गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 45 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 06 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 302 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 36 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 40 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें 10 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 22 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 56 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। तहसील मोहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 02 निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 72 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर 04 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त, 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो के आधार पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी प्रार्थना पत्र लंबित न हो,अबिलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराई जाए। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार होती है। कोई भी लंबित प्रकरण पाए जाने एवं डिफाल्टर की स्थिति में संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदर सदर एवं समस्त संबंधित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।
राहुल गांधी के संघर्ष से जातिगत जनगणना का सपना साकार:सुनील राम
गाजीपुर।जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जाति जनगणना होने के लिए राहुल गांधी के संघर्ष हेतु धन्यवाद यात्रा निकाला। यह यात्रा शहर कांग्रेस कमेटी सकलेनाबाद कार्यालय से शुरू होकर के मिश्र बाजार, महुआबाग होते हुए कचहरी पहुंचकर के समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद प्रस्ताव में कहा कि जाति जनगणना से ही वंचित शोषित पिछड़े दलित एवं गरीब तबको का विकास संभव है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि राहुल गांधी के संघर्ष से जाति जनगणना का सपना साकार हुआ है। इसलिए कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को धन्यवाद देने के लिए धन्यवाद यात्रा निकाला। हिंदुस्तान गांव का देश है और गांव में जातिगत जनगणना कर उनके जीवन को सुधारने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, अतः राहुल गांधी का संघर्ष रंग लाया है और सरकार जाति जनगणना करने के लिए विवश हो गई । शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अनिल अमिताभ दुबे ने संयुक्त रूप से कहा कि जातिगत जनगणना राहुल जी के परिश्रम के कारण सरकार मानने को विवश हुई है पूर्व जिला अध्यक्ष मारकंडेय सिंह एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने राहुल जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछड़े और दलित के सच्चे हिमायती राहुल गांधी हैं, जो जाति का जनगणना करने के लिए सरकार को मजबूर किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव डा. जनक कुशवाहा, चंद्रिका सिंह, मंसूर, संटू जैदी, लाल साहब यादव, हामिद अली, आलोक यादव, राजीव कुमार सिंह, सतीश उपाध्याय, श्याम नारायण कुशवाहा, गुलबस यादव, सुमेर कुशवाहा, राम नगीना पांडे, सदानंद गुप्ता, अखिलेश यादव, माधव कृष्णा, ओम प्रकाश यादव, रईस अहमद, साजिद खान, जफरुल्लाह अंसारी, कृष्ण नंद तिवारी, राजेश गुप्ता, मुसाफिर बिंद, आशुतोष गुप्ता, सुधांशु पांडे, राजेश उपाध्याय, विद्याधर पांडेय, अजय, शशि, राशिद भाई, भूषण राय, अरविंद मौर्य, महबूब निशा, सुमन चौबे, सुदामा यादव, मोहन राम, राजेश सिंह, नशीम अहमद, विनोद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विचार करके जिसका दान हो,वह मतदान है:रविंद्र जायसवाल
