Category Archives: Ghazipur

अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो:डीएम

गाजीपुर ।विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर एवं दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद में चलाया जाएगा।जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु अन्तर्विभागीय बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चलाये जाने वाले अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो एवं पूर्व में संचालित अभियान में पाई गई कमियों में सुधार लाते हुए संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें। जिससे संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान का उद्देश्य सार्थक हो सके।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को माइक्रोप्लान के हिसाब से अपने कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि किसी विभाग के द्वारा अभियान में लापरवाही की जाती है तो संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जायेगी। समस्त अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित कराए जाने वाले कार्याे की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला पंचायतराज विभाग को कार्ययोजना के अनुरूप प्रत्येक गांव में साफ सफाई, झाड़ियों की कटाई, एन्टी लार्वा छिड़काव, नालों की सफाई कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकरी ने नगरीय क्षेत्रों में साफ सफाई, नालियों की सफाई, फागिंग, झाड़ियों की कटाई कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने माह जुलाई में चलायें गये अभियान के फीडबैक की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। जिलाधिकारी ने दस्तक अभियान के अन्तर्गत शासन के द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप गतिविधि संचालित करायें जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर जलभराव न होने पाए, जहां पर भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो वहां एंटीलार्वा का छिड़काव किया जाए, संचारी रोग से संबंधित समस्त गतिविधियों के लिए एक ग्रुप बनाकर उसमें दिन प्रतिदिन होने वाले क्रियाकलापों की फोटोग्राफ्स डाली जाए। बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी ने संचारी रोग के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त अधिशासी अभियन्ता नगर पालिका/नगर पंचायत, एवं सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी, उपस्थित रहे।

डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक रायफल क्लब सभागार सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, आईजीआरएस, के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की।


जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को  निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं, उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए, ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। उन्होने कम राजस्व वसूली वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी  अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी। उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार,  समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।

छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

गाजीपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित पखवाड़ा के आठवें दिन बैजनाथ इंटर कालेज रौजा में भाषण, निबंध और रंगोली कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों की सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने उपस्थित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते कहा बच्चों के प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे आयोजन प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत हो रहा है। जो प्रशंसनीय है। ऐसे आयोजनों से प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहे हैं अभूतपूर्व विकास कार्यों से छात्र-छात्राओं रूबरू होंगे तथा अपनी प्रतिभा को इसके माध्यम से प्रदर्शित भी करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री विजय कुमार मिश्र ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते कहा कि देश की एकता और अखंडता संप्रभुता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूती से काम काम कर रहे हैं। जिसका परिणाम एक उत्कृष्ट समाज का निर्माण हो रहा है। पढ़ाई केवल डिग्री धारण करने के लिए एक उत्कृष्ट समाज का निर्माण हो इसके लिए करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हार जीत जीवन का अभिन्न अंग है। इससे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जो प्रतिभागी पुरस्कार पाने से वंचित है। उनके लिए ये एक तैयारी है की अगली बार और मजबूती के साथ ऐसे प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करें और सफल बनें।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रतिभागी बच्चों को बधाई दी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है।

कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने बताया कि बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्क्रेच, वोकल फॉर लोकल के तहत चित्रकला, निबंध, रंगोली के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही विकसित भारत 2047 विषय पर भाषण के माध्यम से बहुमुखी प्रतिभा दिखाई। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

अतिथियों का सम्मान जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने स्मृति चिन्ह कर किया।

प्रतियोगिता में भाषण में गरिमा यादव प्रथम, रजनी कुशवाहा द्वितीय और अंजली प्रधान और अविरल श्रीवास्तव संयुक्त रूप से तृतीय रहें। चित्रकला में समीर प्रथम, आलिया हसन द्वितीय और रजनी गुप्ता तृतीय रही। निबंध में मिस्टी जायसवाल प्रथम, कनिष्का मिश्रा द्वितीय और अनन्या तृतीय रही।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय, विष्णु प्रताप सिंह, राकेश राय, जिला सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, अभिनव सिंह छोटू, प्रधानाचार्य पूजा श्रीवास्तव, प्रबंधक अनुज मिश्रा, गर्वजीत सिंह, सनी चौरसिया, अविनाश सिंह, निखिल राय, आकाश श्रीवास्तव सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

