Category Archives: Crime

25 हजार की इनामियां महिला हुई गिरफ्तार

गाजीपुर। स्वाट टीम और करण्डा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। उन्होंने मु0अ0सं0 307/20 धारा 409/420 भा0द0वि0 व 13(1)(क) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से सम्बन्धित 25000 की इनामिया अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मु0अ0सं0 307/22 धारा 409/420 भा0द0वि0 व 13(1)(क) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता साबित्री देवी पत्नी दीनदयाल ग्राम गोशन्देपुर थाना करण्डा जो लगभग 2 वर्षो से उपरोक्त मुकदमा मे फरार चल रही थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस द्वारा अभियुक्ता पर धारा 82/83 सी0आर0पी0सी0 (कुर्की) की कार्यवाही भी की गई लेकिन नाही वह गिरफ्तार हुई और न ही अदालत में पेश हुई। सावित्री की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसी क्रम में शनिवार की सुबह पुलिस और स्वाट टीम द्वारा अभियुक्ता को ग्राम गोशन्देपुर से थाना करण्डा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के उपर थाना करण्डा पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाला टीम में प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानंद राय, प्रभारी स्वाट टीम रामश्रय राय और उ0नि0 सुनील कुमार शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विजिलेंस की रेड में 42 लोगों पर हुआ एफआईआर

विजिलेंस की मार्निग रेड,42 पर एफआईआर।


गाजीपुर। अधीक्षण अभियंता मोहन राकेश के निर्देशन पर महाराजगंज उपकेंद्र के ग्राम बावेड़ी, बुढनपुर में विजिलेंस और विभागीय टीम द्वारा मार्निग रेड की गई। जिसमें विद्युत विभाग के सहायक अभियंता शेखर सिंह ने बताया कि ग्राम बावेड़ी में रेड के दौरान 9 लोगों को बिना कलेक्शन लिए हुए अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया। वही 10 लोगों को मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुए पकड़ा गया जिसमें सभी लोगो के खिलाफ धारा 135 के तहत बिजीलेंस थाना रौजा पर एफआईआर कराया गया एवं 9 लोगो के ऊपर पूर्व में बकाए पर कटी केबिल बिना बिल का भुगतान किए बगैर अवैध तरीके से केबिल जोड़ने पर धारा 138 (B) में भी एफआईआर कराया गया और ग्राम बुढनपुर में कुल 7 लोगों को मीटर बाईपास करते हुए विद्युत उपभोग करते हुए पकड़ा गया। वहीं 7 लोगों को मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुए पकड़ा गया, जिसमें सभी के उपर एफआईआर कराया गया। आगे उन्होंने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा जो भी 10 हजार से ऊपर के बकायेदार है वे लोग तत्काल अपना बिल का भुगतान कर दे और जिसका कनेक्शन नही है वे लोग तत्काल अपना कनेक्शन करा ले। मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग न करे अन्यथा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर विविध विभागीय कार्यवाही करते हुवे एफआईआर दर्ज की जाएगी। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से बिजिलेंस इंस्पेक्टर स्वदेश सिंह, बिजीलेंस जेई पंकज चौहान, अवर अभियंता नीरज सोनी सहित पुलिस बल मौजूद रही।

