Category Archives: Crime

अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। शुक्रवार की शाम प्रभारी निरीक्षक बिरनो शीतल चंद मय हमराह के साथ वांछित अभियुक्त व NBW गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि एसओजी टीम जनपद गाजीपुर के प्रभारी रामाश्रय राय ने जरिए मोबाइल फोन सूचना दिए की एक होंडा सिटी कार वाहन संख्या यूपी 78 बीआर 7800 तेज रफ्तार से बिरनो की तरफ जा रही है, जिसको रोकने की कोशिश किया, लेकिन रुकी नहीं, प्रभारी निरीक्षक मय हमराह इस सूचना पर लीलापुर बाइपास तिराहा पर पहुंचे तथा उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार को तलब कर बैरिकेटिंग लगाकर चेकिंग प्रारंभ किया उस गाड़ी के पीछे पीछे एसओजी प्रभारी की गाड़ी भी चल रही थी, एसओजी प्रभारी द्वारा बराबर लोकेशन दिया जा रहा था कि गाड़ी जब लीलापुर तिराहा बाईपास रोड के पास पहुंची,
तो बैरिकेडिंग को तोड़कर भागने के प्रयास में अभियुक्त की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और गाड़ी रुक गई अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम मिथुन पांडेय पुत्र स्व. बृजनाथ पांडेय ग्राम सिधई थाना सहतवार जनपद बलिया बताया तथा भागने का कारण पूछा गया, तो बताया कि हरियाणा से अंग्रेजी शराब लेकर बिहार में बेचता हूं, गाजीपुर होकर भरौली रास्ते से बिहार जाने वाला था, गाड़ी में हमारे सीट के नीचे तक खाना बना है तथा पीछे वाली सीट के नीचे तक खाना बना है, उसी में शराब की बोतलें रखा हूं, अभी उसके बताने के अनुसार ड्राइवर की सीट के नीचे और पीछे वाली सीट उठाकर देखा गया, तो नीचे अलग से तहखाना बना हुआ है, जिसमें अंग्रेजी शराब की छोटी व बड़ी बोतलें रखी हुई है, जिसे बाहर निकाल कर देखा गया, तो अंग्रेजी की बड़ी बोतलें मेड इन हरियाणा फॉर सेल इन हरियाणा वनली का लेबल चस्पा है। कुल 51 बोतलें 750ml व छोटी बोतल पर भी यही लिखा है। कुल 63 बोतले 375 ML की। कुल मिलाकर 144 बोतले अवैध शराब मिली। अवैध शराब को कब्जा में लेते हुए पुलिस ने अभियुक्तों द्वारा ले जाने में प्रयुक्त गाड़ी नंबर यूपी 78 बीआर 786 को भी कब्जा में लिया। अभियुक्त को विधि प्रक्रिया में न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शीतल चन्द्र थाना बिरनो, एसओजी प्रभारी रामाश्रय राय, उ.नि. सुरेन्द्र कुमार, का. अशोक कुमार निर्मल, रजनीश भार्गव, विनय यादव, चन्दन मणि त्रिपाठी, राकेश सोनकर, प्रमोद कुमार सरोज, संजय प्रसाद आदि शामिल रहे।