गाज़ीपुर की अति प्राचीन रामलीला मंचन का एकादशी से होगा शुभारंभ

गाज़ीपुर की अति प्राचीन रामलीला मंचन का एकादशी से होगा शुभारंभ

गाज़ीपुर।अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के तत्वाधान में प्रति वर्ष होने वाली परंपरागत राम चरित मानस के आधार पर मंचित होने वाली चलायमान रामलीला का मंचन “वंदे वाणी विनायको” के ख्यातिलब्ध कलाकारों द्वारा एकादशी, 28 सितंबर सांयकाल 7 बजे से अतिप्राचीन राम चबूतरा, हरिशंकरी गाजीपुर पर सांयकाल को सुनिश्चित है। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों और वालेंटियर्स के साथ राम सिंहासन, धनुष मुकुट पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, एसडीएम प्रखर उत्तम, अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) ज्ञानेंद्र नारायण एवम सीओ सिटी सुधाकर पांडेय के संयुक्त कर कमलों द्वारा होगा। इसके उपरांत 28 सितंबर प्रथम दिन की रामलीला मंचन में नारद मोह, रामजन्म लीला का भव्य प्रसंग से हरिशंकरी में ही आयोजित है।

मैं किसी को गंदे पैर के साथ अपने मन से नहीं गुजरने दूंगा

गाजीपुर। गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में स्थित पुस्तकालय में बृहद स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया । बता दें कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित करने का दिशा निर्देश है जिसके अंतर्गत प्रतिदिन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्राचार्य प्रो अनीता कुमारी एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित यादव के निर्देशन में स्वयंसेवी छात्राओं ने पुस्तकालय एवं वाचनालय में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की । महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो डा अनिता कुमारी ने महात्मा गांधी के वचनों को दोहराते हुए कहा कि ” मैं किसी को गंदे पैर के साथ अपने मन से नहीं गुजरते दूंगा। सभी को साफ सफाई के प्रति संवेदनशील रहने को प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. रामनाथ केसरवानी, डॉ.ओम शिवानी डॉ. गजनफर सईद, जबीउल्लाह मनींद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राएं उपस्थित रहीं ।

पति पत्नी के विवादों को सुलझाया

गाजीपुर। एसपी ईरज राजा के निर्देश पर महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र कार्यालय में पति पत्नी के विवाद से संबंधित मामलों का अनवरत निस्तारण किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को महिला प्रकोष्ठ प्रभारी नीतू मिश्रा द्वारा कुल 07 प्रकरण को सुना गया, जिसमे काफी समय से विवादित चल रहे 02 प्रकरण में दोनों पक्षों को बैठा कर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भूला कर विदाई करवाई गई। 04 प्रकरण में एक पक्ष अनुपस्थित होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई। शेष 01 प्रकरण में मध्यस्ता विफल होने के कारण विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी के साथ महिला मुख्य आरक्षी सुनीता गिरी, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी रोली सिंह, आरक्षी शिव शंकर यादव एवं महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि शामिल थे।

बिजली चोरी करते हुए 16 लोग रंगे हाथ धराए

विजिलेंस और बिजली विभाग के टीम की मॉर्निंग रेड

मॉर्निंग रेड में बिजली चोरी करते हुए 16 लोग रंगे हाथ धराए, कुल 25 लाख रुपये के राजस्व की होगी वसूली

शहर एसडीओ सुधीर कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग व विजिलेंस की तीन ने किया मॉर्निंग रेड

सदर कोतवाली क्षेत्र के सोहिलापुर गांव में किया गया मॉर्निंग रेड

बिजली चोरी में 12 के खिलाफ विजिलेंस थाना एंटी पॉवर थेप्ट कार्यालय रौजा में दर्ज होगा मुकदमा

