Category Archives: Ghazipur

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न



गाजीपुर। जमानिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवैथा में साधु जी का कुटिया पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। वही प्रतियोगिता का नर्सरी कहा जाने वाला ग्राम देवैथा में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रुप में उपस्तिथ उप जिलाधिकारी सेवराई संजय यादव ने कहा कि आज बढ़ती हुई प्रतियोगिता के माहौल में सभी बच्चों को प्रतियोगी होना अति आवश्यक है। वही कार्यक्रम संचालन कर रहे मुस्लिम राजा खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 945 बच्चे एवं बच्चियों ने हिस्सा लिया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान देवैथा हाजी गयासुद्दीन खान, समाज सेवक अरविंद यादव एवं प्रधान प्रतिनिधि रामपुर फूफूआव सैफ खान एव सुधीर मौर्या कैरियर प्वाइंट मौजूद रहे। कार्यक्रम के वक्ता के रूप में शामिल आसिफ, तौसीफ गोया एवं मास्टर खालिद खान रहे। साथ-साथ मंच संचालन का कार्यभार मुस्लिम राजा खान ने संभाला। ज्ञात हो को कार्यक्रम का अयोजन राकेश कुमार , नरेन्द्र चौधरी, सुमित प्रजापति एव अमित प्रजापति थे।


प्रतियोगिता को तीन ग्रुप में बांटा गया था जिसमें लड़का एवं लड़कियों का अलग-अलग ग्रुप था। कक्षा 3 से 5 ग्रुप C, कक्षा 6 से 8 ग्रुप B और कक्षा 9 से 12 ग्रुप A रहा। इस अवसर पर अमजद खान , सुबहान खान , skbm, मोईन खान QEC , सिबगत खान UPS , धर्मराज सिंह , याशिर खान , अख्तर खान , मिन्हाज खान , फिरोज अहमद , विपिन प्रजापति के साथ गांव एव इलाके के सैकड़ों लोग मौजुद रहे।

मोहम्मदाबाद पहुंचा संकल्प यात्रा, जनप्रतिनिधियो और ग्रामीणों लिया शपथ

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम विकास खण्ड मोहम्मदाबाद के ग्राम अबादन उर्फ बैरान में खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान ग्रामीण संवाद यात्रा के आज तिसरे दिन सोमवार को निर्धारित ग्राम पंचायतों में उत्साह के साथ गाजीपुर वासियों ने सहभागिता किया। आजादी के 100वीं वर्षगाठ 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2022 को लाल किले के प्राचीर से पंचप्रण की शपथ दिलायी गयी थी। भारत को विकसित बनाने की दिशा में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ एक महत्वपूर्ण कड़ी है। खण्ड विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थित ग्रामवासियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का रिकार्ड किया गया वीडियों संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियों का प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा व आत्मसात किया। विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थियों ने ‘‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने अनुभव साझा करते हुए दूसरे लोगों को प्रेरित किया। ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’  कार्यक्रम में विभिन्न विभागो के स्थाट लगाये गये जिसमें अधिक से अधिक लोगो को सरकार की महत्वूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हे लाभ दिया गया। उपस्थित महिला स्वयं समूंह की सदस्यों, स्कूल छात्र/छात्राओं व स्थानीय कलाकारों द्वारा धरती कहे पुकार के सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए स्वच्छता गीत से लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं व खिलाड़ियों व अन्य लोगों को अभिनन्दन करते हुए पुरस्कृत किया गया। ग्राम पंचायत की उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए भूमि रिकार्ड का शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण, ओ0डी0एफ0 प्लस स्थिति, जल जीवन मिशन की संतृप्ति पर बल दिया गया।

