Category Archives: Ghazipur

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का हुआ सफल ऑपरेशन

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का हुआ सफल ऑपरेशन

गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी विभाग ने विश्व थायरॉयड दिवस के अवसर पर एक बड़ी चिकित्सकीय सफलता हासिल करते हुए जटिल थायरॉयड कैंसर से पीड़ित मरीज का सफल ऑपरेशन किया। इस उपलब्धि को मेडिकल कॉलेज एवं पूरे पूर्वांचल क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मरीज लंबे समय से गर्दन में सूजन, दर्द एवं दबाव की समस्या से परेशान था। परिजनों ने बताया कि मरीज ने पूर्व में बीएचयू एवं टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट में भी परामर्श लिया था, जहां ऑपरेशन के लिए लंबी प्रतीक्षा अवधि बताई गई। लगातार बढ़ती परेशानी के चलते मरीज ने मेडिकल कॉलेज गाजीपुर की ईएनटी ओपीडी में संपर्क किया।
ईएनटी विभाग में विस्तृत जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय मूल्यांकन के बाद मरीज को भर्ती कर जटिल सर्जरी की योजना बनाई गई। विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश यादव के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक टोटल थायरॉयडेक्टॉमी ऑपरेशन किया। इस जटिल सर्जरी में डॉ. सबा जमाल एवं डॉ. फैज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर बताई जा रही है तथा चिकित्सकीय निगरानी में उसका उपचार जारी है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आनंद मिश्रा ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता मेडिकल कॉलेज की उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सकों की समर्पित कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज क्षेत्र की जनता को बेहतर एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
विश्व थायरॉयड दिवस पर हुई इस सफल सर्जरी से मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर एन चीफ उपेंद्र राय को गाजीपुर प्रेस क्लब करेगा सम्मानित

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर एन चीफ उपेंद्र राय को गाजीपुर प्रेस क्लब करेगा सम्मानित

गाजीपुर। गाजीपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में आगामी 30 मई 2026 को शहर के होटल द ग्रैंड पैलेस में पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के तहत देश के ख्यातिलब्ध पत्रकार उपेंद्र राय (सीएमडी एवं एडिटर एन चीफ, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क) को पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। समारोह में गाजीपुर जिले के दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को भी सम्मानित जायेगा। कार्यक्रम में गाजीपुर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को संस्था की ओर से टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। गाजीपुर प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह में लोकप्रिय एमएलसी विशाल सिंह चंचल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जबकि सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, बसपा के जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविकांत राय, समाजसेवी विनोद राय बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। इस समारोह में जिले के कई गणमान्य लोग और उत्तर प्रदेश के कई मशहूर पत्रकार भी शिरकत करेंगे।

गाजीपुर प्रेस क्लब की ओर जिले के पत्रकारों के हितों के लिए पिछले कई वर्षों से लगातार ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। जिसके तहत संस्था के सभी सदस्यों के लिए प्रत्येक वर्ष 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है। साथ ही संस्था के सदस्यों के किसी भी आपात स्थिति के लिए संस्था के राहत कोष से मदद का प्रयास भी किया जाता है, साथ ही संस्था की ओर से वर्ष में कई बार सामाजिक, सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। इसी क्रम में गाजीपुर प्रेस क्लब ने इस वर्ष से देश में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पत्रकारों को पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित किये जाने की परम्परा शुरु की है। जिसके तहत देश के मशहूर पत्रकार उपेंद्र राय को इस सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। गाजीपुर के शेरपुर गांव के रहने वाले उपेंद्र राय ने सहारा न्यूज नेटवर्क से अपने पत्रकारीय कैरियर की शुरुआत की थी और कम समय में ही अपनी प्रतिभा, कार्य कुशलता व कर्मठता के जरिये देश के प्रसिद्ध पत्रकारों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। अपने पत्रकारीय जीवन के दौरान उपेंद्र राय ने देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी विशिष्ट शैली के साथ रिपोर्टिंग कर लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफलता पायी है। वर्तमान में उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क में सीएमडी एवं एडिटर एन चीफ के पद पर रहकर देश की पत्रकारिता को एक नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। इस समारोह के बाबत जानकारी देते हुए गाजीपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के जरिये गाजीपुर की पत्रकारिता में एक नई परम्परा शुरु की जा रही है साथ ही जिले के सभी पत्रकारों के हितों की रक्षा और पत्रकार हितों के संघर्ष के लिए गाजीपुर प्रेस क्लब सदैव प्रतिबद्ध है।

