Category Archives: Breaking News

त्योहारों को लेकर डीएम-एसपी की अपील

गाजीपुर। आगामी त्यौहारो को मद्दे नजर रखते हुए जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे की उपस्थिति में पुलिस लाईन सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक में सभी धर्मगुरूयो एवं संभ्रान्त नागरिक मौजूद रहे। बता दें कि वर्तमान में नवरात्र, दशहरा, दिपावली एवं डाला छठ पूजन आदि त्यौहार आने वाले हैं जिसको सकुशल एंव शांतिपूर्णढंग से सम्पन्न कराना है। जिसके मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर आज विभिन्न समुदायों के प्रबुद्धजनों, मौलवियों, पुजारियों, मुतवल्लियों एव धर्मगुरुओं के साथ शान्ति समिति की बैठक पुलिस लाईन सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने सभी से जनपद में शांति एवं अमन चैन, गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए त्यौहारों को मनाये जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार में कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी जो पहले से लागू है यथावत उनका पालन करना होगा। बिना अनुमति के कोई भी जुलूस या शोभा यात्रा नही निकाले जाएंगे। उन्होंने सभी से स्पष्ट रूप से कहा कि धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र की आवाज एक निर्धारित मानक के अनुरूप होनी चाहिए साथ ही जुलूस के दौरान कोई भी व्यक्ति अस्त्र और शस्त्र का प्रयोग नहीं कर सकता है और ना ही कोई ऐसी भड़काऊ भाषण देगा जिससे किसी संप्रदाय के व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। जिलाधिकारी ने जनपद में त्यौहारो को मद्देनजर साफ-साफाई, प्रकाश, विद्युत, पानी की व्यवस्था, जर्जर सड़क को मरम्मत कराने का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है, इसकी स्वच्छ एवं साफ सुधरी छवि को बरकरार रखने के साथ ही राष्ट्र के विकास में सहयोग करें। सभी धर्मों के धर्मगुरुओं से त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए आपस में संवाद करने को कहा। उन्होंने कहा कि अपनी धार्मिक विचारधारा के अनुसार सभी को अपना त्यौहार मनाने की स्वतंत्रता है। बिना अनुमति के कोई भी शोभायात्रा, धार्मिक जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी साथ ही नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक रोहन बी बोत्रे ने कहा कि अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी एवं माहौल खराब करने वालों के साथ कड़ाई से निपटा जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने का किसी को भी अधिकार नहीं हैं। भाईचारा, कौमी एकता, गंगा जमुनी तहजीब के लिए हमारा जनपद जाना जाता है इसको बरकरार रखा जाए, कानून व्यवस्था बिगड़नी नहीं चाहिए यह आपके सहयोग के बगैर संभव नहीं है। इस अवसर पर उपस्थित सभी संभ्रांत व्यक्तियों एवं धार्मिक गुरुओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए और जिला प्रशासन का कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का वचन दिया साथ ही कहा कि हमारी तरफ से जिला प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा और आपसीं सामंजस्य प्रेम, सौहार्द, आपसी भाई चारा के साथ त्यौहार मनायेगे और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना अपने-अपने क्षेत्र में नहीं होने देंगे। इस अवसर समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) समस्त क्षेत्राधिकारी , थानाध्यक्षत एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश में आरा मशीनों के खिलाफ चलेगा अभियान

लखनऊ। प्रदेश में अवैध कटान रोकने के लिए आरा मशीनों के खिलाफ चलेगा अभियान। जिसको लेकर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने अधिकारियों को आरा मशीनों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी अवैध मशीनें मिलें उन्हें तत्काल सीज किया जाए। वन पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार ने कहा क‍ि जिन जिलों में अवैध मशीनें चलती मिलेंगी वहां के अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग अवैध कटान को रोकने के लिए एक काल सेंटर का गठन करे, इसके माध्यम से आई सूचना पर तत्काल कार्रवाई करें।

भारी हंगामे के बीच ‘अग्निपथ’ योजना में बदलाव के लिए केंद्रीय मंत्रियों ने PM मोदी को कहा ‘Thank You’

नई दिल्ली : 

सेना में बहाली के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में जारी प्रदर्शन के बीच कई केंद्रीय मंत्री युवाओं के ये विश्वास दिलाने में जुट गए हैं कि नई योजना उनके लिए लाभकारी है और भविष्य में उनको इसका फायदा जरूर मिलेगा. हालांकि, अग्निपथ योजना के तहत चार साल के लिए सेना में बहाली के प्लान से युवा नाराज हैं. नाराज युवा खासकर बिहार और यूपी में बीते तीन दिनों से जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. कई जगहों से तोड़फोड़, आगजनी, पत्थरबाजी की खबर सामने आई है. कई जगह प्रदर्शकारियों ने ट्रेनों में तोड़फोड़ करने के साथ-साथ आग लगाई है. इसके अलावा रेलवे की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया है. 

ऐसे में हंगामा बढ़ता देख केंद्रीय मंत्रियों ने युवाओं को समझाने का प्रयास किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ” पिछले दो साल कोरोना महामारी के कारण सेना में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘अग्निपथ योजना’ में उन युवाओं की चिंता करते हुए पहले वर्ष उम्र सीमा में दो वर्ष की रियायत देकर उसे 21 साल से 23 साल करने का संवेदनशील निर्णय लिया है. इस निर्णय से बड़ी संख्या में युवा लाभान्वित होंगे और अग्निपथ योजना के माध्यम से देशसेवा व अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे. इसके लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता हूं.”