Category Archives: Ghazipur

खो-खो और कैरम प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2024 -25 की क्रीड़ा प्रतियोगिता स्पर्धा- 2025 के तहत विभिन्न आयोजन आज मंगलवार को भी जारी रहे। आज खो -खो एवं कैरम प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। खो-खो के खेल में छात्राओं की भाग-दौड़ एवं चपलता देखते ही बनती थी। खो खो खेल में कुल पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। रोमांचक मैच में श्वेता कुशवाहा के नेतृत्व में बीए सेकंड ईयर की टीम ने 13 अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि नेहा यादव के नेतृत्व में एमए प्रथम वर्ष की टीम ने 12 अंक प्राप्त करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

रिद्धा यादव के नेतृत्व में बीए प्रथम वर्ष की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ शिव कुमार एवं डॉ शिखा सिंह खो-खो खेल के निर्णायक के रूप में शामिल रहे। इसी प्रकार कैरम के खेल में एरम नाज ने प्रथम स्थान, गुंजन सिंह ने द्वितीय स्थान तथा आकांक्षा राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ संगीता मौर्य, डॉ ओम शिवानी कैरम खेल के निर्णायक रहे। इससे पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने छात्राओं से उत्साह एवं लगन के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ शंभू शरण ने छात्रों को स्पर्धा प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा मनोबल ऊंचा रखने के टिप्स दिए। छात्राओं ने करतल ध्वनि से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। समस्त प्रतियोगिताओं का संयोजन क्रीड़ा प्रभारी डॉ शंभू शरण प्रसाद द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ अकबर आजम, डॉ सारिका सिंह, डॉ विकास सिंह, डॉ नेहा मौर्य आदि प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

18 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर ठंड और गलन को देखते हुए जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के समस्‍त परिषदीय, मान्‍यता प्राप्‍त, प्राइवेट तथा अन्‍य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में 15 जनवरी से 18 जनवरी तक शिक्षण कार्य स्‍थगित रहेगा। समस्‍त शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, अनुचर, विद्यालय पर उपस्थित होकर डीबीटी संबंधित कार्य एवं प्रशासनिक दायित्‍व का निर्वहन करेंगे।

अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी समारोह व विवेकानन्द जयंती धूमधाम से संम्पन्न

अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी समारोह व विवेकानन्द जयन्ती धूमधाम से सम्पन्न
गाजीपुर। अहिल्या बाई होल्कर के 300वीं जयंती व स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती समारोह रविवार को श्रीरामलीला लंका मैदान स्थित सभागार में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता गुन्जन नन्दा दीदी ने बताया कि महारानी अहिल्या बाई होल्कर से पुण्यश्लोका देवी अहिल्या बाई बनने का गौरवशाली इतिहास रहा है। माहरानी बन कर कैसे राजतंत्र का कुशल संचालन किया और मोह रहित न्याय व्यवस्था जो अपने राज में कायम किया वह आज के महिलाओ के लिए प्रेरणा स्रोत्र है। उन्होने अपने शासनकाल में गुरकुल में वेदो की शिक्षा अनिवार्य कर दिया था।

शासन चलाने के लिए अलग राजकोष व व्यक्तिगत कार्यो में व्यय के लिए अलग राजकोष का निर्माण किया था और कभी भी व्यक्तिगत कार्यो में होने वाले व्यय राजकोष से नही किया। मालवा की गौरवशाली शासक, समाजसुधारक, महान नेत्री पुण्यश्लोका अहिल्याबाई भारतीय इतिहास का स्वर्णिम पर्व के रूप में रहा है। एक ग्रामीण पृष्ठिठाभूमि वाले सामान्य परिवार की बालिका से असाधारण शासनकर्ता तक की उनकी जीवन यात्रा आज भी प्रेरणा का महान स्रोत्र है। कतर्व्य सादगी धर्म के प्रति समर्पण, प्रशासनिक कुशलता, दूर दृष्टि व उज्जवल चारित्रत्य की अद्वितीय आदर्श थी।

स्त्री उन्नयन के लिए सदैव संकल्पित थी विधवा प्रथा को समाप्त करेन के लिए उनके पति के मृत्यु के उपरान्त उन्हे उनकी सम्पत्ति में अधिकार देने की परम्परा की शुरूआत की। युद्ध मंे सैनिक को वीरगति प्राप्त होने पर उनके विधवा को नौकरी में रखने का प्रचलन उन्होने चलाया, सती प्रथा के उन्मूलन में उनका विशेष योगदान रहा। अहिल्या बाई को उनके धार्मिक योगदान व सम्पर्ण को लेकर उन्हे पुण्यश्लोका व देवी की उपाधी दी गयी । ऐसी लोकमाता अहिल्याबाई के जन्म की त्रिशताब्दी वर्ष का आयोजन कर उनके आदर्श को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

आगे स्वमी विवेकानन्द पर उन्होने बताया कि माता जननी होती है महिला कभी कमजोर नही होती है। माता के हाथ मंे सृजन व देश का नेतृत्व होता है। हम अपने महिलाओ के गौरवशाली परम्परा का निवर्हन कर राष्ट्र व धर्म की रक्षा के साथ साथ नये युवक युवतियों को सामने गौरवशाली परम्परा के निहर्वन की प्ररेणा देती है। कार्यक्रम का शुभारम्भ माता अहिल्या बाई होल्कर व स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन विभाग संचालक सचिदानन्द व जिला संचालक जयप्रकाश वर्मा ने किया।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप मे माधव जी ने अपने विचार व्यक्ति किये। कार्यक्रम की अध्यक्षा निर्मला दीदी प्रजापिता ईश्वरीय ब्रम्हकुमारी ने सरस्वती शिशु मंदिर रायगंज व आर्यन पब्लिक स्कूल जंगीपुर के बच्चो का माता अहिल्याबाई के मोह रहित अपने पुत्र को मृत्युदण्ड की सजा सुनाने को जो मार्मिक नाटय मंचन किया उसकी भूमि भूमि सराहना किया। इस नाटयमंचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चो को विभाग संचालक व जिला संचालक ने संयुक्त रूप से पुरस्कार वितरण किया। मंचासीन अतिथियो का स्वागत महारानी अहिल्याबाई होल्कर के स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्रम प्रदान कर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सह नगर कार्यवाह अभिषेक ने किया। इस कार्यक्रम में सह विभाग प्रचारक दीपक, जिला प्रचारक सुरज, विभाग प्रचार प्रमुख जितेन्द्र, नगर संचालक दीनदयाल, ईश्वारानन्द, नगर कार्यवाह अंजनी, जिला कार्यवाह अमित, बालकार्य सेवा प्रमुख बालकिशुन, प्रचार प्रमुख चन्द्रकुमार, अम्बिकेश दत्त, सुधाकर राय, डीजीसी कृपाशंकर राय, कृष्ण बिहारी राय, संजू तिवारी, अर्थव तिवारी, शिवानी तिवारी, देवसरन, दुर्गेश दत्त चतुर्वेदी, नीलम सिंह, नीलम चर्तुवेदी, अनुज राय, शैजला राय, अजय तिवारी, जेपी सिंह, सुधीर जायसवाल, श्रीप्रकाश केशरी, धर्मराज जायसवाल, नरेन्द्र सिंह, डा. धमेन्द्र, अमित सिंह, सुनील ंिसह, शशिकान्त शर्मा, अमित ंिसह, अरूण कुमार दूबे, सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, लालसा भारद्वाज, साधना राय, सोनी सिंह आदि उपस्थित रही।

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया स्वामी विवेकानंद की जयंती

गाजीपुर। रविवार को उ. प्र. शासन के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य एवं संरक्षिका प्रो. अनिता कुमारी की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता हिंदी विभाग के आचार्य डॉ निरंजन यादव ने स्वयंसेवी छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के विशाल व्यक्तित्व से परिचित कराया एवं उनके द्वारा शिकागो सम्मेलन में प्रभावी तरीके से भारत की संस्कृति और विश्व बंधुत्व की भावना प्रस्तुत किए जाने की चर्चा की। प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी ने विवेकानंद के जीवन को युवाओं के लिए अनुकरणीय बताते हुए कहा कि वह युवाओं के लिए ऐसी शिक्षा चाहते थे जिससे चरित्र का निर्माण हो, मानसिक बल बढ़े, बुद्धि का विकास हो और वह अपने पैरों पर खड़े हो सके । कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित यादव ने संगोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. ग़ज़नफर, डा. रामनाथ, डॉ ओम शिवानी, रेंजर प्रभारी डा. शिव कुमार, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ सारिका, डॉ नेहा, डॉ पीयूष, डॉ अखलाक सहित राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं उपस्थित रहे।

स्वामी विवेकानंद भारतीयता के प्रतीक युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है:सुनील सिंह

स्वामी विवेकानंद भारतीयता के प्रतीक युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है:सुनील कुमार सिंह

गाजीपुर।दुनिया को अपने अद्वितीय ज्ञान ,प्रखर सनातनी विचारों और भारतीय संस्कृति की पावन सुगंध से अनुप्राणित करने वाले स्वामी विवेकानन्द के 160 वीं जयंती अवसर पर नगर के वंशी बाजार में विवेकानन्द पार्क स्थित विवेकानन्द जी के प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण कर नमन वंदन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि युगद्रष्टा, महायोगी स्वामी विवेकानंद भारतीयता के प्रतीक युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रकाश पूर्ण प्रेरणा स्त्रोत है। जो सदैव सत्य, कर्म और राष्ट्रभक्ति का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।
जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द की सोच थी भारतवासियों में शिक्षा, सुसंस्कारों की आवृत्ति पैदा करके देश के उज्जवल भविष्य की भव्यता को साकार कर सकते हैं उनके विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे।
इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मान में नारे लगाए गए । कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, अभिनव सिंह , रामेश्वर तिवारी,अविनाश सिंह ,निखिल राय, हर्षित सिंह, सूर्य प्रकाश यादव,शिवम् राय, शशांक राय , गौरव श्रीवास्तव,नंदू कुशवाहा ,विशाल चौरसिया, योगेश शुक्ल आदि उपस्थित थे।

सिद्धार्थ राय को मिला प्रदेश का सर्वोच युवा सम्मान

सिद्धार्थ को मिला प्रदेश का सर्वोच युवा सम्मान

गाजीपुर।  युवा समाजसेवी सिद्धार्थ राय को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर लखनऊ के लोक भवन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सर्वोच युवा सम्मान “ विवेकानंद अवार्ड “ से सम्मानित किया गया । सिद्धार्थ पिछले पंद्रह वर्षों से समाज सेवा का कार्य करते आ रहे हैं । सिद्धार्थ राय को सामाजिक कार्यों के लिए पहले भी भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है । इस सम्मान को प्राप्त करने वाले सिद्धार्थ गाजीपुर के पहले युवा हैं । कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीशचंद्र यादव भी मौजूद रहे । सभी ने सिद्धार्थ राय के कार्यों की प्रशंसा की ।

वाराणसी खण्ड स्नातक क्षेत्र के लिए चौधरी दिनेश चन्द्र राय प्रत्याशी घोषित,बैठक में हुआ निर्णय

जिला सम्मेलन अष्ट शहीद इण्टर कालेज मुहम्मदाबाद में होगा सम्पन्न

वाराणसी खण्ड स्नातक क्षेत्र के लिए चौधरी दिनेश चन्द्र राय प्रत्याशी घोषित

उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक में हुआ निर्णय

गाजीपुर। उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक एम ए एच इण्टर कालेज में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेशीय मंत्री चौधरी दिनेश चन्द्र राय व पूर्व अध्यक्ष नारायण उपाध्याय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों का माल्यार्पण व मिष्ठान खिलाकर जोरदार स्वागत किया।बैठक में जिला कार्यकारिणी ने जिला सम्मेलन अष्ट शहीद इण्टर कालेज मुहम्मदाबाद में कराने का निर्णय लिया गया। इसकी तिथि प्रदेशाध्यक्ष से बात करके जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जनपद कार्यकारिणी शीघ्र जनपद के अपने इकाईयों का दौड़ा करेगी।जनपदीय समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को सम्बंधित अधिकारियों ने तत्काल नहीं रोका, तो संगठन तालाबंदी से लेकर बोर्ड परीक्षा का भी बहिष्कार करने का निर्णय करेगा। जिला संगठन ने सर्वसम्मति से वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन 2026 के लिए अपना प्रत्याशी चौधरी दिनेश चन्द्र राय को घोषित किया।साथ ही इसकी सूचना प्रदेश संगठन को भी दी जाएगी, ताकि प्रदेश अध्यक्ष संगठन की ओर से दिनेश चन्द्र राय को अपना प्रत्याशी घोषित करें। प्रदेश संगठन द्वारा आयोजित आगरा के सफलतम सम्मेलन के लिए संगठन व प्रदेशीय अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी व पूर्व एमएलसी व प्रदेशीय उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार मिश्र के प्रति आभार व शुभकामना व्यक्त किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अमित कुमार राय, विवेकानंद गिरी,डॉ रेयाज अहमद,प्रकाश चन्द्र दूबे, विनोद कुमार मिश्र, अखिलेश सिंह यादव, रामजी प्रसाद, रत्नेश राय, अखिलानंद पाण्डेय, उमेश कुमार राय, अनिल दुबे, प्रवीण राय, निमिष राय, दीपक खरवार, अमरेन्द्र मिश्रा, मनोज कुमार विश्वकर्मा, पुष्कल तिवारी, पंकज राय, डॉ विष्णु शंकर पांडेय, विजय मिश्रा, निशांत शुक्ला, कार्तिकेय यादव, राजकुमार, चंद्रिका चौबे, आशुतोष तिवारी, अरुण कुमार, सत्येन्द्र यादव, संजय यादव, परमेश यादव, मनोज विश्वकर्मा आदि रहे।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष नारायण उपाध्याय व संचालन जनपद मंत्री शैलेन्द्र सिंह यादव ने किया।

रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान, किया गया जागरूक

गाजीपुर। शनिवार को कुंभ मेला और मकर संक्रांति को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सिटी रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों ,सर्कुलेटिंग एरिया ,यात्री प्रतीक्षालय, टिकट घर आदि विभिन्न स्थानों पर एच एच एम डी के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों /वस्तुओं /ज्वलनशील पदार्थो सहित अन्य सामानों की सघन चेकिंग किया गया। इस दौरान यात्रियों को लाउडहेलर के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही सतर्क रहने व अपने सामान की सुरक्षा हेतु सावधान किया गया। इस दौरान जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार ने कहा कि यह चेकिंग अभियान प्रतिदिन रेलवे स्टेशन पर चलाया जाएगा और यात्रियों को जागरूक किया जाएगा ताकि यात्री अपना यात्रा सुरक्षित और सकुशल संपन्न कर सके।

थाना दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद

गाजीपुर। शनिवार को थाना दिवस पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना नन्दगंज में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी गई साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर थाना बिरनो मे 06 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया जिसमें मौके पर 04 का निस्तारण किया गया। थाना दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी ने सभी लेखपाल को निर्देशित किया की अपना-अपना फिल्ड रजिस्टर बनाए

जितने भी आई0जी0आर0एस पोर्टल पर आवेदन प्राप्त होते है या लम्बित होते हैं तो उन्हे पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर तत्काल फिल्ड रजिस्टर पर सभी आवदनों को नोट करके तत्काल निस्तारण किया जाय। उन्होने निर्देशित किया कि जिस गांव की शिकायत आती है तो अधिकारी वहां मौके पर जाकर गांव के संबंधित लेखपाल एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ मिलकर निस्तारण करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर ज्वाइन्ट मजिस्टेट सैदपुर, थाना प्रभारी, लेखपाल एंव अन्य पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

वार्षिक क्रीड़ा समारोह स्पर्धा 2025 का हुआ शुभारंभ

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह स्पर्धा 2025 का शुभारंभ हो गया है। यह कार्यक्रम  10 से 18 जनवरी 2025 के मध्य संपन्न होगा। स्पर्धा 2025 का मुख्य आयोजन 17 और 18 जनवरी को आयोजित होगा। जिसमें उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत तथा समापन कार्यक्रम के डॉ. राजीव व्यास अध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी होंगे।
अब तक योग,कबड्डी, शतरंज और बैडमिंटन खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो चुकी हैं। क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का प्रारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनिता कुमारी ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्राप्त किया तथा उन्हें अनुशासन एवं लगन के साथ अपने प्रदर्शन को प्रस्तुत करने का आवाहन किया।

योग प्रतियोगिता में कुल 10 आसनों का प्रदर्शन रखा गया था । जिसमें प्रथम स्थान पर रूपाली, द्वितीय स्तर पर भूमि चौधरी तथा तृतीय स्थान पर रिंकू कुमारी रहीं। ये सभी छात्राएं स्नातक प्रथम सेमेस्टर की है। शतरंज प्रतियोगिताओं के रोचक मुकाबले में रितु यादव प्रथम, श्रेया मौर्य द्वितीय और आंचल राजभर तृतीय स्थान पर रही। बैडमिंटन में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर महबिश कुरैशी अंसारी, द्वितीय स्थान पर गुंजन एवं तृतीय स्थान आकांक्षा रही। कबड्डी में प्रथम स्थान पर बी ए द्वितीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान पर बी ए प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय स्थान पर बी ए पंचम सेमेस्टर की टीम रही। निर्णायक मंडल में निरंजन कुमार यादव, विकास सिंह, सारिका सिंह, नेहा कुमारी, संगीता मौर्य, आनंद कुमार, शिखा सिंह रहे। क्रीड़ा प्रभारी डा. शंभू शरण प्रसाद ने खेल की शुचिता एवं अनुशासन को प्राथमिकता में रखते हुए सभी आयोजन को संपन्न कराने का निर्देश दिया है।