गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है. आज मंगलवार अपराह्न सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर की कक्षा दसवीं के टॉप टेन मेधावी छात्रों की सूची में अमन कुमार सरोज 94.4%, शौर्य राय 93%, अभ्यांश शर्मा 92.2%, पीयूष शर्मा 91.4%, अमन शर्मा 87.8% और सुमित सिंह यादव ने 87.4% अंक प्राप्त करते हुए डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर की लब्धप्रतिष्ठ शिक्षा व्यवस्था को प्रतिस्थापित किया है.डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर की कक्षा दसवीं की टॉप टेन की सूची में शामिल मेधावी छात्राओं रिद्धि राय 90%, शिवांशी राय 88.6% तथा पूजा गुप्ता ने 87.6% अंक प्राप्त करते हुए अपने शैक्षिक श्रम और डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर की शैक्षिक-अकादमिक अवधारणा को यश कीर्ति का ध्वज दिया है.सफलता के वरीय पृष्ठ पर स्वयं को ससम्मान अंकित करते हुए डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के बारहवीं कक्षा के छात्र मयंक शेखर पांडेय ने वाणिज्य वर्ग में 90% अंक अर्जित कर डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के प्रज्ञा परिसर को गौरव से भर दिया है. बारहवीं के छात्र द्वय शिवम यादव, सर्वेश कुमार राय ने पीसीएम वर्ग में क्रमशः 90% व 82% अंक हासिल करते हुए स्वयं को श्रेष्ठ छात्र के रूप में स्थापित किया है. वाणिज्य वर्ग में बारहवीं की छात्रा द्वय श्वेता सिंह, सुमन राजभर ने क्रमशः 83% व 82% अंक प्राप्त कर ख़ुद को साबित करते हुए डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर की तेजस्विता की रेह को उर्वर बनाया है.सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा के परिणाम के पश्चात डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के बहुउद्देशीय सभागार में डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के मौलिक चिंतन वाले निदेशक हर्ष राय और प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा राय ने समस्त सफल और श्रेष्ठ छात्रों व उनके अभिभावकों का बौद्धिक अभिनंदन करते हुए मिष्ठान्न खिलाया.डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के निदेशक हर्ष राय विद्यालय के छात्रों की सफलता को विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षिक परम्परा के प्रति आभार और शुभेच्छा समर्पित किया. उन्होंने कहा कि शैक्षिक सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, समय का सदुपयोग, लक्ष्य का निर्धारण, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और अपने आप पर विश्वास करने की आवश्यकता होती है. उन्होंने कहा धूर-देहात के इलाक़े में डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर की शैक्षिक योग्यता के उन्नयन के प्रति मौलिक चिंतन यह उत्कृष्टता से उत्कीर्ण कर रही कि डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर का परिसर हर वर्ष सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में अपनी पहचान को छात्रों के श्रम और उनके अभिभावकों के विश्वास के भरोसे बुलंद कर रहा है.विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा राय ने कहा कि हमने हमेशा अपने छात्रों के लिए बड़ा करने के लिए अपनी सोच को बड़ा रक्खा. छात्रों को किसी भी असफलता की अवधारणा की चिंता को अपने चिंतन-मनन से मुक्त करने का सदप्रयास किया. अपनी, छात्रों की और संकाय सदस्यों की अकादमिक क्षमता पर विश्वास किया. सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा में यह महत्तर सफलता हमारी सोच को सफलता का उपहार दे रही है.इसलिए हमेशा सकारात्मक रह कर छात्र-छात्राओं और उनके सम्मानित अभिभावकों का हमारा सहयोग देना होगा ताकि हम भविष्य सफलता के अद्वितीय और अद्भुत प्रतिमान गढ़ सकें.डालिम्स सनबीम स्कूल सीबीएसई बोर्ड टॉपर्स के अभिनंदन समारोह को विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य अमित कुमार राय, जोखन सिंह यादव, तौसीफ़ अहमद ख़ान, अभय सिंह, शेषनाथ यादव, राम नारायण राय, नेहा राय, अभिषेक सिंह, अंजलि राय, देवेन्द्र तिवारी आदि ने सफल श्रेष्ठ छात्रों के अभिनंदन समारोह को अपना आरोह दिया।
Category Archives: Ghazipur
सीबीएसई के रिजल्ट में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के छात्र-छात्राओं कर शानदार प्रदर्शन
गाजीपुर। शहर के बधंवा पीरनगर स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल के सी० बी० एस० ई० बोर्ड 2025 बैच के इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शतप्रतिशत परिणाम दिए। जिसमें श्वेता यादव पुत्री बृजेश सिंह यादव ने सर्वोत्तम 95.6%, शिवम यादव पुत्र श्री रमेश यादव ने 90.4%, कौशिकी श्रीवास्तव पुत्री बद्रीश श्रीवास्तव और सुहानी शिकरवार पुत्री आमरेन्द्र कुमार सिंह दोनों ने 87.4% अंक प्राप्त किए। सी0 बी0 एस0 ई0 बोर्ड 2025 बैच के हाईस्कूल की परीक्षा में सम्मिलित छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शतप्रतिशत परिणाम दिए। जिसमें प्रतीक सिंह पुत्र श्री पवन कुमार सिंह ने सर्वोत्तम 96.2%, प्रियांशी पुत्री श्री जितेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने 96.00%, और पार्थ राजपुत पुत्र श्री विजय कुमार सिंह ने 95.00% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय का परिणाम आने के बाद माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनका मुँह मीठा कराकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले समय में होने वाले बोर्ड की परिक्षा में और भी बेहतर परिणाम देने का प्रयास करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० राजेश कारकून ने छात्रों को बधाई देते हुए आने वाले समय में मेहनत और लगन के साथ अच्छे परिणाम की ओर जागृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। साथ ही सभी शिक्षकों एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारीयों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की। परिक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालय के प्रांगण में हर्ष का माहौल रहा एवं विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिए।