शिक्षिकाओं सहित विद्यालय के सभी स्टाफ का रोका वेतन

गाजीपुर। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के क्रम में जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव द्वारा शनिवार को स्वयं शिक्षा क्षेत्र जमानियाँ के प्राथमिक विद्यालय सरैया एवं कम्पोजिट विद्यालय हेतिमपुर, क्षेत्र रेवतीपुर के प्राथमिक विद्यालय रमवल, उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवल व कन्या कम्पोजिट विद्यालय सुहवल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय सरैया क्षेत्र जमानियाँ पर श्वेता राय स0अ0, मनीषा शर्मा स0अ0 बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पायी गईं। उक्त दोनों अध्यापिकाओं का अनुपस्थित तिथि का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 120 छात्रों के नामांकन के सापेक्ष 28 छात्र उपस्थित पाये गये, जो कि अत्यन्त ही न्यून है, जिसके लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ को कठोर चेतावनी देते हुए छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। कम्पोजिट विद्यालय हेतिमपुर क्षेत्र जमानियाँ के निरीक्षण में सभी स्टाफ उपस्थित पाये गये तथा विद्यालय का परिवेश व छात्रों की उपस्थिति सन्तोषजनक पायी गयी। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवल क्षेत्र रेवतीपुर के निरीक्षण के दौरान 144 छात्रों के नामांकन के सापेक्ष केवल 20 छात्र उपस्थित पाये गये, जिसके लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ को कड़ी चेतावनी देते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण माँगा गया। कन्या कम्पोजिट विद्यालय सुहवल क्षेत्र रेवतीपुर निरीक्षण के दौरान बन्द पाया गया, जिसके लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ का निरीक्षण तिथि का वेतन/मानदेय अग्रिम आदेश तक बाधित किया गया। उपरोक्त निरीक्षण के दौरान उपरोक्त समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों सहित समस्त विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि नियमित रूप से ससमय विद्यालयों में उपस्थित होकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन शासन के आदेशानुसार क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता कदापि न किया जाय। साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त प्रधानाध्यापक/सहायक अध्यापक तथा शिक्षामित्र निरीक्षण के दौरान शिक्षण की गुणवत्ता, विद्यालयों की साफ-सफाई, विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत प्रेषित धनराशि को डी0बी0टी0 के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों के खातों में हस्तान्तरित कराये तथा शत्-प्रतिशत छात्रों का आधार पंजिकरण अनिवार्य रूप से कराया जाये, अन्यथा विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान उपरोक्त कमियों के पाये जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिए विद्यालय के स्टाफ व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगें।

चाचा-भतीजा गंगा में डूबे

गाजीपुर।शुक्रवार की सुबह करंडा थाना क्षेत्र के गोशंदेपुर गंगा घाट पर पूजा के लिए वेदी बनाने गए चाचा-भतीजा डूब गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों का शव बरामद हुआ।
घटना के संबंध में बताया गया है कि करंडा क्षेत्र के गोशंदेपुर निवासी स्व. सुभाष गिरी का पुत्र सुजीत गिरी (27) अपने भतीजा संजय गिरी के पुत्र ओम गिरी (14) के साथ आज सुबह करीब सात बजे छठ पूजा में वेदी बनाने के लिए गोशंदेपुर गंगा घाट के लिए घर से निकला। इनके साथ हिमांशु भी था। घाट पर पहुंचने के बाद दोनों ने देखा कि रेत की वजह से गंगा तीन भागों में बंटी थी। पहले भाग में पानी कम होने की वजह से दोनों ने पैदल उसे पार कर बीच में गंगा के बहाव की तरफ गए, जहां पहले से कई महिलाएं वेदी बनाने के लिए मौजूद थी। सुजीत और ओम ने वेदी बनाने के बाद नहाया और पानी से बाहर निकल गए। इसी बीच ओम ने कहा कि मैं जरा पानी नाप लेता हूं, जिससे इस बात का अंदाजा लग जाए कि कितनी गहराई है ताकि जब मां पूजा करने के लिए आएगी तो इस बात का अंदाजा रहेगा किस स्थान पर अधिक पानी है। जैसे ही ओम पानी में थोड़ा सा आगे गया, डूबने लगा। यह देख उसे बचाने के लिए सुजीत भी पानी में कूद पड़ा। दोनों गहरे पानी में डूबने-उतराने लगे। हिमांशु भी दोनों को बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा। इसी बीच महिलाओं ने बचाने के लिए शोर-शराबा के बीच साड़ी फेंका, लेकिन साड़ी डूब रहे लोगों तक नहीं पहुंच सकी और ओम तथा सुजीत डूब गए। हिमांशु किसी तरह से बचकर बाहर निकला। तत्काल फोन से घटना की जानकारी परिवार सहित अन्य लोगों को दी। कुछ ही देर में परिवार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई और लोगों की मदद से तलाश शुरु करा दिया। काफी प्रयास के बाद करीब साढ़े 10 बजे सुजीत और 11 बजे ओम गिरी का शव बरामद किया। इस संबंध में एसओ एसओ ने सम्पूर्णानंद राय बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

