Category Archives: Ghazipur

भंडारे में कांवरियों के सेवा में लगे रहे सपा नेता आमिर अली

गाजीपुर। सावन के तीसरे सोमवार को नगर के मिश्रबाजार में कांवरियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन श्रद्धालुओं और अभिषेक चौरसिया ने किया। दोपहर बाद शुरू हुआ यह भंडार देर रात तक चला। यह आयोजन बीते कई सालों से लगातार किया जा रहा है। कोरोना काल में भंडारा नहीं किया गया था। मान्यता है कि सावन माह में भंडारा कराना अत्यंत फलदायी होता है। इसी के चलते श्रद्धालु आपसी सहयोग से भंडारा करते हैं। भंडारे में जातिगत भावना से ऊपर उठकर पहुँचे सपा जिला उपाध्यक्ष आमिर अली कई घंटों तक कांवरियों के सेवा में लगे रहे।


कांवड़ियों की सेवा में सपा नेता आमिर अली पीछे नहीं रहे। गंगा जल लेकर अपने शिवालयों को लौट रहे कांवड़ियों का स्वागत कर भंडारे का प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में सपा नेता डॉ समीर सिंह, आदित्य यादव, राजदीप रावत, अतुल कुमार यादव, बृजेश सिंह शेरू का योगदान रहा।

क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एमएलसी ने की बैठक, दिया अधिकारियों को निर्देश

गाज़ीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल नेरविवार को विधुत विभाग अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर क्षेत्र में लो – वोल्टेज एवं अघोषित बिजली कटौती, क्षमता वृद्धि, जले हुए ट्रांसफार्मर को जल्द बदलने की प्रक्रिया में तेजी लाने, जर्जर तार, अधिकारियों के द्वारा फोन ना उठाने की समस्याओं के अतिशीघ्र समाधान हेतु कड़ा निर्देश दिया। उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सप्ताह में एक दिन जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें।

नंदगंज बाजार मे चल रहे विद्युतीकरण कार्य में प्रगति लाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। उपस्थित अधिकारियों को एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने निर्देश दिया कि जिस क्षेत्र में विद्युत केंद्र बनने हैं वहां आ रही भूमि समस्याओं को लेकर मुझे अवगत कराए।जिससे क्षेत्र मे बिजली संबंधित आ रही समस्याओं का निस्तारण जल्द हो सके तथा सप्लाई में गुणवत्ता बरकरार रहे। प्रस्तावित विद्युत केंद्र ग्राम बौरी, पृथ्वीपुर, फुल्ली, राजापुर मे विद्युत स्थापना केंद्र जमीन संबंधित समस्याओं को निस्तारण कर जल्द स्थापना हेतु निर्देशित किया।

मौके पर अधिकारियों ने दो स्थानों पर आ रही विद्युत केंद्र समस्याओं के बारे में अवगत कराया जिसका एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित उप जिलाधिकारी को फोन के माध्यम से जल्द निस्तारण हेतु निर्देशित किया। बताते चलें कि वर्तमान समय में जनपद मे रोपाई पूरे जोर-शोर से चल रही है और बारिश न होने की वजह से किसानों को खेतों में पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है। लो – वोल्टेज और अघोषित कटौती एवं नहरों में पानी की कमी से उनकी समस्याऐं और अधिक जटिल हो गयी है।

बैठक के दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने उपस्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियन्ता विभाग से कड़ी आपत्ति दर्ज करवाते हुए एक सप्ताह के अन्दर किसानों को अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए।इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बिजली संबंधित एवं क्षेत्र संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

मौके पर बिजली विभाग गाजीपुर जनपद के अधीक्षण अभियंता, समस्त अधिशासी अभियंता ,सहायक अभियंता, अवर अभियंता, बिजलेंस टीम प्रभारी ,वर्कशॉप सहायक अभियंता, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, अनुज अकेला, प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक, अमित नगवंशी, अनूप जायसवाल उर्फ़ अनुराग सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

अयोध्या गैंग रेप पीड़िता से बीजेपी टीम की मुलाकात,डा.संगीता बलवंत भी रही शामिल

वाराणसी। अयोध्या के भदरसा गैंगरेप प्रकरण को भाजपा हाई कमान ने गंभीरता से लिया है। रविवार को राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत व बाबूराम निषाद अयोध्या पहुंचे। वहां टीम ने पीड़ितों के घर पहुंच कर पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। भदरसा के बाद अब टीम जिला महिला अस्पताल में भर्ती बालिका से मुलाकात की। बीजेपी डेलिगेशन में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत व बाबूराम निषाद शामिल है।


