Category Archives: Ghazipur

किडजी स्कूल में विशेषज्ञों ने किया बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण

गाजीपुर। किडजी एवं डिफेंस पब्लिक स्कूल में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। इस दौरान डॉक्टर स्वतंत्र सिंह एमबीबीएस एमडी ने बच्चों का जनरल चेकअप किया। डॉ अवनीश मिश्रा एमबीबीएस एमएस ऑर्थो स्पेशलिस्ट ने हड्डी की जांच, डॉक्टर मोईज बीडीएस दंत रोग विशेषज्ञ ने दातों की गहन जांच की, डॉक्टर आरबी यादव और डॉक्टर शम्स इस्लाम चाइल्ड स्पेशलिस्ट ने बच्चों के स्वास्थ्य की गहन जांच की। आई स्पेशलिस्ट ने बच्चों की आंख की जांच की। डॉक्टर टीम ने बच्चों को मेडिकल कार्ड बना कर दिया। इस किडजी मेडिकल कैंप का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने किया और बच्चों को उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य ही धन है और किडजी एवं डिफेंस पब्लिक स्कूल बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाता है। यह जानकर मुझे अपार हर्ष हुआ है कि यदि बच्चे स्वस्थ रहेंगे तो हमारा देश भी मजबूत बनेगा क्योंकि बच्चे हमारे देश का भविष्य होते है। स्कूल की प्रिंसिपल जैनव फतम ने कहा कि स्वास्थ्य शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क वास करता है। अतः हमारा स्कूल अपने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करके उन्हें हेल्थ कार्ड प्रदान करता है। ताकि अभिभावक अपने बच्चों के स्वास्थ्य को अच्छे से जान सके। और उनके स्वास्थ्य का ख्याल भी रख सकें। मुख्य अतिथि तथा आए हुए सभी डॉक्टर्स का अहमर जमाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया।

संयम और सहिष्णुता की साधना करने के लिए प्रेरित करने वाला अनुष्ठान है चातुर्मास:महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन

गाजीपुर। अध्यात्म जगत में तीर्थस्थल के रूप में स्थापित 750 वर्ष प्राचीन सिद्धपीठ हथियाराम मठ के 26वें पीठाधिपति एवं जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति जी महाराज इन दिनों अपना चातुर्मास महानुष्ठान संपादित कर रहे हैं। पंडित विनोद उपाध्याय के आचार्यत्व में वैदिक विद्वान ब्राह्मणों के समूह द्वारा किए जा रहे शिवोपासना से समूचे अंचल का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। पुण्य लाभ की कामना के साथ जनपद ही नहीं देश के कोने कोने से शिष्य श्रद्धालु यहां पहुंचकर भाद्रपद पूर्णिमा तक चलने वाले इस महानुष्ठान का हिस्सा बनने के साथ ही बुढ़िया माता का दर्शन पूजन कर रहे हैं।
चातुर्मास की व्याख्या करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति महाराज ने बताया कि चातुर्मास, सनातन वैदिक धर्म में आहार, विहार और विचार के परिष्करण का समय है। चातुर्मास संयम और सहिष्णुता की साधना करने के लिए प्रेरित करने वाला समय है। इसका धार्मिक महत्व ही नहीं, वरन इस दौरान तप, शास्त्राध्ययन एवं सत्संग आदि करने का तो विशेष महत्व है। इसके सभी नियम सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावहारिक दृष्टि से भी बड़े उपयोगी हैं। चातुर्मास धर्म, परम्परा, संस्कृति और स्वास्थ्य को एक सूत्र में पिरोने वाला समय माना जाता है। चातुर्मास संयम को साधने का संदेश देता है। बढ़ती असंवेदनशीलता के समय में संयम की यह साधना और भी आवश्यक हो जाती है। संयमित आचरण से हम न केवल मन को वश में करना सीखते हैं, बल्कि हमें धैर्य और समझ भरा व्यवहार करना भी आता है। उन्होंने बताया कि चातुर्मास ऐसा अवसर है, जिसमें हम खुद अपने ही नहीं औरों के अस्तित्व को भी स्वीकार कर उसे सम्मान देने के भाव को जीते हैं। चातुर्मास हमें मन के वेग को संयम की रस्सी से बांधने की प्रेरणा देता है। कहा कि स्वास्थ्य की देखभाल और जागरूकता के लिए भी चातुर्मास का बड़ा महत्व है। चातुर्मास धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आरोग्य विज्ञान व सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को यदि हम केवल तीन शब्दों में कहना या बताना चाहें तो इसका मतलब अर्पण, तर्पण और समर्पण है। इन तीनों में ही त्याग की भावना समाहित है। यह त्याग समाज के लिए कर्तव्यरूप है, उपकाररूप नहीं। हम किसी पर उपकार नहीं करते, बल्कि यह हमारा कर्तव्यरूप है। हमारे द्वारा किया गया यह त्याग ही अर्पण कहलाता है। पितरों के लिए, माता पिता के लिए किया गया त्याग तर्पण कहलाता है। भगवान के लिए किया गया त्याग समर्पण कहलाता है। हमारा कर्तव्य है कि जिस समाज में हम रह रहे हैं, उस समाज के लिए कुछ करें। कर्तव्य वह कर्म है जिसको करने से पुण्य नहीं मिलता, लेकिन ना करने से पाप जरूर लगता है। उन्होंने कहा कि सिद्धपीठ हथियाराम मठ स्थित मृणमयी बुढ़िया माई के पुण्य प्रताप से यहां की माटी चंदन से भी पवित्र है। इस पवित्र भूमि पर किए गए धार्मिक अनुष्ठान से मन को शांति मिलती है।
गौरतलब है कि सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज द्वारा सिद्धपीठ की गद्दी पर आसीन होने के बाद सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर महादेव, त्रयम्बकेश्वर महादेव, घृष्णेश्वर महादेव, भीमाशंकर महादेव, ओम्कारेश्वर, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, बाबा विश्वनाथ, रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन महादेव, केदारनाथ महादेव, बाबा वैद्यनाथ देवधर, परली वैद्यनाथ व नेपाल स्थित पशुपतिनाथ के प्रांगण के साथ ही देश के कोने-कोने में स्थित देवाधिदेव भूत भावन भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग स्थानों पर लगातार चातुर्मास महायज्ञ संपादित किए हैं। फिलहाल विगत वर्षों से चातुर्मास महायज्ञ का संपादन सिद्धपीठ हथियाराम मठ से ही किया जा रहा है। इस वर्ष भी धार्मिक रीति नीति अनुसार लगातार दो माह तक चलने वाले इस अनुष्ठान के दौरान नागपंचमी, रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी सहित सभी विशेष पर्व और त्योहार पर विशेष पूजन अर्चन किया जायेगा।

मंत्री ने किया गाज़ीपुर का दौरा, बोलें-सीएम ने अनाथ बच्चों का चिंता करने का किया है काम

गाजीपुर ।डा0 देवेन्द्र शर्मा अध्यक्ष(राज्यमंत्री स्तर) उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का बुधवार को जनपद में भ्रमण, निरीक्षण एंव जनपदीय अधिकारियों संग बैठक सम्पन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने व्यवस्थाओ पर संतोष व्यक्त किया।


