गाजीपुर। शहर के आडोटोरियम हाल में विश्व टीबी दिवस के अवसर पर बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सीएमओ डा.सुनील पांडेय तथा नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर अतिथियों ने टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया। इस मौके पर एमएलसी चंचल ने कहा कि टीबी मुक्त भारत बनाने का जो सपना पीएम मोदी ने देखा है वह साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होने ग्राम प्रधानों से अपील किया कि आप सभी अपने ग्राम पंचायत टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रयास करें।
अतिथियों ने इसके बाद 170 टीबी मुक्त हुए ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र एवं गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया ।जिसमें आठ गोल्ड,पचास सिल्वर एवं 112 कांस्य गांधीजी की प्रतिमा शामिल थी। रसूलपुर टी शेखपुर की प्रधान कल्पना यादव को सिल्वर गांधी जी की प्रतिमा से सम्मानित किया गया।
इसके बाद निक्षय मित्रों निशांत सिंह तथा राहूल उपाध्याय को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया। एमएलसी चंचल एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने विभाग में कार्य कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृस्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र व मोमेंटोंदेकर सम्मानित किया ।
जिसमें .डीटीओ डा.रविरंजन,डा.मिथिलेश कुमार सिंह,मणिद्रनाथ, राघवेंद्र शेखर सिह,मुहम्मदाबद की काउंसलर नीरा,संजय यादव,सुनील कुमार वर्मा,बैकटेश्वर शर्मा, डीएमओ डा. मनोज सिंह,विवेक सिंह आदि कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर दो टीबी चैंपियन को भी सम्मानित किये गये।
प्रशिक्षण देकर टीबी चैंपियन बनाने वाले शशिशेखर को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप सीएमओ डा. मनोज सिंह ने सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन जिला कार्यक्रम समन्वयक डा.मिथिलेश कुमार सिंह ने किया।
गाजीपुर।जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक प्रकाश सिंह विधायक जमानियां की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक मोहम्मदाबाद सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी, विधायक सदर जैकिशन साहू, विधायक सैदपुर प्रतिनिधि, विधायक जमानियां प्रतिनिधि मन्नू सिंह, ब्लाक प्रमुख बाराचॅवर, भॉवरकोल, जखनिया, सदर, मरदह के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्यगण उपस्थित रहे। सर्व प्रथम बैठक मे अध्यक्ष एवं विधायकगण, ब्लाक प्रमुखगणो का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत सम्मान करने के पश्चात अध्यक्ष ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एंव अधिकारी से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात बैठक की समीक्षा प्रारम्भ हुई। बैठक मे अध्यक्ष ने कहा कि जनपद मे दिशा की बैठक के बाद जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक एक महत्तपूर्ण बैठक है ,यह बैठक जनपद मे प्रथम बार आयोजित हो रहा है। उन्होने कहा कि जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधि उत्तरदायी होते है, सभी जनप्रतिनिधि जो नामित सदस्य है वो कही न कही योग्यता रखते है तथा जनता के माध्यम से चुन का आते है, सभी का कर्तव्य है की वो जनपद को विकास के पथ पर ले जाए क्योकि, लोकतांत्रिक व्यवस्था मे विकास जिम्मेदारो का पथ है ओर सभी जनप्रतिनिधि इसके जिम्मेदार है। उन्होने उपस्थित अधिकारियो से कहा जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधियो का भी प्रस्ताव लिया जाए एंव शासन मे जो पत्राचार होते उसकी सूचना दी जाए। इसके अतिरिक्त जनपद मे स्वास्थ्य,शिक्षा, विद्युत सिचाई,किसानो के लिए खाद वितरण, आदि पर विशेष ध्यान देते हुए इन विभागो से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया जाए, ताकि लोगो को समस्याओ का सामना न करना पड़े, उन्होने कहा कि विद्युत बिल एंव चेकिंग के नाम किसी को बिना वजह परेशान न किया जाए।