टीम ने पीड़ित बच्ची के घर पहुँच कर पीड़िता की माँ से हाल जाना डेलीगेशन के सदस्यों ने उन्हें दिलासा दी।उन्होंने कहा कि कोई आप को धमकाए तो तुरंत बताए आप की हर संभव मदद की जाएगी।पीड़ित बच्ची के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं ।

इसके बाद तीनों सदस्य महिला ज़िला अस्पताल पहुँच कर पीड़िता से मिले ।

राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने कहा कि जैसे ही यह मामला संज्ञान में आया योगी बाबा ने अपने सुशासन को दिखाते हुए आरोपियों पर कार्यवाही किए, प्रदेश में योगी और देश में मोदी की सरकार है और इनके राज में किसी को भी किसी से डरने की ज़रूरत नहीं हैं ।

अखिलेश के DNA वाले बयान पर डा.संगीता बलवंत ने कहा कि सपा के स्वभाव में है अपराधियों के साथ में खड़ा रहना राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व में मुलायम सिंह यादव कहते थे कि लड़के हैं लड़को से गलतिया हो जाती हैं उसी राह पर उनके सुपुत्र अखिलेश यादव चल रहे है।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि काफ़ी कुछ बाते हैं जो पीड़ित बच्ची और उसके माँ द्वारा पता चली हैं। हम अपने प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से उच्च स्तर तक पहुचाएंगे और आरोपियों को कठोर से कठोर दण्ड दिलाने का कार्य करेंगे ।

उन्होंने कहा कि बच्ची के पिता इस दुनिया में नहीं हैं और योगी महराज जिस तरह सम्बल बन कर खड़े हैं इस बेटी के साथ हर प्रकार से कार्यवाही और मदद कर रहें हैं। उन्होंने दिखा दिया कि उत्तर प्रदेश में जिन बेटियों के पिता नहीं हैं उनके भी पिता यदि कोई है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी हैं ।

3 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।

मंत्री ने किसानों की समस्याओं को सुना, अधिकारियों को लगाई फटकार

                                                               
गाजीपुर।मंत्री जलशक्ति, विभाग सिचाई एवं जल संसाधन,बाढ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिचाई, नमामी गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ती विभाग उ.प्र.स्वतंत्र देव सिंह का आज जनपद भ्रमण एवं विभागीय अधिकारिेयो संग समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ।
मंत्री ने आज तहसील सदर अन्तर्गत ग्राम कटैला, नगवा विकास खण्ड सदर के आदर्श राजकीय नलकूप संख्या-86 बी जी का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री लघु सिचाई योजना के अन्तर्गत उथले/मध्यम गहरे/गहरे नलकूप योजना से लाभान्वित किसानो के साथ जन संवाद/चौपाल कर किसानो की समस्याओ को सुना एवं ग्रामीणो से संवाद कर उनका हाल जाना। ग्राम कटैला के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने देखा की रास्ते मे पाईप पेय जल हेतु खोदे गए गढढे जो बेतरतीव ढंग से मिट्टी डालकर भरा गया था जो बरसात होने की वजह से  जगह-जगह  मिट्टी धसी पड़ी थी तथा बरसात का पानी भी गढढे मे जमा हुआ था। मत्री के गुजरते हुए काफिले के सामने ही एक बाइक सवार की गाड़ी गढढे मे फसी दिखी। मंत्री अपने वाहन से तत्काल उतरकर पाईप पेयजल की कार्यो की जानकारी ली। ग्रामीण से भी पूछा जिसमे ग्रामीण द्वारा शिकायत की गयी सड़क किनारे पाईप पेय जल हेतु खोदे गए गढढे की वजह से सही तरीके से मिट्टी एवं रोड़ा का भराव नही हुआ।

