Category Archives: Ghazipur

चार युवक और युवती हुए लापता

गाजीपुर। (जंगीपुर) खेत पर पिता के लिए खाना देकर घर के लिए निकले दो युवक व दो युवतियों का घर न पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा आस पास सहित नाते रिश्तेदारों के यहां भी पता करने के बाद भी जब लापता बालक बालिकाओ का कुछ पता नहीं पता चला तब थक हार परिजन इसकी सूचना पुलिस को दिए। पुलिस ने तहरीर लेकर तलाश में जुट गई हैं। जंगीपुर थाना क्षेत्र के बघोल गांव निवासी मुन्ना मुसहर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 15 जुलाई की दोपहर पुत्री लीलमी (17), पुत्र किशन (12), राजन (8) और चचेरे भाई श्यामदेव की पुत्री आरती (17) के साथ घर से खाना देने के लिए खेत पर आई थी। खेत से खाना देने के बाद बच्चे घर नहीं पहुँचे। शाम को जब परिजन खेत से घर पहुंचे तो चारों बच्चे घर नहीं मिले। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो कुछ पता नहीं चला।  पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों के यहां भी काफी तलाश की गई लेकिन चारों बच्चों की जानकारी नहीं मिल पाई। इधर बच्चों के दो दिन से लापता होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मुन्ना मुसहर की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर चारों बच्चों की तलाश में जुट गई है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी है तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्जकर बच्चों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस पता लगा लेगी।

वन कैडेट वन प्लांट के तहत पी जी कालेज में हुआ वृक्षारोपण

वन कैडेट वन प्लांट के तहत पी जी कालेज में हुआ वृक्षारोपण


गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने गुरुवार को वन कैडेट वन प्लांट वृक्षारोपण अभियान के तहत परिसर में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने आम का वृक्ष रोपित करके किया। इस अवसर पर डॉक्टर पाण्डेय ने छात्र – छात्राओं को वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया। डॉक्टर पाण्डेय ने बताया कि पर्यावरण संतुलन के लिए हर विद्यार्थी को न्यूनतम एक पौधा लगाना ही नहीं बल्कि उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। शहरों में रहने वाले लोग गमले में भी पौधरोपण कर सकते हैं। वैश्विक पर्यावरण और असंतुलन को रोकने के लिए वृक्षारोपण से बेहतर कोई कारगर उपाय नहीं है।

इसी मनसा से प्रदेश सरकार भी अलग-अलग संस्थाओं के माध्यम से वृक्षारोपण अभियान संचालित कर रही है। वहीं एनसीसी अधिकारी डॉक्टर रविशेखर सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से उन्हें बच्चों को वितरित करने के लिए और महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण के लिए पौध उपलब्ध कराए गए हैं। योजनाबद्ध तरीके से पौधों का रोपण कराया जा रहा है ।वृहद वृक्षारोपण अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण महाविद्यालय की ओर से एनसीसी कैडेट के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा।

गाजीपुर के शिवप्रताप सिंह का असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पद पर चयन,क्षेत्र में खुशी की लहर

गाजीपुर के शिवप्रताप सिंह का असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

गाज़ीपुर। करंडा थानांतर्गत मैनपुर ग्राम सभा निवासी शिवप्रताप सिंह का चयन असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पद पर हुआ। संघ लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित इपीएफओ परीक्षा परिणाम में शिवप्रताप ने 70 वीं रैंक पाकर परीक्षा पास की। शिव प्रताप पूर्व प्रधान अजय सिंह उर्फ लाल बाबू के इकलौते पुत्र हैं ।उनकी सफलता पर परिजनों, मित्रों, क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है। बीबीडी यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में एमटेक पास शिवप्रताप सिंह की प्रारंभिक शिक्षा गाजीपुर के आदर्श इंटर कालेज महुआबाग से हुई है। यहां शहर में उनका आवास विवेकानंद नंद कालोनी में भी है। बचपन से हरदिल अजीज और होनहार छात्र रहे शिवप्रताप की इस सफलता से उनके मित्र और शुभचिंतकों द्वारा उनको मिठाई खिलाने का क्रम जारी है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो मे चिकित्सको की शत प्रतिशत रहे उपलब्धता:डीएम

