नगर में 8 घंटे आंशिक रूप से बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
गाजीपुर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला सिकंदरपुर कालोनी, गोला घाट,आरटीआई चौराहा, कोयला घाट और कचहरी रोड में रविवार को जर्जर तार बदलकर एबीसी कंडक्टर तारों को लगाया जाएगा, जिसमे आज इन मोहल्लों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आंशिक रूप विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी अधिशाषी अभियंता आशीष शर्मा ने दी।
साबिर अली आईटीआई कॉलेज जखनियां में दीक्षांत समारोह 2024 में प्रशिक्षुओ को किया गया पुरस्कृत।
आईटीआई प्रशिक्षु के लिए रोजगार के तमाम अवसर, डॉ. अनिल यादव
शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों को लगनशील होना जरूरी, निजामुद्दीन सिद्दीकी समाजसेवी
गाजीपुर। जखनिया स्थित अलीपुर मद्ररा साबिर (एस )अली नेशनल प्राइवेट आईटीआई परिसर में शनिवार को दीक्षांत समारोह 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ अनिल यादव और विशिष्ट अतिथि निजामुद्दीन सिद्दीकी रहे। जिसका स्कूल के गेट पर पहुंचते ही समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अवधेश उर्फ राजू यादव ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर डायरेक्टर आमिर अली ने अतिथियों कों मंचासीन कराया। उसके बाद प्राचार्य अमरनाथ यादव ने वैज व बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने स्वागत, सरस्वती वंदना सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक डॉक्टर अनिल यादव ने कहा कि आज के युग में आईटीआई प्रशिक्षु के लिए रोजगार के तमाम अवसर खुले हैं। अगर ध्यान पूर्वक आईटीआई में विद्यार्थी रुचि ले तो देश ही नहीं विदेशों में भी द्वार खुले हैं। निजामुद्दीन सिद्दीकी समाजसेवी ने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा लग्नशील होकर ध्यान पूर्वक शिक्षा को ग्रहण करना चाहिए। और हमेशा अपने शिक्षक के प्रति जागरूक होकर पठन पाठन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के युग में आईटीआई इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में विद्यार्थियों का बोलबाला है। इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने कई होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज,सपा के प्रदेश सचिव रंगीला यादव, जखनिया विधानसभा अध्यक्ष अवधेश उर्फ़ राजू यादव, सामाजिक न्यायिक संगठन के अध्यक्ष सुनील यादव, सैफ सिद्दीकी,गोविंद पटेल, शाहिद अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में आए हुए आगंतुकों का प्रबंधक आमिर अली ने आभार जताया।
गाजीपुर।क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के ऑकड़े तैयार किए जाते है, जिससे उत्पादन की सटीक जानकारी प्राप्त की जाती है। क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि,भारी वर्षा एंव अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। इसी सिलसिले में शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति मे ग्राम हेतिमपुर तहसील सदर में संगीता यादव के खेत मे धान की क्राप कटिंग कराई गई। इस दौरान 43.33 वर्ग मीटर या .0043 हेक्टेयर खेत में क्राप कटिंग मौके पर कराई गई। जिसमें 33.07 किग्रा उपज तौलाई के दौरान प्राप्त हुई। इस दौरान उन्होने किसानो को अपने नजदीकी धान क्रय केन्द्रो पर धान बेचने की सलाह दी। जिससे उन्हें अपने धान का उचित मूल्य मिल सके। उन्होने किसान बन्धु से आग्रह किया कि किसी भी बिचौलियों के बहकावे में न आए। उन्होने जनपद के सभी किसानो से अपने-अपने खेतो में पराली न जलाने की अपील की। मौके पर उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह, तहसीलदार सदर राजीव यादव, अपर सांख्यकीय अधिकारी अनुराग जगत श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार सदर अजय वर्मा, कानूनगो लालचन्द, लेखपाल अवधेश प्रसाद, ए0डी0ओ0एजी आजाद यादव, एस बी आई इन्श्योरेंस के जिला प्रतिनिधि राजीव कुमार, तहसील प्रतिनिधि आशीष कुमार, ग्राम प्रधान दीनानाथ पासी एवं किसान बन्धु उपस्थित रहे।
गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने आगामी त्यौहार धनतेरस,दीपावली, गोवर्धन पूजा, डाला छठ, देव दीपावली की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत नगर पंचायत जंगीपुर के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को रूट मार्च किया।अधिकारी द्वय द्वारा थाना जंगीपुर से यादव मोड़ होते हुए जंगीपुर बजार का पैदल रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। इस अवसर पर प्रभारी जंगीपुर एवं अन्य अधिकारी, पुलिस बल मौजूद रहे।
