Category Archives: Ghazipur

पुलिस ने हत्यारों के घर चस्पा की कुर्की की नोटिस, दिया अल्टीमेटम

पुलिस ने हत्यारों के घर चस्पा की कुर्की की नोटिस, दिया अल्टीमेटम

अनंत राय के हत्या के मामले में फरार चल रहे हैं दोनों आरोपी

कुर्ती की नोटिस चस्पा होने के बाद भी हाजिर नहीं होते हैं तो अगली कार्रवाई कुर्की की होगी: सुहवल थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी



रेवतीपुर। सुहवल निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनंत राय उम्र करीब तीस वर्ष के चार साल पहले हत्या कर शव गायब करने के मामलें में फरार चल रहे रामनरेश राय के घर मिश्रबाजार व शिवजी राय हाटा मुहम्दाबाद के घर सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर आज बुधवार को सुहवल पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर डुगडुग्गी पिटवा कर धारा 82 के तहत कुर्की के वारंट की नोटिस चस्पा कर दिया।पुलिस की इस कार्यवाई के चलते आरोपियों के परिजनों, गाँव एवं उनके शरणदाताओं में हडकंम्प मच गया है।साथ ही पुलिस ने चेताया कि अगर आरोपी जल्द न्यायालय में हाजिर नहीं होते है, तो अगली कार्यवाई कुर्की की होगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अनंत राय की हत्या कर शव गायब करने के मामलें में कुल पांच आरोपी है, जिसमें से दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर उनका चालान कर चुकी है, जबकि एक आरोपी को हाईकोर्ट से इस मामलें में उसकी गिरफ्तारी पर स्टे मिल चुका है, शेष दो वांछित आरोपितो की पुलिस को अभी तक तलाश है जो घटना के बाद से ही फरार चल रहे है। प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि करीब चार साल पहले सुहवल गाँव के अनंत राय पुत्र शम्भू नाथ राय तीस वर्ष जो प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था, वह इन लोगों के सम्पर्क में किसी तरह आ गया। बताया कि मामलें में आरोपितो ने अनंत राय की गाजीपुर स्थित जमीन व मकान पर कब्जा कर लिया। उन्होंने बताया कि जब अनंत राय ने आरोपितो से जमीन खाली करने को कहा तो सभी ने मिलकर अनंत राय को जमीन देने की बात कह गाजीपुर बुलाकर उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया। जिसके बाद मृतक युवक की मां ने सुहवल थाने में पांच आरोपितो के खिलाफ पुत्र की हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि अब अगर आरोपी इसके बाद भी न्यायालय या पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं करते है तो अगली कार्यवाई कुर्की की होगी।

नीट परीक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन,की मांग

नीट परीक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन, की मांग

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर व छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इमरान के नेतृत्व में नीट परीक्षा लिक के संबंध में मंगलवार को राष्ट्रपति भारत सरकार को उत्तर प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी को प्रदेश व्यापी ज्ञापन सौंपा गया। इसी क्रम में समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य राहुल सिंह राधे के नेतृत्व में छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पूरे देश में डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए प्रवेश परीक्षा के रूप में ली जाने वाली नीट परीक्षा पूर्व में CPMT/PMT के रिजल्ट में सैकड़ो अभ्यर्थियों के 10% नंबर आए हैं इनमें भी एक ही परीक्षा केंद्र से कई लोगों के एक साथ 100% नंबर आना एक बड़ी धांधली की ओर संकेत करता है। भाजपा राज में परीक्षाए अवैधानिक तरीके से प्रशन पत्र लीक कराने छद्यम लोगो से पेपर दिलवाने सेंटर की सेटिंग करवाने और रिजल्ट को मैनेज करने जैसे धंधे का रूप लेती जा रही है। इस देश का छात्र युवा व्यवस्था में विश्वास खोने लगा है।
राहुल सिंह ने राष्ट्रपति से मांग किया की आप इस मामले को स्वत: संज्ञान ले और इसके लिए दोषी लोगों पर कार्यवाही कराते हुए। इस परीक्षा को पुनः कराने की कोशिश करे। इस मौके पर छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह कुशवाहा, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर, रमेश यादव, कमलेश, रोहन, दीपक, रिशु, प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, रंजीत सिंह, राधे, राकेश यादव आदि लोग उपस्थित थे।