बाढ़ से बचाव हेतु जिला प्रशासन ने अलर्ट,पूरी की गई तैयारी:जिलाधिकारी

 संवेदनशील/ अतिसंवेदनशील क्षेत्रों मे राहत चौपाल के माध्यम से किया जाए जागरूक:
जिलाधिकारी

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो मे चिकित्सको की शत प्रतिशत रहे उपलब्धता: जिलाधिकारी

गाजीपुर।बाढ की स्थिति को देखते हुए बचाव व राहत कार्याे के प्रबन्धन के संबंध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार एवं  जनपदस्तरीय अधिकारियों संग बुधवार को समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद मे बाढ प्रभावित होने वाले ग्रामो की जानकारी लेते हुए बचाव एवं राहत कार्याे के प्रबन्धन की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद आपदा नियंत्रण कक्ष को 24ग7 घण्टे संचालन का निर्देश दिया इसके साथ बाढ प्रभावित परिवारो को खाद्यान्न एवं अन्य राहत सामग्री हेतु प्रि-टेण्डरिंग की जानकारी ली। उन्होने नगरीय क्षेत्रो में नालो आदि की सफाई तथा जल भराव आदि की दशा में जल निकासी की समस्या के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में उन्होने तटबन्धो/बन्धो के कटान एवं दरार आदि को रोकने नहर नालो से खरपतवार, मलबो को हटाए जाने संबंधित कार्य, मार्ग मे आई दरारो, गढढो का भराव, डेनेज , सीवरेज से मलबे की निकासी, बाढ प्रभावित क्षेत्रो के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/सा0स्वा0केन्द्रो मे पर्याप्त वांछित दवाईयो की उपलब्धता,सर्पदंश की घटनाएॅ बढने के कारण वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था , पशुओ के लिए चारे-पानी की व्यवस्था, जनपद में स्थापित बाढ चौकियों की 24 घण्टे क्रियाशीलता ,राहत एवं बचाव कार्याे हेतु नावो की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ प्रभावित क्षेत्रो मे  मेडिकल टीम का गठन करते हुए क्षेत्रों मे भ्रमणशील रहेंगे। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश किया कि बाढ़ चौकियों पर पशु चिकित्सको की तैनाती सुनिश्चित करेंगे।
बैठक मे बताया गया कि जनपद के सात तहसीलो यथा सैदपुर , जमानिया, सेवराई, मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, जखनिया एवं सदर मे  अतिसंवेदनशील, संवेदनशील एवं सामान्य ग्राम की जिसमे बाढ से स्थिति प्रभावित हो सकती है की जानकारी लेते हुए अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील ग्रामों मे राहत चौपाल के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जाय । जनपद मे कुल 160 बाढ चौकियां बनाई गई है। बाढ के दौरान आपदा से निपटने के लिए 145 मझोली एंव 86 बड़ी नावो, 110 इन्जन वाली नाव, 27 गोताखोर, 357 नाविको को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त 35 बाढ राहत केन्द्र, 44 शरणालयो  की स्थापना की गयी है तथा बचाव राहत कार्य हेतु 517 आपदा मित्रो को तैनात किया गया है। बैठक मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि/रा दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी भू/रा अम्रेश कुमार,  मुख्य चिकित्साधिकारी, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने किया शोक व्यक्त

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने किया शोक व्यक्त

गाज़ीपुर। ग्रामसभा छावनी लाइन के प्रसादपुर में मण्डल महामंत्री मुरली कुशवाहा के चाचा रामचंद्र कुशवाहा के सर्पदंश से हुए निधन पर शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा वह भी काफी दुखी हैं और दुख की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना है कि भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे ,परिजनों को सहनशक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर पश्चमी मण्डल अध्यक्ष गोपाल राय, मण्डल महामंत्री मुरली कुशवाहा, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, ग्राम प्रधान मीरनपुर सक्का श्लोक बिन्द आदि लोग उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान डीएम नाराज, दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को आडिटोरियम हाल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ – सफाई, पंखा, फारसेलिंग, प्रकाश व्यवस्था कराने एवं जो भी कमियां है उसे 10 दिन के अन्दर सही कराने का सम्बन्धित को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान फारसेलिंग मे सिलन होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल दुरूस्त कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अर्थ एवं संख्या अधिकारी चन्द्रशेखर, अपर अर्थ एवं संख्या अधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

