पी० जी० कालेज में प्राचार्य ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली
गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पी० जी० कॉलेज प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण कॉलेज के प्राचार्य प्रोफ० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने एनसीसी थल सेना एवं नव सेना के इकाइयों का निरीक्षण किया एवं परेड की सलामी ली। संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति से कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्राचार्य पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को बताया कि एक मजबूत राष्ट्र के बनने में युवाओं की महत्व भूमिका होती है।
युवाओं को कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने ही नहीं बल्कि अपने व्यक्तित्व को उत्कृष्ट बनाने के लिए भी आने की आवश्यकता होती है। पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को ऐसा माहौल दिया जाता है कि वह अपने व्यक्तित्व का पूर्ण रूप से विकास कर सकें। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को विविध पाठ्यक्रम को सीखने और जानने का अवसर मिल रहा है। इससे वह वैश्विक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही एक जिम्मेदारी नागरिक भी बन पाएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी के थल सेना एवं नव सेना के कैडेट्स द्वारा प्राचार्य प्रोफे० डॉ० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय को सलामी देने के उपरांत राष्ट्रध्वज तिरंगा के ध्वजारोहण से हुआ। ध्वजारोहण के उपरांत संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान एवं कुलगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रोफे० (डॉ०) विनय कुमार दुबे ने उच्च शिक्षा निदेशक का संदेश पढ़ा। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।
गाज़ीपुर : आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर गाज़ीपुर प्रेस क्लब द्वारा टैगोर टाउन स्थित कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। प्रेस क्लब के सदस्यों की मौजूदगी में अध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा द्वारा तिरंगा ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान व भारत माता के जयकारे लगाए गए। वक्ताओं ने स्वतंत्रता से संबंधित इतिहास को याद कर भारत को अखंड भारत बनाने के लिए उत्साहित किया।अध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा ने देश को सर्वप्रथम बताया। उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने देश हित में कार्य करने की प्रेरणा दिया। सचिव विनीत दुबे ने स्वतंत्रता आंदोलन में गाजीपुर जिले की महत्वपूर्ण भूमिका के विषय में बताया। उन्होंने ने बताया कि चीनी यात्री ह्वेनसांग ने गाज़ीपुर को वीरों की धरती बताया था, यहां के लोंगों को चेन चू अर्थात वीरों की तरह लड़ने वाला लड़का बताया कहा था। स्वतंत्रता आंदोलन की खुली शुरुआत करने वाले सेनानी मंगल पांडेय को याद किया।
खान अब्दुल गफ्फार खान व असफाक अब्दुल्ला का उदाहरण देते हुए, देश के लिए अग्रणी पक्ति में खड़े होकर लड़ने का संकल्प लेते हुए लोंगों से आग्रह किया जब देश को जरूरत पड़े उस समय सभी लोग आगे आकर देश के लिए लड़ पड़े। कार्यक्रम में आए हुए लोगों का महासचिव कृपा कृष्ण ‘केके’ ने आभार जताते हुए स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संरक्षक आशीष सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश उपाध्याय, अनिल कुमार, करुणेंद्र राय, संजीव कुमार, प्रदीप शर्मा, शिवप्रताप तिवारी, रतन कुमार विक्की, अभिषेक सिंह, अखिलेश यादव, रिजवान अंसारी, इक़रार, आसिफ, अरुण यादव, रजत, सोनू, लोक नाथ तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
