Category Archives: Ghazipur

हमारी पूजा पद्धति भिन्न हो सकती है गन्तव्य एक है

हमारी पूजा पद्धति भिन्न हो सकती है गन्तव्य एक है

गाजीपुर। जनपद के बेदौली में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। विभिन्न पंथों में बंटे होने के बावजूद हम सब एक हैं। बेदौली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में आयोजित हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला के अंतर्गत बदौली में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विशेष बल दिया। हिंदू घटा तो देश बंटा विपिन सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला सह कार्यवाह विपिन सिंह ने समाज को सचेत करते हुए बताया कि इतिहास गवाह है कि जब जब हिंदू समाज की शक्ति कम हुई है या हिंदू घटा है, तब-तब राष्ट्र की सीमाओं को क्षति पहुंची है और देश के टुकड़े हुए हैं। उन्होंने राष्ट्र की अखंडता के लिए हिंदू एकता को अनिवार्य बताया। इसी क्रम में संपूर्णानंद उपाध्याय खंड विस्तारक ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू कोई सीमित पंथ नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की एक श्रेष्ठ कला है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण पृथ्वी पर सनातन ही एकमात्र मूल धर्म है, शेष सभी अलग अलग उपासना पद्धतियां या पंथ हैं। हिंदुओं का वास्तविक उत्थान तभी संभव है जब हम जाति, क्षेत्र और भाषा की संकीर्ण दीवारों को तोड़कर स्वयं को केवल और केवल हिंदू मानें। कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए खंड कार्यवाह राघवेन्द्र ने आध्यात्मिक उदाहरणों के माध्यम से हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी पूजा पद्धतियां भिन्न हो सकती है कोई भगवान शिव को पूजता है, कोई मां काली का भक्त है, तो कोई भगवान बुद्ध का अनुयायी है विभिन्न मतों और संप्रदायों में बंटे होने के बावजूद, हम सभी का गंतव्य एक है। हमें अपनी व्यक्तिगत मान्यताओं के साथ-साथ भारत माता के उत्थान के लिए संगठित होकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान सम्मेलन के आयोजक व निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सतीश चंद्र राय ने सभी आगंतुकों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंदन मास्टर ने की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोशन कुशवाहा, वीरेंद्र यादव, मोहन राम, उमेश गौड़, उर्मिला देवी सहित क्षेत्र के सैकड़ों नर-नारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से भारत माता की आरती के साथ सम्पन्न हुआ।

279 शिकायत पत्र में 25 का निस्तारण

गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 58 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 279 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  25 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील सदर में 53 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 01 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 40 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 04 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 03 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सेवराई में तहसीलदार की अध्यक्षता में 27  शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें  03 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तहसीलदार कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय  अधिकारी उपस्थित रहे।

समाजसेवी व पूर्व सभासद संजय सिंह ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

गाजीपुर।कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए समाजसेवी व पूर्व सभासद संजय सिंह एवं आदित्य डॉग प्वाइंट द्वारा सोमवार को एक भव्य कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कंबल वितरण समारोह में नगर के सिकंदरपुर, नवापुरा, कोयलापुर, शास्त्री नगर, चेयरमैन गली गोरा बाजार सहित अन्य दिव्यांग, विधवा सहित गरीब असहाय लोगों में 500 कंबल का वितरण किया गया। ताकि वे इस भीषण ठंड से अपना बचाव कर सके। कंबल वितरण का शुभारंभ गरीबों को सम्मान पूर्वक खीर और पकोड़े खिलाकर किया गया। समाजसेवी संजय सिंह ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। श्री सिंह ने बताया कि उनके द्वारा हर वर्ष कंबल का वितरण किया जाता है। ताकि कोई भी बेसहारा व्यक्ति ठंड की मार न झेले, इस उद्देश्य से 500 परिवारों को चिन्हित कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण कंबल प्रदान किए गए हैं। आगे उन्होंने कहा कि और भी जो जरूरतमंदों लोग छूट गए हैं। उन्हें भी कंबल दिया जाएगा।
इस कंबल वितरण समारोह में मुख्य रूप से- प्रांशु राय, मोहित श्रीवास्तव, शिशु सिंह, समाजसेवी विवेक कुमार सिंह सम्मी, विनोद शर्मा, संजीव सिंह बॉबी, मनोज पांडे, गौरव प्रताप सिंह, मनोज सिंह, रमाकांत द्विवेदी, राजन आर्य, धर्मेंद्र आर्य, शिवराम चौधरी, पप्पू चौधरी, संतोष चौधरी, लल्लन सिंह, सुजीत कुमार, धर्मेंद्र सिंह आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

आरक्षण की अनदेखी पर भड़के छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

आंगनबाड़ी भर्ती में EWS आरक्षण की अनदेखी पर भड़के पूर्व छात्र संघ महामंत्री एवं पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सुधांशु तिवारी

अपर उपजिलाधिकारी विनोद जोशी को सौंपा पत्रक..