सास,ससुर व पति गिरफ्तार

सास,ससुर व पति गिरफ्तार

गाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली के करमचंदपुर गांव में गुरुवार को दहेज हत्यारोपी सास, ससुर व पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करमचंदपुर गांव की विवाहिता नेहा सिंह पत्नी संजय सिंह की बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे लटकता शव मिला था। चितबड़ागांव थाना के रामपुर चितगांव के निवासी मृतक नेहा सिंह के पिता दयाशंकर सिंह ने मुहम्मदाबाद कोतवाली में पति, सास और ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर पति संजय सिंह, ससुर उपेंद्र सिंह व सास जावित्री देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य नामजद चार अभियुक्त घर छोड़कर फरार है।
बलिया जनपद के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर चीत गांव के दयाशंकर सिंह की पुत्री नेहा सिंह की शादी करमचंदपुर गांव के उपेंद्र सिंह के पुत्र संजय सिंह के साथ बीते वर्ष जुलाई में हुई थी। संजय सिंह की यह दूसरी शादी थी। संजय सिंह की पूर्व पत्नी से तलाक हो चुका था। मंगलवार की रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर अपने अपने कमरों में सोने चले गये। पति गांव की चट्टी पर सोने गया हुआ था। सुबह में विवाहिता का शव कमरे में लटकता मिला था।

भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन के लिए विवश होंगे शिक्षक


डीआईओएस कार्यालय में फैला भ्रष्टाचार हो दूर: दिनेश चंद्र राय


भ्रष्टाचारियों पर नहीं हुई कार्रवाई तो आंदोलन के लिए विवश होंगे शिक्षक


पदाधिकारी रखें जिविनि कार्यालय पर पैनी नजर


गाजीपुर। कैम्प कार्यालय पर गुरुवार को उप्र माध्यमिक शिक्षक की बैठक हुई। जिसमें शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। शिक्षकों के उत्पीड़न पर आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक चुप नहीं बैठेंगे और आंदोलन के लिए विवश होंगे। शिक्षक नेता चौधरी दिनेश चंद्र राय ने कहा कि कई अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सीएम इसे नियंत्रित करने में असफल दिख रहे हैं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से भी अपील की किया की वह शिक्षकों की समस्याओं को सुनें। चौधरी दिनेश चंद्र राय ने जिले के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में घोर भ्रष्टाचार है। उन्होंने पदाधिकारियों को जिविनि कार्यालय पर पैनी नजर रखने की नसीहत दी। उन्होंने एकजुटता से संघर्ष किये जाने की वकालत की। आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यालय में खुलेआम भ्रष्टाचार व्याप्त है। अवशेष धनराशि के पत्रावलीयों को आगे प्रेषित ना करना, अवकाश प्राप्त शिक्षकों की पत्रावली समया अंतर्गत जेडी कार्यालय वाराणसी को प्रेषित ना करना आदि समस्याएं हैं। वेतन, एरियर बिल पारित किए जाने में रुपए की मांग की जा रही है। जो संस्थाएं रुपए नहीं दे रही हैं उनके बिल पारित नहीं किए जा रहे हैं। बैठक में नारायण उपाध्याय, डॉ रियाज अहमद, रत्नेश राय, सत्येन्द्र कुमार सिंह, रविन्द्र नाथ तिवारी, नरेन्द्र सिंह, जयशंकर राय, अनिल दूबे, उमेश कुमार राय, मनोज सिंह, प्रदीप कुमार वैश्य, सत्येन्द्र सिंह, राकेश राय, सूर्यप्रकाश राय, विष्णुशंकर पाण्डेय, कुंवर अविनाश गौतम, अभिषेक राय, दीपक कुमार प्रजापति, पंकज कुमार राय, पुष्कल तिवारी आदि शामिल रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह और संचालन-संगठन मन्त्री अमित कुमार राय किया।

दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए ब्राम्हण रक्षा दल ने सीएम को सम्बोधित पत्रक डीएम को सौंपा

