Category Archives: Ghazipur

राज्यसभा सांसद ने सीएम व शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

गाज़ीपुर।राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने जनपद केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि गाजीपुर शहीदों की धरती है, हमारे जनपद के अत्यधिक संख्या में सैनिक, सेना व अर्धसैनिक बलों में कार्यरत हैं,अनेक सैनिकों की नियुक्ति दुर्गम क्षेत्रों में है। जहाँ वे अपने परिवार को साथ में रखने में असमर्थ है सैनिकों के बच्चों की उत्तम शिक्षा हेतु जनपद में एकमात्र केंद्रिय विद्यालय है।
जो की सन 1986 से सरकारी अफीम व क्षारोद कारखाना के पुराने गोदाम में संचालित हो रहा है, जिसकी छत टिन की है और जर्जर हो चुका है।

मेरे संज्ञान में आया कि केंद्रीय विद्यालय की भूमि ना होने के कारण विद्यालय बंद होने की स्थिति में हैं तब मैंने विद्यालय बंद होने की अटकलों पर विराम लग सके और स्थायी भवन का निर्माण किया जा सके। इसके लिए मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को पत्र लिख कर अवगत कराया।

साथ ही सदर विधानसभा के करंडा ताल में वर्षा व बाढ़ के पानी से हजारो एकड़ जमीन जलमग्न है, जिससे किसान फसल उगाने से वंचित रह जाते। पानी निकासी एवं स्थायी निराकरण के लिए सिचाई मंत्री को पत्र लिखा जिससे प्रभावित क्षेत्रों की समस्या का स्थायी समाधान हो सके ।

राज्यपाल ने जिले के 200 आंगनबाड़ी केंद्रों को दिया किट्स

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षान्त समारोह में जनपद गाजीपुर के 200 आंगनबाड़ी केन्द्रो को सक्षम एवं सुविधा सम्पन्न बनाने हेतु खिलौना कुर्सी मेज से सम्बन्धित 200 किट्स का वितरण किया गया। उक्त 100 किट्स जिलाधिकारी स्तर से बैंकर्स तथा जनपद के लघु उद्योगपति जिसमें सुखबीर एग्रो तथा लार्ड डिस्टेलरी का सहयोग लेते हुए यथा सम्भव आगनबाड़ी केन्द्रो हेतु किट्स हेतु अनुरोध किया गया जिसके अन्तर्गत उक्त संस्थाओं द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पासिंबिलिटी (सी0एस0आर0) फण्ड से जनपद के प्रतिष्ठित बैंक यूनियन बैंक आफ इण्डिया गाजीपुर द्वारा 45 किट्स, एच0डी0एफ0सी0 बैंक द्वारा 22 किट्स, बैंक आफ बड़ौदा द्वारा 14 किट्स तथा इण्डियन आयल कॉर्पोरेशन लि0 द्वारा 04 किट्स, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि0 द्वारा 03 किट्स तथा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि0 द्वारा 03 किट्स सहित कुल 100 किट्स प्राप्त कराते हुए तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा 100 किट्स सहित कुल 200 किट्स का राज्यपाल के दीक्षान्त समारोह में वितरण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया गया।

इस किट्स में बाल सुलभ टेबल, कुर्सी, खिलौना सहित 16 समानों की किट्स बनाकर संस्थाओं द्वारा प्राप्त कराया गया है। उक्त समारोह में राज्यपाल ने मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में जनपद को किट्स प्रदान करने वाले बैंक के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रबंधक अग्रणी बैंक पीयुष कुमार परमार यूनियन बैंक आफ इण्डिया, बैंक आफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक जितेन्द्र कुमार तथा एच0डी0एफ0सी0 बैंक के प्रबंधक निशीकान्त राय, सुखवीर एग्रो के रोहित मौर्या तथा इण्डियन आयल कम्पनी के वरिष्ठ विक्रय अधिकारी जय प्रकाश को सम्मानित करते हुये प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इसके अलावा जनपद की 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्यपाल द्वारा किट्स वितरण का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। उक्त समारोह में जनपद के तरफ से मुख्य विकास अधिकारी महोदय संतोष कुमार वैश्य सहित सी0एस0आर0 के प्रतिनिधि तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी भी सम्मिलित रहंे।