गाजीपुर:-जनपद के सुप्रसिद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ महामंत्री एवं पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस, सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अविनाश कुमार को संबोधित एक ज्ञापन उनके प्रतिनिधि को सौंपा। इस पत्रक के माध्यम से आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ न दिए जाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। आरक्षण नियमों की अनदेखी पर सुधांशु तिवारी ने बताया कि भारत सरकार और राज्य सरकार के नियमानुसार सरकारी एवं सहायता प्राप्त संस्थानों में EWS वर्ग के लिए 10% आरक्षण का प्रावधान अनिवार्य है।


भर्ती प्रक्रिया में विसंगति पर शशांक उपाध्याय जी ने पत्र में आरोप लगाया गया है कि पूर्व की भर्तियों में EWS श्रेणी को स्थान दिया गया था, किंतु वर्तमान में चल रही आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। विज्ञापन या चयन प्रक्रिया में EWS श्रेणी का स्पष्ट उल्लेख न होने से सामान्य वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों में भारी असंतोष है। छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने अपर उपजिलाधिकारी से इस मामले की तत्काल जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा, “यह सामान्य वर्ग के युवाओं के अधिकारों का हनन है। प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि नियमानुसार EWS वर्ग के उम्मीदवारों को उनका उचित हक प्राप्त हो। यदि इस प्रक्रिया में कोई तकनीकी बाधा है, तो उसे दूर कर पारदर्शिता अपनाई जाए।” अन्यथा हम सभी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।


इस अवसर पर दीपक उपाध्याय (पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष, पीजी कॉलेज), पूर्व छात्र नेता शशांक उपाध्याय, शिवम पांडेय, सुजीत राजभर, चमचम चौबे और ताम्रध्वज सहित कई अन्य युवा उपस्थित रहे। पत्र की प्रतिलिपि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य (महिला कल्याण एवं बाल विकास) को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।

स्व.केशव प्रसाद शर्मा स्मृति 29 वा वाद- विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब गाज़ीपुर के तत्वाधान में स्वामी सहजानंद स्नाकोत्तर महाविद्यालय के संस्थापक स्व. केशव प्रसाद शर्मा स्मृति 29 वा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को स्वामी सहजानंद स्नाकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में किया गया।
प्रतियोगिता में कक्षा 04 से 08 तक के बच्चे कनिष्ठ वर्ग में तथा कक्षा 09 से 12 तक वरिष्ठ वर्ग में शामिल हुए। बच्चों ने पूर्व घोषित विषयों पर एक से बढ़कर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा0 विजय कुमार ओझा, डा0 अवधेश पांडे तथा प्रणव मिश्रा शामिल रहे।
प्रतियोगिता परिणाम मौके पर ही क्लब परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने घोषित किया। जिसके अनुसार अथर्व पाठक सेंट मैरिज कान्वेंट स्कूल तथा सोनाली यादव एस एस पब्लिक स्कूल नेवादा संयुक्त रूप से प्रथम, श्रेया पाण्डेय दी प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल तथा अथर्व क्रिशान्त पाण्डेय सेंट मैरिज कान्वेंट स्कूल द्वितीय, प्रीति यादव एस एस पब्लिक स्कूल नेवादा तीसरे स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कारों के लिए प्रदर्श सिंह सेंट जॉन्स स्कूल, सान्वी सिंह सन फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल नंदगंज, अदिति सिंह एस एस पब्लिक स्कूल नेवादा का चयन किया गया।
इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में अपर्णा सिंह एडुरेंन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर तथा आदित्य कुशवाहा एमजेआरपी स्कूल गाजीपुर संयुक्त रूप से प्रथम, कंदर्भ तिवारी आर एस कॉन्वेंट स्कूल बाराचवर तथा आराध्या तिवारी सेंट मैरिज कान्वेंट स्कूल द्वितीय, चंदनू तिवारी सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल तथा शताक्षी श्रीवास्तव सेंट मैरिज कान्वेंट स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कारों के लिए निधि यादव व मो0 आसिफ़ रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, प्रिया श्रीवास्तव एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचन्दपुर, मुस्कान यादव राहुल संस्कृत्यायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौसपुर तथा यतीशा गुप्ता सेंट जॉन्स स्कूल का चयन किया गया। क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि सभी विजई प्रतियोगियों को क्लब के वार्षिक समारोह 29वें वेलफेयर उत्सव में शिल्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन संतृप्ति शर्मा ने किया। निर्णायक मंडल सदस्यों का स्वागत कर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर क्लब गवर्नर पवन पांडे, पर्यावरण प्रभारी प्रतीक यादव तथा कार्यसमिति सदस्य अजय यादव ने सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष डॉ शरद कुमार वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राम कुमार विश्वकर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, सत्यम दूबे, नौशाद अहमद, प्रमोद बिंद गोविन्द गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