अध्यक्ष ने मनरेगा को समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद मे 67 लाख मानव दिवस के सापेक्ष माह फरवरी तक 66 लाख का लक्ष्य पूरा हो गया है तब अध्यक्ष ने लक्ष्य को और बढाने का निर्देश दिया ताकि पात्रो को अधिक लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री आवास योजना मे विधवा महिलाओ, विकलांग को चयनित कर योजना का लाभ दिया जाए। उन्होने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मे अधूरे सड़को को पूर्ण कराने को कहा तथा यह भी कहा कि यदि कही विवाद है तो उसकी समीक्षा कर निस्तारण किया जाए। उन्होने कहा कि जनपद मे 16 ब्लाक है लेकिन किसान कल्याण केन्द्र केवल 09 ही बने है, किसानो की समस्याओ को देखते हुए प्रत्येक ब्लाक मे किसान कल्याण केन्द्र हेतु प्रस्ताव भेजा जाए। इसके साथ ही उन्होने लघु सिचाई, जल निगम, पशुपालन, सिचाई देवकली पम्प नहर, मत्स्य विभाग, समाज कल्याण विभाग से संबंधित छात्रवृत्ति योजना मे उत्पन्न समस्याओ के निस्तारण हेतु मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष अपनी बात रखी। बैठक मे उपस्थित विधायकगणो, ब्लाक प्रमुखगणो एवं सदस्यगणो मे अपने-अपने क्षेत्रो से संबंधित समस्याओ को अवगत कराया गया। जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक मे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, दीनदयाल अन्तयोदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, कृषि प्रौद्योगिक प्रबंधन योजना(एटीएमए), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना(पीए किसान), ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम), कृषि अवसंरचना निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मृदा नमूना, ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ गांवो की आबादी का सर्वेक्षण ओर मानचित्रण(स्वामित्व), राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण)फेज-2, लघु सिचाई विभाग में संचालित कार्यो की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, बाढ़ एवं सिचाई परियोजना से संबंधित प्रगति, लघु डाल नहर खण्ड की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, जल निगम(नगरीय), बकरी/भेड़ पालन योजना, पशुओं का टीकारण, कृत्रिम गर्भाधान का विवरण, मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना, नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना/मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना की प्रगति, कुक्कुट विकास अन्तर्गत स्थापित कामर्शियल लेयर फार्म एवं ब्रायलर पैरेन्ट फर्म तथा निजी क्षेत्र में स्थापित कामर्शियल लेयर फर्म एवं ब्रायलर पैरेन्ट फार्म के 05 प्रगतिशील बडे़ कुक्कुट उद्यमियों की सूची, मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना, पशुपालन विभाग उ0प्र0 के0सी0सी0(पशुपालन घटक) प्रगति सूचना, दुग्ध विभाग की प्रगति रिर्पोट, आधार सिडिंग एवं आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान वितरण की प्रगति, रिक्त दुकानों का विवरण, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत जारी घरेलू गैस कनेक्शनों का विवरण कम्पनीवार, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना/ ओडी ओपी मार्जिन मनी/विश्वकर्मा श्रम सम्मान एवं ओडी ओपी प्रशिक्षण एवं टूल किट, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना/सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की प्रगति रिपोर्ट, उ0प्र0 एवं नवीकणीय उर्जा विकास अभिकरण यूपी नेडा की प्रगति, सहकारिता विभाग की प्रगति, वृद्धापेशन योजना की प्रगति, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना, अत्याचारों से उत्पीड़ित अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के आर्थिक सहायता योजना, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के निर्धन परिवार के पुत्रियों की शादी योजना, छात्रवृत्ति वितरण की प्रगति, दिव्यांग पेशन की प्रगति, निराश्रित महिला पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से संबंधित प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(कोविड-19) एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, शादी अनुदान योजना, ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना, राज्य पोषित छात्रवृत्ति योजना, गन्ना विकास की योजना में अनुदान संख्या-83 में (अनुसूचित जाति) की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, गन्ना विकास की योजना में अनुदान संख्या-23 में ( सामान्य) की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, गन्ना विकास की योजना में अनुदान संख्या-23 में (सामान्य) की वित्तीय वर्ष 2025-26 में कार्यक्रमवार प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष भौतिक लक्ष्य एवं पूर्ति, गन्ना विकास की योजना में अनुदान संख्या-83 में (अनुसूचित जाति) की वित्तीय वर्ष 2025-26 में कार्यक्रमवार प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष भौतिक लक्ष्य एवं पूर्ति, 88-ई-श्रम पोर्टल एवं 89 राष्ट्रीय कैरियर सेवा(एनसीएस), एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना/प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की विस्तापूर्वक समीक्षा की गयी। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि बैठक के दौरान जो भी समस्याए /शिकायते प्राप्त है उसका मानक के अनुरूप निस्तारण किया जाएगा। बैठक मे मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, डी सी मनरेगा विजय यादव, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।
एनएसएस शिविर में जो सेवा और अनुशासन का पाठ पढ़ा वे जीवन भर काम आयेगा : प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन मंगलवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रो. विनय कुमार दुबे, प्रो. संजय चतुर्वेदी और डॉ. शैलेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्र-छात्राओं में स्वयंसेवा के माध्यम समाजिक जिम्मेदारी, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व छमता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित होती है। स्वयंसेवकों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने हेतु प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि एनएसएस के विशेष शिविर में सात दिनों तक जो सेवा एवं अनुशासन का पाठ पढ़ा और सीखा है वह जीवन में सदैव काम आने वाला है।
शिविर के अंतिम दिन मुख्य रूप से ‘मतदाता जागरूकता’ अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना की थीम पर आधारित शानदार रंगोली सजाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। विगत सात दिनों के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे भाषण, निबंध लेखन और रंगोली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन और नेतृत्व चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अविनाश चंद्र राय, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. पंकज कुमार यादव और डॉ. अतुल कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पंकज कुमार यादव ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शिविर के विधिवत समापन की घोषणा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी और भारी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
गाजीपुर। मंगलवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में 34 वाँ जनपदीय रोवर्स / रेंजर्स समागम -2025-26 का भव्य शुभारम्भ हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. शिव कुमार ने अतिथियों एवं प्राचार्य का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं स्कार्फ पहनाकर किया। मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने स्काउट ध्वज को फहराकर सलामी लिया।
जनपद से पधारी सभी बारह टीमों ने मार्च पास्ट कर ध्वज को सलामी दिया। इस समागम में पीजी कॉलेज गाजीपुर, महात्मा गांधी शती स्मारक गरुवा मकसूदपुर, शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय यूसुफपुर, राजकीय महाविद्यालय सैदपुर, पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा, हिंदू पीजी कॉलेज जमानिया, राजकीय महिला पीजी कॉलेज, गाज़ीपुर की कुल 6 रोवर्स एवं 6 रेंजर्स टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा प्रत्येक छात्र के जीवन के लक्ष्य को निधारित करने में बहुत महत्वपूर्ण होता है। अनुशासन और पूर्ण समर्पण के साथ किया गया कार्य सफलता की गारंटी होता है। इस समागम में पधारी सभी टीमों से मैं आह्वाहन करता हूँ कि आप सभी अपने शत प्रतिशत के साथ प्रतिभाग करें। मुझे पूर्ण विश्वास है यहाँ की टीमें जनपद, विश्वविद्यालप, राज्य तथा राष्ट्र के स्तर पर अपनी पहचान बनाने में पूरी कोशिश करेगी।
