Category Archives: Ghazipur

जनता को प्रलोभन देकर अपनी भूख को पूरा करना चाहती है भाजपा

गाजीपुर। बुधवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, बिजली कटौती, नहरों की सफाई और बूथ स्तर संगठन के विस्तार पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। इसके साथ साथ 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर सेक्टर वार आयोजित जनचौपाल में आयी जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिलने का भी फैसला लिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से जनपद को सूखाग्रस्त करने की मांग किया। इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से सांगठनिक कार्यों को गंभीरता से लेने की हिदायत दिया। कहा कि सांगठनिक कार्यों में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं साम्प्रदायिक सोच की चर्चा करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार को षड्यंत्रकारी बताया। कहा कि वह जनता को प्रलोभन देकर अपने सत्ता की भूख को पूरा करना चाहती है। चारों तरफ अराजकता फैली हुई है। मंत्रियों के घर पर हत्या हो रही हैं। इसके बावजूद भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश में कानून का राज और रामराज होने का दावा किया जा रहा है। चारों तरफ लूट मची हुई है। थाने और तहसील लूट के केन्द्र बन गये हैं।‌ जब देश मंहगाई, भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी की आग में जल रहा है, ऐसे दौर में भाजपा सरकार देश को इंडिया बनाम भारत के मुद्दे पर उलझाना चाहती है। भाजपा सरकार का मकसद‌ झूठ फरेब के बल पर और देशवासियों का भावनात्मक शोषण कर सत्ता हासिल करना है। जनता के बुनियादी सवालों से भाजपा सरकार का‌ कुछ भी लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि जब इंडिया शब्द से भाजपा को आत्म गौरव का बोध नहीं हो रहा था तो शाइनिंग इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया का नारा देते समय उन्हें अपनी गलती और आत्म गौरव का एहसास क्यों नहीं हुआ? जनता इनकी असलियत जान चुकी है। जनता के बीच अपनी घटती लोकप्रियता देख भाजपा सरकार जनता का ध्यान बुनियादी सवालों से हटाकर ऐसे भावनात्मक मुद्दों की ओर खींचना चाहती है लेकिन 2024 के चुनाव में जनता ने भाजपा सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है, जनता उन्हें बख्शने वाली नहीं है, आगामी लोकसभा के चुनाव में उनकी बिदाई तय है। इस बैठक में मुख्य रूप से रामधारी यादव,सुरज राम बागी, चन्द्रिका यादव, अशोक कुमार बिंद,राम जी राय, रविन्द्र प्रताप यादव, मदन यादव,मारकन्डेय यादव, तहसीन अहमद, राजेंद्र यादव, कमलेश यादव, बलिराम यादव, डॉ समीर सिंह,राजेश कुमार यादव, परशुराम बिंद, रमेश यादव,केसरी यादव, दिनेश यादव ,राम सिंह, हीरा लाल सिंह यादव,विजय शंकर चौरसिया, कैलाश यादव,शेर अली राईनी, रमेश गोड़, रामप्रकाश यादव,भरत यादव,रामविजय यादव, फिरोज जमाल अंसारी,अपरवल यादव, कन्हैया यादव, आदित्य यादव, गोपाल यादव, वंशराज यादव आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

बंदियों को समय से समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो:सचिव

गाजीपुर। बुधवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला कारागार का जिले के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव दीपेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी। बंदियों के यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।
सचिव द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया। जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश भी दिया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। उन्होंने कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर कारापाल रविन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे।

माउंट लिट्रा जी स्कूल में घूम-धाम से मनाया गया “शिक्षक दिवस”

माउंट लिट्रा जी स्कूल में घूम-धाम से मनाया गया “शिक्षक दिवस”

