Category Archives: Ghazipur

शाह फैज स्कूल में हुआ विज्ञान व कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी एवं निदेशिका डॉ मीना अदहमी ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं विनोद अग्रवाल का स्वागत किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विद्यालय  की मैनेजर,निदेशक, तथा निदेशिका द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया ।

नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने रंगारंग कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया। विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती सुनंदा ने मुख्य अतिथियों का परिचय दिया।मुख्य अतिथियों ने फीता काट कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा छात्र-छात्राओं के अद्भुत कौशल का अवलोकन किया गया।

बच्चों की प्रतिभा का अवलोकन कर दर्शक हतप्रभ रह गये। साहित्य, कला एवं विज्ञान में अपने देश की संस्कृति एवं सभ्यता के साथ – साथ विचारों का संगम सबको सोचने पर विवश कर दिया कि बच्चे  अवसर मिलने  पर विकसित समाज का सृजन कर सकते हैं। मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह लेकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक महोदय ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि, विद्यालय की मैनेजर अतिया अदहमी,निदेशक डॉ नदीम अदहमी, निदेशिका डॉ मीना अदहमी, समीर अदहमी,  शमा अदहमी,प्रधानाचार्य इकरामुल हक, उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद,छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं, कर्मचारी गण तथा अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर भूरी -भूरी प्रशंसा किया।

बजरंग दल ने फूंका पुतला, किया विरोध प्रदर्शन


गाजीपुर। बांग्ला देश में दलित हिंदू दीपू दास की निर्मम हत्या को लेकर जिला मुख्यालय स्थित सरजू पाण्डे पार्क में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक विरोध जताया। बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि बांग्ला देश के कट्टरपंथी जेहादी आतंकी संगठनों के द्वारा खुलेआम हत्या की गई और यह कृत्य मुहम्मद यूनिस बांग्ला देश का कार्यवाहक सरकार का मुखिया के सहयोग और सहमति से हो रहा है जिससे वहां रह रहे हिंदुओं में भयभीत का माहौल व्याप्त है। कहा कि इस भय को दूर करने तथा हम सनातनी हिंदू विरोध प्रदर्शन करके अपनी भावना व्यक्त कर रहे हैं। इसलिए हम लोगों द्वारा  शुक्रवार को सरजू पांडे पार्क में एकत्रित होकर यूनिस तथा जेहादियों का शांति पूर्वक पुतला दहन किया गया।

इस दौरान जनपद, नगर, प्रखंड के सनातनी कार्यकर्ता तथा अधिक संख्या में आए आम हिंदू जनमानस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर हिंदूओ एकता को बढ़ाने में सफल सहयोग किया। इस पुतला दहन के दौरान विपिन श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष, रवि राज जिला संयोजक, वीरनो संयोजक रतन जी, बेचू धर्मेन्द्र कश्यप, ओमकार राय, अमित राय, कृपा शंकर राय, सुधाकर राय, आनन्द तिवारी, ओमप्रकाश पाण्डेय, प्रदीप वर्मा, चंदन पाण्डेय, दीनदयाल, नगर अध्यक्ष अनुराग चौहान, विनोद बजरंगी, बृजेश, हर्ष सिंह, हेमंत तिवारी अखिलेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाबा जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने स्वयं के लिए नहीं,बल्कि देश व धर्म के लिए अपना बलिदान दिया है:ओमप्रकाश राय

