Category Archives: Ghazipur

एक ही गांव के तीन लोगों की दुर्घटना मे हुई मौत

बाईक सवार एक ही गांव के तीन लोगों की दुर्घटना मे दर्दनाक हुई मौत, गांव में पसरा सन्नाटा


गाजीपुर। वाराणसी गोरखपुर फोर लेन पर मरदह के पास शुक्रवार देर रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की जान चली गई। मरदह थाना क्षेत्र के देवापुर मोड़ पर राहगीरों ने तीन युवकों को गंभीर हालत में सड़क पर पड़े देखा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने मौके से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। जंगीपुर थाना क्षेत्र के मानपुर हरिजन बस्ती गांव निवासी श्यामलाल राम(50) पुत्र मुन्नू राम,
अच्छे कुमार राम(35) पुत्र मोती राम व प्रदीप राम(27) पुत्र मोहन राम पेशे से मजदूर थे। तीनों शुक्रवार की रात में मरदह थाना क्षेत्र में अपने किसी रिश्तेदार के यहाँ निमंत्रण में मोटर साइकिल द्वारा गए हुए थे। देर रात घर आते समय मरदह थाना क्षेत्र के हाईवे के पास स्थित देवा मोड़ के पास अज्ञात वाहन द्वारा भीषण हादसा हो गया जिसमें तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। क्षतिग्रस्त मोटर साईकिल की हालत देखकर लोग बड़े वाहन से टक्कर होने का अनुमान लगा रहे हैं। परिजनों के अनुसार तीनों शुक्रवार को मरदह क्षेत्र में एक रिश्तेदारी में गए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। मोटरसाइकिल की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी बड़े वाहन की टक्कर का नतीजा है।

मरदह थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना के लिए जिम्मेदार वाहन और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है।

शुक्रवार की देर रात हुई मरदह थाना क्षेत्र में तीन बाईंक सवार युवकों की मौत से मानपुर गांव में सन्नाटा पसर गया। एक ही गांव में तीन मौत होने से पुरे गांव में कोहराम मच गया। घर की औरतो सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों को रोता देख पास पड़ोसियों की भी आँखे नम हो गई।
जंगीपुर में बीते शुक्रवार की देर रात मरदह थाना क्षेत्र में हुई तीन बाईक सवार युवकों की मौत में तीनों पेशे से मजदूर थे। श्यामलाल दोनों आँखों से अँधा(शुर)था और घर पर ही रहता था। वही अच्छे कुमार और प्रदीप कुमार की पाँच साल पहले शादी हुई थी दोनों की पत्नियों से दो दो बच्चे है। दोनों पल्लेदारी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे!

मातृशक्ति की प्रेरणा का स्रोत रही महारानी अहिल्याबाई होल्कर

मातृशक्ति की प्रेरणा का स्रोत रही महारानी अहिल्याबाई होल्कर


गाजीपुर। राष्ट्र सेविका समिति का सात दिवसीय प्रारम्भिक वर्ग का शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह विभाग प्रचारक दीपक ने अपने समापन सत्र में बताया कि मातृ शक्ति की समाज में अहम भुमिका होती है जिसके निमार्ण के राष्ट्र सेविका समिति का गठन किया गया है। भारत की समाजिक व सास्कृतिक उददेश्य व परम्पराओ को निरन्तर चलायेमान रखने के लिए प्रारम्भिक वर्ग का आयोजन किया गया। मातृशक्ति जागरण के उददेश्य से चलाया जाना वाला अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। महारानी अहिल्याबाई होल्कर हमारे भारतीय जीवन मुल्यो का जिता जागता उदाहरण है, अहिल्या बाई होल्कर अपने परिवारिक, राजनैतिक, सामाजिक व धार्मिक कार्यो में जो सामनजस्य बैठाकर पर चलती उसका वो अदभूत उदाहरण है। उनकी न्यायप्रियता पूरे भारत मे प्रसिद्ध थी।

अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 में हुआ था, इनका विवाह बाजीराव पेशवा के सेनापति मल्हार राव होल्कर के पुत्र खोड़ेराव होल्कर के साथ हुआ। उन्होने शस्त्र विद्या व शास्त्र विद्या, राजनीतिक कौशल अपने ससुराल में सिखा। न्याय के लिए उन्होने अपने पति, अपने सांस व अपने पुत्र को भी आड़े नही आने दिया और उनकी न्यायप्रियता पूरे भारत में विख्यात हो गया। अन्त में धार्मिक उत्थान के लिए बारह ज्योर्तिलिग मे सोमनाथ मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, उज्जेैन मंदिर के जिर्णोद्वार का कार्य किया जो आजतक अपना वजुद कायम रखे हुए है। उन्होने विधवा प्रथा व सती प्रथा का पूरजोर विरोध किया। इनकी मृत्यु 1775 में हो गयी। भारत में मातृशक्ति हमेशा पूजी जाती रही है। जो हमारी माताओ बहनो के लिए आज भी प्रेरणास्रोत है। इस सात दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला कार्यवाहिका नीलम ने बताया कि
4 जनवरी को दोपहर 1 बजे से 10 जनवरी 2025 दोपहर 1 बजे तक राष्ट्र सेविका समिति का प्रारम्भिक वर्ग सत्यदेव डिग्री कॉलेज बोरसीया में किया गया। राष्ट्र सेविका समिति राष्ट्रीय चिंतन को दृष्टिगत रखते हुए शारीरिक ,बौद्धिक, मानसिक विकास के लिए 1936 से सतत कार्यरत है।

समिति शिक्षा वर्गाे से बहने अपने पारिवारिक ,सामाजिक राष्ट्रीय दायित्व के प्रति और अधिक सजग व सक्रिय होकर कार्य करती रहें। इसी अभिप्राय से यह प्रारंभिक शिक्षा वर्ग आयोजित कर के सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से दण्ड, एसटी, नियुद्ध, योग और स्वदेशी खेल सिखाया जाता है और गीतों और कहानी, बौद्धिक के माध्य्म से राष्ट्र भक्ति की भावना बहनो को सिखाया जाता है। इसमे दिनचर्या की समय सारिणी पहले ही तय कर लिया जाता है जिससे बहनो को बहुत आसानी से हर विषय की जानकारी दी जाती है। इस वर्ग में शिक्षार्थीयो की संख्या 60 है और शिक्षिकाओ की सँख्या 15 है। इस वर्ग को संगठन के दृष्टिकोण से संचालित करने में जौनपुर विभाग के मछली शहर जिला, जौनपुर जिला ,गाजीपुर जिला व सैदपुर जिला व नगर ,खंड की सभी दायित्ववान बहनो की सराहनीय भूमिका रही है।

पीजी कॉलेज में एक दिवसीय से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

गाजीपुर।प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्राप मोर क्राप-माइक्रोइरिगेशन) अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, पी०जी० कालेज में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि अतीन्द्र कुमार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.वी०के० सिंह, वैज्ञानिक डा.डी०के० सिंह, वैज्ञानिक डा.ओंकार सिंह, वैज्ञानिक डा. प्रमोद कुमार सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र, पी०जी० कालेज गाजीपुर, योजना अधिकारी संजय कुमार सिंह तथा निर्माता फर्म मेसर्स किसान इरिगेशन के प्रतिनिधि घनश्याम सिंह, मेसर्स रूंगटा इरिगेशन के प्रतिनिधि नीरज वर्मा व मेसर्स कोठारी इरिगेशन के प्रतिनिधि नरेन्द्र उपाध्याय की उपस्थिति में प्रशिक्षण सम्पन्न कराया गया। जनपद के 50 प्रगतिशील कृषकों को योजना से संबंधित साहित्य वितरित करते हुए वैज्ञानिकों के माध्यम से योजना की जानकारी तथा प्रोत्साहित करते हुए ड्रिप सिंचाई, मिनी स्प्रिंकलर, पोर्टबल स्प्रिंकलर, माइक्रो स्प्रिंकलर को अधिक से अधिक किसानों द्वारा उद्यान विभाग से लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत कृषकों के लिए ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर हेतु 90 प्रतिशत तथा पोर्टबल स्प्रिंकलर व रेनगन हेतु 75 प्रतिशत का अनुदान दिया जाता है। उप निदेशक कृषि द्वारा किसानों को अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए ड्रिप सिंचाई से होने वाले लाभ के बारे जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक डा.वी०के० सिंह, डा. ओंकार सिंह, डा. डी०के० सिंह द्वारा वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी देते हुए यह बताया गया कि ड्रिप व स्प्रिंकलर एक तरफ जहाँ 25 से 30 प्रतिशत पानी की बचत होती है, वही दूसरी तरफ 30 से 35 प्रतिशत उत्पादन में वृद्धि होती है। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात कृषकों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया तथा अधिक से अधिक संख्या में ड्रिप व स्प्रिंकलर की पद्धति से सिंचाई करने हेतु प्रेरित किया गया।

