Category Archives: Ghazipur

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी भरेंगे हुंकार


उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष राम लाल यादव होगें महायज्ञ के मुख्य अतिथि

गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष राम लाल यादव पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरजू पाण्डेय पार्क मे पुरानी पेंशन को लेकर अधिकार महायज्ञ 3 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होना सुनिश्चित है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष राम लाल यादव शामिल होंगे। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महासंघ/शिक्षक संगठनो द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त मोर्चा विगत कई माह से चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन चला रहा है जिसमे जिला स्तर पर मोटरसाइकिल जुलूस और महायज्ञ भी किया जा रहा है। इसके बाद भी अगर सरकार अपनी बातो पर अड़ी रही तो 2024 मे इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहेगी। बालेन्द्र त्रिपाठी ने जनपद के समस्त/कर्मचारी को आपसी मतभेद भुलाकर इस महायज्ञ मे पहुंचने की अपील की।

सात फेरे पूरे कर एकदूजे के हुए 236 जोड़े

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामुहिक विवाह कार्यक्रम आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में बुधवार को पूरे विधि विधान से आयोजित किया गया। शादी समारोह का शुभारम्भं मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष  सपना सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मॉ सरवस्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। सामुहिक विवाह योजना में जनपद के समस्त विकास खण्डो, नगर पालिका/नगर पंचायत के कुल 236 जोड़ो का सामुहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष ने नव विवाहित जोड़ो के खाते में ऑनलाईन माध्यम से बटन दबाकर 35-35 हजार रूपये की धनराशि वधुवो के खाते में हस्तात्रित किया तथा नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौध रोपण हेतु फलदार वृक्ष का पौध दिया गया। सामुहिक  विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य दहेज प्रथा बंद कराना है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने बेटियों के जन्म से लेकर विवाह तक की चिंता बांट ली है। अब बेटियां किसी भी पिता पर बोझ नही है। बेटी ऐसी लक्ष्मी है जो जिस घर में जन्म लेती है वो घर पवित्र हो जाता है। उन्होने कहा कि एक पिता के लिए कन्यादान से बड़ा कोई दान नही होता। उन्होने परिणय सूत्र में बधे नव दम्पितियों को शुभकामना देते हुए कहा कि आप इस संस्कार को बहुत आगे तक लेकर जाये। आपकी गृहस्थी सुख समृद्धि के साथ चले यही शुभकामना है।

उन्होने कहा कि ये बेटियां मुख्यमंत्री की बेटियां है। उन्होने उपस्थित माता-पिता से नव बधुओ को बहु नही बल्कि बेटी बनाकर अपने घर ले जाने की बात कही। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। मुख्यमंत्री ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है। हर मॉ बाप का सपना होता है कि उसकी बेटी का विवाह हो। इस हेतु प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री उनके सपनो को पूरा करने के लिए सामूहिक विवाह को भव्यता प्रदान कर रहे है। उन्होने कहा कि इससे रूढिवादी सोच का विनाश होता है, इससे दहेज प्रथा कम होती है। उन्होने कहा कि समुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत हर एक बेटियों को 35 हजार रूपये सरकार सीधे उनके खाते में देती है। इसके अलावा अन्य वैवाहिक सामाग्री भी प्रदान की जाती है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने नव विवाहित जोड़ो को बधाई दी। कहा कि  सामुहिक विवाह योजना कार्यक्रम  महिलाओं के प्रति समाज में  फैली कुरितियॉ को खत्म करने के लिए एक बहुत ही सार्थक प्रयास है। सामुहिक विवाह योजना महिला सशक्तिकरण एवं जिनके घरो मे बेटिया है उनके लिए बेहतर प्रमाण है कि बेटियां किसी के उपर बोझ नही है। इस अवसर पर सभी दाम्पत्य जोड़ो को पौधरोपण हेतु पौधे उपलव्ध कराये गये तथा प्रत्येक जोड़ो को अपने सालगीरह पर प्रत्येक वर्ष एक-एक पौध लगाने की अपील की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

