Category Archives: Ghazipur

डॉ संगीता बलवंत के उम्मीदवार घोषित होने पर नेताओं-कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे

डॉ संगीता बलवंत को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर खूब हुई आतिशबाजी



गाजीपुर। भाजपा ने 11 फरवरी रविवार को आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश बिहार समेत कई राज्यों में अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। भाजपा ने सात राज्यों के लिए 14 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई बड़े नेताओं का नाम शामिल है। जिसमें गाजीपुर जिले से पूर्व सहकारिता मंत्री डॉ संगीता बलवंत का भी नाम शामिल है। डॉ संगीता के इस चयन से जिले के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। सूची जारी होने के तुरंत बाद ही नगर के मिश्राबाजार में भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू और वरिष्ठ नेता विशाल चौरसिया के नेतृत्व में समर्थकों ने खूब आतिशबाजी की। उनके बाद एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

अभिनव सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री डॉ संगीता बलवंत को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने पर हम सभी ने खुशी जाहिर करते हुए आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाई भी दिया। इस दौरान आनन्द गुप्ता, श्याम कृष्ण चौहान, गुड्डू, शंकर गुप्ता, आशीष चौरसिया, डब्लू चौरसिया और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ग्रामीणों की अवर अभियंता ने सुनी समस्या,किया निस्तारण

ग्रामीणों की अवर अभियंता ने सुनी समस्या किया मौके पर निस्तारण

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अंतर्गत उपकेंद्र मरदह के अवर अभियंता एसके ओझा ने ग्राम सभा गोविंदपुर किरत (झारकोल) की समस्या को देखते हुए रविवार को ग्रामीणों से बात किया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा गोविंदपुर ( झारकोल ) की शहीद फीडर की पिछले 6 साल से विद्युतीकरण नही है, जिसके कारण उस क्षेत्र के ग्रामीणों को सही से बिजली नही मिल पाती है। इस मामले को लेकर एसके ओझा ने तत्काल उस फीडर के अंतर्गत उस स्थान का सर्वे किया। सर्वे के उपरांत प्राक्कलन बनाकर डिवीजन में भेजकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम सभा गोविंदपुर कीरत कुटिया के पास न्यूट्रल का तार की समस्या को लेकर प्रक्लान बनाकर भेजा गया और पास करवाकर न्यूट्रल का तार लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कर दिया। एसके ओझा ने गोविंदपुर किरत कुटिया के पास न्यूट्रल का तार लगाकर सप्लाई नियमित करवा दिया। कहा कि गोविंदपुर किरत झारकोल का एस्टीमेट पास होने के उपरांत वहां भी कार्य जल्द ही करा दिया जाएगा। वर्तमान समय में सभी उपभोक्ता की सप्लाई चल रही है।

डीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,दिया सख्त निर्देश

डीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिया सख्त निर्देश

गाजीपुर। रविवार को दो सत्रों में होने वाली परीक्षाओं को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने लूर्दस कान्वेन्ट बालिका इण्टर कालेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होने लूर्दस कॉवेन्ट बालिका इण्टर कालेज का स्थलीय निरीक्षण कर परीक्षा की निगरानी हेतु सी0सी0टी0वी कैमरा तथा कक्षोें को देखा। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापको को परीक्षा को पूरी निष्पक्षता एंव ईमानदारी के साथ सम्पन्न कराने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि आयोग द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन प्रत्येक दशा में सुनिश्चत करते हुए परीक्षा सम्पन्न कराया जाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। कोई भी प्रतिकुल परिस्थितियो पर तत्काल पुलिस बल का सहयोग लिया जाय।

पं दीनदयाल उपाध्याय का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत:कृष्णबिहारी राय

पं दीनदयाल उपाध्याय का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत: कृष्णबिहारी राय

गाजीपुर।एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनता पार्टी के महामनीषी पं दीनदयाल उपाध्याय की 56 वीं पुण्यतिथी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिश्र बाजार स्थित आदमकद प्रतिमा पर रविवार को माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर मनाई। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका व्यक्तित्व और विचार देश के कमजोर व असहाय लोगों के समृद्धि का स्रोत तथा विकसित भारत के निर्माण में सहायक हैं।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं मिर्जापुर की जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय की सोच समाज के अंतिम व्यक्ति के समृद्धि, सम्मान के साथ मुख्य धारा से जुड़ने व मजबूत होने से देश के मजबुती का मानक है जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पुर्ण कर रही है।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत का सपना पं दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचारों में निहित है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय के सम्मान में नारे भी लगाए। तथा इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा की साफ सफाई भी किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुनील गुप्ता, निर्गुण दास केशरी, अमरनाथ दूबे, संतोष जायसवाल, रासबिहारी राय, राजन प्रजापति, अभिनव सिंह छोटू, सोमेश राय, हेमंत त्रिपाठी, समरेन्द्र सिंह, अविनाश सिंह, नीतीश दूबे, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दुष्यन्त अग्रहरि, प्रीति गुप्ता, संदीप राय, विशाल चौरसिया,नन्दू कुशवाहा, रामानुज राय, गर्वजीत सिंह, विजय कुमार राय, शनि चौरसिया, विवेकानंद राय, कुंवर बहादुर सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, हिमांशु यादव, धर्मेन्द्र कुशवाहा,आनन्द गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