गीतकार गोपाल दास नीरज की मनाई गई जयंती, किया गया याद

गाजीपुर। रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव के चंदन नगर स्थित आवास पर महान गीतकार गोपाल दास नीरज की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि नीरज हिन्दी के साहित्यकार, कवि, शिक्षक के साथ ही महान गीतकार भी थे। वो पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्हें सरकार ने शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में दो-दो बार पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित किया। फिल्मी गीत लेखन के लिए उन्हें तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें पिछले सपा सरकार में भाषा संस्थान का अध्यक्ष नामित कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया और यश भारती भी दिया गया था। उन्होंने कहा था कि उनकी रचनाओं के संसार का इतना बड़ा फलक है कि उनके चाहने वाले लोग आजीवन उन्हें अपने दिलों में जिंदा रखेंगे। इस मौके पर मोहनलाल, अनूप श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, सुधांशु, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, हिमांशु, प्रियांशु, हर्ष, आर्यन, मेघा आदि रहे। संचालन अरूण सहाय ने किया।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का महासम्मेलन संपन्न, हुए सम्मानित


गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (GCDA) का “सभा महासम्मेलन 2026” संपन्न


गाजीपुर। रविवार को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (GCDA) द्वारा जनपद स्तरीय “सभा महासम्मेलन 2026” का भव्य आयोजन कान्हा हवेली, महुआबाग में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) आनंद मिश्रा रहे। जिसमें मुख्य अतिथि का मालयार्पण , स्मीर्तिचिन्ह और अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था के संगठन मंत्री राकेश त्रिपाठी द्वारा किया गया।


सभा के दौरान मंच पर एसोसिएशन के शीर्ष पदाधिकारी आसीन रहे, जिनमें अध्यक्ष नागमणि मिश्रा, महामंत्री बृजेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ यादव, संयुक्त मंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष बृज किशोर, चेयरमैन कृष्ण मुरारी केडिया और संरक्षक राजेश राय प्रमुख थे। मुख्य अतिथि के साथ इन सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर महासम्मेलन का शुभारंभ किया।


महासम्मेलन के दौरान सेवा और संगठन के प्रति समर्पण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। सभा में जिले के कार्यकारणी सदस्य अतुल अग्रवाल, रवि केडिया, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजीव भारती, जगदीश कुशवाहा , गोपाल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव,विपिन मिश्रा, मनोज कुशवाहा, बाबू लाल गुप्ता, राशिद खान, कमालुद्दीन राणा, आदि एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।

साथ ही, पिछले वर्ष एसोसिएशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मानवता की सेवा में रक्तदाताओं का यह योगदान दवा व्यापारियों की सेवाभावी छवि को और मजबूत करता है।

महासम्मेलन के दौरान संस्था की वित्तीय सुचिता पर विशेष जोर दिया गया। महामंत्री बृजेश पाण्डेय ने पिछले वर्षों के आय-व्यय का पूरा विवरण प्रस्तुत किया। सदन को अवगत कराया गया कि संस्था के पूरे खातों का ऑडिटर ज्योति भूषण द्वारा विधिवत ऑडिट किया गया है। ज्योति भूषण द्वारा प्रस्तुत ऑडिट रिपोर्ट ने संस्था की वित्तीय पारदर्शिता की पुष्टि की, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