ग़ाज़ीपुर।गुरु शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का अहम और पवित्र हिस्सा है जिसके कई स्वर्णिम उदाहरण इतिहास में दर्ज है। गुरु शिष्य परंपरा की इस संस्कृति को और भी पवित्र बनाए रखने के लिए पूरे भारतवर्ष में भारतीय संस्कृति के संवाहक तथा शिक्षाविद उत्कृष्ट वक्ता, महान दार्शनिक, अहंकार एवं दंभ से दूर कुशल व्यक्तित्व के धनी द्वितीय किंतु अद्वितीय राष्ट्रपति और आस्थावान हिंदू विचारक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरु और शिष्य के इस रिश्ते को और भी प्रगाढ़ करने के लिए अपनी उत्कृष्ट शिक्षा पद्धति के साथ लगातार छात्रों के चौमुखी विकास के लिए तत्पर शहर में स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में भी शिक्षक दिवस घूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मोहित श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डा0 राजेश कारकून ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान के लिए अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा भी छात्रों के प्रोत्साहन हेतु म्युजिकल चेयर रेस जैसे अनेक मनोरंजक खेल खेला गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक मोहित श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार एवं प्रशस्तिपत्र चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पूरे कार्यक्रम के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा बच्चों को सधन्यवाद व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र अब्बास एवं छात्रा प्रशंसा के द्वारा किया गया।

विनोद अग्रवाल ने प्रतियोगियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

गाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर “कजरी महोत्सव “ अंतर्गत राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन रामदूत इंटरनेशनल स्कूल मिश्रवलिया में किया गया ।
प्रतियोगिता में जनपद भर के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में कक्षा एल केजी से 4 तक के नन्हे मुन्हे छात्र छात्राओं ने राधा कृष्ण की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की।राधा कृष्ण का वेश धारण कर प्रतियोगियों ने उपस्थित जन को आश्चर्यचकित कर दिया ।इस प्रतियोगिता में जनपद भर से 327 जोड़ो ने प्रतिभाग किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल रहे। मुख्य अतिथि ने राधा कृष्ण के रूप मे उपस्थित प्रतियोगियों की आरती कर सभी प्रतियोगियों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वेलफेयर क्लब जिले की एकमात्र ऐसी संस्था है जो नौनिहालों से लेकर हर उम्र के छात्र छात्राओं के बहुमुखी विकास के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। राधा कृष्ण प्रतियोगिता में जनपद भर के दूर क्षेत्रों आए हुए प्रतियोगी बच्चो ने यह साबित कर दिया की क्लब का प्रयास पूरी तरह से सफल है। उन्होंने क्लब के कार्यकर्ताओं को साधुवाद देते हुए वेलफेयर क्लब के उज्जवल भविष्य की कामना किया।
निर्णायक मंडल सदस्य के रूप में मंजू विश्वकर्मा,बबिता पांडेय एवं सुषमा यादव उपस्थित रही।
निर्णायक मंडल के अनुसार प्रथम स्थान पर अव्या सिंह श्लोक यादव सूरज इंटरनेशनल स्कूल कासिमाबाद, परी राय अहम यादव अवध इंटरनेशनल स्कूल फिरोजपुर, सृष्टी कृषभ सन्त कबीर पब्लिक स्कूल तुलसीसागर, सना जुबैदा सर्वोदय पब्लिक स्कूल आदर्श बाजार, परी वर्मा अभिनव यादव एवरग्रीन पब्लिक स्कूल मिरनपुर, अर्पिता यादव आर्यन कुशवाहा अग्रसेन पब्लिक स्कूल अंधऊ का चयन किया गया। जबकि द्वितीय स्थान के लिए आर्या प्रांजल मेरी सिटी स्कूल फुल्लनपुर, श्रीजा श्रीवास्तव वेदिका चंद्रावली शिक्षा निकेतन, निधि अंशिका गौरी शंकर पब्लिक स्कूल, आस्था खुशी श्री राम पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर, अंशिका यादव समर्थ बाजपेयी डिवाइन हार्ट पब्लिक स्कूल अगस्ता, खुशी अनन्या एस एन इंटरनेशनल स्कूल महाराजगंज रहे। इसी प्रकार तीसरे स्थान के लिए अनिका श्रेया मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी भावरकोल, आराध्या सत्यम सनराइज पब्लिक स्कूल जंगीपुर, अदविका गोल्डी रजत स्वामी विवेकानंद शिक्षा निकेतन, रिद्धि कश्यप श्रेयांश पासवान का चयन किया गया।
अतिथियों का स्वागत जनपद गवर्नर पवन पाण्डेय एवम अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रिंकू यादव ने किया। जबकि महिला प्रकोष्ठ सचिव शहाना जहां ने विद्यालय के प्रबन्धक सुरेन्द्र यादव एवं अतिथियों का स्वागत किया। जबकि निर्णायक मंडल के सदस्यों का स्वागत क्लब के पीआरओ सूर्य रेख मणि तथा संयुक्त सचिव रामनाथ कुशवाहा ने किया।
इस अवसर पर आदित्य कुशवाहा, शिवम त्रिपाठी, सुरेश गुप्ता,राम कुमार विश्वकर्मा , राहुल प्रताप मिश्रा,अजय यादव आदि उपस्थित रहे।क्लब आडिटर डा0 जितेन्द्र कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