विशिष्ट अतिथि प्रो. विजय कुमार राय, प्राचार्य स्वामी सहजानंद महाविद्यालय ने कहा कि हमारे परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता । विश्व साहित्य के इतिहास में ऐसे अनेक उदाहरण है जहाँ संसाधनों के घोर अभाव में परिश्रम से कीर्तिमान गढ़े गये है। आप सब अपने परिश्रम और लगन पर भरोसा बनाए रखिएगा। यह जीवन में बहुत काम आयेगा। प्राचार्य प्रो. अनीता कुमारी ने कहा कि यह बहुत हर्ष की बात है कि पिछले दो वर्षों से महाविद्यालय लगातार समागम करा रहा है। यह तभी सम्भव है जब हमारे शिक्षक मुझसे कंधा से कंधा मिलाकर चलते हैं।
कार्यक्रम संयोजक डा शिवकुमार जी ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि इस समागम में एक दर्जन से अधिक टीमें प्रतिभाग कर रही है। सभी व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद हैं। फर्स्ट एड टीम, स्वास्थ्य विभाग भी अपनी सेवाएं दे रही है जिसमें डॉ. वी एन पाण्डेय, संतोष ठाकूर एवं पंकज कुमार कुमर क्रमशः डाक्टर, फार्मासिस्ट एवं वार्ड ब्वाय की भूमिका में है।
कार्यक्रम के अंत में में अतिथियों को स्मृतिचिह्न एवं अंगवस्त्र भर कर सम्मानित किया गया। सम्मान के क्रम में डा. प्रियंका यादव, डा. घनश्याम कुशवाहा, डॉ. अशोक सिंह एवं डॉ. राकेश पाण्डे को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ दिवाकर मिश्रा की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन निरंजन यादव ने तथा आभार ज्ञापन डॉ शिवकुमार ने किया।
उद्घाटन के पश्चात अपराह्न में मार्च पास्ट, वर्दी, पोस्टर, व्याख्यान, ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक सहायता एवं किम्स गेम, वाद विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। देर रात कैंप फायर के अंतर्गत फैशन शो लोकगीत एवं लोक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
जिसका उपस्थित रोवर्स रेंजर्स ने भरपूर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में डॉ मनोज कुमार मिश्रा, डॉ राजीव कुमार, डॉ मृत्युंजय कुमार, डॉ अमित कुमार केसरी, डॉ राजेश कुमार केसरी, डॉ अमित कुमार, डॉ शिखा सिंह, डॉ आस्था साक्षी, डॉ सुमित्रा राय, डॉ संध्या गुप्ता, डॉ बृजेश सिंह आदि टीम प्रभारी तथा समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल सुभाष नगर में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम प्रार्थना सभा हुई। परीक्षा परिणाम घोषित करने से पहले विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने छात्र-छात्राओं को विद्यालय में अनुशासन, उपस्थिति एवं नियमितता के महत्व को बताते हुए छात्रों को उस पर अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अदहमी ने छात्र-छात्राओं को चतुर्दिक विकास हेतु प्रयत्नशील रहने के लिए प्रेरित किया। कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पदक देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। कक्षा नौवीं के सभी भागों में प्रथम स्थान प्रियांशु तिवारी और ग्यारहवीं में अर्पिता सिंह का रहा।
कक्षा छठवीं से लेकर आठवीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर आयुष अग्रवाल को एवं सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में शाश्वत तिवारी को , प्रथम कक्षा से लेकर पांचवी तक में आयत फरहान को सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में, तनिष्का प्रसाद को संगीत में सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में ,उमराह फातिमा को कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन करने पर तथा प्री- प्राइमरी के छात्र ऋषभ गौतम को सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं पदक देकर प्रोत्साहित किया गया ।
विद्यालय में 43 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही, जिसमें प्री -प्राइमरी के तीन, प्राइमरी के 16 तथा कक्षा छठवीं से नवीं एवं ग्यारहवीं के 24 छात्र छात्राएं रहे। शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी एवं निदेशिका डॉ मीना अदहमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक, उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद, प्राइमरी- इंचार्ज माधुरी पांडे, प्री- प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, शिक्षक -शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम समापन राष्ट्रगान से हुआ।
गाज़ीपुर।सोमवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सदर “स्व.पब्बर राम ” की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ”बचानी देवी पब्बर राम स्मारक ट्रस्ट” रौजा ओवरब्रिज के पास भव्य तरीके से मनाया गया।
