Category Archives: Ghazipur

रमेश यादव को अधिवक्ता सभा का जिला प्रभारी किया गया मनोनीत

गाज़ीपुर।गुरुवार को समाजवादी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष धर्मचंद यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई।
इस बैठक मे रमेश यादव को अधिवक्ता सभा का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया। इसके साथ साथ नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष,रणधीर एडवोकेट ,जिला सचिव रामाश्रय एडवोकेट,रामबाबू एडवोकेट ,त्रिभुवन एडवोकेट और‌ शिवम् जी को मनोनयन पत्र प्रदान कर तथा माल्यार्पण करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बधाई दी । उन्होंने अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के तानाशाही दौर में अधिवक्ताओं की भूमिका अहम् है। उन्होंने जंगे आजादी में अधिवक्ताओं की गौरवशाली योगदान की चर्चा करते हुए कहा आज जब मोदी -योगी की तानाशाही नीतियों के चलते देश के संविधान, लोकतंत्र,देश की गंगा जमुनी तहजीब और साम्प्रदायिक और सामाजिक सद्भाव तथा देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप पर खतरा आसन्न है ऐसे दौर में इसकी रक्षा के लिए अधिवक्ताओं कोआगे आना होगा। आज देश गंभीर परिस्थितियों से होकर गुजर रहा है। इस देश का किसान, नौजवान, बेरोजगार सरकार की गलत नीतियों के चलते आत्महत्या करने को मजबूर हैं। सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन बनी हुई है। यह सरकार इनकी समस्याओं को हल न कर पूंजीपतियों के हित साधने में व्यस्त हैं।
इस बैठक में मुख्य रूप से आत्मा यादव, रामप्रताप यादव,शंकर यादव,जगत मोहन बिंद, मुन्ना, यशवंत, अवधेश आदि उपस्थित थे।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न


गाजीपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 11 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिन  के आगमन को लेकर व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई।


बैठक में प्रांत सह सेवा प्रमुख दिनेश चंद्र पाण्डे, जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष विनीत सिंह, जिला सह मंत्री ओमप्रकाश पांडे, जिला कोषाध्यक्ष आनंद तिवारी, जिला संयोजक बजरंग दल रविराज, जिला विद्यार्थी संपर्क प्रमुख अभिनाश, नगर संयोजक राजन, सदर संयोजक विनोद नगर अध्यक्ष अनुराग नगर उपाध्यक्ष रामाशीष चौहान, जिला सेवा प्रमुख अनिलस्वामी, सहित नगर व प्रखण्डों के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस अवसर पर नगर, वार्ड एवं प्रखण्ड स्तर पर विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई तथा सभी नवीन दायित्वधारियों को हार्दिक बधाई दी गई।

पैसा वापस मिलते ही पीड़ित के चेहरे पर आई मुस्कान, साइबर सेल का किया आभार व्यक्त


साइबर सेल के प्रयास से शिकायतकर्ता के साथ यूपीआई द्वारा फ्राड की गयी 98,000/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई।

गाजीपुर। एसपी डॉ इरज राजा के निर्देश पर जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एक पीड़ित व्यक्ति से फ्राड किया गया पैसा वापस दिलाया गया। बता दें कि दीपक पाण्डेय निवासी ग्राम व पोस्ट गौराखास थाना भुड़कुड़ा के साथ यूपीआई के द्वारा फ्राड किया गया जिसके बाद पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नं0 1930 पर काल करके आनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 शिवाकान्त मिश्रा और उनकी टीम के द्वारा बुधवार को आवेदक जितेन्द्र कुमार के खाते में उनके साथ फ्राड की गयी 98,000/- रू0 की धनराशि वापस करायी गयी। खोई हुई धनराशि प्राप्त करते ही पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान छा गई।

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का अभुतपूर्व स्वागत अभिनन्दन

निर्धारित समय से लगभग साढ़े तीन घण्टे विलम्ब से पहुंचने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता कड़ाके की ठंड मे भी जमे रहें