महिला पीजी कॉलेज में 30 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

बीए/बीएससी के लिए महिला पीजी कॉलेज में 30 जून तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन 



गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष- बीए /बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गया है। ऑनलाइन प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2024 निर्धारित है। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अर्ह  छात्राएं  महाविद्यालय की वेबसाइट http://www.gwpgc.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश आवेदन कर सकती हैं। महाविद्यालय में  प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा तथा विषय आवंटन राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के तहत प्रवेश काउंसलिंग के द्वारा किया जाएगा।  प्रदेश सरकार की विशेष पहल पर महाविद्यालय में पहली बार रोजगारपरक पाठ्यक्रम के अंतर्गत बी बी ए रिटेल का तीन वर्षीय  स्नातक पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इस कोर्स में 60 सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ है।  स्नातक करने के पश्चात सुनिश्चित रोजगार करने हेतु इच्छुक इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राएं इस कोर्स में ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण करा सकती हैं। महाविद्यालय में परंपरागत रूप में चार संकायो -विज्ञान, मानविकी, भाषा एवं ललित कला- के अंतर्गत कुल 22 विषयों में स्नातक स्तर पर अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर बी ए के अंतर्गत कुल 827 सीटें एवं बीएससी के अंतर्गत 130 सीटें प्रवेश हेतु उपलब्ध हैं। महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं के लिए कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य है। छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु सतत शिक्षणेत्तर गतिविधियां, कक्षा में 75% उपस्थित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनिवार्य क्षेत्र अध्ययन भ्रमण एवं प्रोजेक्ट कार्य, आंतरिक मूल्यांकन, मिड टर्म परीक्षा के कारण यह महाविद्यालय अध्ययनशील छात्राओं के लिए विशेष आकर्षण है। महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार काउंसलिंग जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। छात्राएं अपनी मेरिट सूची के अनुसार निर्धारित काउंसलिंग तिथि को अपने ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की मूल प्रति तथा हाई स्कूल- इंटरमीडिएट के अंक पत्र; जाति प्रमाण पत्र, भारांक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र के साथ काउंसलिंग हेतु तैयार रहें। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ  अनीता कुमारी के अनुसार परास्नातक एम ए एवं एमएससी बॉटनी में प्रवेश पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा परिणाम घोषित होने के पश्चात जून माह के अंतिम सप्ताह से ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ होंगे। परास्नातक विषयों में प्रवेश मेरिट के अनुसार होगा। छात्राएं एवं अभिभावक महाविद्यालय की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें एवं किसी भी जिज्ञासा के लिए दिए हुए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकती है।

पीआरडी जवानों ने जिला प्रशासन को सौंपा पत्रक 

मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने जिला प्रशासन को सौंपा पत्रक 

