गाजीपुर में 22 मार्च 2026 को होगा मानवाधिकार जागरूकता सेमिनार
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को दिया गया मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण
गाजीपुर। जनपद में आगामी 22 मार्च 2026 को प्रस्तावित मानवाधिकार जागरूकता सेमिनार को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। कार्यक्रम को भव्य और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से जिला महासचिव संदीप अग्रहरि ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक न्योता दिया।
मुलाकात के दौरान संदीप अग्रहरि ने सेमिनार के उद्देश्यों, मानवाधिकारों के प्रति जन-जागरूकता, सामाजिक न्याय और आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मानवाधिकार जागरूकता जैसे विषय को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यक्रम की सराहना की और कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। उनके सकारात्मक रुख से संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
बताया गया कि यह सेमिनार समाज के विभिन्न वर्गों को मानवाधिकारों की जानकारी देने के साथ-साथ प्रशासनिक जवाबदेही और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। यह जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी विनय तिवारी ने दिया।
गाजीपुर। महिला महाविद्यालय में विभागीय शोध समिति की बैठक शोध कार्य हेतु संपन्न हुई। गृह विज्ञान विभाग में शोध प्रवेश हेतु विभागीय शोध समिति (डीआरसी) की बैठक में एक अभ्यर्थी को शोध कार्य हेतु चुना गया। वाह्य विषय विशेषज्ञ के रूप में काशी हिंदू विश्वविद्यालय से आईं प्रोफेसर अर्चना चक्रवर्ती ने विश्वविद्यालय के सभी मानकों जैसे एकेडमिक इंडेक्स, प्रेजेंटेशन एवं साक्षात्कार का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को शोध कार्य करने हेतु संस्तुत किया।
प्रोफेसर चक्रवर्ती ने शोधार्थियों को शोध कार्य में गहन अध्ययन, तार्किकता और अपने शोध कार्य को उन्नत बनाने लिए साहित्य के अवलोकन व सांख्यिकीय नियमों का पालन करने की सलाह दी। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने शोधार्थियों को बधाई देते हुए उनसे पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ शोध कार्य करने एवं अधिक से अधिक शोध पत्र जर्नल्स में प्रकाशित करने की अपेक्षा की। इस प्रक्रिया में गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं अनामिका मिश्रा, मुस्कान, अंकिता व चतुर्थ श्रेणी से अंजनी का सहयोग सराहनीय रहा। चयनित शोधार्थी गृह विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शिखा सिंह के निर्देशन में अपना शोध कार्य करेंगे।
गाज़ीपुर(बहरियाबाद)। सलेमपुर बघाई स्थित आनंद भवन डा.संतोष कुमार यादव के निजी आवास पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, काशी प्रांत रमेश जी ने उपस्थित जन समाज को संबोधित करते हुए कहा कि ” हिन्दू संस्कृति अति प्राचीन है जो शाश्वत और सनातन है, हमारे मनीषियों और महापुरुषों ने हमेशा वसुधैव कुटुम्बकम, सर्वे भवन्तु सुखिनः की पवित्र भावना से मानवता को जोड़ने का काम किया। प्राचीन काल में पूरा हिन्दू समाज एक और नेक था, परंतु कालांतर में समाज जातियों, भाषाओं और रुढ़ियों में बंट गया जिसके फलस्वरुप हम कई सौ वर्षों तक गुलामी की दासता में जीने को मजबूर हो गए, फलस्वरुप हमारा धन, राज्य, जमीन, धर्म और स्वाभिमान सब खत्म हो गया था परंतु हमारे महापुरुषों, संतों देश भक्तों ने अपने सर्वस्व का बलिदान देकर पुनः स्वतंत्र होकर जीने का अवसर दिया। परंतु आज फिर हम जाति, पंथ, भाषा, ऊँच- नीच में बटते जा रहे हैं फलस्वरुप हम कमजोर हो रहे हैं आज समय की जरूरत है कि फिर से हम संतों महापुरुषों के आध्यात्मिक विचारों को आत्मसात कर एक बने, आपस में भाई चारा स्थापित हो और हिंदू संस्कृति को