Category Archives: Ghazipur

डीएम ने किया पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ

जिलाधिकारी ने किया पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ

गाजीपुर। पल्स पोलियो अभियान जो 8 दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलाया जाना था। रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथीखाना पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिंदगी के दो बूद बच्चों को पिलाकर कार्यक्रम का विधवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आए हुए बच्चों के अभिभावकों से शत प्रतिशत बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने की अपील किया। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर एसडीएम मोहम्मदबाद मनोज पठाज के द्वारा पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडे ने बताया कि गाजीपुर जनपद में पल्स पोलियो अभियान के तहत 5.5 लाख बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाया जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए कुल 2009 बूथ बनाए गए हैं और इन्हीं बूथों पर 0 से 5 साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ हो जाने के बाद सोमवार से शुक्रवार तक घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। वहीं छूटे हुए बच्चों को स्पेशल कार्यक्रम के तहत 16 दिसंबर को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि उनके क्षेत्र में कुल 126 केंद्रों के माध्यम से पल्स पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाया जाएगा। इसके लिए कुल 24 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया पोलियो या पोलियोमेलाइटिस एक गंभीर और खतरनाक बीमारी है जो वायरस से होती है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलता है। साथ ही यह वायरस जिस भी व्यक्ति में प्रवेश करता है उसके मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है जिसकी वजह से लकवा भी हो सकता है। उन्होने बताया 2014 से अभी तक भारत में पोलियो के एक भी रोगी नहीं देखे गए । यह दवा पाँच वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों के लिये आवश्यक है। यह दवा जन्म के समय, छठे, दसवें व चौदहवें सप्ता्ह में दी जाती है इसके बाद 16 से 24 माह की आयु में बूस्टर की खुराक दी जाती है। पाँच वर्ष तक की आयु के बच्चों को बार-बार खुराक पिलाने से पूरे क्षेत्र में इस बीमारी से लड़ने की क्षमता बढ़ती है, जिससे पोलियो के विषाणु को पनपने से रोका जा सकता है।

इस चरण के लिए  जन्म से पाँच वर्ष तक के 5.5 लाख सम्भावित बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस चरण के लिए जिले भर में 2009 बूथ बनाए गए हैं। साथ ही 64 मोबाइल टीम भी बनाई गई है जिसके माध्यम से बूथ स्तर पर पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही अभियान के 948 टीमें बनाए गए हैं जो घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का काम करेंगे। साथ ही बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 85 टीम ने बनाई गई हैं। पल्स पोलियो के कार्यक्रम को सकुशल निपटाने के लिए एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ती इसमें अपना सहयोग करेंगी।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जयनाथ सिंह, डॉ मनोज कुमार सिंह, विश्व स्वास्थ्य संगठन से एसआरटील, यूनिसेफ से बलवंत सिंह और श्री प्रदीप सिंह, यूएनडीपी से प्रवीण कुमार उपाध्याय, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ईशानी डॉ स्वतंत्र सी, अर्बन कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

सईदा फैज की स्मृति में आयोजित हुई वाद विवाद प्रतियोगिता

गाजीपुर। शनिवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में सईदा फैज़ अंतर्जनपदीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष यह प्रतियोगिता विद्यालय की संस्थापिका सईदा फैज़ की स्मृति में आयोजित की जाती है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जज के रूप में स्नातकोत्तर महाविद्यालय से मनोविज्ञान के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ बी0 डी0 मिश्रा रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय की अंग्रेजी की अध्यापिका गायत्री मौर्या भी जज के रूप में रहीं। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्ज्वलन और प्रार्थना से हुआ।

यह प्रतियोगिता कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग के लिए थी। कनिष्ठ वर्ग के लिए विषय ‘जीवन में मित्रता का प्रभाव- वरदान या अभिशाप’ तथा वरिष्ठ वर्ग के लिए विषय “क्या माता पिता को अपने बच्चे के सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुँच होनी चाहिए “? दोनों ही विषय आज के वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप है।  

इस प्रतियोगिता में जनपद के कुल 10 विद्यालयों शाहफैज पब्लिक स्कूल ,लूदर्स बालिका इंटर कॉलेज, सन शाइन पब्लिक स्कूल ,सनबीम स्कूल महाराजगंज, डालिम्स सनबीम गांधी नगर , एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल ,सेंट्रल पब्लिक स्कूल ज़मानिया एवं सनशाइन पब्लिक स्कूल ज़मानियाँ ने प्रतिभाग लिया। 

सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति सरहनीय रही। मुख्य अतिथि ने दोनो ही विषयों पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का एक उद्देश्य छात्र छात्रों के विकास के लिए होना चाहिए। 

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर शाह फैज़ विजेता घोषित हुआ। उपविजेता सन शाइन ज़मानियाँ रहा व तृतीय स्थान सेंट मैरी ने सुरक्षित किया।  इस कार्यक्रम में सभी छात्र एवं छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ , उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीती उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी , सहायक प्रधानाचार्य राजेश सिंह, टाइम कीपर चंद्र भूषण राय तथा सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। स्टेज की साज सज्जा सिमरन व उमेश ने की व सञ्चालन नेहा कुरैशी ने किया। इस कार्यक्रम में संगीत प्रध्यापक गिरधर शर्मा व कक्षा 7 के छात्र शान कुशवाहा ने दिया ।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।       

अब सुबह टहलना है तो देना होगा टैक्स

अब लोग टहलने पर भी लगेगा टैक्स

आम जनता को टहलने का देना होगा शुल्क

उद्यान विभाग में जारी किया नया शासनादेश

इस शासनादेश के अनुसार हर टहलने वाले व्यक्ति को देना होगा शुल्क

हर व्यक्ति पर लगेगा प्रतिरोध ₹5 का शुल्क अथवा एक महीने का ₹100 का शुल्क देना होगा।

टहलना स्वास्थ्य और सेहत के लिए काफी लाभदायक बताया गया है लेकिन अब लोगों के टहलने पर भी टैक्स लगेगा।

गाजीपुर। जिले के उद्यान विभाग पार्क में प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में लोग टहलने के लिए जाते है। लेकिन अब नए शासनादेश के तहत पार्क में टहलने वालों को प्रतिदिन ₹5 या फिर महीने का ₹100 जिला उद्यान विकास समिति को देना होगा , तब वह सुबह-सुबह पार्क में टहलकर स्वस्थ रहने की अपनी प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे । उद्यान विभाग जहां पर पार्क काफी सुंदर बनाया गया है। जिसमें पिछले कई सालों से लोग मॉर्निंग वॉक करते थे इतना ही नहीं कई भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग भी इस पार्क में किया जा चुका है । ऐसे में जहां लोग कई तरह के बीमारियों से ग्रसित हैं और डॉक्टरों की सलाह पर वह सुबह-सुबह टहलकर स्वास्थ्य लाभ लेना चाहते हैं। तो वह गाजीपुर के इस उद्यान विभाग के पार्क में पहुंचकर टहलने के साथ ही वहां पर लगे हुए ब्रांच पर कुछ देर आराम भी करते हैं । यह पार्क खास कर आसपास के बुजुर्गों के लिए काफी मुफीद है। वहीं अब उद्यान विभाग अपने इस पार्क की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही उसके देखरेख के लिए पार्क में टहलने वाल आने वाले लोगों पर प्रतिदिन ₹5 या फिर मासिक ₹100 तक का टैक्स लगाने का योजना बना रहा है। जिसको लेकर उपनिदेशक उद्यान वाराणसी की अध्यक्षता में एक बैठक मंगलवार को संपन्न हुई।