अकील,गफ्फार और वाहिद अली की संपत्ति कुर्क

अकील,गफ्फार एवं वाहिद अली की संपत्ति कुर्क

गाज़ीपुर।गोकशी के तीन तस्करों के खिलाफ शुक्रवार को कुर्की की कार्रवाई की गई। अलग-अलग स्थानों पर स्थित भूखंड जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ से अधिक है की संपत्ति को कुर्क किया गया।
शुक्रवार को गाजीपुर में पुलिस और राजस्व विभाग टीम ने गोकशी के तीन तस्करों की पांच करोड़ 20 लाख 70 हजार की अचल संपत्ति कुर्क की। डीएम के निर्देश पर धारा 14 (1) के तहत यह कार्रवाई हुई है। टीम द्वारा राजपुर और लोदीपुर खास में इनके द्वारा क्रय की गई भू-संपत्तियों को कुर्क की गई। पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बताया कि तीनों गोतस्कर अकील कुरैशी, गफ्फार कुरैशी एवं वाहिद अली ने अवैध तरीके से धन अर्जित कर संपत्ति बनाई थी। तीनों ने उक्त संपत्ति को अपने परिजनों के नाम कर रखा था। कार्रवाई करते हुए भू-संपत्ति को कुर्क कर लिया गया।
गहमर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बीते 27 सितंबर को इन गोतस्करों की अपराध से बनाई गई अवैध संपत्ति की रिपोर्ट दी थी। इस पर बीते 28 सितंबर को पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने संस्तुति की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई के लिए सुबह आठ बजे पीएसी की टीम पहुंची। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम भी पहुंच गई और मुनादी कराई। दोपहर करीब 12 बजे एसपी रोहन पी बोत्रे के पहुंचने के बाद कुर्की की कार्रवाई टीम द्वारा शुरू की गई।
कसाई मुहल्ला निवासी गो तस्कर अकील कुरैशी उर्फ मुहम्मद अकील अजहर ने 20 अक्तूबर 2020 को अपने और भाई आरिफ विकार के नाम से मौजा राजपुर में 960 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। 17 जुलाई 2018 को अपने बहनोई जुबेर कुरैशी और बहनोई के भाई एकराम कुरैशी के नाम से राजपुर में 633.3 वर्ग मीटर जमीन खरीद थी।

28 नवंबर 2017 को अपने सहयोगी समीर, शैफ के पिता वाजिद के नाम से राजपुर 69.663 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। सात जनवरी 2011 को सहयोगी मकनू कुरैशी, सरवर कुरैशी, एकलाख कुरैशी के नाम से लोदीपुर खास में 126.66 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी।

21 मार्च 2014 को सहयोगी मकनू कुरैशी, सरवर कुरैशी, कुरैशा बेगम के नाम से लोदीपुर खास में 111.71 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। इन जमीनों की कीमत चार करोड़ 19 लाख, 70 हजार रुपये है। इन्हें कुर्क कर लिया गया। दूसरे गो तस्कर कसाई मुहल्ला निवासी गफ्फार कुरैशी ने राजपुर मौजा में 253.32 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। करीब 55 लाख की यह संपत्ति कुर्क कर ली गई।
तीसरे गो तस्कर कसाई मुहल्ला निवासी वाहिद अली उर्फ वाहिद कुरैशी ने 12 फरवरी 2021 को अपने नाम से लोदीपुर मौजा में 138.25 वर्ग मीटर जमीन, 11 अगस्त 2020 को अपने भाई जाहिद अली के नाम से 63.33 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। दोनों की कीमत 46 लाख रुपये है। दोनों जमीन कुर्क कर ली गई।

एसडीएम ने किया अवैध हॉस्पिटल को सील


गाजीपुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर ब्लाक बाराचवर के लठ्ठूडीह गाँव में अवैध रूप से संचालित शिवन क्लीनिक पर उपजिलाधिकारी डा. हर्षिता तिवारी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० उमेश कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाराचवर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. रजत कुमार एवं थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर के औचक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान क्लीनिक की संचालक निशा गुप्ता द्वारा किसी भी प्रकार का अभिलेख व पंजीयन प्रमाण-पत्र टीम के समक्ष प्रस्तुत नही किया गया। उक्त के क्रम मे तत्काल कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से संचालित शिवम क्लीनिक के संचालक निशा गुप्ता पर सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए चिकित्सालय को सील कर दिया गया।

9 लोगों पर हुआ एफआईआर

बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, 9 लोगो पर एफआईआर

गाजीपुर। अधिक्षण अभियंता मोहन राकेश के निर्देशन पर शहर क्षेत्र के मिश्राबाजर में गुरुवार को सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चार लोगो को अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करने पर और पांच लोगो पर मीटर बाईपास करके व विद्युत उपभोग करने पर बिजीलेंस थाने रौजा पर एफआईआर दर्ज कराया गया। वही एक लाख से ऊपर दस बड़े बकायेदारों की मौके पर लाइट खोलते हुवे सख्त चेतावनी देते हुवे अधिशाषी अभियंता संजय सिंह ने बताया कि बिना पैसा जमा किए बगैर अगर लाइट जोड़ी गई तो सीधे 138 बी में एफआईआर दर्ज करवाई जायेगी। आगे उन्होंने यह भी बताया कि चेकिंग के दौरान पांच उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया और सात लोगो का विधा परिवर्तन किया गया। कहा कि यह चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा, जितने भी दस हजार से ऊपर के बकायेदार उपभोक्ता है वे लोग जल्द से जल्द अपना बकाया बिल का भुगतान नजदीकी कैश काउंटर पर जाकर कर दे। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से एसडीओ सत्यम त्रिपाठी एवं जेई अविनाश सिंह सहित विद्युत विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