जिसके कारण आए दिन राहगीरो को आने जाने मे दिक्कतो का सामना करना पड़ता है कई राहगीर तो गिर पड़ जाते है, आज तो ऐसा हुआ की गॉव की ही एक गर्भवती महिला जो रास्ते से गुजर रही थी, रास्ते  मे बरसात का पानी लगा पड़ा था जिसके कारण वो महिला गढढे मे लगभग आधे पैर धस गई। जिसमे ग्रामीणो ने किसी तरह से खीच कर बाहर निकाला। जिसपर मंत्री आगबबूला हो गये तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए रास्ते को मरम्मत कराने का सख्त निर्देश दिया। मंत्री जी ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना मे पाईप के माध्यम से गॉव तक पानी पहुचाने का कार्य किया जा रहा है संबंधित कम्पनियां सड़क खोदाई के बाद उस पर डामरीकरण एवं सी सी रोड है तो उसकी मरम्मत तक का कार्य करेगी तथा जब तक कार्य पूरा नही होता तब तक कम्पनियों का पेंमेट नही होगा। चौपाल के दौरान भी मंत्री ने उपस्थित किसानो की समस्या को सुना किसान भोला राम ने मंत्री से सिचाई हेतु अपने खेत तक पानी नही पहुच पाने की शिकायत की जिस पर मंत्री जी ने सम्बन्धित अधिकारी से किसान भोला राम के समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।
तत्पश्चात मंत्री ने ग्रामीणो से संवाद स्थापित करने के पश्चात लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह मे विभागीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये। मंत्री ने सिचांई एवं जल संसाधन, सिंचाई यांत्रिक, बाढ नियंत्रण, परती भूमि विकास, यू0पी0 प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन उ0प्र0, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश, लघु सिचाई, भूगर्भ जल विभाग, नमामि गंगे एवं जल जीवन मिशन के योजनाओ की विस्तृत रूप से समीक्षा करते हुए नहरो की साफ-सफाई,नहरो मे टेल तक पानी पहुचे जिससे किसानो को सिचाई मे किसी प्रकार की दिक्कतो का सामना न करना पड़े। बाढ प्रभावित क्षेत्रो का अधिकारी पूर्व मे ही भ्रमण कर कटान न हो इससे संबंधित सारी व्यवस्थाए पूर्व मे सुनिश्चित कर लें। ब्लाक करण्डा के ग्राम कटरियां मे नलकूप के अभाव में भूमि अंसिचित होने के शिकायत, ब्लाक देवकली के बुढनपुर एव सराय शरीफ एवं लगभग 10 गॉव जो पेयजल की समस्या है वहां आर्सेनिक युक्त जल के कारण समस्याग्रस्त है जिसका  एक सप्ताह के अन्दर योजना बनाते हुए निवारण करने का निर्देश दिया। मंत्री ने बैठक मे विकास खण्ड रेवतीपुर के नवली माईनर एवं त्रिलोकपुर माइनर मे टेल तक पानी पहुचने की स्थिति की जानकारी ली ।बताया गया कि टेल तक पानी पहुच रहा है तभी मंत्री ने संबंधित अधिकारी से तत्काल मिटिंग के बाद मौके पर जाकर माईनर की फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । बैठक मे विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल,संबंधित विभागो के अधिशासी अभियन्ता, कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण मौजूद रहे।                                                                                                                                                                                                                                                                                                              

सम्पूर्ण समाधान दिवस:534 शिकायत पत्र में 32 का निस्तारण

गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस डा.ईरज राजा की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 174 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 07 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 534 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 32 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।

इसी क्रम में तहसील जखनियां में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 113 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 45 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 57 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 04 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 80 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 04 का निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 38 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 05 का मौके पर निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराई जाए। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव,  उप जिलाधिकारी कासिमाबाद, तहसीलदर कासिमाबाद, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इससे पहले जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने रौजा स्थित राधेश्याम वाटिका में ‘‘ एक पेड़ मॉ के नाम वृक्षारोपण अभियान- 2024 के अन्तर्गत आम का पौध पौध रोपड़ कर जनपद वासियों को अधिक से अधिक पौध रोपण के लिए प्रेरित किया।