गाजीपुर पत्रकार भवन के प्रथम तल का सांसद अफजाल अंसारी ने किया लोकार्पण

आज की पत्रकारिता साहस भरा काम, पत्रकार भवन के प्रथम तल लोकार्पण पर बोले सांसद अफजाल अंसारी

गाजीपुर पत्रकार भवन के प्रथम तल का सांसद अफजाल अंसारी ने फीता काट कर किया लोकार्पण

प्रथम तल के निर्माण कार्य में बीएसपी सांसद ने विकास निधि से दिया है 11 लाख रुपया

गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्मित प्रथम तल का रविवार  को गाजीपुर लोकसभा सांसद अफजाल अंसारी ने शिलापट्ट से परदा हटाकर और फीता काट कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद अफजाल अंसारी का गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के भवन पर पत्रकारों ने स्वागत किया। रविवार को दिन में लगभग 12 बजे, बीएसपी सांसद अफज़ाल अंसारी ने पत्रकार भवन के नवनिर्मित भवन का आधिकारिक रूप से लोकार्पण किया। बता दें कि गाजीपुर पत्रकार भवन, जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों की काफी पुरानी रजिस्टर्ड संस्था है, जिसका भवन कचहरी जिला मुख्यालय पर स्थित है, जिसका ग्राउंड फ्लोर पहले से ही तीन जन प्रतिनिधियों की विकास निधि से बन कर तैयार हो चुका था, और ऊपर का प्रथम तल गाजीपुर के सांसद निधि से बनकर पिछले दिनों तैयार हुआ है। इस भवन के प्रथम तल का निर्माण 11 लाख रुपए की लागत से हुआ है, जिसका आज औपचारिक रूप से सांसद अफजाल अंसारी ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर अफजाल अंसारी ने अपने संबोधन में पत्रकारों से कहा कि इस भवन की जिला मुख्यालय पर पत्रकार साथियों के लिए आवश्यकता थी, और आप लोगों ने मुझे जब यहां बुलाया था तो मैंने इसकी उपयोगिता को समझ कर आप के लिए अपनी सांसद निधि से इसका प्रस्ताव दिया, जिसकी मुझे खुशी है। उन्होंने कहा कि विकास निधि जनपद की मूलभूत आवश्यकताओं पर खर्च होती है और इसकी आवश्यकता थी।

उन्होंने पत्रकारों को शुभकामना देते हुए कहा कि आप लोग यहां से अपने समाचार संकलन, लेखन और प्रेस कांफ्रेंस के साथ अपनी संस्था से जुड़े अन्य आवश्यक कार्य और सुविधापूर्ण ढंग से कर सकेंगे। कहा कि अभी हमारी साढ़े सात करोड़ विकास निधि शासन से आनी बाकी है, लेकिन जिला से ऑडिट रिपोर्ट नहीं जा सकी । उन्होंने अपने संबोधन में पत्रकारों से कहा कि फिर मौका मिला तो आप पत्रकार साथियों के लिए ऊपर ठहरने के लिए कमरे की भी व्यवस्था कराऊंगा, जिससे दूर दराज या बाहर से कोई पत्रकार आ जाए तो उसे परेशानी न हो। इस अवसर पर संरक्षक अशोक श्रीवास्तव, अनिल उपाध्याय, अभिषेक सिंह, देवब्रत विश्वकर्मा, इंद्रासन यादव, विनय सिंह, पवन श्रीवास्तव, सूर्यवीर सिंह, दुर्गविजय सिंह, रविकांत पांडे, आशुतोष त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, संजय सिंह, मनीष मिश्रा, शिव प्रताप तिवारी उर्फ भोलू, रतन कुमार उर्फ विक्की, संजीव पत्रकार साथी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शशिकांत तिवारी व अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने किया।

