Category Archives: Ghazipur

231 लोगों का किया गया सफल परीक्षण

बृहद मानसिक स्वास्थ्य शरीर में 231 लोगों का किया गया सफल परीक्षण

ग़ाज़ीपुर। बृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन मोहम्मदाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं अधीक्षक डॉ आशीष राय के द्वारा किया गया। इस दौरान मानसिक रोग से ग्रसित बच्चों एवं अन्य व्यक्तियों फल वितरित भी किया गया। इस शिविर में कुल 231 मरीज का परीक्षण किया गया।

अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि वर्तमान परिवेश को देखते हुए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता जरूरी है। ऐसे रोगियों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। दवा के साथ नियमित खयाल रखने की जरूरत होती है। मानसिक रोग के प्रति जागरुकता के साथ ही उचित परामर्श व बेहतर उपचार के लिए यह शिविर आयोजित है। यदि हम थोड़ा सा संवेदनशील होकर मानसिक रोगी का सही समय से उपचार कराएं तो रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है। कुछ मामलों में यह भावनाएं मानसिक बीमारी का कारण बन सकती है। यह 14 साल की उम्र से शुरू होता है  लेकिन ज्यादातर मामलों का पता नहीं चल पाता और इलाज नहीं होता है। किशोरों व नौजवानों में मानसिक बीमारी का एक प्रमुख कारण अवसाद (डिप्रेशन) है। मानसिक बीमारी के लक्षण, पहचान और जानकारी न होने के कारण यह समस्या बढ़ जाती है।

स्वास्थ कार्यकर्ता गौरव कुमार गिरि ने लोगों को मानसिक बीमारी के लक्षण के बारे तथा नशे से उत्पन्न होने वाली मानसिक बीमारी उसके उपचार के बारे में जागरूक किया। क्लिनिकल साइकोलॉजी अंकित आनंद ने मंदबुद्धि के बच्चों का परीक्षण तथा उसके उपचार के साथ काउंसिलों के माध्यम से इलाज़ हो सकता है। महताब आलम ने लोगों के कान का परीक्षण कर लोगो जागरूक किए। इस कैम्प में बीपी शुगर की जांच के साथ आरबीएस के टिम तथा फार्मासिस्ट द्वारा दवा वितरण किया गया, एच आई वी काउंसलिंग एवं क्षय रोग के लक्षणों से अवगत कराया गया।

ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि कैम्प में 231 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें 17 मानसिक रोगियों को उपचार किया गया। उच्च जोखिम के 8 मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। शिविर में डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ आरके वर्मा एवं डॉक्टर डीपी सिंह, डॉ नीरज कुमारी ,डेजी, सोनम यादव, रंजना , जितेन्द्र, नीरा राय ,अंकित आनंद,आशा सिंह इत्यादि रही। रवि शंकर चौरसिया जिला परामर्श दाता एवं सतीश यादव स्टाफ नर्स द्वारा फलोरोसिस , लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

राधा कृष्ण मंदिर के नवनिर्माण के लिए राजकुमार पांडेय आए आगे

गाजीपुर। देवकली क्षेत्र स्थित चकेरी धाम में राधा कृष्ण मंदिर का नवनिर्माण कराया जा रहा है। जिसमें निर्माण सामग्री की जरूरत की जानकारी होते ही सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और युवा समाजसेवी राजकुमार पांडेय ने मदद के हाथ आगे बढ़ाए। राजकुमार पांडेय ने निर्माण में आवश्यक सामग्री भिजवाने का काम किया है। मालूम हो कि इससे पहले भी श्री पांडेय जनपद के कई मंदिरों में भरपूर सहयोग दे चुके हैं। इसके अलावा गरीब असहाय और जरूरतमंदों की मदद के लिए राजकुमार पांडेय हमेशा दरियादिली की मिसाल पेश करते आ रहे हैं। जिस वजह से क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान बन चुकी है। चाहे किसी गरीब की लड़की की शादी हो या किसी अभावग्रस्त के घर तेरहवीं का आयोजन हो, या किसी असहाय को इलाज में मदद की जरूरत हो, राजकुमार पांडेय सूचना मिलते ही मददगार की भूमिका में नजर आते हैं। समाज का एक तबका उन्हें मसीहा के रूप में मानने लगा है। इसके साथ ही श्री पांडेय ने जनपद के कई मंदिरों के निर्माण में भी अपना भरपूर सहयोग दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने चकेरी धाम में बन रहे राधा कृष्ण मंदिर के निर्माण में भी आवश्यक निर्माण सामग्री भिजवाई।