विभागीय अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

गाजीपुर। पीआरडी जवानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रशासन को पत्रक सौंपा। प्रशिक्षित पीआरडी जवानों ने मांग किया कि अधिक से अधिक जवानों की ड्यूटी शान्ति सुरक्षा व्यवस्था हेतु जनपद के थानों / यातायात व्यवस्था / महिला थाना एवं विभिन्न स्थानों, संवेदनसील तथा अति संवेदनसील स्थानों पर ड्यूटी लगाई जाय। कहा कि जनपद के लगभग 200 जवान बेरोजगार एवं भुखमरी के कगार पर है, परन्तु विभागीय अधिकारियों के लापरवाही के चलते यह जवान अपने रोजी रोटी के लिए दर दर भटक रहे है। पांच महीने बीत जाने के बाद भी अधिकारीयों द्वारा शासनादेश का पालन नहीं किया गया, जिसका खामियाजा जनपद के लगभग 200 प्रशिक्षित जवान आज भुगत रहे है। विजय कुमार यादव ने कहा कि जनपद के प्रशिक्षित पी०आर०डी० जवान पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र में प्रत्येक थानों में 9 की जगह 15 तथा प्रत्येक तहसील में 3 की जगह 6 जवान तथा ट्राफिक में 35 की जगह 50 जवानों को तैनात किया गया है। इस मुताबिक ड्यूटी जनपद गाजीपुर में बढ़ जाती है तो बेरोजगारी एवं भुखमरी के कगार से पी०आर०डी० जवानों को निजात मिल सकती है। पांचू यादव ने बताया कि जनपद गाजीपुर के लगभग 90 से 150 जवान बेरोजगार एवं भुखमरी के कगार पर है परन्तु विभागीय अधिकारियों के लापरवाही के चलते यह जवान अपनी रोजी रोटी के लिए दर-दर भटक रहे है। जनपद गाजीपुर में प्रशिक्षित पी०आर०डी० जवान घर बैठे है और जो फर्जी पुरुष / महिला जवान उनको अधिकारियों व कर्मचारियों के मिली भगत से ड्यूटी पर तैनात किया गया है जोकि प्रशिक्षित जवानों के साथ घोर अन्याय है। पीआरडी जवानों ने अपनी विभिन्न मांगो के जल्द समाधान की मांग की है। जिला प्रशासन को पत्रक देने वालों में प्रमुख रूप से विजय कुमार यादव, पांचु यादव, छोटे लाल यादव, योगेंद्र, रामानन्द आदि शामिल रहे।

मांग पूरा नहीं हुआ तो संगठन करेगा प्रदर्शन

गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर उनके अनुपस्थिति में संबंधित पत्रक सौपा। जिला अध्यक्ष ने बताया कि जनपद में विद्युत उपकेंद्रों पर मैनपॉवर सप्लाई का कार्य मेसर्स भारत इंटरप्राइजेज नाम की फॉर्म करती है। जनपद में सभी संविदा लाईनमैनों का फार्म द्वारा फरवरी से अब तक 4 माह का भुगतान रोक दिया गया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि 47 डिग्री टेंपरेचर में आम जनमानस अपने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। हीट वेव का सरकार ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। इस परिस्थिति में भी हमारे लाइनमैन लोहे के पोल पर चढ़कर जनता को निर्वाध आपूर्ति देने के लिए कार्य कर रहे हैं फिर भी इनका वेतन 4 महीने से रोक कर रखा गया है। इसमें निश्चित तौर पर अधिकारियों और ठेकेदार की मिली भगत प्रतीत होती है। इस संबंध में हम लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराने का काम किया है। हम सभी को पूरी उम्मीद है कि यहां आने के बाद इन मजदूरों को निश्चित तौर पर न्याय मिलेगा।

जिला मंत्री शंकर राय ने बताया कि जनपद में डोर टू डोर बिलिंग का कार्य  स्टर्लिंग नामक फॉर्म लड़कों को रखकर कराती है। फर्म को जनपद में कार्य करते हुए लगभग 30 महीने हो गए और प्रत्येक मीटर रीडर के खाते से कंपनी के द्वारा ई पी एफ के नाम पर 1100 के लगभग कटौती होती है। इस तरह से अगर आंकड़ा देखा जाए तो लगभग प्रत्येक मीटर रीडर के खाते में  पैसा लगभग 33000 से 34000 शो करना चाहिए लेकिन बड़े मजे की बात यह है कि प्रत्येक मीटर रीडर के खाते में सिर्फ और सिर्फ 3000 से लेकर ₹3500 तक ही शो कर रहा है जो एक बहुत बड़े पैमाने पर घोटाले की तरफ इंगित करता है। इसकी भी जांच आवश्यक है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर मांगे पूरी नहीं होती है तो संगठन विवश होकर कार्य बहिष्कार, हड़ताल और धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। पत्रक सौपने वालों में मुख्य रूप से विनय तिवारी, प्रमोद यादव, गिरधर ,योगेश और शहर के लगभग सभी संविदा लाइनमैन उपस्थित रहे।