आज के युवा ही सच्चे राष्ट्र नायक हैं:प्रो.वी के राय


स्वामी सहजानंद महाविद्यालय अंतर महाविद्यालयीय वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग (महिला/पुरुष) और बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता सम्पन्न

स्वामी सहजानन्द ओवर आल विजेता,आत्मप्रकाश महावि उपविजेता घोषित

आज के युवा ही सच्चे राष्ट्र नायक हैं: प्रो. वी के राय

ग़ाज़ीपुर।भारत के युवा सच्चे अर्थों में राष्ट्र नायक हैं।राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हमारे खिलाड़ियों ने युवा वर्ग के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उक्त उद्गार स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. वी के राय ने बीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आवंटित वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग (महिला/पुरुष) और बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में व्यक्त किया।
प्रतियोगिता स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में 28 से 29 नवंबर को आयोजित थी। जिसमें मेजबान स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओवर आल विजेता और आत्म प्रकाश महाविद्यालय जंगीपुर उप विजेता रहे। उक्त प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर से लगभग 11 महाविद्यालय की टीमों से 76 वेट लिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग के महिला पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय से कुल 16 वेटलिफ्टरों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर के 12 स्वर्ण पदक और एक रजत पदक प्राप्त कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।


उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि गाजीपुर के स्पोर्ट्स आफिसर अरविंद यादव थे।प्रतियोगिता के निर्णायक अरविंद शर्मा, अमित राय,पुनीत सिंघल, एखलक खान, प्रदीप राय(NIS), प्रदीप यादव (NIS) चंदौली ने अपनी भूमिका निभाई. प्रतियोगिता का संचालन संजय राय ने किया। रामधारी राम आयोजन सचिव थे।स्कोरिंग समीर राय, सुजीत कुमार ने किया।इस प्रतियोगिता में डा अवधेश नारायण राय, डा विलोक सिंह, डा अवधेश नारायण राय,ओम प्रकाश राय, सत्येन्द्र बहादुर राय, सतीश राय आदि ने सहयोग किया।उक्त प्रतियोगिता के लिए बीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वार सत्य प्रकाश सिंह, राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ जौनपुर,डा राहुल पटेल कर्रा कालेज डोभी जौनपुर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।
प्रतियोगिता सम्पन्न होने के उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वी के राय ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया।

एसपी से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल, की यह मांग

ग़ाज़ीपुर।बुधवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल मिलकर भड़सर पुलिस चौकी इंचार्ज श्वेता पांडे एवं उनके साथ कल रात समाजवादी पार्टी के जंगीपुर विधानसभा के सचिव गोपाल यादव के घर में घुसकर जुल्म, ज्यादती और दुर्व्यवहार और बर्बरता पूर्ण तथा तोड़फोड़ की कारवाई में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग किया।


जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर यह पुलिस की जुल्म ज्यादती है। रात में नाहक बिना किसी आधार के गोपाल यादव के घर में घुस जाना,घर की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करना, खिड़की दरवाजे तोड़ना पुलिस की इस कार्रवाई को किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि बिरनो थाना अंतर्गत शहाबुद्दीन पुर निवासी बसंत यादव उर्फ गोपाल यादव पार्टी का कार्यकर्ता और सम्मानित पदाधिकारी हैं। उस पर किसी भी संगीन धारा में न तो मुकदमा दर्ज है और न ही वह आपराधिक प्रवृत्ति का है, इसके बावजूद उस पर गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना और जिला बदर की कार्रवाई कर उसे हैरान , परेशान और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना कदापि न्यायोचित नहीं है। उन्होंने गोपाल यादव पर से जांच कर गुंडा एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा वापस लेने और जिला बदर की कार्रवाई को खत्म करने की भी मांग किया।उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से उसके पूरे परिवार में भय व्याप्त हो गया है।परिजन बुरी तरह से भयभीत हैं। पुलिस की इस बर्बरपूर्ण कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में खौफ और दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम न्याय दिलाना है न कि दहशत फैलाना।उन्होंने कहा कि भाजपा राज में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बदले की भावना से कारवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि तमाम वांछित और आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग खुलेआम घुम रहे हैं पुलिस उन्हें तो पकड़ नहीं पा रही है बल्कि झूठी शिकायत पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है।उन्होंने कहा कि यदि इस घटना में शामिल दोषी पुलिसजनों पर कार्रवाई नहीं होती तो पार्टी को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप यादव, जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, जंगीपुर विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव,निजामुद्दीन खां, दिनेश यादव, दिनेश यादव,सत्येन्द्र यादव उर्फ सत्या, अनिल यादव,हरवंश यादव आदि शामिल थे।

‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ में लोगों को दिया गया योजनाओं का लाभ

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम विकास खण्ड मोहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत सलेमपुर में खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान ग्रामीण संवाद यात्रा के क्रम में आज चतुर्थ दिन मंगलवार को निर्धारित ग्राम पंचायतों में उत्साह के साथ जिले वासियों ने सहभागिता किया। भारत को विकसित बनाने की दिशा में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ एक महत्वपूर्ण कड़ी है। खण्ड विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में ग्रामवासियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का रिकार्ड किया गया वीडियों संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियों का प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा व आत्मसात किया। विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थियों ने ‘‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने अनुभव साझा करते हुए दूसरे लोगों को प्रेरित किया।

‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम में विभिन्न विभागो के स्टाल लगाये गये जिसमें अधिक से अधिक लोगो को सरकार की महत्वूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हे लाभ दिया गया। जिसमें ऑन-स्पॉट सेवाओं के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर (टीबी स्क्रीनिंग, एनीमिया) पीएम उज्ज्वला नया नामांकन और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई के0वाई0सी0, मेरा भारत स्वयं सेवक नामांकन की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया। बैंक स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ईकेवाईसी, आधार से लिंक, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, व्यवसायिक लोन से वंचित लोगों को संतृप्त करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि/कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया।

पांच गौ तस्करों को 11 गोवंश के साथ किया गिरफ्तार

गाजीपुर। जमानियाँ थाना पुलिस ने 11 गोवंश के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को उ0नि0 सुरेश कुमार मौर्य अपने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पशु तस्करी रोकने के लिए वाहन चेकिंग कर रहे थे कि उसी दौरान मुखबीर की सूचना पर दैत्राबीर बाबा मन्दिर के पास से गोवंश को मांस बिक्री हेतु वध करने के प्रयोजन से पैदल ही बिहार ले जाते समय पांच तस्करों को 11 गोवंशो के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राम नरायन बिन्द पुत्र मुन्नी बिन्द निवासी ग्राम रामपुर उर्फ सलेमपुर थाना जमानियाँ 40 वर्ष, शेषनाथ पुत्र झेंगुरी बिन्द निवासी ग्राम रामपुर उर्फ सलेमपुर थाना जमानियाँ 45 वर्ष, प्रदीप बिन्द पुत्र पप्पू बिन्द निवासी ग्राम रामपुर उर्फ सलेमपुर थाना जमानियाँ 24 वर्ष, सुनील बिन्द पुत्र शिवराम निवासी ग्राम बड़सरा थाना करण्डा 21 वर्ष और मुन्ना बिन्द पुत्र लालता बिन्द निवासी ग्राम रामपुर उर्फ सलेमपुर थाना जमानियाँ 42 वर्ष है।

एसपी ने बच्चों के सवालों का दिया जवाब, बताया यातायात का नियम

गाजीपुर। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे यातायात माह के तहत सेंट जॉन स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सुरक्षित यातायात के लिए उन्हें भी अपनी बात रखने का अवसर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने में स्कूली बच्चों की भूमिका अहम है। उन्होंने बच्चों से जिम्मेदार बनने और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने का भी आह्वान किया। बच्चों द्वारा यातायात नियमों से संबंधित सवाल भी एसपी से किया गया, जिसका जवाब उन्होंने विस्तार से दिया गया। उन्होंने बच्चों से कहा कि बिना लाइसेंस बनवाए कोई भी वाहन आपलोग ना चलाएं और अपने परिजनों को भी बिना हेलमेट के और बिना सीट बेल्ट के वाहन न चलाने दे।

