Category Archives: Breaking News

त्रिदिवसीय एथेलिटिक्स प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारंभ

गाजीपुर। टाउन नेशनल इ0 का0 के प्रांगण में 73 वीं जनपद स्तरीय त्रिदिवसीय एथेलिटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिलाधिकारी गुब्बारा व कबूतर उड़ाकर खेल के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जीत हार से परे उठकर नियमार्न्तगत प्रतिभागियों को खेल भावना से युक्त होकर प्रतिभाग करने की सीख दी। इस अवसर विशिष्ट अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व चीफ प्राक्टर एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो0 अभिमन्यु सिंह ने मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक जनपद गाजीपुर डॉ उदयभान ने किया। यह प्रतियोगिता 18- 20 अक्टूबर, 2023 तक चलेगी जिसमें 14 वर्ष, 17 वर्ष, 19 वर्ष आयु वर्ग में दौड़, बाधा दौड़, लम्बी कूद, उॅची कूद, डिस्कस थ्रो, जवेलिन, गोला फेक, पोल वाल्ट, हैमर थ्रो आदि प्रतियोगिता हो रही है।

कार्यक्रम में वित्त व लेखाधिकारी शि0वि0 जनपद गाजीपुर, जिला खेल संयोजक एवं प्रधानाचार्य राजकीय सिटी इ0का0 विजय बहादुर सिंह, पूर्व क्रीड़ा सचिव विजय शंकर राय व अन्य प्रधानाचार्य तथा खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहें। आज की प्रतियोगिता में विद्यालय के क्रीड़ा अध्यापक डॉ रूद्र यादव ने बताया की 800 मी0 की 19 वर्ष आयु वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में ब्यूटी चौहान, सरिता राजभर, निशा कुमारी, क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष की आयु वर्ग में टाउन नेशनल इ0का0 सैदपुर की काजल पाल आदि ने प्रतियोगिता विभिन्न स्थान प्राप्त किए। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में कमलेश राम, अमित मिश्र, विजय विक्रम सिंह, संतोष शर्मा, डॉ राम कुमार चतुर्वेदी, डॅा हरिप्रकाश वर्मा, सत्येन्द्र यादव, वैभव निगम, अनिल राम, अमरजीत प्रसाद, लक्ष्मी राम, योगेन्द्र कुमार अशोक कुमार यादव, राजनारायण राम आदि लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रत्यूष कुमार त्रिपाठी, अरविन्द प्रताप सिंह, डॉ प्रभात कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया। खेल का संचालन डॉ रूद्र पाल यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रबन्धक सनद कुमार पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य ने आगन्तुको का आभार ज्ञापित किया।

तीन युवकों ने मारी अतीक और अशरफ को गोली

गाजीपुर। उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था। उसी समय 10 फायर किए गए। अतीक की कनपटी पर सटाकर एक गोली मारी गई। अज्ञात वाहनों से आए हमलावरों ने सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने के बाद समर्पण कर दिया। घटना के बाद जिले की सीमा को सील कर दिया है। मौके पर आरएएफ को भी बुला लिया गया है। हत्या के बाद दोनों का शव SRN अस्पताल ले जाया गया। हत्याकांड के बाद अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस दौरान ANI के पत्रकार को भी चोटें आई हैं और मान सिंह नाम के सिपाही को भी गोली लगी है। हत्या कांड के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। उमेश पाल के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मारने वाले नवीन तिवारी, अरुण मौर्या और सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दर्जनों सुरक्षाकर्मियों से घिरे अतीक अहमद को पीछे से गोली मारी गई। करीब दस राउंड फायरिंग की गई। सिपाही भी घायल। तीन हमलावर को प‍कड़ा गया है। हमलावरों को थाने ले जाया गया है। सिपाही को मेडिकल कालेज ले जाया गया।