राज्यमंत्री ने पूर्वान्ह 10ः30 बजे से जिला अस्पताल, पीकू वार्ड, प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गाधी आवासीय बालिका विद्यालय, पोषण पूनर्वास केंद्र, जिला जेल एवं आगनवाड़ी केन्दो का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।
राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डोे, आकस्मिक वार्ड, पर्ची काउण्टर, का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल मे भर्ती मरीजो एवं उनके परिवारजनो से मुलाकात कर उन्हे अस्पताल द्वारा दी जा रही चिकित्सकीय एवं अन्य सुविधाओ के बावत जानकारी ली। तत्पश्चात मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय गंगा विशुनपुर पहुचे। जहां विद्यालय के शौचालय मे साफ-सफाई पर असंतोष व्यक्त करते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान का निर्देश दिया। इसके पश्चात माडल आगंनवाड़ी केन्द्र गंगा विशुनपुर मे छोटे बच्चो को अन्नप्रासन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम मे भाग लिया। इसके पश्चात मंत्री जी उच्च प्राथमिक विद्यालय परसादपुर छावनी लाईन का निरीक्षण कर वहां पर उपस्थित बच्चो से उनकी शिक्षा की गुणवत्ता परखी । तत्पश्चात मंत्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गंगाविशुनपुर पहुचकर बच्चो से शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी ली। बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजनान्तर्गत प्रोबेशन विभाग के माध्यम से मंत्री जी ने छात्राओ को खेल-कूद किट वितरण कर बच्चो के साथ मध्यान्न भोजन भी किया। जिला जेल एंव बाल सुधार गृह के निरीक्षण के दौरान उन्होने बन्द कैदियों से वार्ताकर उनकी समस्याओ को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।


तत्पश्चात राज्यमंत्री ने रायफल क्लब सभागार में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की टास्क फोर्स के नामित अधिकारी, पुलिस अधीक्षक (क्राईम), पुलिस अधीक्षक यातायात, मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बाल संरक्षण ईकाई, ए एच टी यू, अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति, चाईल्ड लाईन, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र एव अन्य अधिकारियों संग मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पीकू वार्ड संरक्षण व बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा के दौरान उन्होने कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मी बाई योजना, मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना, पीकू वार्ड व बाल संरक्षण से जूड़ी योजनाओ का लाभ देने का निर्देश दिया। बैठक से पूर्व मंत्री जी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड- के अन्तर्गत 11 बच्चो को लैपटाप वितरण किया। लैपटाप पाकर बच्चो के चेहरे खुशी से खिल उठे।


राज्यमंत्री ने कहा कि  मुख्यमंत्री ने महिलाओ और बच्चो के प्रति बहुत ही संवेदनशील है, उनकी संवेदनशीलता इस बात से सिद्ध होती है कि जब कोरोना महामारी फैली हुई थी, बच्चे अनाथ हो रहे थे, उन अनाथ बच्चो की चिंता करने का काम मुख्यमंत्री जी ने किया है तथा उन्हे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के माध्यम से उन अनाथ बच्चो को चार हजार प्रतिमाह देने का काम सरकार कर रही है। वर्ष 2020 के बाद जिन बच्चो के माँ या पिता मे से कोई एक की मृत्यु होने की दशा में बच्चो को ढाई हजार प्रतिमाह मुख्यमंत्री बाल सम्मान योजना के माध्यम  दिया जा रहा है। बैठक के दौरान उन्होने बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण, बाल भिक्षावृत्ति, नशामुक्ती  पर अभियान चलाकर रोकथाम करने, विद्यालयो के 100 मीटर के परिधि के अन्दर पान, बीड़ी, गुटका, सिगरेट की दुकानो पर रोक लगाने का निर्देश दिया। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी एवं समस्त संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

   

DM ने वेतन रोकने का दिया निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को विकास खण्ड मनिहारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई का अभाव पाया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यालय को साफ रखने का निर्देश दिया।

डीएम ने खण्ड विकास अधिकारी मनिहारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में बनाए गए सामुदायिक शौचालय को बराबर चेक किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए की वे सभी सामुदायिक शौचालय चालू अवस्था में है अथवा नही इस कार्य के लिए खण्ड प्रेरक को लगाया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए ताथ साथ ही साथ उन्हे रोजगार योग्य प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे स्वंय कुछ कर सकें। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा के अन्तर्गत कराए गए कार्यो की जॉच कराते हुए कर्मचारियों को यह निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित कर लें कि मनरेगा से सम्बन्धित कोई भी गलत भुगतान कदापि न हो, गलत भुगतान होने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेंगी।