गाजीपुर। बलिया जनपद के थाना नगरा में 14 अक्टुबर को हुए नाबालिंग लड़की के साथ जघन्य बलात्कार की घटना से ब्राम्हण समाज अत्यन्त दुखी है। इस घटना से समाज विचलित हो रहा है। इस घटना का निष्पक्ष पर्दाफाश करने के लिए मुख्यमंत्री से मांग कर पीड़ित परिवार की सुरक्षा प्रदान करने व आर्थिक सहायता की मांग को लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी शुक्रवार को पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से 14 अक्टूबर को निर्भया 2 ग्राम ताड़ीबड़ा गांव, नगरा के साथ एक अत्यन्त निन्दनीय घटना अपराधियों द्वारा नाबालिंग बच्ची के साथ किया, जो मानवता के लिए अत्यन्त निन्दनीय है। सम्पूर्ण मानव समाज के साथ साथ ब्राम्हण समाज इस घटना की घोर निन्दा करता है। जिसको न्याय दिलाने के लिए ब्राम्हण रक्षा दल ने मांग किया कि पीड़िता को समुचित न्याय एवं सुरक्षा व आर्थिक सहायता 20 लाख को दिलाते हुए अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर समुचित न्याय व पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए। बता दें कि पीड़िता मेला देखने गांव में ही गयी थी। उसी दौरान घात लगाए बैठे अपराधियों ने अपहरण कर लिया व पूरी रात अमानवीय कृत्य करते रहे और जान से मारने की पूरी कोशिश किया। जब उन्हे यह विश्वास हो गया कि अब इसकी मृत्यु हो गयी है तब पुलिया के करीब खेत में फेंक दिया। ब्राम्हण रक्षा दल इस घटना की असलियत के पर्दाफाश के लिए सीबीआई से जांच कराने की मांग करता है। जिससे पीड़िता व उसके परिजनों को न्याय मिल सके। पत्रक सौपने वाले प्रतिनिधि मण्डल में बासूदेव पाण्डेय, वरिष्ठ नेत्री कुमुम तिवारी, कृष्णानन्द उपाध्याय, सोनू पाण्डेय, मनोज उपाध्याय, शशांक उपाध्याय, दीपक पाण्डेय एडवोकेट, दीपक उपाध्याय, अभिषेक द्विवेद्वी, शिवम उपाध्याय, रूद्रमणि त्रिपाठी, अतुल तिवारी, अतुल पाण्डेय, बबिता, गोल्डेन पंडित, मृत्युन्जय मिश्रा, जनार्दन दूबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

15 लोगों पर हुआ एफआईआर

चेकिंग के दौरान 15 पर एफआईआर


जमानिया। सुहवल उपकेंद्र के अंतर्गत सुजानपुर में सब्बलपुर उपकेंद्र के अंतर्गत सब्बलपुर एवं देवलपुर एवं ढढ़नी उपकेंद्र के अंतर्गत चक मेदिनीपुर में चेकिंग और डिस्कनेक्शन अभियान बुधवार को चलाया गया। इस दौरान 96 कनेक्शन चेक किए गए। 44 बकायेदार उपभोक्ताओं का डिस्कनेक्शन कराया गया। 13 उपभोक्ताओं का बकाया में कटी लाइन जोड़कर चलाते हुए पाए जाने पर धारा 138B में एफआईआर दर्ज कराया गया। वही दो कंज्यूमर बिना संयोजन के विद्युत प्रयोग करते पाए गए जिनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है। अधिशाषी अभियंता हेमंत सिंह ने बताया कि इस तरह का अभियान लगातार चलता रहेगा, और बिना कनेक्शन के बिजली उपभोग करने वालो को बक्शा नही जायेगा। अभी भी समय है, जिसके पास वैध संयोजन नही है, वे सीएससी के माध्यम से या स्वतः ऑनलाइन झटपट पोर्टल पर आवेदन कर कनेक्शन प्राप्त कर मीटर लगवाकर विद्युत का प्रयोग करे। अन्यथा की स्थिति विद्युत चोरी करते पाए जाने पर बिजली थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए पेनाल्टी की कार्यवाही किया जायेगा। संयोजन लेंने की जानकारी 1912 से या नजदीकी उपकेंद्र से सहायता प्राप्त कर सकते है। समय समय पर नाइट चेकिंग का भी अभियान चलाया जाएगा। इस प्रकार विद्युत चोरी करने वाले बच नही पायेगे। चेकिंग टीम में एसडीओ विजय यादव, एसडीओ प्रवीण मौर्य, जेई दुर्गविजय, जेई ताराशंकर सिंह, संजय, बाबू खान एवं उपकेंद्र ढढनी, सुहवल, सब्बालपुर के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