भोजपुरी की संस्कृति सामासिक संस्कृति है:प्रो. राम नारायण तिवारी

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कल्चरल क्लब द्वारा ‘भोजपुरी लोक संस्कृति: परिचय और महत्त्व’ विषय पर प्रो राम नारायन तिवारी का व्याख्यान मंगलवार को आयोजित किया गया। इस अवसर उन्होंने कहा कि भोजपुरी की संस्कृति सामासिक संस्कृति है। भारतीय लोक शास्त्र का विरोधी नहीं अपितु पूरक है। जब जब शास्त्र रूढ़ हुआ तब तक लोक ने उसे गति प्रदान किया है। संस्कृति इसी लोक और शास्त्र के मध्य प्रवाहमान है। शास्त्र ने जहां जहां मंत्र रचे, लोक ने वहां वहां गीत रचे। हमारे यहां के विवाह इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। विवाह में एक तरफ़ पण्डित मंत्र पढ़ता है और दूसरी तरफ औरतें गीत गाती हैं। हमारा लोक प्रकृति उन्मुख है। प्रकृति की अवहेलना वहां निषिद्ध है। वहां एक पारिवारिक रिश्ता है। धरती – आकाश, नदी -तालाब, पेड़ -पल्लव से माता – पिता और भाई बहन का रिश्ता है।

यही वसुधैव कुटुंबकम् है। जहां सभी अपने हैं। इस अवसर पर बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा खुशबू ने ‘जागा हिंद ललनवा’ बिरहा गीत का पूरी भाव भंगिमा के साथ गायन किया। जिस पर छात्राओं ने खूब तालियां बजाई। पूनम यादव ने अपने घर में नित्य गाए जाने वाले भजन का पाठ किया ‘माई बाबू से बढ़ी के ई दुनिया में का बा/उन्हीं से रोशन दुनिया जहान बा’ आफ़रीन ने मां सरस्वती की बंदना गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कल्चरल क्लब प्रभारी डा निरंजन कुमार यादव ने कहा कि बिना अपनी संस्कृति को जाने समझे, उस दिशा में कोई ठोस काम नहीं किया जा सकता। जब तक हम उसके महत्व को नहीं समझेंगे तब तक उसके प्रति हमारा लगाव नहीं होगा। प्राचार्य प्रो अनीता कुमारी ने कहा पाश्चात्य संस्कृति से मुक्ति के लिए लोक संस्कृति का सरंक्षण आवाश्यक है। इस अवसर पर डा विकास सिंह, डा अमित यादव, सहित कल्चरल क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

खेल से होता है बच्चों और वयस्कों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास: मनोज

शारीरिक संपर्क और गैर-शारीरिक संपर्क के खेलों से होता है, बच्चों और वयस्कों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास : मनोज यादव

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी महाविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ तथा विभागीय शोध समिति के तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार हाल में मंगलवार को सम्पन्न हुई, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी में विज्ञान संकाय के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विषय के शोधार्थी मनोज यादव ने अपने शोध शीर्षक “शारीरिक संपर्क और गैर शारीरिक संपर्क खेलों में खिलाड़ियों के बीच व्यक्तित्व, आक्रामकता और भावनात्मक बुद्धिमत्ता का तुलनात्मक अध्ययन।” नामक विषय पर शोध प्रबन्ध व उसकी विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए कहा कि शारीरिक संपर्क और गैर-शारीरिक संपर्क खेलों का भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर अलग-अलग प्रकार से प्रभाव पड़ता है। भावनात्मक बुद्धिमत्ता का अर्थ अपनी और दूसरों की भावनाओं को पहचानने, समझने और प्रभावी रूप से प्रबंधित करने की क्षमता से होता है। दोनों प्रकार के खेल भावनात्मक बुद्धिमत्ता के विकास में मददगार होते हैं, लेकिन अलग-अलग पहलुओं पर जोर देते हैं। शारीरिक संपर्क खेलों में टीमवर्क, सहयोग, और भावनात्मक नियंत्रण जैसे गुण विकसित होते हैं, जबकि गैर-शारीरिक संपर्क खेलों में आत्म-जागरूकता, आत्म-नियंत्रण, और व्यक्तिगत तनाव प्रबंधन जैसे गुण निखरते हैं। वहीँ शारीरिक संपर्क और गैर-शारीरिक संपर्क खेलों का बच्चों और वयस्कों के शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक विकास पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। प्रस्तुतिकरण के बाद विभागीय शोध समिति, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ व प्राध्यापकों तथा शोध छात्र-छात्राओं द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोधार्थी मनोज यादव ने संतुष्टिपूर्ण एवं उचित उत्तर दिया। तत्पश्चात समिति चेयरमैन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबंध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह , मुख्य नियंता प्रोफेसर (डॉ०)एस० डी० सिंह परिहार, शोध निर्देशक डॉ०अनुराग सिंह एवं शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० लवजी सिंह, डॉ० ओमदेव सिंह गौतम, प्रोफे० (डॉ०) अरुण कुमार यादव, डॉ० रामदुलारे, डॉ० कृष्ण कुमार पटेल, डॉ० अमरजीत सिंह, डॉ० कमलेश, प्रोफे०(डॉ०) सत्येंद्र नाथ सिंह, डॉ० योगेश कुमार, डॉ० शिवशंकर यादव, प्रदीप सिंह, एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा शोध छात्र छात्रएं आदि उपस्थित रहे। अंत में अनुसंधान एवं विकास प्रोकोष्ठ के संयोजक प्रोफे०(डॉ०) जी० सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एक लाख का ईनामी बदमाश मुठभेड़ मे ढेर