गाजीपुर। सत्य व धर्म के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादों फतेह सिंह 6 वर्ष व जोरावर सिंह 9 वर्ष के 321 वें बलिदान दिवस बीर बाल दिवस अवसर पर आज भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में उन वीर शहीदो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि हमारे देश के नागरिकों का नैतिक मूल्य ऊंचा हो इसके लिए हमारे इतिहास हमारे आदर्श है इस प्रेरणा के लिए उन्होंने लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि बाबा जोरावर सिंह व फतेह सिंह ने स्वयं के लिए नहीं बल्कि देश व धर्म के लिए अपना बलिदान दिया है। उन्होंने एक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जब मुग़ल आक्रांताओं द्वारा इस्लाम स्वीकार न करने की अडिगता पर 6 वर्ष व 9 वर्ष अबोध वीर बालको को दिवार मे जिंदा चुना जा रहा था तो छोटे भाई फतेह सिंह का कद छोटा होने से पहले बलिदान होने की स्थिति में बड़े भाई जोरावर सिंह के आंखों से आंशू बहने लगे तो फतेह सिंह ने कहा क्या भैया आप को मौत से डर लगने लगा तो जोरावर सिंह ने कहा नही छोटे बस दुख इस बात का है कि इस दुनिया में मैं तुमसे पहले आया लेकिन धर्म व राष्ट्र के लिए पहले बलिदान होने का अवसर तुम्हें मिल रहा है। धर्म के रक्षा की यह निडर निष्ठा उनके त्याग व बलिदान ने धर्म साहस और आत्म सम्मान का शाश्वत संदेश राष्ट्र को दिया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह के वीरता भरे बलिदान के इतिहास को हमे अच्छुण रखना है इस स्मरण और कार्यक्रम को करने का अटल विश्वास है कि हमारी आने वाली पिढीया नैतिकता और धर्म पथ से भटकेगी नहीं । उन्होंने कहा कि इन अबोध वीर बालको का बलिदान धर्म की रक्षा के लिए अद्वितीय वीरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें प्रयास यह करना है कि अब इस देश में ऐसी स्थिति पैदा ना हो कि धर्म की रक्षा के लिए हमारे किसी और बालक को बलि देना पड़े।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने कहा कि किसी देश का इतिहास उसका दर्शन होता है। और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीर बालको के सदैव स्मरणीय बनाते हुए इस इतिहास को अमर बनाने का काम किया है।
संगोष्ठी को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख सीता सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा व किरन सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, साधना राय, विनोद अग्रवाल, संकठा प्रसाद मिश्र, विष्णु प्रताप सिंह, सुरेश बिंद, संतोष चौहान, कार्तिक गुप्ता, अविनाश सिंह, अभिनव सिंह,गर्वजीत सिंह, शिवम् पांडेय,राजन प्रजापति, विश्व प्रकाश अकेला, शैलेश कुमार, गोपाल राय, अनिल पांडेय,राजेश सोनकर सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय व पदाधिकारियों ने लाल दरवाजा स्थित गुरुद्वारा मे जाकर वीर बाल शहिदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया और मत्था टेका।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अखिलेश सिंह, सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अच्छेलाल गुप्ता,शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता, अविनाश सिंह,नन्दू कुशवाहा, सरिता अग्रवाल, राजीव चतुर्वेदी, प्रीति गुप्ता आदि मौजूद थे।

वीर बाल दिवस का हुआ आयोजन,बच्चों को किया सम्मानित

गाजीपुर। जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादे बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत को सम्मान देने हेतु वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादे बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इण्टर कालेज की बच्चियों द्वारा स्वागत गीत और भाषण प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बीर बाल दिवस के अवसर पर लाईव प्रसारण को देखा गया एवं सुना गया। जिसके उपरान्त कुल 70 छात्र/छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, विज्ञान, चित्रकला आदि के उत्कृष्ट बच्चों को मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा 1699 में गोविंद सिंह जी के द्वारा धर्म की रक्षा हेतु खालसा पंथ की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि  गुरु गोविंद सिंह के चारों बेटे अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह सभी खालसा के हिस्सा थे। उन चारों को 7 वर्ष से 19 वर्ष की ही अवस्था में मुगल शासकों द्वारा मार डाला गया था। उनकी शहादत का सम्मान करने के क्रम में प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस में श्रद्धांजलि दी जा रही हैं।
जिला विकास अधिकारी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के छोटे बच्चों ने अपने आस्था और सभ्यता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए यह उनकी कहानियों को याद करने और जानने का दिन है कि कैसे उनकों जिंदा दीवाल में चुनवा दिया गया और फतेह सिंह की सरसा नदी के तट पर एक लड़ाई के दौरान दोनों सहजादो को मुगल सेना ने बंदी बना लिया था और लाख प्रयत्न के बावजूद उन वीर बालकों के इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं करने पर क्रमशः 9 एवं 7 साल की उम्र में जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा वीर बाल दिवस समारोम के अन्त में बाल दिवस पर सभी छात्र/छात्राओं एवं उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन मीनू सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय हाईस्कूल, सहेड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, महिला कल्याण विभाग तथा अन्य विभाग के कार्मिक उपस्थित रहें।