कुलपति ने पौराणिक एवं धार्मिक महत्व के माखन कटोरी पौध का किया रोपण

कुलपति ने पौराणिक एवं धार्मिक महत्व के माखन कटोरी पौध का किया रोपण

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर स्थित शिव वाटिका में रविवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्विद्यालय की कुलपति प्रोफे० (डॉ०) वन्दना सिंह ने वृक्षारोपण किया। कुलपति ने पौराणिक एवं धार्मिक महत्व रखने वाले पौधे माखन कटोरी (फाइकस कृष्णि) का रोपित किया। कुलपति की ओर से वृक्षारोपण के दौरान कालेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह और प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय के साथ अन्य शिक्षक और कर्मचारियों की भी मौजूदगी रही। उन्होंने शिव वाटिका स्थित विभिन्न प्रकार के वृक्ष, तालाब आदि का गहन निरीक्षण करने के पश्चात शिव कुटी में कुछ देर विश्राम किया। उन्होंने शिव वाटिका के कुशल रखरखाव को लेकर महाविद्यालय परिवार की सराहना किया। शिव वाटिका स्थित शिव मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना करने के साथ ही उन्होंने भजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।


कुलपति ने कृषि संकाय की ओर से संचालित डेयरी फार्म, पोल्ट्री फार्म, जिम्नेजीयम हाल और खेलकूद मैदान का भी निरीक्षण किया। इस बाबत महाविद्यालय परिवार की ओर से रखे कुछ मांगों पर उन्होंने सहमति जताई।
कुलपति सिंह ने प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय की मौजूदगी में शिक्षकों के साथ आयोजित संवाद बैठक में शिक्षकों के साथ कई अकादमिक विषयों पर चर्चा किया। इस बीच शिक्षकों की ओर से आए कई सुझाव पर कुलपति ने सहमति जाहिर किया। उक्त बैठक में प्राचार्य के साथ चीफ प्रॉक्टर प्रो० एस० डी० सिंह परिहार, आईंक्यूएससी के समन्वयक प्रो० एस०एन० सिंह, पीएचडी कोर्स वर्क के सह- समन्वयक प्रो० अरुण कुमार यादव, शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ० रामदुलारे, संयुक्त मंत्री धर्मेंद्र, डॉ० योगेश कुमार, डॉ० संजय सुमन, अमरजीत सिंह, प्रदीप रंजन, स्टेनोग्राफर संजय कुमार श्रीवास्तव, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह शम्मी, उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, पुस्तकालय प्रभारी अरुण कुमार सिंह के साथ ही अन्य कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे। इसके साथ कि कुलपति ने बीए की छात्रा अंजली मौर्या को भी सम्मानित किया।

अंजली मौर्या गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित कर्तव्य मार्ग के परेड में प्लाटून कमांडर के तौर पर हिस्सा लिया। कुलपति प्रोफेसर सिंह ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और अंजली अनेक छात्र-छात्राओं के लिए एक रोल मॉडल है। अकादमी गतिविधियों के साथ ही एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में भी छात्र-छात्राओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

मैं जब तक रहूंगा शराब पीकर वाहन चलाने नहीं दूंगा: टीएसआई

गाजीपुर। निजी वाहन, चाहे वह दोपहिया हो या चारपहिया, जीवन को आसान बना देता है। यह आपको सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर हुए बिना किसी भी स्थान पर आने-जाने के मामले में स्वतंत्र बनाता है। हालाँकि, अपनी कार/बाइक से सड़कों पर यात्रा करना कुछ जिम्मेदारी के साथ आता है। खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने से न सिर्फ आपकी खुद की जान को नुकसान हो सकता है, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों को भी नुकसान हो सकता है। इसलिए, सार्वजनिक जीवन और संपत्ति की सुरक्षा की गारंटी के लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि आप शराब पीकर गाड़ी न चलाएं या शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ के प्रभाव में गाड़ी न चलाएं। इसके अलावा, मोटर अधिनियम 2019 के अनुसार, शराब के नशे में गाड़ी चलाने पर लोगों के ऊपर भारी जुर्माना लगाया जाता है। नशे में गाड़ी चलाना एक आपराधिक अपराध माना जाता है और अगर ट्रैफिक पुलिस आपको नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ लेती है, तो आप पर जुर्माना भी लगा सकती है और साथ ही आप कानूनी मुसीबत में भी फंस सकते हैं।

ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत यातायात पुलिस ने शनिवार को एक विशेष अभियान चलाकर शहर के लंका तिराहे पर आटो, जीप, प्राइवेट बस  आदि के ड्राइवरो के मुंह को चेक किया कि वो शराब पीकर वाहन तो नही चला रहा है। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा की चेकिंग के दौरान कुछ ड्राइवर शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए। जिसका हमने ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत दस दस हजार का चालान काटा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान शराब पीकर वाहन चलाने की शिकायत मिलने पर चलाई गई थी। यह अभियान कभी भी और कहीं भी अचानक चलाया जा सकता है। पकड़े जाने पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवरों का चालान काटने के साथ ही उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड और ऑटो स्टैंड पर विशेष तौर पर चलाया जाएगा। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि मैं जब तक यातायात प्रभारी रहूंगा तब तक किसी को भी शराब पीकर वाहन चलाने नहीं दूंगा। इस चेकिंग अभियान से बस मालिकों और ड्राइवरों में अफरा तफरी मची रही।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सपना सिंह ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सपना सिंह ने किया सम्मानित