बिजली चेकिंग में हुई कई लोगों पर कार्यवाही

गाजीपुर। दुल्लहपुर क्षेत्र के जलालाबाद चौराहे पर गुरुवार की दोपहर बिजली विभाग और विजिलेंस की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। जांच टीम में शामिल एसडीओ मिठाई लाल ने बताया कि क्षेत्र में बिजली लाइन लास कम करने तथा राजस्व की वसूली बढ़ाने के लिए विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया है जो  जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि जिनके पास कनेक्शन नहीं है वह अतिशीघ्र कनेक्शन करा लें। जिसका  बिल बकाया है वह अति शीघ्र अपना बिल जमा करें। टीम ने बिजली चोरी कर रहे 4 लोगों को पकड़ा जिन के ऊपर एफ आई आर दर्ज कराया गया। अभियान में 25 कनेक्शनों की जांच की गई। बकाया के चलते 5 लोगों की बिजली काटी गई। एसडीओ मिठाई लाल नें जानकारी देते हुए बताया कि दुल्लहपुर पॉवर हाऊस पर छमता से अधिक भार है, जिसकी वजह से आये दिन क्षेत्र में फाल्ट होता हैं। जबकि कनेक्शन की बात की जाय तो बहुत कम कनेक्शन हैं, जिसमें विजलेंस विभाग की संयुक्त चेकिंग में ज्यादातर मामले यही निकल कर सामने आ रहा हैं कि कनेक्शन 1 केवी का है और 5 केवी तक का लोड है। अधिकतर लोगों का सबमर्सिबल 5 से लेकर 7 केवी तक का स्टेबलाइजर, फ्रिज व कहीं कहीं एसी भी चल रहा है। जबकि चट्टी- चौराहा और दुकानदारों की बात की जाए तो घरेलू कनेक्शन लेने के बाद कमर्शियल उपकरण उपयोग कर दुकान चला रहे हैं। कुछ तो बिना मीटर बिजली चोरी  तो कुछ बगैर कनेक्शन का ही बिजली उपयोग कर रहे हैं। जिन पर इस संयुक्त टीम द्वारा चल रहे चेकिंग अभियान में  बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। जांच टीम में एसडीओ मिठाई लाल, जेइ विजलेंस पंकज चौहान, शहदेव सिंह, विनोद, नीरज, समीम खान, लाइनमैन नान्हू, राजकुमार व हरेन्द्र आदि शामिल रहे।

जा रहा था घर,लेकिन रास्ते में….

जा रहा था घर,लेकिन रास्ते में….

गाज़ीपुर। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बघरी गांव स्थित नहर के पर मंगलवार की रात दो बाइक पर सवार लुटेरों ने फायरिंग कर बाइक सवार यूबीआई बैंकमित्र से 65 हजार लूट लिया। हालांकि संयोगवश गोली जमीन पर लगी। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन की।घटनास्थल पर एक खोखा भी बरामद किया।
बघरी गांव निवासी जवाहरलाल कुशवाहा जमानिया स्थित यूबीआई का बैंक मित्र है। वह बाइक से गांव जा रहा था। गांव जाने वाली सड़क पर पहुंचा ही था कि दो बाइक पर सवार कुछ लोग उसे आवाज देने लगे। इस पर बैंक मित्र जैसे ही रुका एक लुटेरा उसका बैग छिनने लगा। उसके बैग न देने पर दूसरे लुटेरे ने उसको लक्ष्य कर गोली चलाई, लेकिन गोली सड़क पर जा लगी।इधर लुटेरों ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वाहन सहित वह गिर पड़ा और लुटेरे बैग सहित 65 हजार नकदी, पॉश मशीन सहित अन्य कागजात लेकर भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर छानबीन में जुट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