अंगद और गोरा को पांच-पांच साल की सजा

गाजीपुर। जिला कारागार में बंदी को मारने-पीटने के मामले में जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल व मुख्तार अंसारी के शूटर अंगद राय और गोरा राय को कोर्ट ने पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। 7 जून को विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट शक्ति सिंह की अदालत में सुनवाई हुई थी। अभियोजन की तरफ से विशेष लोक अभियोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने बहस पूरी की थी। आरोप सिद्ध होने पर सोनवार को न्यायालय ने सजा सुनाई है। मालूम हो कि अभियोजन के मुताबिक, जितेंद्र राम जिला कारागार में निरुद्ध था। बीते 22 अप्रैल 2009 को बंदी अंगद राय और उमेश उर्फ गोरा राय, जो बैरक नंबर-10 में रहते थे, वहां पर वादी जितेंद्र राम रोजाना झाड़ू लगाने जाता था, लेकिन फोड़ा होने की वजह से वादी सफाई करने नहीं गया. इस पर वादी को बुलाकर अंगद राय और गोरा राय मारने-पीटेने लगे, जिससे उसका हाथ टूट गया. साथ ही दोनों अपराधियों ने वादी को जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। वादी की सूचना पर कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने उक्त मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया था. इस दौरान विचारण गवाही के समय गवाह प्रमोद गिरी उर्फ पप्पू को दोनों आरोपियों ने गवाही करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। गवाह की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अभियोजन ने गवाह को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई और गवाह का न्यायालय में बयान अंकित हुआ था। मुकदमे में कुल सात गवाहों की गवाही होने के बाद दोनों आरोपी गोरा राय और अंगद राय पर आरोप सिद्ध हुआ था। सोमवार को दोनों को सजा सुनाई गई।

मोहम्मदाबाद फाटक पहुंचे विधायक अब्बास अंसारी

गाजीपुर। कासगंज जिला जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी को रविवार की सुबह गाजीपुर जेल लाया गया। सोमवार की सुबह अब्बास अंसारी को पुलिस कस्टडी में पैतृक आवास मोहम्मदाबाद ले जाया गया। जहां वह पिता की मौत के बाद आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होगा। मोहम्मदाबाद से आज ही शाम अब्बास अंसारी को पुनः जिला जेल गाज़ीपुर में लाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने पिता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद आयोजित हो रही प्रार्थना सभा में उन्हें शामिल होने की इजाजत दी है। अब्बास 10 से 12 जून तक गाजीपुर रहेंगे। उन्हें परिवार से मिलने की अनुमति भी मिली है। 13 जून को अब्बास को वापस जिला जेल ले जाया जाएगा।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चार लोगों की मौत, कई घायल

गाजीपुर। सोमवार को श्रद्धालुओं से भरी बस सं० BR24TA2203 जो अयोध्या से दर्शन करने के पश्चात वापस भोजपुर, बिहार जा रही थी कि अचानक सुबह करीब 5.30 बजे मुसेपुर, बाराचवर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिससे बस में बैठे करीब 36 यात्री घायल हो गये। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद व थानाध्यक्ष बरेसर मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यूपीडा के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल PHC बाराचवर तथा जनपद मऊ भेजवाया। जहाँ गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया गया। अभी तक की सूचना के अनुसार जिला अस्पताल गाजीपुर में 21 व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। इसी दौरान 03 व्यक्ति की मृत्यु हो गई। बस ड्राइवर राम निवास पुत्र राम आधार उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम करथ थानां तारारी जनपद भोजपुर बिहार, कमला देवी पत्नी राम प्रवेश यादव उम्र करीब 65 वर्ष निवासी ग्राम करथ थाना तारारी जनपद भोजपुर बिहार और विनोद सिंह (आर्मी मैन) निवासी हसन बाजार थाना अभई जनपद भोजपुर बिहार तथा जनपद मऊ में भेजे गये। 11 व्यक्तियों के इलाज के दौरान 01 महिला सुनीता सिंह उर्फ सन्ध्या पत्नी विनोद सिंह निवासी ग्राम हसन बाजार थानां अभई जनपद भोजपुर बिहार सहित कुल 04 की मृत्यु हो गयी है तथा अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व सभी प्रभावित घायलों की हरसंभव मदद हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद/मुहम्मदाबाद सहित पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद है। शान्ति व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नही है।