महासम्मेलन के दौरान आयोजित विशेष सत्र में संस्था अध्यक्ष नागमणी मिश्र ने दवा व्यापारियों की दिक्कतों और विधिक अनुपालन पर विस्तार से निम्नलिखित बिंदुओ पर चर्चा की जिसमे :
शेड्यूल H1 रजिस्टर की उपलब्धता: सभा में व्यापारियों को कानूनी दस्तावेजों के रख-रखाव में होने वाली असुविधा को देखते हुए संस्था (GCDA) द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए ‘शेड्यूल H1 रजिस्टर’ उपलब्ध कराए गए।

एसोसिएशन ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि सभी व्यापारी सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार दवाओं का सटीक रिकॉर्ड आसानी से रख सकें और निरीक्षण के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कत का सामना न करना पड़े।


Schedule H, H1 और नारकोटिक दवाएं: सभा में दवाओं की बिक्री के लिए कड़े नियमों के पालन पर चर्चा हुई। एसोसिएशन ने निर्देशित किया कि इन दवाओं को बिना वैध पर्चे के न बेचें और नारकोटिक दवाओं के स्टॉक को लेकर अत्यंत सावधानी बरतें ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।


फार्मासिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य: यह स्पष्ट किया गया कि कोई भी फुटकर दवा व्यापारी बिना फार्मासिस्ट की उपस्थिति के दवाओं की बिक्री न करे। जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इसे निवार्य बताया गया।
दुकान एवं दवा का रख-रखाव: दवाओं की गुणवत्ता हेतु दुकानों में कोल्ड चेन (Cold Chain) और उचित भंडारण (Storage) व्यवस्था पर जोर दिया गया।

सभा महासम्मेलन 2026 के प्रमुख संकल्प
विधिक सुगमता: संस्था द्वारा भविष्य में भी आवश्यक रजिस्टर और प्रपत्र (Forms) उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि व्यापारियों का कार्यभार कम हो सके।
सहायता डेस्क: व्यापारियों की तकनीकी और लाइसेंस संबंधी समस्याओं के लिए एक समर्पित ‘हेल्पलाइन डेस्क- 7398869993’क्रियाशील रहेगी।


समाज के प्रति जिम्मेदारी: नशीली दवाओं के अवैध व्यापार के विरुद्ध प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया गया।
“यह सभा महासम्मेलन 2026 हमारे व्यापार की नैतिकता और व्यापारियों की सुविधा के प्रति हमारी कटिबद्धता का प्रमाण है। शेड्यूल H1 रजिस्टर का वितरण इसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।

ब्राह्मण सहभोज का हुआ आयोजन, कई मुद्दों पर चर्चा

गाजीपुर। ब्राह्मण जनसेवा मंच के सौजन्य से रविवार के दिन रौजा स्थित लहुरी काशी मैरेज हाल में ब्राह्मण सहभोज का आयोजन किया गया। ब्राह्मण सहभोज कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपसी सामंजस्य, अधिकार, गुण-दोष सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा रही। इस सहभोज कार्यक्रम में नेता, समाजसेवी, कारोबारी, व्यापारी, अधिवक्ता सहित अन्य व्यवसाय से सम्बंधित ब्राह्मण मौजूद रहे।

भट्ठा संघ के अध्यक्ष अक्षय दुबे ने पूर्वजों से मिले गुण रूपी उत्तराधिकार को वर्तमान समय में सजोने की बात कही, ताकि हम अपनी अगली पीढ़ी को कुछ अच्छा दे सकें। पूर्व विहिप जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने आगामी पंचायत चुनाव में अपनी उपस्थित दर्ज कराने के लिए एकजुट होने का आह्वाहन किया। निमेष पांडेय ने कहा कि आपसी द्वेष को बंद करना होगा।

जनसेवा मंच के अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी ने कहा कि सहभोज रखने के पीछे ब्राह्मण हित, अखंडता, सामाजिक स्थित व लगातार मिल रही चुनौतियों से कैसे निपटना है शामिल रहा। इस मौके पर अनिल उपाध्याय, राम अनुज त्रिपाठी, निमेष पांडेय, मुकेश उर्फ राजू उपाध्याय सोनू तिवारी, गणेश तिवारी, शीर्षदीप शर्मा,

आनंद तिवारी, विनीत दुबे, शिव प्रताप तिवारी, सुधांशु तिवारी, पप्पू तिवारी, प्रवीण तिवारी, दीपक उपाध्याय, शनि पाण्डे, वीरेंद्र कुमार चौबे, चमचम चौबे, शिवम प्रकाश त्रिपाठी, अंचल तिवारी, भगवती तिवारी, विनोद मिश्रा, विकाश दुबे, अभिषेक तिवारी, राहुल मिश्रा, पीयूष पांडेय, संतोष ओझा, नीतीश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