एक लाख का ईनामी बदमाश मुठभेड़ मे ढेर!

गाजीपुर ।एक लाख का ईनामी बदमाश जाहिद उर्फ सोनू एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम से मुठभेड़ मे ढेर हुआ है।एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम से मुठभेड़ के दौरान ईनामी बदमाश मारा गया।गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के जमानिया दिलदारनगर रोड पर ये मुठभेड़ हुई है।मुठभेड़ मे मारा गया बदमाश आरपीएफ जवानों की हत्या मे वांछित था।ग़ाज़ीपुर एसपी ईरज राजा ने बताया कि 20 अगस्त को गाजीपुर मे आरपीएफ के 2 जवानो की हत्या कर दी गयी थी।गहमर थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव के पास आरपीएफ के दोनो जवानो के शव मिले थे।आरपीएफ के दोनो जवान पीडीडीयू रेलवे यार्ड थाने मे तैनात थे,और बाड़मेर एक्सप्रेस से मोकामा ट्रेनिंग सेंटर जा रहे थे।शराब तस्करो आरपीएफ जवानो की मारपीट कर हत्या कर दी थी,और दोनों को ट्रेन से फेक दिया था।आरपीएफ जवान प्रमोद सिंह,जावेद अहमद की शराब तस्करो ने हत्या करने के बाद फरार हो गये थे।इस मामले मे 5 बदमाश पहले ही गिरफ्तार हो चुके है।जबकि एक बदमाश मुठभेड़ मे घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया था।जबकि आज मुठभेड़ मे मारे गये बदमाश मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू पर था 1 लाख का ईनाम घोषित था।मुठभेड़ मे मारा गया बदमाश बिहार के पटना जिले के फुलवारी शरीफ का रहने वाला था।मुठभेड़ मे पुलिस के दो कांस्टेबल भी घायल हुये है।जिनका स्थानीय सी एच सी मे इलाज चल रहा है।

साबिर अली नेशनल आईटीआई में हुआ 51 अभ्यर्थियों का चयन

गाजीपुर। जखनिया क्षेत्र स्थित साबिर अली नेशनल आईटीआई में सोमवार को टाटा मोटर्स सानंद गुजरात की कंपनी के द्वारा प्‍लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट कार्यक्रम में दूर-दराज से आये हुए कुल 101 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमे कंपनी के एचआर रामनाथ कुमार ने इंटरव्‍यूह लिया। इस इंटरव्यू में 51 छात्र-छात्राओ का चयन हुआ।

चयनित छात्र-छात्राओ को ज्‍वानिंग लेटर दिया गया। जिसमें चयनित छात्र-छात्राओ को 28 सितंबर को अपना कार्यभार ग्रहण करना है। कैम्‍पस प्‍लेटमेंट कार्यक्रम के दौरान संस्‍थान के प्रबंधक मु. आमीर अली, प्रिंसिपल अमरनाथ यादव, धर्मवीर भारद्वाज, संदीप कुमार, शेरबहादुर भारती, अजय कुमार, राधेश्‍याम यादव, गोंविद कुमार पटेल आदि लोग उपस्थित रहें।