गाजीपुर। पं दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों तथा संकुल स्तरीय संघों के महिलाओं पदाधिकारियों के साथ जनपद स्तरीय शक्ति संवाद तथा चाय पर चर्चा कार्यक्रम का एक दिवसीय आयोजन जिला पंचायत हाल में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 से ज्यादा महिलाओं को सपना सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनैतिक उत्थान के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

महिलाओं के समग्र विकास और सम्मान के लिए केन्द्र तथा प्रदेश की सरकारों ने जो काम विगत वर्षों में किया है वह नारी शक्ति के लिए अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया गया है। सपना सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ नारा नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी सरकार का महिलाओं के समृद्धी का मूल मंत्र है। लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह अभियान स्वयं सहायता समूह से संपर्क स्थापित कर विकसित भारत के संकल्प को जोड़ना हैं। शक्ति वंदन अभियान के तहत सातों विधान सभा क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जाएगी। स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं का सम्मान तथा सम्पर्क किया जाएगा। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एल ई डी टीवी के माध्यम से समुह के बहनों के साथ सीधा संवाद भी करेंगे।


इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, माया सिंह, किरन सिंह एवं सभी सम्मानित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

सीईओ ने जिले में बनी सड़को का किया निरीक्षण,दिया जांच का आदेश

सीईओ ने जिले में बनी सड़को का किया निरीक्षण, दिया जांच का आदेश

यूपीआरआरडीए की सीईओ दिव्या मित्तल ने पीएमजीएसवाई की सड़कों का किया निरीक्षण

गाजीपुर। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उ०प्र० ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरणबद्ध और समयबद्ध लक्ष्य की प्राप्ति, उच्च गुणवत्ता की ग्रामीण सड़कों को बनाये जाने पर विशेष ध्यान दिया जाये, भविष्य में एफ०डी०आर० तकनीक को प्राथमिकता देते हुये नये मार्गों का निर्माण प्रस्तावित किया जाये और एफडीआर तकनीक को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए कान्ट्रेक्टर्स के साथ मीटिंग करते हुये अच्छा संवाद बनाए रखा जाए और निर्माण कार्य में गुणवत्ता व मानकों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। इसके लिए जरूरी है कि कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाए। डिप्टी सीएम के दिये गये निर्देशों पर उ०प्र० ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण में नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिव्या मित्तल ने उ०प्र० ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य अभियन्ता, यूपीआरआरडीए, पी०एम०यू०-प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट यूनिट, पी०आई०यू० के अभियन्ता एवं कॉन्ट्रैक्टर के साथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत जनपद मऊ में निर्मित 02 मार्ग, पैकेज सं० यूपी-515178, मार्ग-एमआरएल-98 करहा से जहांगंग, पैकेज सं० यूपी-5193, मार्ग-एमआरएल-65 भोजी से कठरी मार्ग एवं जनपद गाजीपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत निर्मित 1 मार्ग पैकेज सं० यूपी-29135, मार्ग-टी15-रायपुर से जाही का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा जनपद मऊ में निर्मित उक्त मार्गों का निर्माण कार्य संतोषजनक पाया गया। जनपद गाजीपुर के मार्ग पैकेज सं० यूपी-29135, मार्ग-टी15-रायपुर से जाही सम्पर्क मार्ग को कॉन्ट्रैक्टर मेसर्स सी०एल० गुप्ता एण्ड एम०ई० टैक्नो सॉल्यूशन्स (जे०वी०) द्वारा समय से पूर्ण नहीं किया गया तथा प्रथम दृष्टया एफ०डी०आर० बेस की सतह पर अत्यधिक अन्डुलेशन पाये गये और कार्य संतोषजनक प्रतीत नहीं हो रहा है। जिसको देखते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा भौतिक, वित्तीय एवं अभिलेखीय जांच कराये जाने के निर्देश दिये गये।

परामर्श केंद्र खुलने से महिलाओं को मिलेगा लाभ:एसपी

गाजीपुर। एसपी ओमवीर सिंह ने शनिवार को थाना कासिमाबाद पर महिला पुलिस परामर्श केंद्र के जीर्णोद्धार भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया। इसके बाद थाने पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसपी ने महिला पुलिस परामर्श केंद्र खुलने से महिलाओं को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया गया कि परामर्श केंद्र खुलने से महिलाओं को अपनी छोटी छोटी समस्याओं के लिए मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। उनकी समस्याओं को यही पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सुनकर निस्तारित कर दिया जाएगा। एसपी ने थाने पर आए फरियादियों की समस्याओं को भी सुना तथा उसके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया।