Category Archives: Ghazipur

गणतंत्र दिवस परेड में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी असिस्टेंट प्रोफेसर नेहा

2026 के गणतंत्र दिवस परेड में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी महिला महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर नेहा कुमारी ।

गाजीपुर। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद से गणतंत्र दिवस परेड–2026 के अवलोकन हेतु विशेष अतिथि के रूप में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग की असिस्टेंट प्रोफेसर नेहा कुमारी का चयन किया गया है। यह चयन महाविद्यालय एवं जिले के लिए गौरव का विषय है। नेहा वर्तमान में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी के रूप में भी कार्यरत हैं। सामाजिक सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने में उनके योगदान को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें यह अवसर प्रदान किया गया है। नेहा कुमारी मूलतः सोनभद्र जिला की रहने वाली है। इनकी शिक्षा दीक्षा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से हुई है। इन्हें वर्ष 2014 में कुलपति लालजी सिंह के द्वारा “बेस्ट स्टूडेंट” का सम्मान भी दिया गया है तथा यह एम.ए. गृह विज्ञान 2017 बैच की गोल्ड मेडलिस्ट भी रही है।

2021 से यह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग में कार्यरत हैं । छात्राओं में कौशल विकास और व्यक्तित्व विकास हेतु यह विभिन्न कार्यशालाएं और प्रतियोगिता आयोजित करती रही है। राष्ट्रीय पोषण माह 2025 में इनके द्वारा जनपद स्तरीय “श्रीअन्न के लाभ और रेसिपी मेकिंग ” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम बाल विकास एक पुष्टाहार विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया गया था । इसके अलावा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी के रूप में भी एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सामाजिक मुद्दों पर छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम करती रही हैं ।जिला गंगा समिति, गाजीपुर द्वारा उपलब्ध कराए गए यात्रा विवरण के अनुसार नेहा कुमारी गणतंत्र दिवस परेड–2026 के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इस दौरान नेहा कुमारी ने कहा कि “गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर परेड का साक्षी बनना मेरे लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का क्षण है। यह सम्मान मैं अपने संस्थान, विद्यार्थियों एवं जनपद गाजीपुर को समर्पित करती हूँ।” महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो अनीता कुमारी ने इस क्षण को महाविद्यालय के लिए गौरव का पल बताया है। महाविद्यालय के मीडिया डॉ शिव कुमार समेत विभिन्न शिक्षाविदों, सामाजिक कर्यकर्ताओं एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने इस आमंत्रण पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दिया हैं।

अवैध शराब के साथ जीआरपी पुलिस ने किया एक तस्कर को गिरफ्तार

गाजीपुर। जीआरपी थाना पुलिस सिटी द्वारा अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 29 अवैध देशी शराब मसाला (24 ब्ल्यू लाईम व 05 बन्टी बबली) मात्रा प्रत्येक 200 मिली बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन मे रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो मे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सविरत्न गौतम के पर्यवेक्षण में जीआरपी थानाध्यक्ष ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 01 के पूर्वी छोर पर बने रोलिंग हट के पास से अभियुक्त अमीरू पुत्र उमा करोरी निवासी मणिका हरकिशुन, थाना मुसहरी, जिला मुजफ्फरपुर, राज्य बिहार उम्र 27 वर्ष को 29 देशी शराब मसाला (24 ब्ल्यू लाईम व 05 बन्टी बबली) मात्रा प्रत्येक 200 मिली सहित गिरफ्तार किया गया । बरामदशुदा शराब के संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 02/26 धारा 60(1) EX. ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि बिहार मे शराब बन्दी है। ट्रेन से बिहार मे ले जाकर शराब को उँचे दामो पर बेच कर अपना व अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता हुँ लेकिन आज आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द यादव के साथ हेड कांस्टेबल विजय कुमार यादव और का0 शैलेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे।

एसपी ने दस उपनिरीक्षकों का बदला कार्य क्षेत्र, कुछ को मिली नई जिम्मेदारी

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ इरज राजा ने गुरुवार की शाम दस उपनिरीक्षकों के तबादले, चौकी प्रभारियों की अदला-बदली और पुलिस लाइन से थानों में तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हैं। बता दें कि साइबर सेल प्रभारी रहे तेज तर्रार शिवाकांत मिश्रा को गोराबाजार चौकी प्रभारी बनाया गया। शिवकांत साइबर सेल प्रभारी रहते हुए साइबर फ्राड के गिरफ्त में आए सैकड़ों पीड़ितों के साइबर फ्राड के चलते गए हुए लाखों रुपये वापस दिलाए। रुपये मिलने के बाद सभी पीड़ितों ने भी शिवकांत मिश्र के काम की सराहना की। इसी तरह गोराबाजार चौकी प्रभारी शैलेश यादव को करण्डा थाना में तैनाती मिली। रोहित द्विवेदी को कामाख्या चौकी प्रभारी बनाया गया। प्रॉपर्टी सीजर सेल के तेज तर्रार उप निरीक्षक विवेक तिवारी को साइबर सेल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार अन्य उपनिरीक्षकों को भी नई तैनाती मिली।