पद्मश्री से सम्मानित हुए जिले के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार सिंह

गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के बरहट गांव के मूल निवासी भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के बड़े भाई प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार सिंह को कृषि विज्ञान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। जो जनपद के लिए अत्यंत गौरव एवं अभिमान का विषय है ।
इस विभूषण से अपने परिवार की सख्शियत के सम्मानित होने से हर्षित और उत्साहित भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल उनके दीर्घकालिक अनुसंधान, वैज्ञानिक प्रतिभा एवं तकनीकी दक्षता का प्रतिफल है, बल्कि सम्पूर्ण जनपद गाजीपुर एवं पूर्वांचल की बौद्धिक एवं शैक्षणिक चेतना के लिए भी गौरव का अभिनव अध्याय है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि डा ए के सिंह द्वारा कृषि विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में किए गए बहुआयामी अनुसंधान, नवाचार एवं उत्कृष्ट सेवाओं ने गाजीपुर की विशिष्ट पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित की है।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि डा एके सिंह की प्रतिभा एवं कार्य निष्ठा का महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त यह अलंकरण जनपद के लिए गर्व व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने इस अप्रतिम उपलब्धि पर कहा कि डा ए के सिंह की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को विज्ञान, अनुसंधान एवं राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु प्रेरित करेगी तथा गाजीपुर का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित करेगी।
जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के प्राप्त होने से जनपद में भारी हर्ष, उत्साह है।
विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक संगठनों सहित बुद्धिजीवी वर्ग ने डा ए के सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इसे जनपद की असाधारण उपलब्धि बताया है।

