Category Archives: Ghazipur

दिग्गजों ने दी उपेंद्र राय के मां को श्रद्धांजलि

गाजीपुर। भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय की माताजी स्वर्गीय राधिका देवी की आज आठवीं पुण्यतिथि है. वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय की दिवंगत माताजी को गाजीपुर जिले के शेरपुर गांव स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस प्रार्थना सभा में उपेंद्र राय ने अपनी दिवंगत माताजी को पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु सहित सूबे की कई जानी-मानी हस्तियां और जन-प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. उन्होंने भी स्वर्गीय राधिका देवी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किया

अपनी दिवंगत माताजी को याद करते हुए भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने दिल को छू लेने वाले भाव व्यक्त किए. उन्होंने कहा, “मां की पुण्यतिथि पर मां का याद आना स्वाभाविक है. मां की मौजूदगी की कमी जीवनभर महसूस होगी. मां की ममता के बिखरे टुकड़े जब भी नजर आए, उसे जोड़कर उस कमी को कम करने का प्रयास रहता था. पर चाहतों और उम्मीदों के उन्माद से वह टुकड़े बिखर ही जाते हैं। सर्वप्रथम श्रद्धांजलि वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय जी के पिता नंदकिशोर राय, चाचा अवध किशोर राय,बड़े भाई डॉ निरंजन राय, भाई राजेश राय भाई राकेश राय भाई नरेंद्र राय परिवार के सभी सदस्य और तमाम आए हुए अतिथियों और आम जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

डीएम ने किया स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण, दिया निर्देश

गाजीपुर। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने एवं निर्वाचन का सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने रविवार को कृषि मण्डी जंगीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जंगीपुर के मण्डी सचिव को निर्देश दिया कि अभी से स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल पर जो भी कार्य कराये जाने है उसको समयान्तर्गत पूर्ण करा लिया जाय। उन्होंने जगह-जगह टूटे नाली, सड़क को ठीक कराने को कहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उपजिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, तहसीलदार सदर, लो0नि0वि के अधीशासी अभियन्ता, ई0ओ नगर पंचायत जंगीपुर, निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

इन लोगों के समृद्धी के लिए काम कर रही है सरकार: सुनील सिंह

गाजीपुर। जखनियां ब्लाक के मेहंदी पुर ग्राम पंचायत में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि हम कभी जिस देश के परतंत्र थे, हमारी अर्थव्यवस्था आज उस देश से भी मजबूत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार विगत नौ वर्षों में लगातार काम के माध्यम से इस देश के गांव, गरीब, महिला, किसान, नौजवान के समृद्धी के लिए काम कर रही है। इस अवसर पर सुनील सिंह द्वारा महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हरिकेश यादव ने किया। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा, मयंक जायसवाल, वरिष्ठ नेता अनिल पांडेय, मनोज यादव, सुशील सिंह, अविनाश सिंह, दरोगा विश्वकर्मा, नितिश दूबे, गुलाब कुशवाहा, निखिल राय, खंड विकास अधिकारी संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

डीएम ने की बाल विकास विभाग के योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को राइफल क्लब सभागार में बाल विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में हॉट कुक्ड के सचांलन की समीक्षा में निर्देश दिया गया कि को-लोकेटेड केन्द्रों पर शत-प्रतिशत भोजन विद्यालय में बनाया जाय। जिन केन्द्रों पर खाना बनाया जा रहा है वहाँ 3 से 6 वर्ष के बच्चों की वास्तविक उपस्थिति के आधार पर गरम भोजन दिया जाय तथा उसका नियमानुसार ऑगनबाड़ी कार्यकर्त्री तथा स्कूल के प्रधानाध्यापक सत्यापन करते हुये हस्ताक्षर करें। कहा कि बर्तन व्यवस्था की समीक्षा में कम केन्द्रों पर बर्तन व्यवस्था पर जिला पंचायत राज अधिकारी, विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी को प्रतिदिन समीक्षा कर बर्तन व्यवस्था 11 जनवरी 2024 तक पूर्ण किया जाय। हाट कुक्ड योजना की समीक्षा में यह निर्देश दिया गया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी / मुख्य सेविका द्वारा प्रतिदिन समीक्षा करते हुये 2-2 केन्द्रों की निरीक्षण रिपोर्ट फोटोयुक्त प्राप्त किया जाय तथा क्रास चेकिंग मुख्य सेविका से कराया जाय। हाट कुक्ड के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन हेतु निर्धारित प्रारूप के अनुसार ब्लाक स्तरीय टीम बनाते हुये निर्धारित प्रारूप पर समीक्षा की जाय। 15 जनवरी से नियमित सत्यापन कराया जाय। जिन केन्द्रों का अवशेष बैंक खाता खुला नहीं है उसे प्रबन्धक, अग्रणी बैंक से सहयोग लेकर खाता 11 जनवरी 2024 तक खोल लिया जाय, जिससे कन्वर्जन कास्ट की व्यवस्था समस्त केन्द्रों पर हो पाये। रजिस्टर क्रय जो ऑगनबाड़ी स्तर से किया जा रहा है उसे तत्काल क्रय करते हुये रजिस्टर पर गरम भोजन व्यवस्था का अंकन किया जाय। जबतक रजिस्टर प्राप्त न हो एक अन्य रजिस्टर पर उसका लेखा-जोखा रखा जाय तथा उस पर प्रधानाध्यापक से हस्ताक्षर अनिवार्य रुप से कराया जाय। लर्निंग लैब की समीक्षा में निर्देश दिया गया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी अपने खण्ड विकास अधिकारी से सम्पर्क कर कार्यपूर्ति करते हुये यथाशीघ्र उद्घाटन कराया जाय। पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों का मोबाइल वेरिफिकेशन का कार्य 10 जनवरी 2024 तक पूर्ण कराया जाय। उक्त निर्देशों का पालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