इस अवसर पर समाज के विशिष्ट लोगों द्वारा स्व. पब्बर राम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से राजेन्द्र यादव ( पूर्व विधायक),अच्छेलाल गुप्ता , जिला कोषाध्यक्ष भाजपा विनोद अग्रवाल ( चेयरमैन) नगरपालिका,राजेश गुप्ता (ज़िलाध्यक्ष) मद्धेशिया समाज राजेश गुप्ता उर्फ राजू प्रधान शशिकांत शर्मा, मीडिया प्रभारी भाजपा,रामशंकर फौजी, जनार्दन राम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद गुप्ता, ग्राम प्रधान भड़सर राम गुप्ता,लोकतंत्र सेनानी अरुण गुप्ता, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारा समाज पार्टी आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक जै किशन साहू और ओमप्रकाश राय ज़िलाध्यक्ष भाजपा रहें।
मुख्य वक्ता के रूप में अच्छेलाल गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष भाजपा रहें।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष चन्द्र गुप्ता (पूर्व प्रमुख),आभार प्रकट राजेश गुप्ता ( ज़िलाध्यक्ष) मद्धेशिया समाज और संचालन विद्युत प्रकाश ने किया।
गाजीपुर।जिला सैनिक बन्धु की बैठक अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिला सैनिक बन्धु बैठक का प्रारंभ आई सी-89357 एफ कैप्टन प्रशान्त कुमार चौरसिया जो 22 मार्च 2026 को भैरव बटालियन में शहीद हुए हैं,उन्हें 2 मिनट का मौन व्रत रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। तत्पश्चात् विंग कमांडर मो० निशात अफजल (अ० प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, गाजीपुर के संबोधन से प्रारंभ हुआ। बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा पिछली बैठकों के आवेदन पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की गई। समीक्षा उपरान्त पाया गया कि जनवरी महीने तक कुल 77 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। जिसमें 64 आवेदन पत्रों का निस्तारण की आख्या प्राप्त हो चुकी है। 6 प्रकरण शस्त्र एवं 7 प्रकरण दूसरे विभाग का निस्तारण लंबित है। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा निर्देश दिया गया कि जिन प्रकरणों की आख्या प्राप्त नहीं हुई है, उन सारे प्रकरणों को आईजीआरएस पोर्टल पर संबंधित विभाग के नाम से प्रकरण दर्ज करा दिया जाए। बैठक में 11 प्रार्थना पत्र पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के द्वारा दिया गया। जिसके निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया। बैठक में 55 पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित उपस्थित थे। बैठक के अन्त में सेवानिवृत्त आ० कैप्टन बब्बन राम निवासी साधोपुर के द्वारा 5वे खेलो मास्टर/राष्ट्रीय खेल 2026 जो कि चंडीगढ़ में 20 से 22 मार्च तक आयोजित किया गया। उसमें 300 मीटर बाधा दौड़ एवं 4×100 रिले दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर उन्हें मेडल एवं फूलमाला से सम्मानित किया गया। बैठक का समापन जिला सैनिक बन्धु जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने अपने संबोधन से किया।
गाजीपुर।उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के अवसर पर उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अधीन सेवायोजन कार्यालय द्वारा 24 मार्च को वृहद रोजगार मेला का आयोजन ऑडिटोरियम परिसर विकास भवन के पास में किया गया। मेला का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का उद्देश्य है कि जनपद का प्रत्येक युवा अपने कौशल और योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त कर सके। ‘मिशन रोजगार’ के माध्यम से न केवल सरकारी एवं निजी क्षेत्र में अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, बल्कि युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। उन्होने सभी युवाओं से आग्रह किया कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं, अपनी प्रतिभा को पहचानें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी करें। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन सराहनीय है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं। अंत में, उन्होने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामना दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जी की इस पहल से विगत नौ वर्षो में रोजगार के नये अवसर प्रदान हुए है। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया जो कि सराहनीय है। उन्होने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मेला में कुल 60 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया।उत्तर प्रदेश परिवहन निगम-गाजीपुर, उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंस बैक वाराणसी, एस आई एस सिक्योरिटी गार्ड, क्वैस कार्पोरेशन प्रा0लि0, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, न्यू हॉलैण्ड ट्रैक्टर, अशोक लेलैण्ड लि0, एम आर एफ टायर्स, स्नाइडर इलेक्ट्रिक, लाउन्ड्री मेट, हिन्डाल्को रेनूकोट, क्वैश कापर्स, खेतिहर आर्गेनिक, इन्नोवसोस सर्विसेज प्रा0लि0, डी0एम0सी0 प्रा0लि0, महादेव हनुमत विजय, विजन इण्डिया प्रा0लि0, गीगा कार्पसोल, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, पी0एन0बी0 मेट लाईफ, आदि कम्पनियों/नियोजकों द्वारा संविदा बस चालक, सुरक्षा गार्ड, आपरेशन एसिस्ट, मशीन आपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ट्रेनर, सेल्स आफिसर, सुरक्षा सुपरवाईजर, टेक्निशियन, ई0वी0 तीन पहिया चालक, नैप्स ट्रेनी आदि पदों पर चयन किया गया। मेला में लगभग 5000 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 1614 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। कार्यक्रम के अन्त में जिला सेवायोजन अधिकारी विवेकानन्द ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित अभ्यर्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
गाजीपुर।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक निस्तारण कराए जाने हेतु धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय जनपद न्यायाधीश द्वारा निरीक्षण किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा सुलह-समझौता केन्द्र में आए हुए वादकारियों के बीच सुलह-समझौता कराया गया। 02 जोड़ों को साथ-साथ रहने के लिए भेजा। मध्यस्थ अधिवक्ता को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना गया। राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 के तहत आम जन मानस मध्यस्थता के माध्यम से अपने वादों का सहज एवं सुलभ निस्तारण करा सकते है। जिसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद बटवारा संबंधी विवाद व शमनीय अपराधिक मामलों आदि से संबंधित वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के माध्यम से करा सकते है। इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर व अर्चना-।।, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, विद्वान अधिवक्तागण, मध्यस्थ अधिवक्तागण व वादकारीगण उपस्थित रहें।
गाजीपुर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जखनियां द्वितीय मंडल में दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। दूसरे दिन के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक अनुशासन और प्रभावी संचार कौशल से लैस करना है, ताकि वे जनता के बीच अधिक कुशलता से काम कर सकें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन, विशेष रूप से अंत्योदय की अवधारणा, भाजपा का मार्गदर्शक सिद्धांत बना हुआ है और पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़े रहने और सरकार की विकास पहलों को सक्रिय रूप से उजागर करने के लिए प्रोत्साहित किया। दूसरे दिन के तीसरे सत्र में कार्तिक गुप्ता ने सोशल मीडिया, नमो ऐप और सरल ऐप के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है, जिसका उपयोग शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में तेजी से बढ़ा है। साथ ही उन्होंने इसके दुरुपयोग से बचने और तकनीक के सही इस्तेमाल पर भी जोर दिया। इससे पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर दूसरे दिन का सत्र प्रारंभ हुआ। मंडल के कार्यकर्ताओं ने वक्ताओं को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट किया। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा, राजेश सोनकर, सुधाकर कुशवाहा और प्रवीण सिंह का भी अभिनंदन मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान, अनिल पांडेय, रुद्रप्रताप सिंह, मंजीत गुप्ता, नारायण गुप्ता, रामप्रकाश चौहान, अमित पटेल, चंदन राजभर, राजेश तिवारी, गोलू मौर्य, रीना सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।