महाहर धाम पहुंचे डीएम-एसपी, लिया जायजा, दिया निर्देश

गाजीपुर। हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार श्रावण मास प्रारम्भ हो रहा है। श्रावण मास मे काफी संख्या मे श्रद्धालु/कावड़ यात्रियों की भीड़-भाड़ एवं मुख्य मंदिरो पर जाने हेतु जलाभिषेक के लिए आवागमन होता है। जिस हेतु कावरियों द्वारा जल भर कर महाहर धाम तक शान्तिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने सोमवार को महाहर धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने सम्पूर्ण व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सारी व्यवस्थाए पूर्व मे ही पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। उन्होने कावड़ यात्रा के दौरान कही किसी प्रकार की घटना घटित न हो इस हेतु रास्तो के जर्जर विद्युत तार हटवाने, मरदह से महाहर घाम तक की खराब सड़को की मरम्मत करवाने, रूट डायवर्ज, बैरिकेटिग, श्रद्धालुओ के वाहनो के पार्किग की व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम एवं पेयजल की व्यवस्था हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया।


उन्होने महाहर धाम पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, कावरियों की निगरानी हेतु सी0सी0टी0वी0 कैमरा, कन्ट्रोल रूम, बैरिकेटिंग आदि के व्यवस्था का जायजा लेते हुए अवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने घाट से कावरियों को पानी भरने मे कोई असुविधा न हो इस विषय पर ई0ओ0 नगर पालिका एवं साथ ही बैरिंकेटिग, चेन्जिग रूम, शौचालय तथा लाईट की व्यवस्था हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया। ग्रामीण क्षेत्रो में बैरिकेटिंग, लाईट की व्यवस्था के साथ सड़कों को गढ़ढा मुक्त करने का निर्देश दिया। कावर यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारण यंत्रो का तय समय सीमा के अन्तर्गत प्रयोग करने, शहर में भारी गाड़ियों का रूट डायवर्जन करने के सम्बन्ध पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहतो को निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, उपजिलाधिकारी सदर एवं कासिमाबाद , अपर पुलिस अधीक्षक (नगर,) अन्य सम्बन्धित अधिकारियो के साथ पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

साईं कृपा समिति ने चलाया वृहद पौधरोपण अभियान

साईं कृपा समिति ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, किया वृक्षारोपण



गाजीपुर। साईं कृपा CLF समिति के तत्वधान वृहद वृक्षारोपण  अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर वेरोनिका नाथ और कुसुम तिवारी के नेतृत्व मे चलाया गया। इस दौरान समूह के सदस्यो ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए लगभग 150 वृक्षों का वृक्षारोपण पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कुसुम तिवारी ने बताया कि वर्तमान में मानव जीवन पर पर्यावरण प्रदूषण सबसे बड़ा संकट बनकर आया है। ऐसे में आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को अनुकूल बनाने में हर व्यक्ति को अपने आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।

वेरोनिका नाथ ने कहा कि मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। दिन प्रतिदिन पृथ्वी से वृक्षों के कम होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। हमारी बुरी आदतें जैसे बेवजह पानी बर्बाद करना, पॉलिथीन का उपयोग, वृक्षों की कटाई आदि से पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