एक शिक्षक और एक शिक्षा मित्र की नियुक्ति निरस्त, हुआ एफआईआर

गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव ने बताया कि जनपद में नियुक्त शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों को लेकर शासन द्वारा जांच समिति गठित की गयी है। जिसमें अरूण कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अध्यक्ष, गोपीनाथ सोनी अपर पुलिस अधीक्षक सदस्य एवं हेमन्त राव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव हैं। उक्त गठित जांच समिति द्वारा जनपद में कार्यरत शिक्षकों के सम्बन्ध में गोपनीय जांच की कार्यवाही गतिमान है, जिसमें एक शिक्षक व एक शिक्षा मित्र फर्जी पाये गये। श्रीप्रकाश यादव सहायक अध्यापक प्रा०वि० बद्दोपुर बाराचवर व रीना कुमारी शिक्षा मित्र प्रा०वि० मालीपुर वि०ख० मुहम्मदाबाद की नियुक्ति निरस्त करते हुए कूटरचना के आरोप में श्रीप्रकाश यादव व रीना मौर्य के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ0आई0आर) दर्ज कराये जाने हेतु सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया तथा शिक्षक एवं शिक्षामित्र के रूप में श्रीप्रकाश यादव व रीना मौर्य द्वारा अद्यतन प्राप्त किये गये वेतन की वसूली के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा गाजीपुर एवं सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी को आगणन हेतु निर्देशित किया गया। उक्त के साथ ही और शिक्षकों के सम्बन्ध में भी जांच की कार्यवाही गतिमान है, जिनके अंक पत्रों प्रमाण पत्रों को सत्यापन हेतु सम्बन्धित बोर्ड एवं विश्वविद्यालय को भेजा गया है। सत्यापन आख्या प्राप्त होने के पश्चात जांच समिति द्वारा कार्यवाही की जायेगी।

कटरे के मालिक पर हुआ एफआईआर, अब देगा लाखों रुपए का जुर्माना

गाजीपुर। शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के किला कोहना में अवैध बिजली कनेक्शन और बिल बकाए को लेकर अधिशाषी अभियंता के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान अवैध कनेक्शनधारी उपभोक्ता अपनी अपनी दुकान बंद कर भाग निकले। वहीं कुछ उपभोक्ता को बिजली विभाग की टीम ने पकड़ लिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद अन्य उपभोक्ता अधिशाषी अभियंता समेत बिजली विभाग के अन्य कर्मियों के साथ बदसलूकी करने लगे। अपने साथ बदसलूकी होते देख अधिशाषी अभियंता सेकेंड संजय कुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस की टीम को बुला लिया। जिसके बाद अवैध कनेक्शनधारी उपभोक्ता और बदसलूकी करने वाले उपभोक्ता को पकड़ लिया गया। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि अग्रवाल कटरे में 20 दुकानें है और वैध कनेक्शन केवल दो लोगों का था। बाकी 18 लोग अवैध कनेक्शन से बिजली का उपभोग कर रहे थे। सभी के खिलाफ बिजली विभाग के संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान बिजली उपभोक्ताओं में अफरा तफरी मच रही। इस दौरान बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता सेकेंड संजय कुमार सिंह ने बताया कि 2 दुकानों के उपभोक्ताओं में एक उपभोक्ता पर 3 लाख से ज्यादे का बिल बकाया था। बकाए बिल की वजह से कनेक्शन काट दिया गया और नियम संगत विधिक करवाई की जाएगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि छापेमारी के दौरान जो भी उपद्रवी था वह गिरफ्तार हो गया है और राम जी अग्रवाल कटरे मालिक के खिलाफ विद्युत चोरी में एफ आई आर 10 किलोवाट कमर्शियल में किया गया है, जिसकी जुर्माना लगभग 15 लाख है।