शाह फैज स्कूल की आस्था गुप्ता बनी जिले की टॉपर, प्रियांशु तिवारी दूसरे स्थान पर रहे
शाह फैज स्कूल की आस्था गुप्ता बनी टॉपर
गाजीपुर। सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में शाह फैज पब्लिक स्कूल के बच्चों का बोलबाला रहा। 10वीं की छात्रा आस्था गुप्ता 97.4 अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान पर रही। वहीं 12वीं के छात्र प्रियांशु तिवारी 95.8 अंक पाकर जिले में द्वितीय स्थान पर रहे।
परीक्षाफल घोषित होने पर टॉपर छात्र-छात्राओं के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। घर व विद्यालय में उन्हें मिठाइयां खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी गई।

टॉपर में कोई डाक्टर, कोई चार्टर्ड एकाउंटेंट तो कोई प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता है। परीक्षाफल से विद्यालय परिवार के लोग भी संतुष्ट रहे। रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यालय के टॉपर बच्चों को निदेशक डॉ नदीम आधमी ने मुंह मीठा करा कर उज्जवल भविष्य की कामना की और ढेर सारा आशीर्वाद दिया।



आनंद मार्ग स्कूल के संस्थापक का मनाया गया 104वां जन्मदिन
श्री श्री आनंद मूर्ति का 104 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
गाज़ीपुर। सोमवार को आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंद मूर्ति का 104 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गयक। इस दौरान आनंद मार्ग स्कूल मे विभिन्न जगहों से आये आनंद मार्गीयो ने बाबा के जन्मोत्सव में भाग लिया। भक्तों द्वारा एक विशाल शोभायात्रा आचार्य गुणाधीशानंद अवधूत के नेतृत्व में निकाली गई।

आचार्य गुणाधीशानंद अवधूत ने बताया की गुरुदेव ने अपने जीवन भर विश्व के लोगो को अध्यात्म का रास्ता दिखाया और 180 देशो मे इसकी शाखाएं बनाये। इस अवसर पर लगभग सैकड़ों राहगीरों को महुआबाग़ पर शिविर लगाकर शरबत पिलाया गया और आनन्द मार्ग स्कूल पर भोजन भी कराया गया। इस कार्यक्रम में पूरा स्कूल स्टॉफ सहित अन्य का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। अंत में दादाजी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।


काश्तकारी के जमीन को वक्फ़ की जमीन घोषित करके हड़पना चाहते हैं
गाजीपुर। शहर के रौजा स्थित गाजी मियां की बाग में कास्तकारी की जमीन को कुछ लोग जबरदस्ती कब्रिस्तान व वक्फ की जमीन घोषित कर मामले को साम्प्रदायिक रुप देने के लिए षड़यंत्र रच रहे हैं। यह बात रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान वारिस पुत्र नजीर खां, जमाल पुत्र इस्तेहाक खां, अली अहमद उर्फ पप्पू पुत्र मुस्ताक खां, रवि अहमद पुत्र शमीम अहमद निवासी रदजेपुर देहाती ने कहा। उन्होने बताया कि रजदेपुर देहाती आराजी नम्बर 181 हमारी कास्तकारी पुस्तैनी की जमीन लगभग छह बीघा, 16 बिस्वा है। इसपर हमारे पूर्वजों का नाम 1880 से चला आ रहा है। जो आज भी तहसील के रिकार्ड में दर्ज है।