गाड़ियों का अभुतपूर्व तीन किलोमीटर तक का लम्बा काफिला

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने गदा भेंटकर स्वागत किया

प्रदेश अध्यक्ष का गाजीपुर की सीमा में प्रवेश करते ही बड़े माले से किया गया स्वागत

गाज़ीपुर(मरदह)। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गोरखपुर,मऊ के रास्ते प्रथम बार वाराणसी जाते समय प्रथम जनपद आगमन अवसर पर जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में गाजीपुर की सीमा हैदरगंज से लगायत वाराणसी जिले की सीमा सिधौना तक पूरे जनपद में फोर लेन मार्ग पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शंख ध्वनि से गाजा बाजा,होर्डिंग, पोस्टर,बैनर व झंडा लगाकर,प्रवेश द्वार बनाकर जगह जगह पुष्प पंखुड़ियों की वर्षा व माल्यार्पण कर भव्य अभुतपूर्व स्वागत अभिनन्दन किया गया।
हैदरगंज मे नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत से अभिभूत कहा किआप सभी की गर्मजोशी देखकर हमें भी जोश आ रहा है। मै एक छोटा कार्यकर्ता से आज यहां पहुचा हूं।कार्यकर्ताओ की भावनाओं को अच्छी तरह से मैं समझता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि केंद्रीय नेतृत्व मेरे ऊपर विश्वास किया है छोटे से कार्यकर्ता को आज देश के सबसे बड़े प्रदेश का अध्यक्ष बनाकर भेजा है या इस बात पर हमें खरा उतरना है मैं आप सबसे अपील करता हूं करना चाहता हूं कि आप सबका सहयोग बना रहे ताकी एक बार पुनः 2027 में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में स्थापित हो सके।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गाजीपुर की सीमा में प्रवेश करने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दीलीप पटेल,प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, डा राकेश त्रिवेदी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के‌ नेतृत्व में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास हैदरगंज गांव स्थित स्वागत स्थल के मंच पर उपस्थित पहुंचते ही संयोजक मनोज सिंह व हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर गगन भेदी नारे के साथ अभिनन्दन किया गया।
इसके अलावा मरदह ब्रह्म स्थान पर संयोजक जितेन्द्र नाथ पांडेय, सियाराम पुर मे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह,भडसर मे अवधेश राजभर, जंगीपुर मे संकठा प्रसाद मिश्र, महाराजगंज में अच्छेलाल गुप्ता, नन्दगंज भानु जायसवाल, पहाड़पुर मे प्रवीण त्रिपाठी, सैदपुर मे संतोष चौहान व सिधौना मे अखिलेश सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके अलावा कैथी टोल प्लाजा से पूर्व कृष्ण सुदामा शिक्षण संस्थान के निदेशक डा विजय यादव के नेतृत्व में भी भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में विधान परिषद सदस्य विशाल सिहं चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पारसनाथ राय, सरोज कुशवाहा,भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह,प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, धनंजय ओझा,जितेन्द्र नाथ पांडेय,शशिकान्त शर्मा,डा विजय यादव,डा अवधेश सिंह प्रतिनिधि राज्यसभा सांसद,बृजनंदन सिंह,सानन्द सिंह,किरण सिंह,पूर्व विधायिका सुनीता सिंह,कालीचरन राजभर,डॉ राजकुमार सिंह गौतम, प्रो शोभनाथ यादव,नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता,प्रमुख राजन सिंह,मनोज गुप्ता,राहुल राय, योगेन्द्र सिंह,बृजेन्द्र सिंह,अवधेश राय,सीता सिंह, आनन्द राय,धर्मेंद्र सिंह, संतोष यादव,बृजनंदन सिंह, भोनूराम सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता,शैलेश राम,डॉ अनिल राजभर, विश्वप्रकाश अकेला, सुमित तिवारी,झाबर सिंह,शशिप्रकाश सिहं, अखिलेश राय, अविनाश सिंह, प्रमोद वर्मा,प्रांशु सिंह, गर्वजीत सिंह सहित पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

पांच ब्लॉक में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर व ऑफिसर की होगी भर्ती

पांच ब्लॉक में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर व ऑफिसर की होगी भर्ती