गाजीपुर। शासन के निर्देश पर आज चतुर्थ शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की अध्यक्षता में थाना जंगीपुर में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी गई साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया। थाना दिवस पर जंगीपुर मे 10 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया जिसमें मौके पर 03 का निस्तारण किया गया एवं शेष निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिस गांव की शिकायत आती है वहां मौके पर गांव के संबंधित लेखपाल एवं पुलिस विभाग की टीम साथ मिलकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, थाना प्रभारी, लेखपाल एंव अन्य पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
पीड़ित परिवार से मिली राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, मदद का भरोसा दिलाया
गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के सरैया चट्टी पर बदमाशों ने युवक धर्मेंद्र बिंद गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया. घटना की जानकारी होने पर राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत दिल्ली से सीधे पीड़ित के घर पहुंची।उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिल कर घटना की जानकारी ली और हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया। पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर हालत में न्याय मिलेगा. मौके पर ही डा. संगीता बलवंत ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जानकारी लेते हुए गम्भीरता से छानबीन करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की बात कही। राज्यसभा सांसद ने पीड़ित परिवार से कहा की उत्तर प्रदेश में योगी बाबा की सरकार है. किसी को भी डरने की ज़रूरत नहीं है। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
बिजली चोरी व बिजल बकाया के खिलाफ बिजली विभाग की मॉर्निंग रेड
मॉर्निंग रेड में 12 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज
17 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली बकाया में पोल से काटा गया कनेक्शन
बिजली विभाग व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने 32 घरों पर की छापेमारी
शहर के आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में की गई छापेमारी
गाजीपुर। शहर में बिजली चोरी की रोक थाम व बिजली बिल बकायदारों के खिलाफ शनिवार को बिजली विभाग व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने मॉर्निंग रेड किया। मॉर्निंग रेड के दौरान मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी करते 12 उपभोक्ताओं को पकड़ा गया है। पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 17 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली बिल बकाया को लेकर उनका पोल से कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर दिया गया। इस बात की जानकारी अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगर आशीष शर्मा ने दी है।
इस दौरान उन्होंने बताया कि बिजली चोरी और बिजली बिल बकाया की वसूली को लेकर शहर में लगातार छपेमारी की जा रही है। आज छापेमारी में 12 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। जिनके खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। वही बिजली बिल बकाया को लेकर 17 लोगों का कनेक्शन काटा गया है। जबकि 3 घर मे सबकुछ सही पाया गया। जिन्हें छोड़ दिया गया। ये मॉर्निंग रेड शहर के मोहल्ला प्रकाश टॉकीज, सट्टी मस्जिद, निगाही बेग, रायगंज, स्टीमर घाट, संघत कला, वैद्य टोली में किया गया। इस दौरान बिजली उपभोक्ताओं में अफरा तफरी मची रही। इस दौरान उन्होंने बताया कि मॉर्निंग रेड में कुल 32 घरों को चेक किया गया। एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि यह मॉर्निंग रेड आए दिन चलता रहेगा और बिजली चोरी करने वालों सहित बकायेदारों से वसूली कर कार्रवाई की जाएगी। इस मॉर्निंग रेड में बिजलेंस टीम सहित महिला कांस्टेबल भी शामिल रही।