तानाशाह सरकार से मुक्ति दिलाने का एकमात्र रास्ता संघर्ष: तहसीन अहमद

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा की मासिक बैठक विधानसभाध्यक्ष तहसीन अहमद की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में विधानसभा मे चल रही बूथवार कमेटी की समीक्षा और मतदाता सूची में बढ़े हुए नामों पर चर्चा की गयी। इसके साथ साथ नगर कमेटी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किया गया। सदर विधायक जै किशन साहू ने कार्यकर्ताओं से लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्आहन किया। कहा कि देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। जनता लगातार बढ़ती मंहगाई, बेराजगारी, भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था के चलते बेहाल है। सरकार गरीबों की समस्याओं को लेकर उलदासीन है। उसे गरीबों की कोई चिंता नही है वह केवल पूंजीपति मित्रों के हित सरक्षित करने में व्यस्त है। यह सरकार झूठ, फरेब की पर्याय बन कर रह गयी है। विधानसभाध्यक्ष तहसीन अहमद ने सभी कार्यकर्ताओं से सांगठनिक कार्यों को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए कहा कि देश की मौजूदा हालात चिंताजनक है। उन्होंने सभी से जनहित में संघर्ष करने का आह्वाहन करते हुए कहा देश को तानाशाह भाजपा सरकार से मुक्ति दिलाने का एकमात्र रास्ता संघर्ष है।

इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष आमिर अली, समीर सिंह, बृजदेव खरवार, बलिराम यादव, पंकज यादव, रविन्द्र यादव, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र बिंद, देवेंद्र यादव टिंकू, संतोष यादव, शिशु यादव, उपाध्यक्ष रामदरश वनवासी, सुभाष यादव, अभिनव सिंह, प्रभुनाथ राम, सचिव नीतीश खरवार, सूरज खरवार, अमन जायसवाल, त्रिवेणी चौहान, सेक्टर प्रभारी अशोक यादव, राधेश्याम यादव, राजाराम, रामाशीष यादव, सिंघासन यादव, हवलदार यादव, जितेंद्र भारती, तेज नारायण यादव, शशि यादव, नरेंद्र कुशवाहा, रवि यादव, नगर महासचिव बॉबी चौधरी, परवेज अहमद, शहनवाज खान, शिब्लू, लाल बहादुर यादव, आदित्य यादव, बचनू यादव, अनवर अंसारी, अनिल यादव, गोपाल जी गुप्ता, अवधेश यादव, राजेश रावत, महिला सभा की अध्यक्ष विभा पाल, रीना यादव, अनिता यादव, अतुल यादव, विक्की यादव, मो. नवाब, मोहन रावत, मो. इलियास, छन्नू यादव, मो.शादाब आलम, मो.जावेद, राजदीप रावत, नूर नवाज़, शेखू अंसारी, विपिन कुशवाहा, पप्पू यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन रमेश यादव ने किया।

सपाइयों ने की मासिक बैठक

ग़ाज़ीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा की मासिक बैठक विधान सभाध्यक्ष तहसीन अहमद की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई।इस बैठक में विधानसभा मे चल रही बूथवार कमेटी की समीक्षा ,मतदाता सूची में बढ़े हुए नामों पर चर्चा की गई । इसके साथ- साथ नगर कमेटी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किया गया।