कुछ दबंग किस्म के षड़यंत्रकारी लोग हमारी जमीन को हड़पना चाहते हैं और इसीलिए इस जमीन को वक्फ और कब्रिस्तान की फर्जी जमीन बताकर अफवाह फैला रहे हैं और हमको धमकी देकर बड़ी रकम वसूलना चाहते हैं। उन्होने कहा कि तहसील के सारे रिकार्ड में हमारे पूर्वजों का नाम है और कहीं से भी यह वक्फ की जमीन नही है क्योंकि वक्फ की जमीन रहती तो विरोधी बतायें कि किसने यह जमीन दान दिया है और कब्रिस्तान की जमीन रहती तो तहसील के रिकार्ड में कब्रिस्तान क्यों नहीं लिखा है। दो-तीन दिन पहले विरोधियों ने हम लोगों पर हमला किया। इसके बाद हमलोगों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कागज लेकर कोतवाली में बुलाया लेकिन वह लोग नही गये। और हम अपना कागजात लेकर कोतवाली में इंतेजार करते रह गये। वारिस आदि ने प्रशासन से मांग किया है कि हमारी जमीन को वापस दिलायी जाये और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की जाये।
मातृत्व दिवस पर शाह फैज स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
गाजीपुर। माँ के बिना ज़िंदगी अधूरी है, हमने भगवान को तो नहीं देखा लेकिन जब हम अपनी माँ को देखते हैं तो लगता है जैसे हम भगवान को देख रहे हैं। शनिवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में माँ के इसी स्वरुप को आधार मानते हुए मातृत्व दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम प्रार्थना हुयी व उसके पश्चात् विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने सभी को मातृत्व दिवस की शुभ कामनाएं दीं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कहा कि मातृ दिवस के दिन वो सभी अपनी-अपनी माताओं को काम नहीं करने देंगे व अपना काम भी खुद ही करेंगे।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी को मातृत्व दिवस की शुभ कामनाएं दीं। कहा कि बच्चे ज़्यादा समय अपनी माताओं के साथ बिताते हैं इसलिए माताओं की दुगुनी ज़िम्मेदारी हो जाती है कि वो उन्हें अच्छी आदतें सिखायें व एक अच्छा इंसान व नागरिक बनायें। आज के दिन मातृत्व दिवस को मनाने के लिए विद्यालय परिवार की तरफ से कक्षा पी जी के छात्र-छात्राओं की माताओं को आमंत्रित किया गया था। कक्षा ६ व ७ के विद्यार्थियों ने माँ को समर्पित ‘ओ माँ’ गीत की प्रस्तुति की।

एल0 के0 जी0 के छात्र -छात्राओं ने एक कविता पाठ प्रस्तुत किया तथा यू के जी की छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति की। माताओं के मनोरंजन के लिए फ़ायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसकी विजेता रूपम सिंह व उप विजेता प्रीति तिवारी रहीं। म्यूजिकल चेयर खेल का भी आयोजन किया गया जिसमें रीना यादव विजेता रहीं। अपनी माताओं को सम्मान देने के लिए आज सभी छात्र छात्राओं ने मातृ दिवस के लिए कार्ड भी बनाया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों का स्वागत प्री प्राइमरी विंग की इंचार्ज प्रियंका सिंह ने किया व कार्यक्रम का सञ्चालन भी किया। गीत-संगीत श्याम कुमार शर्मा व दीपिका वर्मा ने दिया। कार्यक्रम की सज्जा उमेश व दीपिका ने किया।

इस कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी , प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीति उपाध्याय , उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक ) हनीफ अहमद, प्री प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह व सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।


राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभ,मामलों का हुआ निस्तारण

गाजीपुर। जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ शनिवार को प्रशासनिक न्यायमूर्ति विवेक वर्मा द्वारा मॉ सरवस्ती के मूर्ति पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रजव्वलित कर किया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति विवेक वर्मा द्वारा लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यह बताया गया कि लोक अदालत से जहाँ एक ओर समय की बचत होती है, वहीं लम्बे समय से लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण का यह एक अत्यन्त महत्वपूर्ण साधन है। जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा लोक अदालत के सफलता हेतु सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक निस्तारण हेतु प्रोत्साहित किया गया। सुलह समझौते के माध्यम से आपसी वैमन्यस्य को समाप्त करने का आवाह्न किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत शक्ति सिंह अपर जिला जज कोर्ट संख्या-1 द्वारा लोक अदालत के विषय में जानकारी देते हुए यह बताया गया कि ऐसे छोटे प्रकरण जिसमें अनावश्यक रुप से मुकदमेबाजी के कारण पक्षकारो के मध्य वैमन्यस्ता विद्यमान रहती है, को समाप्त कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में लोक अदालत द्वारा अपनी सक्रीय भूमिका निभायी जा रही है। उनके द्वारा लोक अदालत में आयोजित कार्यक्रमों के विषय में जानकारी देते हुए यह बताया गया कि आज की राष्ट्रीय लोक अदालत मात्र मामलों के निस्तारण तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि कई प्रकार के सामाजिक कार्य भी किये जा रहे हैं।







उनके द्वारा यह कहा गया कि इस समय हमारे देश की सेनायें बार्डर पर मुस्तैदी से जुटी हुई हैं। ऐसे में हम सभी का यह दायित्व बनता है कि हमारे बहादुर जवानों के परिजनों को कोई असुविधा न होने पाए। इसको दृष्टिगत रखते हुए एक विशेष सहायता शिविर मात्र सैन्य कर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए आयोजित होने के विषय में जानकारी दी गई।
आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में वृद्धा, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन हेतु एक शिविर भी लगाया गया। इसके अतिरिक्त लगाए गए मेडिकल कैम्प में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डाक्टर मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर बिजली बिल, गृहकर एवं जल कर सहित अन्य सामाजिक योजनाओं से संबंधित पण्डाल भी लगाए गए हैं। प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा कुछ दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल, बैसाखी एवं कान की मशीन का वितरण भी किया गया।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अपने संबोधन मे कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्तर्गत आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य न्याय पालिका मे जो छोट-छोटे वादो का निस्तारण आज इस लोक अदालत के माध्यम जिला जज के अध्यक्षता कराया जाएगा। उन्होेने बताते हुए हर्ष व्यक्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा जनपद स्तर लगभग ऐसे एक लाख ऐसे मामलोें को चिन्हित किया गया है जिसका निस्तारण आज इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराया जाएगा। उन्होने बताया कि सैनिको के सम्मान के लिए भूतपूर्व सैनिको के लिए भी एक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है। जिससे समाज मे एक अच्छा संदेश जाएगा। इस इस आयोजन हेतु समस्त न्याय अधिकारीगण को बधाई दी।
प्रशासनिक न्यायमूर्ति विवेक वर्मा राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आपचारी किशोर के बारे में हाल जाना एवं किशोरो को दी जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी भी ली गई।
विजय कुमार-प्ट, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1 लाख 27 हजार 39 मामले निस्तारण हेतु नियत किए गये थे, जिसमें से सुलह समझौतें एवं संस्वीकृति के आधार पर कुल 1 लाख 13 हजार 387 वाद अंतिम रूप से निस्तारित किए गए। राजस्व विभाग के मामले, विभिन्न न्यायालयों द्वारा 14 हजार 20 मामले तथा बैंक एवं अन्य विभाग द्वारा कुल 86 हजार 171 मामले निस्तारित किए गए। परिवार न्यायालय द्वारा कुल 06 वैवाहित जोड़ो का एवं सुलह समझौता केन्द्र द्वारा कुल 01 विवाहित जोड़े की सुलह कराकर विदाई करायी गयी। इस अवसर पर एम.ए.सी.टी. संजय हरिशुक्ला, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेन्द्र कुमार-प्प्प् मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, समस्त बार संघ के पदाधिकारीगण एवं न्यायालय के कर्मचारीगण एवं वादकारी उपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं ने किया सुखबीर एग्रो में शैक्षणिक भ्रमण
पी.जी. कॉलेज बी.एस-सी. (कृषि) के छात्रों ने व्यावहारिक अनुभव और करियर निर्माण के लिए किया सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड (एस ए ई एल) का शैक्षणिक भ्रमण
गाजीपुर। शुक्रवार को पी.जी. कॉलेज के बी.एस-सी. (कृषि) सातवें सेमेस्टर के छात्रों ने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम के तहत फतेहुल्लाहपुर स्थित SAEL एग्रो कमोडिटीज लिमिटेड में तीन सप्ताह का प्रशिक्षण शुरू किया। इस अभियान का मूल उद्देश्य छात्रों को कृषि आधारित उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाना है।