अन्याय और ज़ुल्म के खिलाफ आजीवन चलती रही विधार्थी जी की कलम:प्रेम कुमार श्रीवास्तव
पत्रकारिता के पितामह थे विधार्थी जी:अरूण कुमार श्रीवास्तव
ग़ाज़ीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में महान क्रांतिकारी,निडर और निष्पक्ष पत्रकार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में महासभा के संगठन मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव के आवास पर माल्यार्पण कार्यक्रम ,विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने विधार्थी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता तथा आजादी की रक्षा, करने का संकल्प लिया । इस अवसर पर सिविल बार संघ का अध्यक्ष चुनें जाने पर गोपाल श्रीवास्तव को, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के चौथी बार जिलाध्यक्ष चुने जाने पर दुर्गेश श्रीवास्तव को , पत्रकारिता के क्षेत्र मे सराहनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार सिन्हा को , नार्थ इंडिया बांडी बिल्डर प्रतियोगिता मे छठी स्थान प्राप्त करने पर अनिल श्रीवास्तव को और ताइक्वान्डो खेल मे ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने पर प्रांजलि सहाय के साथ-साथ पिछले वर्ष भगवान श्री चित्रगुप्त जी की झांकी मे सराहनीय योगदान करने वाले बच्चों को जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री अरूण सहाय ने माल्यार्पण कर,अंगम् वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनकी हौंसला अफजाई की। महासभा के संरक्षक प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने गणेश शंकर विद्यार्थी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एक महान क्रांतिकारी, निडर और निष्पक्ष पत्रकार, समाजसेवी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे । भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में उनका नाम अजर-अमर है । वह एक ऐसे पत्रकार थे जिन्होंने अपनी लेखनी की ताकत से भारत में अंग्रेजों की नींद उड़ा दी थी । इस महान स्वतंत्रता सेनानी ने अपनी कलम और वाणी के साथ साथ महात्मा गांधी के अहिंसावादी विचारों और क्रान्तिकारियों को समान रूप से समर्थन और सहयोग दिया ।अन्याय और जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करना ही उनके जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य था ।उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है । इस विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें पत्रकारिता का पितामह बताते हुए कहा कि वह न सिर्फ महान स्वातंत्र्य वीर थे बल्कि वह ईमानदारी, त्याग और बलिदान की मिसाल थे। अंग्रेज अधिकारियों और जमींदारों की निरंकुशता,शोषण एवं दमनकारी नीतियों के विरुद्ध उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से लगातार जनजागरण करते रहे। इतना ही नहीं वह निर्धनों, किसानों व मजदूरों की समस्याओं को उजागर करने तथा सामाजिक जड़ताओं,अंध परम्पराओं एवं कुरीतियों के विरुद्ध भी समाज में अलख जगाते रहे। इस विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से विपिन श्रीवास्तव डब्बू,परमानन्द श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव,मनीष कुमार श्रीवास्तव,विपुल श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अनिल स्वामी,शैलेन्द्र श्रीवास्तव, कमल श्रीवास्तव एडवोकेट संदीप वर्मा,शिवम् श्रीवास्तव, बीट्टू ,मोनू आदि उपस्थित थे । इस विचार गोष्ठी की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया ।
गाजीपुर । आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, डाला छठ, देव दीपावली की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थित में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, विद्युत, अग्नि शमन, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका/नगर पंचायत, जल निगम (ग्रामीण), रेलवे, देवकली पंप कैनाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, यातायात, पुलिस एंव अन्य सम्बन्धित विभागो के उपस्थित अधिकारियों को बिन्दुवार उनके कार्याे एवं दायित्वो का बोध कराया गया। उन्होने कहा कि जनपद में विभिन्न स्थलो पर त्यौहारों के दृष्टिगत बाजारों का आयोजन होगा तथा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित रहेंगी इसके दृष्टिगत विभागों द्वारा अपनी – अपनी तैयारीयां पूर्ण कर ली जाए। उन्होने लोक