जमानियां, रेवतीपुर, मुहम्मदाबाद, बाराचवर, और भांवरकोल ब्लॉक मे कैम्प के माध्यम से दिया जाएगा नौकरियॉ

गाजीपुर ।उपजिलाधिकारी जमानियां और मुहम्मदाबाद द्वारा बताया कि जनपद के 5 विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में गाजीपुर के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 13 एवं 14 जनवरी को जमानियां ब्लॉक , 15 एवं 16 जनवरी रेवतीपुर ब्लॉक , 18 एवं 19 जनवरी मुहम्मदाबाद ब्लॉक , 20 एवं 21 जनवरी बाराचवर ब्लॉक , और 22 एवं 23 जनवरी को भांवरकोल ब्लॉक में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।
डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत किया जाएगा। जो एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है। सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम नही तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खण्डों में निर्धारित शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 ऑनलाइन जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस में ,गाजीपुर में ,प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर ,अयोध्या मंदिर इत्यादि जगहों में  तैनात किया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी अन्य सुविधाये उपलब्ध है।

सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक विकास भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई है । बैठक में दीनदयाल, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, सुभाष चन्द्र सरोज जिला विकास अधिकारी, गाजीपुर ब्लाक प्रमुख वाराचवर बृजेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, यू.बी.आई, गाजीपुर एवं जनपद के समस्त विकास खण्ड के खण्डविकास अधिकारीगण उपस्थिति थे ।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारियो को निर्दश दिए गए कि आवास प्लस 2024 सर्वे के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा कराए जा रहे अपात्रो के डिलीशन कार्य को खण्ड विकास अधिकारी भली-भांति परीक्षण करके ही डिलीशन कार्य पूर्ण कराए तथा जिन लाभार्थियो के पात्रता संदिग्ध हो उनका पुनः जांच एवं भली-भांति परीक्षण करा लें ताकि कोई पात्र व्यक्ति किसी भी दशा में डिलीट न होने पाए। इसके अतिरिक्त आवास प्लस सर्वे 2024 के सर्वेक्षित परिवारो के जाब कार्ड फीडिग, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अधूरे आवासो की पूर्णता, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वर्ष 2025-26 के आवासो को 100 दिनो के अन्दर पूर्ण कराने तथा मनरेगा के अन्तर्गत प्रत्येक लाभार्थी को 90 दिवसो का रोजगार दिए जाने तथा लाभार्थियो को स्वच्छ शौचालय, विद्युत कनेक्शन, वाटर कनेक्शन दिलाए जाने व अन्य कल्याणकारी योजनाओं यथा एन.आर.एल.एम.,राशन कार्ड, पेन्शन, किसान क्रेडिट कार्ड आदि की सुविधा प्रदान कराने के निर्देश दिए गए है ।

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर सीएमओ ने किया समीक्षा बैठक

आगामी राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया समीक्षा बैठक

ग़ाज़ीपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जनवरी को राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस एवं स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान जो 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में एक जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार पांडे की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम से संबंधित सभी एनएमए,एनएमएस वह सभी चिकित्सा अधीक्षक शामिल हुए।

एसीएमओ और जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ रामकुमार ने बताया कि जनपद गाजीपुर में 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस एवं स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसको लेकर बैठक किया गया है इस बैठक में भारत सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश को लेकर समीक्षा किया गया। इस समीक्षा बैठक में पूर्व में किए गए कार्य और आगामी किए जाने वाले कार्यों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडे ने गहनता से समीक्षा किया और सभी लोगों को इस अभियान में पूरे मनोयोग से जुड़ने के निर्देश दिए।

बता दे कि कुष्ठ रोग एक संक्रामक रोग है जो माइक्रोबैक्टेरियम लेपरा नामक जीवाणु से होता है। जो हाथों, पैरों की तंत्रिका त्वचा और ऊपरी श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। यदि कुष्ठ रोग का समय से उपचार न किया जाए तो शारीरिक विकलांगता भी हो सकती है।