राज्यसभा सांसद पति डा.अवधेश ने सांसद के नाम का स्टीकर लगाने वाले वाहन के खिलाफ सदर कोतवाली में दी तहरीर

ग़ाज़ीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत के पति डा.. अवधेश ने सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए बिहार के कैमूर जिले में 277 लीटर शराब के साथ पकड़े गए वाहन मामले में कार्यवाही की माग की है। इस वाहन पर सांसद डॉ. संगीता बलवंत के नाम का स्टिकर और भाजपा का झंडा लगा था।

22 जनवरी 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि काले रंग की स्कॉर्पियो (नंबर UP 61BQ 9062) बिहार के मोहनिया थाना क्षेत्र के लुरपुरवा गांव के पास पकड़ी गई। वाहन से 277 लीटर शराब बरामद हुई। डॉ. अवधेश ने अपनी तहरीर में कहा है कि उनकी पत्नी डॉ. संगीता बलवंत उत्तर प्रदेश से वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना से उनका या उनकी पत्नी का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन मालिक ने स्टिकर का उपयोग करके उनकी पत्नी के नाम का दुरुपयोग किया है और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है, जिससे उनके मान-सम्मान को हानि हुई है।

राज्यसभा सांसद के पति डा. अवधेश ने वाहन मालिक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

दुर्गेश श्रीवास्तव ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ डा.प्रवीण तोगड़िया का किया जोरदार स्वागत

गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय हिन्दु परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.प्रवीण भाई तोगड़िया का आगमन गाजीपुर में हुआ। जिनका स्वागत जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं व सदस्यों के साथ महराजगंज में माल्यार्पण कर जोरदार तरीके स्वागत किया गया।उसके बाद जिला पंचायत सभागार में डॉ.प्रवीण भाई तोगड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदुओं के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर संघर्ष आज से नही कई वर्षों करता आया हूँ और आगे भी करता रहूंगा,भारत माता के वीर सपूतों आज हम कहना चाहते हैं,की हम किसी सरकार के विरोध मे नही किसी पद के लालच में नही बल्कि हिन्दु समाज के सम्मान सुरक्षा और अस्तित्व की बात करने आया हूँ, इतिहास गवाह है,जब-जब हिंदुओं पर अन्याय हुआ है तो कुछ लोग डर कर चुप हो गए और कुछ लोग समझौते में झुक गए लेकिन कुछ शूरवीर ऐसे हुए जो सीना तानकर खड़े हो गए, आज अगर कोई हिंदुओं की आवाज को कोई निर्भीक होकर उठाता है तो वह अंतरराष्ट्रीय हिंदु परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल है,
*हिन्दुओं की आवाज़ -अन्याय के विरुद्ध निर्भीक संघर्ष आज से नहीं कई वर्षों से करता आया हूँ और आज भी क़र रहा हूँ ,आगे भी करते रहेंगें,कोई प्रधानमंत्री हो या मुख्यमंत्री,सरकार हो या सत्ता सत्य सत्य और हिंदु हित के सामने किसी से नही डरते यह लड़ाई सत्ता से नहीं अन्याय से है, हम सरकार के दुश्मन नही नहीं है लेकिन अगर किसी भी राज्य में किसी भी शासन में हिंदुओं के साथ गलत हुआ तो चुप रहना हमारा धर्म नही है,यह हिंदु समाज की ढाल है, यह संस्कृति और स्वाभिमान के प्रहरी है, लेकिन आज क्या हो रहा है हिंदु कार्यकर्ता पर झूठे केश, हिंदु संगठन को बदनाम करने की साजिश और जो राष्ट्र के लिए खड़ा है उसी को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।