वाहन चलाते समय शराब का सेवन कदापि न करें। इस अवसर पर एसपी ने बच्चों को विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090, 1098, 1076 सहित अन्य नंबरों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया। उन्होंने साइबर अपराध तथा उससे बचने के उपायों एवं सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने के लिए भी बच्चों को जागरूक किया। इस दौरान एसपी ने बच्चों को साइबर क्राइम और महिला मिशन शक्ति की भी जानकारी दी। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग होना चाहिए। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का मतलब है कि आप अपनी जीवन की सुरक्षा के प्रति सजग है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और यातायात पुलिस कर्मी मौजूद थें।

हरिवंश राय बच्चन की मनाई गई जयंती

ग़ाज़ीपुर।सोमवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उनके चंदन नगर स्थित आवास पर महाकवि एवं गीतकार हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विचार एवं काव्य गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं कवियों ने हरिवंश राय बच्चन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने जनपद की नवोदित कवियत्री शालिनी श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र एवं अंगम् वस्त्र प्रदान कर हरिवंश राय बच्चन स्मृति सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर महासभा की नवनियुक्त महिला सभा की जिलाध्यक्ष क्षमा श्रीवास्तव का और कविगणों का भी स्वागत करते हुए माल्यार्पण कर एवं अंगम् वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी का शुभारंभ नवोदित कवि अरुण सिन्हा की रचना”चैन की बंशी बजा दे कन्हैया “से हुई।
मशहूर कवि विजय कुमार मधुरेश ने “डर चमन से नहीं बहारों से है,
तुफां से नहीं डर किनारों से है,
पालकी में बिठाकर लिये जा रहे दुल्हनों को,
तो डर बस‌ कहारों से है।”
के माध्यम से वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक हालात पर कटाक्ष किया।
कवि दिनेश कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तुत गीत”एक गीत लिख रहा हूं,
एक दर्द लिख रहा हूं,
तेरी याद में सब कुछ भूल रहा हूं,
फिर भी तेरी याद में कई खत ,
सुबह और शाम लिख रहा हूं।”
को श्रोताओं द्वारा खुब सराहा गया ।
कवि आशुतोष श्रीवास्तव ने अपने प्रस्तुत मुक्तक‌ के माध्यम से
“इस माइक,मंच और माला ने,
क्या क्या न करा डाला,
कभी खुद को श्री, श्रीमान लिखा,
कभी खुद को लिखा वरिष्ठ,
खुद से पहनी माला,
और बन गये अतिथि विशिष्ट।”से वर्तमान राजनीतिज्ञों पर व्यंग्य कसा।
कवियत्री शालिनी श्रीवास्तव ने अपनी रचना
“विश्व का युद्धघोष है,
स्वयं का परितोष है,
प्रमाद युद्ध का,
तुम रोक दो।”
से विश्व में छिड़े युद्धों पर चिंता जाहिर की।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने हरिवंश राय बच्चन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उन्हें देश का महान कवि एवं गीतकार बताया। उन्होंने कहा कि बच्चन जी की रचनाएं मानवीय संवेदनाओ से भरी पड़ी है। उन्होंने कहा कि उनकी रचनाओं में जीवन,उत्साह, उम्मीद और आत्मबल है।उनकी कवितायें घोर निराशा के क्षणों में एक उम्मीद जगाने के साथ साथ रोशनी के किरण की तरह हमें रास्ता दिखाती है।
इस विचार एवं काव्य गोष्ठी में मुख्य रूप से प्रेम कुमार श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव ,अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव,अतुल कुमार सिन्हा,के सिन्हा, प्यारे मोहन श्रीवास्तव, सिद्धार्थ शेखर श्रीवास्तव, अनूप कुमार श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव,अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव नन्हे, शिवम् श्रीवास्तव,हर्ष, आर्यन, प्रियांशु, हिमांशु,मेघा,रिया, माधुरी श्रीवास्तव,विभा श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
इस काव्य एवं विचार गोष्ठी की अध्यक्षता एवं संचालन महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया मनोनयन पत्र, कहा….