गाजीपुर। ब्रिटिश सत्ता की 200 वर्षों की दास्ता की बेड़ियों से भारत को मुक्त कराने एवं स्वयं के प्राणों को बलिदान कर भारत को स्वतंत्रता दिलाने वाले उन वीर शहीदों की शहादत की याद दिलाता हुआ पर्व है – स्वतंत्रता दिवस। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व को मनाने अपने देश के वीर शहीदों की शहादत को याद करने और श्रद्धा-सुमन अर्पित करने हेतु, बच्चों के शैक्षिक, नैतिक एवं मौलिक गुणों के विकास के लिए वचनबद्ध शहर के बंधवा पीरनगर स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में स्वतंत्र भारत की 78वीं वर्षगांठ धूम-धाम से मनायी गई। कार्यक्रम की शुरुआत माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने झण्डारोहण करके किया। तत्पश्चात स्काउट गाइड छात्रों के द्वारा तिरंगे के सम्मान में मार्च-पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी गई। झण्डारोहण के पश्चात विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा गौरी राय के द्वारा स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए उनके अद्वितीय प्रयासों, उनकी शहादत एवं स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही साथ विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विद्यालय के प्री-प्राइमरी के नन्हें छात्रों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के स्वरुप पर आधारित विभिन्न परिधानों से सुसज्जित झांकी कार्यक्रम के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। प्रधानाचार्य डा0 राजेश कारकून ने अपने वक्तव्य से सभी छात्र-छात्राओं को अपने महान राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों, कर्तव्यों एवं स्वतंत्रता दिवस की महत्ता का बोध कराते हुए एक विशेष पहल की शुरुआत की जिसमें स्वतंत्रता दिवस के उपरान्त राष्ट्रीय तिरंगे के महत्व को बनाए रखने हेतु छात्रों से यह अनुरोध किया की घर के आस-पास रास्ते सार्वजनिक स्थानों इत्यादि जगहों पर भूमिगत तिरंगे को इकट्ठा कर विद्यालय में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जमा करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय की तरफ से विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा, साथ ही साथ प्रधानाचार्य ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाईयाँ दी और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रमों की सराहना भी की। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के सीनियर कोआर्डिनेटर बद्रीश श्रीवास्तव ने देश के विकास में छात्रों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयाँदी। तत्पश्चात बच्चों को मिष्ठान प्रदान किया गया। विद्यालय के इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कक्षा नौवीं की छात्रा अनुष्का के द्वारा किया गया।
गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने सभी को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी व देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की उसके पश्चात् विद्यालय के सीनियर विंग में निदेशक डॉ नदीम अधमी, प्राइमरी विंग में मैनेजर अतिया अधमी व प्री प्राइमरी विंग में प्रधानाध्यापक इकरामुल हक़ ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्र गान गाया गया। इसके पश्चात झंडा गीत व राष्ट्र गीत ‘वन्दे मातरम’ गाया गया तथा स्काउट व गाइड के छात्र छात्राओं द्वारा झंडे को सलामी दी गयी। साथ ही भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। आज के इस पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
जिसमें कक्षा 1 के मोहम्मद तमीम, समृद्धि, सिद्धि एवं उनके अन्य साथियों ने ‘ऐ देश मेरे’ गीत प्रस्तुत किया। कक्षा 11 के छात्र पुष्कर जी उपाध्याय ने ‘जब तक सूरज चाँद रहेगा’ नामक देश भक्ति से भरी हुई ‘कविता तिवारी’ द्वारा रचित कविता प्रस्तुत की जिसे सभी ने बहुत सराहा। संकट काल में खुद की सुरक्षा बिना आत्मविश्वास के नहीं की जा सकती। दरअसल, आत्मरक्षा के सभी उपायों के प्रभावी ढंग से इस्तेमाल के लिए आत्मविश्वास सबसे जरूरी है। छात्र छत्राएं अगर छोटी- छोटी बातों को नजरअंदाज करने की बजाय आत्मविश्वास से प्रतिकार करना सीख लें तो कई समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाएगा। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए कक्षा 6-8 के छात्र छात्राओं ने ताइक्वांडो की प्रस्तुति की।
