Category Archives: Ghazipur

एसपी और एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर वहनों को किया रवाना

ग़ाज़ीपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार द्वारा बुधवार को सड़क सुरक्षा अभियान को हरि झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया गया। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व यात्री/मालकर अधिकारी, तेज सिंह मोटर ट्रेनिंग स्कूल के अधिस्ठाता सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। इस अवसर पर शहर के भिन्न-भिन्न चौराहों पर दो पहिया, चार पहिया वाहन चलाने वाले लोगो को विशेषकर जो बिना हेल्मेट, बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन का संचालन करते है, उनको समझाया गया। बिना हेल्मेट वाले व्यक्तियों को रोककर पुष्प देकर सड़क सुरक्षा से बचने एवं घर से हेल्मेट पहनकर निकलने की सलाह दी गई। सड़क सुरक्षा अभियान 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी, 2025 तक चलाया जायेगा।

सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु को कम करने को लेकर सरकार के सर्वाेच प्राथमिकता को ध्यान में रखकर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने पर जनपद के सभी अभिभावक, युवाओं स्कूल के प्रबन्धक/प्राचार्य से भी यह अपील किया गया कि अभिभावक अपने बच्चों को 18 वर्ष से पहले किसी भी दशा में किसी प्रकार के वाहन चलाने से मना करें। वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करें। हाईवे पर अपने-अपने लेन में ही वाहन चलायें। ओवर स्पीड से बचे, यातायात संकेतो का प्रत्येक दशा में पालन करें, नशे की दशा में कोई भी वाहन न चलाये। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के कार्यक्रम तिथि वार जनपद के सभी तहसील, स्कूल पर भी आयोजित किये जाएगें। अन्त में सड़क  सुरक्षा को जन अभियान बनाने की अपिल किया गया।

अपराध निरोधक कमेटी ने फूल माला पहनाकर वाहन चालकों को किया जागरूक

गाजीपुर । उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला अपराध निरोधक कमेटी के जिला सचिव/जेल पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिला कमेटी द्वारा यातायात जागरूकता अभियान नगर के रौजा तिराहे पर चलाया गया, जिसमें एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव, यातायात सीओ बलराम ,यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी और जिला अपराध निरोधक कमेटी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर चालकों को फूल माला पहनाकर और पंपलेट देकर जागरूक किया साथ ही कोहरे को देखते हुए गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर भी लगाया। इस कार्यक्रम के अंत में अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह और बुके देखकर अधिकारियों को प्रति आभार व्यक्त किया गया।

एआरटीओ रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि अपराध निरोधक समिति बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। हम उनकी इस कार्य की सराहना करते हैं। आप सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। जोनल सचिव वाराणसी जोन के सचिव संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह संस्था शासन द्वारा संरक्षित जेल मैनुअल के अनुसार कार्य करती है। जेल में बंद कैदियों के पुनर्वास एवं देख रेख के साथ साथ शासन प्रशासन के हर कार्य में सहयोग कर जनता को सरकार की नितियों के प्रति जागरूक करती है। इस मौके पर सुनील गुप्ता, मदन मोहन सिंह ,विनीत चौहान, सुजीत कुमार सिंह, सुभाष कुमार, पवन मिश्रा, सुनील कुमार सिंह,अभिषेक सिंह,विनीत दुबे,मुकेश उपाध्याय,शेरशाह,पंकज पांडे , इंद्र बहादुर सिंह,प्रभाकर सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