ऑन-स्पॉट सेवाओं के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर (टीबी स्क्रीनिंग, एनीमिया) पीएम उज्ज्वला नया नामांकन और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई के0वाई0सी0, मेरा भारत स्वयं सेवक नामांकन की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया।
राजस्व विभाग के अन्तर्गत लाभार्थियों को घरौनी का वितरण/स्वामित्व योजना से संतृप्त किया गया। ग्राम विकास विभाग के अन्तर्गत पक्का गॉव, पक्का घर का उत्सव मनाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं समूह सखियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मनरेगा जाब-कार्ड धारकों सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों ने अपनी जुबानी में अपने लाभ/सफलता की कहानी सुनाकर लोगों को प्रेरित किया। सहकारिता विभाग के अन्तर्गत ग्रामीणों को सहकारी समिति का सदस्य बनाकर प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें लाभान्वित किया गया। रासायनिक उर्वरकों के वैकल्पिक उर्वरकों जैसे ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग का प्रदर्शन व प्रचार-प्रसार किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के छात्रों द्वारा ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ ग्रामीण संवाद यात्रा कार्यक्रम पर सरस्वती बन्दना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। अमृत अग्रणी जिला प्रबन्धक के द्वारा बैंक स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ईकेवाईसी, आधार से लिंक, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, व्यवसायिक लोन से वंचित लोगों को संतृप्त करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि/कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण, प्राकृतिक खेती, श्रीअन्न/मिलट्स की उपयोगिता, स्थानीय कृषि उत्पादन संगठनों के उत्पादन के प्रति प्रदर्शनी रबी अभियान के अन्तर्गत प्रगतिशील कृषकों द्वारा उच्च उत्पादकता प्राप्त करने हेतु संवाद कार्यक्रम किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया।

सड़क पर अचानक दिखने लगे यमराज, बाइक और कार सवारों को रोककर दी हिदायत

गाजीपुर। यमराज जो धरती पर लोगों का प्राण हरने का कार्य करते हैं शायद इसीलिए कोई नहीं चाहता है कि यमराज से से उनकी मुलाकात हो बावजूद इसके लोग ना चाहते हुए भी अपनी मौत को बुला लेते हैं। हम बात कर रहे हैं सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत की जो लोगों की लापरवाही की वजह से लगातार जान जा रही है। मौत के आंकड़ों में इजाफा होता जा रहा है। इसी को देखते हुए नवंबर महीने को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस महीने में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिदिन कोई ना कोई कार्यक्रम यूकर लोगों को हेलमेट लगाने के साथ ही साथ यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है।

बावजूद लोग नियमों का पालन करने के बजाय उसकी अनदेखी करते हुए चल रहे हैं। इसी को लेकर सोमवार को यातायात विभाग के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यमराज को सड़क पर उतारा गया जो सड़कों पर बिना हेलमेट पहन कर चलने वाले बाइक सवार के साथ ही साथ चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट लगाए चलने वाले लोगों को रोककर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दिया। वहीं कुछ ऐसे भी लोग मिले जो बाइक पर सवार होने के बावजूद दोनों सवार हेलमेट लगाए हुए थे, ऐसे लोगों को क्षेत्राधिकार सदर के द्वारा गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया।



आज के इस कार्यक्रम में यमराज के द्वारा बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों को दंड स्वरूप उन्हें गदे से पीटा गया और फिर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सलाह देते हुए उन्हें यातायात विभाग जागरूकता का पंपलेट भी थमाया गया। इस दौरान बाइक सवार आगे से नियमों के पालन करने का वचन भी दिया। नुक्कड़ नाटक धूम आर्केस्ट्रा के कलाकार धनंजय धूम सागर व लोक कला मंच के कलाकार राकेश शर्मा, सोनू शराबी, आर्यन राज व अन्य कलाकारों के द्वारा किया गया। इस दौरान सीओ सिटी गौरव कुमार, यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी और हेड कांस्टेबल बाल कृष्ण मौर्य सहित अन्य यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