15 अगस्त के दिन ही विद्यालय के नए कैबिनेट का गठन भी होता है जिसमे विद्यालय के कप्तान व उपकप्तानों लेकर विभिन्न हाउसेस के कप्तान व उपकप्तानों का नाम घोषित किया जाता है। निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विद्यालय के पूर्व कप्तान व उपकप्तान मीठी कक्षा 10 व श्रेयश शंकर राय को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए धन्यवाद दिया व उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया तथा साथ ही नव निर्वाचित विद्यालय कप्तान कंदर्प तिवारी कक्षा 11, उपकप्तान रोहित कुमार यादव कक्षा 11 एवं उप कप्तान पलक राय कक्षा 9 को पद व उसकी गरिमा को बनाये रखने की शपथ दिलाई। इसी क्रम में प्रेम चंद हाउस से सुकृति मिश्रा को कप्तान, अस्तित्व सिंह व सताक्षी यादव को उपकप्तान, मौलाना आज़ाद हाउस से शालिनी यादव को कप्तान, कुशाग्र व अनुषा राय को उपकप्तान, टैगोर हाउस से मानिनी मिश्रा को कप्तान एवं अंश कुमार यादव तथा सायमा सिद्दीकी को उप कप्तान तथा गाँधी हाउस से विधि सिंह को कप्तान तथा शादान व फौजिया को उप कप्तान घोषित किया गया।
अंत में सभी छात्र छात्राओं में लड्डुओं का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की मैनेजर अतिअ अधमी, निदेशक डॉ नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप-प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीती उपाध्याय, उप-प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, सहायक प्रधानाचार्य राजेश सिंह, मुख्य अध्यापिका चांदना श्रीवास्तव व प्री प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, वरिष्ठ अध्यापक पुष्पा राय, डॉ रेशमा ज़फर एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की साज सज्जा आमना ओबैद, उमेश, नुज़हत तथा सिमरन जायसवाल ने की तथा संगीत श्याम कुमार शर्मा, दीपिका वर्मा एवं गिरधर शर्मा ने दिया। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी ने किया।
गाज़ीपुर। शहर के बड़ी बाग स्थित माधव सरस्वती विद्यालय में बुधवार को विहिप व बजरंगदल के तत्वाधान में संयुक्त गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के मुख्य वक्ता आरएसएस के जिला सह विभाग प्रचारक दीपक रहे। विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि 14 अगस्त की मध्य रात्रि को भारत माता का बटवारा किया गया। जिसमें भारत को अधूरी आजादी प्राप्त हुई।
क्योंकि भारत-पाकिस्तान का बटवारा सांस्कृतिक आधार पर न होकर राजनीति आधार पर हुआ है। गोष्ठी में मौजूद लोंगो ने पुनः भारत को अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया। विहिप के नख्से में अखंड भारत अफगानिस्तान, पाकिस्तान, तिब्बत, नेपाल, बांग्लादेश व म्यंमार को साथ में दर्शाता है।
इस मौके पर सह सेवा प्रमुख दिनेश चंद्र पांडेय, विहिप जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, बजरंग दल जिला संयोजक रविराज हिंदू, जिला मंत्री विपिन श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष विनीत सिंह, नगर अध्यक्ष अनुराग चौहान, सत्येंद्र पांडेय, उत्तम चौधरी, प्रदीप तिवारी, शिव कुमार, शिवम् चौबे सहित आदि मौजूद रहे।
गाजीपुर। 14 अगस्त 1947 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यायल द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन रायफल क्लब परिसर मे बुधवार को किया गया। जिसका राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश दयाशंकर सिंह ने अवलोकन किया। मंत्री लगभग अपरान्त 03ः15 बजे रायफल क्लब परिसर में पहुचे। मंत्री के आगमन पर स्वागत की कड़ी मे जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द सरोज ने रामलला संदेश पुस्तिका देकर उनका स्वागत किया। अवलोकन के उपरान्त मंत्री ने कहा कि अपनी प्रिय मातृभूमि के उन बेटे एवं बेटियों को नमन करते है, जिनको भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण न्यौछावर करने पड़े थे, ऐसे लोगो की याद मे तथा भारत की वर्तमान और भावी पीढियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गयी यातना एवं वेदना का स्मरण दिलाने के लिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप मे घोषित करने का निर्णय लिया गया है।