विनय कुमार सिंह उर्फ शिवजी सिंह का निधन क्षेत्र में शोक की लहर

प्रमुख व्यवसाई विनय कुमार सिंह उर्फ शिवजी सिंह का निधन क्षेत्र में शोक की लहर


गाजीपुर। भाजपा नेता बिरनो ब्लाक प्रमुख राजन सिंह के पिता विनय कुमार सिंह उम्र 82 वर्ष का मंगलवार रात्रि 2 बजे चिकित्सा के दौरान लखनऊ में निधन हो गया। पार्थिव शरीर लखनऊ से पूर्वाह्न 11-00 बजे उनके पैतृक निवास बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धुपुर तथा वहां से अपराह्न में गाजीपुर नगर के सकलेनाबाद स्थित आवास पर दर्शनार्थ लाया गया। विनय कुमार सिंह अपने पिछे पत्नी विमला सिंह दो पुत्र व तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। इस दुःखद घटना की सूचना तथा बद्धूपुर निवास पर पार्थिव शव के पहुंचते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र ब्लाक प्रमुख राजन सिंह ने दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, विनोद अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल, शशिकान्त शर्मा, कर्मवीर सिंह, अभिनव सिंह, अंशु सिंह, योगेश सिंह, प्रोफेसर हरिकेश सिंह, हिमांशु सिंह, ब्लॉक प्रमुख रेवतीपुर अजिताभ राय, चतुर्भुज चौबे, डा प्रदीप पाठक, ब्लॉक प्रमुख मुहम्मदाबाद अवधेश राय, राघवेंद्र सिंह, अभिमन्नु सिंह मन्नू, धर्मेंद्र शर्मा, सत्येंद्र सिंह, विनोद गुप्ता, राजेश चौहान सहित भाजपा नेताओं ने श्मशानघाट पहुंच कर शोक व्यक्त किया।

जीआरपी पुलिस ने स्टेशन से किया गिरफ्तार

गाजीपुर। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया के कुशल निर्देशन में जीआरपी थानाध्यक्ष राज कुमार के नेतृत्व में महाकुम्भ 2025 के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन के समस्त प्लेटफार्मो, सर्कुलेटिंग एरिया आदि स्थानो पर रात्रि चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त सोनू राम पुत्र स्व0 सुखारी राम निवासी टैक्सी स्टैण्ड ओवर ब्रिज के नीचे माल गोदाम रोड थाना कोतवाली उम्र 25 वर्ष को प्लेटफार्म संख्या 04/05 के फुट ओवरव्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी तमन्चा व 02 जिंदा कारतुस 315 बोर का बरामद हुआ। जिस पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 03/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना कोतवाली सहित जीआरपी थाने पर मुकदमा दर्ज है। इस दौरान हे0का0 महेन्द्र यादव , हे0का0 राजकमल वर्मा व का0 मनीष कुमार यादव शामिल रहे।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह:यातायात पुलिस ने वाहनों पर लगाया रिफलेक्टर टेप


गाजीपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी से  31.01.2025 तक के अन्तर्गत  07 जनवरी को परिवहन विभाग द्वारा शहर के भिन्न-भिन्न स्थानों तथा जंगीपुर मंडी में यातायात पुलिस व मंडी समिति के सहयोग से रिफलेक्टर टेप सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली में आटो रिक्सा/टेम्पों सहित अन्य प्रकार के वाहनों में लगाया गया। उक्त कार्यक्रम में ए0आर0टी0ओ0 रमेश चन्द्र श्रीवास्तव यात्री/मालकर अधिकारी, लवकुमार सिंह, यातायात निरीक्षक मनीष कुमार त्रिपाठी मंडी समिति के सचिव राजेश यादव सहित प्रवर्तन दल के सभी कर्मचारी सम्मिलित रहें।

गाजीपुर प्रेस क्लब ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर को दी श्रद्धांजलि,की मांग

गाजीपुर प्रेस क्लब ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर को दी श्रद्धांजलि,की मांग

गाज़ीपुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। आज गाज़ीपुर प्रेस क्लब ने दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी और उसके परिवार को इस घड़ी में सहन शीलता की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान मौजूद गाजीपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यो द्वारा दिनों दिन पत्रकारिता के क्षेत्र मे बढ़ती असुरक्षा तथा आए दिन घटते अप्रिय घटनाक्रम पर चिंता जाहिर करते हुए, युवा पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की नृशंस हत्या पर रोष एवं शोक व्यक्त किया।

श्रद्धांजलि सभा का संचालन कर रहे क्लब के संरक्षक मनीष मिश्रा द्वारा कहा गया कि कलमकार पत्रकार समाज का आईना होते है, जो समाज का स्वरुप होता है पत्रकार उसे प्रकाशित करता है, लेकिन देखने में यह आ रहा है कि समाज के विकृति को उजागर करने का प्रतिफल पत्रकार को आघात के रुप में झेलना पड़ रहा है।

क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार द्वारा पत्रकारिता की चुनौती एवं अवरोधों का विस्तार से वर्णन किया गया। साथ ही निरंतर घट रही दुखद घटनाओं एवं असुरक्षित होते पत्रकारिता के क्षेत्र पर चिंता जाहिर करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की।