गाजीपुर। समाजवादी शिक्षक सभा के तत्वावधान में समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानु की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर मनोनयन पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मनोनयन पत्र वितरण के पूर्व समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव ने इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एस पी सिंह पटेल जी एव विशिष्ट अतिथि संजय राय प्रियदर्शी को माल्यार्पण कर एवं अगम् वस्त्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित कर मुख्य अतिथि एस पी सिंह पटेल ने उन्हें सांगठनिक कार्यों के गंभीर होने की हिदायत दिया और कहा देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे गंभीर परिस्थितियों में संगठन की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है । आज देश का लोकतन्त्र और संविधान दोनों खतरे मे है। उन्होंने कहा लोकतंत्र और संविधान के सुरक्षित रहने पर ही गरीबों को न्याय और उनका हक और अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा इस देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमें हर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते आम जन दुखी हैं, लेकिन भाजपा सरकार को देश के गरीबों के सुख दुख से कुछ भी लेना-देना नहीं है। वह केवल अपने पूंजीपति मित्रों के हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं। इस देश के लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और धर्म निरपेक्ष स्वरूप की सुरक्षा के लिए इस सरकार को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव , सुदर्शन यादव , डां नन्हकू यादव, सुधीर यादव ,रविन्द्र प्रताप यादव , कन्हैयालाल विश्वकर्मा, संजय यादव ,चन्द्रिका यादव ,शिवशंकर यादव डा विजय बहादुर यादव, राजेश यादव , दिनेश यादव, रणजीत यादव, अमित ठाकुर , रजनीकांत यादव ,बंशराज यादव ,कृष्णा यादव, सिकन्दर कनौजिया ,विभा पाल, रीना यादव ,नरसिंह यादव आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन नगीना यादव ने किया।

शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया मनोनयन पत्र, कहा….

गाजीपुर। समाजवादी शिक्षक सभा के तत्वावधान में समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानु की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर सोमवार को मनोनयन पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मनोनयन पत्र वितरण के पूर्व समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव ने इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एस पी सिंह पटेल एव विशिष्ट अतिथि संजय राय प्रियदर्शी को माल्यार्पण कर एवं अगम् वस्त्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित कर मुख्य अतिथि एस पी सिंह पटेल ने उन्हें सांगठनिक कार्यों के गंभीर होने की हिदायत दिया और कहा देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे गंभीर परिस्थितियों में संगठन की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आज देश का लोकतन्त्र और संविधान दोनों खतरे मे है। उन्होंने कहा लोकतंत्र और संविधान के सुरक्षित रहने पर ही गरीबों को न्याय और उनका हक और अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा इस देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमें हर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना होगा। आज देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते आम जन दुखी हैं, लेकिन भाजपा सरकार को देश के गरीबों के सुख दुख से कुछ भी लेना-देना नहीं है। वह केवल अपने पूंजीपति मित्रों के हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं। इस देश के लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और धर्म निरपेक्ष स्वरूप की सुरक्षा के लिए इस सरकार को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव , सुदर्शन यादव , डां नन्हकू यादव, सुधीर यादव ,रविन्द्र प्रताप यादव , कन्हैयालाल विश्वकर्मा, संजय यादव ,चन्द्रिका यादव ,शिवशंकर यादव डा विजय बहादुर यादव, राजेश यादव , दिनेश यादव, रणजीत यादव, अमित ठाकुर , रजनीकांत यादव ,बंशराज यादव ,कृष्णा यादव, सिकन्दर कनौजिया ,विभा पाल, रीना यादव ,नरसिंह यादव आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन नगीना यादव ने किया।