Category Archives: Ghazipur

रेलवे ट्रैक के पास से 28 लोग गिरफ्तार

गाजीपुर। साहब गलती हो गई अब ना जाइब कुछ इसी तरह की बातें उस वक्त लोग कर रहे थे जब आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक के किनारे घूम रहे एक-एक कर 28 लोगों को गिरफ्तार किया। क्योंकि इसके पहले कई बार लोगों को चेतावनी दिया गया था।बावजूद लोग नहीं मान रहे थे ।अभी कुछ दिनों पहले ही रेल पटरी पर गिट्टी रखने का मामला सामने आया था तो वही उसके कुछ ही दिनों बाद रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का बोटा रखकर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को डिरेल करने का भी प्रयास किया गया था। हालांकि दोनों मामले में गिरफ्तारी किया जा चुका है। दोनों घटनाओं को देखते हुए आरपीएफ ने आठ जवानों को चार-चार सौ मीटर की दूरी पर निगरानी के लिए 8 घंटे की ड्यूटी लगाई है। इसी ड्यूटी के दौरान 28 लोग आरपीएफ के हत्थे चढ़े, जिन्हें गिरफ्तार कर आरपीएफ के जवानों ने आरपीएफ थाना लाया। जहां उनके परिजनों ने उनका जुर्माना भरकर अपने साथ वापस ले गए। बता दें कि गाजीपुर जनपद ही नहीं प्रदेश के कई जनपदों में इन दिनों रेल को डिरेल करने की साजिश चल रही है। जिसमें कानपुर के बाद गाजीपुर में भी एक बार रेल पटरी पर करीब 300 मी गिट्टी रखकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन को पलटने का प्रयास किया गया। तो वही उसके कुछ ही दिनों बाद रात के अंधेरे में रेल पटरी पर लकड़ी का बड़ा गुटका रखकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को पलटने की कोशिश की गई।

हालांकि दोनों मामले में आरपीएफ और सिविल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा। परिजनों को बुलाया और उनकी जमानत पर उन्हें रिहा किया। वहीं अब आरपीएफ के ऊपर रेल पटरी के निगरानी की जिम्मेदारी बढ़ गई है। और इसी निगरानी के तहत एक दिन पूर्व गाजीपुर सिटी से लेकर गाजीपुर घाट के बीच आरपीएफ ने 28 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी लोग शाम 4:00 से 6:30 बजे के बीच रेल पटरी के किनारे घूमते हुए पाए गए जिसमें कुछ नशे के आदि रहे तो कुछ सब भ्रांत जान भी रहे। बता दे की रेलवे ट्रैक की सुरक्षा एसआई कमलेश सिंह यादव, एसआई जितेंद्र सिंह टीम के साथ पेट्रोलिंग पर निकले और इस दौरान रेलवे लाइन पर अधिकृत रूप से घूमते 28 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जब सभी लोगों को मालूम चला तो अधिकतर लोग वहां पर कांस्टेबल और इंस्पेक्टर का हाथ जोड़कर अपने किए हुए गलती की माफी भी मांगने लगे की साहब गलती हो गई आगे से इस तरह की गलती नहीं होगी। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अमित राय ने बताया कि 28 लोगों को रेल अधिनियम के तहत चालान किया है और यह अभियान लगातार चलता रहेगा ताकि रेल पटरी को सुरक्षित किया जाए और रेल यातायात किसी भी तरह से बाधित न होने पाए। इस दौरान उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन के किनारे रील बनाने वाले भी काफी सक्रिय हैं। इसको लेकर भी आगे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसको लेकर सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं।

तीन दिन के अंदर हो शिकायतों का निस्तारण:डीएम

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जमानियॉ में शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 93 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 08 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 349 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 28 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय।

उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी देश दीपक पाल, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव,  उप जिलाधिकारी जमानियॉ, एस0पी0आर0ए0, तहसीलदर जमानियॉ, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

महिला पीजी कॉलेज में स्वच्छता के लिए दिलाई गई शपथ

गाजीपुर। शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत एक वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चरणों में माल्यार्पण से हुई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, विशिष्ट अतिथि पारसनाथ यादव, संजय सोनी एवं गिरिजा शंकर सरोज का विद्यालय द्वारा स्वागत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवा योजना के जनपद नोडल अधिकारी डॉक्टर अमित यादव ने करते हुए आए हुए समस्त अतिथि का स्वागत किया। डॉ ओम शिवानी एवं डा रामनाथ केसरवानी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया।स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के क्रम में एन.एस.एस.की छात्रा सोनाली यादव के द्वारा एक खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया गया