14 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

गाजीपुर।  उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद व ग्राम न्यायालय जखनियां के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में 14 दिसम्बर को किया जाएगा। विजय कुमार-चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व की भांति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देश पर प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त के अनुपालन में आज सोमवार को एक आवश्यक बैठक सचिव के विश्राम कक्ष में अपराह्न 01ः30 बजे आयोजित की गयी। बैठक में 14 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर बैंक ऋण सम्बन्धी एवं जनहित में प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया, लोकल रेडियों चैनल व मीडिया चैनल तथा यू-ट्यूब के माध्यम से तथा दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित करने के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई।

वेगा के एक्‍सक्‍लूसि‍व शोरुम बाइक एंड बाइकर्स का विधायक ने किया उद्धाटन

गाजीपुर। सदर थाना क्षेत्र के लालदरवाजा स्थित  वेगा के एक्‍सक्‍लूसि‍व शोरुम बाइक एंड बाइकर्स का सदर विधायक जै किसन साहू ने सोमवार को उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक जै किसन साहू ने बताया कि वेगा का एक्‍सक्‍लूसिव शोरुम बाइक एंड बाइकर्स युवाओं के लिए विशेष जरुरत है, क्‍योंकि इस शोरुम में बाइक चालक के सभी सेफ्टी चीजें हेलमेट, जैकेट, ग्‍लब्‍स और शूज उपलब्‍ध है जो सुरक्षा मानक के अनुसार तैयार किये गये हैं। इस दौरान आये हुए अतिथियों का स्‍वागत करते हुए शोरुम के प्रोपराइटर रिशू ने बताया कि गाजीपुर नगर के युवाओं के डिमांड पर शहर के मध्‍य लालदरवाजा में वेगा कंपनी के एक्‍सक्‍लूसि‍व शोरुम बाइक एंड बाइकर्स का आज उद्घाटन हुआ है। इसमे सुरक्षा मानकों के अनुसार बनाये गये हेलमेट, जैकेट, ग्‍लब्‍स, शूज उपलब्‍ध हैं जो बाइक चलाते समय बाइकर्स की सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसके साथ ही इस शोरुम में बजाज बाइक का डिस्‍प्‍ले दिया गया है जिसमे बजाज की सभी माडल की बाइकें उपलब्‍ध है और ग्राहक अपने सुविधा के अनुसार देख सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व ब्‍लाक प्रमुख घूरा सिंह, राजेंद्र सिंह, धीरु भाई, आमीर अली, नागेंद्र सिंह, डा. शरद राय, मोहित श्रीवास्‍तव, शैलेंद्र सिंह, बाबी सिंह, हामीद, बाबी चौधरी, हिमांशु,, मंसूर अंसारी, सभासद सोमेश राय, तहसीन अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

प्रतियोगिताओ के माध्यम से किया गया यातायात के लिए जागरूक

गाजीपुर। यातायात माह को देखते हुए राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शासन के निर्देश पर यातायात सुरक्षा को लेकर जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन विगत माह में किया गया है। इसी के अंतर्गत आज के कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो डा अनीता कुमारी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए आर टी ओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के जनपद नोडल अधिकारी डॉ अमित यादव द्वारा किया गया। प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने विजेता प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की।

इस अवसर पर उन्होंने गोल्डन-आंवर की चर्चा की और बताया कि किस प्रकार दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के जीवन की संरक्षा समय पर उसकी सहायता कर की जा सकती है। यातायात जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता में संगीता यादव पीजी कॉलेज प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर राजकीय महिला कॉलेज की श्रेया मौर्य एवं लक्ष्मी राय रही। यातायात जागरूकता भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महिला कॉलेज की प्रज्ञा वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें द्वितीय स्थान पर पीजी कॉलेज की शैली कुमारी और तृतीय स्थान पर महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुरकुडा के अरविंद यादव रहे। इसी प्रकार यातायात जागरूकता क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पीजी कॉलेज भुडकुडा के अरविंद यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि द्वितीय एवं तृतीय स्थान राजकीय महिला कॉलेज की क्रमशः श्रेया मौर्य व श्रेया गुप्ता ने प्राप्त किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ विकास सिंह, डॉ नेहा कुमारी, डॉ उमाशंकर प्रसाद, डॉ हरेंद्र कुमार, डॉ शैलेंद्र यादव,डॉ पीयूष सिंह, डॉ सर्वेश सिंह शामिल रहे। समस्त कार्यक्रम के आयोजन एवं संयोजन में डा रामनाथ केसरवानी, डॉ गजनफर सईद एवं डॉ ओम शिवानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों से विद्यार्थी एवं उनके आचार्यगण उपस्थित रहे, जिसमें डॉ बृजेश सिंह, डॉ त्रिनाथ मिश्रा, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

