Category Archives: Ghazipur

राज्य मंत्री ने अधिकारियों संग बैठक कर सरकार की विभिन्न लाभपरक योजनाओं की समीक्षा

गाजीपुर।विजय लक्ष्मी गौतम राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उ0प्र0 सरकार ने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में अधिकारियों संग बैठक कर सरकार की विभिन्न लाभपरक योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान राज्य मंत्री ने क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान के प्रधानाचार्य को बिल्डिंग जर्जर की शिकायत पर आसंतोष व्यक्त करते हुए उन्हें तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम विकास की समीक्षा में प्रधानमंत्री आवास योजना,  मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा के तहत समूह की महिलाओं को रोजगार देने एवं जी राम जी के योजना अंतर्गत रोजगार दिये जाए, ठेकेदार से कार्य न लिया  जाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए, अन्यथा की स्थिति में किसी प्रकार की शिकायत  आने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
 उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि विकास खण्डो में जन चौपाल के माध्यम से समाज के निचले पैदान पर स्थिति सभी व्यक्तियों को सरकार की लाभपरक योजनाओं का लाभ दिया जाए। कोई भी पात्र सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होने निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ देने में किसी भी प्रकार का भेद भाव न किया जाए। उन्होनेे गॉव में बने अमृत सरोवरो पर फलदार वृक्ष लगवाने का निर्देश दिया ताकि आने वाले पीढियों को इनका लाभ मिले। गॉव में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गयी सड़कों को सही कराने का निर्देश दिया। उन्होेने कहा कि स्वयं सहायता समूह को स्वालम्बी बनाए जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकरी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द सरोज, डी0सी0 मनरेगा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी,संबंधित अधिकारीगंण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

महिला दौड़ प्रतियोगिता का राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने किया शुभारंभ

गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन मेरा युवा भारत केंद्र, साईं, खेल विभाग गाजीपुर द्वारा आयोजित महिला दौड़ प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम गोरा बाजार गाज़ीपुर के खेल मैदान में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत द्वारा दीप प्रज्वलन कर खेल प्रतियोगिता का 100 मीटर अंडर 13 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद ने कहा कि आज महिलाएं देश के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं यहां भी दौड़ प्रतियोगिता में अपना जलवा लहुरी काशी की धरती पर दिखा रही हैं ।यूं तो सूरज रोज निकलता है रोज सवेरा होता है मेरे चेहरे पर लालीमां तब होती है जब मेरे चेहरे पर लालिमा खुद आती है ।इस शेर के माध्यम से खेल प्रेमियों को ललकारा ,आप खेल को खेल भावना से भारत माता के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कीजिएगा ।कार्यक्रम में सर्व देव सिंह यादव( पूर्व), लालसा भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष (मुख्य बॉडी ),बृजकिशोर यादव अध्यक्ष व्यापार मंडल, सुभाष चंद्र प्रसाद पूर्व लेखाकार, सावित्री कुशवाहा कस्तूरबा विद्यालय,  सुदामा प्रसाद( पूर्व), नवीन कुमार सिंह लेखापाल गाजीपुर का सहयोग रहा ।मुख्य अतिथि द्वारा अंडर 13 वर्ष के धावक 100 मीटर में क्रमशः दुर्गावती कुमारी प्रथम, सृष्टि यादव द्वितीय, सपना रावत तृतीय, 200 मीटर में आंचल सिंह, सृष्टि यादव, तनु कुमारी 400 मीटर में दुर्गावती कुमारी, वंशिका यादव, जानवी राय। अंडर 18 में 100 मीटर में सिमरन ,साक्षी यादव, आस्था कुमारी ,200 मीटर में काजल पाल,साक्षी यादव , पायल कुमारी 400 मीटर में प्रिया यादव, अनुष्का यादव, खुशी यादव, ओपन 100 मीटर में खुशबू  बिंद,रागिनी कुशवाहा ,आकांक्षा गुप्ता 200 मीटर में आंचल कुमारी ,लक्ष्मी, प्रिया पाल एवं 400 मीटर में खुशबू बिंद,अंजलि खुशबू वर्मा आदि को प्रमाण पत्र एवं मेंडल से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का संचालन अंगद सिंह यादव राज्य प्रशिक्षक, स्वागत भाषण राज्य निदेशक कपिल देव राम शास्त्री, धन्यवाद सुभाष चंद्र प्रसाद पूर्व लेखाकार और सबके प्रति आभार नवीन कुमार सिंह लेखाकार ने किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू स्टेडियम के कोच विनोद जयसवाल, मयंक ,नागेंद्र सिंह ,संगीता यादव, जुगनू जी, अभिमन्यु ,सुमन बिंद ,राजीव आदि का सहयोग सफल रहा ।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। नारी शक्ति की बात योगी जी के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित वाराणसी मंडल के जनपद गाजीपुर की महिलाओं का मुख्य्मंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद कार्यक्रम आडिटोरियम सभागार निकट विकास भवन में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों/योजनाओं मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ,जनपद मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ नव चयनित मुख्य सेविका को नियुक्ति पत्र दिया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर जुपिटर आडिटोरियम इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से मुख्यमंत्री ने जनपद की लाभार्थी महिला प्रमिला देवी से वर्चुअल संवाद कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी ली। वर्चुवल संवाद के दौरान ग़ाज़ीपुर की ग्राम पंचायत दुर्खुशी ,विकास खंड मरदह की रहने वाली प्रमिला के पति के देहान्त के बाद दुनिया उजाड़ गई थी, चारों और अँधेरा छा  गया था। ऐसे में योगी सरकार की आर्थिक योजनाओं का सहारा मिला तब उनकी जिंदगी से धीरे-धीरे अँधेरा छटने लगा है। प्रमिला योगी सरकार के एक नहीं कई योजनाओं से लाभान्वित हो रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित  कार्यक्रम में ग़ाज़ीपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुडी खुद प्रमिला देवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बताया कि उनको  निराश्रित महिला पेंशन,कन्या सुमंगला योजना बेटी को, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना दोनों बच्चों के शिक्षा और भरण-पोषण  हेतु,  उज्ज्वला गैस कनेक्शन,पात्र गृहस्थी के तहत राशन मिलता है ,और वे कम्पोज़िट विद्यालय में रसोईया का काम भी कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रमिला देवी के हौसले की तारीफ की और कहा कि आपको सभी योजनाओं के बारे में अच्छी जानकारी है, उन्होंने आयुष्मान योजना से जुड़े होने की बात पूछी, इस योजना से जुड़े नहीं होने पर उनको जुड़ने की बात मुख्यमंत्री ने कहा। मुख्यमंत्री ने रसोइयो के लिए 05 लाख रूपये तक के ईलाज हेतु आयुष्मान कार्ड योजना के बारे में भी बताया और कहा 1 अप्रैल से इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रमिला देवी की तारीफ करते हुए कहा की आपने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है, महिला चाहे तो अपने पैरो पर अपने दम पर खड़ी हो सकती है, ये अपने करके दिखाया है। अपने घर के साथ ही आप रसोइयां का काम करके बच्चो को समय से खिला रही है, और शासन की योजनाओं की जानकारी रख रही है। आपको और आपके परिवार को जो आपके कार्याे का समर्थन करते है ,सबको बधाई  दिया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को नारी शक्ति का प्रतीक बताया और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उनके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया, जिससे उनके जीवन में सुधार हो सके और अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति के सम्मान मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को नारी शक्ति का प्रतीक बताया और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने उपस्थित महिलाओं अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि अगर महिलाए सशक्त होगी तो हमारा देश भी सशक्त बनेगा, प्रधानमंत्री एंव मुख्य मंत्री के नेतृत्व मे जो योजनाए चल रही है उससे आच्छादित होकर उन तमाम योजनाओं से लाभ प्राप्त करके आप समाज को उत्कृष्ट स्थान पर ला सकती है। डा0भीम राव अम्बेडकर, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानन्द जी ने कहा था, किसी राज्य की उन्नति तभी सम्भव है जब वहां की महिलाए आत्म निर्भर होगी। तभी वह राज्य/देश उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होगा।  
कार्यक्रम मे  विभिन्न क्षेत्रों/योजनाओं मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओ,जनपद मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ नव चयनित मुख्य सेविका साक्षी सिंह को नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल, सूचना अधिकारी राकेश कुमार, के अतिरिक्त लगभग 450 लाभार्थी महिलाएं उपस्थित थी।