अतीक अहमद के बेटे और शूटर को यूपी एसटीएफ ने किया ढेर

उत्तर प्रदेश। अधिवक्ता उमेश पाल हत्याकांड के नामजद अभियुक्तों अतीक अहमद और अशरफ को प्रयागराज की नैनी जेल से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में गुरूवार को पेश किया गया। उमेश पाल हत्याकांड में कोर्ट ने अतीक की 7 दिन की रिमांड मंजूर कर दी है। इसी दौरान उमेश पाल हत्याकांड में डेढ़ महीने से फरार चल रहा माफिया अतीक अहमद का बेटा असद को 13 अप्रैल गुरुवार को झांसी में यूपी एसटीएफ द्वारा मुठभेड़ में मारा गया है। उसके साथ ही शूटर गुलाम भी मारा गया है। अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में मारा गया। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था। उमेश पाल की हत्या के बाद से पांचों शूटर फरार थे। इनमें से असद और गुलाम को आज गुरूवार को एसटीएफ ने मार गिराया। जबकि पुलिस ने घटना के चार दिन बाद एनकाउंटर में अरबाज को मार गिराया। छह मार्च को उस्मान उर्फ विजय को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था। अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में मारा गया। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था। उमेश पाल को 24 फरवरी 2023 को उनके घर में घुसकर गोलियों से भून दिया गया था। अतीक अहमद का बेटा असद समेत छह शूटर गोली और बम मारते हुए सीसीटीवी में दिखे थे। अगले दिन उमेश की पत्नी ने अतीक, अशरफ, शाइस्ता, अतीक के बेटे, गुड्डू मुस्लिम, उस्मान समेत अतीक के कई अज्ञात गुर्गों और सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उस्मान उर्फ विजय चौधरी को पहले ही एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। असद, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर झांसी में असद और गुलाम के होने की सूचना पर टीम ने घेराबंदी की। दोनों ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दोनों ढेर हो गए। उनके पास से विदेशी पिस्टल मिली है। असद अहमद पर एक मुकदम था और पांच लाख का इनाम था। गुलाम पर छह मुकदमे थे और पांच लाख का इनाम था। झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया असद अहमद अतीक अहमद का तीसरे नंबर का बेटा था। बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है। दूसरे नंबर का अली नैनी जेल में है। चौथे और पांचवे नंबर के नाबालिग बेटे बाल सुधार गृह राजरूपपुर में हैं। कोर्ट में बेटे असद के एनकाउंटर की खबर सुनकर माफिया अतीक अहमद बेहोश हो गया।