प्रशिक्षण के पहले दिन SAEL के प्रबंधक प्रिंस गक्खर ने छात्रों को संयंत्र की सुविधाओं की जानकारी दी। एचआर मैनेजर हिमांक यादव ने बताया कि संयंत्र में 80 टन प्रति घंटा क्षमता वाली राइस मिल उच्च गुणवत्ता वाले बासमती चावल का उत्पादन करती है। है। पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने इस आयोजन पर कहा कि “यह प्रशिक्षण हमारे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। SAEL एग्रो कमोडिटीज जैसे अग्रणी उद्योग में व्यावहारिक अनुभव से छात्रों को आधुनिक कृषि तकनीकों और उद्योग की कार्यप्रणाली का गहन ज्ञान मिलेगा।

यह उनके करियर को नई दिशा देगा और टिकाऊ कृषि के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा।” कार्यक्रम में RAWE कोऑर्डिनेटर प्रो. (डॉ.) जी. सिंह, प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार यादव, इंडस्ट्री के महिपाल सिंह, दिनेश कुमार, डी.के. शर्मा, विपुल उपाध्याय, हिमांक यादव, प्रदीप शर्मा, संजीव काम्बोज, के० एम गुप्ता, ओमकार सिंह, विनोद श्रीवास्तव मौजूद रहे। यह प्रशिक्षण छात्रों को कृषि उद्योगों की कार्यप्रणाली समझने और कौशल विकास का अवसर प्रदान करेगा। SAEL एग्रो कमोडिटीज लिमिटेड का यह प्रयास टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
डीएम से मिला कुम्हार संघ का प्रतिनिधिमंडल
गाजीपुर। कुम्हारी कार्य के माध्यम से जिविकोपार्जन कर रहे माटी कला के कारीगरों को मिट्टी उपलब्ध कराने के लिए पोखरा, पोखरी, तालाब के पट्टा आवंटन हेतु जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रजापति (कुम्हार संघ) राजन प्रजापति के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी अविनाश कुमार से भेंट कर पत्र सौपा।

जिलाध्यक्ष राजन प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा माटी कला के कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर डॉ प्रभुनाथ प्रजापति, शशिकांत प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, मुकेश प्रजापति, रमाकांत प्रजापति, हरिवंश प्रजापति ,श्याम प्रकाश प्रजापति, राम अवध प्रजापति,धर्मेंद्र प्रजापति, आशीष प्रजापति आदि उपस्थित थे।
ग्रामीण बैंक के जागरुकता शिविर में दी गई लाभकारी योजनाओं की जानकारी
ग्रामीण बैंक के जागरुकता शिविर में दी गई लाभकारी योजनाओं की जानकारी
साइबर अपराध से बचने के दिये सुझाव

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक व नाबार्ड के तत्वाधान में मनिहारी ब्लॉक में वृहत जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ।
मनिहारी शाखा के शाखा प्रबंधक विकास कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस जागरूकता शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। उनके द्वारा मोबाइल बैंकिंग विभिन्न ऋण योजना, लखपति दीदी, प्रधानमंत्री उद्यमी योजना, पीएमएफएमई, विश्वकर्म योजना एवं अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही शिविर में लोगों को बचत खाता खोलने के लाभ, बीमा पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं शिविर में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध (डिजिटल फ्रॉड) के बारे में भी जानकारी देकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। कहा गया कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध होते ही तत्काल अपनी बैंक शाखा और पुलिस थाने व साइबर थाने को दें ताकि आप किसी भी प्रकार की ठगी से बचे रह सकें।
जागरुकता शिविर में ग्रामीण बैंक मनिहारी शाखा सहित बुजुर्गा, शादियाबाद, सिखड़ी तथा रामपुर बलभद्र के शाखा प्रबंधक, बैंक मित्र एवं बैंक सखियों सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष बन्धु उपस्थित रहे। अंत में शिविर में आए लोगों से बचत ख़ाता खोलने के फ़ार्म, बीमा के फॉर्म एवं ऋण प्रस्ताव लेते हुए शिविर का समापन किया गया।