साथ ही प्रिया गुप्ता ने गीत के माध्यम से लोगों को स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता अपनाने को प्रेरित किया । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहा जिसके माध्यम से छात्राओं ने लोगों में स्वच्छता के प्रति व्याप्त उदासीनता एवं लापरवाही को उजागर करते हुए उन्हें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में आए हुए जनप्रतिनिधियों ने महाविद्यालय की छात्राओं को भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं बृहद स्वच्छता अभियान के महत्व से अवगत कराया एवं साथ ही बताया कि स्वच्छता से स्वास्थ्य का गहरा संबंध है। अतः अपने आसपास फैली गंदगी को साफ रखने व कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वच्छता जागरुकता संबंधी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. गजनफर सईद ने किया । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त स्वयंसेवी एवं महाविद्यालय के अन्य छात्राएं उपस्थित रहे।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने लगाई पौधे

गाज़ीपुर। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बूथ संख्या 183 ग्राम कलौता छावनी लाइन में राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने दर्जनों पौधे लगाई।

राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने कहा कि प्रकृति और उसके संसाधनों को बनाए रखना बहुत ज़रूरी है। पृथ्वी पर जीवन की निरंतरता के लिए यह बहुत ज़रूरी है, जहाँ प्राकृतिक वातावरण खराब हो वहाँ पृथ्वी पर जीवन की कल्पना करना मुश्किल होगा,आज के समय में एक बड़ा मुद्दा है ग्लोबल वार्मिंग और इससे से निजात पाने के लिए पर्यावरण संरक्षण करना अति आवश्यक हैं। पौधरोपण अभियान को तेज करने और इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए नई पीढ़ी को जागरूक करना जरूरी है।


नई पीढ़ी को स्कूल एवं कॉलेज में अध्यापकों के माध्यम से पेड़ो की विशेषताएँ बता कर जागरूक किया जा सकता है। साथ में नृमता सिंह (वन क्षेत्राअधिकारी), शुभम राय( वन दरोगा) एवं उपेन्द्र कुमार तिवारी का सहयोग रहा।

शिक्षकों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त: चौधरी दिनेश चंद्र राय

माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई भंग, तदर्थ समिति गठित


शिक्षकों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त: चौधरी दिनेश चंद्र राय


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर संघ के जिला इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। चुनाव संचालन समिति गठित करते हुए प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में पांच सदस्यीय तदर्थ समिति को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तदर्थ समिति में चौधरी दिनेश चन्द्र राय प्रवक्ता अष्ठ शहीद इंटर कालेज मुहम्मदाबाद, सौरभ कुमार पाण्डेय गाँधी मेमोरियल इंटर कालेज बहादुरगंज, राणा प्रताप सिंह इंटर कालेज, खालिसपुर, उदयराज शहीद स्मारक इंटर कालेज नन्दगंज और अखिलेश सिंह यादव आदर्श इंटर कॉलेज सिदउत को नामित किया है। चौधरी दिनेश चंद्र राय ने बताया कि संघ ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह हर संभव खरा उतरने का प्रयास करेंगे। समिति का प्रयास रहेगा कि शिक्षकों का उत्पीड़न नहीं हो और प्रांतीय नेतृत्व द्वारा दिए गए समय-सीमा के अन्तर्गत जिला इकाई का चुनाव कराते हुए कमेटी गठित हो।


प्रांतीय महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि जिला गाजीपुर के संगठनात्मक विवाद की शिकायतें केन्द्रीय नेतृत्व के संज्ञान में लायी गई। नेतृत्व द्वारा जनपदीय विवाद के निस्तारण के लिए प्रदेश स्तर पर निर्मित अनुशासन समिति को सन्दर्भित किया गया। अनुशासन समिति ने लखनऊ में बीते एक सितम्बर को जिलाध्यक्ष तथा जिलामंत्री के प्रतिवेदनों को लिखित रूप में प्राप्त कर उनके कथन को भी सुना। संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करने के उद्देश्य से अनुशासन समिति ने वर्तमान जिला कार्यकारिणी को भंगकर एक तदर्थ समिति गठित करने के लिए प्रांतीय अध्यक्ष को अधिकृत किया। अनुशासन समिति के निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष ने वर्तमान जिला कार्यकारिणी को भंग करते हुए अधोलिखित सदस्यों की एक तदर्थ समिति का गठन किया है। तदर्थ समिति के सदस्यों से यह अपेक्षा है कि समिति के अन्य सदस्यों के साथ आपसी सहमति के आधार पर जनपद की संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करें। इसके साथ ही जनपद की शाखाओं से शत्प्रतिशत सदस्यत्ता शुल्क एवं प्रपत्र (जनपद, मंडल, तथा प्रदेश अंश सहित) केन्द्रीय कार्यालय में जमा कराकर सदस्यता प्रपत्र प्रमाणित कराते हुए स्वयं की देख-रेख में जनपदीय निर्वाचन सम्पन्न करायें। यह व्यवस्था तत्काल से प्रभावी हो गई है।