आज आपके जनपद में हिंदु रक्षा निधी औऱ कार्यकर्ता संवाद के लिए आये हैं, जिसमें बंसी बाजार झुन्नू लाल चौराहे, और मेदनीपुर होना है अपने संगठन व मेरे अतिप्रिय दुर्गेश श्रीवास्तव के यंहा भोजन और विश्रराम है, कार्यक्रम मेंराष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद, सूर्य प्रताप, रजनी ठकराल जी सुधाकर कुशवाहा, उमेश चंद पांडेय, संतोष राय, सोनू सिंह, ज्ञान शील आलोक राय सर्वेश सिंह धर्मेंद्र सिंह, नागेश सिंह, वैभव सिंह रवि प्रकाश,सूर्यभान पांडेय जी, संजय कुमार, दुर्गेश चैबे,पप्पू गुप्ता बालेन्द्र, अरुण श्रीवास्तव, श्रेयांस पांडेय अर्जून यादव विनोद पांडेय विपिन सिंह,अभिनव जायसवाल,विशाल सिंह,विवेक सिंह, मांधाता सिंह सिंघासन यादव, राजकुमार तिवारीलोग मौजूद रहे।अध्यक्षता दुर्गेश श्रीवास्तव व संचालन बबलू श्रीवास्तव ने किया।

सरकार जनता के हर मुश्किलों के साथ खड़ी है:शशिकांत

सरकार जनता के हर मुश्किलों मे साथ साथ खड़ी है

गाजीपुर। सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत सकरताली मे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शीत ऋतु मे असहाय गरीबो के लिए चलाए जा रहे कंबल वितरण कार्यक्रम योजना मे बुधवार को स्थानीय लेखपाल दुष्यंत सिंह की उपस्थिति में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष काशी चौहान, गोपाल राय व मुरली कुशवाहा के हाथों विधवा, दिव्यांग एवं वृद्ध लगभग 50 जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया गया ।इस संख्या के बाद वंचित महिलाओं को साल वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने बताया कि देश व प्रदेश मे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जनता के हर मुश्किलों मे साथ साथ खड़ी है।
इस अवसर पर अजीत कुमार प्रजापति, चंदन विश्वकर्मा,संतोष प्रजापति, आनन्द पासवान,पवन शर्मा,दीलिप विश्वकर्मा आदि ने सहयोग किया।

जिला विकास समन्वय एंव निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

गाजीपुर।जिला विकास समन्वय एंव निगरानी समिति (दिशा) की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक सांसद अफजाल अंसारी की अध्यक्षता एवं सांसद बलिया सनातन पाण्डेय, विधायक जमानियां ओम प्रकाश सिंह, विधायक मोहम्मदाबाद सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी, विधायक सदर जै किशन शाहू, विधायक जखनियां बेदीराम, विधायक जंगीपुर डा. विरेन्द्र यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, प्रतिनिधि विधायक जहूराबाद, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, ब्लाक प्रमुखो, नामित सदस्य/प्रधानगण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। बैठक मे सांसद द्वय द्वारा सदन की कार्यवाही प्रारम्भ की गई। बैठक मे जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बैठक का एजेण्डा बिन्दू विस्तारपूर्वक समिति के सम्मुख पी पी टी के माध्यम से प्रस्तुत किया ।
अध्यक्षता करते सांसद अफजाल अंसारी ने केन्द्र/राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी, रोजगारपरक एवं गरीबी उन्मूलन योजनाओं का लाभ जिले के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुॅचाने एवं केन्द्र/प्रदेश सरकार की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए साथ ही विकास कार्यो को समयबद्धता के साथ जनप्रतिनिधियों को कराए जाने वाले कार्याे के संबंध मे अवगत कराते हुए संबंधित कार्याे को पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सांसद द्वय द्वारा जनपद में किसी भी गरीब परिवार का आपदा से नुकसान होता है तो उस स्थिति में उन्हे मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाए।
 