‘स्वयं और दुनिया के साथ सामंजस्य बनाये रखने का विज्ञान’ है योग

‘स्वयं और दुनिया के साथ सामंजस्य बनाये रखने का विज्ञान’ है योग: कर्ण बहादुर सिंह

गाजीपुर। पी० जी० कालेज में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी महाविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ तथा विभागीय शोध समिति के तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार हाल में सम्पन्न हुई, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी मे विज्ञान संकाय के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विषय के शोधार्थी कर्ण बहादुर सिंह ने अपने शोध शीर्षक “विभिन्न योगिक क्रियाओं का जीवन शैली पर प्रभाव “.नामक विषय पर शोध प्रबन्ध व उसकी विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए कहा कि विभिन्न योगिक क्रियाओं का मानव जीवन शैली पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है सामान्यतः योग ‘स्वयं और दुनिया के साथ सामंजस्य बनाये रखने का विज्ञान’ है। यह न केवल मानव शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए है, बल्कि मन और आत्मा को भी सक्रिय बनाये रखने में मदद करता है। योगाभ्यास शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़कर हमारे दृष्टिकोण, व्यवहार को सकारात्मक रूप से बदलकर खुशी, शांति, संतुष्ठी और आनंदपूर्ण रहने के लिए सक्षम बनाता है। प्रस्तुतिकरण के बाद विभागीय शोध समिति, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ व प्राध्यापकों तथा शोध छात्र-छात्राओं द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोधार्थी कर्ण बहादुर सिंह ने संतुष्टिपूर्ण एवं उचित उत्तर दिया। तत्पश्चात समिति चेयरमैन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबंध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह , मुख्य नियंता प्रोफेसर (डॉ०) एस० डी० सिंह परिहार, शोध निर्देशक डॉ० अनुराग सिंह एवं शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० लवजी सिंह, डॉ० ओमदेव सिंह गौतम , प्रोफे०(डॉ०) अरुण कुमार यादव, डॉ० रामदुलारे, डॉ० कृष्ण कुमार पटेल, डॉ० अमरजीत सिंह, डॉ० प्रोफे० (डॉ०) सत्येंद्र नाथ सिंह, डॉ० योगेश कुमार, डॉ०शिवशंकर यादव, डॉ. मनोज कुमार मिश्र, प्रोफे० (डॉ०) सुनील कुमार, डॉ० संजय श्रीवास्तव एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा शोध छात्र छात्रएं आदि उपस्थित रहे। अंत में अनुसंधान एवं विकास प्रोकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

17 स्कूल व कॉलेजों में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम

छात्र–छात्राओं को ‘फाइलेरिया रोधी दवा’ सेवन के लिए किया जागरूक

शनिवार को जनपद के 17 स्कूल व कॉलेजों में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जनपद में 10 अगस्त से शुरू होगा एमडीए अभियान

गाज़ीपुर। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में 10 अगस्त से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत लक्षित आबादी को फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा का सेवन कराया जाएगा, जिससे वह फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बच सकें। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल के निर्देशन में स्कूलों और विद्यालयों में जन जागरूकता कार्यक्रम व गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। यह गतिविधियां स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों के संयुक्त प्रयास और पीसीआई, पाथ, डब्ल्यूएचओ व सीफार संस्था के सहयोग से आयोजित की जा रही हैं।


शनिवार को सैदपुर स्थित बेनी सिंह इंटर कॉलेज, नगर के मेरी सिटी स्कूल व एमएएच इंटर कॉलेज समेत 17 स्कूलों में एक हजार से अधिक छात्र – छात्राओं को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन करने के बारे में जागरूक किया गया। बेनी सिंह इंटर कॉलेज में प्रार्थना सभा के दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रेखा मधुकर और मेरी सिटी स्कूल में बायोलोजिस्ट अशोक प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फाइलेरिया बीमारी के कारण, लक्षण, जांच और बचाव आदि के बारे में जानकारी देते हुए एमडीए अभियान (10 अगस्त से दो सितंबर) के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर छात्र – छात्राओं को बताया कि फाइलेरिया (फीलपाँव या हाथीपाँव) वाहक मच्छर क्यूलेक्स के काटने के बाद इसके लक्षण पांच से 15 साल के बाद दिखाई देते हैं। इसलिए एक साल से ऊपर के सभी बच्चों, किशोर-किशोरियों, वयस्कों, वृद्धजनों को फाइलेरिया से बचाव की दवा जरूर खानी चाहिए। यह दवा स्वास्थ्यकर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर खिलाई जाएगी। यह दवा वितरित नहीं की जाएगी।