पीएम मोदी के जीवन पर लगाई गई चित्र प्रदर्शनी

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शुक्रवार को चित्र प्रदर्शनी का आयोजन रौजा स्थित बैजनाथ इंटर कालेज में किया गया। जिसका भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने फीता काट व दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन, संघर्ष और उनके बचपन से लेकर अब तक की उनकी यात्रा का पूरा चित्रण प्रदर्शनी के माध्यम से किया गया है। मोदी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी ने विभिन्न अभावों के होते हुए भी विश्व के सबसे ज्यादा लोकप्रिय प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा पुरी की है। जो अपने आप में ही एक मिसाल है।


लोकसभा संयोजक कृष्णबिहारी राय ने कहा कि इस चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री के जीवन के संघर्ष के साथ उनके ऐतिहासिक निर्णय और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी वैभवशाली, विकसित व शक्तिशाली भारत के विश्वकर्मा है। प्रदर्शनी संयोजक जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने बताया कि चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से देश के पीएम नरेन्द्र मोदी के जीवन व माँ से मिले संस्कार और देश भक्ति की शक्ति, किताबों के समंदर के गोताखोर के साथ साथ युवा नमो जीवन एक खोज, हिमालय की गोद में, पावरफुल सीएम, वीआईपी कल्चर को गुडबाय, मोदी 3.0, बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि, 24 घंण्टे भी कम है बंदे में इतना दम है, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब, संकटमोचक बने मोदी, जल शक्ति से जलक्रांति, एक पेड़ माँ के नाम, डिजिटल हुई पहचान डिजिटल से भुगतान डिजिटल से जीवन आसान, अंतरिक्ष शक्ति, संविधान के अग्रदूत सहित विभिन्न उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

इसे पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र – छात्राओं को 2 अक्टूबर तक इस प्रदर्शनी का अवलोकन कराया जाएगा। इस अवसर पर बैजनाथ इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, दयशंकर पांडेय, लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, रामनरेश कुशवाहा, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, रासबिहारी राय, अभिनव सिंह, अविनाश सिंह, कमलेश सिंह, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, अनुज मिश्र, पूजा श्रीवास्तव सहित अनेकों लोग उपस्थित रहें।

एमएलसी ने केक काटकर मनाया हमारा पंप का 15वां स्थापना दिवस

हमारा पंप जखनिया का 15 वां स्थापना दिवस स्नातक एमएलसी ने केक काट कर मनाया

व्यापार को कुशल तरिके से आगे बढ़ाने पर डीलर आमीर अली को बधाई दिए

गाजीपुर। जखनिया क्षेत्र की अलीपुर मदरा स्थित मनिहारी जखनिया मार्ग पर स्थित हमारा पेट्रोल पंप एचपी काम का 15वां स्थापना दिवस भव्य तरीके से मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने केक काटकर डीलर आमिर अली को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा पेट्रोल पंप एचपी 15 वर्षों से अपनी सेवा दे रहा है। आज तक हमारा पेट्रोल पंप पर किसी भी ग्राहक का कोई शिकायत नहीं आया। पेट्रोल पंप को अच्छे तरीके से चलाना और उसको आगे बढाने का कार्य एक कुशल व्यापारी का होता है जो डीलर आमिर अली बखूबी निभाया है। आज के बदलते आर्थिक परिवेश में व्यापार अगर स्वच्छ और सही ढंग से किया जाए तो उससे बेहतर कोई कार्य नहीं है। आज के युवाओं को पढ़ाई के साथ व्यापार में भी रुझान बढ़ता चाहिए। इस मौके पर अर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल दुल्लहपुर के प्रबंध निदेशक डॉ अनिल यादव, डीलर आमिर अली, सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधेश उर्फ़ राजू यादव, प्रदेश सचिव रंगीला यादव, डॉ समीर, वजीर भारती, सपा शिक्षक सभा के विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव, रामप्रवेश गोड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

44 साल बाद मिला हाईकोर्ट से न्याय

गाजीपुर। दादा का किया पोता भुगतता है या भोगता है यह कहावत बहुत पुरानी है लेकिन गाजीपुर में यह कहावत उस वक्त चरितार्थ हुई जब 44 साल के बाद दादा के द्वारा किए हुए मुकदमे के मामले में उसके पोते को बिजली विभाग ने हाई कोर्ट के आदेश पर 1648000 का भुगतान डीडी बनाकर किया । जी हां यह पूरा मामला 44 साल पहले का है जब बाबूलाल शाह जो माल गोदाम रोड के रहने वाले थे और उन्होंने आटा चक्की और स्पेलर मिल लगाया हुआ था। उनपर बिजली विभाग का बकाया था, बकाया भुगतान न करने पर विभाग ने मुकदमा दर्ज किया जिसके बाद उपभोक्ता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया सिविल कोर्ट ने आदेश दिया था कि उपभोक्ता को बिजली न काटी जाए और बिल जमा कर दिया जाए। बावजूद इसके बिजली काट दी गई थी जिसके बाद उपभोक्ता कोर्ट में चला गया था। वही कोर्ट के आदेश के बाद भी भुगतान नहीं करने पर 14 अगस्त 2024 को बिजली विभाग के सरकारी कार्यालय लाल दरवाजा को सील कर दिया था।

पूरा मामला 20 जनवरी 1980 का है जब सदर कोतवाली इलाके के माल गोदाम रोड के रहने वाले बाबूलाल साहू के द्वारा लगाए गए आटा चक्की और स्पेलर मशीन के लिए बिजली विभाग के द्वारा लिए कनेक्शन के बकाया बिल का भुगतान न करने पर विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद उपभोक्ता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और उस वक्त सिविल कोर्ट ने आदेश दिया था कि उपभोक्ता की बिजली न काटी जाए। और वह बिल जमा कर देगा बावजूद उसके विभाग ने उसकी बिजली काट दिया था। जिसके चलते उपभोक्ता का व्यवसाय बंद हो गया था और बाबूलाल साहू ने बिजली काटने से व्यवसाय में नुकसान का मुकदमा 20 जनवरी 1980 को दर्ज कराया था।

इस मामले में लगातार तारीख पर तारीख चलती रही और एक बार 26 मई 1990 को कोर्ट के आदेश पर बिजली विभाग का दफ्तर सील कर दिया गया था। बाद में कोर्ट के माध्यम से विभाग ने इसे खुलवा लिया और उसके बाद ही मामला कोर्ट में चला रहा था। इस मामले में कोर्ट ने 20 जनवरी 1980 से लेकर 1 मई 2014 तक करीब 34 वर्ष का ₹4000 प्रतिमाह के हिसाब से हर्जाना देने का आदेश 1 मई 2014 को दिया था। इसके आदेश के क्रम में पीड़ित को 1648000 मिलना था।

1980 से चल रहे मुकदमे के वादी बाबूलाल साहू जिनकी उम्र हो जाने के बाद उनकी मौत भी हो गई। और फिर इस मुकदमे की पैरवी उनके पोते कृष्ण कुमार साहू और गणेश साहू के द्वारा लगातार किया जाता रहा। कोर्ट के आदेश पर भी पीड़ित को हर्जाने की रकम नहीं देने पर एक बार फिर से 14 अगस्त 2024 को बिजली विभाग का लाल दरवाजा ऑफिस को सील कर दिया गया ।जिसमें अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग, अधिशासी अभियंता मीटर के साथ ही अधिशासी अभियंता विद्युत खंड 3 का कार्यालय भी करीब 15 से 16 दिन तक बंद रहा। हालांकि बाद में विभाग के लोगों ने कोर्ट का सहारा लिया और कोर्ट के निर्देश पर इसे खोल दिया गया था।

यह पूरा मामला हाई कोर्ट में चल रहा था जिसमें पिछले दिनों हाईकोर्ट ने बिजली विभाग के साथ ही बाबूलाल के पोते को भी नोटिस भेजा था। इसी नोटिस की जानकारी पर दोनों पक्ष हाई कोर्ट पहुंचे थे और वहीं पर बिजली विभाग के अधिकारी ने कोर्ट के सामने ही 1648000 का बैंक ड्राफ्ट बाबूलाल के पोते गणेश साहू को सौपा।

गणेश साहू जो पेशे से अधिवक्ता भी हैं और अपने केस की वह खुद पैरवी भी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के नोटिस पर वह हाई कोर्ट गए हुए थे । वहां पर बिजली विभाग के अधिकारी भी पहुंचे थे जहां पर मुझे 1648000 का बैंक ड्राफ्ट माननीय कोर्ट के सामने दिया गया। इसके बाद उन्होंने बताया कि अब उनका भुगतान हो जाने पर अब इस केस को खत्म मान लिया जाए।