बता दे कि कुष्ठ रोग से जुड़े कलंक एवं भेदभाव की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जनवरी 2017 को राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस की पूर्व संध्या पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान अभियान जो राष्ट्रव्यापी अभियान है शुरू किया गया था। और तब से लेकर अब तक इस अभियान के रूप में आयोजित किया जाता है साल 2026 के लिए निर्धारित थीम भेदभाव समाप्त कर गरिमा सुनिश्चित करें ।

बता दे की राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम साल 1983- 84 में हुआ था। तब से विभिन्न उपलब्धियों के माध्यम से इस कार्यक्रम ने विभिन्न उपलब्धियां भी प्राप्त की है ।जैसे 2005 में राष्ट्रीय स्तर पर कुष्ठ रोग के लिए उन्मूलन का स्तर प्राप्त किया गया ।और 2016-17 में शुरू की गई रणनीति जिसमें कुष्ठ रोगी खोजी अभियान दुर्गम क्षेत्र के लिए विशेष खोजी अभियान एवं आशा द्वारा संदिग्ध कुष्ठ रोगियों की निगरानी योजना शामिल है।

आज के बैठक में डॉ जे एन सिंह, एसीएमओ डॉ मनोज कुमार सिंह, एसीएमओ एवं सभी एसीएमओ, उप मुख्य चिकित्साधिकारी , चिकित्सा अधीक्षक के साथ ही कुष्ठ रोग विभाग के श्याम बिहारी, अभय कुमार ,अखिलेश कुमार, रविन्द्र कुमार मिश्रा, गिरीश चंद्र एवं समस्त एनएमए एनएमएस शामिल रहे।

आशुतोष का हुआ ऑल इंडिया रेसलिंग चैम्पियनशिप में चयन

बहरियाबाद। रामकरन इण्टर कालेज ईशोपुर रामपुर के खेल अध्यापक/कुश्ती कोच राम आशीष यादव ने बताया कि रामकरन इण्टर कालेज के मिट्टी के अखाड़े में प्रतिदिन अभ्यास करने वाले आशुतोष यादव का चयन चंडीगढ़ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित हो रही आल इंडिया यूनिवर्सिटी रेसलिंग चैंपियनशिप 2025-26 के लिए हुआ है। आशुतोष का चयन महात्मा गॉंधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय वाराणसी की टीम से 130kg भार वर्ग ग्रिको रोमन स्टाइल में हुआ है। यह प्रतियोगिता दिनाँक 05.01.2026 से 09.01.2026 तक पंजाब के चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में हो रही है।

नवीन मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदान जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 1 जनवरी 2026 को अहर्ता प्राप्त कर रहे नवीन मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदान जागरूकता संबंधी जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महिला पीजी कॉलेज महुआबाग में मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  दिनेश कुमार उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला अधिकारी गाज़ीपुर एवं प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का फीता काट कर मतदाता पंजीयन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । मतदाता पंजीयन कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं निर्वाचन विभाग के कर्मचारी एवं छात्राओं का स्वागत कार्यक्रम संयोजक डॉ शिव कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन करते हुए राजनीति विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राजेश कुमार यादव ने छात्राओं को भारतीय लोकतंत्र में मतदान एवं मतदाताओं की महत्ता से परिचय कराते हुए मतदाता सूची में मतदाताओं का पंजीकरण को अनिवार्य एवं अपरिहार्य बताया। इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी वि/रा  दिनेश कुमार ने महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से मतदाता पंजीकरण स्टॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा छात्रों को अधिक से अधिक लोगों को मतदाता बनने के लिए अपील किया।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा देश एक लोक तंन्त्रात्मक देश है यहा प्रत्येक 05 वर्ष में चुनाव होते है। मतदान प्रत्येक व्यक्ति का मूल अधिकार है। मतदान से ही एक विकसित एंव मतबूत  राष्ट्र का निर्माण होता है। हम सब का दायित्व है कि अपने-अपने मतो का शत-प्रतिशत उपयोग करते हुए एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाये तथा अपने परिवार, पास -पडोस, गॉव, मुहल्ला में भी लोगो को मतदान हेतु प्रेरित  करे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने जनपद के 18 वर्ष या उससे उपर के नये मतदाताओ से अपिल किया कि जिनके नाम मतदाता सूची मे छूटे हो एव नये मतदाता हेतु फार्म 6 नही भरा हो वे अपने नजदीकी बूथ पर या अपने बीएलओ से सम्पर्क कर विशेष अभियान तिथियों मे उपस्थित होकर अपना नाम जोड़वा सकते है एवं पोर्टल के द्वारा वोटर हेल्प लाइन एप्प के माध्यम से घर बैठे नये मतदाता के रूप मे शामिल हो सकते है।