स्वास्थ्यकर्मी और आशा कार्यकर्ता यह दवा लोगों को अपने समक्ष खिलाएँगी। यह दवा खाली पेट नहीं खानी है। यह दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। साथ ही यह दवा एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और गंभीर रूप से बीमारव्यक्तियों को नहीं खानी है। इस दवा के साल में एक बार और पाँच साल लगातार सेवन करने से हम फाइलेरिया से सुरक्षित बन सकते हैं। इसके लिए जन सहभागिता की बेहद आवश्यकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को एमडीए अभियान और फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन करने के बारे में जागरूक करें। इस अवसर पर समस्त स्कूलों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, शिक्षक, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रेखा मधुकर, बायोलॉजिस्ट अशोक प्रकाश मौर्य एवं पीसीआई के जिला समन्वयक मनीष दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विभिन्न मांगों को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों ने सीएमओ को सौपा पत्र

विभिन्न मांगों को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों ने सीएमओ को सौपा पत्र

ग़ाज़ीपुर।एनएचएम संविदा कर्मचारी जो अपने कई मांगों को लेकर पिछले 26 जुलाई से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में संविदा कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित एक पत्र सौपा।

संविदा कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शेखर सिंह ने बताया कि उ0प्र0राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ(रजि0) के बैनर तले प्रदेश भर के लगभग 1.50 लाख की संख्या में संविदा कर्मचारी संगठित हैं।समस्त संविदा कर्मचारियों द्वारा वैष्विक महामारी में शहर से लेकर गाँव तक समुदाय के अन्तिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा को पहुँचाने में जीवन तक कुर्बान करते हुए अतुलनीय योगदान दिया है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम संविदा कर्मचारियों के भविष्य को सुदृढ़ करने हेतु आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया संगठन की समस्त 15 सूत्रीय प्रमुख जायज मांगों को लेकर पत्र सौंपा गया है। उन्होंने अपने मुख्य मांगों में म्यूचुअल एवं रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानान्तरण का अनुमोदन एवं संविदा कर्मचारियों हेतु भी प्रत्येक वर्ष स्वयं के अनुरोध पर गैर जनपद स्थानान्तरण नीति को लागू किया जाए। केन्द्र सरकार से उत्तर प्रदेश को आवंटित अतिरिक्त 3ः प्राप्त बजट से वेतन विसंगति का निस्तारण कर वेतन वृद्धि की जाये। बढ़ती हुई महंगाई के दृष्टिगत संविदा कर्मचारियों हेतु म्च्थ्, ग्रेड-पे ।(मंहगाई भत्ता) लागू किया जाये। प्रदेष के शेष 35 जनपदों के डाटा आपॅरेटर को जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजित किया जाये। पी0बी0आई0 उनके मानदेय में जोड़ा जाये(बिहार राज्य के अनुसार)। नियमित पदो के सापेक्ष होने वाली भर्ती प्रक्रिया में स्टॉफ नर्स की भाँति अन्य समस्त संविदा कर्मचारियों को भी भारांक/वरीयता दिया जाये। संविदा कर्मचारियों के लिये भी सुविधा को लागू किया जाये।सबसे कम मानदेय पर कार्य कर रहीं संविदा ।मासिक मानदेय न्यूनतम रू0 25000/- किया जाये।

इस मौके पर प्रेम प्रकाश राय, सुरेंद्र यादव, रियाज सुल्तान, ओंकार पांडे, वर्तिका तिवारी ,अविनाश शर्मा ,सोनू कुमार ,सुनील यादव ,अनिल शर्मा, प्रतिभा विश्वकर्मा ,राधेश्याम यादव, समारू कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, संजय सिंह यादव ,अशोक कुमार, साकेत सिंह आदि रहे।

गाजीपुर प्रेस क्लब ने दूसरे वर्ष भी 10 लाख बीमा कराने का किया कार्य प्रारंभ

प्रेस क्लब ने दूसरे साल 10 लाख बीमा कराने का किया कार्य प्रारंभ

गाजीपुर। स्थापना के दूसरे वर्ष भी गाजीपुर प्रेस क्लब ने अपने सदस्यो का दस लाख का दुर्घटना बीमा कराने का कार्य शुक्रवार को शुभारंभ किया। मुख्य डाकघर स्थित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से सदस्यों का बीमा कराया गया। मालूम हो कि बीते वर्ष भी अपने 100 से ज्यादा सदस्यों का गाजीपुर प्रेस क्लब ने 10 लाख रुपए का बीमा कराया था।