विशिष्ट बी0टी0सी0 शिक्षक एसोसिएशन की आयोजित हुई बैठक

ग़ाज़ीपुर।रविवार को विशिष्ट बी0टी0सी0शिक्षक एसोसिएशन उ0प्र0 की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव द्वारा 10 वर्ष पूर्व में पदोन्नति प्राप्त कर चुके शिक्षकों को उनकी 10 वर्ष की सेवा पर मिलने वाले चयन वेतनमान के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त समस्त पत्रावली का निरीक्षण करते हुए सभी शिक्षकों का चयन वेतनमान भुगतान का आदेश निर्गत करने पर हर्ष व्यक्त किया गया।
चुकी शासन द्वारा ये व्यवस्था की गई है कि कोई शिक्षक अपने मूल पद पर अगर 10 वर्ष की सेवा बिना किसी अनुशासनात्मक कार्यवाही के पूर्ण करता है तो उसको एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि लाभ प्रदान किया जाता है।इसी क्रम में प्राप्त सभी पत्रावलियों का निरीक्षण करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव द्वारा आदेश निर्गत कर दिया गया है अब कार्यालय में मात्र उन्ही अध्यापकों की पत्रावली शेष है, जिनके विरुद्ध कोई कार्यवाही गतिमान है अथवा कोई कार्यवाही सम्पादित हो चुकी है।
आज से 10 वर्ष पूर्व 2013 में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उ0प्र0 जनपद-गाजीपुर द्वारा शिक्षकों के पदोन्नति की मांग को लेकर विकास भवन पर एक हफ्ते से ज्यादा समय तक अनवरत धरना प्रदर्शन आयोजित किया था। उक्त धरने में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक वाराणसी मंडल स्वयं धरने स्थल पर उपस्थित होकर शिक्षकों की मांगों को जायज ठहराते हुए तत्कालीन बी0एस0ए0 गाजीपुर को पदोन्नति किए जाने हेतु निर्देशित किया था।
तत्पश्चात तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव सिंह द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 4 सितंबर 2013 को जनपद में रिक्त पदों के सापेक्ष कुल 1102 शिक्षकों की पदोन्नति की सूची जारी करते हुए विकास भवन शिक्षकों के धरना स्थल पर पहुंचकर एसोसिएशन को पदोन्नति की सूची सौंपी गयी थी।

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उ प्र जनपद-गाजीपुर के जिलाध्यक्ष अनंत सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की सहृदयता से आज जनपद के समस्त अहर्घ्य शिक्षको को अभूतपूर्व लाभ प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर डॉ0 दुर्गेश प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षकों को अभी तक अपने चयन वेतनमान आदेश लिए ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते थे किंतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वयं ही अपने कार्यालय में प्राप्त समस्त पत्रावलियो का सत्यापन अपने स्तर से करते हुए चयन वेतनमान का आदेश निर्गत कर दिया है।
जिला उपाध्यक्ष विजयनारायन यादव ने कहा कि ये जनपद ग़ाज़ीपुर के लिए एक अनूठी पहल है इससे समस्त शिक्षक आह्लादित है।
जिला महामंत्री प्रमोद उपाध्याय ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंशा करते हुए कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का ये कार्य ये प्रदर्शित करता है कि वो शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के प्रति अत्यंत ही संवेदनशील है।
आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनंत सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0 दुर्गेश प्रताप सिंह ,उपाध्यक्ष विजय नारायण यादव, मंत्री प्रमोद उपाध्याय,जिला सचिव राजेश गिरी,कोषाध्यक्ष संजय तिवारी,वरिष्ठ सदस्य जिला कार्य समिति राजेश्वर चौहान, प्रणव मिश्र,सुधाकर सिंह,मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार,संतोष कुशवाहा,सत्यनारायण , डॉ0विश्वशमणि,रामविलाश कुशवाहा, समेत अनेको शिक्षक उपस्थित रहे।

धूमधाम से मनाई गई ब्राह्मण जन सेवा मंच का आठवां स्थापना दिवस

ब्राह्मण जन सेवा मंच का आठवां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न


ब्राह्मण समाज की उपेक्षा कर सत्ता हासिल करना किसी भी राजनीतिक दल के लिए टेढ़ी खीर- अम्बिका दूबे।


गाजीपुर। ब्राह्मण जन सेवा मंच का आठवां स्थापना दिवस धूमधाम से लंका मैदान में स्थित मैरिज हॉल में रविवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम मे जनपद के समस्त बिकास खंड, ग्राम पंचायतों से ब्राह्मण समाज के सैकड़ों पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सनातन धर्म पर प्रहार करने वाले तथाकथित राज नेताओं की घोर निन्दा की गई। इस मंच के संस्थापक संयोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने संयोजन के आठ साल की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण देते हुए मंच का नेतृत्व किसी योग्य एवम अनुभवी ब्राह्मण नेता को संभालने की अपील किया जिसे कार्यक्रम में मौजूद पूरे ब्राह्मण समाज ने सिरे से खारिज करते हुए प्रदीप चतुर्वेदी को ही मंच के दायित्व को चलाने का प्रस्ताव पारित किया। इस स्थापना दिवस पर ब्राह्मण जन सेवा मंच में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्राह्मण नेताओं को भगवान परशुराम का फरसा भेंट कर सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस में मुख्य वक्ता के रुप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे रहे।