निरीक्षण के दौरान तीन कर्मचारी रामनिवास चौहान, टी0ए0,दिलिप कुमार कुशवाहा, बी0एम0एम0/एम0आई0एस0, आदित्य कुमार, बी0एम0एम0/एम0आई0एस0 के अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।

मौके पर मुख्य विकास अधिकरी संतोष कुमार मौर्य, खण्ड विकास अधिकरी मनिहारी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

दुर्गेश श्रीवास्तव ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम!

अगर कार्यवाही नहीं हुई तो होगा सत्याग्रह:दुर्गेश श्रीवास्तव

गाज़ीपुर।सोमवार को विकास भवन मे सुंदरीकरण के नाम पर विकास भवन के हरे पेड़ कटवा दिया गया।जिसके पश्चात राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार जिला वन अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता के क्रम में जिला वन अधिकारी द्वारा टालमटोल जवाब दिया गया।मुख्य विकास अधिकारी को इन सब मामलों में जिम्मेदार बताया गया।जिस के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री संतोष कुमार वैश्य द्वारा परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष,शिक्षक नेता विजय शंकर राय को वार्ता के दौरान बताया गया।छोटे-छोटे पेड़ों की छटाई का निर्देश दिया गया था,किंतु अगर मोटा पेड़ काटा गया है, और इसमें जो भी जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी होगा,उसके ऊपर कार्यवाही की जाएगी।श्री श्रीवास्तव द्वारा मौके पर भौतिक निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी को मौके पर दिखाया गया कि नीम का पेड़,कदम का पेड़, सागवान का पेड़ व चिकवन का पेड़ सहित लगभग दर्जनों पेड़ हरा काटा हुआ दिखाई दिया,जिसके उपरांत मौके मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया गया, कि जितना भी पेड़ कटा हुआ है, वह सब लकड़ियां विकास भवन के प्रांगण में तत्काल होनी चाहिए,उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि जो भी दोषी होगा। वह बख्शा नहीं जाएगा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा भी 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया,कि अगर इस पर उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो बाध्य होकर के 1 अगस्त 2023 से आपके कार्यालय के समक्ष सत्याग्रह जैसा आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी आपकी होगी ।
वर्तमान जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र बोस जिला वन अधिकारी, दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, विजय शंकर राय, मांधाता सिंह, अनुज अकेला, अतुल कुमार तिवारी, अतुल सिंह, गोपाल खरवार, अभय सिंह, अमित कुमार, प्रमोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

बीस किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस टीम व कोतवाली मुहम्मदाबाद की पुलिस टीम ने 2 शातिर अपराधियो को भारी मात्रा में गांजा, एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। शनिवार की देर रात को स्वाट/सर्विलांस टीम व प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अहिरौली प्राइमरी स्कूल के पास से बक्सर (बिहार) की तरफ से आ रहे 2 अभियुक्तो को कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 20 किलो 100 ग्राम गाँजा, एक तमन्चा 315 बोर नाजायज और एक कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त बनारसी उर्फ भगेलू यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी ग्राम भीमापार थाना सैदपुर उम्र 48 वर्ष और अरविन्द उर्फ पिन्टू यादव पुत्र राजनाथ यादव निवासी औड़िहार थाना सैदपुर उम्र 35 वर्ष है। गिरफ्तार अभियुक्तों के उपर जिले के कई थानों में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता की दादी का निधन

