जा रहा हैं,चारों तरफ अराजकता का बोलबाला है।‌‌ गरीबों की कहीं सुनवाई नहीं है। यह सरकार पूंजीपतियों तथा सत्ता संरक्षित अपराधियों को प्रश्रय दे रही है,उनका हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद,राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, सुधीर यादव,पूर्व चेयरमैन शशि सोनकर,अशोक कुमार बिन्द,अरूण कुमार श्रीवास्तव, मुन्नीलाल राजभर, रविन्द्र प्रताप यादव, विभा पाल,परशुराम बिंद, तहसीन अहमद, डॉ समीर सिंह,सुशील जायसवाल,आशा यादव, अमित ठाकुर, संगीता गुप्ता, कमलेश यादव भानू, राजेश यादव, जयराम भारती, चंचल राजभर, सुरेश प्रधान,रमेश यादव आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
इसी कड़ी में पार्टी की नेता बिन्दु बाला बिंद के संयोजकत्व में माहेपुर में भी फूलन देवी का श्रृद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने फूलन देवी को सामाजिक न्याय का महान योद्धा बताया और कहा हम महिलाओं के लिए वह अनुकरणीय है। हम सबको उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।

टीबी बिमारी को हराकर बने टीबी चैम्पियन,लोगों को करेंगे जागरूक

टी बी बिमारी को हराकर बने टी बी चैम्पियन

टी बी चैम्पियन को जन जागरूकता के लिए प्रशिक्षण देकर किया गया तैयार

गाज़ीपुर।राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत और वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स संस्था द्वारा इंपैक्ट प्रोजेक्ट के तहत टीवी सरवाइवर्स(टी बी बिमारी को हराने वाले) को प्रशिक्षण देकर टीवी चैंपियन बनाया गया। यह प्रशिक्षण मरदह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर संपन्न किया गया।यह प्रशिक्षण अधीक्षक/ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रवि रंजन द्वितीय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम समन्वयक डा. मिथिलेश कुमार सिंह और डिस्ट्रीक्ट लिड शशि शेखर के संचालन में शुरू किया गया, जिसमें टी बी की दवा खाकर ठीक हो चुके टी बी मरीज को टी बी चैम्पियन बनाते हुए उनको बताया गया कि वह अपने समुदाय एवं गांव और समाज के लोगों के बीच में टीवी क्या है ,लक्षण, उपचार और कलंक के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे, जिससे टी बी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।इस प्रशिक्षण को सभी ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सी एच ओ) के माध्यम से बुला कर कराया जा रहा है अब तक जनपद गाजीपुर के 16 ब्लांक में से 06(छः ) ब्लांक में 187 ठीक हुए टी बी मरीजों को टी बी चैम्पियन का प्रशिक्षण दे कर टी बी चैम्पियन बनाया जा चुका है।ये लोगो को टी बी के बारे बता कर जागरूक करेंगे। ताकि प्रधानमंत्री के टी बी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाया जा सके।
इस प्रशिक्षण में अश्वनी कुमार, सुनील कुमार वर्मा, वेंकटेश प्रसाद शर्मा और राधेश्याम यादव के द्वारा भी टीवी के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई। साथ में सोशल स्कीम्स के बारे में भी बताया गया है।

पिता ने पुत्र की चाकू मारकर की हत्या


पिता ने पुत्र की चाकू मारकर की हत्या

गाजीपुर ।एक पिता ने मामूली बात पर अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया।घर मे नहाने के मामूली विवाद में पिता ने अपने नौजवान बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी।मामला खानपुर थाना क्षेत्र के बहेरी गांव का है।जहाँ रहने वाला सलमान अपने काम के बाद घर पहुंचा तो नहाने के लिए बाथरूम में जाने लगा।इसी दौरान उसके पिता शहाबुद्दीन ने उसे बाद में नहाने के लिए कहा,लेकिन बेटे ने तुरंत नहाने की जिद की।इस बात को लेकर पिता पुत्र दोनों में विवाद हो गया।विवाद के दौरान पिता शहाबुद्दीन ने बेटे सलमान पर चाकू से हमला कर दिया।हमले में बुरी तरह घायल सलमान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसने दम तोड़ दिया।फिलहाल मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