गाजीपुर।एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान मे शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में “प्रबुद्ध समागम” का आयोजन सत्यदेव कालेज बोरसिया गाधिपुरम मे सम्पन्न हुआ। समागम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने संबोधित किया।उन्होंने कहा कि देश भर मे हर साल कही न कही चुनाव होता है जिसके कारण देश का विकास प्रभावित होता है।जो समय देश के विकास में चाहिए,वह समय चुनाव में चला जाता है। उन्होंने कहा कि 1951 से 1967 तक लोकसभा एवं विधानसभा का साथ साथ चुनाव होता था, लेकिन उसके बाद कुछ राज्यों में स्पष्ट बहुमत के अभाव में राज्य सरकारों के कारण यह तारतम्य टूट गया और चुनाव बीच में होने लगे प्रक्रिया प्रभावित हो गई। उन्होंने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में 50000 करोड रुपए खर्च हुए,उसके बाद भी अन्य प्रदेशों के चुनाव होने हैं। सोचिए चुनाव में कितना खर्च होता है। जिसके कारण समय,श्रम और धन के साथ प्रशासनिक एवं व्यवहारिक सभी प्रकार के काम प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि बार बार आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में बहुत से अपरिहार्य कार्य रुक जाते हैं। मंत्री ने कहा कि बार-बार चुनाव से लोगों के अंदर चुनाव को लेकर उत्साह कम होता जा रहा है,उस निराशा के कारण चुनाव का मत प्रतिशत भी प्रभावित होता जा रहा है। समाज के अधिकांश प्रबुद्ध लोग अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाते हैं। रविंद्र जायसवाल ने कहा “विचार करके जिनका दान हो वह मतदान है”। भारत के विकास की जिम्मेदारी हम सबकी है ,जो देश के लिए अच्छा करें उसको प्रोत्साहित करें यही हमारी राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी है ।मतदान का अधिकार संविधान ने आपको दिया है भारत का संविधान सबसे अच्छा है ।एक राष्ट्र एक चुनाव के लागू होने से समय, श्रम,धन की बचत होगी देश का विकास होगा लोगों में चुनाव के प्रति रुचि बढ़ेगी और शत प्रतिशत मतदान संभव होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार देश के सभी संवैधानिक एवं राजनीतिक विषयों पर निष्ठा से काम करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार काम कर रही है।एक राष्ट्र एक चुनाव के लागू होने से देश की सर्वाधिक जनता की भागीदारी सुनिश्चित होगी और मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। कार्यक्रम के आयोजक विद्यालय प्रबंधक डा.सानन्द सिंह ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया। उन्होंने एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव को पटल पर रख कर ध्वनि मत तथा हाथ उठवाकर सभी लोगों का समर्थन हासिल किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समागम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक श्यामराज तिवारी ने किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय,भानु प्रताप सिंह,प्रो शोभनाथ यादव, पारसनाथ राय, पूर्व विधायक कालीचरन राजभर, सुनीता सिंह, सीता सिंह, सरिता अग्रवाल, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, रामनरेश कुशवाहा, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, संजय भारद्वाज, सुरेश बिंद, लालसा भारद्वाज, आलोक शर्मा, अनिल राजभर, कादिर राइनी, विष्णु प्रताप सिंह, राकेश यादव, धनेश्वर बिन्द, मयंक जायसवाल,अविनाश सिंह,अभिनव सिंह सहित कालेज के छात्र-छात्राए प्रबुद्ध जन आदि उपस्थित थे।
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी की कुलसचिव डॉ० सुनीता पाण्डेय ने पुनः गुरूवार को कुलसचिव का कार्यभार सम्भाल लिया है। इस मौके पर मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर के० के० सिंह, प्रोफे० वंशीधर पाण्डेय,प्रोफे० टी० बी० सिंह, डॉ० निशा सिंह, उपकुलसचिव हरिश्चंद्र एवं आनन्द कुमार मौर्या, सहायक कुलसचिव आनंद कुमार सिंह, अरिंदम श्रीवास्तव एवं सुरेंद्र कुमार आदि दर्जनों प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र आदि ने गुलदस्ता भेंट किया और शुभकामनाएं दी।
ज्ञातव्य है कि कुलसचिव डॉक्टर सुनीता पाण्डेय चार माह के लिए बाल्यकाल देखभाल अवकाश पर गई थी। जिनका अवकाश जनवरी से अप्रैल तक था। अवकाश खत्म होने पर गुरूवार को सुबह कार्यभार संभालते ही सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के जीवन पर आधारित “चुनौतियां मुझे पसंद है” पुस्तक के विमोचन का लाइव प्रसारण विश्वविद्यालय में कराया जिसे सभी प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारीयों ने देखा। इसके बाद सम्बद्धता सम्बन्धी पत्रावली पर कार्रवाई की, प्रवेश प्रक्रिया, अधियाचन, संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की समीक्षा की।
रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में सपा का धरना,की यह मांग
ग़ाज़ीपुर।गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सांसद राम जी लाल सुमन के ऊपर हुए जानलेवा हमले के विरोध में समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में सरजू पांडे पार्क में धरना देकर अपना विरोध प्रदर्शित किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम जी लाल सुमन पर कातिलाना हमला करने वाले करणी सेना के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कारवाई करने के मांग से संबधित राष्ट्रपति के नाम से संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी गाजीपुर के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी गाजीपुर को सौंपा गया।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। सत्ता संरक्षित अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आतंकी भी बेलगाम है। पहलगाम की आतंकी घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आन्तरिक सुरक्षा के सवाल पर भी मोदी सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।उन्होंने राम जी लाल सुमन पर हुए हमले पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा पीडीए कार्यक्रमों में दलितों, पिछड़ों की बढ़ती भीड़ और पीडीए समाज के समाजवादी पार्टी की तरफ लगातार बढ़ रहे झुकाव से भाजपा के नेता पूरी तरह से बौखला गए हैं, जिससे तिलमिलाकर भाजपा समर्थक लगातार दलित नेताओं और आम दलितों पर लगातार हमला कर रहे हैं।
उन्होंने कहां कि भाजपा हमेशा से दलितों के खिलाफ रही है। भाजपा राज में सबसे ज्यादा दलितों के साथ अपराध की घटना हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थक अखिलेश यादव और सांसद राम जी लाल सुमन को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। काफ़िले पर टायर फेंक रहे हैं। उनकी इन नापाक हरकतों से समाजवादी पार्टी डरने वाली नहीं है। इन अराजकतत्वों का समाजवादी पार्टी डटकर मुकाबला करेगी और मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी। भाजपा समर्थक यह अराजकतत्व रामजी लाल सुमन पर नहीं बल्कि बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर के संविधान और प्रदेश की कानून व्यवस्था को खूलेआम चुनौती दे रहे हैं।
विधायक डा.वीरेंद्र यादव ने कहा कि ज़ुल्म और जालिम से लड़ना हमारी फितरत रही है। अपने नेताओं पर हमला नाकाबिले बर्दाश्त है। हम इनके मान सम्मान और स्वाभिमान के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।समाजवादी पार्टी हमेशा से समाज के सभी शोषित, उत्पीड़ित वर्गों के सम्मान और संविधान प्रदत्त अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ती रही है। हमारी इस लड़ाई को उत्तर प्रदेश में प्रभुत्वशाली और वर्चस्व वादी ताकतें बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में अराजकता फैली हुई है। हम अपने नेता पर हो रहे हमले को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।सरकार के संरक्षण में खुलेआम तलवारें लहरायी जा रही है , सरकार का मूकदर्शक बने रहना इस बात का जीता-जागता सबूत है कि करणी सेना के इन अराजकतत्वों को प्रदेश सरकार का पूरा समर्थन प्राप्त है।प्रदेश में पूरी तरह से जंगल राज व्याप्त है।
विधायक जै किशन साहू ने राम जी लाल सुमन के ऊपर हुए हमले को कायराना हरकत बताते हुए कहा यह हमला लोकतंत्र और बाबा साहेब के संविधान पर हमला है । उन्होंने कल भाजपा सरकार द्वारा जाति जनगणना कराने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा यह फैसला पीडीए समाज की एकजुटता का परिणाम है।विपक्ष के सम्मिलित दबाव से भाजपा सरकार मजबूरन यह निर्णय लेने को बाध्य हुई है। सामाजिक न्याय की लड़ाई में पीडीए की जीत का यह महत्वपूर्ण फैसला है।उन्होंने भाजपा सरकार को अंधी, गूंगी, बहरी सरकार बताते हुए कहा इस सरकार को मंहगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार से त्रस्त देशवासियों का दुख और दर्द इसे नहीं दिख रहा है। इस सरकार को पहलगाम में हुई आतंकी घटनाओं में मारे गये पर्यटकों के परिजनों के न दर्द दिख रहा है न राम जी लाल सुमन के ऊपर हो रहे हमले की खबर है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों के हित संरक्षित करने और अपने चुनावी कार्यक्रमों में ही व्यस्त हैं। यह सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन साबित हुई है।
इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद,राजेश कुशवाहा, रामधारी यादव,अभिषेक यादव,सूरज राम बागी, अशोक कुमार बिन्द, अरूण कुमार श्रीवास्तव , रविन्द्र प्रताप यादव,मुन्नी लाल राजभर, तहसीन अहमद,मन्नू सिंह, शौर्या सिंह, रीता विश्वकर्मा,गरीब राम, आजाद राय, आशा यादव,अमित ठाकुर,बिन्दु बाला बिन्द, रीना यादव,कंचन रावत, राजेन्द्र यादव, तहसीन अहमद, अवधेश यादव,दिनेश यादव, गोवर्धन यादव,अभिषेक कुशवाहा, अक्षय यादव,सुशील जायसवाल, सुभाष यादव गुड्डू,वृजदेव खरवार , लल्लन राम,उपेन्द्र यादव, परशुराम बिंद,डा. जितेन्द्र भारती,चन्द्रेश्वर यादव, अनिल यादव, भरत यादव, सुखपाल यादव,अभिनव सिंह, कमलेश यादव,विजय यादव, सुर्यमणि यादव, परवेज अहमद, केशरी यादव, रजनी कान्त यादव,रामप्रकाश यादव, रजनी कान्त यादव, आदि मौजूद थे। इस अवसर पर आयोजित सभा का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व करंडा मंडल अध्यक्ष सहित अनन्य पदो पर रह चुके अत्यंत वरिष्ठ नेता अमरेश गुप्ता निवासी -बडसरा की छोटी पुत्री प्रिया गुप्ता 21 वर्ष का बुधवार (बिती रात) वाराणसी ट्रामा सेंटर मे चिकित्सा के दौरान निधन हो गया।प्रिया गाजीपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के टेरी पीजी कॉलेज से एमसीए के अंतिम वर्ष की छात्रा थी,जो 28 अप्रैल को स्कूल से घर जाते समय सडक दुर्घटना में घायल हो गयी ।
जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती करा कर दवा जांच इलाज शुरू हुआ लेकिन सिर मे गम्भीर चोट लगने के कारण ट्रामा सेंटर बीएचयू रिफर कर दिया गया। जहां दवा इलाज चल रहा था। बुधवार रात्रि मे अचानक तबियत बिगड़ गई और आकस्मिक निधन हो गया। इस दुःख द निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सरोज कुशवाहा, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय,अच्छेलाल गुप्ता, शशिकांत शर्मा, सुरेश बिन्द, गोपाल राय, संकठा प्रसाद मिश्र, मुरली कुशवाहा, पवनजय पांडेय,राणा सिंह,आदि ने गहरा शोक व्यक्त व्यक्त किया।
गाजीपुर। विश्व टीकाकरण दिवस, जो हर साल 24 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव और स्वास्थय की रक्षा में टीकों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष उत्तर प्रदेश शासन द्वारा यह अभियान 24 अप्रैल से 10 मई तक चलाया जाएगा जिसमें टिटनस एवं डिप्थीरिआ से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। शासन के इस अभियान के तहत आज वृहस्पतिवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में कक्षा 5 व कक्षा 10 के लगभग 120 विद्यार्थियों को उपरोक्त टीका लगाया गया।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से एनम किरन, सुनीता, दीपाली, संध्या, अर्चना, माया, डिंपल, कंचन, निर्मला, उर्मिला, कोल्ड चेन हैंडलर राजेश सिंह, को-ऑर्डिनेटर अशोक कुमार, डब्लू.एच.ओ. मॉनिटर विवेक राय एवं एवीडी प्रेम राय उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीति उपाध्याय , उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) हनीफ़ अहमद उपस्थित थे।