गाजीपुर-चंदौली पुल पर आवागमन रहेगा बंद

गाजीपुर। अधिशासी अभियन्ता राजेश कुमार ने सर्वसाधरण को सूचित किया है कि जनपद चन्दौली एवं गाजीपुर के मध्य तहसील सकलडीहा के अन्तर्गत नगवां चोचकपुर घाट पर निर्मित पान्टूनपुल में वर्तमान में प्रयोग की जा रही चेकर्ड प्लेट को महाकुम्भ मेला-2025 में आवश्यकता के दृष्टिगत प्रयागराज भेजने हेतु लोक निर्माण विभाग उ०प्र० शासन से निर्देश प्राप्त हुए है। उक्त पान्टून पर 7.1.2025 से महाकुम्भ 2025 की समाप्ति तक आवागमन बन्द रहेगा। उक्त अवधि में पैदल यात्रियों हेतु नौका संचालन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

जिला जज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष   का किया उद्घाटन

गाजीपुर। संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय गाजीपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के परिसर में निर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन एवं शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के उपस्थिति में किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष के आरम्भ हो जाने से जनपद में कार्यरत पुलिसकर्मी व अन्य सरकारी कर्मी अपने संबंधित मुकदमों में कार्य स्थल पर ही अपनी गवाही अंकित करा सकेंगे। अब उन्हें गवाही हेतु गैर जनपद जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी,जिससे मुकदमों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा तथा संसाधनों की भी बचत होगी।

उ०प्र० शासन द्वारा वर्ष 2010 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के संचालन हेतु वर्ष 2020 में ही नियमावली की स्थापना कर दी गई है। शासन की मंशा एवं नए आपराधिक कानूनों के अन्तर्गत पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय दिलाने हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष एक अहम भूमिका निभाएगा। उद्घाटन के मौके पर शक्ति सिंह (अपर जिला जज), स्वप्न आनन्द (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गाजीपुर), सुधाकर पाण्डेय (क्षेत्राधिकारी नगर),  अतुल कुमार सोनकर (पुलिस अधीक्षक ग्रामीण),  ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद (पुलिस अधीक्षक नगर),  कृपा शंकर राय (डी०जी०सी० फौजदारी),  आनन्द कुमार पाण्डेय (संयुक्त निदेशक अभियोजन),  अजीत कुमार (नोडल अधिकारी/सहायक अभियोजन अधिकारी),  देवेन्द्र कुमार सिंह, शालिनी सक्सेना व  अरूण कुमार सिंह (अभियोजन अधिकारी),  राज विजय सिंह,  रणधीर सरोज व पुष्पांजली मिश्रा (सहायक अभियोजन अधिकारी) भारी संख्या में पुलिस बल के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