351 शिकायत पत्र में 41का निस्तारण

गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार सम्पन्न हुआ। जिसमे 36 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 04 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 351 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  41 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 22 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 56 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 04 का निस्तारण किया गया। तहसील मोहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 04 निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 92 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 14 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 90 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें  09 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। उन्होने कहा गया कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदर सदर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं समस्त संबंधित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

10 अगस्त से फाइलेरिया से बचाव के लिए सर्वजन दवा सेवन शुरू होगा अभियान

फाइलेरिया श्एमडीएश् अभियान को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

स्वास्थ्यकर्मी 10 अगस्त से घर-घर जाकर अपने सामने खिलाएँगे फाइलेरिया से बचाव की दवा

ई-कवच पोर्टल पर अभियान की शत प्रतिशत रिपोर्टिंग व डाटा फीडिंग का दिया निर्देश  

गाजीपुर।राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जनपद स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में किया गया। कार्यशाला में जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए।  
सीएमओ डा. सुनील पांडेय ने बताया कि जनपद में 10 अगस्त से फाइलेरिया से बचाव के लिए सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान शुरू होगा।जिसके तहत स्वास्थ्यकर्मी व आशा कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर दवा खिलाएँगी। यह अभियान सैदपुर,सदर,बिरनो,कासिमाबाद, मोहम्मदाबाद और भदौरा ब्लॉकों में चलाया जाएगा। इस क्रम में सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। सभी ब्लॉक समय से माइक्रोप्लान बनाकर अभियान को सफल बनाएँ। ई-कवच पोर्टल पर अभियान की शत प्रतिशत रिपोर्टिंग व डाटा फीडिंग का कार्य प्रतिदिन किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही अभियान की नियमित समीक्षा भी की जाए।  
नोडल अधिकारी डा. जे०एन०सिंह ने कहा कि सभी ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर (दवा वितरण स्वास्थ्यकर्मी) का प्रशिक्षण समय से पूरा करा दिया जाए। 11 जुलाई से शुरू हुए दस्तक अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण कर सर्वे कर छिपे हुए फाइलेरिया व अन्य वेक्टर जनित तथा संक्रामक बीमारियों के रोगियों की सूची बनाएं और जनपद मुख्यालय में प्रेषित करना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी और आशा कार्यकर्ताएं इस बात का विशेष ध्यान रखें कि एमडीए अभियान के दौरान घर-घर जाकर लक्षित लाभार्थियों को दवा अपने समक्ष ही खिलाएँ। किसी को भी दवा उनके हाथ में न थमाएं जिससे कोई भी व्यक्ति फाइलेरिया से बचाव की दवा खाने से न छूटे। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि फाइलेरिया मच्छरजनित रोग है। इसके लक्षण का पता 10 से 15 साल में लगता है। इसलिए सभी को फाइलेरिया से बचाव की दवा खाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। मच्छरजनित परिस्थितियाँ उत्पन्न न हों, इसलिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें। बचाव के लिए ‘क्या करें और क्या न करें’ तथा हर रविवार मच्छर पर वार के बारे में बताएं।
कार्यशाला में पाथ संस्था के क्षेत्रीय समन्वयक अरूण कुमार डब्ल्यूएचओ के मानिटर और पीसीआई राकेश कुमार ने सभी ब्लाकों से आए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक (बीपीएम), और ब्लॉक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबन्धक (बीसीपीएम) को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया बीमारी लाइलाज है। एक बार अगर हो जाए तो ठीक नहीं होता है केवल इसका प्रबंधन व रख-रखाव ही किया जा सकता है। गंभीर स्थिति में न पहुंचे इसके लिए रुग्णता प्रबंधन व दिव्यांग्ता रोकथाम (एमएमडीपी) किट दी जाती है जिससे रोगी फाइलेरिया प्रभावित अंगों की नियमित साफ-सफाई कर सके। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया से बचाव की दवा एक साल से कम आयु के बच्चों, गर्भवती और अति गंभीर बीमारी से पीड़ित को छोड़कर सभी को खानी है। एक से दो साल की आयु के बच्चों को पेट से कीड़े निकालने की दवा अल्बेंडाजोल की आधी गोली खिलाई जाएगी। खाली पेट किसी को भी दवा का सेवन नहीं करना है।
इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, बीपीएम, बीसीपीएम सहित करीब 50 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। जो अब ब्लॉक स्तर पर ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर को प्रशिक्षित करेंगे।