Category Archives: Ghazipur

खेलकूद शैक्षिक पाठ्यक्रमों के अनिवार्य अंग हैं: प्रो. वीके राय

खेलकूद शैक्षिक पाठ्यक्रमों के अनिवार्य अंग हैं- प्रो. वी के राय, प्राचार्य

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की अंतर महाविद्यालयीय महिला क्रिकेट (महिला) प्रतियोगिता सत्र 2025-26 के द्वि- दिवसीय आयोजन का समापन शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में सूर्यबली महाविद्यालय, जौनपुर की टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि पांचू राम महाविद्यालय की टीम उपजेता रही। मेजबान स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज, गाजीपुर की टीम को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मैच स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज तथा सूर्यबली महाविद्यालय, जौनपुर के बीच हुआ। सूर्यबली महाविद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन का स्कोर बनाया जिसके जवाब में सहजानन्द की टीम 118 रन बना कर आल-आउट हो गई। दूसरा सेमी फाइनल मैच मडियाहूं पीजी कॉलेज, जौनपुर तथा पांचू राम महाविद्यालय, जौनपुर के बीच खेला गया जिसमें मडियाहूं पी जी कालेज की टीम मात्र 73 रन बना कर आल-आउट हो गई. जवाब में पांचू राम महाविद्यालय, जौनपुर ने 2 विकेट खो कर लक्ष्य की पूर्ति कर 8 विकेट से मैच जीत लिया।


ज्ञातव्य है कि इस प्रतियोगित के माध्यम से ही वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की 14 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम का चयन होना है. मुख्य चयनकर्ता और पर्यवेक्षक के रूप में सुश्री अलका सिंह पूरे प्रतियोगिता के दौरान मौजूद रहीं। प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रतिभागी टीमों की खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डा.) वी के राय ने कहा कि खेलकूद शैक्षिक पाठयक्रमों के अनिवार्य अंग के रूप मे लिए जाने चाहिए। खेल प्रतियोगिताओं से दर असल जीवन को सकारत्मक रूप से समग्रता में जीने की प्रेरणा मिलती है। प्रो. राय ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल-कूद विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामधारी राम तथा खेल प्रशिक्षक श्री संजय राय सहित पूरे आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कर्मचारी डा. विलोक सिंह , डॉ रामधारी राम, डॉ. कृष्णानन्द चतुर्वेदी, डॉ. राकेश पाण्डेय, डॉ. अवधेश पाण्डेय, डॉ. सतीश राय, डॉ. देव प्रकाश राय, डॉ. नित्यानंद राय, शशांक राय, प्रवीण राय, समीर राय, सत्येंद्र राय, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. विभा राय, शरद राय, आदि के साथ सैकड़ों की संख्या मे छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।

करियर मेला “पंख- 2025” का हुआ आयोजन

गाजीपुर। शनिवार को जनपद के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महुआबाग में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित करियर मेला “पंख- 2025” का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार, विशिष्ट अतिथि मनोवैज्ञानिक डॉ शिव कुमार एवं एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रकाश सिंह द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मेजबान जीजीआईसी, महुआबाग की छात्राओं द्वारा आकर्षक तरीके से सरस्वती वंदना, स्वागतगीत, एकल शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया गया जबकि राजकीय हाईस्कूल रेवतीपुर की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत योग नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। जनपद स्तरीय कैरियर मेले में जनपद के समस्त 28 राजकीय माध्यमिक विद्यालयो द्वारा प्रतिभाग किया गया। विभिन्न राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने मार्गदर्शक शिक्षकों की देखरेख में विभिन्न व्यवसायों/कैरियर से संबंधित गैजेट्स, वस्तुओं, चार्ट पोस्टर एवं उनकी वेशभूषा में स्वयं को प्रस्तुत कर सबका ध्यान आकर्षित किया।