जिला कारागार में कैदियों को वितरित किया कंबल

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार संजय श्रीवास्तव ज़ोनल सचिव/जेल पर्यवेक्षक वाराणसी जोन की उपस्थिति में जिला अपराध निरोधक कमेटी के द्वारा जिला कारागार गाजीपुर में कैदियों को 100 नग कम्बल वितरित किया।इस अवसर पर जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह, जेलर आर के वर्मा, डिप्टीजेलर रविन्द्र सिंह , सुखवती देवी , मौजूद रहे। जेल में कुल बंदियों की संख्या 676 हैं। आज बंदियों में  विचाराधीन पुरूष  463 विचाराधीन महिला 21, सिद्धदोष पुरुष 125, सिद्धदोष महिला 10, अल्पवयस्क 57, महिला किन्नर 01, महिला के साथ बच्चे 06 है। आज सुबह नाश्ते में कैदियों  को  चाय ,दलिया दी गई, दोपहर खाने में रोटी, चावल, अरहर की दाल, आलू पालक मूली दी गई। जोन सचिव संजय श्रीवास्तव द्वारा कैदियों से पूछने पर बताया कि यहां जेल प्रशासन द्वारा हम लोगों को हर तरह से ख्याल रखा जाता है,और खाने पीने की व्यवस्था जेल मैनुअल के लिए अनुसार मिलता है,जोन सचिव ने कैदियों से निवेदन किया इस वर्ष आपको जब भी रिहाई मिले भविष्य में ऐसा कोई काम नहीं करेंगे। जिससे फिर आपको जेल आना पड़े। जिला सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि यह संस्था जेल मैनुअल के अनुसार कार्य करती है और कैदियों के शिक्षा, चिकित्सा, खान पान ,रख रखाव आदि की समय समय पर रिपोर्ट कर शासन को अवगत कराती है। इस मौके पर जिला अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, मदन मोहन सिंह, मुकेश उपाध्याय, पवन मिश्रा,विनीत कुमार दुबे, सुनिल गुप्ता, डॉ अनिल चौहान,सुजीत कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, मोइद्दीन,शिवेश पाण्डेय, विनीत चौहान, सुनिल सिंह, शेर शाह उपस्थित रहे।

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

गाजीपुर।नेहरू युवा केंद्र माय भारत, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में विकासखंड बिरनो के रायपुर तरछा में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में युवा मंडल डंडापुर विजेता व रायपुर उपविजेता रहा। वॉलीबॉल बालक वर्ग में सरदरपुर विजेता तथा रायपुर उपविजेता रहा। 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में निलेश राजभर प्रथम नितेश राजभर द्वितीय तथा अभय गोंड त्रितीय स्थान पर रहे। कुश्ती 45 से 55 किलोग्राम में आदित्य पाल विजेता तथा छोटे लाल यादव उप विजेता रहे। बैडमिंटन बालिका वर्ग में श्रेया चौहान विजेता तथा मधु कुमारी उपविजेता रही। धीमी गति 500 मीटर साइकलिंग में आरती प्रथम, आंचल द्वितीय एवं मधु चौहान तृतीय स्थान पर रही। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक काशी नाथ चौहान ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जा रहे खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। पहली बार जिला स्तर के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर के खेल प्रतियोगिता लखनऊ में प्रतिभाग करेंगे । अध्यक्षीय संबोधन में ग्राम प्रधान अवधेश यादव ने कहा कि गांव के लोग यदि अपने बच्चों को सुबह 4.00 बजे जगा कर खेल, योग, व्यायाम आदि में नियमित अभ्यास कराए तो बच्चों में शारीरिक वृद्धि तो होगी ही बीमारियों को भी चुनौती देने में समर्थ होंगे। हॉस्पिटल के साथ-साथ गांव में भी मिनी स्टेडियम बनाए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर स्वामी नाथ चौहान ,संतोष चौबे, कन्हैया चौहान, शशिकांत, इशरत खान, ब्यूटी राजभर सहित खिलाड़ी भी उपस्थित थे। संचालन अंगद सिंह यादव ने किया।कालीचरण राजभर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

गाजीपुर और जौनपुर जिले के कार्यों की हुई समीक्षा, सभापति ने अफसरों दिया निर्देश

वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति के सभापति की अध्यक्षता में सेवानिवृत्ति हुए कार्मिकों के पेंशन, ग्रेच्युटी व अन्य देयकों के लंबित प्रकरणों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आहूत

छात्रों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली छात्रवृत्ति के संबंध में आपसी समन्वय बनाते हुए एकीकृत प्रयास कर अधिकांश छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया

समिति द्वारा पेंशन, ग्रेच्युटी व अन्य देयकों के लंबित प्रकरणों तथा भूमि अधिग्रहण से संबंधित भुगतान के मामलों को ससमय निस्तारण का निर्देश

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति के सभापति पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता व समिति के सदस्य विधान परिषद  कुँवर महाराज सिंह, विक्रांत सिंह ‘रिशु‘, विशाल सिंह चंचल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार गाजीपुर में बैठक में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ,पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा तथा मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा सभापति व सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति के अन्तर्गत जनवरी, 2019 से दिसम्बर, 2022 के मध्य विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्ति हुए कार्मिकों के पेंशन, ग्रेच्युटी व अन्य देयकों के लंबित प्रकरणों तथा भूमि अधिग्रहण से संबंधित भुगतान के मामलों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।


उक्त समीक्षा बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों के संबंध में बिंदुवार समिति को अवगत कराया गया। इस दौरान समिति के सभापति द्वारा अधिकांश विभागों के लंबित प्रकरण अवशेष न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। अधिकांश विभागों के जो भी प्रकरण लंबित थे, वे सभी शासन स्तर से लंबित हैं। सभापति द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक व समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा छात्रों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली छात्रवृत्ति के संबंध में सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि आपसी समन्वय बनाते हुए एकीकृत प्रयास कर अधिकांश छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ पहुंचायें।

उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि छात्रवृत्ति से संबंधित सभी विभागों की एक बैठक अवश्य करें। इसी प्रकार सभापति द्वारा कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पी0डब्ल्यू0डी0 विभाग सहित अन्य विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने विभाग की संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम जनमानस को लाभ पहुंचायें। उन्होंने कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित मिलेट्स कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्पादन कर रहे अधिक से अधिक कृषकों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने वन विभाग द्वारा कराए गए वृक्षरोपण के संबंध में निर्देशित किया कि रोपित किए गए पौधों का रख-रखाव हेतु विशेष उपाय किए जाए। उन्होने नगर पालिका परिषद से शहर क्षेत्रो मे साफ-सफाई की जानकारी लेते हुए कुड़ा निस्तारण का निर्देश दिया।

उन्होने कहा कि कुड़ा उठाने के बाद यदि किसी के द्वारा भी गंदगी या कुडा फेका जाता है तो चिन्हित करते हुए उस पर पेनाल्टी लगाई जाए।  इसी प्रकार उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, राजस्व सहित माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण जो न्यायालय के अधीन विचाराधीन हैं, उनके कारणों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की तथा विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। सभापति द्वारा विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि आगामी बोर्ड परीक्षा के दौरान सुबह-शाम बिजली उपलब्धता होना सुनिश्चित करें। गर्मी के दिनों में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु अभी से ग्रामीण ट्रांसफॉर्मर का अपग्रेडेशन करना सुनिश्चित करें। निजी ट्यूबवेल के आवेदन लंबित न हों, स्टोर पर सामान की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए ट्यूबवेल लगाए।


जौनपुर जिले की समीक्षा के दौरान सभापति ने कहा कि जौनपुर की भूमि फल एवं सब्जी के लिए बहुत ही उपजाऊ भूमि है अतः वहॉ अधिक से अधिक पैदावार किया जा सकता है। इस पर अधिकारी रूचि लेते हुए किसानो को जागरूक कर पैदावार बढवाने को कहा। बैठक की शुरुआत में सर्वप्रथम जौनपुर जिले की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डॉ कौशतुभ, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा शीलम द्वारा सभापति तथा सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। समीक्षा बैठक में जनपद गाजीपुर  तथा जौनपुर  के जिलाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

डा.राज कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर किया गया सम्मान समारोह का आयोजन

डा.राज कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर किया गया सम्मान समारोह का आयोजन