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष- बीए /बीएससी (बायो) प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 1 मई 2025 से प्रारंभ हो रहा है। इस हेतु इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अर्ह छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट http://www.gwpgc.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश आवेदन कर 25 मई 2025 तक कर सकती हैं। अभी महाविद्यालय में एमए एवं एमएससी कक्षाओं के लिए भी ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ नहीं हुआ है, जिसके हेतु आवेदन मई माह के अंत में प्रस्तावित है। महाविद्यालय में प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा तथा विषय आवंटन राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के तहत पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के निर्देशानुसार प्रवेश काउंसलिंग के समय किया जाएगा। यहां पर चार संकायों -विज्ञान, मानविकी, भाषा एवं ललित कला- के अंतर्गत कुल 22 विषयों में स्नातक एवं 7 विषयों – गृह विज्ञान,अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, हिंदी अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, प्राचीन इतिहास मे एम ए अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञान संकाय के अंतर्गत एमएससी बॉटनी में 20 सीटों पर अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है जबकि बी ए के अंतर्गत कुल 827 सीटें एवं बीएससी के अंतर्गत 130 सीटें प्रवेश हेतु उपलब्ध हैं। परास्नातक स्तर पर शिक्षा शास्त्र में 40 एवं एम ए के अन्य सभी विषयों में 60-60 सीटें प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी के अनुसार सुनिश्चित रोजगार करने हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं के लिए कंप्यूटर शिक्षा-बेसिक कंप्यूटर कोर्स एवं एडवांस्ड कंप्यूटर कोर्स – की शिक्षा अनिवार्य है। इसीप्रकार द्वितीय वर्ष में बेसिक एवं एडवांस ब्यूटीशियन कोर्स की शिक्षा भी दी जाती है। साथ ही यहां पर समय समय पर अनेक रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स/कार्यशाला भी संचालित किए जाते हैं। महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार स्नातक प्रवेश हेतु काउंसलिंग के संबंध में सूचना मई माह के अंतिम सप्ताह में दी जाएगी। छात्राएं अपनी मेरिट सूची के अनुसार निर्धारित काउंसलिंग तिथि को अपने ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की मूल प्रति तथा हाई स्कूल- इंटरमीडिएट के अंक पत्र; जाति प्रमाण पत्र, भारांक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र के साथ काउंसलिंग हेतु तैयार रहें। छात्राएं एवं अभिभावक महाविद्यालय की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें एवं किसी भी जिज्ञासा के लिए दिए हुए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है।
गाजीपुर।लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले में बनाए जाने वाले नए मार्गाे एवं पूर्व निर्मित मार्गों के चौडीकरण व मरम्मत कार्यो सहित सेतुओं के कार्यों की प्राथमिकता तय किए जाने के लिए जनपद के सांसद तथा विधायकगणों से प्रस्ताव प्राप्त करने हेतु जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों से मार्गों के चौडीकरण व सुदृढीकरण, मुख्यमंत्री ग्राम योजना के अन्तर्गत अनजुड़ी बसाबरें जिनकी आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 150 से अधिक हो एवं मार्ग की लम्बाई 500 मीटर से अधिक के प्रस्ताव, कृषि विपणन योजना के अन्तर्गत पुननिर्माण व मिसिंग लिंक के लिए नवनिर्माण के प्रस्ताव प्राप्त किए गए। सेतुओ के निर्माण व मरम्मत तथा रेलवे क्रासिंग पर उपरिगामी सेतु बनाए जाने हेतु भी प्रस्ताव प्राप्त हुए है। लोक निर्माण विभाग के पूर्व निर्मित मार्गो की विशेष मरम्मत से सुधार हेतु प्रस्तावों को भी सम्मिलित किया गया। बैठक में सांसद अफजाल अंसारी द्वारा गाजीपुर-बलिया मार्ग पर ब्रेकर ऊंचे होने एवं बढनपुरा व मछट्टी पर सकरी पुलिया के कारण लगने वाले जाम से निजात दिल्लाए जाने हेतु स्थाई समाधान की मांग की गई, इस पर जिलाधिकारी द्वारा शीघ्र ही एन.एच.ए.आई. के अधिकारियो से वार्ता कर समाधान किए जाने का आश्वासन दिया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा गंगा नदी पर निर्मित हमीद सेतु से हाइट वैरियर हटाए जाने की मांग की गई। बैठक में विधायक सदर जै किशन साहू , विधायक मुहम्मदाबाद सोहेब अंसारी उर्फ ‘‘मन्नू‘‘, सांसद प्रतिनिधि हिमांशु राय व जय सिंह, एम एल सी प्रतिनिधि डा.प्रदीप पाठक, प्रतिनिधि जमानियां विधायक मन्नू सिंह, अरविन्द कुमार, गोविन्द यादव, सुरेश राजभर, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, लोक निर्माण के अधिशासी अभियन्ता बी.एल.गौतम, संतोष कुमार, सहायक अभियंता अनुराग यादव, रामवीर सिंह, विजय पाल सिंह, कृष्ण मुरारी, आर. के. पाल, सुभाष चन्द्र सहित समस्त अवर अभियंताओं ने भाग लिया। बैठक का संचालन अधिशासी अभियंता जय प्रकाश यादव द्वारा किया गया।