बैठक के दौरान विधायक/सदस्य/जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रो के जर्जर सड़कों, स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता एवं संचालन, नहरों में रोस्टर के अनुसार टेल तक पानी की उपलब्धता, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के अन्तर्गत पेयजल की उपलब्धता एवं पाईप लाइन डालने के पश्चात सडकों की मरम्मत आदि अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। सांसद द्वारा समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक के दौरान उठाई गई समस्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने एवं की जा रही कार्यवाही की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सांसद जी ने समस्त विभागों को केंद्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सूची एवं उनकी प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शासन द्वारा जो भी छोटी बड़ी योजनाए संचालित हो रही उनकी होने वाले बैठको मे जनप्रतिनिधियो को अवश्य सम्मिलित किया जाए।
बैठक मे महात्मा गॉधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण), सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार, प्रधानमंत्री फसल बींमा योजना, कृषि अवसंरचना निधि योजना, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेन्सी योजना, कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केन्द्र योजना, किसान काल सेन्टर, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना-पीडीएमसी, ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ गॉवों की आबादी का सर्वेक्षण और मानचित्रण, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान,ग्राम पंचायत विकास योजना , आवास और शहरी मामलों में स्मार्ट सिटी मिशन, स्वच्छ भारत मिशन शहरी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, पशुपालन और डेयरी विभाग, महिला एवं बाल विकास योजना के अतंर्गत बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ बाल संरक्षण एवं सुरक्षा योजना, मिशन सक्षम आंगनबाडी एवं पोषण 2.0, महिलाओं की सुरक्षा हेतु वन स्टाप सेन्टर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अन्तर्गत राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान भारत , प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पेयजल एवं स्चच्छता, भूमि एवं संसाधन विभाग, शिक्षा विभाग, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विभाग, कौशल विकास और उद्यमिता विभाग, सड़क परिवहन और राजमार्ग विभाग, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, दिब्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, संख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग, जल परिवहन विभाग, इलेक्ट्रानिंक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, दूरसंचार विभाग, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, अल्पसंख्यक कल्याण, युवा मामले और खेल मामले, कपड़ा से संबंधित योजना, मत्स्य विभाग, श्रम एवं रोजगार विभाग, फार्मास्यूटिकल्स विभाग, संस्कृति विभाग, वित्त विभाग, पर्यटन विभाग, उद्योग एवं आंतरित व्यापार संवर्धन विभाग, उपभोक्ता मामले, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग आदि के संबंध में कराए गए कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित विधायक/सदस्य/जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं को रखा गया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने उक्त समस्याओं के संबंध में संबधित विभागीय अधिकारियों को ससमय को निस्तारण करने एवं जनप्रतिनिधिओं को इसकी पृथक से सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रदेश/शासन की प्राथमिकताओं में शामिल योजनाओं सहित जनपद के जन कल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन, रोजगारपरक योजनाओं एवं विभागीय कार्याे को गुणवत्ता सहित समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक के दौरान जो भी निर्देश दिए गए है उन सभी निर्देशों का पालन जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं अधिकारियों के माध्यम से कराना सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक के दौरान एसपी सिटी राकेश मिश्रा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, सुहेलदेव पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

डीएम की अध्यक्षता में कृषकों के साथ किसान दिवस की बैठक का हुआ आयोजन

गाजीपुर.।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में कृषको के साथ किसान दिवस की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन विभागों के अधिकारी/कर्मचारी तथा प्रत्येक विकास खण्ड के प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में प्राप्त शिकायतोें पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली। जिस पर उप कृषि निदेशक द्वारा पिछली किसान दिवस की परिपालन आख्या विस्तारपूर्वक बताया। बैठक का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सुनना, उनके समाधान पर चर्चा करना तथा कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे कृषक एवं लाभ से वंचित न हो और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।
किसान दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उन्नत बीज, जैविक खेती एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने सिंचाई, खाद-बीज की उपलब्धता, फसल रोग, समर्थन मूल्य तथा विपणन से जुड़ी समस्याएँ रखीं। जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने कृषको के बारे में कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सशक्तिकरण के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। किसान दिवस जैसे कार्यक्रम किसानों और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुँच सके।
उप कृषि निदेशक विजय कुमार द्वारा विभागीय योजनाओ के क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में मुख्य रूप से फार्मर रजिस्ट्री के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया एवं फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु समस्त कृषकों से अनुरोध किया गया। जनपद में फसलों का ई-खसरा पड़ताल चल रहा है। (डिजिटल क्राप सर्वे) खरीफ, रखी एवं जायद में सर्वेयर के द्वारा किया जा रहा है। यंत्रीकरण योजनान्तर्गत (मैकेनाइजेशन एवं इन-सीटू योजनान्तर्गत) तीन ई-लाटरी हो चुकी है। अभी भी कृषक भाई यदि बुकिंग नहीं कराए है तो आज अंतिम दिवस है, इसको  तत्काल बुक कराए ले। सोलर पम्य बुकिंग (कुसुम योजना) का अन्तिम वर्ष था। अगले वित्त वर्ष में नये मानक के तहत बुकिंग प्रारम्भ होगी। प्राकृतिक खेती एवं आत्मा योजनान्तर्गत प्रशिक्षण के बारे में बताया गया। जिला कृषि अधिकारी गाजीपुर द्वारा जायद बीज बुकिंग (उरद, मूंग, सहफसली गला के साथ) एवं मक्का बीज (हाइब्रीड) की व्यवसाय यथाशीघ्र किया जाएगा।जिला उद्यान अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। जायद में 50हे० का शाक भाजी हेतु एवं बागवानी फसलों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। खाद्य प्रसंस्करण हमें 1400 यूनिट का लक्ष्य के सापेक्ष 35 प्रतिशत पूर्ति हो चुका है। एक एकड़ में पाली हाऊस की भी योजना है। जिसमें 50 प्रतिशत अनुदान है। ड्रीप सिचाई में 90 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध है।
कृषको ने बैठक के दौरान टिसू कल्चर बांस व महोगनी के पौधे उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया तथा ड्रैगन फ्रूट की खेती के बारे में जानकारी ली। कृषक द्वारा बताया गया कि  बैठक में बिजली विभाग के अधिकारी अधिशासी अभियन्ता नहीं आता है जिसमें जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि किसान दिवस से संबंधित समस्त अधिकारी बैठक में उपस्थित रहेगे। अधि0अभि नलकूप के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त विभागो को निर्देशित किया कि किसान दिवस की बैठक में अधिकारी ही प्रतिभाग करेगे। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से पशु टीकाकरण एवं पुश पालन विभाग द्वारा अन्य योजनाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में सिचाई विभाग, नलकूप विभाग, सिचाई की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि सिचाई के लिए किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, नहरो में टेल तक पानी पहुचाया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। कार्यक्रम के अंत में किसानों से आधुनिक   कृषि पद्धतियों को अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा फसल विविधीकरण पर ध्यान देने का आह्वान किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि निदेशक कृषक में बाबू लाल मानव, विनोद राय, छागुर राय, विपिन कुमार राय, रूद्ध प्रताप सिंह, लालजी यादव, राम कुमार राय एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कृषक उपस्थित रहे।