हड़ताल को लेकर डीएम एसपी ने की बैठक, होगी ऐशमा एक्ट में कार्यवाही

गाजीपुर। बुधवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह उपस्थित में आगामी विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के दृष्टिगत विद्युत उपकेन्द्र एवं सयत्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक एन0आई0सी0सभागार मे सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य विभागों में विद्युत का कार्य करने वाले ठेकेदारों से कहा कि आगामी 16 मार्च 2023 की रात्रि 10 बजे से प्रदेश स्तरीय विद्युत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए सभी व्यवस्थाये दुरूस्त कर लिया जाय। विद्युत भण्डार केन्द्र पर विद्युत सामाग्री इशू करने के लिए उपेन्द्र सिंह सहायक निदेशक, विद्युत सुरक्षा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। क्षतिग्रस्त परिवर्तकों को बदलने के लिए अंजली मौर्या विद्युत सुरक्षा अधिकारी को कार्यशाला गाजीपुर एवं कार्यशाला सैदपुर हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विद्युत उपकेन्द्रों पर तैनात संविदा कर्मियों की एजेन्सी मेसर्स भारत इण्टर प्राइजेज के प्रतिनिधि राहुल सिंह को निर्देशित किया जाता है कि विद्युत उपकेन्द्रों पर संविदा कर्मियों को पूर्व की भाँति विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने के लिए निर्देशित करे तथा किसी भी संविदा कर्मी के हड़ताल पर जाने पर उनके स्थान पर कार्य करने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था बनाना सुनिश्चित करे। मेसर्स अशोका बिल्डकॉन जो कि जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में एवी केबल डालने का कार्य कर रही है, उनके कर्मचारियों को विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कर ब्रेक डाउन होने की अवस्था में उनसे कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया। मेसर्स साई इण्टर प्राइजेज, मेसर्स नेशनल इण्टरप्राइजेज एवं मेसर्स सदानन्द इण्टर प्राइजेज को निर्देशित किया गया कि बिजली घर पर लगे उपकरणों में खराबी आने पर उसको दुरुस्त करने लिए अपने कर्मचारियों को तैयार रखे। जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा को निर्देशित किया कि उनके यहाँ पंजीकृत ठेकेदारों एवं उनके अन्तर्गत कार्य करने वाले कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराये। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विद्युत उपकेन्द्र पर पुलिस बल आज से ही तैनात किया जाय। विद्युत कर्मचारियों के द्वारा किसी भी प्रकार की तोड़-फोड़ करने पर ऐशमा एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी। उनके द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि हड़ताल पर न जाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाय। विद्युत विभाग के अन्तर्गत जिला मुख्यालय पर एक कन्ट्रोल रूम स्थापना की गयी है जिसका नम्बर- 9453047253 है। जिस पर विद्युत व्यवधान की सूचना प्रेषित की जा सकती है। इसके अतिरिक्त विभाग का टोल फ्री नम्बर-1912 जो कि पूर्व से ही कार्यरत है उस पर भी विद्युत व्यवधान की सूचना दी जा सकती है। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अरुण सिंह के ड्यूटी लगायी गयी। बैठक में राजस्व विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की विभिन्न उपकेन्द्रों पर बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शहरी एवं ग्रामीण, अधीक्षण अभियन्ता (विद्युत) राकेश मोहन, अधिशासी अभियन्ता (विद्युत) मनीष कुमार, सुजीत कुमार सिंह, हेमन्त कुमार सिंह एवं आशीष कुमार चौहान सहित अन्य विभाग से सहयोग करने वाले अधिकारी इत्यादि मौजूद रहे।

बीएड की परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ी गई दो छात्राएं

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार से बी एड सेमेस्टर परीक्षाएं प्रारंभ हुई। महाविद्यालय में कुल आठ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयो को परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। आज द्वितीय पाली में बी एड प्रथम सेमेस्टर का प्रथम प्रश्न पत्र बाल्यावस्था एवं विकास संपन्न हुआ। इस परीक्षा में कुल 607 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इसमें से फुल 593 विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा 14 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान पशुपतिनाथ स्मारक महाविद्यालय, शेरपुर की दो छात्राओं को आंतरिक सचल दल द्वारा कक्ष निरीक्षकों की तत्परता से पकड़ा गया तथा उनके विरुद्ध अनुचित साधन प्रयोग करने की कार्रवाई तत्काल की गई। प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज ने सभी कक्ष निरीक्षकों एवं आंतरिक सचल दल को सचेत रहने की हिदायत दी तथा नकल करते हुए पकड़े जाने पर विश्वविद्यालय पर नियमों के अनुसार कठोर कार्रवाई करने की बात कही।

नेपाल में हुए विमान दुर्घटना में गाजीपुर के चार दोस्तों की मौत

ब्यूरो डेस्क। नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है। हादसे की जानकारी देते हुए येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि यति एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस हादसे में 68 लोगों की मौत हो गई। बताते हैं कि यति एयरलाइंस का 72 सीटर प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया। लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले विमान पहाड़ी से टकरा गया, जिसके बाद प्लेन में आग लग गई और वह खाई में गिर गया। इस दर्दनाक दुर्घटना के घटनास्थल की तमाम तस्वीरें आई है। विमान हादसे में जान गवाने वालों में गाजीपुर जिले के चार लोग संजय, सोनू जायसवाल, विशाल शर्मा, अनिल राजभर और अभिषेक कुशवाहा हैं। बता दें कि चारों दोस्त पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए तीन दिन पहले नेपाल गए थे। विमान हादसे में चार दोस्तों की मौत की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिवार नेपाल रवाना हो गए हैं। हादसे की सूचना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। इसके अलावा विमान में नेपाल के 53, रूस के चार, कोरिया के दो और आयरलैंड, अर्जेन्टीना, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के एक-एक यात्री सवार थे। मृतक गाजीपुर के अलावलपुर, धरवां और सिपाह के निवासी बताए जा रहे हैं।