जबकि 4 लोगों के कागजात सही मिलने पर छोड़ दिया गया

गाजीपुर। सदर कोतवाली इलाका के सोहिलापुर गांव में विजिलेंस व बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने मॉर्निंग रेड किया। ये मॉर्निंग रेड बिजली विभाग के एसडीओ सुधीर कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम ने मॉर्निंग रेड किया। मॉर्निंग रेड के दौरान के दौरान बिजली चोरी में 16 उपभोक्ताओं को रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसमें से 4 उपभोक्ताओं ने अपना कागजात दिखाया गया। कागजात दिखाने पर 4 लोगों को छोड़ दिया गया। बाकी 12 उपभोक्ताओं के खिलाफ विजिलेंस थाना एंटी पॉवर थेप्ट कार्यालय रौजा में मुकदमा दर्ज किया गया। इस बात की पुष्टि बिजली विभाग के एसडीओ सुधीर कुमार ने की है।

इस दौरान उन्होंने बताया कि आज बिजली चोरी के खिलाफ सोहिलापुर गांव में विजिलेंस की टीम के साथ मॉर्निंग रेड किया गया है। जिसमें बिजली चोरी में 16 उपभोक्ताओं को चोरी में पकड़ा गया है। जिसमे से 4 लोगों ने अपना कागजात दिखाया तो पता चला कि इन लोगों का कनेक्शन सही है। उन 4 लोगों को छोड़ दिया गया। बाकी 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन सभी 12 लोगों से 25 लाख रुपये के राजस्व की वसूली की जाएगी। इस कार्रवाई से बिजली विभाग को तकरीबन 25 लाख रूपये के राजस्व का इजाफा होगा।

स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए दिलाई शपथ

गाजीपुर। बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत “स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया गया। बता दें कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित करने का दिशा निर्देश है, जिसके अंतर्गत प्रतिदिन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।”स्वच्छता एक संस्कार”विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित यादव ने छात्राओं को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि व्यक्ति का स्वभाव उसके आचार व्यवहार से झलकता है अतः स्वस्थ एवं संस्कारित जीवन के लिए हमें स्वच्छता को अपना मूल मंत्र बना लेना चाहिए ।

वनस्पति शास्त्री डा ओम शिवानी ने कहा कि प्रकृति स्वंय स्वच्छता का संदेश देती है। डा गजनफर सईद ने स्वच्छता संस्कृति पर कविता पाठ किया।डा रामनाथ केसरवानी ने विकसित देशों में स्वच्छता के प्रति नागरिक कर्तव्य का उल्लेख अपने वक्तव्य में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य एवं संरक्षिका प्रोफेसर अनिता कुमारी ने छात्राओं को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए इसे एक संस्कार के रूप में आत्मसात करने की बात कही।इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ प्राचार्य ने दिलाई । इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी राधेश्याम कुशवाहा,हीना, जबीउल्लाह एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी उपस्थित रहीं ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चलाया सदस्यता अभियान

गाजीपुर।भाजपा के महामनिषी एकात्म मानववाद के प्रबल प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर को भारतीय जनता पार्टी ने बुथ स्तर पर श्रद्धा सम्मान से श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया। भाजपा द्वारा जिले भर के सभी बूथों पर पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बूथ समिति तथा उपस्थित लोगों को पं दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व तथा उनके विचारों,कार्यो से अवगत कराया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं संग मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीनदयाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रेम की अगाध श्रद्धा जन सेवा को समर्पित होती है यह पं दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का दर्शन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को परम वैभव पर स्थापित करने तथा जन जन की सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रहे हैं।


इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, निर्गुण दास केसरी, रासबिहारी राय, सुनील गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी,नन्दू कुशवाहा,अजय , सुधिर केशरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने नगर क्षेत्र के बड़ीबाग मुहल्ले के बूथ संख्या 197 पर व्यापक सदस्यता कराया‌।इस अवसर पर यशवंत राय, अविनाश सिंह,अजय राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी सैदपुर विधानसभा के बुथ संख्या 2320, ग्राम पंचायत हथौड़ा मे पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती अवसर पर बूथ कार्यकर्ताओं संग जयंती मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। भाजपा सदस्यता अभियान को धार देते हुए 200 की बूथ संख्या लक्ष्य को प्राप्त कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी सत्ता के लिए नही सिर्फ जनता की सेवा, देश व देश की संस्कृति को समृद्ध करने के लिए राजनीति करती है, वह कतई वोट की राजनीति सत्ता सुख के लिए नही करती। उन्होंने कहा कि आज देश भारतीय जनता पार्टी के विचार धारा से सर्वांगीण विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।


पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 285 राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रौजा पर एकात्म मानववाद के प्रेरक पं दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित कर सदस्यता अभियान चलाया।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने आज जखनियां विधानसभा के बुथ संख्या 357 युसुफपुर मे पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह, अखिलेश सिंह, प्रदीप सिंह के साथ पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान मे सैंकडों लोगों को सदस्य बनाया।
जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने सदर विधानसभा के बुथ संख्या 200 विवेकानंद कॉलोनी मे पं दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित कर सदस्यता अभियान मे लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया।


राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने सदर विधानसभा के चौकिया गांव के काली माता मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में पं दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सदस्यता अभियान में भाग लिया।
जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने सदर विधानसभा के बबेडी बुथ संख्या 142 पर जिला मंत्री सुरेश बिन्द, गोपाल राय, सुधाकर राय एडवोकेट, संदीप राय के संग पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सदस्यता अभियान में भाग लिया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सांसद ने मनाई जयंती

गाज़ीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर ग्रामसभा चौकिया के बूथ संख्या 130 पर राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने प.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पअर्पित कर जयंती मनाई।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि 25 सितम्बर को अंत्योदय दिवस के रूप में भी जाना जाता हैं। उनके विचारों से समाज को जागरूक कराने के उद्देश्य से अंत्योदय दिवस मनाया जाता है।
भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है। अंत्योदय का अर्थ है “अंतिम व्यक्ति का उदय”, अर्थात समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा में लाना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिन्हें पंडित जी के नाम से जाना जाता है। वे महान समाज सुधारक एक भारतीय राजनीतिज्ञ, एकात्म मानववाद विचारधारा के प्रस्तावक और राजनीतिक दल भारतीय जनसंघ के नेता थे,जो भारतीय जनता पार्टी का अग्रदूत थे। उपाध्याय जी ने हिंदुत्व पुनरुत्थान के आदर्शों को फैलाने के लिए 1940 के दशक में मासिक प्रकाशन राष्ट्र धर्म , जिसका व्यापक अर्थ ‘राष्ट्रीय आस्था’ है, शुरू किया।साथ ही राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने चौकियाँ, मिश्रवालिया, पंचवटियाँ , मुड़रभा एवं पिहरही गावों में लोगों से जनसंपर्क करके भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया गया।


सदस्यता के दौरान राज्यसभा सांसद ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में 1 बूथ पर 100 सदस्य बना कर पंडित जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

सदर विधानसभा के ग्राम सौरी के निवासी जो मुंबई में काम कर रहे थे, काम के दौरान हुई हृदयविदारक घटना से निधन होने पर उनके घर जा कर सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना व शोक संवेदना व्यक्त की ।

साथ में करण्डा मण्डल के प्रभारी मनोज बिन्द , मण्डल अध्यक्ष गोपाल राय, महामंत्री मुरली कुशवाहा, ग्रामप्रधान संजय बिन्द , ग्रामप्रधान रामजी बलवंत , ग्रामप्रधान श्लोक बिन्द , पूर्व प्रधान राजेश बिन्द , अनूप बिन्द, सहकारी समिति के उपाध्यक्ष संजय बिन्द ,भिरगू बिन्द, ओ.पी. बलवंत, अनुसूचित मोर्चा के ज़िला मंत्री रंजीत कुमार भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि लोग उपस्थित रहें।