14 शोधार्थियों को मिली पीएचडी की उपाधि

गाजीपुर। रविवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के 28 वे दीक्षांत समारोह के अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल तथा कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के द्वारा राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कुल 14 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। इसमें प्रियंका मौर्या, राघवेंद्र प्रताप सिंह , नूर सबा, ओमप्रकाश, रमेश यादव, सरिता यादव, अन्नू राय , प्रियंका सिंह , प्रियंका यादव, सुमति सिंह , शुचि राय , शशी वर्मा, अश्वनी कुमार यादव एवं अनुराधा को अपने-अपने विभागों में शोध उपाधि प्रदान की गई। इसके साथ ही उच्च शिक्षा , पारिवारिक जिम्मेदारी तथा समाज कल्याण और विकसित भारत निर्माण हेतु शोध की उपाधि प्रदान करते हुए इसे आजीवन प्रयोग करने की अनुमति प्रदान की गई ।


सभी शोधार्थियों ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने शोध निर्देशको-मार्गदर्शको डॉ॰ विकास सिंह, डॉ संगीता मौर्या, डॉ० शशिकला जायसवाल , डॉ अमित यादव , डॉ वंदना सिंह , डॉ निरंजन कुमार यादव , डॉ॰ एस के एस पांडे , पूर्व प्राचार्य प्रो॰ डॉ० सविता भारद्वाज व प्रोफेसर दीप्ति सिंह, वर्तमान प्राचार्य प्रो० डाॅ० अनिता कुमारी एवं महाविद्यालय के प्राध्यापको को दिया। महाविद्यालय परिसर में शोध करने, नई-नई चीज़ सीखने, समाज को अपने शोध से लाभ पहुंचाने का अवसर प्रदान करते हुए की कृतज्ञता ज्ञापित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अनिता कुमारी एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने अपने विद्यार्थियों की इस महती उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की। विदित हो कि महाविद्यालय पूर्वांचल विश्वविद्यालय का एक प्रतिष्ठित शोध केंद्र है तथा यहां पर 50 से अधिक शोधार्थी विभिन्न विभागों में शोध कर रहे हैं।

छात्रों ने साफ सफाई कर किया जागरूक

गाजीपुर। सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान ददरीघाट पर वृहत स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया । महाविद्यालय की प्राचार्य एवं संरक्षिका प्रोफेसर (डॉ.) अनीता कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया । रैली के दौरान स्वयंसेवी छात्राओं ने स्वच्छता संबंधी तमाम नारे – स्वच्छता ही सेवा है गंदगी जानलेवा है । जन जन का यही है सपना, स्वच्छ सुंदर हो भारत अपना। स्वच्छता अपनाओ गंदगी दूर भगाओ – लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

तत्पश्चात स्वयंसेवियों एवं कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा ददरीघाट की झाड़ू लगाकर साफ सफाई की गयी । महाविद्यालय लौट कर स्वयंसेवियों ने सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया । इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित यादव, कार्यक्रम अधिकारी डा.गजनफर सईद डॉ. रामनाथ एवं डॉ ओम शिवानी सहित राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं उपस्थित रहीं ।

देर रात तक राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत दिलाई भाजपा की सदस्यता

देर रात तक चला सदस्यता अभियान

गाजीपुर।राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत को बीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है।उन्होंने अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्यसभा सांसद ने दिन- रात एक किया है।
कल जखानिया विधानसभा के ग्राम आगापुर उर्फ़ तिवारीपुर में देर रात तक सदस्यता अभियान के तहत राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने ग्रामवासियों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

राज्यसभा सांसद ने बताया कि संगठन पर्व चल रहा है और इस पर्व में आमजन बढ़-चढ़कर रुचि ले रहे है और स्वेच्छा से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।

भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार,जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है।भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। हम भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य से कार्य कर रहे है, भाजपा पर लोगों को विश्वास है क्योंकि हमारे देश प्रधानमंत्री जी जिस लक्ष्य को ठान लेते हैं उसे ज़रूर पूरा करते हैं, भारत आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की ओर बढ़ रहा है ।भाजपा ने धारा 370, 35ए , तीन तलाक़, राम मंदिर जैसे अनेक बड़े बड़े फैसले लिए, मोदी सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है और विकसित भारत बनाने की ओर अग्रसर है जिस कारण हर समुदाय के लोग भाजपा से जुड़ रहें है।

इस कार्यक्रम में उपेन्द्र तिवारी ,छात्र नेता निमेश पांडेय , विवेकानंद पांडेय, प्रवीण कुमार तिवारी , ग्राम प्रधान नन्दू प्रताप , अनूप बिन्द , प्रदीप कुमार ,ओ.पी. बलवंत ,तेजप्रकाश कुशवाहा ,जोगिंदर बिन्द , ऋषिकेश बिन्द आदि लोग उपस्थित रहें।

दबंगों ने किया चकरोड पर कब्जा

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के दवेपुर गांव के कुछ दबंग लोगों ने चकरोड की जमीन पर खेती कर लिया है। जिसके वजह से लोगों के आने-जाने के लिए पगडंडियों का सहारा लेना पड़ता है। यहां तक की जब शिकायतकर्ता के द्वारा शिकायत की गई तो लेखपाल ने 15 जुलाई को रिपोर्ट लगाया कि उक्त जमीन को खाली कर लिया गया है जबकि मौजूदा समय में उस पर धान और गन्ने की फसल लहलहा रही है।

जिले के ग्रामीण इलाकों में आए दिन जमीन संबंधित विवाद आते रहते हैं जिसको लेकर शासन और प्रशासन के द्वारा सख्त निर्देश है की तत्काल राजस्व की टीम को भेज कर उसका निस्तारण कराया जाए। लेकिन ऐसा कहीं कुछ होता नहीं दिख रहा है नंदगंज थाना क्षेत्र के दवेपुर गांव के रहने वाले हवलदार यादव जो सेना से रिटायर्ड है और गांव में ही निवास करते हैं।

गांव में उनके आने के लिए चकबंदी में करीब 2 मीटर चौड़ी रास्ता दिया गया। लेकिन उसे रास्ते पर पिछले कई सालों से गांव के ही कुछ दबंग लोग खेती कर रहे हैं। और मौजूदा वक्त में भी उस पर फसल लगी हुई है। वही इस समस्या को लेकर वह कई बार जिला अधिकारी एसडीएम सैदपुर के साथ ही साथ मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल पर भी शिकायत कर चुके हैं। और इस शिकायत निस्तारण के क्रम में स्थानीय लेखपाल रंजीत के द्वारा 15 जुलाई 2024 को यह रिपोर्ट लगा दिया गया कि उक्त भूमि को खाली करा दिया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब 15 जुलाई को भूमि खाली कर दी गई है तो मौजूदा समय में उस चिह्नित भूमि पर फसल कैसे लहलहा रही है। जो कहीं ना कहीं यह साबित करती है कि लेखपाल और भूमाफियाओं में कुछ ना कुछ कनेक्शन है।

रास्ता नहीं होने की वजह से इन लोगों को पगडंडियों का सहारा लेकर आना जाना पड़ता है। यहां तक की गांव में जब उन लोगों के बेटियों की शादी होती है तब वह मजबूरी में उनके दरवाजे तक बारात नहीं आ पाती है । जिसके कारण अब वह मैरिज हाल की शरण लेना पड़ रहा है पूर्व में बाइक पर बैठाकर किसी तरह से द्वार पूजा लगाने का कार्य किया जाता रहा है। वही गांव की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी के 24 साल हो चुके हैं लेकिन उसने अपने गांव का रास्ता नहीं देखा मजबूरी में पगडंडियों के सहारे वह में रोड तक आती और जाती है। वही इस मामले पर सैदपुर एसडीएम रवीश गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं थी और मीडिया की जानकारी देने पर उन्होंने लेखपाल से बात किया है। और उनके अनुसार लेखपाल ने उस जमीन को चिन्हित कर लिया है और फसल कट जाने के बाद उस पर रास्ते बनाने का कवायद किया जाएगा।