अचानक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने विद्यालय मे उपस्थिति पंजिका, विद्यालय के कक्ष, रसोई घर, शौचालय एवं खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होने विभिन्न कक्षो मे जाकर वहां उपस्थित छात्र-छात्राओ से पढाई एवं अध्यापको के उपस्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होने बच्चो से खुद किताबे पढवाकर उनके ज्ञान का संज्ञान लिया। उन्होने बच्चो को ड्रेस में ही विद्यालय आने को कहां तथा उन्हे दिये जाने वाले मध्यान्न भोजन की जानकारी ली तथा बनाये गये भोजन को स्वयं खाकर चेक किया। जिलाधिकारी ने बच्चो में चॉकलेट का भी वितरण किया। कक्षो में कुछ बच्चो का स्वास्थ्य सही नही होने पर उन्होने तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी से फोन कर चिकित्सको की टीम के माध्यम से जॉच कर उपचार कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय के रसोईयों को उनके वेतन की भुगतान की जानकारी ली तथा निर्देश दिया की खाना बनाते समय रसोईया अपने-अपने पोसाक का इस्तेमाल करते हुए साफ-सफाई का ध्यान रखे। जिलाधिकारी ने विद्यालय में बने शौचालय का निरीक्षण किया जिसमें साफ-सफाई का अभाव रहा और वाश-वेसिन भी गन्दा मिला जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होने शौचालय के साफ-सफाई का निर्देश दिया तथा मौके पर ग्राम प्रधान एवं सचिव को बुलाकर विद्यालय की दशा सुधारते हुए प्रागंण में पौधरोपण एवं फूल-फुलवारी लगाने का निर्देश दिया। मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।

बंगाल के मालदा में उपचार के दौरान गाजीपुर के जवान की मौत

गाजीपुर। (जंगीपुर) भारत बंग्लादेश सीमा पर पं बंगाल के मालदा मे तैनात सीमा सुरक्षा बल 95 वीं बटालियन के कांस्टेबल अभिषेक तिवारी का रविवार को दौरान चिकित्सा निधन हो गया। जिनका पार्थिव शरीर सोमवार की शाम पैतृक निवास नोनहरा थाना क्षेत्र के चेतनपुर सुभाखरपुर पहुंचा। शव पँहुचते ही महिला पुरुषों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। अभिषेक तिवारी 30 वर्ष पुत्र प्रभा तिवारी निवासी चेतनपुर, सुभाखरपुर दो भाइयों मे बड़े थे और 2013 मे बीएसएफ मे बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। जिनको विगत दिनो ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जहाँ कल रविवार को पूर्वाह्न उपचार के दौरान निधनं हो गया। निधन कि खबर पहुचते ही घर गांव के अलावा पुरे क्षेत्र मे शोक कि लहर व्याप्त हो गयी। वही मृतका कि पत्नी तथा एक छ वर्ष की बेटी एवं चार वर्ष के अबोध पुत्र का रो.रो कर हाल बेहाल है तथा माता पिता बेसुध है। शव के घर पहुचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, संकठा प्रसाद मिश्रा, अच्छे लाल गुप्ता, मनोज सिंह, अवधेश राजभर, राकेश यादव, प्रमोद राय और युवा नेता विवेकानंद पांडेय सहित अन्य ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर संवेदना श्रद्धांजलि दी और जवान के परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