सदर विधायक जै किशन साहू ने कार्यकर्ताओं से लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। जनता लगातार बढ़ती मंहगाई,बेराजगारी,भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था के चलते बेहाल है। सरकार गरीबों की समस्याओं को लेकर उलदासीन है। उसे गरीबों की कोई चिंता नही है वह केवल पूंजीपति मित्रों के हित सरक्षित करने में व्यस्त है। यह सरकार झूठ,फरेब की पर्याय बन कर रह गयी है।
विधानसभाध्यक्ष तहसीन अहमद ने सभी कार्यकर्ताओं से सांगठनिक कार्यों को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए कहा कि देश की मौजूदा हालात चिंताजनक है।उन्होंने सभी से जनहित में संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा देश को तानाशाह भाजपा सरकार से मुक्ति दिलाने का एकमात्र रास्ता संघर्ष है।
इस बैठक में बृजदेव खरवार, आमिर अली, बलिराम यादव, समीर सिंह, पंकज यादव, रविन्द्र यादव, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र बिंद, देवेंद्र यादव टिंकू, संतोष यादव, शिशु यादव, उपाध्यक्ष रामदरश वनवासी, सुभाष यादव, अभिनव सिंह, प्रभुनाथ राम, सचिव नीतीश खरवार, सूरज खरवार, अमन जायसवाल, त्रिवेणी चौहान, सेक्टर प्रभारी अशोक यादव, राधेश्याम यादव, राजाराम, रामाशीष यादव, सिंघासन यादव, हवलदार यादव, जितेंद्र भारती, तेज नारायण यादव, शशि यादव, नरेंद्र कुशवाहा, रवि यादव, नगर महासचिव बॉबी चौधरी, परवेज अहमद, शहनवाज खान, मो.शिब्लू, लाल बहादुर यादव, आदित्य यादव, बचनू यादव, अनवर अंसारी, अनिल यादव, गोपाल जी गुप्ता, अवधेश यादव, राजेश रावत, महिला सभा की अध्यक्ष विभा पाल, रीना यादव, अनिता यादव, अतुल यादव, विक्की यादव, मो.नवाब, मोहन रावत, मो. इलियास, छन्नू यादव, मो.शादाब आलम, मो.जावेद, राजदीप रावत, नूर नवाज़, शेखू अंसारी, विपिन कुशवाहा, पप्पू यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन रमेश यादव ने किया।

निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ डीएम की बैठक

गाजीपुर। आगामी लोकसभा सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सकुशल सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से निर्वाचन कार्य मे लगे प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक ली। बैठक मे जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य मे लगाये गये अधिकारियो/कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जिन्हे भी जो कार्य सौपे गये है उन समस्त कार्योे को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत आदेशो के अन्तर्गत नियमानुसार नियत तिथियो मे पूर्ण करायें। कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही करने पर उचित कार्यवाही की जायेगी। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

गौमांस के साथ एक गिरफ्तार, कई सामान बरामद

गाजीपुर। जंगीपुर थाना पुलिस द्वारा गौमांस ,चापड़, ठेहा लकड़ी, डिजिटल तराजू, स्टील राड़ एवं मोपेड वाहन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को गौकशी कर गौ मांस बिक्री करने वाले अभियुक्त शाने अहमद उर्फ सोनू कुरैशी पुत्र अताउल्लाह कुरैशी निवासी वार्ड नं0 5 गुरूसेवक नगर थाना जंगीपुर को उसके निजी घर से 35 किलोग्राम गौमांस तथा गौकशी करने के उपकरण के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका एक सहयोगी भागने में सफल रहा। गौकशी करने वाले उक्त अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 35 किलोग्राम गौमांस, दो चापड़, एक ठेहा लकड़ी, एक हैंगिग डिजिटल तराजू, एक स्टील राड़ चर्बी साफ करने वाला और एक टीवीएस मोपेड जिसका संख्या UP61AJ0476 है को बरामद किया गया।

समाधान दिवस पर अनुपस्थित मिले अधिकारी तो डीएम ने दिया ये निर्देश

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिती में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 118 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 7 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 441 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 30 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इस दौरान मुख्य तहसील दिवस में अधिशासी अभियन्ता विद्युत हाईड्रिल, अधिशासी अभियन्ता पी0डब्लू0डी0 के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव का हुआ भव्य स्वागत

ग़ाज़ीपुर।शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे मार्ग से सड़क दुर्घटना में मृत बलिया के जिलाध्यक्ष रहे राजमंगल यादव के त्रयोदशाह कार्यक्रम शामिल होने जा रहे लखनऊ से बलिया जाते वक्त जनपद में हैदरगंज मे जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,विधायक डा.विरेन्द्र यादव,विधायक जै किशन साहू के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
स्वागत के दौरान अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी मे तन-मन से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हम सब के लिए चुनौती है जो देश में लोकतंत्र के भविष्य को तय करेगा। उन्होंने कहा देश संकट में हैं। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए देश की सत्ता को तानाशाह सरकार से मुक्त कराना जरूरी।स्वागत के दौरान महेन्द्र चौहान,रविन्द्र प्रताप यादव,हरेन्द्र विश्वकर्मा,जंगीपुर विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र यादव,जहूराबाद विधान सभा के अध्यक्ष जै हिंद यादव,अवधेश यादव के साथ साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्वागत के क्रम में पखनपुरा में मुहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।