इस बैठक में पी0डब्लू०डी०, नगर पालिका, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी द्वारा नामित प्रतिनिधि, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, के0वी0के0 के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० वी0के0 सिंह उपस्थित रहे। बैठक मे अध्यक्ष द्वारा साफ-सफाई सुरक्षा व सौन्दर्यकरण कराये जाने हेतु नये प्रस्ताव उपलब्ध कराने की बात कही गयी। राजस्व की चर्चा होने पर जिला उद्यान अधिकारी, सदस्य सचिव द्वारा बताया गया कि वर्तमान मे अलंकृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क है, ऐसे में आसपास के लोगों का आगमन सुबह-सुबह के टाइम बहुत ज्यादा होती है। जिस पर बताया गया कि शासनादेश के बिन्दु सख्या 03 पर प्रातः काल व सायः काल के समय टहलने के लिए उद्यान में प्रवेश हेतु उपयुक्त शुल्क लगाया जाना है। और उससे प्राप्त पैसे को उद्यान के रख-रखाव हेतु उपयोग करना है । समिति द्वारा अलंकृत उद्यान एवं पार्क बड़ीबाग में निम्नलिखित सुविधाओं के विस्तार हेतु सुझाव दिये गए । सुझाव के अनुसार पार्क में प्रवेश के लिए रू0 5/- प्रतिदिन एवं रू100/- मासिक किया जाएगा। इस प्राप्त धनराशि से पार्क के अंदर शौचालय का निर्माण कराना, म्युजिकल फाउन्टेन आकर्षक और रंगीन लगाया जाए, बैठने के लिए बेन्च की व्यवस्था करना, पार्क में फूलों की व्यवस्था करना, सी०सी०टी०वी० कैमरा की व्यवस्था करना, हाई मास्क लाइट की व्यवस्था करना, चिल्ड्रेन पार्क में मेन्टीनेन्स करवाना, पाथवे के किनारे लाइट की व्यवस्था, शुद्ध पानी के लिए आर0ओ0 प्यूरीफायर की व्यवस्था करना, सेल्फी प्वाइंट बनाने आदि महत्वपूर्ण सुझाव दिए गये। वही आज सुबह-सुबह पार्क में टहलने पहुंचे लोगों से उद्यान विभाग के द्वारा लगाए गए टैक्स के इस प्रस्ताव के बारे में जानने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने इसे सही कदम बताया तो वहीं कुछ ने यह भी बताया कि यह सरकारी विभाग है और सरकार इसके मेंटेनेंस के लिए खर्च देती है तो फिर यह किस तरह का टैक्स है।

डीएम के अध्यक्षता में हुई बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।स्कूल सेफ्टी नीति 2016 के क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय स्कूल सुरक्षा समन्वय समिति की प्रथम बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार सम्पन्न हुआ। बैठक मे जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा निर्गत स्कूल सेफ्टी नीति 2016 के अन्तर्गत राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई। कार्ययोजना के अन्तर्गत दुर्घटनाओ,आपदाओ और आपतकालीन स्थितियों मे स्कूलो की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जनपद स्तर पर सुरक्षा समन्वय समिति का गठन किया गया है।
बैठक मे जिलाधिकारी ने जिला स्तर पर सभी स्कूलो मे सुरक्षा प्रोटोकाल का निरीक्षण एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश समिति को दिया। उन्होने कहा कि जनपद के ऐसे विद्यालय जो अपने मानक को पूरा न करते हो उसे समिति के माध्यम से निरीक्षण  कराते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए,सभी विद्यालय फायर सेफ्टी यंत्र उपलब्ध रहे। कक्षाओ मे प्रवेश व निकास द्वार अवश्य रहे। उन्होने समिति को निर्देश दिया कि स्कूल सुरक्षा निरीक्षण के दौरान पाई गई, कमियों का तुरंत संज्ञान लेते हुए उसका निवारण किया जाए। इसके साथ ही स्कूलो मे आपात कालीन योजनाओ के लिए मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया जाए। जिले के सभी स्कूलो मे अग्नि सुरक्षा, संरचनात्मक सुरक्षा, और आपदा प्रबंधन उपायों की निगरानी समिति के माध्यम से बराबर होती रहे । उन्होने स्कूलो मे बच्चो और शिक्षको के लिए सुरक्षा जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश दिया। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना, ए आर टी ओ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एंव अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।    