मुख्य अतिथि एवं आगंतुकों के भ्रमण के दौरान उन्होंने अपनी पसंदीदा कैरियर की अनिवार्यताओं, अहर्ताओं और उसके भविष्य के बारे में अपने विचार एवं मॉडल प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने 12वीं शिक्षा के बाद जीव विज्ञान वर्ग, भौतिक विज्ञान वर्ग के साथ-साथ, पुलिस, चिकित्सा, शिक्षक, सौंदर्य, फैशन, चित्रकला, मेहंदी, हैंडीक्राफ्ट, कृषि, पशुपालन, आदि कैरियर क्षेत्र के बारे प्रमुख रूप से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को अपने परिवेश के व्यवसाय पर दृष्टि रखने और जीवन में आगे बढ़ने एवं हौसलों को पंख देने की बात कही। उन्होंने जीवन में सफल होने के लिए अपनी योग्यता को निरंतर विकसित करने का भी आवाहन किया।

इस अवसर पर कैरियर परामर्शदाता एवं मनोवैज्ञानिक डॉ शिव कुमार ने विस्तार पूर्वक अपनी बात रखते हुए उपस्थित विद्यार्थियों को सर्वप्रथम अपने अध्ययन विषय से जुड़े रोजगार के बारे में अपने शिक्षकों से जानने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से रोजगार समाचार पढ़ने, एवं विभिन्न प्रकार की नौकरियों के विज्ञापनों को जानने की बात कही ताकि वे विभिन्न प्रकार के सरकारी एवं निजी विभागों की सेवाओं और उनसे जुड़ी शैक्षिक योग्यताओं के बारे में परिचित हो सके। इसके साथ ही आसपास के व्यवसाय एवं विभिन्न पेशों के बारे में भी जानकारी एकत्र करने की सलाह दी।

कहा कि आपके अनुसार परिवार एवं सामाजिक पृष्ठभूमि के साथ-साथ माता-पिता एवं शिक्षकों की भूमिका व्यवसाय एवं कैरियर चयन में महत्वपूर्ण होती है। इसलिए विद्यार्थियों को अपने परिवार के सदस्यों की शिक्षा, उनके कौशल, व्यवसाय एवं आमदनी के बारे में भी जागरूक होना चाहिए, तभी आप अपनी भविष्य के लिए संतुष्टिकारी कैरियर एवं व्यवसाय का चुनाव कर सकेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रकाश सिंह ने इस भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा की यह पहल है कि 12वीं का विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ आगामी जीवन के विभिन्न प्रमुख व्यवसायों एवं रोजगार के क्षेत्र से अनिवार्य रूप से परिचित हो सके तथा अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप विषयों का भविष्य में चयन कर सकें।

आपने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां की सराहना करते हुए नोडल शिक्षकों के प्रयासों की सराहना किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जितेंद्र कुमार यादव एवं आभार ज्ञापन श्री कुश राय, समन्वयक समग्र शिक्षा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षकों को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह एवं विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती मालविका सिंह, श्रीमती वंदना भारती, श्रीमती शीला सिंह, श्री महेंद्र गुप्ता, डॉ वंदना यादव, डॉ नेहा पाठक, श्री संदीप यादव आदि प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे । यह जनपद स्तरीय कैरियर मेला पूरे हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ दिनांक 16 दिसंबर को सम्पन्न हुआ।

405 शिकायत पत्र में 38 का निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियॉ में अविनाश कुमार की अध्यक्षता तहसील सभागार सम्पन्न हुआ। जिसमे 160 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 07 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 405 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  38 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील सदर में 40 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 62 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 58 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 06 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 05 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 25 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 03 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सेवराई में तहसीलदार की अध्यक्षता में 29  शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें  03 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी जखनियॉ, तहसीलदार जखनियॉ, क्षेत्राधिकारी जखनियॉ एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बाल विवाह को लेकर 100 दिवसीय चलाएं अभियान:डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टेªट कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को बेटी बचाओं बेटी पढाओं तथा बाल विवाह मुक्त भारत पर बैठक ली। बैठक मंे जिलाधिकारी द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा 100 दिवसीय बाल विवाह का सफलता पूर्वक अभियान चलाये जाने हेतु निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस विभाग, जिला विद्यालय निशैक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से समन्वय करते हुए रोस्टर अनुसार जागरूकता कार्यक्रम कराया जाय। उक्त बैठक में गठित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहें। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, सचिव विधिक सेवा प्राधिकर, प्रोबेशन अधिकारी एवं अन्य समिति के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।  

अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता ने नामांकन किया दाखिल


ग़ाज़ीपुर। सिविल बार संघ के आगामी चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद हेतु अपना नामांकन शुक्रवार को दाखिल किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित विद्वान अधिवक्ताओं एवं सम्मानित समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि यदि उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो बार एवं अधिवक्ताओं के हित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे एक वरिष्ठ अधिवक्ता होने के साथ-साथ एक सक्रिय राजनेता भी हैं तथा शासन–प्रशासन के सहयोग से बार और अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएँ और सेवाएँ उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी निरंतर कोशिश रहेगी कि वादकारी हित में बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बना रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बार सदैव बेंच का सम्मान करती रही है और आगे भी करेगी, साथ ही बेंच से भी बार के सम्मान की अपेक्षा रखी जाती है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि बार और अधिवक्ताओं के अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

आकस्मिक चेकिंग कर लाइसेंस करें चेक:डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एन-कार्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने एन-कार्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक में निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर जहां ड्रग्स के साथ किसी प्रकार की मादक पदार्थो की बिक्री की संभावना हो, वहां नियमित पेट्रोलिंग की जाए, जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, समय समय पर निरीक्षण व आकस्मिक चेकिंग तथा मेडिकल स्टोरो का लाईसेंस चेक किया जाये।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि हीरोईन तस्करो को निरंतर निगरानी करते हए कड़ी कारवाही की जाय। उन्होने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एंव पुलिस अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा नशे के विरूद्ध जागरूकता सम्बन्धित आयोजन का निर्देश देते हुए छात्राओ एवं युवाओ को नशे के दुष्टपरिणाम के विषय मे निरन्तर जागरूक किया जाये। उन्होने सीजर सैंपल की आख्या समयान्तर्गत प्रेषित करने के साथ नशीली दवाओ/ड्रग्स पर कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक बरामदगी का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने दिया रेल मंत्री को पत्रक, किया मांग

सांसद संगीता बलवंत ने गाजीपुर – मऊ रेल लाइन परियोजना शुरू करने और ओवर ब्रिज बनवाने के लिए रेल मंत्री को दिया पत्रक।

गाजीपुर। शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से राज्यसभा सांसद ने शिष्टाचार मुलाकात की। डा. संगीता बलवंत ने बताया की पूर्व में मैंने सदन के माध्यम से रेलवे क्रॉसिंग जमानियां, दिलदारनगर, भदौरा, दुल्लहपुर, सैदपुर, सहेड़ी, महराजगंज बजार, फुल्लनपुर और जखनिया क्रासिंगों पर ओवर ब्रिज या अंडर पास बनवाने की मांग रखी थी।


साथ ही गाजीपुर सिटी – मऊ रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना को पुनः चालू कराने की मांग की थी जिसके संबंध में आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर उक्त समस्या को पत्र के माध्यम से अवगत कराया।

एसपी ने किया वार्षिक खेलकूद दिवस का शुभारंभ

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ इरज राजा द्वारा केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक खेलकूद दिवस का भव्य आयोजन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय के प्रांगण में ‘वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर जनपद के पुलिस अधीक्षक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण और गुब्बारे उड़ाकर किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने पुलिस अधीक्षक का हरित स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके पश्चात, विद्यालय के चारों सदनों के छात्रों ने कदम से कदम मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी और मुख्य अतिथि को सलामी दी।


