गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग व क्वींस अकादमी गाज़ीपुर के संयुक्त तत्वाधान में चल रही 15 दिवसीय कार्यशाला ब्यूटी एंड वैलनेस का आज बुधवार को तृतीय दिवस था। आज कार्यशाला की ट्रेनर आयुश्री सिंह ने प्रतिभागियों को त्वचा के प्रकार के अनुसार मुंहासे, दाग धब्बे, डार्क सर्कल्स आदि के लिए हाई फ्रीक्वेंसी ट्रीटमेंट की थ्योरी और डिमॉन्स्ट्रेशन के साथ साथ, प्रतिभागियों को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दी। त्वचा को ताज़ा, चमकीला व स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न प्रकार के शीट मास्क की जानकारी दी व क्वींस अकादमी की सहायक ट्रेनर्स शिवानी, सुप्रिया और सुनिधि ने छात्राओं को शीट मास्क का डेमो दिया।
प्रतिभागियों ने त्वचा को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए घरेलू उत्पादों का प्रयोग करके विभिन्न प्रकार के शीट मास्क बनाना भी सीखा। कार्यशाला की कॉर्डिनेटर, डॉ शिखा सिंह ने छात्राओं से आज की कार्यशाला विषयों का फीडबैक लिया व प्रतिदिन उपस्थित रहने की और लगातार सीखने की हिदायत दी। कार्यशाला में 170 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
राष्ट्र सेविका समिति द्वारा मनाया गया मकर संक्रांति उत्सव
गाजीपुर। जिले के मरदह खंड में स्थित ग्राम अरखपुर में आज राष्ट्र सेविका समिति द्वारा मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में संध्या सिंह और मंच पर राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका नीलम चौबे रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीता सिंह ने किया। मुख्य वक्ता संध्या जी ने बताया कि मकर संक्रांति उत्सव सनातन परंपरा में समरसता, मौसम में नवीनता का पर्व है इस उत्सव के साथ ही सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। जिसमें हम हिंदुओं के घर में प्रत्येक मांगलिक कार्य प्रारंभ होते हैं। मौसम में एक नवीन ऊर्जा संचारित होती है।
इस त्यौहार को राष्ट्र सेविका समिति समरसता पर्व के रूप में मानती है। इस उत्सव के माध्यम से हम समाज को एक सूत्र में बांधकर सनातन परंपरा के ऐतिहासिक मान बिंदुओं को प्रकट करते हैं। हम बहनों का यह कर्तव्य है कि हम सभी प्राचीन उत्सव को उत्साह और उमंग के साथ सपरिवार व सामाजिक समरसता के साथ मनाएं। उद्बोधन उपरांत सभी ने बैठकर खिचड़ी का आहार किया। कार्यक्रम का संचालन पायल जी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति सुनीता,उषा, आशा बिंद, शांति जी ,रेनू आदि बहनों की उपस्तिथि रही।
गाजीपुर। 26 जनवरी, 2026 गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम के तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मंगलवार को कलेक्टेªट सभागार में समस्त अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न की। बैठक के दौरान उन्होने बताया कि 26 जनवरी के दिन स्वतंत्र भारत में संविधान को लागू किया गया एवं देश को धर्म निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया। संविधान के माध्यम से भारत के समस्त नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। गणतंत्र दिवस हमारे राष्ट्रीय स्वतंत्रता एवं राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। आओ सभी मिलकर देश के शहीदों, राष्ट्रभक्तों, देशभक्तों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आदर एवं सम्मान अभिव्यक्त करें एवं हर्षाेल्लास से हमारे राष्ट्रीय पर्व को मनाये तथा यह प्रण करे कि राष्ट्र की उन्नति के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इसी क्रम में 26 जनवरी, 2026 को मनाये जाने वाले कार्यक्रम को भव्य मनाने हेतु निम्नलिखित दिशा निर्देश दिये गये है जिसमें 7.30 बजे स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी दो भागो मे आयोजित की जायेगी। टाउनहाल से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर पहुॅचकर समाप्त होगी तथा पी0जी0 कालेज चौराहा से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर समाप्त होगी। इस अवसर पर समस्त सरकारी भवनों पर प्रातः 8.30 बजे झण्डा अभिवादन एवं राष्ट्रगान होगा तथा संविधान में उल्लिखत संकल्प लिया जायेगा। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभातफेरी से वापस आये बच्चों, सम्मानित अतिथियों एवं नागरिको को मिष्ठान वितरण किया जायेगा। झण्डारोहण के पश्चात 8.40 बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा एवं तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/सैन्य कर्मियों की विधवाओं को सम्मानित किया जायेगा। 