उन्होने कहा कि जनपद में 06 जनवरी,2026 से 06 फरवरी, 2026 तक यह अभियान चलेगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण  कार्यक्रम में  मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से जोडे व हटाये जायेगे । उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता के नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन की आवश्यकता है तो अपना संशोधन भी करा सकते हैं एवं जो मतदाता एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक मतदेय स्थल से किसी अन्य मतदेय स्थल पर शिफ्ट हो गए हैं, ऐसे मतदाता भी आयोजित होने वाले शिविरों का लाभ उठाते हुए अपना नाम स्थानांतरित करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म 6, प्रवासी भारतीयों के लिए फॉर्म 6 क, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7, नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने के लिए फॉर्म 8 एवं एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म 8 क भरते हुए संचालित विशेष अभियान का लाभ उठा सकते हैं । उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि प्ले स्टोर के माध्यम से अपने अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड करके अपने घर, कार्यालय से ही ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए विशेष अभियान तिथियों में अपने-अपने मतदान केंद्रों/स्थलों पर उपस्थित होकर बीएलओ अथवा पदाभिहित अधिकारियों के पास अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं । उन्होने बताया कि  1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 06 जनवरी, 2026 से 06 फरवरी, 2026 तक कराया जाएगा।


    उप जिलाधिकारी सदर रवीश कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया के विभिन्न प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया। कोई भी मतदाता जो भारत का नागरिक है और 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है वह प्रारूप 6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित किए जाने हेतु अनुरोध कर सकता है। इसी प्रकार से प्रारूप 7 के माध्यम से वह अपने नाम को हटाए जाने हेतु सूचित कर सकता है। प्रारूप 8 के माध्यम से मतदाता सूची में शामिल कोई भी मतदाता अपनी किसी भी प्रविष्टि में संशोधन हेतु आवेदन कर सकता है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दिनेश कुमार ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं नागरिकों को मतदाता शपथ दिलाया तथा उनसे अपने सभी निर्वाचनों में मताधिकार की अपील किया। आपने बताया कि आज ही 6 जनवरी को निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष पुनरीक्षण के तहत निर्वाचन नामावलियों का प्रकाशन किया जा रहा है तथा आज से लेकर आगामी 6 फरवरी तक लोगों की निर्वाचित नामावली संबंधी दावे एवं आपत्तियां को प्राप्त किया जाएगा।

लोग अपनी इन प्रकाशित निर्वाचन नामावलियों का अवलोकन कर अपने दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं इस संबंध में सुनवाई आगामी 27 फरवरी तक पूर्ण करा ले। अंतिम रूप से 6 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके लिए सभी युवा मतदाताओं से अपील है कि वह अपने आसपास सभी छूटे एवं वंचित  लोगों को निर्वाचन नामावलियों में जोड़े जाने हेतु किए जा रहे प्रयासों में शामिल होकर जागरूक नागरिक का कर्तव्य निभाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने युवा मतदाताओं में जोश भरा तथा आधी आबादी को भारतीय लोकतंत्र को पुख्ता करने एवं निर्वाचन प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय की लगभग 200 से अधिक छात्राएं उपस्थित रही । कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिवकुमार एवं संचालन डॉ निरंजन कुमार ने किया कार्यक्रम में मुख्य शास्ता डॉ सारिका सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ नेहा कुमारी, डॉ मनीष केसरवानी डॉ गजनफर सईद, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रीदेवी प्रसाद सिंह, अतुल सिंह तथा राजस्व एवं निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