पुलिस अधीक्षक ने छात्रों को संबोधित करते हुए खेल और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में सफलता पाने के लिए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस और खेल भावना अत्यंत आवश्यक है। खेल हमें न केवल जीतना सिखाते हैं, बल्कि हार को गरिमा के साथ स्वीकार करना और दोबारा प्रयास करना भी सिखाते हैं। अनुशासन ही वह नींव है जिस पर एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण होता है।

उन्होंने युवाओं को नशा मुक्त रहने और मोबाइल गेम्स की दुनिया से बाहर निकलकर मैदानी खेलों में पसीना बहाने के लिए प्रेरित किया।

डीएम ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के संबंध में ली जानकारी,संबंधित विभाग को दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार मे किया गया। जिला सैनिक बन्धु बैठक को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मो० निशात अफजल (अ०प्रा०) के द्वारा संचालन किया गया। बैठक में जनपद के 43 से अधिक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए 09 प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया। स्वयं पूर्व सैनिकों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उनके निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को पत्र जारी करने का निर्देश दिया।साथ ही जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी स्थिति में बैठक में आयी शिकायतों का 15 दिन में संबंधित विभाग से निस्तारण की रिपोर्ट प्राप्त होनी चाहिए, और आवेदनकर्ता को भी उसकी प्रति उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त पुराने लम्बित प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली गई। लम्बित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराए जाने का भी निर्देश दिया गया। जिला सैनिक बन्धु बैठक का समापन अन्त में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, द्वारा सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं अधिकारीगण का आभार के साथ किया गया।

डीएम ने किया विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत हो रहे कार्यों का औचक निरीक्षण

गाजीपुर।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार  द्वारा विधान सभा सदर का जिला पंचायत सभागार में, विधान सभा जंगीपुर का विकास भवन सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत हो रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की कार्यवाही गतिमान है, जिसके अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग ने कई प्रकार के डिफरेंसेज को सत्यापित करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं, जिसके अंतर्गत जेंडर मिसमैच, आयु गैप, डुप्लीकेट, मृतक मतदाताओं की डाटा सत्यापित की जानी है तथा रीवेरिफिकेशन किए जाने हैं।
उन्होंने कहा कि नो मैपिंग के डाटा को 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग करने का कार्य भी किया जा रहा है, सभी कार्यों को यहां अच्छे से संपादित किया जा रहा है जो भी कार्य अवशेष हैं उसे शीघ्र संपादित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने बीएलओ, सुपरवाइजर से संवाद भी किया। उन्होंने निर्देशित किया कि जो भी विसंगतिया आई हैं उसको शीघ्र निस्तारित किया जाए, उन्होंने इस कार्य में लगे सभी कार्मिकों के कार्यों की सराहना करते हुए सभी का आभार भी व्यक्त किया।
उन्होने बताया कि जनपद मे एस आई आर कार्य फिल्ड में 100 प्रतिशत तथा डिजिटाईजेशन का कार्य लगभग 85.5 प्रतिशत पूर्ण हुआ है। लगभग 14.5 प्रतिशत जिनके फार्म ट्रेस नही हुए है,अन्ट्रेसबल है या मृतक/डुप्लिकेट पाए गए है । बताया कि  अन्ट्रेसिबल के संबंध में कभी- कभी सूचना प्राप्त होती है कि गलत तरीके से नाम काट दिया गया है, इसके लिए सभी पूर्ति निरीक्षको द्वारा राशन कार्ड की लिस्ट एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा परिवार रजिस्टर का मिलान किया जा रहा है। चुनाव आयोग का निर्देश है कि कोई भी नाम गलत तरीके से नही कटना चाहिए एवं कोई गलत नाम रहना भी नही चाहिए, तो इसके लिए डुप्लिकेट नाम का भी चिन्हांकन किया गया है उसको भी प्रकाशन से पहले चेक किया जा रहा है। एस आई आर का मुख्य उद्देश्य है कि मतदाता सूची साफ एवं स्वच्छ बने और लोकतंत्र को मजबूत करने मे सभी लोग अपना योगदान दे।