न्यायालय में 53 वादों का हुआ निस्तारण, 10 को हुई सजा, 38 रिहा

गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वेद सिंह चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को अभियोजन की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में बताया गया कि सत्र न्यायालय में कुल 53 वाद निस्तारित हुए जिसमें से 10 में सजा हुई, 38 वाद में अभियुक्त रिहा हुआ तथा 33 वाद में अभियुक्त पक्षदोहिता के कारण तथा 05 बाद में अभियुक्त गुण-दोष के आधार पर रिहा हुए। 01 वाद में अपील प्रस्तावित की गयी। अन्य अधिनियम के अन्तर्गत 05 बाद निस्तारित हुए, जिसमें से 05 वाद में अभियुक्त को सजा हुआ।
थाना कोतवाली मु0अ0सं0 68/2001 वाद सं0 51/2024 धारा 323,34,325,345 मा०द०वि० स्टेट बनाम हीरा लाल में जनपद न्यायाधीश न्यायालय, गाजीपुर द्वारा अभियुक्त को दोषसिद्ध करते हुए परिवीक्षा का लाभ प्रदान किया गया। उक्त वाद में कुशल पैरवी कृपाशंकर राय,डी.जी.सी. द्वारा किया गया।
थाना दुल्लहपुर मु0अ0सं0 102/2023 वाद सं0 935/2025 धारा 380,411,457,414 मा०द०वि० स्टेट बनाम भुंवर खरवार, थाना दुल्लहपुर मु0अ0सं0 105/2023 वाद सं० 936/2025 धारा 380,411,457,414 भा०द०वि० स्टेट बनाम भंवर खरवार, थाना दुल्लहपुर मु0अ0सं0 107/2023 वाद सं० 937/2025 धारा 380,411,457,414 भा०द०वि० स्टेट बनाम भंुवर खरवार तथा थाना दुल्लहपुर मु०अ०सं० 108/2023 वाद सं0 938/2025 धारा 380,411,457,414 भा०द0वि० स्टेट बनाम भुंवर खरवार में मा० ए०डी०जे० प्रथम- न्यायालय, गाजीपुर द्वारा अभियुक्त को 02 वर्ष 06 माह का कारावास व रू0 10000 अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। उक्त वादों में नीरज कुमार श्रीवास्तव,ए.डी.जी.सी. द्वारा कुशल पैरवी की गयी।
थाना सादात मु0अ0सं0 68/2024 वाद सं0 1131/2024 धारा 363,366,376 भा०द०वि० व 5एल/6 पाक्सो एक्ट स्टेट बनाम अरमान उर्फ भोला में मा० पाक्सो न्यायालय, गाजीपुर द्वारा अभियुक्त को 25 वर्ष की कठोर कारावास की सजा तथा अर्थदण्ड लगाया गया। उक्त वाद में कुशल पैरवी रविकान्त पाण्डेय विलो० अभि० द्वारा किया गया। अभियोजन संवर्ग अन्तर्गत कुल 438 वारण्ट निर्गत हुए जिसके सापेक्ष 243 वारण्ट तामिल हुए तथा 151 गवाह उपस्थित हुए जिसमें से 141 गवाह परीक्षित हुए तथा 10 गवाह अपरीक्षित हुए क्योंकि पीठासीन अधिकारी अवकाश पर रहे तथा अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। सत्र न्यायालयों में सम्मन/वारण्ट/तलब गवाहों हेतु कुल 738 सम्मन निर्गत हुए जिसके सापेक्ष 533 तामिल हुए। तामिला के सापेक्ष कुल 304 गवाह उपस्थित हुए। उपस्थित गवाहों के सापेक्ष कुल 277 गवाह परीक्षित हुए तथा 27 गवाह अधिवक्ता के हड़ताल तथा पी.ओ. के अवकाश के कारण परीक्षित नहीं हो सके।
कुल 58 जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल हुए जिसमें 01 जमानत स्वीकृत हुए तथा 57 जमानत प्रार्थना पत्र अस्वीकृत हुए। जमानत प्रार्थना पत्रों में सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही पर सतर्क   दृष्टि रखी जाए, जिससे ज्ञात हो सके कि पुलिस विभाग द्वारा प्रकरण में गम्भीरता बरती जा रही है कि नहीं? सभी अभियोजकगण को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक माह कम से कम एक वाद की केस डायरी बनायी जाए कि पुलिस द्वारा की गयी अपनी विवेचना में क्या-क्या त्रुटिया कमियां की गयी, जिससे कि वाद में स्टेट के विरुद्ध आदेश पारित हुआ, जिससे समीक्षा के दौरान उक्त बिन्दु पर भी सुधार किया जा सके तथा अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। कुल 38 वादों में पक्षद्रोहिता के कारण अभियुक्त रिहा हो गए। अपर जिलाधिकारी द्वारा जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) तथा लोक अभियोजकों को निर्देशित किया गया कि रिहा हुए अभियुक्तों के वादों की पुनः विधिवत समीक्षा कर ले। यदि पुनः अपील किया जाना शासकीय हित में हो तो पुनः अपील का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करे। जिन वादों में गवाह पक्षद्रोही हो रहे है। कुछ वाद में पक्षद्रोही हुए गवाहों पर मुकदमा कर सजा दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए, जिससे सुधार हो सके। हमारा प्रयास पीड़ित को न्याय दिलाना होना चाहिए। इसके लिए पत्रावली में वादी के अलावा अन्य उपलब्ध साक्षियों का भी साक्ष्य कराया जाए।

विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के साथ ही की गई उपभोक्ताओं से अपील