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आनन्द दूबे कि दादी कमलावती देवी उम्र 87 वर्ष पत्नी स्व रामदास दूबे,निवासी- ग्राम – काझा, जनपद -मऊ का शनिवार की भोर 3-30 बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया। जिनकी अंत्येष्टि रविवार को गाजीपुर के श्मशान घाट पर हुई । जहां नगर पालिका के पुर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, भाजपा पुर्व जिला महामंत्री सुनिल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री मंयक जायसवाल, विवेकानंद पांडेय नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा मृतात्मा के शान्ति के लिए प्रार्थना किया। इनके निधन पर शुभचिंतको सहित भाजपा गाजीपुर ने शोक व्यक्त किया है।

जिले की समृद्ध साहित्य परंपरा की यात्रा कार्यक्रम की हुई शुरुआत

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के तत्वाधान में इस वर्ष ‘गाजीपुर की समृद्ध साहित्य परंपरा की यात्रा’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक श्रृंखलाबद्ध अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। इस श्रृंखला का उद्देश्य जिले के साहित्यकारों के घर तक पहुंचकर छात्राओं को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के विषय में जानकारी प्रदान करना है। इस श्रृंखला की पहली कड़ी की शुरूआत नवगीतकार डॉ उमाशंकर तिवारी के घर चलें’ कार्यक्रम से रविवार को हुई। इस साहित्यिक यात्रा को रवाना करते हुए प्राचार्य प्रो सविता भारद्वाज ने कहा कि यह एक अनूठा आयोजन हैं। नई पहल पुरानी जड़ता को तोड़ने की एक छोटी सी शुरुआत है। स्मृति शेष डॉ. उमाशंकर तिवारी के घर पहुंच कर छात्राओं ने स्वनिर्मित कविता पोस्टर से उनके घर को सजाया। उनकी पांडुलिपियों को देखा। वीडियो के माध्यम से उनको उनकी कविता पाठ को देखा और सुना। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत डा उमाशंकर तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करके हुई। तत्पश्चात इस कार्यक्रम के सूत्रधार डा निरंजन कुमार यादव ने इस कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “हिंदी के छात्र-शिक्षक क्लास रूम, नोट्स और पाठ्यक्रम-डिग्री तक सिमट जाएं, यह 21 वीं सदी में साहित्य और मानवता दोनों के लिए घातक है। साहित्य-कला को अब जड़ बुद्धिवाद के साथ साथ कृत्रिम बौद्धिक मशीन से चुनौती मिलने जा रही है। ऐसे में लेखक के परिवेश से जुड़ने का अर्थ साहित्यिक प्रतीक को सामाजिक गौरव में बदलना है, साहित्य के सामाजिक स्रोत से जुड़ना है, साहित्य और लेखक के रिश्ते का पुनर्पाठ करना है, साहित्य को एक जीवित संवेदनात्मक इकाई के रूप में जानना है।

डॉ उमाशंकर तिवारी के पुत्र डा संतोष कुमार तिवारी ने अपने पिता के साहित्यिक जीवन से जुड़े कई संस्मरण सुनाए और कहा कि “उन्होंने जीवन से जो कुछ भी सीखा, उसे ही अपनी कविताओं में अभिव्यक्त किया। इसकी अगली कड़ी में हिंदी विभाग की अध्यक्ष डा संगीता मौर्य ने कहा कि बनारस में पढ़ते हुए हम किसी भी साहित्यकार के घर नहीं जा पाए कम से कम गाज़ीपुर की छात्राएं अपनी साहित्यिक परंपरा को जानने से वंचित न रहे। डा शशिकला जायसवाल ने कहा कि यह परंपरा और आधुनिकता को जोड़ने वाली यात्रा है, जिससे हमारी संस्कृति समृद्ध होगी। छात्राओं ने नवगीतकार डॉ उमाशंकर तिवारी के घर पहुंच कर एक काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिससे छात्राएं उनके नवगीत का सरस पाठ किया। इस काव्य पाठ में हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता मौर्या एवं डॉ. शशिकला जायसवाल ने अपने कविता पाठ द्वारा संगोष्ठी में उपस्थित सभी व्यक्तियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डा राकेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि इस तरह के साहित्यिक आयोजनों से शहर में एक संस्कृति की निर्मित होती है, जिससे हमारे मूल्य संरक्षित और संवर्धित होते हैं।सेवानिवृत्त आचार्य डॉक्टर श्रीकांत पाण्डेय जी ने कहा कि “उपन्यास के क्षेत्र में जितना महत्व प्रेमचंद का है, उतना ही महत्व नवगीत के क्षेत्र में रमाशंकर तिवारी का भी है।
कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की शोधार्थी श्वेता यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ संतोष कुमार तिवारी ने किया। एम ए की छात्रा किरन यादव एवं ज्योती शर्मा ने इस कार्यक्रम हेतु 20 कविता पोस्टर बनाएं। श्वेता यादव ने पूरे कार्यक्रम की रिपोर्टिंग की तथा किरन यादव ने इस पूरे आयोजन पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाया। इस अवसर पर एम ए तृतीय सेमेस्टर की छात्राएं उपस्थिति रहीं। मीडिया प्रभारी डा शिव कुमार जी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से इस शहर में साहित्यिक जीवंतता के साथ कुछ रचनात्मक माहौल भी बनेगा।