8 मार्च को महिलाओं की दौड प्रतियोगिता का होगा आयोजन

गाजीपुर। कपिल देव राम राज्य निदेशक/ जिला युवा अधिकारी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मेरा युवा भारत केन्द्र गाजीपुर तथा साई युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में इस वर्ष अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस को भव्य बनाने की दिशा में 08 मार्च 2026 को महिलाओं की दौड प्रतियोगिता का आयोजन गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जनपद स्तर पर शासन द्वारा 1000 महिलाओं के भाग लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी प्रतिभागियों को डल् ठींतंज पोर्टल पर पंजीकरण किया जाना अनिवार्य है। कार्यक्रम के अन्तर्गत तीन आयु वर्ग अन्डर 13, 13 से 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक की तीन प्रतियागिताये 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड कुल 09 दौड प्रतियोगिताएं एवं मनोरंजक गतिविधि का आयोजन किया जाना है। विजेता प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफन बनाने के लिए जिला प्रशासन सहित जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, नोडल अधिकारी, रा०म० पीजी कालेज, जिला क्रीडा अधिकारी, कमान्डेट एन०सी०सी० गाजीपुर, कमिश्नर भारत स्काउट गाइड का सहयोग लिया जा रहा है।

मंडलायुक्त वाराणसी एस.राजलिंगम ने जनपद भ्रमण के दौरान विभिन्न पटलों का किया औचक निरीक्षण

गाजीपुर। मंडलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी  एस. राजलिंगम ने जनपद भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अपर उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष, जिला सचिवालय, अभिलेख कक्ष (माल), ई-गोवेर्नेनस सेल, का स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान ई-गोवर्नेन्स सेल में आई0जी0आर0एस0/मुख्यमंत्री हेल्प लाईन की समीक्षा के दौरान लंबित प्रकरणो का ससमय निस्तारण करने का निर्देश दिया।कलेक्ट्रेट स्थित सभी न्यायालय कक्षो मे पुराने पेडिंग केसो को सूचीबद्ध करते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात इस दौरान उन्होने विभिन्न पत्रावलियों की समीक्षा की।पाई गई कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि कार्यालय के कार्यों में इस प्रकार की उदासीनता व लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को सभी पटलों के रजिस्टर अद्यतन करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे सभी आवश्यक रजिस्टरों, अभिलेखों एवं दस्तावेजों को अद्यतन रखें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन देना प्राथमिकता है, और यदि कोई कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह या उदासीन पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर उप जिलाधिकारी विनोद जोसी, एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

बंदियों के बीच अबीर-गुलाल, गुजिया और मिठाइयां वितरित कर होली की खुशियां बांटीं

गाजीपुर जिला कारागार में उमड़ा होली का उत्साह: बंदियों के बीच मिठाई वितरण के साथ परिजनों को सौंपा गया पारिश्रमिक चेक

गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के बीच अबीर-गुलाल, गुजिया और मिठाइयां वितरित कर होली की खुशियां बांटीं। प्रादेशिक कमेटी के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में कारागार में मौजूद बच्चों के लिए भी विशेष रूप से पिचकारियों की व्यवस्था की गई, ताकि वे भी त्योहार के खुशियों में शामिल रहें।

मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए, जेल प्रशासन और समिति के सहयोग से तीन बंदियों द्वारा किए गए श्रम के एवज में उनके परिजनों को पारिश्रमिक का चेक प्रदान किया गया। इसमें क्रमशः 9,772 रुपये, 3,450 रुपये और 6,284 रुपये की धनराशि के चेक सौंपे गए, ताकि उनके परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके।

वर्तमान में जिला कारागार में कुल 525 बंदी निरुद्ध हैं। इनमें विचाराधीन बंदी 442, सिद्ध दोष (सजायाफ्ता) कैदी 82 हैं। जबकि 01 बंदी पॉक्सो एक्ट के तहत मृत्युदंड की सजा प्राप्त है।

जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि, “उ.प्र. अपराध निरोधक समिति जेल मैनुअल के तहत बंदियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुधार हेतु निरंतर कार्य कर रही है। हमारा मानना है कि पाप से घृणा करनी चाहिए, पापी से नहीं।”

जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दूबे ने समिति के इस पुनीत कार्य की सराहना की और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान जेलर शेषनाथ यादव और जेल डॉक्टर शिशिर शैलेश ने भी बंदियों के सुधार हेतु ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित जेल के गणमान्य उपस्थित रहे:
जेल प्रशासन: जेलर शेषनाथ यादव, डिप्टी जेलर राजेश कुमार, रवींद्र सिंह, सुशीला श्रीवास्तव, जेल डॉक्टर शिशिर शैलेश, संजय कुमार, जेल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार एवं अभय मौर्या।
इस मौक़े पर समिति पदाधिकारी जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, सुनील गुप्ता, सुजीत कुमार सिंह, सुनील सिंह, शेरशाह, कृष्ण कुमार, प्रभाकर सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, वसीम रज़ा मौजूद रहे।

9 मार्च से 23 मार्च तक चलेगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान

9 मार्च से 23 मार्च तक चलेगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान

गाजीपुर।जिला अधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक हुई। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं को लेकर जहां चर्चा किया गया। वहीं इस बैठक में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आगामी 9 मार्च से 23 मार्च तक (ईद की छुट्टी को छोड़कर) कुष्ठ रोगी खोजी अभियान संचालित किए जाने को लेकर भी चर्चा किया गया। जिसमें इस अभियान को लेकर माइक्रो प्लान बनाकर कुष्ठ रोगियों के खोजने का कार्य किए जाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडे ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कुष्ठ रोग के सक्रिय मामलों का जल्द पता लगाने, समय पर इलाज (MDT) शुरू करने और संचरण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए चलाया जाने वाला एक प्रमुख अभियान है। आशा कार्यकर्ताओं (ASHA) के माध्यम से घर-घर जाकर, पल्स पोलियो की तर्ज पर संदिग्ध मरीजों की जांच की जाती है, जिसका उद्देश्य 2027 तक कुष्ठ मुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त करना है।

इस अभियान में मुख्य रूप से आशा कार्यकर्ता और ग्रामीण/शहरी स्वयंसेवक घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान करते हैं। यदि कोई व्यक्ति कुष्ठ रोग से संक्रमित पाया जाता है, तो उसे बहु औषधि चिकित्सा (MDT) द्वारा तुरंत और मुफ्त इलाज प्रदान किया जाता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विकलांगता को रोकना, समाज में जागरूकता फैलाना और 2027 तक ‘शून्य कुष्ठ रोग प्रसार’ सुनिश्चित करना है।

इस अभियान में बच्चों की स्क्रीनिंग के लिए इसे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के साथ और 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए आयुष्मान भारत के तहत व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के साथ एकीकृत किया गया है। साथ ही जागरूकता और कलंक को दूर करने हेतु यह अभियान चलाया जाता है। कुष्ठ रोग के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करने और समुदाय में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।

विकलांगता निवारण एवं चिकित्सा पुनर्वास कार्यक्रम (DPMR) के अंतर्गत, मरीजों को स्व-देखभाल किट, सहायक उपकरण और पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा (RCS) की सुविधा प्रदान की जाती है। पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीजों को ₹12,000 का भत्ता भी मिलता है।

उक्त बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनएचएम डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ जय नाथ सिंह ,जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ रामकुमार एवं जनपद के समस्त अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साअधिकारी समस्त बीपीएम बीसीपीएम एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

श्रीचित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में 7 मार्च को होगा पारंपरिक होली मिलन समारोह

श्रीचित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में 7 मार्च को होगा पारंपरिक होली मिलन समारोह

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियों का होगा समागम

गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, ददरीघाट द्वारा आगामी 7 मार्च 2026, शनिवार को सायं 7:00 बजे श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर, ददरीघाट में भव्य होली मिलन समारोह का पारंपरिक आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी सामाजिक सौहार्द और पारस्परिक प्रेम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन धूमधाम से सम्पन्न होगा। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिलब्ध कवियों की उपस्थिति रहेगी। मंत्री अजय श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में स्वयं श्रीवास्तव (उन्नाव), मणिका दुबे (जबलपुर), विकास बौखल (लखनऊ), प्रमोद पंकज (बाराबंकी) एवं पंकज पंडित (ललितपुर) अपनी काव्य प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. संगीता बलवंत उपस्थित रहेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में गोरखपुर महापालिका के चेयरमैन, मंगलेश श्रीवास्तव तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। संस्था के संरक्षक अवधूत उग्र चंडेश्वर कपाली बाबा के आशीर्वाद से आयोजित यह कार्यक्रम होली के उल्लास को और अधिक रंगीन बनाएगा। आयोजन समिति की ओर से मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