कायस्थ समाज देश की राष्ट्रभक्त कौम,इसकी उपेक्षा देशहित में ठीक नही:अरूण कुमार श्रीवास्तव
ग़ाज़ीपुर।बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय के निर्देश पर केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कायस्थ समाज की हिस्सेदारी की मांग को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क में धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
महासभा के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी.नड्डा,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नाम से संबोधित अलग- अलग तीन सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी मनोज पाठक को सौंपा।
महासभा के कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार में तत्काल कायस्थ समाज को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देने,हर संवैधानिक संस्थानों में भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष रहे डा.राजेन्द्र प्रसाद की तस्वीर अनिवार्य रूप से लगाने और 26 नवंबर को संविधान दिवस पर सरकार द्वारा संविधान निर्माण के संबंध में डा.राजेंद्र बाबू के योगदान की चर्चा करने व उक्त दिवस पर सरकारी विज्ञापनों में भी डा .राजेंद्र बाबू के नाम और उनकी तस्वीर को स्थान देने की मांग की।
जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने इस धरने को संबोधित करते कहा कि कायस्थ समाज के साथ भाजपा घोर नाइंसाफी कर रही है।उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज भाजपा का परंपरागत एवं सबसे ईमानदार मतदाता हैं।लेकिन भाजपा सरकार व संगठन में उसकी हिस्सेदारी न देकर अपमानित और उसके साथ सौतेला पन रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी के शासन काल में कायस्थ समाज के यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा और रविशंकर प्रसाद तीन कैबिनेट मंत्री थे लेकिन आज केन्द्रीय मंत्रिमंडल में कायस्थ समाज का एक भी मंत्री नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार में भी कायस्थ समाज की घोर उपेक्षा की गयी है। उन्होंने कहा कि जो कायस्थ समाज 99 प्रतिशत मत भाजपा को देता है उसका भी एक मंत्री?सवाल यह है कि भाजपा का यह कौन सा सामाजिक न्याय है ? आखिर भाजपा अपने सबसे ईमानदार वोट बैंक कायस्थ समाज को किस नजरिए से देखती है ? वह अपने साथ हो रहे इस नाइंसाफी, उपेक्षा और अन्याय से कायस्थ समाज काफी आक्रोशित हैं,अपने को काफी अपमानित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ने तत्काल केन्द्र एवं प्रदेश सरकार में कायस्थ समाज को उसकी सम्मानित हिस्सेदारी नहीं दी तो उसका खामियाजा भुगतने के लिए वह तैयार रहें ।उन्होंने कहा कि भाजपा ने रविशंकर प्रसाद को सरकार से बाहर निकाला है, यदि कायस्थ समाज को तत्काल केन्द्र एवं प्रदेश सरकार में उसकी हिस्सेदारी नहीं मिली तो कायस्थ समाज उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने में कोई कोताही नहीं बरतेगी ।
इस बैठक में मुख्य रूप से मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव,डा. पूजा श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव,शैलेश श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव,पीयूष श्रीवास्तव,राजेश कुमार श्रीवास्तव, विपिन बिहारी वर्मा,अमर सिंह राठौर,विपुल सिन्हा,मोहनलाल श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव,प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, संदीप वर्मा,परमानंद श्रीवास्तव,अश्वनी कुमार श्रीवास्तव,लाल जी श्रीवास्तव,अनूप श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव डब्बू,कमल प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, सुशील चन्द्र श्रीवास्तव,आदि उपस्थित थे।
धरना कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।