गाजीपुर। जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वेद सिंह चौहान एवं अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल द्वारा सोमवार को संयुक्त रुप से विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की गयी। जिसमें रात्रि में अधिक डिमाण्ड / लोड बढ़ने के कारण अनावश्यक रूप से 02 से 04 घण्टें तक वर्तमान में विद्युत आपूर्ति बाधित हो जा रही है। इसके उपरान्त भी शासन की मंशा के अनुरुप ग्रामीण क्षेत्रों में 18.00 घण्टे, तहसील स्तर पर 21.30 घण्टे एवं शहरी क्षेत्रों में 24.00 घण्टे विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है एवं जनपद के उपभोक्ताओं से अपील है कि निगम के स्लोगन ‘‘राष्ट्र हित में बिजली बचाये‘‘ का पालन किये जाने के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार ही बत्ती, पंखे एवं अन्य विद्युत उपकरण का उपभोग करें, साथ ही ए०सी० का तापमान 24 डिग्री से 26 डिग्री तक निर्धारित करते हुए चलाये जाने हेतु उपभोक्ताओं से अपील की गयी है।

संजय निषाद को मुकेश सहनी ने दी चुनौती – छह महीने के अंदर भाजपा से निषाद आरक्षण दिलाये,नहीं तो भाजपा को छोड़ दें

भाजपा का उद्देश्य जनता की भलाई नहीं केवल सत्ता:मुकेश सहनी

संजय निषाद को मुकेश सहनी ने दी चुनौती – छह महीने के अंदर भाजपा से निषाद आरक्षण दिलाये और नहीं तो भाजपा को छोड़ दें

संजय निषाद की राजनीतिक हत्या करने की तैयारी में है भाजपा:मुकेश सहनी


‎‎गाज़ीपुर। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की अगुआई में गाज़ीपुर के मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे जिलेभर से सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हिस्सा किया। कार्यक्रम के उपरांत एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया संबोधन करते हुए वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने कहा कि पिछले 11 सालों से वे यूपी में निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई के कारण ही भाजपा ने बिहार के हमारे विधायकों को खरीद लिया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि संजय निषाद हो या मुकेश सहनी हों अपने दम पर कोई नेता नहीं बना है बल्कि निषाद समाज के लोगों का समर्थन से नेता बने हैं।

‎उन्होंने बताया कि 2016 में मैं पहली बार आया था। इसके बाद 2021 में मजबूती से यूपी आया। इसके बाद संजय निषाद भाजपा के साथ चले गए। उनके लिए परिवार जरूरी है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा संजय निषाद को राजनीतिक हत्या करने की तैयारी में है। 2027 में जो चुनाव होने वाला है उसमें वे ट्रैक से बाहर चले गए हैं।

‎मुकेश सहनी ने घोषणा करते हुए कहा कि वीआईपी यूपी में पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करने में जुटी है। आगामी चुनाव में हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने साफ लहजे में संजय निषाद को बड़ा भाई बताते हुए नसीहत देते हुए कहा कि वे समाज के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ें।

‎उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वीआईपी 25 जुलाई से 101 दिन की यात्रा शुरू होगी और लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने संजय निषाद को चुनौती देते हुए कहा कि छह महीने के अंदर वे भाजपा से निषाद के लिए आरक्षण दिलाये और नहीं तो भाजपा को छोड़ दें और इंडिया गठबन्धन आये। उन्होंने कहा कि वे ही हमारा भी नेतृत्व करेंगे।

‎उन्होंने यह भी घोषणा करते हुए कहा कि जितनी भी सीटें हमारे हिस्से आएगी उसमे 90 प्रतिशत निषाद समाज के लोगों को टिकट दूंगा। मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा के लिए जनता की भलाई नहीं केवल सत्ता पाना ही उसकी मंजिल है। उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है।