गाजीपुर।राजकीय सिटी इंटर कालेज के राजदीप सभागार में सम्भावना कला मंच द्वारा प्रख्यात चित्रकार, कला गुरु रहे सम्भावना कला मंच के पूर्व संयोजक डॉ. राज कुमार सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर “संभावनाएँ – 2025” के अन्तर्गत कला प्रदर्शनी, कार्यशाला, विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की शुरुवात राजकीय सिटी इंटर के प्रधानाचार्य दिनेश यादव, मुख्य अतिथि प्रभाकर राय, वरिष्ठ कला शिक्षक व चित्रकार जगदीशपुर, अमेठी, अमर नाथ तिवारी ‘अमर’, डॉ. सूर्यनाथ पाण्डेय, सुजीत कुमार प्रधानाचार्य डॉ. एम. ए. अंसारी इंटर कॉलेज, युसूफपुर द्वारा माँ सरस्वती एवं कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह (स्मृति शेष) की छवि चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्जवलित करके किया गया।

इस आयोजन में कला प्रदर्शनी के साथ साथ चित्रकला कार्यशाला जिसमें राजकीय सिटी इंटर कालेज, एम. जे. आर. पी. पब्लिक स्कूल, शाह फैज पब्लिक स्कूल,लूदर्स बा. इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, डॉ. एम. ए. अंसारी इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय आदि स्कूलों के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ चित्रकार प्रभाकर राय, अमेठी एवं सेन्ट्रल हिंदू ब्यायज स्कूल, वाराणसी के कला शिक्षक डॉ. आशीष गुप्ता ने इन प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करने हेतु एक एक अपना डेमोस्ट्रेशन स्वरूप चित्र बनाया। इसके साथ एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें वक्ता के रूप में मुख्यतः केवल शर्मा, मोती प्रधान, नगीना जी – राहुल सांस्कृत्यायन संस्था, गौसपुर, डॉ. सूर्यनाथ पाण्डेय, अमरनाथ तिवारी अमर, श्रेयांश कुशवाहा आदि ने अपने विचार रखें।


इस संभावनाएँ – 2025 के सम्मान समारोह में वरिष्ठ कला शिक्षक एवं चित्रकार श्री प्रभाकर राय, जगदीशपुर, अमेठी को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्रम देकर “डॉ. राज कुमार सिंह स्मृति कला समारोह” से सम्मानित किया गया। इसके उपरान्त सभी मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में स्टालेशन आर्ट में “कुर्सी की चाह” जिसको कृष्णा पासवान एवं दूसरा “कलाकारों का स्तम्भ” जिसे चन्दन यादव एवं उमेश कुमार ने मिलकर प्रस्तुत किया था।

इस आयोजन के कला प्रदर्शनी में डॉ. सूर्यनाथ पाण्डेय, सुधीर सिंह, पंकज शर्मा, डॉ. राजीव गुप्ता, बृजेश कुमार, वरुण मौर्य, शिक्षिका शीला सिंह, मीरा वर्मा, शिवांशी शर्मा, श्रेयांश कुशवाहा, अंजली विश्वकर्मा, रीति सिंह, सत्यम मौर्य, मनुष कुशवाहा, अवधेश प्रजापति, उत्कर्ष सिंह, प्रभात सिंह व कान्हा सिंह आदि के चित्रों को प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन विनय तिवारी एवं सम्भावना कला मंच की अध्यक्ष सीमा सिंह द्वारा आभार प्रकट किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी:गीता शाक्य

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्ण :गीता शाक्य

गाजीपुर। संगठन पर्व 2024 में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष तथा प्रदेश परिषद सदस्य पद हेतु नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव अधिकारी गीता शाक्य ने प्रेक्षक अश्विनी त्यागी के उपस्थिति में बताया की जिलाध्यक्ष पद हेतु कूल 19 नामांकन पत्र प्राप्त किया गया। जिसमें जांचोपरांत 12 आवेदन पत्र वैध पाए गए। तथा अध्यक्ष पद के 7 आवेदन पत्र जांचोपरांत त्रुटिपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिया गया। जबकि प्रदेश परिषद सदस्य हेतु कुल 14 नामांकन पत्र प्राप्त किया गया है। इस अवसर पर आज दिन भर जिला कार्यालय पर गहमा गहमी बनी रही।