जिले के खिलाड़ियों का ताइक्वांडो में जलवा

जिले के खिलाड़ियों का ताइक्वांडो में जलवा

  • 3 स्वर्ण, 2 रजत और 9 कास्य पदक जीते
  • वाराणसी में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
  • कात्यायनी, साक्षी व स्वास्तिक का स्वर्ण पर कब्जा

ग़ाज़ीपुर। वाराणसी में आयोजित अंशु सिंह मेमोरियल पांचवी ताइक्वांडो कप में गाजीपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संघ के अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि सब जूनियर बालिका वर्ग में कात्यायनी सिंह ने अंडर 29 किग्रा में स्वर्ण पदक जीती। जूनियर बालिका वर्ग में साक्षी सिंह ने अंडर 46 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल की।

वही कैडेट बालक वर्ग में स्वास्तिक गुप्ता ने अंडर 45 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक झटका। सब जूनियर बालिका वर्ग में उपान्या व सब जूनियर बालक वर्ग में बजरंगी राय ने अपने अपने भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किए। बालिका वर्ग में अंशिका यादव, अंशिका राय, रितिका गिरी व आयरा गिरी व बालक वर्ग में राजवीर तिवारी, अनूप चौरसिया, ईनेश चंद्र गुप्ता, प्रिंस यादव, सत्यम पासवान, अभी यादव ने अपने अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। इस दौरान विजेता के प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।


घर वापसी पर विजेता प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। इस दौरान जिला गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, सचिव विपिन सिंह यादव, टीम कोच पूजा तिवारी सहित खिलाड़ियों के परिजनों ने शुभकामनाएं दी।

सांसद खेल महोत्सव का हुआ समापन, विजयी खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित सासंद खेल महोत्सव का समापन 25 दिसम्बर प्रधानमंत्री के द्वारा सासंद खेल महोत्सव का आनलाईन स्क्रिन के माध्यम से पूरे देश में समापन किया। इस अवसर पर जनपद में डा. संगीता बलवंत बिन्द सांसद राज्य सभा, सांसद खेल महोत्सव के संजोजक राजन प्रजापति, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव, फुटबाल संघ के ज्वाइन सेकेट्री मो0 मोईन,श्री राकेश, खो-खो संघ के सचिव विपिन बिहारी राय, इन्द्रदेव, फरोग अलवी, योगेन्द्र सिंह, विनोद कुमार जायतवाल, विजय, संगीता यादव, चन्दन यादव

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विधान सभा जखनियॉ, चन्द्रकान्त यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विधान सभा जमानियॉ किशन चन्द, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विधान सभा जंगीपुर अखिलेश यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विधान सभा सदर ऑचल सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विधान सभा सैदपुर मो0 वकार खॉन एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। इस प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि सपना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा किया गया। अन्त में क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव द्वारा मुखय अतिथि एवं सभी आगन्तुओ व खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया। आज खो-खो बालक वर्ग, हॉकी जूनियर/सीनियर बालक वर्ग, कुश्ती बालक/बालिका वर्ग एवं कबड्डी बालिका वर्ग के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 464 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

खो-खो खेल में कुल 08 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सीनियर बालक वर्ग के फाईनल मैंच सदर बनाम सैदपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 29-17 अंकों से विजयी रही। जूनियर वर्ग में फाईनल मैंच सदर बनाम जंगीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 08-07 अंकों से विजयी रही। निर्णायक के रुप में खो-खो प्रशिक्षक राधेश्याम सिंह यादव, शिवानी राय, अंशु यादव, दिनेश राय, पिन्टू यादव रहें। कबड्डी खेल में कुल 07 टीमो ने प्रतिभाग किया, जिसमें जूनियर वर्ग के फाईनल मैंच जमानियॉ बनाम सैदपुर के मध्य खेला गया, जिसमें जमानियॉ 27-05 अंकों से विजयी रही।

सबजूनियर वर्ग में सदर बनाम जंगीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें जंगीपुर 15-06 अंको से विजयी रही। निर्णायक के रुप में कबड्डी प्रशिक्षिका अंजनी वर्मा, अनिल कुमार, राजेश सिंह यादव, सेराज अहमद, अजय गुप्ता रहें । हॉकी प्रतियोगिता में कुल बालको की  टीमो ने प्रतिभाग किया, जूनियर बालक वर्ग के फाईनल मैंच सदर बनाम जंगीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 07-06 अंकों से विजयी रही।