9.00 बजे नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्र में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करेंगे तथा ऐसे स्थलो पर विशेष सफाई व्यवस्था करेंगे इसके अतिरिक्त समस्त टाउन एरिया के सटे ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई, अभियान चलाया जायेगा तथा सभी मलिन बस्ती की सफाई, अभियान चलाकर समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत द्वारा किया जायेगा तथा मलिन बस्ती तुलसी सागर एवं महाजन टोली में स्वास्थ कैम्प लगाकर/निःशुल्क दवा वितरण का आयोजन किया जायेगा। प्रातः 09 बजे सभी आगनबाड़ी केन्द्रों पर सरकारी योजनाओं क बारे में संगोष्ठी आयोजित कर उपस्थित सभी बच्चों को पंजरी हल्वा एवं लड्डू का वितरित किया जायेगा जिनके नोडल अधिकारी कार्यक्रम अधिकारी होंगे। साइकिल दौड़ 10 कि0मी0 जिला क्रीड़ा अधिकारी की उपस्थिति में नेहरू स्टेडियम से पी0जी0कालेज होते हुए पुलिस लाईन होते हुए हेतीमपुर से नेहरू स्टेडियम पर समाप्त किया जायेगा। प्रातः 09ः30 बजे पुलिस लाईन में झण्डा रोहण व परेड का कार्यक्रम किया जायोगा। 09ः30 बजे जिला अस्पताल/महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण का कार्य एवं जिला अस्पताल में स्थित पोषण पुर्नवास केन्द्र के मरीजो को उपरोक्तानुसार फल आदि का वितरण भी किया जायेगा। 10 बजे समस्त सरकारी/गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं में झण्डारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 11ः00 बजे जिला कारागार में कैदियों को फल एवं मिष्ठान वितरण किया जायेगा। दोपहर 12 बजे सिटी स्कूल में शिक्षण संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक/देश भक्ति कार्यक्रम/निबन्ध/चित्रकला/स्वतंत्रता आंदोलन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का अयोजन किया जायेगा। दोपहर 01 बजे बाल सुधार गृह के बच्चों को भोजन तथा टेण्ट आदि की व्यवस्था तथा बच्चों को भोजन के बाद एक पेन व एक डायरी का वितरण की व्यवस्था जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा किया जायेगा। उन्होने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 22 से 26 जनवरी, 2026 की रात्रि में अपने अपने कार्यालय भवन को तथा समस्त उपजलाधिकारी तहसील भवन को प्रकाशमान करेंगे। महापुरूषों की मूर्तियों एवं परिसर की साफ-सफाई तथा रंग रोगन नगरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। मुख्य चौराहों पर देश-भक्ति के गीत बजवाने की कार्यवाही/व्यवस्था अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत द्वारा किया जायेगा।
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय व राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अर्न्तविभागीय समन्वयक की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मनिहारी एम0ओ0वाई0सी0 कार्य में लापरवाही पाये जाने पर स्पष्ट्रीकरण मागा। उन्होने कहा कि टी0बी0 मरीजो को सरकारी दवा ही दी जाय एवं जॉच कराने के लिए जागरूक करें। किसी भी मरीज को बाहर की दवा न दी जाय। 100दिवसीय विशेष सघन अभियान चलाकर नागरिकों को टी0बी0 के प्रति जागरूक किया जाय।
जिलाधिकारी ने सम्बंधित को निर्देशित किया कि आशा का भुगतान समय से किया जाय, तथा समस्त एम0ओ0वाई0सी0 तहसीलों पर बी0एच0एन0डी0 की बैठक करते रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे, ओ0पी0डी0 का संचालन तथा नियमित रूप से सी0एच0ओ0 एवं एन0एम0 की उपस्थिति का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन तथा दवा एवं ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिये। बैठक मे जिलाधिकारी ने ओ0 पी0 डी0 एवं आई0 पी0 डी0 की समीक्षा, एफ0 आर0 यू0, आर0 बी0 एस0 के0 कार्यक्रम, दृष्टिहीनता निवारण, एम्बुलेंस सेवाए, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, ई-कवच, आभा आई डी प्रगति, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की।
उन्होने कहा कि जो भी शासन की योजनाए संचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनिल पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम), समस्त एम0ओ0वाई0सी0 एंव अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। रेस्टोरेंट में खाने के शौकीन युवा अक्सर नए अनुभव, स्वादिष्ट और अनोखे व्यंजन, और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने के लिए बाहर खाते हैं, वे चाइनीज फूड से लेकर कैजुअल डाइनिंग और क्विक सर्विस तक सब पसंद करते हैं, खासकर साउथ इंडियन, चाइनीज फूड के साथ ही मटन, चिकन के भी दीवाने होते हैं, और सोशल मीडिया पर अपने खाने के अनुभव को साझा करना भी पसंद करते हैं।
इन्ही सब युवाओं के पसंद को देखते हुए बड़े शहरों के तर्ज पर जिले में भी एक भव्य रेस्टरों का शुभारंभ 19 जनवरी को किया गया। नगर के मिश्रबाजार न्यू मार्केट के दवा मंडी में स्थित इस गैलेक्सी रेस्टरों का भव्य शुभारंभ पार्वती देवी ने फीता काटकर किया। इस दौरान रेस्टरों के प्रोपराइटर आशिष सिंह और आकाश गुप्ता ने कहा कि यहाँ लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजन (जैसे इंडियन, चाइनीज) और अन्य सुविधाओं (जैसे बर्थडे पार्टी) का आनंद ले सकते हैं।