कर्मचारियों का मानदेय अविलंब भुगतान होः दुर्गेश श्रीवास्तव

कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक लेखागार का मानदेय अविलंब भुगतान होः दुर्गेश श्रीवास्तव


गाजीपुर। शुक्रवार को कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सहायक लेखाकार जनपद शाखा द्वारा विकास भवन में बैठक किया गया, जिसमें आउटसोर्सिंग संविदा कर्मीयों को समय से मानदेय न मिलना और अन्य समस्याओं को लेकर कार्यालयाध्यक्ष और जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है, किंतु अब तक कर्मचारियों के मानदेय व अन्य समस्याओं का निस्तारण न होने से कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर के संगठन के संरक्षक उपेंद्र सिंह द्वारा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्यता लेने का अपील किया गया, जिसको संगठन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा आम सहमिति पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव से उपस्थित सदस्यों के साथ सदस्यता लिया गया और अपने मांगों से अवगत कराया गया। जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा आउटसोर्सिंग पदाधिकारी व सदस्यों को अस्वस्थ किया गया कि संगठन की जो भी समस्याएं हैं उसे विभागाध्यक्ष से वार्ता कर निस्तारित कराया जाएगा और बहुत जल्द ही आप सभी का मानदेय का भुगतान होगा।
सदस्यता लेने वालों में उपेंद्र सिंह, अंशु कश्यप,नसीम अंसारी, सुजीत शर्मा,जितेंद्र कुमार प्रजापति,राजबहादुर,प्रशांत सिंह, अशोक,अभय,प्रशांत कुमार,रामजी,वीरेंद्र प्रताप सिंह,मन्नू कुमार सिंह,मोहम्मद आमिर हसन,विक्रमादित्य,विशाल, गिरधर गोपाल,प्रवीण कुमार राय,अभिनव दुबे,दिलकस अब्बास,मनीष कुमा, हिमांशु मिश्रा,शिव जी सिंह,मनोज दुबे,आदि द्वारा सदस्यता ग्रहण किया गया ।

एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल, किया चौकी इंचार्ज के निलंबन की माँग

पुलिस अधीक्षक से मिला प्रतिनिधिमंडल उठाया चौकी इंचार्ज के निलंबन की माँग


गाजीपुर। (जंगीपुर) बीते कुछ दिनों पहले नगर के एक मुहल्ले से मुस्लिम लड़के द्वारा हिन्दू लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में चौकी इंचार्ज द्वारा पीड़ित के परिजनों पर दबाव बनाकर बयान बदलवाने के मामले में जंगीपुर सोनार समाज का एक प्रतिनिधिमंडल सैकड़ों की संख्या में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से मिलकर चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की माँग किया।
शुक्रवार के दिन सोनार समाज के लोगो के साथ पीड़िता के पिता ने पुलिस अधीक्षक को चौकी इंचार्ज के खिलाफ शिकायती पत्रक सौपा। पत्र में उन्होंने लिखा कि 15 सितंबर के दिन नगर के वार्ड नंबर चार गुरुसेवक निवासी कल्लू कुरैशी पुत्र गुड्डू कुरैशी मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता के परिजनों द्वारा जंगीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया। एफआईआर दर्ज कराने के तीन दिन बाद जौनपुर जिले से लड़का और लड़की को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके बाद कृषि उत्पादन मंडी समिति चौकी इंचार्ज शिवमनी त्रिपाठी द्वारा मेरी बेटी सहित मेरे परिवार को बयान बदलने सहित पीड़िता से यह कहा गया कि तुम बयान में यह बोलना की मैं किसी के साथ भगी नहीं थी ब्लकि घर से गुस्से से चली गई थी।

इस पर हम लोगों ने चौकी इंचार्ज की बात मानने से इंकार किया तो चौकी इंचार्ज ने माँ बहन की भददी भददी गालियाँ देकर मारने पीटने की धमकी देने लगे। पीड़िता के पिता ने कहा कि उक्त घटना की जांच एक कमेटी बनाकर किया जाए और दोषियों पर उचित कारवाई कर पुत्री का मेडिकल व पुनः न्यायालय में बयान दर्ज किया जाए। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे भाजपा नेता लालजी गुप्ता ने कहा कि इस मामले में चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए नहीं तो सोनार समाज और व्यापारीग आंदोलन के लिए बाध्य होगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संजय वर्मा,प्यारेलाल वर्मा,बद्री वर्मा,राजू,प्रभुदयाल वर्मा, अजय वर्मा,विजय वर्मा,मुकेश गुप्ता(सभासद),द्वारिका गुप्ता,पवन बरनवाल,अतुल बरनवाल,कमलेश कुमार कश्यप सहित आदि लोग उपस्थित रहे।