सीनियर बालक वर्ग के फाईनल मैंच सदर बनाम सैदपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 19-16 अंकों से सदर विजयी रही। निर्णायक के रुप में हॉकी प्रशिक्षक बृजेश कुमार, करन कुमार, बृजेश यादव, मुनीष अहमद रहें। कुश्ती प्रतियोगिता में कुल  बालको व बालिकाओ ने प्रतिभाग किया, विजेता खिलाड़ियो की सूची नीचें अंकित है। निर्णायक के रुप में कुश्ती प्रशिक्षक प्रेमचन्द यादव, जिला कुश्ती संघ के सचिव कमलेश यादव, अजय बिन्द, एस0एन0 यादव रहें।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी समारोह का सपना सिंह ने किया शुभारंभ,दिया चेक

गाजीपुर। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपना सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत  एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, प्रोफेसर अनीता कुमारी प्राचार्य राजकीय महिला कॉलेज एवं प्रकाश सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर द्वारा वाजपेई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने लखनऊ में उद्घाटित प्रेरणा स्थल के अवसर पर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के भाषण का श्रवण किया।
 कार्यक्रम के दौरान विगत दिनों आयोजित जनपद स्तरीय काव्य पाठ, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया गया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में विजयलक्ष्मी प्रजापति, अंकिता सेन एवं रिंकी शुक्ल क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। इन्हें पुरस्कार राशि के रूप में रुपए दस हजार, पांच हजार एवं दो हजार पांच सौ का चेक प्राप्त हुआ। जबकि भाषण प्रतियोगिता में प्रज्ञा वर्मा, अमृता राय एवं श्रेया मौर्य क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही तथा इन्हें भी पुरस्कार स्वरूप रुपए दस हजार, पांच हजार, एवं दो हजार पांच सौ का चेक प्राप्त हुआ। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्राची कश्यप, दिव्या कुशवाहा एवं स्नेहा पांडे, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही।इन्हें पुरस्कार स्वरूप रुपए पांच हजार, तीन हजार एवं दो हजार का चेक मुख्य अतिथि सपना सिंह एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।  
 इस अवसर पर विजेता सभी छात्राओं ने अपने काव्य पाठ एवं विचारों को प्रस्तुत कर उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं गणमान्यजनों की प्रशंसा प्राप्त किया। प्राची कश्यप, स्नेहा पांडे, दिव्या कुशवाहा, अनामिका, आकांक्षा एवं अंतिमा द्वारा अपने विचार प्रस्तुत करने पर उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक एवं समन्वयक समग्र शिक्षा कुश राय द्वारा सम्मान स्वरूप पेन भेंट कर उत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि सपना सिंह ने पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं भागीदारी को देखते हुए उनकी सराहना की तथा उन्हें भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बताया।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रकाश सिंह ने विचारों में दृढ़ता और व्यवहार में विनम्रता के रूप में श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। जबकि प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने वाजपेई जी के सुशासन को आधुनिक भारत के चतुर्दिक विकास का मूल बिंदु बताया और छात्राओं को अपने महापुरुषों के जीवनी से सबक लेने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ शिव कुमार एवं सफल संचालन डॉ संगीता मौर्य एवं आभार ज्ञापन जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने किया। इस अवसर पर श्री सुभाष चंद्र सरोज जिला विकास अधिकारी, विजय कुमार यादव डीसी मनरेगा, दीनदयाल परियोजना निदेशक, डॉ सोनू यादव एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण, अभिभावक एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं राजकीय महिला कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रही।

ठंड को देखते हुए डीएम ने जनपद वासियों से की अपील

गाजीपुर।शीतलहर एवं कड़ाके के ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशानुसार जनपद के समस्त तहसीलों एवं विकास खण्डो में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी एवं लेखपालों द्वारा जरूरतमंदों को कम्बल का वितरण किया जा रहा है। जनपद में रैन बसेरा संचालित होने के साथ ठहराव की वयवस्था की गई। जिलाधिकारी ने अपील किया है कि रैन बसेरा पर अपना ठहराव अवश्य करे। जनपद के नगर पालिका/नगर पंचायत एवं तहसील स्तर पर चिन्हित स्थानो पर अलाव की व्यवस्था प्रतिदिन की जा रही है। उन्होने जनपद गाजीपुर के सभी जनपदवासियों से अपील किया है कि शीत लहर एवं ठण्ड को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा घरो में प्रवास करे, अलाव के पास रहे, बाहर निकलते समय कपड़े भरपूर मात्रा में पहनकर निकले, जिससे हमारा जनपद ठण्ड एवं दुर्घटानों से बचा रहे।

उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश उपाध्याय का भव्य स्वागत

गाजीपुर(बहरियाबाद)। रामकरन इंटर कालेज ईशोपुर रामपुर गाजीपुर में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश उपाध्याय का पहली बार आगमन हुआ। विद्यालय में महासचिव का स्वागत पूर्व विधान परिषद सदस्य डा. विजय यादव तथा प्रधानाचार्य आत्मा यादव व खेल अध्यापक/ कुश्ती कोच राम आशीष यादव सहित दर्जनों की संख्या में उपस्थित छात्र/पहलवानों द्वारा माला, पगड़ी तथा अंग वस्त्र भेट करके किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुश्ती के प्रति विद्यालय का समर्पण तथा सफलता को देख मैं अपने-आप को आपके बीच लाने से रोक नहीं पाया। उन्होंने तैयार हुए कुश्ती हाल, मिट्टी का अखाड़ा, तथा जिम्नेजियम कक्ष का निरीक्षण किया। कुश्ती खेल की संभावनाओं तथा आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता सहित प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन पर विस्तार से चर्चा करते हुए विद्यालय को जल्द ही कुश्ती मैट देने की बात कही। इनके साथ आये वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख नाथ यादव, कुशल वक्ता रामसेवक यादव, कुश्ती कोच विशाल यादव ने खेल के प्रति विद्यालय की सकारात्मक सोच की सराहाना की। सपा जिला उपाध्यक्ष आशीष यादव “राहुल” (निदेशक, स्पोर्ट्स एकेडेमी) ने कुश्ती संघ के महासचिव का आभार व्यक्त किया।

जन्मशताब्दी समारोह में छात्राओं को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में गुरुवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, प्रोफेसर अनीता कुमारी प्राचार्य राजकीय महिला कॉलेज एवं श्री प्रकाश सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा श्री वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने लखनऊ में उद्घाटित प्रेरणा स्थल के अवसर पर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के भाषण का श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान विगत दिनों आयोजित जनपद स्तरीय काव्य पाठ, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया गया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में विजयलक्ष्मी प्रजापति, अंकिता सेन एवं रिंकी शुक्ल क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही तथा इन्हें पुरस्कार राशि के रूप में रुपए दस हजार, पांच हजार एवं दो हजार पांच सौ का चेक प्राप्त हुआ जबकि भाषण प्रतियोगिता में प्रज्ञा वर्मा, अमृता राय एवं श्रेया मौर्य क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही तथा इन्हें भी पुरस्कार स्वरूप रुपए दस हजार, पांच हजार, एवं दो हजार पांच सौ का चेक प्राप्त हुआ।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्राची कश्यप, दिव्या कुशवाहा एवं स्नेहा पांडे, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही तथा इन्हें पुरस्कार स्वरूप रुपए पांच हजार, तीन हजार एवं दो हजार का चेक मुख्य अतिथि सपना सिंह एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विजेता सभी छात्राओं ने अपने काव्य पाठ एवं विचारों को प्रस्तुत कर उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं गणमान्यजनों की प्रशंसा प्राप्त किया। प्राची कश्यप, स्नेहा पांडे, दिव्या कुशवाहा, अनामिका, आकांक्षा एवं अंतिमा द्वारा अपने विचार प्रस्तुत करने पर उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक एवं समन्वयक समग्र शिक्षा कुश राय द्वारा सम्मान स्वरूप पेन भेंट कर उत्साहित किया गया। 

सपना सिंह ने पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं भागीदारी को देखते हुए उनकी सराहना की तथा उन्हें भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रकाश सिंह ने विचारों में दृढ़ता और व्यवहार में विनम्रता के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया जबकि प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने वाजपेई जी के सुशासन को आधुनिक भारत के चतुर्दिक विकास का मूल बिंदु बताया और छात्राओं को अपने महापुरुषों के जीवनी से सबक लेने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ शिव कुमार एवं सफल संचालन डॉ संगीता मौर्य एवं आभार ज्ञापन जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने किया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र सरोज जिला विकास अधिकारी, विजय कुमार यादव डीसी मनरेगा, दीनदयाल परियोजना निदेशक, डॉ सोनू यादव एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं राजकीय महिला कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रही।