पुनः ऊंचाई पर ले जाएं, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रख्यात धर्मगुरु परम पूज्य सतपाल जी महाराज के आत्म अनुभवी शिष्य महात्मा सारथानंद जी ने कहा कि हमारा समाज तभी एक हो सकता है जब हम सबके अंदर छुपे हुए उस एक आत्म तत्व को जानेंगे, जिसका ज्ञान प्रभु राम ने हनुमान को कराया, कृष्ण ने अर्जुन को कराया और सभी सच्चे गुरुओं ने अपने शिष्यों को उनके हृदय के अंदर जगाया ,जब हम उसको जानेंगे तब सबके अंदर उसी एक प्रभु का दर्शन करेंगे तो सारे भेद भाव खत्म हो जाएंगे और हम एक और नेक बनकर इस देश, धर्म और समाज की सेवा करेंगे, विशिष्ट अतिथि के रूप में साध्वी महात्मा दयावती बाई ने कहा कि आज मानव धर्म के प्रणेता हमारे सद्गुरु देव सतपाल जी महाराज सनातन धर्म और संस्कृति का ध्वज भारत ही नहीं पूरी दुनिया के कोने-कोने में फहराकर भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का प्रयास कर रहे हैं, हम जब संतों के बताये मार्ग पर चलेंगे तभी हमारा जीवन सार्थक होगा और हमारा और हमारे धर्म, समाज और संस्कृति की सेवा करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. संतोष कुमार मिश्र ने तथा संचालन कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर संतोष कुमार यादव ने किया। शीत लहर के बावजूद भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति में लोगों ने कार्यक्रम में भजन कीर्तन सत्संग,प्रसाद का आनंद लेते हुए एक और नेक बनने का संकल्प लिया।
गाज़ीपुर(बहरियाबाद)। भारतीय समाज सहायता संस्था के तत्वाधान में मंगलवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान रैली का आयोजन अनिल यादव एवं मदन गाज़ीपुरी के नेतृत्व में बहरियाबाद पानी टंकी तिराहा से चौक स्थित पुलिस बूथ चौराहा के सामने संपन्न हुआ। नशाखोरी को जड़ से समाप्त करने का उद्देश्य लेकर शुरू किए गए इस अभियान के द्वारा समाज में पनपते नशाखोरी से लोगों को दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर अनिल यादव ने कहा कि वर्तमान में नशाखोरी की प्रवृत्ति विशेष रूप से युवाओं में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिससे उनका जीवन अंधकारमय तो हो ही रहा है, परिजन भी परेशान रहते हैं। तेजी से फैल रही नशाखोरी रोकने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाना चाहिए। जुलूस में प्रमुख रूप से डा. मुमताज अहमद, उपेंद्र कुशवाहा, मोहम्मद रहमत फारुकी, डा. आर बी मौर्य ,नरेंद्र प्रताप ,सोनू, संतोष यादव, शैलेश पाल, डा. राजकुमार, आदित्य मौर्य, शैलेश यादव प्रदीप चौहान आदित्य चौहान प्रिंस मौर्य विक्की चौहा, रिंकू सिंह ,आकाश कश्यप, अनुज कुमार, विशाल यादव, अंकित कुमार आदि शामिल रहे। जुलूस में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह मय हमराहियान रहे।
गाजीपुर।पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र पीजी कालेज गोराबाजार में किया गया। कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि अब खेती किसानी वैसी नही रह गई है जैसा कि हमारे पूर्वज करते थे। अब कृषि को व्यवसाय समझ कर किसानों को अधिकतम लाभ दिलाने वाले कृषि से सम्बद्ध विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ना होगा। उन्होने अपनी पिछली तैनातियों के दौरान विभिन्न नामचीन किसानों और समारोह में स्टाल लगाए हुए कई प्रगतिशील किसानों का उदाहरण देते हुए बताया कि किसान परम्परागत खेती धान, गेहू की खेती से आगे नही बढ पा रहे है तो इसका एक मात्र कारण उनका जोखिम मोल लेने की कम क्षमता है। उन्होने ऐसे छोटी जोत वाले किसानों का आहवान किया कि वे कृषक उत्पादक संगठनों से जुडकर एक शसक्त प्लेटफार्म का सहारा और सुविधा पा सकते है। उन्होने कहा कि किसान सौ फिसदी अंक पाने के बावजूद महज इसलिए फेल साबित हो रहा है क्योकि उसके पास उचित बाजार नही है। उत्पादन करना तो आसान है लेकिन बिक्री के लिए बाजार की सुलभता एवं गारंटी अब सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होने विभिन्न अधिकारियों को निर्देशित करने के साथ-साथ एफ0पी0ओ0 से भी आहवान किया कि वे मिल बैठकर इसका निदान खोजें। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा बताया गया कि यहॉ प्रगतिशील किसानों के स्टाल पर जाकर वार्ता करने और सफलता की कहानी जानने-समझने के बाद सहज ही यह विश्वास होता है कि कृषि विकास के क्षेत्र में बहुत से उल्लेखनीय कार्य हुए है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सपना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष ने पुरस्कृत किए गए किसानों को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुकरण से निश्चित ही अन्य किसान भी प्रेरित होकर कुछ नया करने का प्रयत्न करेंगें। किसान सम्मान समारोह में कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं दुग्ध विकास के क्षेत्र में सर्वोच्च उत्पादकता प्राप्त करने वाले 36 कृषकों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर जिलाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत किया गया। इनके अतिरिक्त 07 अन्य कृषक जिनमें एफ0पी0ओ0 का सर्वाधिक टर्न ओवर प्राप्त करने वाले रूद्र प्रताप सिंह, औषधीय पौधों की खेती एवं उत्पाद की बिक्री में जनपद को पहचान दिलाने वाले रंग बहादुर सिंह, श्री अन्न के विभिन्न उत्पादों एवं विशेष प्रकार की दही की ब्रान्डिंग करने वाले रामधारी सिंह यादव, महिला कृषि उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली अंजू चतुर्वेदी, जनपद में सेव की खेती के बाद कीवी उत्पादन की ओर अग्रसर एवं प्राकृतिक खेती योजना के जनपदीय कृषक मास्टर ट्रेनर सुनील सिंह कुशवाहा, टीश्यू कल्चर से केले की खेती एवं उसके साथ मसालों की अन्तः फसली खेती करने वाले अनूप राय को भी उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित किसान मेले एवं प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों, संस्थाओं, बैकों, कम्पनियों के अतिरिक्त कृषक उत्पादक संगठनों के लगभग 03 दर्जन से अधिक स्टालों के माध्यम से किसानों को नई तकनीकी जानकारिया प्रदान की गयी। मेले में मुख्य आकर्षण बेलर से पराली की बेल बनाने का यंत्र, ड्रोन एवं गार्डेन पावर टीलर जैसे नये एवं आधुनिक यंत्र थे वही दूसरी तरफ विभिन्न औषधीय उत्पाद एवं श्री अन्न से बने रेडी टू इट उत्पाद तथा उद्यान एवं प्राकृतिक खेती का स्टाल मुख्य थे। इस अवसर पर लगभग 1200 किसानों द्वारा खराब मौसम एवं भीषण ठंढ के बावजूद अपनी सहभागिता की गयी।
गाजीपुर।जिला खेल कार्यालय गाजीपुर एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित सासंद खेल महोत्सव का उद्घाटन राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत बिन्द के कर कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर सरिता अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका एवं परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, सांसद खेल महोत्सव के संजोजक राजन प्रजापति, साधना राय, लालसा भारद्वाज, कु0 प्रीति गुप्ता, रासबिहारी राय, सन्तोष जायसवाल, मुन्ना राय, खो-खो संघ के सचिव विपिन बिहारी राय, एथलेटिक्स संध के अध्यक्ष अमरजीत सिंह उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव के द्वारा किया गया। उक्त प्रतियोगिता पर सांसद ने नेशनल विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। भविष्य में गाजीपुर के खेल को आगे बढ़ाने हेतु हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया। खो-खो बालिका वर्ग, एथलेटिक्स बालक/बालिका वर्ग, फुटबाल बालक/बालिका वर्ग एवं क्रिकेट बालक/बालिका वर्ग के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खो-खो खेल में कुल 05 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें सीनियर बालिका वर्ग के फाईनल मैंच सदर बनाम जंगीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 13-11 अंकों से सदर विजयी रही। जूनियर वर्ग में फाईनल मैंच सदर बनाम सैदपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 15-06 अंकों से सदर विजयी रही। सबजूनियर बालिका वर्ग में सदर प्रथम स्थान प्राप्त किया। फुटबाल प्रतियोगिता में कुल 06 टीमों ने प्रतिभाग किया, जूनियर बालक वर्ग के फाईनल मैंच सदर बनाम जंगीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 15-10 अंकों से सदर विजयी रही।
ग़ाज़ीपुर। 23दिसम्बर को समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर देश किसानो के मसीहा ,पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किसानों के हित, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह देश के महान नेता और अर्थशास्त्री थे। वह किसानों के हित के लिए सदैव चिंतित रहते थे। उन्होंने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज देश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। किसानों की समस्याओं के प्रति मोदी -योगी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों के साथ लगातार जुल्म और ज्यादती कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि चौधरी साहब भ्रष्टाचार के घोर विरोधी थे। वह कहते थे कि जिस देश के लोग भ्रष्ट होंगे वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि आज जब देश का किसान खाद की किल्लत से जूझ रहा है,बढ़े हुए बिजली और डीजल के दामों के चलते कृषि कार्य मंहगा और आय निरन्तर कम हो रही है ऐसे में इस सरकार का रवैया और सौतेलापुर्ण तथा संवेदनहीन हो गया है। ऐसे दौर में आज देश चौधरी साहब को बड़ी शिद्दत से याद कर रहा है। इस अवसर पर पार्टी के सभी नेताओं ने कल मुहम्मदाबाद में परमिशन के बावजूद प्रशासन द्वारा आयोजित पीडीए कार्यक्रम को निरस्त किए जाने पर तीखी निंदा की और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा इस घटना के विरोध में सड़कों पर उतर कर इस नापाक हरकत के खिलाफ पार्टी प्रतिरोध करेगी। आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, सुशील जायसवाल, अरूण कुमार श्रीवास्तव, आत्मा यादव,दिनेश यादव, सुभाष यादव, सुनील यादव, सदानंद यादव, राजेश यादव,रामाशीष यादव,सुग्गु यादव, लड्डन खां, वंशबहादुर कुशवाहा ,भरत यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,राम विजय यादव, निजामुद्दीन खां, अशोक कुमार बिन्द, अवधेश यादव, केशरी यादव आदि मौजूद थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानू यादव की माता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।
गाजीपुर।सुशासन सप्ताह -प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर वर्तमान सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, सुशासन का अर्थ है पारदर्शी, उत्तरदाई, न्याय संगत शासन। वर्तमान सरकार इसी सपने को सार्थक करने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं जन सामान्य के लिए संचालित की हैं हम लोगों का उत्तरदायित्व है कि उन योजनाओं को पारदर्शी व निष्पक्ष रूप से उन पात्र लोगों तक पहुंचाएं जो सही में इसके हकदार हैं। उन्होंने सुशासन को लेकर कहा कि नागरिकों के अधिकारों और उनके कर्तव्यों के बारे में उनको जागरूक करना भी सुशासन का ही पार्ट है। तहसील दिवस, जनता दर्शन, थाना दिवस, आइजीआरएस पोर्टल तथा अन्य विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली जन सामान्य की शिकायतों को सिर्फ सुन लेना ही नहीं बल्कि उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना भी सुशासन है, सभी अधिकारी पूरी निष्ठा व लगन से कार्य करें। जिसके माध्यम से दूरस्थ गाँव के लोगों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करते हुए योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए, योजनाओं को वास्तविक रूप से निचले स्तर पर रहने वाले लोगों की जरूरतों और इच्छाओं को ध्यान में रखना चाहिए और एक पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह तरीके से नवीनतम तकनीकी साधनों के माध्यम से लागू किया जाना चाहिए। ग्रामीण और उपेक्षित क्षेत्रों का विकास शासन की मुख्य प्राथमिकताओं में से है और शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच की खाई को पाटना है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सुशासन का मुख्य उददेश्य लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार, सौपें गये दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करने एवं आम जनमानस की प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से करना है। कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज ने कहा कि हम सभी लोग शासन की योजनाओं को जनसामान्य तक पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के साथ ही उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें तथा अपने दायित्वों व कर्तव्यों का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें यही सुशासन है। सुशासन सप्ताह दिनांक 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की लाभ परक योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को चौपाल/कैम्प लगाकर लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यशाला कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आत्मीयता,परस्पर बन्धुत्व व प्रेम का एकत्रीकरण है हिन्दु सम्मेलन
गाजीपुर। संघ शताब्दी वर्ष के तीसरे चरण में हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को बड़ीबाग अष्टभुजी में स्थित कांशीराम आवास में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत वैदिक हवन पूजन व भजन गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियो ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता काशी प्रान्त के प्रचारक रमेश ने बताया कि वशुधैंव्य कुटुम्बकम् की परिकल्पना लिये आज यह हिन्दू सम्मेलन अष्टभूजी बस्ती के कांशीराम आवास कालोनी में करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान श्रीराम ने जहा सारे भेदभाव मिटा कर शबरी के बेर ग्रहण किये, निषादराज को भवसागर पार लगाये, जटायुराज का अन्तिम संस्कार कर मोक्ष प्रदान किया, वही समरता केा लेकर आज हिन्दु समाज उठ खड़ा हुआ है। महाकुंम्भ मे जिस प्रकार करोड़ो लोगा के भोजन व आवास की व्यस्था के लिए संत समाज उठ खड़ा हुआ वो सब हमारे हिन्दू भाई और बहनो के लिए किये। उनके यहा जिस प्रकार से बिना भेदभाव के हिन्दू समाज के भाईयो और बसना को भोजन कराया जो विश्व के लिए एक मिशाल कायम हुआ। हमारी हिन्दू भाई किसी प्रकार या किसी कारण वश दूसरी पंथो मे चले गये है उनका भी मन अन्दर से महाकुंम्भ मे जाने को आतुर रहा और वो त्रिवेणी संगम स्नान करने गये। ये हमारे हिन्दू समाज की विशेषता है। जो भी दूसरे पंथ समुदाय को मानने वाले है उनका मूल हिन्दू है उन्हे अपने घर वापस आना होगा। ये जो हिन्दु सम्मेलन है हम सबके आत्मीयता, परस्पर बन्धुत्व व प्रेम का एकत्रीकरण है हम सबमे एकता रहे और हम सब मे इसकी अनुभूमि हो, एक रहने मे ही भलाई है, हम सब की शक्ति एक दिशा की ओर राष्ट्र मे लगे यही हमारी कामना है, एक दूसरे में मेल जोल होने से आपस की भ्रान्तियां दूर होती है। हम आपके दुख सुख मे शामिल हो आप हमारे दुख सुख मे शामिल हो इसी से आपसी सौहार्द व एकरूपता का वातावरण तैयार होता है और इसी मे सबकी भलाई है। भगवान राम सबके है वो सृष्टि निर्माता है उन्हे हम हिन्दू मुस्लिम इसाई मे नहीे बांटा जा सकता। अगले क्रम में मातृ शक्ति से कल्पना सिंह प्र्रधानाचार्य ने अपने उदबोधन में पंच प्रण पर बताया कि पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी उपयोग, कुटुम्भ प्रबोधन, समरसता व नागरिक कतर्व्य पर प्रकाश डाला। साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ने संघ शताब्दी वर्ष पर प्रकाश डाला व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भुड़कुड़ा मठ के महंत शत्रुघनदास जी से संत समाज मे बताया कि हमारा संत समाज सनातनी परम्परा का वाहक है जो चिर प्राचीन समय से संत समाज राष्ट्र को एक सूत्र मे पीरोने का काम किया है हमारे यहा कोई उंच नीच के भेदभाव रहित संत परम्परा का निवर्हन पूरे भारत वर्ष मे होता रहा है। हमारे यहा श्रीराम, तुलसी, कबीर, रैयदास, सूरदास, मीराबाई की प्रेरणा से चलने वाली सनातनी परम्परा को आगे बढ़ाने का काम संत समाज कर रहा है। मंचासीन अतिथियो में श्रीमती कल्पना सिंह को लालसा भारद्वाज, महंत शत्रुघन दास को बस्ती प्रमुख भीम ने व रामदुलार व प्रान्त प्रचारक रमेश को समाजसेवी गोविन्द दास ने अंगवस्त्रम पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर भारत माता की आरती किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष जायसवाल ने किया। इस कार्यक्रम में जिला प्रचारक प्रभात, नगर प्रचारक विक्रम, जिला संचालक जयप्रकाश, नगर संचालक दीनदयाल, चन्द्र कुमार, अंजनी, देवसरन, डीजीसी कृपाशंकर राय, दुर्गेश, संतोष, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, अखिलेश सिंह, अनुज, विनोद अग्रवाल, पारस राय, सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, रासबिहारी राय, साधना राय, सोनी सिंह, किरण सिंह, सुनिता सिंह, रूद्रा पाण्डेय, सरोज कुशवाहा, नीलम राय सहित आदि उपस्थित रहे।
ग़ाज़ीपुर में ABVP ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह: मेधावियों को किया सम्मानित, बोले- युवा शक्ति ही राष्ट्र का प्राण तत्व हैं
ग़ाज़ीपुर :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ग़ाज़ीपुर के तत्वावधान में रॉयल पैलेस में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सपना सिंह जिलापंचायत अध्यक्ष, काशी प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष एवं जिला संयोजक बृजेश मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पारस नाथ राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला संघचालक जयप्रकाश जिला प्रचारक प्रभात नगर प्रचारक विक्रम की विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत प्रान्त संगठन मंत्री अभिलाष ने प्रास्ताविकी भाषण देते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि रमेश जी ने संघ के पंच प्राण कैसे आवश्यक रूप से विद्यार्थी जीवन मे लाया जाए,इस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के लगभग 600 मेधावी विद्यार्थियों को मंच से सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक बृजेश द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष पारसनाथ राय ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रतिभा किसी एक वर्ग की बपौती नहीं होती, आवश्यकता केवल उसे पहचानने और उचित मंच प्रदान करने की होती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया जा रहा यह प्रयास विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। समाज के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजन उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समन्वय ही एक सशक्त समाज की नींव रखता है और अभाविप वर्षों से इसी दिशा में कार्य कर रही है। कार्यक्रम में कामदेश्वर सिंह(पूर्व प्रदेश सहमंत्री),बृजेश सिंह, शिवांशु सिंह,प्रभात सिंह,अंकिता यादव,रोशन यादव,काजल कुशवाहा, अमृता राय,नीतीश दूबे,अंकित जायसवाल,विपुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण के संकल्प और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।