अक्टूबर में होगा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का अधिवेशन:दुर्गेश

अक्टूबर माह 2023 में होगा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का अधिवेशन:दुर्गेश श्रीवास्तव

गाज़ीपुर।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई की बैठक मंगलवार को विकास भवन में हुई। जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। पुरानी पेंशन की बहाली नहीं कर रही है सरकार। इतना ही नहीं केंद्र सरकार भत्तों को जारी करने का आदेश दे दिया है। योगी सरकार ने भी कहा है, लेकिन अभी तक नहीं मिला है। ऐसे में कर्मचारियों गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्थान, पंजाब, झारखंड समेत कई राज्यों में इसको लागू कर दिया गया लेकिन यूपी सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने को विवश होगा।इसके अलावा राज्य कर्मचारियों को केन्द्र के समान भत्तों की मांग, पं. दीनदयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना एवं वेतन विसंगतियों का निस्तारण की मांग रखी जाएगी, परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि परिषद हमेशा अपने मांगों को लेकर के अनवरत आंदोलन करते चल रहा है अब आंदोलन को जनमानस तक पहुंचाने के लिए आवश्यकता पड़ी तो रोड पर संघर्ष किया जाएगा
बैठक के लास्ट में सर्व समस्या निर्णय लिया गया के अक्टूबर माह में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन कराया जाएगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (तिवारी गुट) के कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष सिंह ने मंगलवार को संगठन से इस्तीफा दे दिया। जिससे संगठन को जोरदार झटका लगा है। सुभाष सिंह ने पूर्व जिलाध्यक्ष पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि संगठन में पदाधिकारियों की कोई अहमियत नहीं है। केवल स्वयंभू बनकर संगठन चलाया जा रहा है। छह वर्षों से संगठन केवल कागजों में दौड़ रहा है। विभागों में अधिकारी संगठन की कोई मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिससे वह क्षुब्ध होकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (तिवारी गुट)के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देते हुए संगठन छोड़ दिया हूं। सुभाष सिंह ने कहा कि वह जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए हर संघर्ष में साथ देंगे । जिले में कर्मचारियों की उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कर्मचारियों की अपनी जायज मांगों को सरकार से लेकर ही रहेंगे। चाहे उसके लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े। उन्होंने आह्वान किया कि किसी अधिकारी से डरने की आवश्यकता नहीं है। अधिकारी अपनी हठ धर्मिता को छोड़ कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करें।
उक्त बैठक में अरविंद सिंह,एस0पी0 गिरी, ओंकारनाथ पांडे जयप्रकाश नमो नारायण राय अश्वनी सिंह दिवाकर सिंह, काकन दिवाकर सिंह ,चंदन राम, रमेश चंद्र,गिरजा शंकर कुशवाहा,राजेश कुमार,अजीत विजेता, अभय सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप सिंह, प्रवीण सिंह, राम अवतार, राजेश श्रीवास्तव, बृजेश यादव,देवेंद्र मौर्या, जितेंद्र सिंह, रामाशीष शर्मा, धर्मराज सिंह, चंद्रिका यादव,वरुण प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार, शैलेंद्र नाथ राय, राजेश दुबे, प्रफुल्ल राय, लोग उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन आलोक राय ने किया।

सफाई कर्मचारियों ने डीपीआरओ को ज्ञापन देकर रखा अपना पक्ष

आन लाइन हजिरी से मुक्ति के लिए गाजीपुर के हजारों सफाई कर्मचारियों ने डीपीआरओ को ज्ञापन देकर रखा अपना पक्ष:रोशन लाल