निर्माण विभाग को जनपद में खराब एवं जर्जर सड़को , रोड़ किनारे पटरियो को अभियान चलाकर गढ़ढा मुक्त कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त नगर पालिका एंव नगर पंचायत भी अपने से सम्बन्धित सड़को को सही कराते हुए चलने योग्य बनायेगे। उन्होने समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया कि त्योहारो के मद्देनजर लगने वाले पटाखे की दुकानो को आबादी से दूर खुले स्थलो पर ही लगाया जाए। इसके लिए पूर्व में स्थलीय सत्यापन कर लिया जाए आबादी के अन्दर कोई भी पटाखे की दुकान लगायी जाती है तो उसके लाईसेंस को निलंबित कर दिया जाए तथा पटाखे की दुकानो पर सुरक्षा के दृष्टिगत बालू, फायर निरोधक सिलेण्डर, मिट्टी अवश्य रखा जाये। बिना लाईसेस कोई भी पटाखे की दुकान नही लगायी जायेगी। उन्होने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़िया जनपद में भ्रमणशील रहेगीं यदि कही भी किसी प्रकार की घटना घटित होती है तो तत्काल मौके पर पहुचेगी। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद में एम्बुलेंस सेवा दुरूस्त रखते हुए बर्न वार्ड को सक्रिय रखने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को त्योहार के दृष्टिगत जनपद के खाद्य प्रतिष्ठानो पर चेंकिग अभियान चलाते हुए मिठाईया, खोवा, मसालो एवं अन्य समाग्रीयों का सैम्पल लेकर जांच का निर्देश दिया तथा मिलावटखोरों पर कार्यवाही करते हुए सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि त्यौहार के दृष्टिगत स्वच्छता को लेकर गांवो एवं शहरी क्षेत्रो मे जिला पंचायत राज अधिकारी एंव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एंव नगर पंचायत अपने-अपने क्षेत्रो मे साफ-सफाई , फॉगिंग, चूना छिड़काव एंव लाईटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।छठ पूजा के दौरान समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया गया की ग्रामीण एवं शहर क्षेत्रों में गंगा किराने घाटो पर बैरिकेंटिग, लाईटिंग, चेंजिग रूम, नाव एवं गोताखोर ,की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करा लेंगे। अधीशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया गया कि जनपद में विद्युत सप्लाई की पर्याप्त व्यवस्था रहे, तथा खराब ट्रास्फार्मरो को प्रत्येक दशा में 48 घण्टो मे बदला जाए। उन्होने कहा कि शराब की दुकानों लागातार चेक किया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 आयुष चौधरी, एस पी सिटी, एस पी ग्रामीण, समस्त उपजिलाधिकारी/डिप्टी कलेक्टर, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एंव सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
गाजीपुर।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ग्राम विकास अधिकारी (स०क०) के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को गुरुवार को विकास भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सम्मानित जनप्रतिनिधि में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।जिला स्तरीय अधिकारियों में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, उपस्थित रहे। गाजीपुर के कुल 08 नवचयनित ग्राम विकास अधिकारी(स०क०) में से केवल 07 नवचयनित ग्राम विकास अधिकारी (स०क०) नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए उपस्थित थे। 24-10-2024 को ही मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रदेश में नवचयनित अभ्यर्थियों को लोक भवन स्थित सभागार, लखनऊ नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन किया गया है। उसी क्रम में जनपद के कुल 07 चयनित अभ्यर्थियों को जनपद स्तर से नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों में अरविन्द गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता, दिव्यांश राय पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद राय, पियूष कुमार दूबे पुत्र कन्हैया लाल दूबे, शशिबाला पुत्री संतूराम, रणवीर शास्त्री पुत्र श्रीराम शास्त्री, दिलीप कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र, संतोष कुमार कुशवाहा पुत्र जयनारायण सिंह कुशवाहा लोगो द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को जनप्रतिनिधियों व जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा शुभकामनाओं और सत्यनिष्ठा से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।