एसआईआर में लाखों मतदाताओं के हटाए गए नाम

गाजीपुर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता मे निर्वाचक नामावलियो के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्य अन्तर्गत आलेख्य प्रकाशन के अवसर पर समस्त मान्यता प्राप्त दलो के साथ बैठक आहूत की गयी। जिसमे विभिन्न राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया जिसमे सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह, रविकान्त राय  काग्रेस, राजन प्रजापति भाजपा, सुभाष राम सिपाही बसपा, राजेश यादव सपा, जावेद अहमद आप पार्टी माजूद रहे। इस दौरान विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन कर मतदाता सूची उपस्थित राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों को हस्तगत कराया गया।


जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एस आई आर प्रकिया उत्तर प्रदेश मे संचालित थी। जनपद गाजीपुर मे प्रथम चरण के एस आई आर प्रकिया के बाद की स्थिति से अवगत कराते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि एस आई आर से पूर्व  दिनांक 27.10.2025 मे प्रकाशित आलेख मे मतदाताओ की कुल संख्या 29 लाख 51 हजार 478 दर्ज थी। परन्तु एस आई आर के पश्चात दिनांक 06.01.2026 को प्रकाशित आलेख मे मतदाओ की कुल संख्या 25 लाख 42 हजार 789 दर्ज हुइ। प्रगाढ पुनरीक्षण के दौरान कुल 04 लाख 08 हजार 689 मतदाताओ के नाम विभिन्न कारणो से ए एस डी के रूप मे अपमार्जित (हटाये गये) किये गये तथा इस दौरान नो मैपिंग वाले मतदाताओ की संख्या 01 लाख 40 हजार 539 दर्ज है।  


उन्होने बताया कि निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 06.01.2026 को जनपद के समस्त मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों, निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में कर दिया गया है। जहाँ पर आलेख्य मतदाता सूची जन सामान्य के अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी। उन्होने बताया कि  दावे/आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि जो 06 जनवरी, 2026 से 06 फरवरी, 2026 तक है। जो मतदाता 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं उनके फार्म-6 एवं इसके अतिरिक्त अन्य अर्ह मतदाताओं एवं विशेष तौर पर 24 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के नाम जोड़े जाने हेतु फार्म-8 (घोषणा पत्र के साथ) आवेदन आफलाइन/आनलाइनhttps://voters.eci.gov.in ;k ECINET mobile app   के माध्यम किया जा सकता है। प्रकल्पित है कि 24 वर्ष से अधिक आयु के अर्ह व्यक्तियों का नाम देश अथवा प्रदेश की किसी न किसी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में होने की प्रबल सम्भावना है।

बताया कि नो मैपिंग वाले मतदाताओं को ई०आर०ओ०/ए०ई०आर०ओ० द्वारा नोटिस जारी कर दिनांक 06.01.2026 से 27.02.2026 के मध्य सुनवाई की कार्यवाही की जायेगी। इस कार्य हेतु कुल 108 ए०ई०आर०ओ० की तैनाती भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियत की गयी है। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील है कि यदि उपरोक्त अर्ह तारीख के संदर्भ में नामावली में किसी नाम को सम्मिलित किये जाने के लिए, कोई दावा या किसी नाम के सम्मिलित किये जाने पर कोई आक्षेप/आपत्ति किया जाता है या किसी प्रविष्टि के संशोधन के बावत कोई आवेदन हो तो वह दिनांक 06.01.2026 से 06.02.2026 तक या उससे पूर्व प्रारूप क्रमशः 6, 6क, 7 एवं 8 में जो समुचित हो उस प्रारूप में (घोषणा पत्र के साथ) दाखिलं कर सकते है। हर ऐसा दावा या आक्षेप या तो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में या सम्बन्धित मतदान केन्द्र पर प्रस्तुत कर सकता है। इसके  अतिरिक्त यदि कोई मतदाता आनलाइन आवेदन करना चाहता है तो वहhttps://voters.eci.gov.in ;k ECINET mobile app के माध्यम से कर सकता है।