कार्यकर्ताओं का समर्पण भाजपा की सबसे बड़ी ताकत:प्रमोद वर्मा

कार्यकर्ताओं का समर्पण भाजपा की सबसे बड़ी ताकत:प्रमोद वर्मा

गाजीपुर(जखनिया)। आज पार्टी द्वारा आयोजित जखनिया मंडल प्रथम के सभी शक्ति केदो की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती वह पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की गई। जखनिया शक्ति केंद्र की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा की बूथ की मजबूती संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। पार्टी की प्रथम इकाई बूथ की संरचना होती है। संगठन सरकार की कार्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने में बूथ अध्यक्षों व सदस्यों की बड़ी भूमिका होती है। कार्यकर्ता पार्टी की रन है आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बदौलत ही देश के नंबर वन पार्टी बनी है। वर्मा ने कहा बूथ अध्यक्ष, मंत्री, व्हाट्सएप प्रमुख, कार्यक्रम प्रमुख व सदस्य संगठन के आधारभूत स्तंभ है। पार्टी व सरकार की कार्य योजनाओं को आम जनता से अवगत कराना, कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करना, वोटर लिस्ट को दुरुस्त करना, पन्ना प्रमुख बनाना व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रिय कार्यक्रम मन की बात को हर बूथों पर सुनना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री देशहित व राष्ट्रहित, समाज कल्याण, जन कल्याण के लिए अनेको प्रयास कर रहे हैं। विषम परिस्थिति में भी देश को मजबूती की तरफ ले जा रहे हैं, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। वर्मा ने कहा कार्यकर्ता अभी से उत्तर प्रदेश 2027 चुनाव के लिये कमर कस ले, कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। हम सभी को जनता के सहयोग से पुनः भारी बहुमत से कमल खिलाना है और भाजपा सरकार बनाना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, मृदुला पांडेय, रवि भारद्वाज, धर्मेंद्र चौरसिया, जितेंद्र राजभर, सुधांशु कुशवाहा, दीपू सिंह, वरुण पांडेय, अनिल राजभर, शैलेंद्र प्रजापति, धर्मेंद्र कुशवाहा, प्रकाश राजभर, अरविंद चौहान सहित बूथ अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहे।

डीएम की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक संपन्न

गाजीपुर। जिला सैनिक बन्धु बैठक की कार्यवाही विंग कमांडर मो० निशात अफजल (अ०प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के संबोधन से प्रारंभ किया गया।
जनपद में सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा उनके कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, गाजीपुर के अंतर्गत जिला सैनिक बंधु की बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, राइफल क्लब में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा एवं सेवा में अपना योगदान देने वाले सैनिकों का सम्मान एवं कल्याण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। किसी भी पूर्व सैनिक अथवा वीरांगना को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी विभाग संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
बैठक में सैनिक परिवारों को मिलने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन, चिकित्सा सुविधा, भूमि संबंधी प्रकरण, पारिवारिक पेंशन, आश्रितों को रोजगार, शिक्षा सहायता तथा अन्य लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैनिकों से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में पिछली बैठकों के आवेदन पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की गयी। समीक्षा उपरान्त यह पाया गया कि फरवरी महीने से अप्रैल तक कुल 35 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। जिसमें 24 आवेदन पत्रों का निस्तारण की आख्या प्राप्त हो चुकी है। 8 प्रकरण शस्त्र एवं 3 प्रकरण अन्य विभाग का निस्तारण लम्बित है। जिसपर जिलाधिकारी, द्वारा यह निर्देश दिया गया कि जिन प्रकरणों की आख्या प्राप्त नहीं हुई है, उन सम्पूर्ण प्रकरणों को आईजीआरएस पोर्टल पर संबंधित विभाग के नाम से प्रकरण दर्ज करा दिया जाए।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया 24.05.2026 को 24 प्रार्थना पत्र पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के द्वारा दिया गया। जिसके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभाग को औकात करते हुए तत्काल निश्चित धारण करने का निर्देश दिया।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने सैनिक परिवारों की समस्याओं एवं उनके समाधान हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा,जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि पूर्व सैनिक देश की अमूल्य धरोहर हैं और उनका अनुभव समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैनिकों से संबंधित मामलों में सहानुभूतिपूर्वक एवं तत्परता के साथ कार्य किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी सैनिक कल्याण से जुड़े मामलों में समन्वय बनाकर कार्य करने तथा सैनिक परिवारों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में 72 पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, वीर नारियां एवं सैनिक परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।