अनुशासनबद्ध परीक्षा संचालन के प्रति कॉलेज प्रशासन कृतसंकल्पित:प्रो. वीके राय

गाजीपुर। नगर स्थित स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्नातक तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन सत्रों में संचालित हो रही हैं । गुरुवार को प्रात:कालीन सत्र में एम.ए. प्रथम सेमेस्टर के भूगोल, सैन्यविज्ञान, मनोविज्ञान व राजनीतिशास्त्र विषय की परीक्षा में 65 पंजीकृत छात्रों में से 63 परीक्षार्थी सम्मिलित एवं 02 अनुपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में बीए तृतीय सेमेस्टर शिक्षाशास्त्र विषय में 34 में से 3 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तृतीय सत्र में बी.कॉम, बीए पंचम सेमेस्टर इतिहास विषय के 252 व एम.ए. तृतीय सेमेस्टर हिंदी के 20 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित रहे।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. वी के राय ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा के व्यवस्थित एवं सुचितापूर्ण संचालन के लिए डॉ. रामधारी राम की अध्यक्षता में एक परीक्षा समिति का गठन किया गया है जिसमें डॉ. कृष्णानंद चतुर्वेदी, डॉ. संतीश पाण्डेय, डॉ. देव प्रकाश राय, डॉ. अवधेश पाण्डेय, डॉ. वी के ओझा, डॉ. सुजीत कुमार तथा डॉ. नित्यानंद राय सम्मिलित हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षा प्रभारी के नेतृत्व में आंतरिक उड़ाका दल ने सभी कक्षों में सघन जांच कर परीक्षार्थियों की तलाशी ली। प्राचार्य प्रो. राय ने बताया कि परीक्षार्थियों को बैग, मोबाइल, इलेक्ट्रिक घड़ी आदि लेकर परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय प्रशासन अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप नकलविहीन, अनुशासित तथा व्यवस्थित परीक्षा संचालन के लिए कृतसंकल्पित है ।

डीएम-एसपी ने किया अपील

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा कानून-व्यवस्था/जुमे की नमाज के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक स्थलों के आस पास निरंतर भ्रमणशील एवं पैदल गस्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील किया गया । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र, उपजिलाधकारी सदर प्रखर उत्तम, क्षेत्राधिकारी नगर सुधाकर पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस बल मौजूद थे ।

महिला पीजी कॉलेज में तीन पालियों में हुई विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं जारी रही। आज तीनों पालियों में परीक्षाएं संपन्न हुई। प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष अर्थशास्त्र की परीक्षा संपन्न हुई जिसमें 81 पंजीकृत शिक्षार्थियों में 79 उपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में चित्रकला विषय में 55 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 53 उपस्थित रहे। तृतीय पाली में बीए पंचम सेमेस्टर शिक्षाशास्त्र, बीएससी पंचम सेमेस्टर जंतु विज्ञान एवं बी ए प्रथम सेमेस्टर संस्कृत की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें उपरोक्त विश्व में पंजीकृत सभी परीक्षार्थी क्रमशः 111, 88 एवं 34 उपस्थित रहे।

प्राचार्य डॉक्टर अनिता कुमारी के अनुसार सभी परीक्षाएं विश्वविद्यालय के मानक के अनुसार संपादित हो रही है। प्रोफेसर उमाशंकर प्रसाद के नेतृत्व में परीक्षा समिति द्वारा उपरोक्त सभी कार्यों का संपादित किया जा रहा है। महिला महाविद्यालय पूर्वांचल विश्वविद्यालय का नोडल केंद्र भी है जहां पर 28 महाविद्यालयों के प्रश्न पत्र एवं कॉपियां वितरित की जा रही हैं एवं एवं उत्तर पुस्तिकाएं संकलित की जा रही हैं। नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न करने के लिए महाविद्यालय में प्रवेश के समय एवं परीक्षा के दौरान कक्षों में भी आंतरिक उड़ाका दल के सदस्यों डॉ सारिका सिंह, डॉ शिखा सिंह एवं डॉ संगीता मौर्य द्वारा सघन तलाशी ली जा रहीं है। पूरी परीक्षा की ऑनलाइन कैमरे की निगरानी की मैं संपन्न हो रही है तथा विश्वविद्यालय द्वारा स्कीम मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

परीक्षा अवधि के दौरान ही छात्राओं की उपस्थिति- अनुपस्थिति को उनके उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या को ऑनलाइन अंकित कर दर्ज किया जा रहा है। पूरे दिसंबर माह तक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं जारी रहेगी। महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार जिन छात्राओं ने अभी भी अपने असाइनमेंट एवं प्रैक्टिकल फाइलें अपने संबंधित प्राध्यापकों से चेक नहीं कराया है। वे तत्काल उनसे संपर्क कर आंतरिक मूल्यांकन करा लें ताकि उनके आंतरिक अंक चढ़ाया जा सके। क्योंकि पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा इन परीक्षाओं के दौरान ही प्रायोगिक परीक्षाएं भी संपन्न कराई जाएगी। अतएव छात्राएं प्रायोगिक परीक्षा के लिए भी तैयार रहें। प्रायोगिक /मौखिक परीक्षा की तिथि के संबंध में सूचना संबंधित विषय के प्राध्यापकों द्वारा उनके व्हाट्सएप ग्रुप एवं विभाग के नोटिस बोर्ड पर दी जाएगी। अतः सभी संबंधित छात्राएं अपने विभाग प्रभारी के संपर्क में रहे और व्हाट्सएप ग्रुप का अवलोकन करते रहें।