21 नवंबर को गाजीपुर में लगेगा रोजगार मेला

गाजीपुर। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार गाजीपुर में अधिक से अधिक बेरोजगार युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से राजकीय आई0टी0आई0 परिसर तुलसीपुर में रोजगार मेला एवं कॅरियर-कॉउंसलिंग का आयोजन 21.11.2024 को प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागी कंपनियों में मुख्य रूप से क्वैस कार्पोरेशन प्रा0लि0, खेतिहर आर्गेनिक, विजन इण्डिया प्रा0लि0 द्वारा हिंडाल्को, रेनुकुट एवं स्नाईडर इलेक्ट्रीक, प्रा0लि0 आदि द्वारा हेल्पर, ट्रेनी, जूनियर आपरेटर इत्यादि पदों पर चयन किया जाएगा। नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन कर, उक्त मेले में प्रातः-10.00 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।  इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।

नेशनल कंसलटेंट तौकीर अहमद ने ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर में लर्निंग सेंटर का किया निरीक्षण

गाज़ीपुर । पंचायती राज विभाग भारत सरकार के नेशनल कंसलटेंट तौकीर अहमद ने रविवार को ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर में लर्निंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान कल्पना यादव ने तौकीर अहमद को बुके देकर अभिवादन किया । माडल सचिवालय में स्थापित लर्निंग सेंटर को देख खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस सेंटर से जनपद के अन्य ब्लॉकों के सचिव , प्रधान ,पंचायत सहायको को ट्रेनिंग दिया जाना है।जैसा कि ग्राम पंचायत में कुछ अलग हट कर कार्य किया गया है, उसे ट्रेनिंग के थ्रू दिया जा सके और उससे दूसरे लोग सीखे इस लिए लर्निंग सेंटर बनाया गया है । सरकार ग्राम पंचायत में सचिवालय पर ही सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है जिससे गांव की जनता को समस्या न हो सके । उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) एक केंद्र प्रायोजित योजना है जिसका मकसद ग्रामीण इलाकों में पंचायती राज व्यवस्था को मज़बूत करना है। इस योजना के ज़रिए ग्रामीण स्थानीय शासन की संस्थाओं की क्षमता बढ़ाने का काम किया जाता है। आरजीएसए के कुछ प्रमुख उद्देश्य भी है जैसे की पंचायतों में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाना, पंचायतों को लोकतांत्रिक रूप से फ़ैसले लेने और ज़िम्मेदारियां निभाने में सक्षम बनाना, पंचायतों को शक्तियां और ज़िम्मेदारियां देना, पंचायतों की क्षमता बढ़ाने के लिए संस्थाओं को मज़बूत करना, पंचायतों को आधारभूत संरचना, सुविधाएं, मानव संसाधन, और प्रशिक्षण मुहैया कराना।
ग्राम सभाओं को मज़बूत बनाना ताकि वे पंचायत प्रणाली में पारदर्शिता और ज़िम्मेदारी सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा सकें,
पंचायतों के राजस्व के अपने स्रोत बढ़ाना एवम पंचायती राज संस्थाओं की अभिशासन क्षमता बढ़ाना इत्यादि। निरीक्षण के दौरान जीपीडीपी योजना के तहत आनलाइन फीड कार्ययोजना में कमियां दिखी जिसे ठीक कराने का निर्देश दिया । इस मौके पर एडीओ पंचायत रेवतीपुर शशि प्रकाश राय , डीपीएम गुंजन श्रीवास्तव, गांव के सम्मानित सदस्य गुल्लू सिंह यादव बीडीसी शशि यादव , आफताब ,मुन्ना खान , शमशेर खान, अनीश , मनोज ,सफीक , माधो सिंह चौहान ,खरपत्तू राम , सिताब चंद , अमरनाथ राम एवम अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ग़ाज़ीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में जनपद के 07 केंद्रों पर बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिताअन्तर्गत सामान्य ज्ञान, गणित एवम तार्किक, चित्रकला तथा निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर पीजी कालेज टेरी के एमसीए के छात्र छात्राओं ने सकुशल प्रतियोगिता का संपादन किया।