इस संदर्भ में गाजीपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि हमारे क्लब में लगभग 100 पत्रकार बतौर सदस्य शामिल हैं, इन सभी सदस्यो का दस लाख का दुर्घटना बीमा कराया जायेगा, जिसकी आज से शुरुआत की गई है। इस बीमा योजना के तहत दुर्घटना में मृत, दुर्घटना में आंशिक व पूर्ण या स्थायी विकलांगता, दुर्घटना में अंग-भंग होने पर बीमा धारक को दस लाख रूपये प्राप्त होंगे। इसी तरह दुर्घटनावश चिकित्सा व्यय/ओपीडी में खर्च हुई धनराशि का कवरेज भी मिलेगा। साथ ही वर्ष में एक बार मेडिकल चेकअप की नि:शुल्क व्यवस्था भी दी जा रही है।

इस अवसर पर गाजीपुर प्रेस क्लब के महासचिव कृपा कृष्ण “केके”, सचिव विनीत दुबे, प्रबंध समिति के सदस्य अनिल कश्यप समेत बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

सीएमओ ने की अपील,घर व आसपास रखें साफ-सफाई, न होने दें जलजमाव की स्थिति

घर-घर जाकर मच्छरों का लार्वा खोज रहे ‘डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स’

नगर पालिका क्षेत्र में एक सप्ताह से अधिक जमा पानी को करवा रहे खाली

मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए समुदाय को कर रहे जागरूक

सीएमओ ने की अपील – घर व आसपास रखें साफ-सफाई, न होने दें जलजमाव की स्थिति

गाज़ीपुर। जनपद में मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया आदि से बचाव के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सक्रिय है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल के निर्देशन में पूरे जुलाई माह चलाए गए विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी हैं। अब जिले में मच्छरों के लार्वा को खोजने के लिए डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) यानि घरेलू प्रजनन जांचकर्ता घर-घर भ्रमण कर रहे हैं। एक सप्ताह से अधिक जमा पानी को खाली करवा रहे हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सीएमओ के निर्देशन में नगरीय क्षेत्र में वेक्टर जनित रोगो की रोकथाम और घर-घर लार्वा जांच के लिए 11 घरेलू प्रजनन जांचकर्ताओं को प्रशिक्षित कर तैनात किया गया है। यह सभी घरेलू प्रजनन जांचकर्ता घर या बाहर जमा पानी के स्रोतों पर मच्छरों के लार्वा की जांच कर रहे हैं। लार्वा प्रजनन स्रोत पाये जाने पर उनका विनष्टीकरण का कार्य भी कर रहे हैं। कूलर, टायर, टंकी आदि जगहों पर एक सप्ताह से अधिक जमा पानी को खाली करा रहे हैं और साफ-सफाई के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही प्रचार-प्रसार सामग्री की सहायता से समुदाय को संचारी रोगों से बचाव के लिए ‘क्या करें-क्या न करें’ और ‘हर रविवार मच्छर पर वार’ के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि समस्त जांचकर्ता नगर के सभी वार्डों खासकर मलिन बस्तियों और उच्च जोखिम वाले इलाकों में भ्रमण कर मच्छरों के लार्वा की जांच कर रहे हैं। एक दिन में कम से कम 50 घरों का भ्रमण कर रहे हैं।
शुक्रवार को उन्होंने भूतैयाताड़ क्षेत्र के तुलसी सागर में करीब 50 घरों का भ्रमण कर गहन निरीक्षण किया था। कुछ घरों में लार्वा के स्रोतों को खाली कराकर साफ कराया। लोगों को जागरूक किया कि कूलर, टंकी, टायर, फ्रिज की ट्रे आदि जगहों पर एक सप्ताह से अधिक पानी न जमा होने दें। साफ-सफाई का ध्यान रखें। इस कार्य में समुदाय का सहयोग मिल रहा है।
सीएमओ डॉ देश दीपक पाल ने जनपदवासियों से अपील की है कि संचारी रोगों से बचाव के लिए सभी अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें, झाड़ियां न उगने दें, जल जमाव न की स्थिति पैदा होने दें, रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल या लार्वा रोधी रसायन डालें, कूलर आदि का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदलें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, कोई भी बुखार का लक्षण दिखे तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच एवं इलाज़ कराएं। बाहर के दूषित भोजन पानी का प्रयोग न करें। उन्होंने ‘हर रविवार मच्छर पर वार, खत्म करेंगे डेंगू, मलेरिया बुखार’ का संदेश दिया।