भीषण सड़क हादसा:7 लोगों की मौत,कई घायल

भीषण सड़क हादसा:7 लोगों की मौत,कई घायल

लखनऊ।लखीमपुर खीरी में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बस और डीसीएम में आमने-सामने की भिड़त में 7 लोगों की मौत हो गई हैं जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।
मिल रही सूचना के मुताबिक, लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाना क्षेत्र के एरा पुल पर सुबह साढ़े सात बजे धौरहरा से लखनऊ जा रही बस और डीसीएम की आमने सामने की भीषण टक्कर हुई है।7 लोगों की मौत भी हो गई है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।दर्जनों लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। मौके पुलिस और अधिकारी पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया है। योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

रेल यात्रियों को बनाते हैं अपना शिकार

रेल यात्रियों को बनाते हैं अपना शिकार

ग़ाज़ीपुर।दिलदारनगर एवं नगसर हाल्ट थाना निवासी चार शातिर चोरों को जीआरपी ने मंगलवार को पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पूर्वी छोर से गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के नकदी और स्मार्टफोन बरामद किए गए। पकड़े गए चारों चोर ट्रेन में रेल यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैं।
पीडीडीयू जंक्शन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह और दिलदारनगर जीआरपी चौकी प्रभारी शिव सागर के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पूर्वी छोर स्थित नाम पट्टिका बोर्ड के पास चार युवक दिखे जो टीम को देखते ही भागने लगे। जीआरपी ने घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास रेल यात्रियों से चोरी किए गए स्मार्टफोन के साथ नकदी बरामद हुई।
गिरफ्तार चोरों में मनोज राम निवासी फुल्ली दुर्गा मंदिर के सामने थाना दिलदारनगर के पास एक स्मार्टफोन और 3500 नकदी, शिबू डोम निवासी बभनौलिया गांव नगसर हाल्ट थाना के पास से 5400 नकदी बरामद हुई। बभनौलिया गांव के ही गिरजा डोम के पास से 5000 नकदी, शहरी डोम के पास से 4500 रुपये बरामद हुए। पीडीडीयू जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि इनके खिलाफ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के कई संगीन मामले दर्ज हैं।

अंकित राय की 80 लाख की संपत्ति कुर्क

अंकित राय की 80 लखकी संपत्ति कुर्क

ग़ाज़ीपुर। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर कला गांव में पुलिस एवं राजस्व टीम ने सोमवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत हेरोइन तस्कर अंकित राय उर्फ प्रवीण की 80 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की गई हैं। तस्कर के खिलाफ जमानिया कोतवाली में मादक द्रव्य, गैंगस्टर सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त गिरोह के सक्रिय सदस्य बेटावर कला निवासी अंकित राय उर्फ प्रवीण के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। तस्कर द्वारा अवैध तरीके से धन अर्जित कर अपनी मां किरन देवी के नाम से बेटावर मौजा जमानिया तहसील क्षेत्र में 0.1365 हेक्टेयर भू-सम्पत्ति क्रय किया गया था।
तस्कर अंकित राय उर्फ प्रवीण मादक पदार्थों की तस्करी में काफी दिनों से लिप्त है। दिलदारनगर थाना पुलिस द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था। उन्होंने बताया कि तस्कर के द्वारा एक गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने, स्वंय और अपने गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक और भौतिक एवं अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अकेले एवं सामूहिक रूप से आपराधिक कार्यों में लिप्त होकर बेनामी संपत्ति अर्जित किया गया था।

गाजीपुर में महिला की हत्या

गाजीपुर में महिला की हत्या

गाजीपुर।सोमवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव में अज्ञात बदमाशों ने महिला की हत्या कर दी।इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचे।
घटना के संबंध में बताया गया है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव निवासी किरण प्रजापति सोमवार की सुबह अपने पुत्र शुभम 14 व शनि 6 वर्ष को तैयार कर विद्यालय भेज दिया। किसी समय अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर किरण की हत्या कर दिया। मृतका किरण का पति बीएसएफ में है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर एसपी रोहन पी बोत्रे भी मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही जांच-पड़ताल किया। इस संबंध में एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।