योगासन के प्रतिभागियों को विशाल चौरसिया ने किया सम्मानित

योगासन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को विशाल चौरसिया ने किया सम्मानित

गाजीपुर। शनिवार को डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन (DYSA) के तत्वाधान में सैदपुर तहसील के एम.एल. पब्लिक स्कूल में लड़कियों की योगासन प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता तीन कैटेगरी सब जूनियर, जूनियर और सीनियर में हुई। सब जूनियर कैटेगरी में कोमल, निशा, पायल, रागिनी, ईशा, खुशी जूनियर कैटेगरी में शिखा, काजल, मुस्कान और सीनियर कैटेगरी में गीता और सोनी ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चयनित हुई लड़कियां आगामी 27-29 जून को अमरोहा में होने वाले प्रांतीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन (DYSA) के जिलाध्यक्ष विशाल चौरसिया ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा की योगासन खेल में सही दिनचर्या, संतुलित आहार और नियमित अभ्यास से ही सफलता प्राप्त होगी। DYSA की सहसचिव शिवानी सिंह ने प्रतिभागियों को योगासन से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के टेक्निकल जज राजन वैदिक ने प्रतिभागियों को योगासन की सूक्ष्म जानकारियां और नियम की जानकारी दी। DYSA के सचिव दुर्गा दत्त चतुर्वेदी ने एम एल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक, कोच धर्मेन्द्र कुमार और आए हुए अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

नीट में चयनित दो भाईयों ने बढ़ाया परिवार का मान

नीट में चयनित दो भाईयों ने बढ़ाया परिवार का मान
इससे पहले भी परिवार के दो लोग हो चुके हैं चयनित

गाज़ीपुर। मनिहारी क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपरी के एक ही परिवार के दो होनहार छात्रों ने नेट परीक्षा 2024 में 92 फ़ीसदी से अधिक अंक लाकर परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों प्रतिभागियों ने 720 में से 667 अंक प्राप्त किया है। बताते चलें कि अनुराग राय पुत्र सर्वेश राय  जयपुर केंद्र से तथा हर्षित राय पुत्र बृजेश राय कोटा केंद्र से नीट की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। दोनों का चयन होने से शुभचिंतकों, ग्राम वासियों, क्षेत्रीय बुद्धिजीवियों तथा सम्भ्रान्त जनों ने उनकी कामयाबी पर खुशी का इजहार करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और भविष्य में आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दी।
      उल्लेखनीय है कि दोनों ने हाई स्कूल की परीक्षा सेंट जान स्कूल गाज़ीपुर से और इंटर की परीक्षा तूलिका स्कूल गाजीपुर से पूर्ण की थी।  इस परिवार की विशेष बात तो यह है कि  इससे पूर्व भी इस परिवार के दो बच्चे नीट परीक्षा में चयनित हो चुके हैं। इसमें अविनाश राय पुत्र ओमप्रकाश राय ने इलाहाबाद से एमबीबीएस किया और वर्तमान में एमडी कर रहे हैं जबकि ओम प्रकाश राय के ही दूसरे पुत्र पुनीत राय पिछले वर्ष नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद गोरखपुर से एमबीबीएस कर रहे हैं।   बताते चलें कि स्वर्गीय राज नारायण के चार पुत्रों का संयुक्त परिवार शिक्षा के प्रति आरंभ से समर्पित रहा। सबसे बड़े पुत्र ओंकार नाथ राय अपने भाइयों तथा स्वयं के बच्चों को शिक्षा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया और इसमें उनके सभी भाइयों विशेषकर सर्वेश राय का विशेष योगदान रहा। सभी भाईयों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और परिणाम अत्यंत सुखद रहा।  नेट में चयनित दोनों बच्चों ने इसका श्रेय अपने बड़े पिता ओंकार राय तथा सर्वेश राय को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा हमें शुरू से प्राप्त होती रही जिसके कारण हमें यह सफलता प्राप्त हो सकी है।