सपा के बैठक में हुई कई मुद्दों पर चर्चा

गाजीपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन पर आयोजित हुई।
इस बैठक में मतदाता सूची में नये नाम बढ़ाने , संगठन को और मजबूत तथा धारदार बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।
महान समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की जयंती पर सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा जलायी गयी शिक्षा की ज्योति को निरन्तर प्रज्जवलित करते रहने का संकल्प लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से भीषण सर्दी को देखते हुए हर प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से सांगठनिक कार्यों में तन-मन-धन से जुटने की अपील किया और कहा सांगठनिक कार्यों में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। जनसमस्याओं से इसका कुछ भी लेना-देना नहीं है। जनसमस्याओं को हल न कर यह सरकार इंसानी जज्बातों से खेल रही है।जनता के हक अधिकार की चिंता न कर पूंजीपतियों और अपनी तिजोरी भरने में लिप्त है यह सरकार।इस सरकार के पास जनता की भलाई और उसकी खुशी के लिए कोई योजना नहीं है वह केवल साम्प्रदायिक कार्ड खेलकर ऐन-केन-प्रकारेण सत्ता में बने रहना चाहती है। जनता इनके खेल को समझ चुकी है, इनके द्वारा किए जा रहे चुनावी कदाचार की भी पोल पट्टी जनता जान चुकी है। यह सरकार लोकतंत्र के साथ घिनौना खेल खेल रही है। आने वाले लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव में इनकी बिदाई तय है।


उन्होंने कफ सिरफ के मामले में योगी सरकार को घेरते हुए कहा इस मामले में वांछित अपराधियों को सरकार संरक्षण दे रही है। लगातार निर्दोष, गरीबों पर बुलडोजर चलाने वाली योगी सरकार माफियाओं को बचाने में जुटी है। इस मामले में योगी जी के बुलडोजर का तेल खत्म हो गया है। इस सरकार का चरित्र दोहरा है गरीबों के साथ नाइंसाफी और पूंजीपतियों और माफियाओं के लिए धर्म दिल है यह सरकार।
इस बैठक में मुख्य रूप से पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू सिंह यादव, रमाशंकर राजभर,रविन्द्र प्रताप यादव,खेदन यादव,डॉ सीमा यादव,शौर्या सिंह, रामवचन यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव,विभा पाल, मुन्नीलाल राजभर, तहसीन अहमद, परशुराम बिंद,डॉ समीर सिंह,राजेन्द्र यादव, अवधेश यादव राजू,बिन्दु बाला बिंद,बृजदेव खरवार,पूजा गौतम, बलिराम यादव,राजेश यादव ,शिवशंकर यादव,पप्पू कुशवाहा, कन्हैया यादव, रमेश यादव,आजाद राय, यशपाल यादव,सुवच्चन यादव,प्रभु नाथ राम, गोविंद यादव,लल्लन राय,उज्जवल, महेन्द्र बिंद आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

महिला पीजी कॉलेज ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्राप्त किया तृतीय स्थान

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग ने अंतर-महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। ज्ञात हो कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में एकलव्य स्टेडियम में आयोजित अंतर-महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय  की एथलेटिक्स टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की सभी प्रतिभागी छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर महाविद्यालय एवं जनपद का नाम गर्व से ऊँचा किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्राओं द्वारा प्राप्त पदक निम्नानुसार हैं—

  • यशवंती – 20 किमी वॉक: स्वर्ण पदक
  • स्नेहा यादव– 20 किमी वॉक: रजत पदक
  • राधा – हाफ मैराथन: रजत पदक, 10,000 मीटर: कांस्य पदक
  • रागिनी – 400 मीटर हर्डल: कांस्य पदक
  • रिमझिम, सुजाता, रागिनी एवं राधा – 4×400 मीटर रिले: कांस्य पदक एवं 4×100 मीटर रिले टीम – रजत पदक प्राप्त किया। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं के इस उपलब्धिपूर्ण प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. शंभु शरण प्रसाद द्वारा टीम को प्रशिक्षित एवं नेतृत्व प्रदान किया गया।
    राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अनीता कुमारी ने प्रतिभागी छात्राओं, विभाग एवं सहयोगी सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा इसे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।