आपको बता दें कि इस रेस्टरों मे इंडियन, चाइनीज फूड के साथ ही चिकन अल्फाम, मटन, चिकेन बिरयानी, तंदूरी चिकन, पनीर टिक्का, पनीर राइस और चाउमीन जैसे व्यंजन भी शामिल हैं।
अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति व मणिकर्णिका घाट तोड़फोड़ के खिलाफ कांग्रेस का तीखा विरोध, सरकार पर इतिहास मिटाने का आरोप
गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में सरजू पांडे पार्क, कचहरी परिसर में सोमवार को माता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़े जाने तथा ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट के ध्वस्तीकरण के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात राज्यपाल के नाम ज्ञापन द्वारा (जिलाधिकारी) तहसीलदार गाजीपुर को सौंपकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि काशी जैसी पवित्र और ऐतिहासिक नगरी में सुंदरीकरण के नाम पर माता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़ना और मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त करना, केवल लापरवाही नहीं बल्कि सुनियोजित रूप से इतिहास और आस्था पर किया गया हमला है। भाजपा सरकार धर्म की बात तो करती है, लेकिन उसके संरक्षण में ही धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को मिटाने का काम हो रहा है। यह सरकार के दोहरे चरित्र का जीवंत प्रमाण है।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि वाराणसी नगर निगम द्वारा किया गया यह कृत्य अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। घाट के मलबे में दबी पड़ी मूर्तियों को तत्काल बाहर निकालकर पुनः सम्मानपूर्वक स्थापित किया जाए। इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि सन 1791 में माता अहिल्याबाई होलकर ने मणिकर्णिका घाट का जीर्णोद्धार कराया था, आज उसी गौरवशाली इतिहास को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में हमेशा से अंतर रहा है। यह पार्टी धर्म के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन सत्ता में आते ही उसी धर्म और परंपराओं पर कुठाराघात करती है। काशी जैसी पवित्र नगरी में यह कुप्रबंधन और संवेदनहीनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। सरकार को तुरंत अपने फैसलों पर पुनर्विचार कर श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में व्यापक जन आंदोलन छेड़ेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बटुक नारायण मिश्रा, चंद्रिका सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, सुमेर कुशवाहा, महबूब निशा, राम नगीना पांडे, जे.पी. पांडे, विद्याधर पांडे, सदानंद गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, सुमन चौबे, पुष्पा यादव, सबीबुल हसन, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, अखिलेश यादव, आलोक यादव, पारस, उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, अवधेश भारती, इंद्रमल यादव, अब्दुल हसन, रईस अहमद, महेंद्र कुशवाहा, देवेंद्र कुमार सिंह, अबू आसिफ, चंद्रशेखर आर्य, राजेश प्रकाश सिंह, संजय सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, गुलबास यादव, रतन तिवारी, राशिद भाई, लखन श्रीवास्तव, जमीर अहमद, अक्षय, अरविंद, देवानंद यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग व क्वींस अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में 15 दिवसीय ब्यूटी एंड वैलनेस कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य व संरक्षिका प्रो. (डॉ) अनिता कुमारी द्वारा रिबन काटकर की गई। तत्पश्चात प्राचार्य व प्राध्यापको द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यशाला की ट्रेनर व क्वींस अकादमी की डायरेक्टर आयुश्री सिंह ने कार्यशाला की रूपरेखा व पाठ्यक्रम को प्रतिभागियों के साथ साझा किया।
प्राचार्य ने स्किल डेवलपमेंट व इस कार्यशाला के रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला कोऑर्डिनेटर, डॉ शिखा सिंह, गृह विज्ञान विभाग, ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने व इस कार्यशाला का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन आयुष्री सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डॉ शिखा सिंह द्वारा किया गया। कार्यशाला में कार्यशाला समिति के सभी सदस्य डॉ सारिका सिंह, डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ शिल्पी राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुप्रिया, श्वेता, शीतल, प्रगति, अर्चना, किरन, अनुष्का, अंशु आदि छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