नवागत एसपी के सख्त तेवर

नवागत एसपी बोले – अपराधियों पर होगी कठोर कार्यवाही

कहा – कानून से खिलवाड़ करने वाले अपराधी नहीं बक्शे जायेंगे

गाजीपुर। देर रात नवागत एसपी इराज राजा ने कार्यभार ग्रहण कर शहर क्षेत्र का भ्रमण किया। इसके बाद सोमवार को एसपी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान एसपी ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जनसुनवाई, महिला संबंधी अपराधो में कठोर कार्यवाही, जन शिकायतो का निस्तारण, एफआईआर रजिस्ट्रेशन के साथ ही सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर  कठोर कार्यवाही करना ही हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। बता दें कि डॉ. ईराज राजा, मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं। वर्ष 2011 में उन्होंने MBBS की शिक्षा को पूरा की और फिर 4 सालों तक बिजनौर जिले में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात रहे। इसके बाद 2017 में UPSC की परीक्षा को पास किया। दरअसल, उत्तर प्रदेश के जालौन में तैनात IPS डॉ. ईराज राजा 2017 बैच के आईपीएस है। सरकार ने उन्हें जब भी मौका दिया तब वह उम्मीदों पर खरे उतरे और अपराधियों की कमर तोड़कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया। डॉक्टर का पेशा छोड़ UPSC का एग्जाम क्लियर किया और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पहली पोस्टिंग लखनऊ में मिली। इसके बाद भी 4 महीने मेरठ में ASP रहें। फिर गाजियाबाद जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 24 महीने एसपी का कार्यभार संभाला और इन 2 सालों के दौरान करीब 150 हाफ एनकाउंटर किए। इसके बाद जनवरी 2023 में बुंदेलखंड के जालौन जिले का चार्ज मिला। यहां पर भी अपने स्वभाव के मुताबिक अपराधियों पर नकेल कसनी शुरू कर दी। इसका नतीजा यह हुआ कि यहां पर भी हाफ एनकाउंटर की हाफ सेंचुरी बन गई।

मीटर रीडरों के समस्याओं को सदन में उठाएंगे विधायक 

मीटर रीडरों के समस्याओं को सदन में उठाएंगे विधायक जै किशन साहू

ग़ाज़ीपुर। बिजली विभाग के मीटर रीडरो और संविदा कर्मियों के बकाया वेतन भुगतान का मामला अब सदन के पटल पर गूंजेगा। बिजली कर्मियों की समस्याओं को सुनते हुए गाजीपुर सदर विधायक जैकिशुन साहू ने मामले को सदन में उठाने का आश्वासन दिया है। सपा विधायक बिजली कर्मियों की मांगों को सदन तक पहुंचाने की तैयारी में लगे हुए। बकाया भुगतान को लेकर बिजली विभाग के संविदा कर्मी और मीटर रीडर पिछले काफी दिनों से आंदोलनरत है। कई बार इन बिजली कर्मियों ने उच्चाधिकारियों से धरना प्रदर्शन करते हुए गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली कर्मियों के समर्थन में आए सपा विधायक जैकिशुन साहू ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी भाग गई है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कर्मचारियों के एक-एक पैसे का भुगतान हो। उन्होंने कहा कि हम कर्मचारियो की इन मांगों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठायेगे। विद्युत मजदूर पंचायत के कर्मचारी नेताओ ने बताया कि मेसर्स स्टर्लिंग टेक्नोलोजी एंड सर्विसेज पिछले सन् नवंबर 2021 से बिलिंग का कार्य गाजीपुर सहित पूरे पूर्वांचल में करवाने का कार्य कर रही थी। पिछले 4 माह का वेतन और 32 महीने का ईपीएफ लेकर कंपनी भग गई है। वही स्टर्लिंग कंपनी विद्युत विभाग में जीएसटी तक नही जमा किया, जिसको लेकर जिले के समस्त मीटर रीडरो में काफी आक्रोश है। कहा कि जब तक इन लोगो का बकाया वेतन और बकाया ईपीएफ नही मिल जाता तब तक रीडिंग का कार्य कोई नही करेगा। बताया कि स्टर्लिंग कंपनी से पहले एनसॉफ्ट कंपनी आई थी, वह भी लगभग 400 मीटर रीडरो का 15-15 हजार की डीडी लेकर भाग गई।