कांग्रेसियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर किया याद

कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर किया याद

अम्बेडकर पार्क, लंका पर माल्यार्पण कर कांग्रेस ने बाबा साहब का मनाया 68 वां महानिर्वाण दिवस

ग़ाज़ीपुर।गाजीपुर जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का 68 वा महानिर्माण दिवस कार्यवाहक जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी सुनील राम की अध्यक्षता में अंबेडकर पार्क लंका में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके मूर्ति की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया। इस अवसर पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आदरणीय डा.बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी नाम से लोकप्रिय, भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाजसुधारक थे, उन्होंने दलित, बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों व दलितों से होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री भी थे, भारतीय संविधान के जनक एवं भारतीय गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। कार्यवाहक शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि महान और सरल व्यक्तित्व के धनी, प्रकांड विद्वान और बौद्ध नेता के रूप में डॉ. अंबेडकर की सामाजिक स्थिति के कारण उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में जाना जाता है, वहीं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने भी उनके विचारों को याद करते हुए कहा कि बाबा साहब संवैधानिक मूल्यों के माध्यम से एक सामंजस्यपूर्ण भारतीय राष्ट्र की स्थापना करना चाहते थे, उन्हें अहसास था कि यदि समाज के अंतर्निहित विरोधाभासों से प्रभावी ढंग से नहीं निपटा गया तो संविधान के उच्‍च आदर्श अधूरे रह जाएंगे, संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विद्वत दूरदर्शिता के कारण आज पूरा देश और सर्वसमाज उन्हें याद कर रहा है।
इस अवसर पर डॉ मार्कंडेय सिंह पीसी सदस्य, अजय कुमार श्रीवास्तव, महबूब निशा एवं चंद्रिका सिंह, शंभू कुशवाहा, हामिद अली, लाल मोहम्मद, झुन्ना शर्मा, अब्दुल्ला मास्टर आदि लोग उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं ने मनाया बाबा साहब का 68वां महा परिनिर्वाण दिवस

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर का 68वां महा परिनिर्वाण दिवस शुक्रवार को बूथ स्तर पर मनाया। इस अवसर पर सदर मंडल पश्चिमी अंतर्गत जिला कार्यालय छावनी लाइन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके सम्मान में नारे लगाए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर गरीबों और शोषितों के मसीहा थे जिनके सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुरा कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, मुरली कुशवाहा, निखिल राय, प्रदीप राजभर, अनुराग प्रजापति, हर्ष कुशवाहा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने लंका स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।


नगर मंडल के बूथ संख्या 213 सरस्वती विहार कॉलोनी पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व मे बाबा साहब की पुण्यतिथि मनाई गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अंजनी कुमार सिंह, अभिनव सिंह, विजय सिंह ,शशांक राय, हर्ष सिंह, जितेंद्र यादव, अमित राय,अमित तिवारी, आलोक सिंह ,पप्पू यादव, छोटू प्रजापति उपस्थित रहे। करंडा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार राम के नेतृत्व में करंडा क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर का
निर्माण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष उमेश पांडेय,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव,प्रधान इंद्रजीत राम, मारकंडे प्रसाद, रामायण आदि मौजूद थे।


दुल्लहपुर में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि परम वीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के जन्म भूमि ग्राम धामूपुर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाया गयाl और उपस्थित लोगों ने बीच में उनकी कृतियों के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम में सुधाकर कुशवाहा, राजेश सोनकर,मंडल अध्यक्ष मनोज यादव,मशहूर कॉमेडियन कलाकार चिरकुट बाबा उर्फ सरवन कनौजिया, सरवन सिंह,बहादुर राम,शिव कुमार कनौजिया,गुलाब राम,हरिंदर राम,सुदामा राम,कुलदीप प्रजापति आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