उन्होंने कहा कि क्या कारण है कि राजनीतिक पार्टियों को चुनाव के समय ही ब्राह्मण की याद आती है। चार साल चुनाव में अभिनंदन का नाटक अब नहीं चलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवती तिवारी ने कहा कि जो ब्रह्मण हित की बात करेगा वही देश में राज करेगा। स्थापना दिवस में विजय प्रकाश दुबे वरिष्ठ समाजसेवी द्वारा शोसल मीडिया ‌पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह के रूप में 51 फरसा भेट कर सम्मानित किया गया। संरक्षक मंडल के रूप में विजय शंकर पांडेय, बिरेंद्र चोबे, झुन्ना चोबे, मनोज बाबा, राम मनोज त्रिपाठी, विजय प्रकाश दुबे, राहुल बाबा, विशाल पांडे, बिनोद उपाध्याय, सचिदानंद, दीपक उपाध्याय, विवेकानंद पांडेय, अभय चोबे, शिवम, मनोज दूबे, विनोद पाण्डेय, पीयूष पाण्डेय, मनोज बाबा, विशाल पाण्डेय, ब्रजेश पाण्डेय, सत्यम मिश्रा, पप्पू पाण्डेय, सिंटू पाठक, दिनेश तिवारी एवं सचिदानन्द पाण्डेय सहित सैंकड़ों बुद्धिजीवियों ने सहभागिता की। मंच की अध्यक्षता बी०एन० दास एवम संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष भगवती तिवारी ने किया। आभार प्रदीप चतुर्वेदी जिला शासकीय अधिवक्ता ने व्यक्त किया।

संविधान दिवस पर एडीएम ने दिलाई शपथ, कहा..

गाजीपुर। देश भर में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है जिसके परिपेक्ष्य में रविवार को जनपद में संविधान दिवस रायफल क्लब सभागार में अपर जिलाधिकारी वि0/र0 अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में उपजिलाधिकारी सदर एवं समस्त कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति पर संविधान दिवस पर सभी के साथ शपथ दिलायी। उन्होने बताया कि संविधान को पूरा होने में 2 साल 11 माह और 18 दिन का समय लगा था जिसके बाद यह 26 नवंबर 1949 में बनकर तैयार हुआ। इसके बाद इसे लागू होने में कुछ समय लगा। अंत में हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। जिसके बाद से ही इस दिन को प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत का संविधान विश्व में सबसे बड़ा संविधान माना जाता है।

संविधान की उद्देशिका का शपथ दिलाने के उपरान्त बताया कि आज डा0 बी0आर0 आम्बेडकर ने 25 नवम्बर सन् 1949 को संविधान सभा के अंतिम भाषण में कहॉ था कि ”संविधान चाहे जितना अच्छा हो यदि उसे संचालित करने वाले लोग बुरे है तो वह निश्चित बुरा हो जाता हैं और यदि उसे संचालित करने वाले लोग अच्छे है तो वह संविधान निश्चित अच्छा होता है”। इस संगोष्ठि में संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्त्तव्यो, महात्मा गांधी, डा0 भीमराव अम्बेडकर एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के विचारों से समस्त कर्मचारीगण को अवगत कराया गया व उनके आदर्शो को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

सांसद ने लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र, दिलाई शपथ, कहा….