वायरल सिपाही ने गाजीपुर के पुलिस लाइन का विडियो किया वायरल

गाजीपुर। जनपद फिरोजाबाद के पुलिस लाइन में खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाकर सुर्खियों में आए सिपाही मनोज कुमार का तबादला गाजीपुर हो गया है। जहां सिपाही अब गाजीपुर पुलिस लाइन की पोल खोलने के साथ ही व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। बता दें कि वायरल वीडियो में सिपाही ने पुलिस लाइन के मेस एवं शौचालय की साफ-सफाई के साथ जर्जर व्यवस्था को दिखाया है। वायरल वीडियो में सिपाही मनोज बता रहा है कि मैं वहीं सिपाही हूं, जिसने फिरोजाबाद के पुलिस लाइन में बने खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाया था और बवाल हुआ था। इसके बाद सिपाही भोजनालय कक्ष के बाहर का दृश्य दिखाता है, जहां कूड़ा फैला रहता है। फिर शौचालय और बाथरूम की गंदगी को दिखाने के साथ बाथरूम के जर्जर फर्श को दिखाकर पुलिस लाइन की पूरी व्यवस्था को आईना दिखा रहा है। मालूम हो कि फिरोजाबाद से कुछ ही दिन पूर्व सिपाही की गाजीपुर तैनाती हुई है। फिलहाल वह पुलिस लाइन में तैनात है। इसके द्वारा पुलिस लाइन की व्यवस्था पर उठाए जा रहे सवाल से उच्चाधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

DM-SP बटन दबाकर करेंगे रावण पुतले का दहन

परंपरागत तरीके से होगा राम रावण युद्ध, एसपी डीएम बटन दबाकर करेंगे रावण पुतले का दहन

गाजीपुर। अति प्राचीन राम लीला कमेटी “हरिशंकरी” के तत्वाधान में पिछले चार सौ से अधिक वर्षों से चली आ रही चलायमान रामलीला मंचन की प्रमुख लीला रावण दहन, जिसे हम दशहरा या विजयादशमी के रूप में भी मनाते हैं, का आयोजन 5 अक्टूबर (बुधवार) को सांयकाल 8 बजे लंका मैदान में रावण पुतले का दहन गाज़ीपुर के डीएम आर्यका अखौरी एवम एसपी रोहन पी बोत्रे के हाथों किया जाएगा।

कमेटी के मंत्री ओम प्रकाश तिवारी “बच्चा” ने बताया कि स्थानीय लंका मैदान में विजयादशमी का पर्व बड़े धूम धाम के साथ मनाए जाने की प्राचीन परंपरा है। इस अवसर पर वन्दे वाणी विनायको आदर्श राम लीला मण्डल के कलाकारों द्वारा रावणबाडे में राम रावण युद्ध तथा रावण दहन का सजीव मंचन किया जाएगा। कोविड काल के बाद इस बार भव्य रामलीला मंचन का कार्यक्रम किया जा रहा है, भीड़ को देखते हुए अति प्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी गाज़ीपुर द्वारा चार सेट एलईडी लगाकर दशहरा आयोजन का प्रसारण भी किया जाएगा, साथ ही यू ट्यूब पर भी हर मंचन का सजीव प्रसारण किया जा रहा है। जिसल लाईव लिंक सोशल मीडिया के सभी प्लेट फॉर्म पर उपलब्ध है।

कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार साठ फीट से ज्यादा बड़े रावण बाड़े में साठ फीट के विशालकाय रावण का पुतला बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में, राम रावण युद्ध में राम के हाथों रावण की मृत्यु हो जाने के उपरांत कमेटी के पदेन संरक्षक और सह संरक्षक डीएम गाज़ीपुर और एसपी गाज़ीपुर के हाथों बटन दबा कर आधुनिक रूप से ठीक 8 बजे किया जाएगा। इस बीच भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए दर्शकों से जगह जगह एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है, स्वास्थ सेवाओं, सजेफ सफाई, पुलिस और यातायात की सुरक्षा भी जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा चुस्त दुरुस्त रखी जाएगी। कमेटी द्वारा जनता से आग्रह है कि रावण बाड़े के पास नजदीक जाकर सेल्फी लेने की कोशिश न करें और अपने परिवार का साथ न छोड़ें। रावण दहन के समय अपने स्थान पर खड़े होकर लीला का आनंद लें। लंका मैदान के कुल चारों गेट पर सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम हैं, आराम से बाहर निकलें, पहले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को रास्ता दें और पॉकेट मारों और अवांछनीय तत्वों से स्वयम भी सतर्क रहें। 6 अक्टूबर को सकलेनाबाद में परंपरागत तरीके से भरत मिलाप का कार्यक्रम नियत समय से होगा।