वेलफेयर क्लब द्वारा जनपद स्तरीय 29वीं आवाज़ की आगाज़ गायन प्रतियोगिता संपन्न

गाज़ीपुर। वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय 29वीं आवाज़ की आगाज़ गायन प्रतियोगिता रविवार को नगर स्थित संत कबीर पब्लिक स्कूल परिसर में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुई। अबीर-गुलाल की रंगत और मधुर स्वरों की गूंज के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद भर से 130 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र पटेल, विशिष्ट अतिथि चन्द्रशेखर यादव उप जिलाधिकारी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को जनपद स्तरीय मंच प्रदान कर उन्हें माइक फेस कराने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इससे उनकी प्रतिभा निखरती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
निर्णायक मंडल में श्री सुदृष्टि बाबा पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. संतोष कुमार सिंह, गंधर्व म्यूजिक एकेडमी के निदेशक डॉ. विद्या निवास पांडेय तथा लोक कलाकार अनिल वेदांती शामिल रहे। निर्णायकों ने सुर, ताल, उच्चारण और मंच प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया और परिणाम मौके पर ही घोषित किए गए।
क्लब सचिव रामनाथ कुशवाहा के अनुसार जूनियर वर्ग में रजिया जहरा सेंट जॉन्स स्कूल प्रथम, आद्या दूबे एवरग्रीन पब्लिक स्कूल द्वितीय रहीं। नंदीश राय गंधर्व म्यूजिक एकेडमी एवं तनिष्का प्रसाद शाह फैज पब्लिक स्कूल को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
सांत्वना पुरस्कार रिद्धिमा सिंह सेंट मैरीज कॉन्वेंट, अद्विक राय एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, कशफ जहरा सेंट जॉन्स स्कूल तथा राजीव कुमार रामदूत इंटरनेशनल स्कूल को प्रदान किए गए।
सीनियर वर्ग में राजू चौधरी शिव डू डांस क्लासेज ने प्रथम स्थान हासिल किया। अरविन्द चौहान गंधर्व म्यूजिक एकेडमी द्वितीय रहे। संजली राय एवं वाजिहा परवीन शाह फैज पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
सांत्वना पुरस्कार दिव्यांशु रावत शाह फैज पब्लिक स्कूल, अनामिका सेंट जॉन्स स्कूल, दिव्यम तिवारी डालिम्स सनबीम स्कूल, जैनब कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा शिमला एसएस पब्लिक स्कूल, नेवादा को दिए गए।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सत्यदेव दूबे एवं अजय यादव ने किया, जबकि निर्णायक मंडल को प्रत्यूष साहू, सत्य प्रकाश तिवारी एवं पवन कुमार पांडेय ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के सफल संपादन एवं संचालन में पीजी कॉलेज टेरी के छात्रों ने विशेष सहयोग प्रदान किया, जिनकी सक्रिय भागीदारी से आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका।

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
जखनिया के डालिम्स सनबीम स्कूल में रंगों के पर्व होली को बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्सव का माहौल देखने को मिला। चारों ओर रंग-बिरंगे गुलाल, सजे हुए प्रांगण और बच्चों की खिलखिलाहट ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया।


कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर आमिर अली द्वारा सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देने के साथ हुई। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। यह त्योहार हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ खुशियाँ बाँटने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील भी की। 

इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने होली गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। छोटे-छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में नृत्य कर सबका मन मोह लिया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ मिलकर उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे परिसर में आत्मीयता और अपनत्व का भाव दिखाई दिया।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शिक्षकों के साथ अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली और एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। पूरे आयोजन में अनुशासन और सौहार्द का विशेष ध्यान रखा गया। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से होली मिलन समारोह का आनंद लिया और विद्यालय परिवार की ओर से सभी के सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय भविष्य की कामना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।