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम विकास खण्ड मोहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत राजापुर में सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह मस्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर रविवार को शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। सरस्वती शिशु मंन्दिर राजापुर के छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागतगीत की प्रस्तुति दी गयी जो सराहनीय रहा। इस दौरान मुख्य अतिथि ने राजापुर में सांसद निधि से एक खेल मैदान की घोषणा की। ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ आधारित विशेष वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री के व्यक्तव्यो को सुना व देखा गयां। कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह मस्त ने अपना सम्बोधन व्यक्त करतेे हुए कहा कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएॅ संचालित होती है उसका लाभार्थी प्रत्येक पात्र व्यक्ति बने। उन्होने कहा कि पहली बार इस  देश के  प्रधानमंत्री पर जनता का भरोसा पैदा हुआ है कि जो कहता है, वो दिखता है।  जो लोकतंत्र के शक्ति शाली होने का सबसे बड़ा सबूत है। उन्होने कहा कि यह करईल क्षेत्र की धरती जो दुनिया की सबसे उपजाऊ किस्म की धरती है जो पहले मगही नदी के जल जमान से ग्रस्त थी, यहां खेती नही हो पाती थी, मैने प्रशासनिक अधिकारियो से वार्ता की और कहा कि  मगही नदी को मगही नदी के पेटा में कताई कराकर जल का प्रवाह कराने की जरूरत है और ऐसा ही हुआ। आज करईल के क्षेत्र में हरियाली देखकर गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है। उन्होने जनपद में मोटे अनाज के उत्पादन की बात कहते हुए गाय पालन पर भी बल दिया। उन्होने कहा कि मोटे अनाज की मांग आज विदेश मे भी है क्योकि आज लोगो को ज्ञान हो गया है कि  मोटे अनाज  के सेवन से स्वास्थ सबल रहता है। उन्होने कहा कि मैने फैसला किया है कि गंगा नदी के किनारे 5 किमी के दायरे में प्राकृतिक खेती होगी उसके लिए 6000 हजार रूपये अनुदान सरकार से किसानो को मिलेगा। उन्होने कहा कि लोकतंत्र की ताकत को शक्तिशाली बनाने के लिए ग्राम सभा से लेकर लोकसभा तक की शक्ति, शक्तिशाली रहनी चाहिए।

भारत सरकार की योजनाओ को आगे बढाने लिए लोकतंत्र की निचली ताकतो को कठोर बनाना पड़ेगा तब जाकर भारत ताकतवर होगां । उन्होने कहा कि जब दुनिया की अर्थ व्यवस्था तबाह (कोरोना काल) में हो गयी थी तब इस देश के किसानो ने अपने पराक्रम के बल पर 42 फीसदी खेती का उत्पादन बढा दिया। आज उसी की देन है कि दुनिया के किसी भी देश में इतनी ताकत नही है जो अपने देश के नागरिको को मुफ्त में अनाज दे सके। प्रधानमंत्री ने यह कर दिखाया और अपने देशवासियों के लिए निःशुल्क अन्न योजना चलाई। प्रधानमंत्री का  मकसद है कि किसी भी गरीब का अन्न  के अभाव मे मृत्यु न हो। उन्होने कहा कि भारत में विकास के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा मे सारी योजनाओ को गॉव-गॉव मे संवाद के माध्यम से पहुचाना, विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। उन्होने कहा कि भारत गॉव से जाना जाता है, भारत गाय से जाना जाता है, भारत गीता से जाना जाता है। हिन्दुस्तान दिल्ली, बम्बई, कलकत्ता मे नही बसता बल्कि हिन्दुस्तान साढे छः लाख गॉव मे बसता है। हिन्दुस्तान के विकास का रास्ता गॉव से होकर निकलता है। देश को आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक, सास्कृतिक समृद्धि के मुकाम तक पहुचाना है तो परिवार को टूटने से बचाये क्योकि यही आत्म निर्भर भारत, स्वाभीमानी, सबल भारत उसी परिवार से ही निकलता है। इस दौरान विनोद राय, राजेश राय (बागी), कमलेश राय, विजय शंकर राय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कार्यक्रम मे अपने-अपने सम्बोधन व्यक्त किये। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि ने पात्र लाभार्थियो को सरकार की विभिन्न योजनाओ से लाभान्वित कर उन्हे प्रमाण पत्र दिया एवं   गर्भवती महिलाओ की गोदभराई एव बच्चो का अन्नप्रासन  किया । अन्त मे मुख्य अतिथि ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपत दिलाई। आभार परियोजना निदेशक राजेश यादव ने व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, डी सी एन आर एल एम, एल डी एम, एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नवापुरा साईं मंदिर ट्रस्ट को लेकर मोहल्ले वासियों का फूटा गुस्सा

गाजीपुर। नवापुरा स्थित साईं मंदिर को लेकर ट्रस्टी और मोहल्ले वासियों में काफी दिनों से मन्दिर के देखरेख और चंदा के पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर रविवार को मोहल्ले वासियों का गुस्सा फूट पड़ा और ट्रस्टी विजय कुमार के विरोध में मोहल्ले के लोगों ने एक आकस्मिक बैठक बुलाया। इस दौरान मंदिर में लगे दान पेटिका में आने वाले दान और मन्दिर के देखरेख व्यवस्था को लेकर चर्चा किया गया। मोहल्ले वासियों ने दान पेटिका को लेकर विजय कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है।

