Category Archives: Ghazipur

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग की बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग की बैठक

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 3:43 बजे,पुलिस लाइन हैलिपैड पर पहुंचे। जहां से उतरने के तुरंत बाद पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष मे भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्टी के जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं संग बैठक किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर की कनेक्टिविटी अच्छी है जो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, वाराणसी तथा गोरखपुर से जुडा है। उन्होंने संगठन गठन पर कहा कि मंडल व बूथ समितियों के गठन की प्रक्रिया तेज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी मोर्चों एवं विभागों के गठन पूर्ण होने से समाज के सभी सामाजिक एवं आर्थिक वर्ग के लोगों को जिसमे युवा, महिला, किसानों,पिछडो, श्रमिकों का प्रतिनिधित्व है।उन्होंने कहा की डबल इंजन की सरकार ने जिले में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज भी दे दिया है।आगे जिले के विकास की समीक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर करना है। उन्होंने कहा कि आगली बैठक में कार्यकर्ताओं के संग बैठा जाएगा। मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक मे प्रफुल्लित नजर आए और कार्यकर्ताओं के साथ फोटो भी खिंचवाई।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अंगवस्त्र देकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।
इस अवसर पर उ प्र सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ,प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल, ओमप्रकाश राजभर,राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत, नीरज शेखर, विधायक बेदी राम, सपना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पारसनाथ राय, भानु प्रताप सिंह, सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, बृजेन्द्र राय,दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता सहित सभी जिला पदाधिकारी, ब्लाक प्रमुख व वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गाजीपुर में सीएम योगी की प्रेस वार्ता, देखें लाइव

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 24 जून को गाजीपुर का दौरा किया।इस दौरे में वह जिला मुख्यालय स्थित अधिकारियों संग राइफल क्लब सभागार में समीक्षा बैठक भी की।

कांग्रेस ने देश व देशवासियों को सदैव छलने का काम किया:नीलकंठ तिवारी

कांग्रेस ने देश व देशवासियों को सदैव छलने का काम किया -नीलकंठ तिवारी


भाजपा कार्यालय पर श्रद्धा सम्मान से संगोष्ठी आयोजित कर मनाया गया 72 वां बलिदान दिवस


गाजीपुर। जनसंघ संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 72 वीं पुण्यतिथि को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में सोमवार को बलिदान दिवस के रूप में संगोष्ठी आयोजित कर तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वाराणसी दक्षिणी के भाजपा विधायक व उ प्र सरकार के पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के प्रति दिया गया बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। आज उनके पुण्य ज्योति स्वरूप विश्व भर मे दीप्तिमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सभी सपनो को एक एक कर साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने जनसंघ की स्थापना कर वैकल्पिक राजनीतिक विचारधारा प्रस्तुत की,जनसंघ की स्थापना किसी की प्रतिक्रिया नहीं बल्कि राष्टृ को परमवैभव पर स्थापित करने के लिए किया गया, जो आज भाजपा के रूप में देश की सबसे बड़ी पार्टी जनसंघ के स्थापना के सभी उद्देश्यों को पूर्ण कर रही है। उन्होंने कहा कि विभाजन के बाद से ही कांग्रेस ने देश व देशवासियों को सदैव छलने का काम किया। उन्होंने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर मे परमिट व्यवस्था को नकारते हुए कश्मीर मे धारा 370 का पुरजोर विरोध किया जो भाजपा नेतृत्व की सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समाप्त कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया गया है।


जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि देश के विभाजन और उस विभाजन के खौफनाक मंजर से व्यथित दूरदृष्टा डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जन संघ नेता अटल बिहारी वाजपेई को भविष्य में प्रधानमंत्री बनने और पूरे के पूरे कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बने रहने की भविष्यवाणी की थी। जो साकार हो रहा है,उन्होंने कहा कि चरित्र के निर्माण में कर्म की प्रधानता तथा आत्मा की आवाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।और ऐसे कर्म प्रधान राष्ट्रनायक को नमन है।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मुख्य अतिथि नीलकंठ तिवारी को स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया।
इससे पहले मुख्य अतिथि नीलकंठ तिवारी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सपना सिंह, सरिता अग्रवाल,सरोज कुशवाहा, भानु प्रताप सिंह, पारसनाथ राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, विनोद अग्रवाल, मनोज सिंह आदि ने गोराबाजार स्थित रविन्द्र नाथ टैगोर पार्क में आम,निबू आदि का वृक्ष लगाया।


कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया। ‌ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके अलावा भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, बृजेंद्र राय, भानु प्रताप सिंह, पारस नाथ राय, सपना सिंह, सरिता अग्रवाल, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, भोनू सोनकर, सुनीता सिंह, रमेश सिंह पप्पू , रामराज बनवासी, राम नरेश कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर राजेश राजभर,अवधेश राजभर, जितेन्द्र नाथ पांडेय,संकटा प्रसाद मिश्रा, साधना राय, शैलेश राम, अनिल राजभर, अखिलेश सिंह, विश्व प्रकाश अकेला, अखिलेश सिंह, श्याम राज तिवारी, लालसा राजभर, सरोज मिश्रा, किरण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय की मांग को लेकर सीएम के नाम डीएम को सौंपा पत्रक

विश्वविद्यालय स्थापना कि मांग को लेकर विश्वविद्यालय निर्माण मंच के नेतृत्व में छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा..

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कल 24 जून के जनपद दौरे से पहले, जिले में एक राज्य पोषित विश्वविद्यालय की दशकों पुरानी मांग ने फिर जोर पकड़ा है। ‘विश्वविद्यालय निर्माण मंच’ के नेतृत्व में छात्रसंघ प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा है, जिसमें जनपद के स्नातकोत्तर महाविद्यालय को विश्वविद्यालय में उन्नत करने और जिले में एक नए विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है। जिलाधिकारी ने छात्रों को आश्वस्त किया है कि यह महत्वपूर्ण मांग मुख्यमंत्री तक अवश्य पहुंचाई जाएगी। जनपद में 364 से अधिक कॉलेज हैं और 3.5 लाख से अधिक छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें उच्च शिक्षा के लिए लगभग 115 किलोमीटर दूर जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जाना पड़ता है। इससे छात्रों का अमूल्य समय और धन तो बर्बाद होता ही है, खासकर ग्रामीण और कमजोर वर्ग की छात्राओं के लिए यह उच्च शिक्षा प्राप्त करने में एक बड़ी बाधा है, जिससे वे अक्सर अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पातीं।


विश्वविद्यालय निर्माण मंच के अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने मुख्यमंत्री की ‘एक जनपद एक विश्वविद्यालय’ योजना का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि गाजीपुर जैसे ऐतिहासिक और शैक्षणिक रूप से समृद्ध जिले का अब भी इस महत्वपूर्ण सुविधा से वंचित रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जोर दिया कि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के पास विश्वविद्यालय बनने की सभी आवश्यक क्षमताएं हैं, जैसे विशाल भूमि (77.20 एकड़ से अधिक), सुदृढ़ आधारभूत संरचना और पर्याप्त वित्तीय कोष। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे विश्वविद्यालय में उन्नत करने से सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा, बल्कि यह जनपद को एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय प्रदान करेगा, जिससे छात्रों को बेहतर उच्च शिक्षा के लिए अन्य जिलों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा और सरकार की ‘एक जनपद एक विश्वविद्यालय’ की महत्वाकांक्षी योजना भी सफल होगी। पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सुधांशु तिवारी ने कहा, “विश्वविद्यालय न होने से हमारी बेटियों का भविष्य दांव पर लग जाता है। समान शिक्षा के अधिकार से उन्हें वंचित रहना पड़ता है, जो अत्यंत पीड़ादायक है। एक विश्वविद्यालय गाजीपुर की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा के बंद दरवाजों को खोल देगा।