भारत के लाखों लोगो ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी, ऐसे समय पर देश का दो टुकड़ो मे बंट जाने का दर्द आज भी लाखो परिवारो मे एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमे न सिर्फ भेद-भाव, वैमनस्य एवं दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलायेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, कृष्ण बिहारी, मीडिया प्रभारी भाजपा शशिकान्त सिंह के साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकता सूचना विभाग से धनन्जय कुमार, आमिर अंसारी, संदीप सरोज, रामदुलार यादव, विनोद कुमार उपस्थित रहे।
गाजीपुर। पेरिस ओलंपिक 2024 मे कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हाकी टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी ललीत कुमार उपाध्याय एवं राजकुमार पाल का सम्मान समारोह कार्यक्रम मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर सैदपुर में 17 अगस्त दिन शनिवार को किया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्भावित आगमन उसी दिन करमपुर में है। जिसको देखते हुए बुधवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल, डी आई जी वाराणसी परिक्षेत्र डा0 ओम प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री आगमन, कार्यक्रम स्थल एवं हैलीपैड का स्थलीय निरीक्षण किया एवं सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उप जिलाधिकारी सैदपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, अनिकेत सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस अवसर पर भाजपा द्वारा बुधवार को जिला पंचायत सभागार में विचार गोष्ठी कर विभाजन के बाद हुई विभिषिका में कई लाख हताहत लोगों (महिलाओं,बच्चों और नौजवानों) को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश के विभाजन के बाद हिन्दुओं के साथ हुई विभिषिका बूनियादी रूप से मानव विस्थापन और जबरदस्ती पलायन की दुखद कहानी है।देश की आजादी से पहले धार्मिक आधार पर बंटवारा के बाद हिंदूओं पर भारी अत्याचार हुआ। आजादी की खुशीयों को दुःख में बदलने का प्रयास किया गया।उस असहनीय पीड़ा भरी विभिषिका से हमें सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अच्छुण रखते हुए वर्तमान और आने वाली पिढ़ीयों को इसे बताने और स्मरण कराने की जरूरत है।मा मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि 2014 से पहले की सरकारों मे भारत-पाकिस्तान झगड़े के समय वार्ता होती थी। लेकिन आज उल्टा है एक गोली के जवाब में 10 गोलियां चलाई जा रही है ,क्योंकि यह राष्ट्रवादी सरकार है जिन लोगों ने हमारे ऊपर अत्याचार किया पूर्व की सरकारों मे उनकी ही प्रशंसा होती रही । आज हमारे संकल्प का दिन है हम ऐसे राष्ट्रभक्त तैयार करेंगे जो देश की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए काम करेंगे, आजादी के महत्व और आजादी के लिए दिए गए बलिदान और संघर्षों को आने वाली पीढ़ियां को बताना होगा।
उन्होंने कहा कि आज हम सभी के सपने भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण का प्रभाव यह रहा है कि आज कश्मीर से पालायित हिंदू वहां स्थापित नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद की जनगणना में लगातार हिंदू अल्पसंख्यक और अल्पसंख्यक बहुसंख्यक होते जा रहे हैं हमारी जनसंख्या कम होती जा रही है उनकी संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि आज बंग्लादेश में उस विभिषिका को दोहराया जा रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भारत आज आजादी का अमृत कल मना रहा है ।आजादी के बाद बंटवारे के दौरान हुई विभिषिका का दर्द जो भारत ने झेला था उसका स्मरण की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। जो स्थितियां पैदा हो रही है उसे पर चिंतन करना है । पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि आजादी के अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभाजन के दर्द को आम आदमी को महसूस कराया और 2021 में आजादी के बाद कैसे देश के विध्वंस और विभाजन की विविधता का दंश देश ने झेला है आज भारत के कोने-कोने में उसे स्मरण कर उसमें हताहत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। न पा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने विभाजन के दौरान ट्रेन के शौचालय में जान बचाकर भारत आए अपने पिता की सुनाई बातों को गोष्ठी में रखते हुए सबकी आंखों को नम कर दिया।