गाजीपुर।मंगलवार को उ0प्र0 पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ गाजीपुर जिलाध्यक्ष रोशन लाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने ऑनलाइन हाजिरी से मुक्ति के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी के प्रतिनिधि लेखाकर जितेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर अपना पक्ष रखा। इस दौरान जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने कहा है कि जब किसी अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की ऑनलाइन हाज़िरी नही होती है तो सफाई कर्मचारियों की ऑनलाइन हाज़िरी अन्याय पूर्ण है। आगे रोशन लाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपने मूल कार्य के साथ-साथ राज्य सरकार, भारत सरकार, शासन व प्रशासन के आदेशानुसार अनेकों कार्य करते हैं जिससे सरकार की सारी योजनाए व कार्यक्रम जमीनी धरातल पर पूर्ण होती है। जैस बी०एल०ओ० कार्य, मतदाता पुनरीक्षण कार्य, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा०) में अनेको कार्य, डी०पी०आर०ओ० कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, जिला विकास अधिकारी कार्यालय, जिला स्तरीय अधिकारी गण के आवास आदि बिना समय की बाध्यता के कार्य लिया जाता है। प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू ने कहा है कि सफाई कर्मचारियों से निर्वाचन के दिनों में ई०वी०एम मशीन की साफ-सफाई एवं ट्रकों पर लोडिंग/अनलोडिंग का कार्य लिया जाता है, समय-समय पर सांड-मवेशियों को पकड कर गौ-आश्रय में पहुॅचाने का कार्य लिया जाता है। जिला संयोजक अजय कुशवाहा ने कहा कि सफाई कर्मचारी फील्ड के कर्मचारी हैं व अधिकांश कर्मचारी केवल साक्षर और अनपढ़ हैं। रेवतीपुर ब्लॉक अध्यक्ष शंकर वर्मा ने कहा कि पंचायत भवन प्रातः 10 बजे खुलता है। कुछ पंचायत भवन कभी-कभार खुलते। पंचायत सहायक के अनुपस्थित होने पर सफाई कर्मचारियों की हाजिरी नही लग पाएगी। जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी ने कहा है कि सफाई कर्मचारियों को आन लाइन हाजिरी से मुक्त किया जाना चाहिए। यदि सफाई कर्मचारियों को समय रहते आन लाइन हाजिरी से मुक्त करने का आदेश नही जारी किया जाता है तो जनपद के सभी सफाई कर्मचारी प्रान्तीय संघ के आह्वाहन पर आन्दोलन करनें के लिए बाध्य होगें। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष रोशन लाल के साथ साथ प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू, जखनियां ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रिका राम, मंत्री अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष छ्वीनाथ राम, मनिहारी मंत्री जयप्रकाश, देवकली ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, मंत्री धर्मेन्द्र यादव, छोटू बिंद, पूर्व कसीमाबाद ब्लाक अध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिवकुमार, कृष्णमुरारी, रामसिंहासन, कन्हैया लाल, सुग्रीव राम, सैदपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजनाथ, नरसिंह प्रसाद, मरदह ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार भारती, राजन यादव, हरिलाल भारती, कमला राम, करंडा ब्लॉक अध्यक्ष रामनगीना यादव, रमेश गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, अश्वनि राय, मंत्री राजेश कुशवाहा, सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष अरविन्द यादव, पूर्व जिला मंत्री पंकज यादव, हंसराज कुशवाहा, महेश भारती, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रेमचन्द चौधरी, रामप्यारे चौरसिया, रियाज खां, इम्तियाज अहमद, राकेश मोहन, जयप्रकाश, ईश्वर आदि हजारों सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे । अंत में जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कमलापति त्रिपाठी को कांग्रेस ने किया याद

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मुख्यमंत्री यूपी स्व.पं. कमलापति त्रिपाठी की 118 वीं जयंती पर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया…

गाजीपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ राजनेता स्व० पंडित कमला पति त्रिपाठी के जन्मदिन “3 सितंबर” के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने रजदेपुर स्थित जिला कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एक संगोष्ठी आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर पूरे प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती आज उन्हें याद कर मनाया गया। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर 1905 में काशी में जन्में पंडित जी स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े एक ईमानदार और कांग्रेस की नीतियों पर चलने वाले गांधीवादी नेता थे, 1971 से 1973 तक वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और इसके बाद भारत के रेल मंत्री रहे। उन्होने 1921 के असहयोग आंदोलन में भाग लिया। और वे कई बार जेल भी गए। कमलापति त्रिपाठी हिन्दी और संस्कृत के विद्वान व ग्रंथकार थे। उन्होने ‘आज’ तथा ‘संसार’ नामक समाचार पत्रों का सम्पादन किया। उन्हे गांधी दर्शन से संबंधित पुस्तक पर मंगला प्रसाद पारितोषिक प्रदान किया गया। वहीं इस अवसर पर प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने कहा कि जाति से ब्राह्मण होने के साथ सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाले पंडित जी संविधान सभा के सदस्य भी रहे। गांधी जी के साथ विभिन्न आंदोलनों में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपने रेल मंत्रालय के कार्यकाल में पूर्वांचल में रेलवे के क्षेत्र में बड़ा काम किया, वाराणसी का कैंट रेलवे स्टेशन और भारत भर में जाने वाली रेलें भी उन्हीं के अथक प्रयासों की देन है। 3 सितंबर को जन्में पंडित जी का देहावसान 8 अक्टूबर 1990 को वाराणसी में हुआ था। जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि पंडित जी ने सत्तर और अस्सी के दशक में देश प्रदेश के साथ जनपग गाजीपुर की देवकली पंप केनाल, जमानियां में सिंचाई के लिए नहरों की व्यवस्था के साथ गंगा पर निर्मित हमीद सेतू के निर्माण कराया था।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य लाल साहब यादव,आशुतोष गुप्ता, सुमन चौबे ,एवं डॉ राजेश शर्मा ,देवेंद्र कुमार सिंह, शंभू सिंह कुशवाहा ,सुधांशु त्रिवेदी ,डॉक्टर संगीता राजभर ,रंभा देवी, आलोक यादव ,हामिद अली ,अजय दुबे, उमाशंकर सिंह फौजी, शशि भूषण राय, मुकेश राम ,डॉक्टर अवधेश पांडे, कुंदन खरवार, अदालत सिंह यादव, रतन तिवारी, रईस अहमद, संजीव शर्मा, अहमद अली, राज कपूर, मिंटू खान ,विनोद कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

मोदी और योगी देश-प्रदेश के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं: मनोज तिवारी

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद, भोजपुरी गायक, अभिनेता मनोज तिवारी का रविवार को घोसी उप चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वाराणसी से मऊ जाते समय महाराजगंज तिराहे पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर मनोज तिवारी ने अपने चिर परिचित अंदाज में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कहा कि भाजपा सरकार नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार देश और प्रदेश के विकास, सम्मान एवं जनता के कल्याण के लिए काम कर रही है। मनोज तिवारी के साथ जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में गाजीपुर के पदाधिकारियों का एक जत्था चुनाव प्रचार के लिए घोसी भी रवाना हुआ जो आज चुनाव प्रचार बन्द होने तक वहां घर घर जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का अनुरोध करेगा।

इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रोफेसर शोभनाथ यादव, जमानियां नगरपालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, सुरेश बिंद, अच्छेलाल गुप्ता, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संतोष चौहान, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, प्रवीण त्रिपाठी, संजीत सेवार्थ, मुरली कुशवाहा, अनिल जायसवाल, रंजीत कुमार राम, संजय बिंद, नन्दू प्रधान, कमलेश गुप्ता, अमित जायसवाल, विनोद राय, अरविंद कश्यप, ओमकार सिंह, अरविन्द बिंद सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे।

आयुष मंत्री पहुंचे आयुर्वेदिक चिकत्सालय, दिया निर्देश

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एम ओएस) दयाशंकर मिश्र दयालु ने शनिवार को आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बहादुरगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टर्स की उपस्थिति और साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। दयालु ने कहा कि मरीजों की उचित देखभाल होनी चाहिए। मरीज आए तो डॉक्टर अनुपस्थिति न पाए जाएं। मरीज के साथ-साथ उनके साथ आने वाले तीमारदारों के साथ भी अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीज को वैलनेस सेंटर से ही दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही मरीजों की पूरी देखभाल की जाए, जिससे कि बीमार पूरी तरीके से संतुष्ट होकर ही घर जाए।

346 शिकायत पत्र में 27 का निस्तारण

गाज़ीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता एवं पुलिस अधिक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 52 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 08 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 346 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 27 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 62 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 की अध्यक्षता में 42 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 एवं उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 48 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 03 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 56 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 33 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 03 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 53 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 02 का मौके पर निस्तारण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराई जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, तहसीलदार सैदपुर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।