छात्र नेता शिवम उपाध्याय ने दृढ़ता से कहा, “गाजीपुर में विश्वविद्यालय बनने के सभी मानदंड पूरे होते हैं। हमारे जिले में 364 से अधिक महाविद्यालय हैं, जो एक विश्वविद्यालय की आवश्यकता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। अब और विलंब असहनीय है।”
आरती बिन्द और शैलेश यादव ने विशेष रूप से ग्रामीण आबादी और छात्राओं की दुर्दशा को उजागर करते हुए कहा, “अपने ही जिले में विश्वविद्यालय का न होना, ग्रामीण छात्राओं के लिए एक अभिशाप जैसा है। कई बार आर्थिक और सामाजिक मजबूरियों के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है। यह केवल शिक्षा का प्रश्न नहीं, बल्कि उनके सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का प्रश्न है।”
प्रकाश राय ने इस बात पर जोर दिया कि, “स्थानीय विश्वविद्यालय न केवल शिक्षा को सुलभ बनाएगा, बल्कि यह हमारी स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति देगा। नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और जिले का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।


सभी छात्रों ने एक स्वर में जिले के सभी जनप्रतिनिधियों से पुरजोर अपील की है कि वे कल की जिला विकास समीक्षा बैठक में इस ज्वलंत मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाएं ताकि गाजीपुर के लाखों छात्रों का उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना साकार हो सके व विश्वविद्यालय स्थापना कि मांग पूरी हो सकें। पत्रक सौंपने वालों में मुख्य रूप से अमित राय, शैलेश सिंह यादव, विकास खरवार, हर्ष वर्धन दुबे, विनय सिंह, जावेद आलम, विशाल विश्वकर्मा, राहुल यादव, उत्तम साहनी, बाबूलाल गौतम, विकास सिंह, हर्ष दुबे, रजनीश राय, विधांशु राय, पुरुषोत्तम चौधरी, अमृतांश बिंद, मनीष बिंद, नीलेश बिंद और सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।

सीएम योगी के जनपद आगमन से पहले डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

गाजीपुर में विश्वविद्यालय की चिंगारी: CM योगी के आगमन से पहले छात्रों का शंखनाद, कल DM को सौंपेंगे ज्ञापन!

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद में 24 जून को संभावित आगमन होने जा रहा है। इस दौरान वे जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के इस बहुप्रतीक्षित दौरे को देखते हुए, गाजीपुर के छात्र समुदाय में लंबे समय से लंबित विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर नई उम्मीदें जग गई हैं।
इसी क्रम में, विश्वविद्यालय निर्माण मंच के अध्यक्ष और पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में एक छात्रसंघ प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के आगमन से एक दिन पूर्व 23 जून को जिलाधिकारी अवनीश कुमार के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपेगा। इस ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य गाजीपुर में एक विश्वविद्यालय की स्थापना की छात्रों की प्रबल इच्छा को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना है। दीपक उपाध्याय ने बताया, “गाजीपुर में उच्च शिक्षा के लिए एक विश्वविद्यालय की आवश्यकता दशकों से महसूस की जा रही है। हमारे छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री का आगमन हमारे लिए एक स्वर्णिम अवसर है कि हम अपनी इस जायज मांग को उनके समक्ष प्रभावी ढंग से रख सकें।”
ज्ञापन सौंपने के साथ ही, छात्रसंघ प्रतिनिधिमंडल जिले के सभी जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क करेगा और उनसे अपील करेगा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर वे छात्रों की इस महत्वपूर्ण मांग को एकजुट होकर प्रमुखता से उठाएं। प्रतिनिधिमंडल का मानना है कि जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से ही गाजीपुर को अपना बहुप्रतीक्षित विश्वविद्यालय मिल पाएगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के नए द्वार खुलेंगे और जिले के शैक्षिक तथा सामाजिक विकास को गति मिलेगी।
यह पहल गाजीपुर में उच्च शिक्षा के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, और छात्र समुदाय को विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री इस जनहित की मांग पर गंभीरता से विचार करेंगे।