गोष्ठी का समापन जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार धन्यवाद तथा विभिषिका के दौरान अपनी जान गंवा चुके लोगों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर किया। गोष्टी को बृजेंद्र राय, पूर्व विधायक शिवपूजन राम, कालीचरण राजभर आदि ने भी सम्बोधित किया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय के सामने से उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला गया जो अफीम फैक्ट्री, महुआबाग के रास्ते पं दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा स्थल तक पहुंचा जहां मा मंत्री तथा उपस्थित नेताओं द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलूस का समापन किया। जुलूस मे बहुतायत संख्या में लोग विभिषिका से सम्बंधित तख्तियां लिए चल रहे थे।
गोष्ठी व मौन जुलूस में बृजेन्द्र राय,पूर्व विधायक शिवपूजन राम,कालीचरण राजभर, सरिता अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, रामराज बनवासी, राजेश राजभर, साधना राय, शैलेश कुमार राम, प्रवीण सिंह,अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,विश्व प्रकाश अकेला, अखिलेश सिंह, सरोज मिश्रा, श्यामराज तिवारी, अखिलेश राय, लालसा भारद्वाज, विनोद अग्रवाल, सुरेश बिंद, विष्णु प्रताप सिंह, राकेश यादव,मोनू तिवारी, गोपाल राय, मयंक जायसवाल,मन्नू राजभर, हरदेव कुशवाहा, योगेश सिंह, कार्तिक गुप्ता, शनि चौरसिया, अभिनव सिंह,राजन प्रजापति, संतोष जायसवाल, राकेश राय, नीतीश दूबे,अभय प्रताप सिंह,मनोज सिंह, जिला पंचायत प्रतिनिधि वेंकटेश सिंह, अविनाश सिंह, विजय कुमार राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह बुधवार को पी जी कॉलेज पहुंचे । परिवहन मंत्री के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह भी मौजूद थे। उनका स्वागत प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय और कुलानुशासक डॉ० एस० डी० सिंह परिहार सहित अन्य वरिष्ठ शिक्षकों और कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर किया। इसके बाद प्राचार्य कक्ष में परिवहन मंत्री ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों से मिलने के क्रम में सभी से परिचय जाना। प्राचार्य कक्ष में ही महाविद्यालय की विवरणिका भेंट स्वरूप परिवहन मंत्री को प्राचार्य की ओर से दी गई।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय से जुड़े तमाम कार्यों के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर जाने वाले छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की सुविधा को देखते हुए महाविद्यालय की ओर से एक अनुरोध पत्र भी परिवहन मंत्री को सौपा गया। अनुरोध पत्र के जरिए परिवहन मंत्री से पी० जी० कॉलेज चौराहे से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर तक के लिए परिवहन विभाग की ओर से बस सेवा प्रारंभ करने का अनुरोध किया गया। इस अनुरोध पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने सकारात्मक जवाब दिया। उनकी ओर से कहा गया कि जल्दी ही वह परिवहन विभाग के सक्षम अधिकारियों के संग बैठक कर इस बाबत निर्णय लेंगे। विद्यार्थियों के हित में गाज़ीपुर के पी० जी० कॉलेज चौराहे से जौनपुर तक बस का संचालन करने पर उनके विभाग की ओर से जल्द करने पर विचार किया जाएगा। परिवहन मंत्री के स्वागत कार्यक्रम में डॉ० जी सिंह, डॉ० एस एन सिंह, डॉ० अरूण कुमार यादव, डॉ० रामदुलारे , डॉ एस० एस० यादव, डॉ० के० के० पटेल ,संजय श्रीवास्तव, विजय कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह , घनश्याम आदि रहे।
गाजीपुर ।पेरिस ओलंपिक 2024 मे कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हाकी टीम के दो खिलाड़ी ललीत कुमार उपाध्याय एवं राजकुमार पाल के सम्मान समारोह कार्यक्रम मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर सैदपुर में दिनांक 17 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री आगमन, कार्यक्रम स्थल एवं हैलीपैड का स्थलीय निरीक्षण किया।संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ललीत कुमार से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सैदपुर, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।