अभियान के दौरान हुई कई लोगों पर कार्यवाही

गाजीपुर। अधीक्षण अभियंता के निर्देशन पर विद्युत वितरण खंड प्रथम लाल दरवाजा के अंतर्गत 33/11 केवी उपकेन्द्र अंधऊ से निर्गत 11 केवी फीडर पश्चिमी एक के अंतर्गत ग्राम चक जाफर पोस्ट कटैला में सहायक अभियंता प्रमोद कुमार, प्रमोद कुमार यादव, लाइनमैन बेचू राम एवं संविदा कर्मी द्वारा विद्युत विच्छेदन एवं राजस्व वसूली हेतु शुक्रवार अभियान चलाया गया। जिसमें मौके पर 14 लोगों को अवैध रूप से विद्युत चोरी करते हुए पाया गया। जिनके खिलाफ खिलाफ विद्युत चोरी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वही सहायक अभियंता प्रमोद यादव ने बताया कि अभी तक जो विद्युत कनेक्शन नहीं लिया है वे लोग तत्काल अपना अपना विद्युत कनेक्शन करा ले। बकाया बिल का भुगतान तत्काल कर दे, नही तो चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर कठोर विविध कार्यवाही करते हुए हर्जाना वसूला जाएगा।

पूर्व मंत्री विजय मिश्रा को एक साल की सजा, मिली जमानत

गाजीपुर। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शरद कुमार चौधरी की अदालत ने शुक्रवार को जान से मारने की धमकी के मामले में पूर्व मंत्री विजय मिश्र सहित एक अन्य को एक साल की सजा सुनाते हुए 500-500 रुपये अर्थदंड से दण्डित किया।
अभियोजन के अनुसार ग़ाज़ीपुर लाइव न्यू के संपादक सुनील कुमार सिंह द्वारा 12 मार्च 2017 की घटना के बाबद तहरीर दिया कि पूर्व मंत्री विजय मिश्र पोल खोल रही खबरों से घबड़ाकर तथा अपने हार के बावघलाहट के कारण फोन से धमकी दिया। उसके वावजूद वादी ने उसे नजरअंदाज कर दिया। फिर भी लगातार धमकी मिलती रही। होली के दिन विजय मिश्र के सहयोगी दीपक वर्मा ने उसी नंबर से फोन कर उसकी पिस्टल को छीन कर जान से मारने की धमकी दिया। वादी की सूचना पर मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने विवेचना उपरांत आरोप पत्र पेश किया। दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से कुल 2 गवाह पेश हुए। शुक्रवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय उपरोक्त फैसला सुनाया। वही न्यायालय में विजय मिश्र व दीपक वर्मा के अधिवक्ता द्वारा अपील अवधि तक जमानत अर्जी दी गई। जिसे न्यायालय ने मंजूर कर रिहा किया।