लेखा विभाग से टूट रहा शिक्षकों का भरोसा

एनपीएस की राह में रोड़ा बना लेखा विभाग, टूट रहा शिक्षकों का भरोसा
गाजीपुर। न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के फायदे बताकर इसे लेने के लिए प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी सरकार ने लेखा विभाग को सौंपी थी। लेकिन लेखा विभाग ही एनपीएस की राह में रोड़ा बन गया है। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम लेने वाले शिक्षकों के वेतन से प्रतिमाह 10 प्रतिशत की धनराशि की कटौती हो रही है। लेकिन लेखा विभाग के अफसरों की लापरवाही से कटौती की गई धनराशि उनके परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (प्रान) खाते में नहीं जमा हो रही है। उल्टे लेखा विभाग सरकार की हिस्सेदारी भी दबाए बैठा है। जिससे इस स्कीम से शिक्षकों का भरोसा टूट रहा है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से सम्बंधित स्कूलों में हजारों शिक्षक कार्यरत हैं। जो न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) ले रखी है। इस स्कीम के तहत शिक्षकों के वेतन से 10 प्रतिशत की कटौती की जा रही है। जबकि हिस्सेदारी के तौर पर सरकार को भी 14 प्रतिशत की धनराशि का भुगतान करना है। इसके लिए शिक्षकों ने प्रान भी ले रखा है। शिक्षक के वेतन से कटौती की गई धनराशि व सरकार की हिस्सेदारी दोनों इसी परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट में जमा करानी है। एनपीएस के नाम पर शिक्षकों के खाते से तो प्रतिमाह की कटौती की जा रही है। लेकिन सरकार की हिस्सेदारी को लेखा विभाग दबाए बैठा है। सरकार की हिस्सेदारी जमा न होने सेप्रान खाता अपडेट नहीं हो रहा है। ऐसे में शिक्षकों के वेतन से काटी गई धनराशि में घपले की आशंका बढ़ गई है। शिक्षकों का प्रान खाता पिछले कई महीने से अपडेट नहीं हो सका है।

निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारी

गाजीपुर। रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ जनपद शाखा का अधिवेशन / चुनाव जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। चुनाव अधिकारी के रूप में वेद प्रकाश द्विवेदी, चुनाव पर्यवेक्षक अनूप कुमार द्विवेदी, सहचुनाव अधिकारी कैलाश नाथ सिंह, प्रांतीय निर्देश के क्रम में सकुशल संपन्न हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव सभा को संबोधित करते हुए कहा गया कि संगठन का गठन तभी होता है जब कर्मचारियों का शोषण होता है, तब संगठन का निर्माण होता है, तभी कर्मचारियों का समाधान होता है और जनपद में किसी भी कर्मचारी का शोषण या किसी अधिकारी द्वारा अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया जाता है तो परिषद से कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

प्रथम सत्र की अध्यक्षता कर रहे हैं अरुण कुमार श्रीवास्तव द्वारा पूर्व के कार्यकारिणी/सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यकारिणी को भंग किया। परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह द्वारा कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा पूर्व से घोषित 24 जून 2025 के भूख हड़ताल /सत्याग्रह आंदोलन को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों से अपील किया। प्रथम सत्र की समाप्ति के बाद नामांकन प्रक्रिया पूरा किया गया, जिसमें 22 कर्मचारियों द्वारा नामांकन किया गया। इसमे सभी पदों पर निर्विरोध सभी पदाधिकारी निर्वाचित हुए, जिसमें अध्यक्ष पद पर राकेश कुमार पांडे, मंत्री जयम कुमार, कोषाध्यक्ष वंशराज कुशवाहा,, आय वयय निरीक्षक लाल जी सिंह यादव,,कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत सिंह,, निर्विरोध नवनिर्वाचित हुए। उपरोक्त अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री ओंकार नाथ पांडे,अभय कुमार सिंह ,नागेश सिंह, विशाल राय, मोहम्मद रोमा,ओम प्रकाश,आनंद मिश्रा ओम प्रकाश मिश्रा, पराग श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार,राजन कुमार पांडे,अनिल गोस्वामी,प्रदीप कुमार, सर्वानंद सिंह अशोक यादव ,राजेश सिंह, नितिन कुमार, विशाल कुशवाहा,उमेश सिंह, पप्पू सिंह, आदि,लोग उपस्थित रहे। संचालन राकेश कुमार पांडे ने किया।