निबंध एवं विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा मंगलवार को परिषदीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत निबंध एवं विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं का शीर्षक ‘महाविद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति – अनुपस्थिति के विविध आयाम’ था। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन करते हुए मनोविज्ञान परिषद के प्रभारी डॉ शिव कुमार ने कहा कि महाविद्यालयों में छात्राओं की उपस्थिति या अनुपस्थित केवल एक शैक्षिक मुद्दा नहीं है बल्कि यह व्यक्तिगत, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक परिवेश से गहराई से जुड़ा हुआ है। छात्राओं की उपस्थिति न केवल उनकी शैक्षिक उपलब्धियां एवं भावी जीवन को प्रभावित करती है बल्कि उनके समग्र विकास और समाज में उनकी भूमिका को भी तय करती है।


छात्राओं ने बढ़-चढ़कर इन दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया तथा इस विषय पर खुले मन से अपने विचार प्रकट किए। सीखने की इच्छा, अध्ययन – ज्ञानार्जन में रुचि, उच्च प्रेरणा का होना, गहन ज्ञान की अभिलाषा, अभिभावकों का दबाव और समर्थन, अनुशासित जीवन, कक्षा शिक्षण का सर्वोत्तम होना, दोस्तों से मिलना तथा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में उत्साह के साथ शामिल होने का अवसर आदि कुछ प्रमुख कारण है जिन्हें छात्राओं द्वारा कक्षाओं एवं महाविद्यालय में उपस्थित के प्रमुख कारण के रूप में कारण के रूप में बताया गया।


इसी प्रकार शिक्षा एवं अधिगम में रुचि न होना, भविष्य का कोई लक्ष्य ना होना, माता-पिता का अविश्वास एवं समर्थन की कमी, उचित पारिवारिक वातावरण का ना होना, शारीरिक एवं स्वास्थ्य कारण, पारिवारिक आयोजन, घरेलू कामकाज की जिम्मेदारी, कक्षा न करने की प्रवृत्ति, बोरिंग कक्षाएं या नीरस अध्यापन, मोबाइल फोन का रखना, 75% उपस्थिति का अनिवार्य ना होना, दोस्तों के ना आने पर स्वयं भी क्लास में ना आना, अत्याधिक दूरी एवं किराए पर खर्च, ड्रेस का साफ-सुथरा ना होना, तथा क्लास में आने के प्रति अभिभावकों की अनिच्छा आदि को कक्षाओं में अनुपस्थिति के प्रमुख कारण के रूप में छात्राओं द्वारा बताए गए।


विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में शांति सोनी, महक, मानसी अग्रवाल ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा सोनम कुमारी एवं मालती यादव ने प्रशंसित स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में मानसी अग्रवाल, मालती यादव एवं सुप्रिया शर्मा ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा दीक्षा यादव एवं खुशबू चौहान ने प्रसंशित स्थान प्राप्त किया। डॉ दिवाकर मिश्रा, डॉ संगीता, डॉ निरंजन कुमार एवं नेहा कुमारी ने निर्णायक के रूप में कार्य किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी ने प्रतियोगिता के विषय की प्रशंसा करते हुए कहा कि अनुपस्थिति के विभिन्न आयामों को समझना और उनके समाधान की योजना बनाना एक सकारात्मक शैक्षिक पहल है। छात्राओं द्वारा दिए गए सुझावों का हम अपने महाविद्यालय में उपयोग करेंगे तथा हम छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से यह अपेक्षा करेंगे कि वे अनुशासित तरीके से शिक्षण कार्य में सहभाग करें। क्योंकि आपकी उपस्थिति से ही न केवल आपके लक्ष्य और सपने पूरे होंगे बल्कि एक आदर्श समाज और देश का निर्माण भी हो सकेगा।

कार्यक्रम में डॉ इकलाख, डॉ विकास सिंह, डॉ ओम शिवानी, डॉ रामनाथ, डॉ ओम शिवानी, डॉ अकबरे आजम डॉ मनीष सोनकर, डॉ पीयूष सिंह आदि शिक्षकगण एवं मनोविज्ञान परिषद से जुड़ी छात्राएं उपस्थित रही।