महामंत्री कृपा कृष्ण ‘केके’ और उपाध्यक्ष मनीष सिंह द्वारा दिनों दिन बिगड़ती पत्रकारिता की दशा और असुरक्षा के पनपते माहौल का उल्लेख करते हुए सुधार की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून के त्वरित क्रियान्वन की आवश्यकता पर बल दिया।

श्रद्धांजलि सभा मे प्रमुख रूप से क्लब के कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार, रतन कुमार,शिव प्रताप तिवारी, प्रमोद यादव, चंद्रमौली पांडेय, प्रभाकर सिंह, अजय कुमार, पवन मिश्रा, इकरार खान, ओमप्रकाश, पारसनाथ, मोतीलाल, अखिलेश यादव, आसिफ, प्रदीप शर्मा, आरिफ, शाहिद, संजीव कुमार, आरएन राय, लक्ष्मीकांत, विनोद खरवार, सन्दीप, रजत, अरुण आदि पत्रकार मौजूद रहे।

पत्रकार मुकेश की हत्या पर पत्रकारों ने निकाला मौन जुलूस,सौपा पत्रक

पत्रकार मुकेश की हत्या पर पत्रकारों ने निकाला मौन जुलूस,सौपा पत्रक

गाज़ीपुर।जिले के पत्रकार एसोशिएशन के सभी संगठनों के पत्रकार सदस्यों ने मंगलवार को दोपहर 2 बजे एक मंच पर एकत्रित होकर बीजापुर, छत्तीसगढ़ के स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चन्द्रकार की हत्या मामले को लेकर मौन जुलूस निकाला। ये जुलूस शहर के मिश्रबाजार से शुरू होकर सरजू पाण्डेय पार्क पहुंचा। जहां से डीएम कार्यालय पहुंच कर डीएम आर्यका अखौरी को 6 सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम सौंपा। दरअसल छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश द्वारा सड़क व पुल के निर्माण में ठेकेदार द्वारा किये गये भ्रष्टाचार के खुलासे पर ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी। पत्रकार की हत्या से मर्माहत होकर गाजीपुर के पत्रकारों ने विरोध किया और पत्रक के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई मांग किया। साथ ही मृतक परिवार को 5 करोड़ के मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। साथ ही इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति पत्रकारों के साथ न हो। इस तरह की घटना पर रोक लगाने के लिए पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग की जा रही है। वहीं सुप्रसिद्ध मिमिक्री विजय ने लालू यादव की भाषा मे पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की है।

जिसके लिए सुरक्षा व मृत पत्रकार को न्याय हेतु निम्न बिन्दुओ पर कार्यवाही करने की अपील की जा रही है-

  1. पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की निर्मम हत्या के दोषी ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर को मृत्युदण्ड दिये जाने की मांग।
  2. पत्रकार द्वारा घटनाओं व भ्रष्टाचार की खुलासे के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश जारी करने की मांग।
  3. पत्रकार मुकेश चन्द्राकर के आश्रित को छत्तीशगढ़ सरकार द्वारा सरकारी नौकरी व 5 करोड़ रूपये की मुआवजा देने की मांग।
  4. मऊ जनपद में विगत दिनो छह पत्रकारों पर फर्जी घटनाक्रम में हुए मुकदमे को निरस्त करने की मांग।
  5. जौनपुर मे हुए पत्रकार हमले की न्यायिक जांच करने की मांग।
  6. पत्रकारों पर फर्जी मुकदमें व उत्पीड़न बन्द करने व इसके दोषी कर्मचारी/अधिकारी के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करने की मांग शामिल है।

पत्रक देने वाले में गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत अध्यक्ष शिव प्रताप तिवारी, 
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन, श्रमजीवी पत्रकार संगठन, जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ़ इंडिया, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जिला पत्रकार समिति,
यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन एवं समस्त पत्रकार संगठन के सदस्य/पदाधिकारी शामिल रहें।

जंगीपुर विधायक डा.वीरेंद्र यादव ने किया खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ,किया अपील