बताते चलें कि साई मंदिर में दान पेटिका में आने वाले दान को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। ट्रस्टी विजय कुमार गुप्ता के द्वारा पिछले कई सालों से इसका हिसाब सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों ने तहसील दिवस में भी सदर एसडीएम को पत्र देकर इस मामले से अवगत करा चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी को लेकर आज इन लोगों ने बैठक किया और निर्णय लिया कि एक बार फिर से जिला प्रशासन की मदद लेकर दानपेटिका को सार्वजनिक रूप से खुलवाने का कार्य किया जाएगा।

नवापुरा निवासी चंदन गुप्ता सहित अन्य ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगले रविवार को पूरे मोहल्ले वासियों के समक्ष जिला प्रशासन के सहयोग से दान पेटीका को सार्वजनिक रूप से खुलवाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान मोहल्ले वासियों में राजकुमार कुशवाहा, मनोज चौहान, आशीष गुप्ता पिंटू, अजय गुप्ता, ओपी यादव, शिव यादव, बनारसी बिंद, रवि मौर्य, अनिल कुशवाहा, मनोरमा देवी, ज्योति गुप्ता, हेमलता, विद्या देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

एक बार पुनः प्रचंड बहुमत से होगी भाजपा की सरकार:एमएलसी चंचल

गाज़ीपुर।वोटर चेतना महाअभियान कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय विवेकानंद नगर बूथ संख्या 199 पर बूथ अध्यक्ष विनय उपाध्याय के आवास पर शनिवार को वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि जो 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाहित परिवर्तित निवास स्थान, बूथ के अंतर्गत निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या नाम कटने का कार्य तथा दिवंगत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से करना है।

एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि महाअभियान में पार्टी के प्रत्येक सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा प्रत्येक जनप्रतिनिधि का सहयोग अपेक्षित है। वोटर चेतना महाअभियान से आने वाले लोकसभा चुनाव में नव मतदाताओं से सम्पर्क करके उन्हें पार्टी से जोड़कर 2024 लोकसभा चुनाव की विजय आसान होगी और फिर एक बार पुनः देश में प्रचंड बहुमत वाली भाजपा की सरकार होगी।
इस अवसर पर शशिपाल सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक सुधीर मिश्रा, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, चुन्नू श्रीवास्तव, सुधीर मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक,अमित नागवंशी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

अपनी कार्यशैली मे सुधार करें नहीं तो कार्यवाही के लिए तैयार रहे:-सीडीओ

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य कि अध्यक्षता मे सीएम डैशबोर्ड से विकास कार्यों कि समीक्षा बैठक शनिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय सभागार विकास भवन मे संम्पन्न हुई। बैठक मे विभागवार समीक्षा के उपरान्त विभिन्न विभागों कि सेवाओं, योजनाओं, परियोजनाओं को ऑनलाइन इंट्रीगेट कर उच्च स्तर पर मॉनिटरिंग के लिए एक नया पोर्टल सीएम डैशबोर्ड विकसित किया गया है। सीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री डैश बोर्ड कि समीक्षा विभागवार हो रहीं है। मुख्यमंत्री कमाण्ड बोर्ड से इसकी मॉनिटरिंग होती है। उन्होंने कहां कि समीक्षा का प्रारूप एवं प्रशिक्षण आपको दिया गया है।

अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करे। उन्होंने कहां जो विभाग मुख्यमंत्री डैश बोर्ड मे बी0 व सी0 श्रेणी मे आ रहे है, यह उनकी लापरवाही है। उन्होंने अधिकारियो को हिदायत दी कि अपनी कार्यशैली मे सुधार करें, अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहे। इस कार्य मे किसी प्रकार कि लापरवाही क्षम्य नहीं होंगी।  उन्होंने कहा है कि जो भी टारगेट दिया गया है उस लक्ष्य को प्राप्त करते हुए जनपद का परफॉर्मेंस प्रदेश मे सुधारना है। बैठक मे डी एफ ओ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डी पी आर ओ, अधिशासी अभियंता विद्युत जिला कार्यक्रम अधिकारी, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।