गाजीपुर सदर क्षेत्र में एवरग्रीन पब्लिक स्कूल को मुख्य परीक्षा केंद्र बनाया गया। जहाँ क्लब सचिव व परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि 1240 प्रतियोगियों में 32 अनुपस्थित रहे। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल बोरसिया के केन्द्र व्यवस्थापक विनोद मिश्रा ने बताया कि 230 में 12 प्रतियोगी अनुपस्थित रहे, वही चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर में केन्द्र व्यवस्थापक नूर अफसा के अनुसार 180 में 04 प्रतियोगी अनुपस्थित रहे। मार्टिंस चिल्ड्रेन एकेडमी भावरकोल में केन्द्र व्यस्थापक बाशिद अहमद ने बताया कि 200 प्रतियोगियों में सभी छात्र उपस्थित रहे। कासिमाबाद क्षेत्र में ओम साईं पब्लिक स्कूल नारायणपुर के केन्द्र व्यवस्थापक सत्यदेव दूबे के अनुसार 310 में 06 प्रतियोगी अनुपस्थित रहे। रेनबो मार्डन स्कूल नंदगंज व्यवस्थापक प्रतीक यादव ने बताया कि 570 में 14 प्रतियोगी अनुपस्थित रहे। सैदपुर क्षेत्र में एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर के केंद्र व्यस्थापक अनिल कुशवाहा ने बताया कि 243 प्रतियोगियों में 02 प्रतियोगी अनुपस्थित रहे।
पीजी कालेज टेरी के छात्र ग्रुप लीडर सौरभ कुमार चौबे तथा छात्राओं के ग्रुप लीडर प्रीति कुशवाहा का प्रयास सराहनीय रहा। जबकि सुचिता व पारदर्शिता के लिए, डा0 जितेंद्र कुमार, सुरेन्द्र प्रताप मिश्रा, अर्चना राय, अभिषेक सिंह को प्रेक्षक जबकि एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक अरुण कुमार सिंह केन्द्रीय प्रेक्षक के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर क्लब उपाध्यक्ष राहुल प्रताप मिश्रा, स्वप्निल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र राय, राकेश कुमार मौर्य, रोहित शर्मा, रुक्मणि सिंह, नितीश कुमार, एलिशा प्रवीण, अंगद कुशवाहा, हर्षित कुमार शर्मा, अजय यादव, अरविंद बिंद, अमित उपस्थित रहे। जबकि क्लब महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुषमा यादव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

वांछित अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने विभिन्न धाराओं में  वांछित एक अभियुक्त को एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया। सदर थाना कोतवाली में 3 अगस्त को चन्दन यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम बहादीपुर थाना नन्दगंज ने प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा कि हरिहरपुर स्थित दुकान में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई है। जिसके कारण लगभग 35 से 40 लाख रूपये का सामान जलकर नुकसान हो गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर धारा 339/2024 धारा 140(3),326(छ) बी0एन0एस0 में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश मे आये अभियुक्त राजेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामदास यादव निवासी बहादीपुर थाना नन्दगंज उम्र करीब 55 वर्ष को आज शनिवार को थाना कोतवाली पुलिस ने तलवल मोड के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय के साथ अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे ।

कार्य में लापरवाही पाए जाने पर वेतन रोकने का डीएम ने दिया निर्देश

गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 109 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 09 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 365 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 30 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील जखनियां में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 55 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए, जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 42 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 39 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें मौके 01 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 75 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राजेश कुमार की अध्यक्षता में 18 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 05ए का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो में कमलकान्त तिवारी एवं हनुमान वर्मा, कानूनगो कासिमाबाद के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित को वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होनेे आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, वन विभाग सामाजिक वानिकी, उप जिलाधिकारी कासिमाबाद, तहसीलदर कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।