गाजीपुर।शिवाजी स्पोर्टिंग क्लब जीवपुर के तत्वावधान में फुटबाल टूर्नामेंट का पहला मैच आगामी 18 जनवरी को बारा बनाम रेवतीपुर के बीच खेला गया। जिसमें मुख्य अतिथि युवा समाज सेवी एवं भारतीय किसान यूनियन टिकैत जमानियां तहसील अध्यक्ष गणपति सिंह यादव (बबलू) ने मैच का शुभारंभ फीता काट कर किया।पहली पेनाल्टी में 5-4 से रेवतीपुर विजयी हुई।इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान जीवपुर सुनील कुमार सिंह, राम नगीना राय, आजाद अली, धीरेन्द्र यादव जज्जू, राम अवध यादव भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त राम निवास यादव, प्रह्लाद यादव, हरिद्वार यादव, सुदर्शन यादव, लक्ष्मन यादव, बैजनाथ यादव, मुन्ना यादव, बंशी यादव युवा समाज सेवी हरेंद्र यादव, नरपत यादव, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष लल्लन यादव और भारतीय किसान यूनियन टिकैत सेवराई तहसील अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, भारी संख्या में ग्रामीण एवं दर्शक मौजूद रहें।
गाजीपुर। रायगंज स्थित विद्या भारती विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्रों और छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना और सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर विद्या भारती परिवार से जुड़े पूर्वांचल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से पूर्व छात्रों और छात्राओं को अंग वस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पुरातन छात्रों में निर्भय नारायण सिंह, मनीष राय, अजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, शोभित जायसवाल, डीप सिंह, कृपा कृष्ण सहित दो दर्जन से अधिक पूर्व छात्र शामिल थे।
पुरातन छात्र और कर्मचारी नेता निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि यह विद्यालय राष्ट्रवाद का अखाड़ा है। यहां पढ़ने वाले बच्चों में अटूट देश प्रेम देखने को मिलता है। उन्होंने अपने शैक्षिक काल का भी वर्णन किया। वहीं पुरातन छात्र और वरिष्ठ पत्रकार कृपा कृष्ण “केके” ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर को ‘पारस’ के रूप में रेखांकित किया। पुरातन छात्रों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिशु मंदिर संस्कार,शिक्षा एवं राष्ट्र प्रेम की भावना से शिक्षा प्रदान करता है।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार राय, प्रधानाचार्य दाऊजी उपाध्याय, अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने अंगवस्त्रम प्रदान कर आगन्तुकों को सम्मानित किया।
वक्ताओं ने सरस्वती शिशु मंदिर के पाठ्यक्रम और बच्चों को दी जाने वाली राष्ट्रवाद की शिक्षा पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांत प्रचारक रमेश जी एवं सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश जी, जिला प्रचारक प्रभात जी, नगर प्रचारक विक्रम जी, पूर्व प्रबंधक रमाशंकर राय आदि मौजूद रहे।
गाजीपुर के रायगंज स्थित विद्या भारती विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्रों और छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना और सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर विद्या भारती परिवार से जुड़े पूर्वांचल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से पूर्व छात्रों और छात्राओं को अंग वस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पुरातन छात्रों में निर्भय नारायण सिंह, मनीष राय, अजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, शोभित जायसवाल, डीप सिंह, कृपा कृष्ण सहित दो दर्जन से अधिक पूर्व छात्र शामिल थे।
पुरातन छात्र और कर्मचारी नेता निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि यह विद्यालय राष्ट्रवाद का अखाड़ा है। यहां पढ़ने वाले बच्चों में अटूट देश प्रेम देखने को मिलता है। उन्होंने अपने शैक्षिक काल का भी वर्णन किया। वहीं पुरातन छात्र और वरिष्ठ पत्रकार कृपा कृष्ण “केके” ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर को ‘पारस’ के रूप में रेखांकित किया। पुरातन छात्रों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिशु मंदिर संस्कार,शिक्षा एवं राष्ट्र प्रेम की भावना से शिक्षा प्रदान करता है।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार राय, प्रधानाचार्य दाऊजी उपाध्याय, अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने अंगवस्त्रम प्रदान कर आगन्तुकों को सम्मानित किया।
वक्ताओं ने सरस्वती शिशु मंदिर के पाठ्यक्रम और बच्चों को दी जाने वाली राष्ट्रवाद की शिक्षा पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांत प्रचारक रमेश जी एवं सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश जी, जिला प्रचारक प्रभात जी, नगर प्रचारक विक्रम जी, पूर्व प्रबंधक रमाशंकर राय आदि मौजूद रहे।