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, माय भारत के अंतर्गत विकासखंड बिरनो के मां शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर तरछा में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जंगीपुर के विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने किया। शुभारंभ अवसर पर डॉ वीरेंद्र यादव विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से उत्तम स्वास्थ्य  तो मिलता ही है यह सामाजिक ताने बाने को भी मजबूत बनाता है। खिलाड़ी सदैव टीम भावना से खेलता है जहां पर जाति, क्षेत्र व धर्म की सारी दीवारें टूट जाती हैं, खेल में हार जीत तो होती रहती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपील किया कि वे अनुशासन का पालन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव ने बताया कि जनपद में पांच प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। क्लस्टर स्तर के विजेता खिलाड़ी जनपद स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे तथा जनपद स्तर के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर नेहरू व केंद्र लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद, विधानसभा महासचिव जितेंद्र चौहान, रायपुर के प्रधान अवधेश यादव, प्रबंधक काशीनाथ चौहान, अध्यापक इशरत खान, रामानंद चौहान, डॉ राजकुमार, राजकुमार सिंह, अरविंद चौहान, शशिकांत जिला पंचायत सदस्य, रेफरी सहित काफी संख्या में स्थानीय खिलाड़ी भी उपस्थित थे। सभी के प्रति विद्यालय के प्रधानाचार्य कालीचरण चौहान ने आभार व्यक्त किया। संचालन राज्य प्रशिक्षक अंगद सिंह यादव ने किया।

सम्भावनाएँ – 2025 कला प्रदर्शनी का पोस्टर जारी

सम्भावनाएँ – 2025 कला प्रदर्शनी का पोस्टर जारी

गाज़ीपुर।सम्भावना कला मंच के पूर्व निर्देशक एवं कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह (स्मृति शेष) पूर्व कला शिक्षक – डॉ. एम. ए. अंसारी इंटर कॉलेज, युसूफपुर की दूसरी पुण्य तिथि पर 9 जनवरी 2025 को राजकीय सिटी इंटर कालेज, गाज़ीपुर के राजदीप सभागर में चित्रकला प्रदर्शनी, कार्यशाला, विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में जगदीशपुर, अमेठी के वरिष्ठ चित्रकार श्री प्रभाकर राय को “डॉ. राज कुमार सिंह स्मृति कला सम्मान” से सम्मानित किया जायेगा। इस आयोजन में गाज़ीपुर, वाराणसी के साथ साथ पूर्वांचल के कई चित्रकारों एवं छात्र छात्राओं के चित्रों की प्रदर्शनी, चित्रकला कार्यशाला और एक विचार गोष्ठी का भी आयोजित किया जा रहा है। जिसकी जानकारी इस आयोजन के पोस्टर को जारी करते हुए इसके व्यवस्थापक डॉ. सूर्यनाथ पाण्डेय ने दिया। इस आयोजन में गाजीपुर एवं आस पास के लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है।

काशीराम आवास कॉलोनी में बिजली व पानी की समस्या को लेकर शम्मी सिंह ने दिया अल्टीमेटम

गाजीपुर। नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह “शम्मी” ने पिछले 12 दिनों से काशीराम आवास कॉलोनी में बिजली बिल न जमा करने की वजह से बिजली काट देने के कारण कॉलोनी वासियों के समक्ष बिजली और पानी की समस्या के समाधान को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों तथा नगर पालिका ईओ से मिलकर बात किया।

शम्मी सिंह ने बताया कि बिल न जमा होने की स्थिति में कनेक्शन का काटना तो समझ में आता है, परंतु पानी का कनेक्शन काटना सरासर गलत है। पानी के मोटर पंप का कनेक्शन नगर पालिका का होता है. जिसका भुगतान नगर पालिका द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि मोबाइल से नगर पालिका ईओ से बात करने पर उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनके द्वारा पानी का कनेक्शन काटने को नहीं कहा गया है। उल्टा दो बार पानी का कनेक्शन चालू करने के लिए बिजली विभाग को पत्र जारी किया गया है।

लोगों के आक्रोश और समस्याओं को देखते हुए वहां बिजली विभाग के अवर अभियंता मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि दो दिनों में कॉलोनीवासी अपना-अपना कागज लाकर एक मुश्त समाधान योजना में रजिस्ट्रेशन करा लें, जिससे बिजली आपूर्ति चालू की जा सके।

वहां मौजूद समाजसेवी विवेक कुमार सिंह ‘शम्मी’ ने कहा कि पानी का कनेक्शन काटना सरासर गलत है, क्योंकि उसका बिल नगर पालिका द्वारा दिया जा चुका है। उन्होंने पानी का कनेक्शन पुनः बहाल करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और कहा कि ओटीएस के रजिस्ट्रेशन का कार्य चलता रहेगा। पहले पानी का कनेक्शन हो जाना चाहिए।

मौके पर भीम विश्वकर्मा, सूरज, कमलेश बिंद, राजू श्रीवास्तव, प्रदीप आदि लोग मौजूद रहे।