ब्यूटी एंड वैलनेस कार्यशाला में छात्राओं को दी गई ट्रेनिंग

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग व क्वींस अकादमी गाज़ीपुर के संयुक्त तत्वाधान में चल रही 15 दिवसीय कार्यशाला ब्यूटी एंड वैलनेस का आज बुधवार को तृतीय दिवस था। आज कार्यशाला की ट्रेनर आयुश्री सिंह ने प्रतिभागियों को त्वचा के प्रकार के अनुसार मुंहासे, दाग धब्बे, डार्क सर्कल्स आदि के लिए हाई फ्रीक्वेंसी ट्रीटमेंट की थ्योरी और डिमॉन्स्ट्रेशन के साथ साथ, प्रतिभागियों को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दी। त्वचा को ताज़ा, चमकीला व स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न प्रकार के शीट मास्क की जानकारी दी व क्वींस अकादमी की सहायक ट्रेनर्स शिवानी, सुप्रिया और सुनिधि ने छात्राओं को शीट मास्क का डेमो दिया।

प्रतिभागियों ने त्वचा को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए घरेलू उत्पादों का प्रयोग करके विभिन्न प्रकार के शीट मास्क बनाना भी सीखा। कार्यशाला की कॉर्डिनेटर, डॉ शिखा सिंह ने छात्राओं से आज की कार्यशाला विषयों का फीडबैक लिया व प्रतिदिन उपस्थित रहने की और लगातार सीखने की हिदायत दी।
कार्यशाला में 170 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

राष्ट्र सेविका समिति द्वारा मनाया गया मकर संक्रांति उत्सव

राष्ट्र सेविका समिति द्वारा मनाया गया मकर संक्रांति उत्सव

गाजीपुर। जिले के मरदह खंड में स्थित ग्राम अरखपुर में आज राष्ट्र सेविका समिति द्वारा मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में संध्या सिंह और मंच पर राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका नीलम चौबे रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीता सिंह ने किया। मुख्य वक्ता संध्या जी ने बताया कि मकर संक्रांति उत्सव सनातन परंपरा में समरसता, मौसम में नवीनता का पर्व है इस उत्सव के साथ ही सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। जिसमें हम हिंदुओं के घर में प्रत्येक मांगलिक कार्य प्रारंभ होते हैं। मौसम में एक नवीन ऊर्जा संचारित होती है।

इस त्यौहार को राष्ट्र सेविका समिति समरसता पर्व के रूप में मानती है। इस उत्सव के माध्यम से हम समाज को एक सूत्र में बांधकर सनातन परंपरा के ऐतिहासिक मान बिंदुओं को प्रकट करते हैं। हम बहनों का यह कर्तव्य है कि हम सभी प्राचीन उत्सव को उत्साह और उमंग के साथ सपरिवार व सामाजिक समरसता के साथ मनाएं। उद्बोधन उपरांत सभी ने बैठकर खिचड़ी का आहार किया। कार्यक्रम का संचालन पायल जी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति सुनीता,उषा, आशा बिंद, शांति जी ,रेनू आदि बहनों की उपस्तिथि रही।