विदेशों में रोजगार का मिलेगा अवसर:डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के अध्यक्षता में कलेक्टेªट कक्ष में शुक्रवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता मे जिलाधिकारी ने कहा कि उ०प्र० रोजगार मिशन के अन्तर्गत जनपद गाजीपुर के रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों एवं श्रमिकों को देश व विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर के सहयोग से रोजगार मेला, प्लेसमेन्ट इवेन्ट, कैम्पस प्लेसमेन्ट के माध्यम से देश व विदेशों में जैसे जर्मनी, जापान, इजराइल एवं सऊदी अरब में रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे है। उन्होने बताया कि वर्तमान में देश व विदेश में रोजगार हेतु  नियोजक Pramokash Outsourcing Services Private limited  द्वारा दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, रोजकोट, जामनगर, में भिन्न-भिन्न कम्पनियों में उम्र 18 से 48 वर्ष रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों (पुरुष/महिला) के 1800 पदों पर स्थायी रूप से रोजगार मेला के माध्यम से निःशुल्क जॉब के अवसर प्रदान किये जायेंगे तथा चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनी द्वारा गाजीपुर मुख्यालय से जॉब लोकेशन तक निःशुल्क बस सेवा भी प्रदान की जायेगी। इस कम्पनी/नियोजकके माध्यम से5वीं/8वीं/10वीं/12वीं/आई०टी०आई० सभी ट्रेड/डिप्लोमा/ग्रेजुएट पास अभ्यर्थियों को हेल्पर, वेल्डर, क्वालिटी चेक मशीन आपरेटर, सुपरवाइजर इत्यादि पदों पर वेतन रू0 18000 से 35000 तक अन्य सुविधाएं प्रदान करते हुए चयन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में बेरोजगारो को रोजगार प्रदान करने हेतु नियोजक मारूती सुजुकी इण्डिया प्रा० लिमिटेड (गुजरात प्लांट) पता हंसलपुर, बेचाराजी मंडल तालुका, अहमदाबाद, गुजरात हेतु शैक्षिक योग्यता-आई०टी०आई० पास एवं उम्र 18 से 26 वर्ष तक के आयु के अभ्यर्थियों को एफ0टी0सी (फिक्स टर्म कन्टेªक्ट) के 500 पदों पर 36 महीने के अनुबंध पर रू0 25300.00 प्रतिमाह सी0टी0सी $ अन्य सुविधाओं पर दिनांक-04 जून, 2026 को राजकीय, आई०टी०आई०, गाजीपुर में कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव के द्वारा वीजन इण्डिया के माध्यम से निःशुल्क भर्ती किया जायेगा तथा चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनी द्वारा गाजीपुर मुख्यालय से जॉब लोकेशन तक निःशुल्क बस सेवा भी प्रदान की जायेगी। विदेशों में रोजगार के अवसर रोजगार संगम पोर्टलhttps://rojgaarsangam.up.gov.in  के माध्यम से जर्मनी, जापान, इजराइल एवं सऊदी अरब देश में नर्सिंग/ केयरगीवर /केयर टेक्रर /पेसेन्ट केयर / कन्स्टेªक्शन वर्कर इत्यादि जॉब रोल पर आयु सीमा 20 से 48 वर्ष तक के पासपोर्टधारी महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों का रोजगार हेतु ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहें है। इसी क्रम में Blinkit     फारूखनगर, गुरुग्राम में पीकिंग एण्ड पैकिंग के 500 पदों पर न्यूनतम योग्यता 10 वी पास तथा उम्र 21 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को रू0 20000.00 प्रतिमाह सी0टी0सी $ अन्य सुविधाओं सहित आगामी रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार के इच्छुक युवाओं का निःशुल्क चयन किया जायेगा। उन्होने बताया कि विदेश में जॉब करने हेतु अभ्यर्थी को 06 माह का टेªनिक उनकी भाषाओं को सिखया जायेगा जो निःशुल्क रहेगा। विदेशी भाषा प्रशिक्षण जर्मनी, जापान व रूस देश में विभिन्न जॉब रोल में रोजगार हेतु जनपद के इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के माध्यम से विदेशी भाषा प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु गूगल फार्म के माध्यम से आवेदन प्राप्त किये जायेगे। अधिक जानकारी हेतु सेवायोजन विभाग द्वारा निःशुल्क हेल्पलाइन नं 155330 की सुविधा प्रदान की गयी है।
         उन्होने बताया कि जर्मनी में में जॉव हेतु नर्सिंग/ केयरगीवर /केयर टेक्रर /पेसेन्ट केयर / कन्स्टेªक्शन वर्कर के पद महिला एवं पुरूष को मिलाकार कुल 1000 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है जिसमें लगभग वेतन रू0- 2,25000 हजार आयु सीमा 20 से 35 वर्ष का हो जिसमें अनुबन्ध अवधि -03 वर्ष$नवीनीकरण, जापान में केयरगीवर के 50 पद हेतु हेतु महिला/पुरूष पात्र अभ्यर्थियों को लगभग वेंतन रू0 116976 का आयु सीमा 20 से 27 वर्ष हो जिसमें अनुबन्ध अवधि 05 वर्ष$नवीनीकरण किया जायेगा, इजराईल देश में होम बेस केयरगीवर के 5000 पद हेतु हेतु महिला/पुरूष पात्र अभ्यर्थियों को लगभग वेंतन रू0 131818 का आयु सीमा 20 से 45 वर्ष हो जिसमें अनुबन्ध अवधि 02 वर्ष$नवीनीकरण, सरूदी अरब में रोजगार हेतु फेब्रीकेशन सुपरवाईजर के 05 पद हेतु हेतु केवल पुरूष पात्र अभ्यर्थियों को लगभग वेंतन रू0 99188 का आयु सीमा 30 से 48वर्ष हो जिसमें अनुबन्ध अवधि 02 वर्ष$नवीनीकरण किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 आयुष चौधरी, जिला सेवायोजन अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