सेवानिवृत्त शिक्षकों को अभी तक नहीं हुआ जीपीएफ का भुगतान


गाजीपुर। मार्च में सेवानिवृत्त हुए माध्यमिक शिक्षकों को अब तक जीपीएफ, पेंशन का भुगतान नहीं हो सका है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। वे शिक्षकों की समस्या का समाधान करने का अनुरोध कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने बताया कि जिले के 50 से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षकों को अब तक सामान्य भविष्य निधि (GPF) का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इसके साथ ही, उनकी पेंशन पत्रावलियाँ भी अब तक स्वीकृति हेतु अपर निदेशक (पेंशन) को नहीं भेजी गई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक और वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला। प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार, सेवानिवृत्ति की तिथि को ही सभी देयकों का भुगतान कर दिया जाना चाहिए और एक माह के भीतर पेंशन आरंभ हो जानी चाहिए लेकिन अत्यंत खेदजनक’ है कि 22 जून 2025 तक जीपीएफ भुगतान और पेंशन पत्रावलियों को स्वीकृति हेतु प्रेषित नहीं किया गया है तो इस मुद्दे को प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा। प्रतिनिधि मण्डल में संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार राय, जिला मंत्री शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी थे। उधर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्या के बारे में बता चुके हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी, जो मार्च 2025 में सेवानिवृत्त हुए हैं उन्हें अब तक जीपीएफ राशि का भुगतान भी नहीं हो सका है। यह सेवानिवृत्त होने के साथ ही शिक्षक और कर्मचारियों को दिया जाना चाहिए। शिक्षक परिवारों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है। सरकार को इस पर अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए।

शिकायतों का गंभीरता पूर्वक डीएम-एसपी ने किया निस्तारण

गाजीपुर। शनिवार को जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं एसपी डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे 169 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 13 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 473 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  48 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया  तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। राजस्व निरीक्षकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि प्रत्येक माह पैमाइस कर पत्थरगड्डी करना सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। कहा गया कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना उपजिलाधिकारी कासिमाबाद संजय यादव, तहसीलदर कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने विकास खण्ड परिषर में वृक्षारोपण किया तथा जनपदवासीयों से अपील किया कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाए।

जनपद न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

गाजीपुर।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में 21 जून को दसकक्षीय सभागार, जनपद न्यायालय गाजीपुर में “11वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” का आयोजन “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम, 2025 के साथ किया गया।जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि योग हमारी संस्कृति और जड़ों से जुड़ा हुआ है। इसलिए स्वस्थ और खुशहाल बनने के लिए योग काफी असरदार है। भारत के साथ आज पूरी दुनिया योग की ताकत को मानती है और इसलिए हर साल 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 21 जून वर्ष का लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है।
इस अवसर पर धमेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर,  संजय हरी शुक्ला, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकारी गाजीपुर, अली रजा, विशेष न्यायाधीश, एस0सी0/एस0टी0 एक्ट, गाजीपुर, नूतन द्विवेदी, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, गाजीपुर,  दीपेन्द्र कुमार गुप्ता अपर सिविल जज (सी0डि0) गाजीपुर, हार्दिक सिंह, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड गाजीपुर, अनंत कुमार, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं0-02 गाजीपुर, श्रीमती मेहनाज खान, अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं0-04 गाजीपुर, श्वेता नैन, अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं0-06 गाजीपुर एवं विद्वान अधिवक्तागण व कर्मचारीगण द्वारा इस योग शिविर में प्रतिभाग किया गया। जिला कारागार गाजीपुर में “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर जेल अधीक्षक, योग प्रशिक्षक द्वारा कारागार में निरूद्ध बंदियों को योग और साधना का अभ्यास कराया गया। कारागार में निरूद्ध बंदियों व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा विभिन्न प्रकार का योगाभ्यास जैसे पद्मासन, तड़ासन, बज्रासन एवं शवासन जैसे योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, योग प्रशिक्षक, जेल पी0एल0वी0 एवं बंदी रक्षकों द्वारा इस योग शिविर में प्रतिभाग किया गया।