सातों तहसीलों के जिलाध्यक्षों के साथ जिलाध्यक्ष ने की बैठक

गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के सातों विधानसभा अध्यक्षों के साथ एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर सम्पन्न हुई।
इस बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और संगठित करने, मतदाता सूची में छूटे नाम बढ़ाने, मतदाता सूची में त्रुटिपूर्ण नाम को शुद्ध करने तथा क ई बार एक ही नाम मतदाता सूची में आने पर उसे सही करने आदि पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सांगठनिक कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा मुल्क संकट में है। पेट्रोल, डीजल, ईंधन गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा देश की जनता बहुत ही दुखी और तकलीफ़ में हैं। मंहगाई की मार से गरीब जनता की कमर पूरी तरह से टूट चुकी है। उसका चुल्हा जलना काफी कठिन हो गया है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री मोदी जी को गरीबों के दुख तकलीफ़ से कुछ भी लेना-देना नहीं है। वह रील बनाने और मेलोडी टाफी के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। आजादी के बाद इस देश में इतनी संवेदनहीन सरकार कभी नहीं रही। इस बैठक में पीडीए की सरकार बनाकर अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
इस बैठक में अवधेश यादव, जै हिंद यादव,रामकृत यादव, अनिल यादव, कमलेश यादव, राजेन्द्र यादव, तहसीन अहमद के साथ साथ पार्टी के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।